× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

दुर्ग

Previous123456Next

छ ग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने की दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी से शारीरिक शिक्षा को स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने की मांग

Posted on :16-Sep-2024
छ ग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ ने की दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल जी  से शारीरिक शिक्षा को स्कूलों में अनिवार्य विषय बनाने की मांग

दुर्ग : छ ग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ आज दिनांक 13/9/24 को संघ के संरक्षक सम्माननीय श्री विजय बघेल जी सांसद दुर्ग से अपने बहुप्रतीक्षित मांग व्याख्याता शारीरिक शिक्षा व छ ग स्कूल शिक्षा  पाठ्यक्रम में शारीरिक शिक्षा को एक अनिवार्य विषय बनाने तथा विकास खण्ड खेल अधिकारी वरिष्ठता के आधार पर बनाये जाने के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई ...संघ के सम्माननीय संरक्षक श्री विजय बघेल जी ने परिस्थिति और विषय की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तत्काल माननीय मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखकर संघ की बहुप्रतीक्षित मांग से अवगत कराने एवं इस जायज मांग को पूर्ण कराने हेतु तत्परता दिखाते हुए संघ को सम्बल प्रदान किया.. 

Open photo

चर्चा में छ ग स्कूली खेल में व संघीय खेलो में भी गंदगी दूर करने की बात कही गई ...साथ ही  संघ ने आगे की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई जिसमे छ ग शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के समस्त जिला अध्यक्ष , सचिव/संभागीय पदाधिकारीगण अपने अपने जिले के लेटर पेड मे अपने अपने क्षेत्र के विधायक को माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम से मांग पत्र सौपना है और फोटो लेकर जिले तथा अपने अपने क्षेत्र के सभी मिडिया चैनल समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाना है और पेपर  कटिंग को प्रदेश ग्रुप में डालना है। इतनी रणनीति पूर्ण होने के पश्चात आगे की भी रणनीति संघ की ओर से बताई जाएगी।

आज मुलाकात में संघ के जुझारू लगनशील संरक्षक सम्माननीय श्री प्रकाश ठाकुर जी ने अपने मजबूत इरादे से संघ की बातो को रखा तथा प्रदेशाध्यक्ष हरीश देवांगन ने प्रदेश के हर व्यायाम शिक्षको को व्याख्याता बनाने हेतु विषम परिस्थितियों में भी लगातार संघीय दायित्व को निभाते हुए पुरी संवेदना के साथ संघ की मांग को रखा,संघ के महासचिव  श्री पीताम्बर पटेल ने भी संघ की मांगों पर प्रकाश डालते हुए जब तक मांग पुरी नहीं हो जाती संघर्ष जारी रहेगा ,

बडी ही दृढ़ता के साथ बात प्रभावशाली ढंग से  रखा व संघ के मिडिया प्रभारी श्री विजय रत्नाकर ने भी संघ की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण कराने हेतु माननीय संरक्षक महोदय को निवेदन किया। इस बैठक को कराने मे संघ के जुझारू लगनशील उपाध्यक्ष श्री जयंत वर्मा जी की भुमिका अहम रही जिसका श्री पोखन साहू जी ने बखुबी साथ निभाना और सौहार्द्र पुर्ण चर्चा में  सहभागी बने।
यह जानकारी विजय रत्नाकर ने दिया।

Read More

शोभायात्रा भंडारा के साथ स्वर्णीय महोत्सव का समापन

Posted on :16-Sep-2024
शोभायात्रा भंडारा के साथ स्वर्णीय महोत्सव का समापन

दुर्ग : श्री बाबा रामदेव मंदिर, गंजपारा दुर्ग के 50 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर समित्ति द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें दिनाँक 4 से 15 सितंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए,

Open photo

स्वर्ण जयंती महोत्सव के अवसर पर दुर्ग में पहली बार बाबा रामदेव जी की संगीतमय सम्पूर्ण कथा का जीवंत झांकी के साथ वाचन किया गया जिसमें कथा वाचक के रूप में वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम देव शास्त्री द्वारा कथा सुंदर एवं मधुर वाचन किया गया, कथा के विश्राम के पश्चात मंदिर मन्दिर परिसरर में बाबा को 56 भोग प्रसादी चढ़ाई गयी ततपश्चात राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र पमार द्वारा बाबा के सुंदर एवं मधुर गीत गाये जिसमें देर रात्रि तक भक्तगण झूमते नाचते रहे 

Open photo

स्वर्ण जयंती महोत्सव के समापन के अवसर पर बाबा रामदेव जी की ऐतिहासिक एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसके स्वागत विभिन्न स्थानों में अलग अलग समाज संघटन समितियों द्वारा किया गया, शोभायात्रा में ऊंट घोड़ा बाजा धुमाल संगीत बैंड पार्टी के साथ साथ हजारों की संख्या में धर्मप्रेमी नाचते गाते झूमते हुए भ्रमण किये शोभायात्रा रामदेव मंदिर से गंजपारा शनिचरी बाजार गांधी चौक जैन गली तमेरपारा लुचकि तालाब फरिस्ता कम्प्लेक्स इंदिरा मार्किट पुराण बस स्टैंड भाजपा कार्यालय शनिचरी बाजार सत्तीचौरा होते हुए बाबा रामदेव मंदिर पहुचकर बाबा की आरती के साथ विश्राम किया गया

शोभायात्रा में गंजपारा दुर्गाउत्सव समित्ति लाला गुपचुप बाल गणेश उत्सव समिति कशोधन गुप्ता समाज राम मंदिर समिति जलाराम मिष्ठान श्री साई मंदिर समिति कसारडीह पूर्व पार्षद अमृत लोढा श्री सत्तीचौरा दुर्गाउत्सव एवं गणेशोत्सव समित्ति जन समर्पण सेवा सँस्था भट्टड़ किराना एवं अन्य समाज समाजिक धार्मिक सँस्था द्वारा शोभायात्रा का स्वागत फूलों की वर्षा करके जल शर्बत मिष्ठान फल फ्रूट्स नमकीन वितरण करके किया गया, शोभायात्रा को लेकर पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला पूरे शहर के धर्मप्रेमियों द्वारा बाबा की शोभायात्रा का स्वागत आरती की गई 

स्वर्णीय महोत्सव के समापन के कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे सवामणी का अयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों धर्मप्रेमियों द्वारा बाबा को सवामणी प्रसाद स्वरूप चढ़ाई गयी प्रातः 10 बजे से सुंदरकांड का अयोजन किया गया जिसमें गणेश मिश्रा राजनांदगांव द्वारा सुंदर एवं मधुर गीतों के साथ सुंदरकांड पाठ किया गया, ततपश्चात दोपहर 12 बजे श्री बाबा रामदेव जी की आरती की गई उसके बर्फ मंदिर परिसर में महाभंडारा का अयोजन किया गया जिसमें लगभग 4 हजार से अधिक धर्मप्रेमीयों ने प्रसादी ली कार्यक्रम के 

अयोजन में अरुण वोरा धीरज बाकलीवाल राजेश यादव विठ्ठलदास भूतड़ा चतुर्भुज राठी अशोक राठी अध्यक्ष माहेश्वरी पंचायत मुकेश राठी अध्यक्ष बाबा रामदेव मंदिर समिति रमेश राठी कृष्णकांत दुबे डॉ शंकर दम्मानी नीतू गांधी राधेश्याम राठी प्रवीण भूतड़ा बिरदीचंद सोनी राजू फुफलिया लक्की अग्रवाल मनोज टावरी सुरेश गुप्ता राजेश शर्मा ओमप्रकाश टावरी कमल राजपुरोहित गोविंद गुप्ता राधेश्याम चांडक विजय केला हरीश केला दिनेश केला रश्मि चांडक उषा राठी ममता टावरी वंजु राठी मनीषा राठी माया राठी गीता भूतड़ा पुष्पा राठी निशा राठी शकुन देवी दुबे चंदा शर्मा गायत्री शर्मा लता शर्मा भाग्यश्री साबू प्रीति साबू शीतल मंत्री कंचन भूतड़ा सुप्रिया भूतड़ा रीना खंडेलवाल एवं सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित हुए..

