संवाददाता: प्रभात मोहंती
226.600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जब्त, कीमत 01 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपये
गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक पीकप वाहन, 03 नग मोबाइल सहित कुल जुमला 01करोड़ 22 लाख, 75 हजार रुपये की संपति जप्त।
02 अंतराज्यीय तस्कर सिंघोड़ा पुलिस की गिरफ्त में।
गांजा को बालीगुडा(उडीसा) से जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र) मे खपाने की थी योजना।
पीकप वाहन के डाला में खाली कैरेट के पीछे छिपाकर गान्जा तस्करी का प्लान पुलिस ने किया फेल।
पिछले चार महीने में 83 प्रकरण में कुल 6016.121 किलो (60 क्वि. 16 किलो) गांजा जब्त, 216 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 54 व 162 अन्य राज्यों से।
महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा इंड टू इंड एवं फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है, इसी दरमियान सूचना मिली की एक पीकप वाहन क्र0 MH16 CD8741 में उडिसा की ओर से अवैघ मादक पदार्थ गांजा लेकर छत्तीसगढ की ओर आ रहे है। सूचना पर एनएच 53 रोड सिल्की ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली पहूंच कर नाकाबंदी की गयी। कुछ समय बाद एक पीकप वाहन क्र0 MH16 CD8741आया, जिसमें 02 व्यक्ति बैठे थे जिन्हे नाम पता पूछने पर चालक अपना नाम – अजिनाथ आश्रु जाधव पिता आश्रु जाधव उम्र 28 साल साकिन खेडेगांव बाकी थाना खरडा जिला अहमदनगर महाराष्ट्र एवं बगल सीट में बैठा व्यक्ति ने अपना नाम अक्षय बारूक मोरे पिता बरकु मोरे उम्र 32 साल साकिन पाटेगांव थाना मेरचगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र का निवासी होना बताये।
पीकप वाहन के डाला में खाली कैरेट के नीचे प्लास्टिक बोरीयो में 226.600 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखना बताये एवं उक्त गांजा को बालीगुडा के आगे उडीसा से जिला अहमदनगर महाराष्ट्र खुद के लिये ले जाना बताये। जिस पर विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए थाने में आरोपियों से 226.600 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा जब्त, किमती 1,14,30,000 रुपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक सफेद कलर की पीकप वाहन क्र0 MH16CD8741 कीमती 8,00,000 रूपये,, एवं 03 नग मोबाईल कीमती 45,000 रूपये , जुमला 1,22,75,000 /-रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगणो का कृत्य अपराध धारा (20बी) (दो)(बी), एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से दो आरोपीगणो को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर थाना सिंघोडा में अपराध कायम कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोडा पुलिस की टीम के द्वारा की गई।
गिरफतार आरोपी-
परिवहनकर्ता
01- अजिनाथ आश्रु जाधव पिता आश्रु जाधव उम्र 28 साल साकिन खेडेगांव बाकी थाना खरडा जिला अहमदनगर (महाराष्ट्र)।
02- अक्षय बारूक मोरे पिता बरकु मोरे उम्र 32 साल साकिन पाटेगांव थाना मेरचगांव जिला अहमदनगर महाराष्ट्र।
जप्त सम्पत्ती-
01- 226.600 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गान्जा किमती 1,14,30,000 रुपये।
02- एक पीकप वाहन कीमती 8,00,000 रूपये।
03- 03 नग मोबाईल कीमती 45,000 रूपये।
जुमला जप्त संपत्ति कीमत करीब 1,22,75,000 /- रूपये।






























