महासमुन्द

महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, कोमाखान में 21.200 किलो गांजा जब्त।

महासमुंद पुलिस के द्वारा जारी है गांजा तस्करी पर ताबड़तोड़ कार्यवाही, कोमाखान में 21.200 किलो गांजा जब्त।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

जब्त 21.200 किलो मादक पदार्थ की गांजा की कीमत 10 लाख, 60 हजार रुपये।

परिवहन करते हुए ओडीसा राज्य निवासी 03 आरोपी गिरफ्तार। 

गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक आईचर ट्रक क्रमांक CG04 NR 6568 कीमती 15,00,000 रूपये, गांजा 21.200 किलोग्राम किमती 10 लाख, 60 हजार रुपये,  02  नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये एवं नगदी रकम 1000 रूपये सहित  कुल जुमला 25 लाख 81 हजार रूपये की संपत्ति जप्त कर की जा रही है वैधानिक कार्यवाही।

पिछले तीन महीने में 70 प्रकरण में कुल 4706.742 किलो (47 क्विटल 06 किलो) गांजा जब्त, 184 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 50 व 134 अन्य राज्यों से

महासमुंद : अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल  इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक कत्था रंग की ASHOK LEYLAND आईचर ट्रक क्रमांक CG 04 NR 6568 में गांजा परिवहन होने की सुचना पर तत्काल टैमरी नाका के पास नाकाबंदी किया गया।

कुछ समय बाद सूचक द्वारा बताये अनुसार नंबर का आयशर ट्रक सामने से आते नजर आया। रूकने का ईशारा कर, वाहन चालक से नाम पता पुछा गया जिन्होने अपना नाम (01) लिंगराज दास पिता बबलू दास उम्र 30 वर्ष निवासी भेला थाना कोमना जिला नुवापाड़ा ओडिसा (02) सुमन्त कुमार दुरिया पिता जुगेश्वर दुरिया उम्र 38 वर्ष निवासी भेला थाना कोमना जिला नुबापाड़ा ओडिसा बताया। ट्रक में लोड सामान के बारे में पुछताछ किया गया।

गवाहों के समक्ष वाहन की  तलाशी लिया गया तलाशी के दौरान ट्रक के हेल्फर सिट के पीछे 01 प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ जैसे गांजा रखे मिला तथा लिंगराज दास के पेंट के जेब में 01 नग मोबाईल एवं नगदी 1000 रू, सुमन्त कुमार दुरिया से 01 नग मोबाईल, बरामद कर समक्ष गवाहान के पंचनामा तैयार किया गया। गांजा का तौल कराने पर बोरी सहित 21.200 किलोग्राम गांजा होना पाया गया।। आरोपियों का कृत्य अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 20(B)(1)(C) एनडीपीएस एक्ट का घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफतार आरोपी-

(01) लिंगराज दास पिता बबलू दास उम्र 30 वर्ष निवासी भेला थाना कोमना जिला नुवापाड़ा ओडिसा।
(02) सुमन्त कुमार दुरिया पिता जुगेश्वर दुरिया उम्र 38 वर्ष निवासी भेला बाना कोमना जिला नुवाषाढा ओडिसा।
(03) रमेश बाग पिता सहदेव बाग उम्र 20 साल निवासी सिनापाली थाना सिनापाली जिला नुवापाडा ओडिसा।

जप्त संपत्ति-

(01) 21.200 किलोग्राम मादक पदार्थ  गांजा कीमती 10,60,000 रुपये।
(02)आईवर ट्रक क्रमांक CG 04 NR 6568 कीमती 15,00,000 रूपये। 
(03) 02 नग मोबाईल कीमती 20,000 रूपये। 
(04) नगदी रकम 1000 रूपये। 

 कुल जुमला 25,81,000 रूपये की संपत्ति जप्त।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email