Read More

वृंदावन से आये कथावाचक ने जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के सेवाभावी कार्यो की प्रशंसा की

Posted on :14-Sep-2024
वृंदावन से आये कथावाचक ने जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के सेवाभावी कार्यो की प्रशंसा की

दुर्ग : दुर्ग शहर की पावन भूमि में पहली बार श्री रामदेव बाबा की कथा करने आये पंडित श्याम देव शास्त्री ने दुर्ग शहर में विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्य करने वाली जन समर्पण सेवा सँस्था के सेवा कार्य मे दुर्ग रेल्वे स्टेशन में उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री वितरण करके मानव सेवा का कार्य किये। जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा विगत 8 वर्षों से दुर्ग रेलवे स्टेशन में प्रतिदिन रात्रि 8 बजे 100 से अधिक जरूरतमंदों को नि:शुल्क भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

विगत 8 वर्षों से की जा रही इस प्रतिदिन की सेवा में बहुत से संतों, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक व्यक्तियों ने उपस्थित होकर अपने हाथों से जरूरतमंदों को भोजन एवं जरूरत की सामग्री का वितरण किया है। संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि वर्तमान में श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग में श्री रामदेव बाबा की कथा करने आये हुए देश की प्रसिद्ध कथा वाचक श्याम देव शास्त्री देवी जी भी रात्रि 8 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन में उपस्थित होकर जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्यों के साथ मिलकर लगभग 150 जरूरतमंदों को भोजन, मिष्ठान, नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया।

शास्त्री जी को सँस्था द्वारा विगत ई वर्षों से की जा रही,मानव सेवा, गौ सेवा, दिव्यांग जनोँ की सेवा, पशु-पक्षियों की सेवा की सभी जानकारी दी गयी, देवी शास्त्री जी ने संस्था के द्वारा विगत 8 वर्षों से की जा रही मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों की प्रशंशा की। सँस्था के कार्यों से प्रभावित होकर कथा वाचक ने सँस्था सदस्यों को अपना मोबाइल नंबर देकर भविष्य में जब भी किसी मदद की जरूरत पड़े तो उन्हें फोन करने कहा और संस्था को मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों में मदद की बात कही।  संस्था द्वारा विगत 8 वर्षों से गौ माता की सेवा जिसमें गौ माता को रेडियम पट्टी लगाने, पशु-पक्षियों के दाना पानी के लिए पूरे शहर में रखे हुए कोटना एवं सकोरे वितरण के कार्य की भारी प्रशंशा की। शास्त्री जी ने कहा कि मानव सेवा एवं गौ सेवा के कार्यों को निस्वर्थ भाव से करने वाले हर व्यक्ति को निश्चित रूप से भगवान की शरण एवं जीवन मे सुख, शान्ति मिलती है।

इस सेवा कार्य मे संस्था के सुरेश गुप्ता गुड्डू कश्यप आशीष मेश्राम सुजल शर्मा राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान दद्दू ढीमर मोहित पुरोहित संजय सेन शब्बू पाकीजा समीर खान शंकु सेन बिट्टू क़ुरैशी शब्बीर पाकीजा कृतज्ञ शर्मा अनमोल पांडेय एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Read More

भगवान बाबा रामदेव जी के परचे (चमत्कार) को सुन जय जय कार करते कर रहे है भक्त

Posted on :10-Sep-2024
भगवान बाबा रामदेव जी के परचे (चमत्कार) को सुन जय जय कार करते कर रहे है भक्त

दुर्ग : श्री बाबा रामदेव मंदिर गंजपारा दुर्ग के स्वर्ण जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित संगीतमय श्री बाबा रामदेव जी की कथा में प्रतिदिन भक्तों का मेला देखने को मिल रहा है, दुर्ग में भगवान द्वारकाधीश के अवतार श्री बाबा रामदेव जी की यह पहली ऐसी कथा हो रही है जिसमें सभी समाज के धर्मप्रेमी एक साथ बैठकर कथा का आंनद ले रहे है और देर रात्रि तक बाबा के भजनों में झूमते नजर आ रहे है स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर समित्ति द्वारा दिनाँक 4 से 14 सितंबर तक प्रतिदिन अलग अलग समाज, संगठन एवं सेवा समिति द्वारा बाबा की आरती करवाई जा रही है जिसकी प्रशंशा पूरे शहर में हो रही है, सभी समाज के लोग प्रतिदिन संध्या आरती में सम्मलित होकर धर्म का लाभ ले रहे है एवं समित्ति को ऐसे सफल आयोजन की बधाई दे रहे है, पूरे अयोजन में प्रतिदिन शहर से ही नही बल्कि पुरे प्रदेश से धर्मप्रेमी उपस्थित हो रहें है..

Open photo

बाबा रामदेव जी की संध्या आरती में आज श्री कन्याकुब्ज वैश्य गुप्ता समाज भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति श्री शिवायग्रुप सूर्यविहार कॉलोनी भिलाई के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे आज की कथा में प्रसिद्ध कथावाचक श्याम देव शास्त्री। वृंदावन वाले ने बताया कि बाबा पीरों के पीर रामापीर, बाबाओं के बाबा रामदेव बाबा' को सभी भक्त बाबारी कहते हैं। जहां भारत ने परमाणु विस्फोट किया था, वे वहां के शासक थे। मध्यकाल में जब अरब, तुर्क और ईरान के मुस्लिम शासकों द्वारा भारत में हिन्दुओं पर अत्याचार कर उनका धर्मांतरण किया जा रहा था, तो उस काल में हिन्दू-मुस्लिम एकता के लिए सैकड़ों चमत्कारिक सिद्ध, संतों और सूफी साधुओं का जन्म हुआ। उन्हीं में से एक हैं रामापीर।

Open photo

बाबा रामदेव जी दलितों के मसीहा थे बाबा रामदेव ने छुआछूत के खिलाफ कार्य कर दलित हिन्दुओं का पक्ष ही नहीं लिया बल्कि उन्होंने हिन्दू और मुस्लिमों के बीच एकता और भाईचारे को बढ़ाकर शांति से रहने की शिक्षा भी दी। बाबा रामदेव पोकरण के शासक भी रहे, लेकिन उन्होंने राजा बनकर नहीं अपितु जनसेवक बनकर गरीबों, दलितों, असाध्य रोगग्रस्त रोगियों व जरूरतमंदों की सेवा भी की। इस बीच उन्होंने विदेशी आक्रांताओं से लोहा भी लिया।

Open photo

डाली बाई की कहानी में कथा वाचक ने बताया कि बाबा रामदेव जन्म से क्षत्रिय थे लेकिन उन्होंने डाली बाई नामक एक दलित कन्या को अपने घर बहन-बेटी की तरह रखकर पालन-पोषण कर समाज को यह संदेश दिया कि कोई छोटा या बड़ा नहीं होता। रामदेव बाबा को डाली बाई एक पेड़ के नीचे मिली थी। यह पेड़ मंदिर से 3 किमी दूर हाईवे के पास बताया गया है। शास्त्री जी ने परचा क्या है इसका मतलब बताते हुए कहा कि बाबा रामदेव जी ने अपने जीवनकाल में लोगों की रक्षा और सेवा करने के लिए उनको कई चमत्कार दिखाए। आज भी बाबा अपनी समाधि पर साक्षात विराजमान हैं। आज भी वे अपने भक्तों को चमत्कार दिखाकर उनके होने का अहसास कराते रहते हैं। बाबा रामदेव जी द्वारा जो चमत्कार दिखाया गया उसे ही परचा देना कहते हैं। बाबा रामदेव जी ने कुल  24 परचे दिए हैं,

Open photo

कथा में प्रतिदिन कलकत्ता से आये हुए प्रसिद्ध जीवंत झांकी के कलाकारों द्वारा आकर्षित झांकी के माध्यम से सभी प्रषंगों का वर्णन किया जाता है जिसे देख प्रतिदिन धर्मप्रेमी झूम उठते है देर रात्रि तक सभी उपस्थित धर्म प्रेमी झूमते नाचते गाते है पूरा गंजपारा धर्मनगरी बन गया है चारों तरफ बाबा की जय के जय घोष सुनाई दे रही है

आज की कथा एवं अयोजन में राधेश्याम राठी प्रवीण भूतड़ा सुरेश गुप्ता बिरदीचंद सोनी राजू फुफलिया लक्की अग्रवाल मनोज टावरी सुरेश गुप्ता राजेश शर्मा ओमप्रकाश टावरी कमल राजपुरोहित गोविंद गुप्ता राधेश्याम चांडक विजय केला हरीश केला दिनेश केला नरेन्द्र गुप्ता गुड्डू कश्यप रमेश गुप्ता अरविंद गुप्ता शैलेन्द्र गुप्ता विनोद गुप्ता प्रकाश गोलछा महेंद्र दुग्गड़ अजय जैन संदीप लोहानी पुरुषोत्तम टावरी मुकेश देवांगन एवं सैकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित थे..

