
संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय निकाय प्रशासन मंत्री अरूण साव के द्वारा प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के अधिकारी कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए 2402 लाख रू. की राशि जारी कर राहत पहुंचाने के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चैधरी, क्षेत्र के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभार व्यक्त किया और कहा कि महासमुन्द नगर पालिका को 142 लाख रू. छ.ग. शासन के नगरीय प्रशासन विभाग से जारी हुआ है।
नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल किये जाने की जानकारी के बाद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा नगरीय प्रशासन मंत्रालय से सतत् सम्पर्क बनाये रखे परिणाम स्वरूप शीघ्र शासन द्वारा राशि जारी की गई। श्री राठी ने नगर पालिका के सी.एम.ओ. से कहा कि शहर में शीघ्र वसुली तेज करायें जिससे शासन पर निर्भर न रहना पड़े, कर्मचारियों का वेतन भुगतान की जवाबदारी नगर पालिका संस्था की है कि वह सुनिश्चित करें कि हर माह कर्मचारियों का भुगतान समय पर हो। कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ले ली है जो प्रसन्नता की बात है शहर में सफाई, लाईट मुलभुत सुविधा बराबर अब बनी रहेगी। आज उपाध्यक्ष राठी ने नगर पालिका के कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन करने हड़ताल स्थल पर पहुंचे थे।