संवाददाता: प्रभात मोहंती
आर्म्स एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।
थाना महासमुंद एवं थाना तुमगांव पुलिस की कार्यवाही।
जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत-
महासमुंद : थाना महासमुंद- दिनांक 20.04.2026 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर संजय कानन गार्डन के पास लोगों को आतंकित कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टॉफ को साथ लेकर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं. 02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0 को 01 नग चाकू के साथ पकड़कर आरोपी के खिलाफ थाना महासमुन्द में अप0क्र0 213/ 2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।।
थाना तुमगांव- दिनांक 21.04.2026 को मुखबीर से सुचना मिली कि भोरिंग चौक तुमगांव के आगे,अमन ढाबा के पास जहां एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा है। जिससे की आस पास के लोगो के मन में भय का माहौल बना हुआ है। सूचना पर तुमगांव पुलिस स्टाॅफ सूचक के बताये स्थान पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति अपने हाथ में धारदार हथियार लेकर राहगीरों और आम लोगों को डरा-धमका रहा था पुलिस टीम ने मौके पर दहशतगर्द की घेराबंदी कर हथियारबंद व्यक्ति को सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छ0ग0 का रहने वाला है जिसके पास से 01 काला रंग का लोहे का धारदार हथियार चाकु जिसकी कुल लंबाई 11 इंच है एवं 01 नग मोबाईल फोन कीमती 5000/रूपये कुल कीमती 5250/रूपये को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया एवं विधिवत गिरफ्तार धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाहीं किया गया है।
आमजन से अपील: यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है तो हेल्प डेस्क में शिकायत करने अथवा सुचना देने हेतु मोबाइल नंबर- 9479229939 पर “Whatsapp” में मैसेज करें, तुरंत पुलिस को सूचित करे।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-
01- भारत साहू उर्फ शूटर पिता स्व. हेमलाल साहू उम्र 19 साल, निवासी वार्ड नं.-02 ईमलीभांठा, थाना व जिला महासमुन्द छ0ग0।
02- योगेश साहू पिता टीकाराम साहू उम्र 22 साल साकिन ग्राम टेकारी थाना मंदिर हसौद जिला रायपुर छ0ग0।






