Read More

ऐतहासिक कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ स्वर्ण जयंती महोत्सव

Posted on :05-Sep-2024
ऐतहासिक कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ स्वर्ण जयंती महोत्सव

स्वर्ण जयंती के अवसर पर भूपेश बघेल एवं विजय शर्मा ने मन्दिर पहुँचकर बाबा का दर्शन लाभ लिया

दुर्ग : धर्म की नगरी कही जाने वाली दुर्ग नगरी वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य पर समित्ति एवं सकल समाज द्वारा स्वर्ण जयंती महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है जोकि दिनाँक 4 सितंबर से 15 सितंबर तक आयोजित किया गया है, श्री बाबा रामदेव मंदिर के स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य पर अनेक धार्मिक अयोजन आयोजित किया गया है, कार्यक्रम का आरंभ आज ऐतहासिक एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश उठाया जिसके चलते पूरे शहर में धर्म की गंगा बहती रही,

Open photo

स्वर्ण जयंती के अवसर पर दिनाँक 4 से 15 सितंबर तक आयोजित सभी धार्मिक आयोजनों का प्रारंभ आज कलश यात्रा के साथ हुआ, कलश यात्रा शहर के मध्य स्थल एवं प्रसिद्ध श्री सीताराम मंदिर, गांधी चौक से प्रारंभ होकर सदर बाजार मोती कम्प्लेक्स पुराना बस स्टैंड आपापुरा रोड शनिचरी बाजर सत्तीचौरा से कार्यक्रम स्थल रामदेव मंदिर गंजपारा पहुँची स्वर्ण जयंती महोत्सव के प्रथम दिवस प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के गृह एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा उपस्थित होकर मंदिर परिसर में बाबा रामदेव जी का दर्शन लाभ लिए सभी अतिथियों ने मंदिर की विशेष सजावट एवं ऐतहासिक कलश यात्रा की प्रशंशा की, आयोजक समित्ति द्वारा सभी को साल श्रीफल देकर सम्मान किया गया, 

Open photo

स्वर्ण जयंती महोत्सव पर आज प्रातः 8 बजे श्री बाबा रामदेव मंदिर में बाबा जी का अभिषेक किया गया, ततपश्चात दोपहर 3 बजे श्री राम मंदिर गांधी चौक से कलश यात्रा निकाली गयी, सुबह 10 बजे श्री राम मंदिर, गांधी चौक दुर्ग से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में लगभग 500 से अधिक महिलाएं कलश लेकर मंगल गीत गाते हुए यात्रा में शामिल हुई। शोभायात्रा में डीजे, सजे धजे घोड़े, रथ, धुमाल, राउत नाचा की धूम रही। इस दौरान बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिक कलश यात्रा में शामिल हुए।

Open photo

कलश यात्रा के सभी मार्ग पर शहर के अग्रवाल समाज, जैन समाज श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज कौशधन समाज गुप्ता समाज सोनी समाज भारतीय जनता पार्टी सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति जन समर्पण सेवा सँस्था एवं अन्य समाजों एवं सामाजिक संघटनो ने कलश यात्रा का ऐतहासिक स्वागत किया, स्वागत में श्री राजस्थानी गौड़ ब्राम्हण समाज दुर्ग द्वारा मंत्रोच्चार के साथ स्वागत किया कलश यात्रा के पूरे मार्ग में फूलों की वर्षा होती रही विभिन्न स्थानों में आतिशबाजी भी की गयी,

स्वर्ण जयंती के अवसर पर आये पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार प्रसार आवश्यक है। वर्तमान समय मे जिस तरह से सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का कार्य सुनियोजित ढंग से किया जा रहा है, वह निंदनीय है। एक जनप्रतिनिधि या सरकारी कर्मचारी के रूप में सेवारत व्यक्ति बिना किसी भेदभाव और राग द्वेष के कार्य करता है। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि श्री राम के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए राम राज की स्थापना की संकल्पना के साथ देश के संविधान का निर्माण किया गया है। अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को सशक्त करने का लगातार प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में पुरखों की परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को हमेशा ध्यान में रखा गया है। 

आज कलश यात्रा में विधायक गजेंद्र यादव विधायक ललित चंद्राकर पूर्व विधायक अरुण वोरा महापौर धीरज बाकलीवाल राजेन्द्र साहू चतुर्भुज राठी अशोक राठी मोहन राठी राधेश्याम राठी राधेश्याम भूतड़ा प्रकाश सांखला मुकेश राठी नवल अग्रवाल सुरेश गुप्ता गुड्डू कश्यप प्रवीण भूतड़ा रमेश राठी मुरारी भूतड़ा विजय गुप्ता श्याम शर्मा  विवेक मिश्रा नरेंद्र राठी दिनेश शर्मा मनोज गुप्ता लाला राहुल शर्मा सतीश अग्रवाल सूजल शर्मा महिलाओ में शकुन देवी दुबे नीलू पंडा नीतू गांधी किरण शर्मा अनिता अग्रवाल सुनीता गुप्ता उषा राठी चंचल शर्मा चंदा शर्मा बरखा मनहरे सुनीता मनहरे बरखा साहू, कोमल ढीमर संख्या ढीमर कुलेश्वरी जायसवाल संध्या वर्मा सुमन शर्मा हजारों धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

Read More

ब्राह्मण समाज दुर्ग की धार्मिक पर्यटन यात्रा

Posted on :27-Aug-2024
ब्राह्मण समाज दुर्ग की धार्मिक पर्यटन यात्रा

दुर्ग : श्री राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के पूर्व समाज के सभी वर्ग महिला पुरुष एवं युवाओं की धार्मिक स्थल के भ्रमण यात्रा छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल घटारानी जत्माओ झरझरा राजिम गयी पवित्र पर्यटन या आस्था पर्यटन का अर्थ है धार्मिक या आध्यात्मिक उद्देश्यों के लिए यात्रा, और धार्मिक स्मारकों और कलाकृतियों को देखना है, इसी उद्देश्य को लेकर दुर्ग  राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा समाज के लोगों की धार्मिक स्थल के भ्रमण की यात्रा रविवार को प्रातः 8 बजे कृष्ण भवन दुर्ग से रवाना हुई

Open photo

यात्रा में सबसे पहले समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शक रामकिशोर शर्मा राधेश्याम शर्मा ने यात्रा में जा रही 4 बसों की पूजा अर्चना की ओर झंडी दिखाकर बस में बैठे समाज के 190 लोगों को रवाना किया, समाज के सुरेश शर्मा एवं प्रमोद जोशी ने बताया कि यात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोग उपस्थित होकर सबसे पहले राजिम चौक में रुक और सभी राहगिरों को पोहा जलेबी एवं चाय का वितरण किये ततपश्चात यात्रा जत्तमाई माता के दर्शन कर घटारानी के झरनों में नहाकर माता घटारानी का दर्शन किये राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज दुर्ग द्वारा धार्मिक आध्यात्मिक उद्देश्यों और धार्मिक स्मारकों कलाकृतियों को देखने के उद्देश्य से निकाली गयी समाज की इस धार्मिक यात्रा में समाज के 190 लोगों शामिल हुए..

