महासमुन्द

फरियादी ही निकला चोरी एवं धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड

फरियादी ही निकला चोरी एवं धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बीमा कंपनी से अवैध लाभ प्राप्त करने  की नियत से रची थी जेसीबी चोरी की झूठी साजिश।  

पूर्व से ही बिक्री की गई जेसीबी गाड़ी की चोरी की लिखाई गई थी रिपोर्ट । 

पुलिस को गुमराह करने अन्य जेसीबी वाहन को घटनास्थल में रखकर चोरी होने का बनाया था घटनाक्रम

पुलिस द्वारा साजिश का किया गया पर्दाफाश

फरियादी की झूठी रिपोर्ट को खारिजी करते हुए, फरियादी के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं झूठी रिपोर्ट लिखाने का अपराध किया गया पंजीबद्ध

थाना खल्लारी पुलिस द्वारा फरियादी गोविंद धीवर को किया गया गिरफ्तार। 
              
महासमुंद :
दिनांक 31.03.2026 को प्रार्थी गोविन्द धीवर पिता स्व. मोतीराम धीवर उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर महासमुंद थाना व जिला महासमुंद (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनका जेसीबी क्रमांक CG 04 L 3422 कीमती करीबन 05 लाख रूपये को, ग्राम तेलीबांधा के दुलार फार्म हाऊस के गेट के सामने से दिनांक 30.03.2026 के शाम से दिनांक 31.03.2026 के सुबह के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि   रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध क्रमांक 38/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पतासाजी व प्रार्थी एवं गवाहो का कथन लिया गया। प्रार्थी द्वारा अपने कथन में बदल बदल कर व विरोधाभास कथन देने से षडयंत्र का आभास व शक की सुई प्रार्थी की ओर घुमने लगी।  संदेह के आधार पर मनोवैज्ञानिक तरिके से पुछताछ किया गया तब प्रार्थी गोविंद धीवर ने बताया की उसके द्वारा जेसीबी का किस्त नही पटाने की नीयत से जनवरी 2026 में अपने जेसीबी का चोलामण्डलम बीमा कंपनी से बीमा कराकर बीमा कंपनी से धोखाधड़ी कर आर्थिक अवैध लाभ लेने के उद्देश्य से दिनांक 23.02.2026 को अपने जेसीबी क्रमांक CG 04 L 3422 को एजेन्टो के माध्यम से 03 लाख रूपये में सौदा कर वाहन क्रेता वन्द्रकुमार चन्द्रा को बेच दिया और अपने परिचित पिटियाझर महासमुंद निवासी पुष्पेन्द्र चन्द्राकर से जेसीबी क्रमांक CG 06 E 9834 को दिनांक 30.03.2026 को काम के लिए किराये से मांगकर ग्राम तेलीबांधा के दुलार फार्म हाऊस के गेट के सामने खड़ी कर कुछ देर बाद पुनः स्वयं जेसीबी को वहां से हटा दिया और दिनांक 31.03.2026 को गोविन्द धीवर द्वारा जानबूझकर अपने जेसीबी वाहन की चोरी की झूठी रिपोर्ट थाना खल्लारी में दर्ज कराया था। 

गोविंद धीवर का कृत्य अपराध धारा 318(4), 217, 248(A) BNS का घटित करना पाए जाने से अपराध क्रमांक 39/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में जेसीबी क्रमांक CG 04 L 3422 वन्द्रकुमार चन्द्रा से एवं जेसीबी क्रमांक CG 06 E 9834 को पुष्पेन्द्र चन्द्राकर से जप्त किया गया तथा गोविंद धीवर पिता स्व. मोतीराम धीवर उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर महासमुंद थाना व जिला महासमुन्द (छ.ग.) का कृत्य अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । 

गिरफ्तारी आरोपी-

गोविंद धीवर पिता स्व. मोतीराम धीवर उम्र 35 वर्ष निवासी - वार्ड नंबर 23 सुभाष नगर महासमुंद थाना व जिला महासमुन्द (छ.ग.)

जप्त संपत्ति-

जेसीबी क्रमांक CG 04 L 3422 पुरानी इस्तेमाली एवं जेसीबी क्रमांक CG 06 E 9834 पुरानी इस्तेमाली ।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email