महासमुन्द

Anti Narcotics Task Force एवं थाना तुमगांव पुलिस की कार्यवाही

Anti Narcotics Task Force एवं थाना तुमगांव पुलिस की कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते पाॅच आरोपी गिरफ्तार।

Anti Narcotics Task Force की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर वर्ष 2026 के प्रारंभ से अब तक में, कुल 28 वी कार्यवाही ।

थाना तुमगांव में कुल 21.300 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 10,50000 रुपए ।

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते मध्यप्रदेश व ओडिशा राज्य के पाॅच अंतरराज्यीय तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।

गांजा परिवहन में प्रयुक्त 2 स्कूटी TVS जुपिटर  एवं बजाज प्लेटीना मो. सा. कीमती 2,10,000 रूपये एवं 05 नग टच स्कीन विभिन्न कंपनियों के मोबाईल कीमती 27,000 रूपये कुल

जुमला 12,87,000 रूपये (बारह लाख सतयासी हजार रूपये) किया जप्त।

साल 2026 में अब तक 2145.016 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, 73 गिरफ्तार जिनमें से 60 गिरफ्तार आरोपी राज्य के बाहर के तस्कर शामिल।

महासमुंद : Anti Narcotics Task Force द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा End to End एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट ,डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं  विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है ,जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाना तुमगांव में आरोपियों से 21 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 10,50,000 रूपये एवं  परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन 2 स्कूटी एवं मो.सा. कीमती 2,10,000 रुपये तथा 05 नग ट्च स्कीन मोबाईल फोन 27,000 रुपये कुल जुमला कीमती 12 लाख 87 हजार रूपये को जप्त किया गया है।

आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20ख नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना तुमगांव में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया जाता है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcotics Task Force एवं तुमगांव पुलिस की टीम के द्वारा की गई।


जप्त सम्पत्तीः-

01. 21 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती 10,50,000 रूपये
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त  वाहन 2 स्कूटी एवं मो. सा. कीमती 2,10,000 रुपये
03. 5 नग ट्च स्कीन मोबाईल फोन 27,000 रुपये,
कुल जुमला कीमती 12 लाख 87 हजार रूपये

गिरफतार आरोपियो का नाम

01. देवा मंडल उर्फ़ बबई पिता मनिद्रो मंडल उम्र 36 साल साकिन खरियर रोड थाना जोक जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा)
2. सकिल खान पिता वकील खान उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं. 17 मोंगरापाली खरियार रोड थाना जोंक जिला नुआपाड़ा (ओड़िसा)
3. शुभम गोटिया उर्फ़ शुब्बू पिता मुन्ना लाल गोटिया उम्र 30 साकिन चेरीताल कन्याशाला स्कूल के पीछे जबलपुर थाना सिटी कोतवाली जबलपुर जिला जबलपुर (म.प्र.)
4. सोमेत सोनकर उर्फ़ ओम पिता कृष्ण कुमार सोनकर उम्र 20 साल साकिन भर्तीपुर थाना बड़ी उमती जिला जबलपुर (म.प्र.)
5. विधि से संघर्षरत बालक

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email