Open photo

समाज के सभी लोगों ने यात्रा में घटारानी के दर्शन पश्चात गरियाबंद जिले के प्राकृतिक सौंदर्य व धार्मिक क्रियाकलापों से परिपूर्ण पांडुका वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुरमुरा के डोंगरी पठार पर स्थित मां झरझरा मंदिर का दर्शन किया जिसकी सुंदरता एवम मन्दिर की साज सज्जन देखकर सभी लोग बहुत खुश होए,

Open photo

राजस्थानी गौड़ ब्राह्मण समाज की यह पहली यात्रा थी जिसमें इतनी संख्या में महिला पुरुष युवा एवं बच्चे शामिल हुए सभी ने यात्रा के दौरान कहा कि यात्रा में ऐसा नजारा एवं ऐसी व्यवस्थित यात्रा कभी नही देखने को मिला, यात्रा में समाज के सभी लोग घटारानी जत्तमाई में बह रहे सुंदर एवं आकर्षित झरनों का आनंद लेते हुए सभी वही स्नान किये, समाज के सभी लोगों ने यात्रा के दौरान कहा कि अपने छत्तीसगढ़ में ही बहुत से सुंदर आकर्षित एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थल है जिसका भ्रमण सभी को करना चाहिए..

Read More

केंडल मौन जुलूस निकालकर महिला डॉक्टर को दी सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि दी साथ ही आरोपियों को फांसी देने की मांग- जन समर्पण सेवा सँस्था

Posted on :22-Aug-2024
केंडल मौन जुलूस निकालकर महिला डॉक्टर को दी सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि दी साथ ही आरोपियों को फांसी देने की मांग- जन समर्पण सेवा सँस्था

दुर्ग : कोलकाता में हुए महिला चिकित्सक के साथ रेप और निर्मम हत्या के विरोध में आज जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग ने केंडल मार्च निकालकर चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी.कोलकाता में हुए महिला चिकित्सक के साथ रेप और निर्मम हत्या के विरोध में लगातार आन्दोलन हो रहे हैं। चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी प्रदर्शनरत हैं ही। साथ ही सामाजिक संगठन और राजनीतिक दल भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उसी कड़ी में मंगलवार की शाम को दुर्ग के रेलवे स्टेशन में जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग ने ने कैंडिल मार्च निकाला और चिकित्सक को श्रद्धांजलि देने के साथ ही घटना का विरोध जताते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग उठाई।

जन समर्पण सेवा सँस्था जो विगत 8 वर्षों से जरूरतमंदों को दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं शहर के अन्य स्थानों में निःशुल्क भोजन वितरण करती है, यह सँस्था पूरे कोरोना काल मे भी मानव सेवा का कार्य की है, सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा कि देश में जन कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी फैली थी लोग अपने घरों से बहार नही निकल रहे थे तब देश के चिकित्सक अपने पूरे परिवार को छोड़कर अपनी जान जोखिम में डालकर लोगो को बचा रहे थे, तब हमारे देश और देश के लोग चिकित्सक को भगवान का रुप दिए थे, क्योकि चिकित्सक ही भगवान बनकर कोरोना जैसी बीमारी से लोगो को बचा रहे थे, 

आज वही चिकित्सक के साथ ऐसी गन्दी, बेहद दर्दनाक और समाज को शर्मशार करने वाली घटना हुई  है। इसकी जांच उच्चस्तरीय होनी चाहिए। इसके अलावा इसके दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि हम सभी की संवेदनाएं परिवार के साथ हैं। सँस्था के आशीष मेश्राम ने बताया कि शहर के स्टेशन परिसर के आसपास केंडल मार्च निकला जो कि प्रतिदिन भोजन वितरण करने वाली जगह पर पहुंचकर खत्म हुआ।

दुर्ग रेलवे स्टेशन में सँस्था के सभी सदस्यों जरूरतमंदों रिक्सा चलाने वाले मजदूर दिव्यांग एवं सैकड़ों यात्रियों की उपस्थिति में चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी गयी, सँस्था के सदस्यों ने कहा कि कोलकाता की घटना से हर कोई वर्ग आहत है। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। 

केंडल मार्च एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान आशीष मेश्राम ईशान शर्मा सुजल शर्मा बिट्टू कुरैशी नीरज ढीमर संजय सेन दद्दू ढीमर शंकु सेन शिबू खान जितेंद्र ढीमर दुर्गेश यादव एवं अन्य उपस्थित थे..

Read More

जीवन दायनी शिवनाथ नदी से कांवड़ लेकर आए हजारों कांवड़ियों का स्वागत जन समर्पण सेवा सँस्था ने किया.

Posted on :13-Aug-2024
जीवन दायनी शिवनाथ नदी से कांवड़ लेकर आए हजारों कांवड़ियों का स्वागत जन समर्पण सेवा सँस्था ने किया.

दुर्ग जिले की सबसे बड़ी कावड़ यात्रा 2 हजार से अधिक कावड़िया हुए शामिल जन समर्पण सेवा सँस्था ने किया स्वागत.

दुर्ग : जीवन दायनी शिवनाथ नदी, दुर्ग से अर्धनारेश्वर शिवशक्ति धाम, ग्राम नागपुरा तक बम कांवरिया संघ ढीमर पर दुर्ग द्वारा दुर्ग की सबसे बड़ी जिसमें 2 हजार से ज्यादा कावड़िया कावड़ लेकर चले, आज सावन माह के चौथे सोमवार को भोलेनाथ के जयकारे लगाकर गाजे बाजे के साथ निकाली गई कावंड़ यात्रा से पैदल चलकर सत्तीचौरा पहुँचे कांवड़ियों का स्वागत जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा किया गया संस्था के आशीष मेश्राम ने बताया कि दुर्ग में सोमवार को हजारों की संख्या में बम कावरिया संघ ढीमर पारा दुर्ग द्वारा जीवन दायनी शिवनाथ नदी, दुर्ग से कांवड़ लेकर आए कांवडिय़ों का सत्तीचौरा में जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा स्वागत किया गया, पैदल चल रहे कांवड़ियों के सत्तीचौरा में पहुंचते ही धर्मप्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। जहां लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा गंजपारा गूंज उठा..

Open photo

सत्तीचौरा में कावडिय़ों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, एवं सभी कावडिय़ों को बिस्किट एवं जल का वितरण किया गया. 2 हजार से अधिक कावड़ियों के द्वारा जीवन दायनी शिवनाथ नदी, दुर्ग से कावड़ के द्वारा लाए जल से अर्धनारेश्वर शिवशक्ति धाम, ग्राम नागपुरा में जलाभिषेक किया गया एवं सभी धर्मप्रेमियों के लिए प्रसादी वितरण भंडारा का आयोजन किया गया..

बम कावरिया संघ, दुर्ग द्वारा निकाली गई कावड़ यात्रा में विशेष रूप से देखने को मिला कि कांवड़ियों द्वारा जल के साथ साथ देश के अमृत उत्सव का संदेश देते हुए तिरंगा झंडा रखा गया था, जो आकर्षण का केंद्र रहा, यात्रा में हजारों कावड़िया शामिल हुए..

कावडिय़ों के स्वागत में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी राजेश शर्मा अधिवक्ता गोपाल शर्मा प्रकाश सिन्हा राजेश शर्मा मनोज गुप्ता मनीष सेन दिनेश पुरोहित ललित शर्मा आशीष मेश्राम ईशान शर्मा प्रकाश कश्यप सुजल शर्मा सोनल सेन किरण सेन आभा शर्मा चंचल शर्मा सुमन शर्मा रवि राजपूत दीपक ढीमर दुर्गेश यादव बिरजू यादव आशीष गुप्ता गणेश सिन्हा एवं सैकड़ों गंजपारा वासी उपस्थित थे..

