संवाददाता: प्रभात मोहंती
महासमुन्द : शासकीय प्राथमिक विद्यालय देवरी में आज कक्षा पांचवीं के छात्र छात्राओं के लिए बिदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया विद्यालय के प्रधानपाठक श्रीमती कंचन जांगड़े के मार्गदर्शन में सहायक शिक्षक मधु कुमार साहु, श्रीकांत जांगड़े एवं समस्त छात्र छात्राओं के सहयोग से बिदाई समारोह सम्पन्न हुआ इस अवसर पर कक्षा चौथी की बालिका काजल का जन्मदिन भी मनाया गया , छात्र छात्राओं और अतिथियों के लिए न्यौता भोज की व्यवस्था रखी गई थी पांचवीं के समस्त छात्र छात्राओं को उपहार में थाली और चम्मच प्रदान किया गया

उपहार पा कर भावना टंडन, भूमिका निराला, हिमांशी, अन्नू, टिंकल, लतिका, हर्षिता, जयकुमार, गौरव, कुणाल, मनीष, तारिणी, तामेश्वर बहुत खुश नजर आए कार्यक्रम में हायर सेकेंडरी विद्यालय देवरी के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन उपस्थित होकर छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की साथ में व्याख्याता परस राम सिन्हा, भोज राम ध्रुव, बोडरी दादर के व्याख्याता श्रीमती स्वाति राव, विमल दीवान भी शामिल होकर बच्चों का उत्साह वर्धन किया संचालन सत्य कुमार बरिहा ने किया






























