महासमुन्द

नवा बिहान जागरूकता अभियान

नवा बिहान जागरूकता अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महिलाओं को साइबर अपराध, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति, महिला संबंधी अपराधो मे, जागरूकता लाने अभियान

साइबर संबंधी कोई भी शिकायत टोल फ्री नंबर-1930 पर करें।       
  
यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी- सड़क दुर्घटना से घायल व्यक्ति को शासकीय अस्पताल में 15 लाख रूपये तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा साथ में घायल व्यक्ति को तत्काल मदद करने वाले को 25 हजार रुपये की नगद राशि शासन द्वारा प्रदाय करने, का प्रचार किया गया।

महासमुंद : महासमुंद पुलिस की जनजागरूकता अभियान, आधुनिक परिवेश में अपराध के बदलते स्वरूप से लोगो को परिचित कराने के साथ-साथ सतर्कता व बचाव के बताये जा रहे उपाय। महासमुंद पुलिस ग्रामीण अंचलो मे, चौक चौराहों, हाट बाजार, स्कूल कॉलेजो व सार्वजनिक जगहो पर लोगो के बीच पहुंचकर उन्हे सतर्क व जागरूक रहने चला रही है नवा बिहान कैपेन। जिसके तहत आज महासमुंद क्षेत्र ग्राम रायतुम, पिथौरा मे लहरोद ओवर ब्रिज, ग्राम परसदा मंदिर परिसर, ग्राम उड़ेला में आयोजित भागवत कथा स्थल एवं मीना बाजार मेला स्थल में उपस्थित लोगो को पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी दी गई। पुलिस टीम द्वारा शहरी एवं ग्रामीणों क्षेत्रों में लोगो के बीच पहुंचकर विभिन्न प्रकार की जन उपयोगी जानकारियां लोगो से साझा की जा रही है।                   

Open photo NaN

जिसके तहत लोगो को सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी  शेयर ना करने एवं मजबूत पासवर्ड बनाने हेतु कहा गया। फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी व ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन ना करने व आधुनिक परिवेश  में प्रचलित अपराधों के बारे में बताते हुए इसके शिकार होने से बचने के उपाय व सुझाव दिये गये।  किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने पर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में तुरंत ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया। 

Open photo NaN

नवीनतम बढ़ते साइबर क्राईम, सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करें। सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट ना करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करें, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से ना जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी शेयर ना करने, मजबूत पासवर्ड बनाने, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट की सत्यता की जॉंच किये बिना सोशल मीडिया में शेयर ना करने, व्हाट्सएप, एक्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु व सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर थाना जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। 

किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल को अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है, तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक ना करें, कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे, गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया।

साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं  साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया। यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी मे सड़क दुर्घटना होने पर घायल व्यक्तियों को शासकीय अस्पताल में 15 लाख रुपए तक का इलाज निःशुल्क किया जाएगा।  इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया।  डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया । ग्राम उड़ेला आयोजित भागवत कथा एवं मीना बाजार मेला में ग्राम सरपंच एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष भवरपुर डेविड चौधरी सहित अन्य ग्रामों के लगभग 200  ग्रामवासी इस जागरुकता अभियान के माध्यम से दी गयी उपयोगी जानकारी से लाभान्वित हुए।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email