Read More

छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार है हरेली: एम.एल.वर्मा प्रधानपाठक

Posted on :05-Aug-2024
छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार है हरेली: एम.एल.वर्मा प्रधानपाठक

तेलीगुंडरा : आज शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तेलीगुंडरा में शनिवार बैगलेस डे पर छत्तीसगढ़ का पारंपरिक त्यौहार हरेली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।माध्यमिक विभाग के प्रधानपाठक एम.एल.वर्मा ने बच्चों को बताया कि हरेली तिहार के दिन कृषि औजारों की पूजा की जाती है।प्रत्येक घरों मे चीला व अन्य व्यंजन बनाये जाते है।तत्पश्चात प्राथमिक विभाग के पूर्व प्रधानपाठक दानेश्वर वर्मा ने हरेली तिहार में घर-घर दरवाजे में रोगों को भगाने के लिए नीम के पौधों को लगाने व उसके वैज्ञानिक कारणों के विषय मे जानकारी दी।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे शिक्षक के.के.साहू ने बताया कि इस वर्ष छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार एक पेड़ माँ के नाम अभियान चलाया जा रहा है,इसी तारतम्य में ग्राम तेलीगुंडरा को भी स्वप्रेरणा से वृक्षारोपण कर प्रकृति सरंक्षण व संवर्धन हेतु गोद लिया गया है। ग्राम तेलीगुंडरा में सड़क किनारे,तालाब के किनारे,अन्य रिक्त स्थानों पर ग्राम के युवाओं,महिला स्वसहायता समूह, शिक्षक,पालक व विद्यार्थियों को प्रेरित कर सभी के सहयोग से जनभागीदारी से हरियाली,गांव में खुशहाली के संकल्प को पूर्ण किया जाएगा।

कार्यक्रम में बाल संसद के प्रधानमंत्री लेखनी साहू, उपप्रधानमंत्री भाविका देवांगन,पर्यावरण मंत्री चेताली पटेल,खेल मंत्री सोमेश देवांगन,संस्कृति मंत्री हुलसी ठाकुर,अनुशासन मंत्री मोनिका पटेल,शिक्षा मंत्री जया पटेल,स्वास्थ्य मंत्री थानेश्वरी व अन्य सभी प्रतिनिधि,अन्य विद्यार्थीगण एवं वरिष्ठ शिक्षिका उर्वशी देशमुख,के.के.साहू,कृष्ण कुमार साहू उपस्थित रहे।

Read More

जन समर्पण सेवा सँस्था का मानव सेवा की ओर एक और कदम - एंबुलेंस सेवा प्रारंभ

Posted on :02-Aug-2024
जन समर्पण सेवा सँस्था का मानव सेवा की ओर एक और कदम - एंबुलेंस सेवा प्रारंभ

जहाँ कहीं भी चिकित्सा की कला से प्रेम किया जाता है, वहां मानवता के लिए भी प्रेम होता है – जन समर्पण सेवा सँस्था

दुर्ग : जन समर्पण सेवा सँस्था अब जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन के साथ साथ जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवा भी प्रारंभ कर रही है, जिसमें आज सँस्था द्वारा दुर्गा मंदिर से एंबुलेंस की पूजा अर्चना करके यह सेवा प्रारंभ की गयी, जिले की प्रसिद्ध जन समर्पण सेवा सँस्था जो कि विगत 7 वर्ष 7 माह से बिना रुके जरूरतमंदों को निःशुल्क भोजन, गौ माता एवं अन्य पशु-पक्षियों के दाना पानी की व्यवस्था करती आ रही है यह सँस्था अब सेवा में एक और कढ़ी जोड़ रही है, जिसमें सँस्था जरूरतमंदों के लिए एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की है.

सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने कहा कि जीवन जीने के अनेक मूलभूत आवश्यकताएं हैं जिसमें स्वास्थ्य सबसे आवश्यक है इसे कोई भी अनावश्यक साबित नहीं कर सकता। एक अच्छा जीवन जीने के लिए किसी के लिए मदद का हाथ बढ़ाना एक अच्छा प्रयास है, जिसमें चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवा एक आवश्यक एवं महत्वपूर्ण प्रयास है, हमारी महत्त्वाकांक्षा शुरुआत से ही हमने प्रयास किया कि हर जरूरतमंद गरीबों को पेट भरने के लिए भोजन के साथ साथ साथ साथ पर्याप्त चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर सके। एम्बुलेंस स्वास्थ्य सेवा का एक अनिवार्य हिस्सा है और यकीनन जीवन की सुरक्षा में पहला कदम भी है।

जन समर्पण सेवा सँस्था अब दुर्ग में हर जरूरतमंदों को नाममात्र शुल्क पर एम्बुलेंस सेवाएं प्रदान करेगी। जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्य हर्षल की पुण्य स्मृति में एंबुलेंस सेवा प्रारंभ की जा रही है, जरूरतमंद और पीड़ित नागरिकों को होने वाली कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए, हमारी एम्बुलेंस को लोगों को पर्याप्त चिकित्सा देखभाल के लिए डिज़ाइन किया गया है। 

सँस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से जरूरतमंदों के पर्याप्त चिकित्सा देखभाल हेतु मेडिकल पलंग व्हीलचेयर बैसाखी कम्मोट चेयर मेडिकल चेयर निःशुल्क उपलब्ध करवाती है यह सेवा में किसी की किसी भी प्रकार की बीमारी या दुर्घटना से आयी हुई परेशानी जिससे वह पलंग से नही उठ सकता या चल नही सकता उसे मेडिकल पलंग एवं व्हीलचेयर कम्मोट चेयर निःशुल्क दी जाती है और स्वस्थ हो जाने पर वापस ली जाती है, इस सेवा का हजरों लोगों ने लाभ लिया है और ले रहे है, सँस्था के पास 10 मेडिकल पलंग 10 व्हीलचेयर 10 कम्मोट चेयर है, जोकि कृष्ण भवन दुर्ग से उपलब्ध करवाई जाती है..

संस्था इस एंबुलेंस से शहर के निचली बस्तियों के जरूरतमंदों के लिए बहुत कम सेवा शुल्क पर यह सुविधा उपलब्ध कराएगी, एबोलेन्स सेवा के लिए सँस्था ने मोबाइल नंबर जारी किया जिसमें फोन करके आम नागरिक यह सेवा का लाभ ले सकते है नंबर 9907114000- 97546569711 है आज इस आयोजन में विशेष रूप से दुर्गा मंदिर के पंडित सुनील पांडेय आशीष मेश्राम निर्मल शर्मा कुलेश्वर साहू सुजल शर्मा राजेन्द्र ताम्रकार अख्तर खान दद्दू ढीमर संजय सेन शब्बू पाकीजा रूपल गुप्ता शंकु सेन महेश गुप्ता शिबू खान आनंद यादव मनीष सेन प्रकाश सिन्हा आकाश राजपूत सोनल सेन दुर्गेश यादव कृतज्ञ शर्मा शब्बीर पाकीजा अर्जित शुक्ला प्रकाश कश्यप गोविंद गुप्ता वाशु शर्मा वेदांत शर्मा एवं सँस्था के अन्य सदस्य और आम नागरिक उपस्थित थे..

Read More

कन्या भोज महाआरती 56 भोग के साथ मनाया गया आषाढ़ का गुप्त नवरात्र पर्व.

Posted on :18-Jul-2024
कन्या भोज महाआरती 56 भोग के साथ मनाया गया आषाढ़ का गुप्त नवरात्र पर्व.

