संवाददाता: प्रभात मोहंती
ओडिशा बॉर्डर पर पुलिस की घेराबंदी, 9.690 किलो गांजे के साथ तस्कर दबोचा, साढ़े 4 लाख का माल बरामद।
अवैध गान्जा परिवहन मे प्रयुक्त वाहन, मोबाईल सहित कुल 04 लाख, 85 हजार रूपये की संपत्ति जप्त।
उड़ीसा से लाकर कवर्धा (छत्तीसगढ़) में खपाने की थी योजना।
सटीक सूचना एवं त्वरित कार्यवाही से छत्तीसगढ़ में माल खपाने से पहले ही आरोपी गिरफ्तार।
पिछले चार महीने में 82 प्रकरण में कुल 5789.521 किलो (57 क्वि. 89 किलो) गांजा जब्त, 214 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 54 व 160 अन्य राज्यों से।
महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 05.05.2026 को मुखबिर सूचना मिली की उड़ीसा तरफ से एक व्यक्ति सिंघोड़ा की ओर से अपने मो0सा0 एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी-09, जेएल-5200 में गांजा लेकर सरायपाली की ओर आ रहा है की सूचना पर हमराह स्टाफ के ग्राम बैतारी तिराहा नेशनल हाईवे सरायपाली में नाकाबंदी की गई। कुछ समय पश्चाच मुखबीर बताये अनुसार वाहन मो0सा0 सिघोड़ा की ओर से आते दिखा जिसे रोककर वाहन चालक का पूछताछ करने पर अपना नाम चमन उर्फ बसंत चंद्रवंशी पिता जोहन चंद्रवंशी उम्र 24 वर्ष सा0 मोहतराकला थाना पण्डातराई जिला कबीरधाम छ0ग0 का रहने वाला बताया एवं उसके द्वारा मो0सा0 में रखे प्लास्टिक बोरी में गांजा होना पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा 09 किलो 690 ग्राम कीमती 4,50,000 रुपए का होना पाया गया। अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरुद्ध नाराकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध धारा 20(B) नारकोटिक एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
गिरफतार आरोपी-
01-चमन उर्फ बसंत चंद्रवंशी पिता जोहन उम्र 24 वर्ष सा0 मोहतराकला थाना पण्डातराई जिला कबीरधाम(छग)।
जप्त संपत्ति-
01- 09.690 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 04 लाख 50 हजार रूपये।
02- 01 नग मो0सा0 कीमती करीब 30 हजार रुपये।
03- 01 नग मोबाईल कीमती करीब 5,000 रुपये।
कुल जप्त संपत्ति कीमती करीब 04 लाख 85 हजार रूपये।






























