महासमुन्द

जिला महामसुंद पुलिस की आपराधिक/बदमाश तत्वो पर त्वरित कार्यवाही।

जिला महामसुंद पुलिस की आपराधिक/बदमाश तत्वो पर त्वरित कार्यवाही।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

उधारी की रकम वसूली के लिये अपहरण कर ले जाने वाले 06 आरोपियों को  किया गया गिरफ्तार।

अपहरण की सूचना मिलते ही  सरायपाली पुलिस द्वारा तत्काल कार्यवाही कर आरोपियों के कब्जे से प्रार्थी को कराया गया मुक्त।

घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक ओडी-17, एजी-7735 को किया गया जप्त ।

त्वरित सूचना प्रसारण, समन्वय एवं नाकेबंदी के कारण आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता।

थाना सरायपाली में अपराध दर्ज कर आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।

महामसुंद : दिनांक 14.05.2026 को सरायपाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि कार क्रमांक ओडी-17, एजी-7735 में अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा हुडई शोरूम के पास से किसी व्यक्ति का अपहरण कर ले जा रहे है कि सूचना पर थाना सरायपाली पुलिस  तत्काल चारो तरफ नाकाबंदी कर और मुखबीर के बताये अनुसार कार आते दिखाई देने पर  रोककर पूछताछ करने पर कार में बैठे व्यक्तियों द्वारा अपना नाम 01. देबार्चन मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 02. राजेश मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 03. रंजन प्रधान निवासी लुकापारा जिला सारंगढ़, 04. भागीरथी बेहरा निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 05. बंशीधर बंछोर निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 06. कुनु बाघ निवासी इच्छापुर थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा का रहने वाला बताया।

आरोपी के द्वारा प्रार्थी निरंजन दास पिता पूर्णचंद दास उम 32 वर्ष निवासी चट्टीगिरोला थाना सरायपाली को जबरदस्ती अपहरण कर उड़िसा ले जा रहे थे जिसकी सूचना प्राप्त होने पर तत्काल कार्यवाही कर 06 आरोपियों को पकड़कर प्रार्थी को मुक्त कर पूछने पर उसने बताया कि उसके द्वारा पूर्व में देबार्चन मलिक से 3,50,000/रूपये उधार लिया था, जिसमें से 50 हजार रूपये वापस कर दिया गया था, शेष रकम की वसूली करने के लिये आरोपी के द्वारा अपने 05 अन्य साथियों के साथ प्रार्थी को बल पूर्वक जबरदस्ती कार में बैठाकर एवं उसके मोबाईल छीनकर बंद कर दिये थे एवं आरोपियों के द्वारा आज के बाद तेरा किसी को पता नहीं चलेगा  मर्डर कर देगें कहकर धमकी देते हुये ओड़िसा की ओर ले जा रहे थे। जिसे आरोपियों के कब्जे से मुक्त कराया गया एवं घटना में प्रयुक्त वाहन को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सरायपाली में अपराध क्रमांक 168/2026 धारा 296,351 (2), 140(3), 3(5) बीएनएस की कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम-

01. देबार्चन मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 
02. राजेश मलिक पिता त्रिनाथ मलिक निवासी दवारी थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 
03. रंजन प्रधान निवासी लुकापारा जिला सारंगढ़, 
04. भागीरथी बेहरा निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 
05. बंशीधर बंछोर निवासी भुक्ता थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा, 
06. कुनु बाघ निवासी इच्छापुर थाना आमाभौना जिला बरगढ़ उड़िसा

जप्त सामग्री 

घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक ओडी-17, एजी-7735।
 

More Photo

    Record Not Found!


More Video

    Record Not Found!


Related Post

Leave a Comments

Name

Contact No.

Email