संवाददाता: सुभाष गुप्ता
सूरजपुर : दिनांक 06.02.2026 को चौकी करंजी क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यक्ति ने चौकी में गुम इंसान दर्ज कराया कि यह काम करने गांव में गया था जहां से रात्रि में वापस घर पहुंचा तो पत्नी घर में नहीं थी, आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां पता करने पर पता नहीं चला। सूचना पर गुम इंसान दर्ज कर गुमशुदा महिला की पतासाजी प्रारंभ की गई।
डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने ऑपरेशन तलाश में गुमशुदा लोगों की पतासाजी गंभीरतापूर्वक करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी क्रम में चौकी करंजी पुलिस सूचक से गुमशुदा के बारे में जानकारी लेने के दौरान गुमशुदा महिला एक मोबाईल व आधार कार्ड साथ में लेकर जाने की बात सामने आई। गुम इंसान की पतासाजी के दौरान प्राप्त सूचना व तकनीकी मदद से गुम इंसान को सूरत गुजरात में होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस टीम सूरत गुजरात पहुंची और काफी खोजबीन के बाद गुम इंसान महिला को दस्तयाब कर वापस लाया और उसे परिजनों को सौंप दिया।
जिले की पुलिस प्रत्येक ऐसे मामलों पर संवेदनशीलता के साथ पतासाजी में लगी हुई है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी करंजी संतोष सिंह, प्रधान आरक्षक हरविन्दर सिंह, आरक्षक रूपेश राय व महिला आरक्षक कमलावती सिदार सक्रिय रहे।






























