संवाददाता: प्रभात मोहंती
02 अंतरराज्यीय तस्कर महाराष्ट्र से गिरफ्तार
एक सफेद रंग की XUV 500 MH 24 AB 1947 से गांजा परिवहन, 23 किलो 730 ग्राम अवैध गांजा हुआ था बरामद
विवेचना के दौरान संकलित डेटा विश्लेषण व तकनीकी साक्ष्यों की मदद से महाराष्ट्र के 02 अंतरराज्यीय तस्कर महासमुंद पुलिस की गिरफ्त में।
जिला महासमुंद थाना बसना पुलिस की कार्यवाही
महासमुंद : पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन में जिला महासमुंद में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना बसना पुलिस को दिनांक 07/01/2026 को वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की XUV 500 MH24AB1947 गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर वाहन चालक ने तेजी से गाड़ी भगाने की कोशिश की, जिससे वाहन बसना सीटी ग्राउंड के गेट से जा टकराया था आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन छोड़कर फरार हो गए थे।
वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 23 किलो 730 ग्राम गांजा बरामद हुआ था। थाना बसना में मामले अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना बसना तथा ANTF एवं सायबर महासमुंद टीम द्वारा सूक्ष्म विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु तकनीकी विवेचना से संकलित डेटा का बारीकी से विश्लेषण किया गया। तकनीकी साक्ष्यों से यह स्पष्ट हुआ कि उक्त वाहन नागपुर से ओड़िशा के केसिंगा गया था।
सीडीआर विश्लेषण से तीन संदिग्ध मोबाइल नंबर प्राप्त हुए, जिनके आधार पर आरोपियों की लोकेशन नागपुर (महाराष्ट्र) में ट्रेस की गई। थाना बसना तथा ANTF पुलिस की टीम ने नागपुर में दबिश देकर मुख्य आरोपी और वाहन मालिक मोहम्मद अदनान पिता मोहम्मद अकरम अंसारी उम्र 25 निवासी नागपुर तथा उसके साथी शेख इरशाद पिता शेख अबरार कुरैशी उम्र 20 निवासी नागपुर को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने अन्य साथियों (इसरायल पठान, आमिर खान और असमत खान) के साथ मिलकर ओड़िशा के सप्लायर 'कांता' से गांजा खरीदकर नागपुर ले जा रहे थे। आरोपियों के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी जप्त किए गए हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में फरार अन्य 04 आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम सक्रिय है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपी - मोहम्मद अदनान (वाहन मालिक) और शेख इरशाद (दोनों निवासी नागपुर, नागपुर महाराष्ट्र से गिरफ्तार।
















.jpg)













