संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुन्द : छत्तीसगढ़ कहार भोई समाज छत्तीसगढ़ मे आगामी प्रदेश स्तर मे महासभा का दो दिवसीय आयोजन साहू समाज भवन रायपुरा मे दिनांक 07/2/2025 से 08/02/2026 को किया गया है। विदित हो यह वर्ष महासभा का चुनावी वर्ष है जिसमे महासभा अध्यक्ष, सचिव कोषाध्यक्ष के पद के लिए पदाधिकारियों का चुनाव होना तय हुआ है। जिसमे महासमुंद राज के निर्विरोध सचिव पद से जीत क़र आये योगेश कुमार कश्यप ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।
विदित हो योगेश कुमार कश्यप सामाजिक एवं राजनीतीक मे अपनी कार्यकुशलता से अच्छी पकड़ रखते है *2024 से 2025 तक दो वर्ष कहार भोई समाज मे सचिव पद रह चुके है एवं वर्तमान मे हुए चुनाव मे पुनः निर्विरोध सचिव बन क़र कहार भोई समाज महासमुंद मे अपनी सेवा दे रहे है।
भारतीय जनता पार्टी मे सोसल मिडिया टीम मे सदस्य, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला आईटी सेल सह प्रभारी जिला महासमुंद, भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ सोशल मिडिया सह प्रभारी छत्तीसगढ़, सदस्य विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ सभी बुजुर्ग वरिष्ठ पंच महिला समूह एवं युवा वर्ग सभी को इस चुनावी महापर्व मे अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होक़र भारी मतो से जिताने की अपील की गयी है।
















.jpg)













