महासमुन्द

जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति की भव्य चुनरी यात्रा, 51 मीटर चुनरी के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

जय मां भवानी दुर्गा पूजा समिति की भव्य चुनरी यात्रा, 51 मीटर चुनरी के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : जय मां भवानी दूर्गा पूजा समिति अम्बेडकर चौक द्वारा नगर की कुल देवी माता महामाया मंदिर में चुनरी श्रृंगार चढ़ाने के लिए बाजा गाजा आतिशबाजी जस गीत के साथ भव्य चुनरी यात्रा निकाली  51 मीटर चुनरी को मातृ शक्ति यात्रा में लेकर चल रहे थे। नपा उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने यात्रा में शामिल होकर पूजा अर्चना की और समिति को बधाई देते हुये कहा कि लगातार पांच वर्षों से चैत्र नवरात्र में नगर की महामाया माता को निःस्वार्थ भाव से चुनरी यात्रा निकालकर चढ़ाते हैं

मां भवानी क्षेत्र में खुशहाली समृद्धि लाये ऐसी कामना की यह यात्राडा अम्बेडकर चौक से प्रारम्भ होकर नेहरू चौक गांधी चौंक महामाया चौक होते हुये महामाया मंदिर पंहुची जहां सैकड़ो माता बहतो युवा साथियों के हाथो से माता को चुनरी श्रृंगार चढ़ाते हुये पूजा अर्चना की इस दौरान महिलाये माता की प्रसन्नता में जसगीत गा रहे थे समिति के राकेश मदनकार दीपक सोनी बुलु सेवई सुरेश सोनवानी शुभम सोनी देवेश अमन मदनकार मोनू औसर रज्जू देवांगत कान्हा सोनी बिटटू पियुस सोनु ध्रुव नीलू साहिल औसर पप्पु बोकड़े सहित वार्ड क्र 14 एवं 19 की मातृशक्ति युवा नागरिकबड़ी संख्या में थे

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email