
संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ ज्वाइंट डायरेक्टर नगरीय प्रशासन विभाग से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट किया। नपाध्यक्ष श्री साहू ने संयुक्त संचालक का शहर के विभिन्न आवश्यकताओं की ओर ध्यानकृष्ट कराया। साथ ही नगर विकास से संबंधित कार्यों का प्रस्ताव भी उन्हें प्रेषित किया। श्री साहू ने बताया कि नगर के अनेक ऐसे कार्य हैं, जो बजट के अभाव में लगातार आगे बढ़ता जा रहा है। जिसमें से मुख्य रूप से नए बस स्टैंड, केनाल लिंक रोड, शहर के तालाबों का सौंदर्यीकरण सहित दर्जनों कार्यों के लिए फंड जारी करने में सहयोग की मांग नपाध्यक्ष ने उनसे की। श्री साहू ने शहर के विभिन्न मार्गों की जर्जर स्थिति से भी अवगत कराते हुए विशेष रूप से राशि उपलब्ध कराने की मांग रखी। मुलाकात के दौरान सीएमओ अशोक सलामे, उप अभियंता दिलीप कश्यप, जल विभाग प्रभारी दुर्गेश कुंजेकर, गुमान सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।