दुर्ग : श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा में आषाढ़ महीने की गुप्त नवरात्रि के अवसर पर 6 से 15 जुलाई 2024 तक की पूरे 9 दिवस मन्दिर परिसर में विशेष आयोजन किया गया, मंदिर परिसर में 9 दिवस अखंड ज्योति कलश की स्थापना की गयी, एवं प्रतिदिन माता जी का विशेष श्रृंगार आरती की गई, नवमी के अवसर पर पूजा अर्चना के साथ कन्या पूजन एवं कन्या भोज के आयोजन किया गया।

Open photo

मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने बताया कि हिंदू धर्म में मां दुर्गा का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है और नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित पर्व है जो भारत में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। एक साल में 4 बार नवरात्रि का पर्व आता है जिनमे 2 प्रकट नवरात्रि और 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं. चैत्र और शारदीय नवरात्रि को सभी जानते हैं ये काफी लोकप्रिय पर्व है जब मां दुर्गा की 9 दिन धूमधाम के साथ पूजा की जाती है. माघ और आषाढ़ माह में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है. गुप्त नवरात्रि पर मां दुर्गा की गुप्त रूप से पूजा करने की परंपरा है। सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में प्रतिवर्ष सभी 4 नवरात्र बड़े धूम-धाम से बनाये जाते है, आषाढ़ माह की गुप्त नवरात्र के अवसर पर  6 से 15 जुलाई तक मंदिर में प्रतिदिन माता जी का श्रृंगार, अभिषेक, पूजन एवं महाआरती की गयी।

Open photo

दुर्गा मन्दिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय ने बताया को जिस प्रकार चैत्र और शारदीय नवरात्रि होते हैं उसी तरह आषाढ़ और माघ महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में पड़ने वाली नवरात्रि को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है | गुप्त नवरात्री में दस महाविद्याओं की पूजा की जाती है| अगर कोई इन दस महाविद्याओं की शक्ति के रूप में उपासना करे तो उसका जीवन धन - धान्य और सुख से भर जाता है | देवी भगवत में गुप्त नवरात्र की पूजा का विधान लिखा गया है | इस तरह वर्ष में कुल चार नवरात्र होते हैं | यह चारो नवरात्र ऋतू  परिवर्तन के समय मनाये जाते हैं | इन विशेष अवसर पर साधक अपनी मनोकामनाओ की पूर्ति के लिए देवी की साधना करते हैं | गुप्त नवरात्र को सफलता पूर्वक संपन्न करने से कई बाधाये समाप्त हो जाती हैं |

Open photo

गुप्त नवरात्री की दस देवियों का नाम है माँ काली माँ तारा माँ त्रिपुर सुंदरी माँ भुवनेश्वरी माँ छिन्नमस्ता माँ त्रिपुरभैरवी माँ धूमावती माँ बगलामुखी माँ मातंगी माँ कमला की विशेष पूजा अर्चना होती है
समित्ति के सदस्य कुलेश्वर साहू पूर्व पार्षद ने बताया कि गुप्त नवरात्र अष्टमी के अवसर पर 14 जुलाई को माता जी को 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया एवं संध्या 7 बजे 51 पूजा थाल से माता जी की महाआरती की गयी एवं रात्रि 8 बजे हवन पूजन, पूर्णाहुति, आरती की गयी, अष्टमी के अवसर पर भैरव अष्टमी भी बनाई गई जिसमें मंदिर परिसर में श्री भैरव बाबा की पूजा अर्चना, एवं भोग प्रसादी की गई, 15 जुलाई नवमी के अवसर पर प्रातः 9 बजे माँ दुर्गा जी के पूजन, अभिषेक किया गया ततपश्चात 11 बजे कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया।

कन्या पूजन एवं कन्या भोज के लिए पंडित सुनील पांडेय ने बताया कि शास्त्रों में दो साल की कन्या कुमारी, तीन साल की त्रिमूर्ति, चार साल की कल्याणी, पांच साल की रोहिणी, छ: साल की कालिका, सात साल की चंडिका, आठ साल की शांभवी, नौ साल की दुर्गा और दस साल की कन्या सुभद्रा मानी जाती हैं, सभी 4 नवरात्र में सभी धर्म प्रेमियों को अपने अपने अपने घरों में कन्या पूजन एवं कन्या भोज करवाने से निश्चित रूप से माता जी का आर्शीवाद मिलता है।

15 जुलाई नवमी के अवसर पर दुर्गा मंदिर में 11 बजे 21 कन्या माताओं का पूजन किया गया जिसमें समित्ति की महिलाओं ने सभी कन्या माताओं का पैर धोकर, तिलक लगाकर भोजन हेतु मन्दिर परिसर में बैठाया गया, फिर एक साथ 21 कन्या माताओं एवं 1 भैरव 1 लंगूर बाबा रूपी बालक को भोजन कराया गया, कन्या भोज के पश्चात सभी कन्या माताओं को भेंट स्वरूप टिफिन डब्बा, चॉकलेट, बिस्किट, मिष्ठान, नगद राशि भेंट दी गयी, सभी कन्या माताओं के पैर छूकर बिदा किया गया।

ज्ञात हो कि श्री सत्तीचौरा मां दुर्गा मंदिर में प्रतिवर्ष 4 नवरात्र में कन्या भोज कराया जाता है जिसमें पूरे प्रदेश का सबसे बड़ा कन्या भोज का आयोजन भी सत्तीचौरा में आयोजित किया जाता है। आषाढ़ माह की नवरात्र पर्व के अवसर पर मंदिर में विशेष साज-सज्जा भी कराई गई थी, प्रतिदिन धर्मप्रेमियों द्वारा अपने अपने घर से अलग अलग प्रकार का प्रसाद बनाकर वितरण किया गया. आयोजन में इंद्राणी कुलेश्वर साहू (पार्षद) योगेन्द्र शर्मा बंटी मनोज लोहानी भारती लोहानी निर्मल शर्मा मनीष सेन नरेंद्र गुप्ता राहुल शर्मा सोनल सेन, चंचल संजय शर्मा सरोज वासनिक महेश गुप्ता, सुजल शर्मा प्रशांत कश्यप लक्ष्मी यादव प्रकाश सिन्हा अन्य सदस्य एवं धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

Read More

सेवा दिवस के रुप में मनाया गया समाजसेवी बंटी शर्मा का जन्मदिन

Posted on :16-Jul-2024
सेवा दिवस के रुप में मनाया गया समाजसेवी बंटी शर्मा का जन्मदिन

गौ माता को विशेष केक खिलाकर बंटी शर्मा ने बनाया अपना जन्मदिन 

दुर्ग : शहर में मानव सेवा एवं गौ सेवा की मिसाल कायम करने वाले युवा समाज सेवी योगेन्द्र शर्मा बंटी का जन्मदिवस सेवा दिवस के रुप में मनाया गया, जन्मदिवस के अवसर पर सुबह से लेकर रात तक विभिन्न स्थानों में मानव सेवा का कार्य करते हुए, गौ माता, स्कूली बच्चों, असहाय, विकलांग, अनाथ वृद्धजनोँ के साथ उनको जरूरत की सामग्री वितरण करके मनाया जन्मदिवस..
दुर्ग जिले के समाज सेवी युवा योगेन्द्र शर्मा बंटी का जन्मदिवस उनके द्वारा एवं उनके मित्रों, सहयोगियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मानव सेवा एवं गौ सेवा का कार्य करके मनाया, गौठान में गौ माता को विशेष केक खिलाकर, वृद्धाआश्रम में वृद्धजनों के साथ भोजन करके, महिला अनाथ हॉस्पिटल में विभिन्न उपयोगी समाग्री वितरण करके एवं रात्रि गरीब, असहाय जरूरतमन्दों को भोजन कराकर मनाया..

Open photo

दुर्ग शहर के समाज सेवी युवा योगेन्द्र शर्मा (बंटी) जोकि विगत 7 वर्ष 7 माह से शहर के कुछ युवाओं की जन समर्पण सेवा संस्था बनाकर गरीब, असहाय, जरूरतमन्दों को प्रतिदिन भोजन, विकलांगों को ट्रायसिकल, व्हीलचेयर, बैशाखी, एवं अन्य समाग्री वितरण का कार्य कर रहे है, ये युवा आज अपने अध्यक्ष बंटी शर्मा क जन्मदिवस भी मानव सेवा करके मनाये. जन समर्पण सेवा संस्था के अध्यक्ष समाज सेवी युवा योगेन्द्र शर्मा बंटी के जन्मदिवस पर सबसे पहले अपनी जन्मदयानी माँ का पैर पढ़कर आर्शीवाद लिए एवं प्रातः 9 बजे सत्त्ती माता मंदिर एवं सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर माता जी से आर्शीवाद लिए..

