महासमुन्द

महासमुन्द जिले के थानों में, विभिन्न अपराधों में जप्त कर राजसात किये गये, 117 वाहनों की हुई नीलामी।

महासमुन्द जिले के थानों में, विभिन्न अपराधों में जप्त कर राजसात किये गये, 117 वाहनों की हुई नीलामी।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

वर्ष 2015 से 2024 तक की अवधि में जिले के विभिन्न थानों में जप्त 108 दो पहिया वाहन व 09 चार पहिया वाहन शामिल।

आबकारी एक्ट के 106 एवं एनडीपीएस एक्ट के 11 राजसात वाहनों की नीलामी प्रक्रिया की गई।

नीलामी से प्राप्त कुल 04 लाख 53 हजार रूपये  नियमानुसार किया गया राजस्व के खाते में जमा ।

शासन के गाईड लाइन के अनुरूप किया गया नीलामी प्रकिया।

नीलामी हेतु गठित टीम की उपस्थिति में किया गया नीलामी कार्यवाही ।

महासमुन्द : महासमुन्द जिले के विभिन्न थानो में दर्ज प्रकरणों में जप्त 117 वाहनों जिसमें 106 प्रकरण आबकारी एक्ट के 11 एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में जप्त वाहनों की विधिवत नीलामी कार्यवाही पुलिस लाईन परसदा महासमुंद में की गई। उक्त नीलामी में शामिल 117 वाहनों में आबकारी एक्ट के 102 मोटर सायकल व 04 चार पहिया वाहन एवं नारकोटिक एक्ट के 06 मोटर सायकल व 05 चार पहिया वाहन है। जो कि विभिन्न अपराधों में प्रयुक्त वाहन है जिसे प्रकरण जप्त किया गया था । वाहनों  की नीलामी गठित टीम के सदस्यों द्वारा नियमानुसार  किया गया,जिससे कुल 04 लाख 53 हजार रूपये का राजस्व शासन को प्राप्त हुआ। 

पुलिस लाईन महासमुंद में संपन्न नीलामी कार्यवाही में श्री रवि साहू, अपर कलेक्टर महासमुंद, श्री एस. देवांगन एसडीओ विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग महासमुंद, श्री आर. के. ध्रुव जिला परिवहन अधिकारी महासमुंद एवं श्रीमती दीप्ति कश्यप रक्षित निरीक्षक रक्षित केन्द्र महासमुंद इत्यादी अधिकारियों की उपस्थिति में नीलामी प्रक्रिया नियमानुसार किया गया है।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email