सूरजपुर

नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का फिर एक बड़ा प्रहार, 75 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

नशे के कारोबारियों पर सूरजपुर पुलिस का फिर एक बड़ा प्रहार, 75 हजार रूपये कीमत के नशीली इंजेक्शन, एक व्यक्ति गिरफ्तार।

संवाददाता: सुभाष गुप्ता 

सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्व सख्त कार्यवाही करने व प्रभावी तौर वाहनों की चेकिंग करने के निर्देश दिए थे जिसके बाद से ही पुलिस नशीली पदार्थ के गोरख धंधे पर सतत् निगाह बनाए हुए है और लगातार सख्ती से कार्यवाही करने में लगी हुई है। 

इसी तारतम्य में दिनांक 13.05.2026 को चौकी बसदेई पुलिस रोड पेट्रोलिंग दौरान सूरजपुर रोड रेल्वे स्टेशन में अम्बिकापुर-दुर्ग ट्रेन का आने का समय होने पर स्टेशन सूरजपुर रोड जाकर स्टेशन के बाहर ट्रेन से उतर कर आने जाने वाले यात्रियो से पूछताछ किया जा रहा था उसी समय एक व्यक्ति रेल्वे स्टेशन के बाहर हाथ में झोला रखा था जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहा था जिसे स्टेशन के बाहर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ पर उस व्यक्ति ने अपना नाम मदनेश्वर प्रसाद पिता स्व. राम रतन उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सोनपुर चौकी बसदेई का होना बताया तथा उसके हाथ में रखे झोला की तलाशी लेने पर नशीली एविल इंजेक्शन 50 नग व रेक्सोजेसिक इंजेक्शन 50 कुल 100 इंजेक्शन कीमत करीब 75 हजार रूपये का बरामद किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि एक व्यक्ति 20 हजार रूपये नशीली इंजेक्शन खरीदने के लिए दिया था जिसके बाद मध्यप्रदेश के एक जिले के एक मेडिकल स्टोर से नशीली इंजेक्शन खरीदकर ला रहा था।

मामले में नशीली इंजेक्शन जप्त कर अपराध क्रमांक 320/2026 धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी मदनेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार किया गया। अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी बसदेई योगेन्द्र जायसवाल, महिला प्रधान आरक्षक अलका टोप्पो, देवदत्त दुबे, आदित्य यादव, अशोक केंवट व निलेश जायसवाल सक्रिय रहे।

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email