प्रातः 11 बजे दुर्ग गौठान जाकर गौ माता का आर्शीवाद लेकर अपना जन्मदिन बनाना प्रारंभ किये

दुर्ग गौठान में गौ माता की पूजा करके सभी गौ माता के बीच गौ माता के लिए बनाया गया विशेष केक जोकि गौ माता के भोजन में उपयोग की जाने वाली सामग्री हरा चारा, फल्ली, चना, चोकर, फल्ला, चारा, रोटी, गुड़ हरि सब्जी से बनाया गया था उसे गौ माता को खिलाया गया, साथ ही साथ गौठान में सभी गौ माता के लिए चारे एवं हरि सब्जी हेतु सहयोग किया. गौ माता के लिए सिर्फ उसके भोजन हेतु जरूरत की सामाग्री से बनाया गया यह केक की चर्चा पूरे शहर में रही, सभी ने केक को प्रशंशा की. सांय 5 बजे वृद्धाआश्रम, दुर्ग में निवास कर रहे वृद्धाजनों के साथ केक काटकर सभी वृद्धजनों को, साबुन, निरमा, बिस्किट, फल, नमकीन, मिष्ठान एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किये सायं 5 बजे अनाथ महिला हॉस्पिटल में रहे रही सभी वृद्धा महिलाओं को, साबुन, निरमा, टॉवेल, बिस्किट, फल, नमकीन, मिष्ठान एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किये.

Open photo

वृद्धाआश्रम एवं अनाथ हॉस्पिटल के वृद्धजनों ने योगेन्द्र शर्मा बंटी को सदैव मानव सेवा में कार्य करने एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं और आर्शीवाद दिए.. संध्या 7 बजे प्रतिदिन की तरह दुर्ग रेलवे स्टेशन के आस-पास निवास कर रहे 150 से अधिक जरूरतमन्दों को निःशुल्क भोजन एवं सभी को मिष्ठान, नमकीन, एवं केक का वितरण किये..शहर के इस समाज सेवी युवा बंटी शर्मा की सेवा भाव देखकर शहर के विभिन्न युवा नेताओं, मित्रो एवं अन्य जनों ने विभिन्न स्थानों में उनसे केक कटवाकर उन्हें बधाई दी, जिसमें सबसे बड़ी सरहानीय एवं प्रेणादायक पहल यह रही कि शहर में लगभग 100 से अधिक केक काटे गए परन्तु एक भी केक को खराब नही किया गया, सभी केक को शहर की निचली बस्ती में रहे रहे छोटे छोटे बच्चों को केक वितरण किया गया, केक को पाकर गरीब बच्चे बहुत खुश हुए और मन भरके केक खाये, इसके साथ साथ दुर्ग रेलवे स्टेशन में भी लगभग 6 केक काटे गए और सभी केक को गरीब, असहाय एवं जरूरतमंदों को भोजन के साथ वितरण किया गया..

मानव सेवा की मिशाल क़याम करते हुए योगेन्द्र शर्मा बंटी ने शहर एवं प्रदेश के सभी नागरिकों से अनुरोध एवं निवेदन किया है कि आज के वर्तमान समय में गरीब, असहाय, मजदूर, विकलांग जनों एवं गौ माता को प्रतिदिन भोजन नही मिल पा रहा है, जिसके चलते बहुत से लोग आज भी भूखे सो रहे है, आप सभी अपने, अपने परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस, शादी की सालगिरह, या अन्य किसी भी अवसर पर मानव सेवा या गौ सेवा का कार्य करते हुए कम से कम 5 जरूरतमन्दों को भोजन कराएं एवं गौ माता को चारा खिलाये, ताकि कोई भूखा न सोये, जन्मदिवस पर लाखों हजारों रुपये खर्च करके पार्टी देने से अच्छा यह सेवा का कार्य करें, जिससे पूण्य भी होगा और दुवाएं भी मिलेगी साथ ही साथ बंटी शर्मा ने शहर के सभी युवाओं से अपील की की अपने जन्मदिवस पर काटे जाने वाले केक के साथ साथ एक विशेष केक गौ माता के लिए भी बनवाये और गौ माता को खिलाये इसके साथ सभी युवा केक को एक दूसरे के चेहरे पर या फेख कर खराब न करें उसे गरीब, असहाय बच्चों को खिलाएं जिससे गरीब बच्चे खा सके और खुशियां बना सके ..

शहर में निरन्तर कर्म यही मेरा धर्म, और सभी सामाजिक, धार्मिक, एवं आम जनों के सहयोग और संस्था के सभी सदस्यों के सहयोग से योगेन्द्र शर्मा बंटी लगातार कई वर्षों से शहर में कोई भूखा न सोये इसके लिए निरन्तर कार्य कर रहे है. शहर के युवा समाज सेवी बंटी शर्मा को उनके जन्मदिवस पर शहर के सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रमुख नेताओं, समाज सेवी, व्यपारी, युवा, वृद्ध, एवं महिलाओं ने जन्मदिवस की बधाई मिलकर एवं फोन के माध्यम से दी.आज का सभी आयोजन योगेन्द्र शर्मा के साथियों ने किया जिसमें आशीष मेश्राम, शब्बू पाकीजा राहुल शर्मा शब्बीर पाकीजा, अर्जित शुक्ला ईशान शर्मा हितेश शर्मा प्रकाश कश्यप कृतज्ञ बब्बू शर्मा रिषी गुप्ता मोहित पुरोहित बिट्टू कुरैशी इश्शू खान समीर खान संजय सेन शुभम सेन, हरीश ढीमर दद्दू ढीमर, सुजल शर्मा अख्तर खान मृदुल गुप्ता शिबू मिर्जा, आदित्य नारँग अनमोल पांडेय रूपल गुप्ता पलक गुप्ता यश बाकलीवाल सत्यविक शर्मा रौनक राठी रवि राजपूत बंटी यादव दिनेश शर्मा सोनल सेन एवं अन्य मित्रगण शामिल है..

Read More

दुर्ग की ड्रोन दीदी की सफलता के उड़ान की कहानी

Posted on :16-Jul-2024
दुर्ग की ड्रोन दीदी की सफलता के उड़ान की कहानी

बेटी का शौक पूरा करने शुरू किया मशरूम उत्पादन, साल भर में हो गई लाख रूपए की कमाई

मशरूम की खेती से एसएचजी दीदी को मिली जीवन की नई उड़ान

दुर्ग : दुर्ग जिले के छोटे से गाँव मतवारी में रहने वाली जागृति साहू की कहानी प्रेरणा से भरी हुई है। पढ़ी-लिखी जागृति ने दो विषयों में पोस्टग्रेजुएट और बी.एड. की डिग्री प्राप्त की है। बचपन से ही जागृति का सपना था कि वह एक शिक्षक बने, लेकिन किस्मत ने कुछ और ही लिखा था। किसी कारणवश वह अपने इस सपने को पूरा नहीं कर पाई, जिससे वह निराश हो गईं।

जागृति के पति श्री चंदन साहू बताते है कि शिक्षक न बन पाने से जागृति के व्यवहार में बहुत परिवर्तन आया। निराशा की वजह से वे ज्यादा बात भी नहीं करती थी। वे कहते हैं ’’मैंने उस वक्त सोचा कि किसी काम में व्यस्त होने से शायद इनका मन लगे। मेरी बेटी और मुझे मशरूम बहुत पसंद था तो मैंने उन्हें मशरूम की खेती करने का सुझाव दिया। बेटी की पसंद की वजह से जागृति ने यह कार्य प्रारंभ किया। देखते ही देखते बेटी की छोटी सी पसंद के लिए शुरू किया गया कार्य जागृति को उंचाईयों तक ले गया। धीरे-धीरे, उन्होंने अपनी रुचि को बढ़ाते हुए हर्बल गुलाल और घरेलू वस्तुएं बनानी शुरू कीं। साल 2019 में, जागृति ने 33 लाख रुपये का मशरूम बेचा, जो उनके मेहनत और समर्पण का परिणाम था। जागृति ने अपने साथ और महिलाओं को भी मुनाफ़ा दिलाया। वे अपने आस पास के गाँव की दीदियों को भी प्रशिक्षण देकर स्वावलंबन की राह दिखाई।’’

