संवाददाता: सुभाष गुप्ता
सूरजपुर : जिले के ग्राम पंचायत कुसमुसी से इस वक्त एक बड़ी और बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। यहाँ कुसमुसी बाजार के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा कुसमुसी बाजार के पास हुआ जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे 30 वर्षीय भुनेश्वर देवांगन ट्रैक्टर चालक की मौक पर ही मौत हो गई।
चश्मदीदों के मुताबिक हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर पलटने के बाद चालक उसके नीचे दब गया। गंभीर चोटें आने के कारण 30 वर्षीय भुनेश्वर देवांगन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।






























