
प्रभात मोहंती
नपाध्यक्ष युवा चेहरा निखिल कांत साहू के साथ अब होगा महासमुंद का विकास
नगरीय निकाय चुनाव में बेटे ने लिया बाप का बदला।
महासमुंद : जिले के निकाय चुनाव में आज कांटे की टक्कर के बीच जीत और हार के फैसले के बाद जिले के 6 नगरीय निकाय चुनाव में महासमुंद और बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस ने अपना कब्जा जमाया है वहीं बसना, सरायपाली और पिथौरा में बीजेपी का कब्जा रहा है। वहीं तुमगांव नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी बलरामकांत साहू ने कांग्रेस और भाजपा को पटकनी देते हुए जीत हासिल की है।
हम आपको बता दें कि, महासमुंद जिले के महासमुंद नगर पालिका परिषद में भाजपा और कांग्रेस के बीच शुरुआत से कांटे टक्कर चल रही थी। भाजपा के लिए यह चुनाव इसलिए बड़ा प्रतिष्ठा का चुनाव रहा क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार द्वारा डॉ. विमल चोपड़ा दो बार के अध्यक्ष और एक बार के विधायक रह चुके हैं। जिन्हें महासमुंद के युवा नेता निखिलकांत साहू ने 3546 लगभग मतों से हरा कर एक बड़ी जीत हासिल की निखिलकांत साहू ने अपने पिता मनोजकांत साहू का बदला 3546 वोटो के अंतर से डॉ. विमल चोपड़ा पराजित कर ले लिया . हम आपको बता दें कि, आज से 25 साल पहले सन 2000 के महासमुंद नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा से डॉक्टर विमल चोपड़ा मैदान में थे और कांग्रेस से मनोज कांत साहू मैदान में थे। जिन्हें लगभग एक हजार वोट से भाजपा से अपने निकटम प्रतिद्वंदी मनोजकांत साहू को हरा दिया था। वहीं मनोज कांत साहू के पुत्र ने भाजपा के डा.विमल चोपड़ा को हराकर 25 साल का हार 3546 मतों हराकर के बड़े अंतर बदला पूरा किया महासमुंद नगर पालिका परिषद के 30 वार्डों में 17 में भाजपा, 7 में कांग्रेस और 6 वार्डों में निर्दलीय पार्षदों का कब्जा जमाया है।
निखिलकांत साहू नव निर्वाचित अध्यक्ष ने बताया कि नगर की जनता से लगातार जुड़ाव, करोना कल में निःशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था एवं गर्मी के मौसम में निःशुल्क पानी टैंकर के द्वारा जल मुहैंया करना एवं शहर में लगातार जनता के बीच में जनसंपर्क को अपनी जीत बताई और और अपनी जीत कोअपनी जीत को महासमुंद की जनता को समर्पित की..