दुर्ग : भिलाई में घरेलू परेशानियां दूर करने, तंत्र-मंत्र और पूजा-पाठ कराने का झांसा देकर महिला से करीब 85 लाख रुपए की ठगी हुई है। आरोपी ने महिला को कभी जिन्न और प्रेत बाधा का डर दिखाया, कभी निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का वादा किया। गुप्त पूजा और पति के एक्सीडेंट की भविष्यवाणी कर डराया।
इसके बावजूद पति की सड़क हादसे में मौत हो गई। जब महिला ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने अपने हाथ की नस काटकर व्हाट्सएप पर फोटो भेज दी। खुद को मुंबई क्राइम ब्रांच में गिरफ्तार बताकर फिर पैसे ऐंठ लिए।
भिलाई की रहने वाली संगीता कश्यप ने कोतवाली थाने भिलाई नगर में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने जबलपुर निवासी पवन बधौलिया के खिलाफ धोखाधड़ी, धमकी समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।(एजेंसी)






























