संवाददाता: प्रभात मोहंती
राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में बागबाहरा की जया साहू ने प्रथम, तोरण यादव ने द्वितीय, चांदनी साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महासमुंद : राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन रायपुर द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर को खेल अकादमी रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। महासमुंद जिले से जिला तीरंदाजी संघ एवं खेलो इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद की डोमेश्वरी साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के तोरण यादव पिता नेतराम यादव ने इंडियन राउंड में 682 अंक बनाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू बागबाहरा ने इंडियन राउंड में 678 अंक बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जया साहू पिता सोमनाथ साहू बागबाहरा ने रिकर्व राउंड में द्वितीय स्थान एवं खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद की डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू ने रिकर्व राउंड में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में देविका साहू पिता टीकम साहू महासमुंद ने द्वितीय स्थान एवं बागबाहरा की नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। वर्तमान में तोरण यादव एवं नवलीन कौर साईं सेंटर रायपुर, चांदनी साहू बिलासपुर अकादमी, देविका साहू रायपुर अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों का चयन आगामी होने वाले राष्ट्रीय चैंपियनशिप अरुणाचल प्रदेश के लिए हुआ हैं।
राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर में जिले के खिलाड़ियों ने पदक प्राप्त कर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में चयन होने पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, छात्रावास अधीक्षक डॉ. पुर्नेंद्र चंद्राकर, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा जिला महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, कमला मांझी, डॉ. सुनील कुमार भोई, हिरेंद्र देवांगन, बसंत मांझी, संजय पैकरा, रंजीत कौर, पीरित साहू, रिंकल बग्गा, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, नीलम साहू एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग समस्त स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


.jpg)



.jpg)
























