महासमुन्द

दरवाजा खुला देख दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

दरवाजा खुला देख दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देने वाला शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे

संवाददाता: प्रभात मोहंती

24 घंटे के भीतर चोर पुलिस की गिरफ्त में

आरोपी के कब्जे से चुराई गयी संपत्ति, एक मोटर सायकल और 2 मोबाइल के साथ साथ चोरी का एक अन्य वाहन भी आरोपी के कब्जे से हुई बरामद

तुमगांव पुलिस की तत्परता से पकड़ा गया शातिर चोर, भेजा गया जेल

महासमुंद : प्रार्थी अजय खुट्टे पिता स्व. इन्दरमन निवासी ग्राम कुकराडिह थाना तुमगांव द्वारा दिनांक 14.03.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराया की वह दिनांक 08.03.26 को अपने मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी 04 एमपी 8002 से शाम को कामकाज करके अपने घर लौटा। अपने मोटर सायकल को घर के परछी में खडी कर चाबी को मोटर सायकल में ही छोड़कर नहाने गया  व खाना खाकर सो गया।उसकी पत्नि महेश्वरी खुंटे बर्तन धोने बाड़ी की ओर गयी थी। शाम करीब 5.00 बजे उसकी पत्नि ने प्रार्थी को उठाई और बोली कि मोटर सायकल घर मे नही है और कुलर उपर रखे दोनो मोबाईल नहीं दिख रहे है।

उसके बाद प्रार्थी ने घर परछी में खड़ी मोटर सायकल को देखा तो वहां नहीं था और कुलर उपर रखे दो नग मोबाइल भी नहीं था। आसपास  पड़ोस मे खोजबिन किया पता नहीं चला। किसी अज्ञात चोर सुनापन का फायदा उठाकर चोरी कर ले जाने के संदेह पर प्रार्थी ने थाने मे लिखित आवेदन प्रस्तुत करने पर रिपोर्ट के आधार पर अपराध अप क्रमांक 80/26 धारा 303(2),331(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर जांच कार्यवाही शुरू की गयी, पतासाजी व आस पास से पुछताछ से प्राप्त सुराग के आधार पर  संदिग्ध को पुलिस कस्टडी मे लेते हुए पुछताछ किया गया जो अपने मेमोरण्डम में चोरी करना अपराध स्वीकार किया और आरोपी के कब्जे से चोरी गये संपत्ति को बरामद कर लिया गया।

जांच पड़ताल के दौरान ही आरोपी के पास से मिले एक अन्य मोटर सायकल सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सी जी 06 जीआर 1162, कीमत करीब 10 हजार के बारे मे आरोपी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उक्त वाहन को दिनांक 12.03.26 को खुशरूपाली थाना बसना से चोरी करना चलाना बताया गया जिसकी जांच कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफतार आरोपी-दौलत राम चौहान पिता बहुर सिंग चौहान उम्र 38 वर्ष साकिन गौरटेक थाना बसना जिला महासमुंद। 

बरामद संपत्ति-  एक मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक सीजी04 एमपी 8002 कीमती करीबन 15 हजार रूपये एवं दो नग मोबाईल कीमती करीबन 10 हजार रूपये। 
3-सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सी जी 06 जीआर 1162, कीमत करीब 10 हजार रुपये। 

जुमला बरामद संपत्ति कीमत 35 हजार रूपये।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email