
क़ादिर रज़वी
जशपुर/कांसाबेल: भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (INTUC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्वमंत्री सांसद चंद्रशेखर दुबे और इंटक प्रदेशाध्यक्ष दीपक दुबे के निर्देशानुसार इंटक प्रदेशमहामंत्री रजनीश सेठ और प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत की अनुसंशा पर जशपुर जिले के मनोरा निवासी शेख मोहम्मद अली और कांसाबेल निवासी महमूद अली को असंगठित मजदूर कांग्रेस इंटक के जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
दोनों नवनियुक्त ने कहा कि मै एक छोटे से गांव का एक कार्यकर्ता हूं ओर हमेशा पार्टी के लिए काम करता रहा हु औऱ करता रहूंगा इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी इसके लिए मै पार्टी का आभारी हूं। और पार्टी कि द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाने की बात कही और हमेशा मजदूरों के हित के लिए काम करने का संकल्प लिया।
संगठन ने नवनियुक्त दोनो पदाधिकारियों से कहा कि संगठन आशा करती हैं कि दोनो पदाधिकारी कांग्रेस विचारघारा पर चलते हुये संगठन को मजबूत कर श्रमिक हित में कार्य करते हुये कृत कार्यो से पार्टी का सहयोग करते रहेंगे।