संवाददाता: प्रभात मोहंती
गांजा तस्करों का नया पैंतरा, कम मात्रा में व कच्चे मार्गों से गांजा तस्करी, पुलिस ने किया विफल।
03 प्रकरण में 47.190 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त, कीमत 23 लाख 59 हजार 500 रूपये।
अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 अन्तर्राज्यीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।
अवैध गांजा परिवहन में प्रयुक्त एक कार, 02 नग मोसा. एवं 03 नग मोबाईल सहित कुल 32 लाख 45 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।
पटनागढ़ जिला बलांगीर (उड़ीसा) से खरीदकर बागबाहरा, रायपुर में पुड़िया बनाकर खपाने की थी योजना।
सटीक सूचना, त्वरित एवं समन्वय के साथ कार्यवाही से गांजा तस्करों को पकड़ने में मिली सफलता।
पिछले चार महीने में 93 प्रकरण में कुल 6401.251 किलो (64 क्वि. 01 किलो) गांजा जब्त, 236 गिरफ्तार जिसमे छ0ग0 के 56 व 180 अन्य राज्यों से।
महासमुन्द : एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री एवं इंड टू इंड इन्वेस्टिगेशन, फाइनेशियल इनवेस्टिगेशन, पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देश प्राप्त हुआ है। जिसके परिपालन में जिले में पुलिस के द्वारा लगातार चेंकिंग कार्यवाही की जा रही है। चेकिंग के दौरान
प्रकरण क्रमांक 01
उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक लाल काला रंग मोसा से एक ब्यक्ति मोसा सवार को रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम राजकुमार उर्फ राजू निवासी साल्हेभाठा व अपने पास रखे एक कपडे़ के बैग में 10.190 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे होना, जिसे को पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़िसा से दीनबंधु नामक ब्यक्ति से खरीदकर बागबाहरा जिला महासमुन्द के आसपास चिल्हर बेचने हेतु लाना बताये। 10.190 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 74/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफतार आरोपी-
1- राजकुमार उर्फ राजू देवांगन पिता कांतिलाल उम्र 40 साल निवासी साल्हेभाठा थाना कोमाखान।
जप्त संपत्ति-
(01) 10 किलो 190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 509500 रू.।
(02) एक मोसा. किमती 25000 रू.।
(03) 01 नग मोबाईल किमती 10000 रू।
कुल जुमला 5,44,500 रूपये की संपत्ति जप्त।
प्रकरण क्रमांक 02
उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक काला रंग बजाज पल्सर मोसा. से एक ब्यक्ति को ग्राम कसेेकेरा गौठान के पास में मोसा सवार को रोककर पुछताछ करने पर अपना नाम सुशांतबाग निवासी ग्राम नेहेनाबंद थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़िसा का होना एवं अपने पास रखे एक सफेद रंग प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा को पटनागढ़ जिला बलांगीर से रायपुर छत्तीसगढ़ में ग्राहक ढुंढकर बेचने हेतु लेकर जाना बतायें कि समक्ष गवाहों के बोरी की तलाषी लेने पर 07 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 76/2026 धारा 20(ठ)(प्प्)(ठ) एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
गिरफतार आरोपी-
01- सुशांत बाग पिता चंपेश्वर उम्र 30 साल निवासी नेहेनाबंद थाना पटनागढ़ जिला बलांगीर उड़िसा
जप्त संपत्ति-
01- 07 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 3,50,000 रू.।
02- एक मोसा. किमती 40,000 रू.।
03- 01 नग मोबाईल किमती 10,000 रू.।
कुल जुमला 04 लाख रूपये की संपत्ति जप्त।
प्रकरण क्रमांक- 03
उड़िसा से छत्तीसगढ़ की ओर एक सफेद रंग मारूति डिजायर कार को रोकने का ईशारा किया,आरोपी वाहन को तेज गति से भगाते हुए रेल्वे क्रासिंग कोमाखान के पास निर्माणाधीन अण्डर ब्रिज में कार को छोड़कर भाग गये। समक्ष गवाहों के कार की तलाशी लेने पर कार कि डिक्की में 30 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर फरार कार चालक एवं उसके साथी के विरूद्ध अप.क्र. 74/2026 धारा 20(B)(II)(C) 29 एनडीपीएस एक्ट पंजीबद्ध किया गया।
जप्त संपत्ति
(01) 30 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 15,00,000 रू।
(02) सोल्ड मारूति डिजायर कार किमती 8,00000 रू।
(03) 01 नग मोबाईल किमती 1000 रू.
कुल जुमला 23,01,000 रूपये की संपत्ति जप्त।
कुल जप्त संपत्ति-
(01) 47 किलो 190 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 2359500 रू.
(02) एक सफेद रंग मारूति डिजायर कार बिना नंबर किमती 800000 रू.
(03) 02 नग मोसा. कीमती 65000 रूपये
(03) 03 नग मोबाईल किमती 21000 रू.
कुल जुमला 32 लाख 45 हजार 500 रूपये जप्त किया गया है।
जुमला 32 लाख 45 हजार 500 रूपये की संपत्ति जप्त।






























