संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुंद : छत्तीसगढ़ शिवसेना जिला महासमुंद बागबाहरा के द्वारा 25 .03.2026 को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा मंदिर से घुचापाली चंडी माता मंदिर तक 351मीटर चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, इस यात्रा में डीजे धुमाल में थिरकते हुए जय भवानी जय शिवा जी की जय घोष करते हुए शिव सैनिक मुख्य मार्ग से निकलकर चंडी मंदिर पहुंचेंगे इस दौरान माता के दरबार में पूजा अर्चना कर मन्नत की चुनरी चढ़ाई जाएगी।
और क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की जाएगी , जिसमें प्रमुख रूप से शिवसेना प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार पहुंचेंगे चुनरी यात्रा में बागबाहरा ब्लॉक के लगभग 60 से 70 गांव से सैकड़ो महिला पुरुष शिवसैनिक कार्यकर्ता शामिल होंगे । साथ ही साथ 28.03.2026 को राम जन्मोत्सव रायपुर में मनाई जाएगी जिसमें प्रदेश हुआ सभी जिले से झांकी वह कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे जिसकी अगुवाई प्रदेश प्रमुख धनंजय से परिहार करेंगे महासमुंद जिले से राम जन्मोत्सव में सभी पदाधिकारी व शिवसैनिक रामजन्मोत्सव में शामिल होंगे।
इस जिला स्तरीय बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर,प्रदेश सचिव सेवक दास दीवान ,जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ,जिला महासचिव इनकुमार लहरे, सिंपल दुआ, अशोक प्रधान जिला उपाध्यक्ष , बादल बंजारे विधान सभा अध्यक्ष,सरायपाली विधानसभा अध्यक्ष छबि मानिकपुरी, खल्लारी विधानसभा अध्यक्ष हरी चंद्राकर,कोमाखन मण्डल अध्यक्ष देवसरण निषाद, तुकेश साहू जीवन लाल ध्रुव, द्वारिका रात्रे, मुकेश चौहान, प्रकाश मांझी,आदि शिवसैनिक उपस्थित थे।
















.jpg)













