संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज शतरंज के गुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में पी. एन. राव अंतरराष्ट्रीय शतरंज निर्णायक, विश्वास मेश्राम छत्तीसगढ़ राज्य विज्ञान सभा अध्यक्ष, आर. बी. एस. बघेल अध्यक्ष कांकेर जिला शतरंज संघ, डॉक्टर विजय शर्मा इतिहास के व्याख्याकार शामिल हुए संयोजक और प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ अतिथियों के द्वारा शतरंज खेल के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान किया और ज्यादा से ज्यादा शतरंज खेलने हेतु रुचि उत्पन्न करने हेतु प्रोत्साहित किया अतिथियों के द्वारा छात्र छात्राओं से शतरंज के पहेली से संबंधित कुछ सवाल किया गया

इसमें सही जवाब बताने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया सही जवाब देने वालो में केयूर भूषण कक्षा नवमी से, धनेश्वरी सेन, गायत्री साहु, खिलेश देवांगन, आयुष चंद्राकर कक्षा ग्यारहवीं से सम्मानित हुए इस अवसर पर पी. एन. राव अंतरराष्ट्रीय निर्णायक ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया शतरंज पहेली के माध्यम से तार्किक निर्णय क्षमता विकसित करना, मस्तिष्क की एकाग्रता बढ़ाना और अधिकाधिक संख्या में इस खेल से बच्चों को जोड़ना है
कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, आनन्द राम व्यौहार, बी. एल. टंडन सहायक , रवि प्रकाश पात्रे,शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा, कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे















.jpg)














