महासमुन्द

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार।

महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी  गिरफ्तार।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

प्रार्थीया को अधिक पैसो का लालच देकर ईट भट्टे मे काम के लिए ले गये थे उत्तरप्रदेश।

महासमुंद : विवरण-दिनांक 16.04.2026 को प्रार्थिया कामिनी नाग पति प्रकाश गोंड उम्र 20 वर्ष निवासी बस्ती बागबाहरा थाना बागबाहरा आकर बताई कि ग्राम देवरी का भट्ठा सरदार शांताराम साहू एवं तोरण प्रजापति द्वारा 35,000 रुपए एडवांस देकर और अधिक पैसा कमाने का लालच देकर उत्तर प्रदेश ईट भट्ठा ले जाकर दिनांक 10.10.2025 से 11.04.2026 के मध्य बंधक बनाकर दिन-रात काम कर प्रताड़ित करने की लिखित शिकायत आवेदन थाना बागबाहरा मे देने पर प्रार्थिया के आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर

Open photo

आरोपी शांता राम साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 56 साल व तोरण प्रजापति पिता गणेश राम प्रजापति उम्र 49 साल दोनों निवासी ग्राम देवरी थाना कोमाखान को आज दिनांक 17.04.2026 को गिरफ्तार कर थाना बागबाहरा मे अपराध क्रमांक  81/26 धारा 143(1)(d), 3(5) बीएनएस ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया है।

महासमुंद पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बाहरी राज्यों में काम दिलाने के नाम पर लुभावने वादों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गिरफ़्तार आरोपी-

01- शांता राम साहू पिता चमरू राम साहू उम्र 56 साल।
02- तोरण प्रजापति पिता गणेश राम प्रजापति उम्र 49 साल दोनों निवासी ग्राम देवरी थाना कोमाखान जिला महासमुंद (छ.ग.)

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email