संवाददाता: प्रभात मोहंती
अवैध पदार्थ गांजा की तस्करी करते तीन अन्तरर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, थाना बागबाहरा पुलिस की कार्यवाही।
आरोपियों के कब्जे से 5.265 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 263250 रुपए।
साल 2026 के प्रारंभ से लेकर अब तक कुल 2152.981 किग्रा अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसकी किमत 10,73,87,358 रूपये है, जप्त की गई है, जिसमें 74 तस्कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इन 74 आरोपियों में 58 आरोपी दीगर राज्य के है।
गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक्सेस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 0490 कीमती लगभग 90000 रूपये, नगदी रकम 5400 रूपये एवं 04 नग मोबाईल कीमती 20500 रूपये कुल जुमला कुल जुमला 03 लाख 79 हजार 150 रूपयेे जप्त कर की जा रही है वैैधानिक कार्यवाही।
महासमुंद : एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही के तहत् जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना पर तीन लोगों को नीले रंग के एक्सेस स्कूटी क्रमांक एमपी 20 एक्सबी 0490 में सवार ओड़ीसा राज्य की ओर से गांजा लेकर जा रहे है, सूचना पर घेराबंदी कर पुछताछ एवं वाहन एवं रखे सामग्री की जॉंच करने पर एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते पाया गया।
जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाना बागबाहरा में आरोपियों से 5.265 किलो ग्राम गांजा कीमती 263250 रूपये एवं परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन एक एक्सेस स्कूटी कीमती 90,000 रुपये तथा चार नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल फोन 20,500 रुपये एवं नगदी रकम 5400 रूपये, कुल जुमला कीमती 03 लाख 79 हजार 150 रूपये जप्त किया गया है। आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 20बी व धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से तीनों आरोपियो को विधिवत गिर० किया जाकर थाना बागबाहरा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण के आरोपियो के विरूद्ध अग्रीम कार्यवाही की जा रही है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टॉस्क फोर्स एवं थाना बागबाहरा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
जप्त सम्पत्तीः-
01. 5.265 किलो गांजा कीमती 263250 रूपये।
02 .परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन नीले रंग का एक्सेस स्कूटी कीमती लगभग 90,000 रुपये।
03. चार नग मोबाईल फोन किमती लगभग 20,500 रुपये।
04. नगदी रकम 5400 रूपये।
कुल जुमला कीमती 03 लाख 79 हजार 150 रूपये।
गिरफतार आरोपियो का नाम-
01. अनिश डागौर पिता हरिप्रसाद डागौर उम्र 26 साल निवासी महाऋषि अरंिवंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश)
02. निहाल पिता मोहम्मद अनवाल उम्र 28 साल, निवासी महाऋषि अरंिवंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश)
03. हिमांशु बेन पिता रामचरण बेल उम्र 24 साल निवासी महाऋषि अरंिवंद वार्ड थाना बेलबाग जिला जबलपुर(मध्यप्रदेश)
















.jpg)













