संवाददाता: प्रभात मोहंती
अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते एक महिला व एक पुरूष सहित दो आरोपी गिरफ्तार।
24 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 12,00000 रुपए ।
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन पर लगातार कार्यवाही ।
दोनो तस्कर सुपेला भिलाई छत्तीसगढ के निवासी, महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।
महासमुंद : गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक्टीवा स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सीएल 2661 कीमती 50,000 रूपये, नगदी रकम 1000 रूपये एवं 02 नग टच स्कीन मोबाईल कीमती 20000 रूपये कुल जुमला 12,71000 रूपये (बारह लाख इकहत्तर हजार रूपये) जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।
एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की दो लोग स्कूटी क्रमांक सीजी 07 सीएल 2661 में सवार ओड़ीसा राज्य की ओर से गांजा लेकर जा रहे है, सूचना पर घेराबंदी कर पुछताछ एवं वाहन एवं रखे सामग्री की जाॅंच करने पर दो कार्टून में अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते पाया गया।
जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाना कोमााखान में आरोपियों से 24 किलो ग्राम गांजा कीमती 1200000 रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक एक्टिवा स्कूटी कीमती 50,000 रुपये तथा 02 नग ट्च स्कीन मोबाईल फोन 20000 रुपये कुल जुमला कीमती 12 लाख 71 हजार रूपये को जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी(दो)(सी), 29 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से दोनो आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना कोमाखान में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश की कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टाॅस्क फोर्स एवं कोमाखान पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
जप्त सम्पत्तीः-
01. 24 किलो गांजा कीमती 12,00000 रूपये।
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक्टिवा स्कूटी कीमती 50,000 रुपये।
03. दो नग ट्च स्कीन मोबाईल फोन 20,000 रुपये।
कुल जुमला कीमती 12 लाख 71 हजार रूपये।
गिरफतार आरोपियो का नाम-
01. राजेश चैहान पिता ढाल सिंह चैहान उम्र 31 साल निवासी राजीव नगर वार्ड-19 सुपेला भिलाई दुर्ग(छत्तीसगढ)
02. राजकुमारी बंजारे पिता मोहन बंजारे उम्र 35 साल निवासी वार्ड-08 सुपेला भिलाई दुर्ग(छत्तीसगढ)।
















.jpg)