Open photo

जागृति का सफर यहीं नहीं रुका। जागृति ने शासन की योजनाओं का लाभ लिया और एक सामान्य महिला से अपनी अलग पहचान बनाई। मशरूम की खेती से नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करने पर उन्हें “मशरूम लेडी ऑफ़ दुर्ग” कहा जाने लगा। जागृति का सफ़र एक सामान्य महिला से लेकर लखपति दीदी बनने और आज ड्रोन दीदी के रूम में कृषि को उन्नति की ओर ले जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल नमो ड्रोन दीदी में चयनित होकर उन्होंने ड्रोन चलाने का प्रशिक्षण लिया। आज वह एक प्रमाणित ड्रोन पायलट हैं और ‘ड्रोन दीदी’ के नाम से जानी जाती हैं। ड्रोन के माध्यम से वह खेतों में दवाइयों का छिड़काव करती हैं और इस नई तकनीक का लाभ किसानों तक पहुंचाती हैं। इससे किसानों का समय तो बचता है साथ ही श्रम और खर्च भी कम होता है।

जागृति साहू की कहानी हमें सिखाती है कि किस तरह संघर्ष और मेहनत से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है और सफलता प्राप्त की जा सकती है। वे बताती हैं की शुरू में लोग उनपर हंसा करते थे और आज उनकी मेहनत और राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं की बदौलत लोग उनका उदाहरण देने लगे हैं।

जागृति शिक्षक तो नही बन पाईं परंतु आज वे कई महिलाओं के लिए व्यवहारिक एवं व्यवसायिक शिक्षक की मिशाल हैं। जागृति कई महिलाओं को ड्रोन, मशरूम उत्पादन एवं घरेलू वस्तुओं के उत्पादन संबंधित तकनीकी एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण दे रही हैं। जिससे उनके साथ-साथ अन्य महिलाएं भी स्वावलंबन की ओर अग्रसर हो रही हैं। अपने कौशल व सरकार की योजना के माध्यम से ड्रोन दीदी जागृति ने स्वयं के साथ साथ अन्य महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया है।

Read More

तृतीय दुर्ग जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

Posted on :15-Jul-2024
तृतीय दुर्ग जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन

दुर्ग : तृतीय दुर्ग जिला स्तरीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024 का आयोजन स्वावलंबी योग एकेडमी गंज पारा दुर्ग में जयंत विष्णु भारती अध्यक्ष छत्तीसगढ़ योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन व उद्धव राम साहू अध्यक्ष जिला योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के मार्गदर्शन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में 10 वर्ष से लेकर 28 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभगियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल,आर्टिस्टिक योगासना सिंगल,आर्टिस्टिक योगासना पेयर व रिदीमिक योगासना पेयर अलग -अलग इवेंट में शहर व ग्रामीण अंचल के प्रतिभागियों ने अपनी योग प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के मुख्यातिथि माननीय सांसद विजय बघेल जी सांसद दुर्ग लोकसभा थे।सांसद जी ने जिला स्तरीय योगासना खेल प्रतियोगिता के सभी पदाधिकारियों को इस बेहतर आयोजन के लिए प्रशंसा की,उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों व उनके पालकों से योग को दैनिक जीवन मे शामिल करने का सलाह दिया।तत्पश्चात प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सांसद महोदय के करकमलों से प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया।

Open photo

इस कार्यक्रम में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले प्रतिभागी,अब आगामी राज्यस्तरीय कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में निर्णायकगण,मधुस्मिता पंडा,हितेश कुमार तिवारी,लिली सोनी,दामिनी साहू, नागमणि ,पुष्पा साहू, मोनिका साहू,धीरेंद्र वर्मा,ओम प्रकाश,पायल चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।कार्यक्रम को सफल बनाने में आंनद सिंह संस्थापक,स्वावलंबी योग एकेडमी दुर्ग,सुधा सोनी,नीतू गुप्ता,प्रेमा टावरी, डॉ.तृप्ति खनंग,प्रेरणा साहू,तुमेश्वरी साहू,यशोदा साहू,खिलेंद्र साहू,संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष,तिजऊ साहू,प्रकाश टावरी का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन खिलेंद्र साहू ने किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से नरेंद्र पटेल प्रभारी पतंजलि योग समिति दुर्ग,गजेंद्र ठाकुर,शत्रुहन साहू,संतोष चौरसिया,संतोष दास,सुमन भारती,विमला पटेल,सरिता साहू,सुषमा बेपारि व अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Read More

शताब्दी वर्षों पुराना कुआँ में मिला पानी का स्रोत, कुआँ सफाई कार्य पूर्ण, लबालब भर गया कुआँ..

Posted on :08-Jul-2024
शताब्दी वर्षों पुराना कुआँ में मिला पानी का स्रोत, कुआँ सफाई कार्य पूर्ण, लबालब भर गया कुआँ..

नगर निगम से कुआँ में पानी साफ करने के लिए डलवाया गया एल्म.

दुर्ग : विगत 5 दिनों से चल रही शताब्दी वर्षों पुराना कुआँ की सफाई का कार्य आज पूर्ण हुआ, 5 दिवस की कुआँ सफाई के बाद आज कुआँ में मिला पानी का स्रोत जिससे पूरा कुआँ में भरा अच्छा पानी सत्तीचौरा गंजपारा दुर्ग में 100 वर्षों से पुराने कुएं की सफाई जन समर्पण सेवा सँस्था द्वारा कराई गई, जिसमें गंजपारा वासियों बोलबम सेवा समिति सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति का विशेष सहयोग रहा, शताब्दी वर्षों पुराना यह कुआँ विगत कई वर्षों से कचरा, मलबा, एवं विभिन्न सामग्री से पट गया था, जिसकी सफाई के लिए विगत कई वर्षों से प्रयास किया जा रहा था, इस प्रयास को सफलता इस वर्ष मिली

विगत 5 दिनों से लगातार कुआँ सफाई कार्य किया जा रहा था जिसमें जन समर्पण सेवा सँस्था बोलबम सेवा समिति सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति एवं गंजपारा वासी लगे हुए थे, कुआँ सफाई में कुआँ सफाई के विशेष मजदूरों ने कुआँ की लगभग 45 फिट खोदाई एवं सफाई की जो कि 5 दिन तक चली और आज पांचवे दिवस सफलता हाथ लगी कुआँ के चारों तरफ से 45 फिट नीचे पानी का स्रोत मिला, जिसको देख सभी गंजपारा वासी प्रफुल्लित हुए, पिछले 5 दिन से सेवा में लगे सभी लोग बहुत खुश हुए.

अब पूरे गंजपारा में किसी भी परिवार को बच्चा जन्म होने एवं अन्य अवसर पर कुआँ पूजन हेतु बहार जाने के जरूरत नही पड़ेगी, बहुत वर्षों से शहरों में कुआँ नही होने से कुआँ पूजन की परंपरा बंद होती नजर आ रही थी लोग बोरिंग में या अन्य स्थानों में परम्परा निभा रहे थे, पर अब गंजपारा के इस कुएं की सफाई होने से यह परम्परा फिर से चालू हो जाएगी,

कुआँ सफाई कार्य मे शहर की प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त सँस्था जोकि विगत कई वर्षों से मानव सेवा एवं पशु-पक्षियों की सेवा कर रही जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग के सहयोग से मानव की सबसे बड़ी जरूरत पानी की व्यवस्था हेतु कुआँ सफाई कार्य प्रारंभ हुआ, और आज सफाई कार्य को कामयाबी हाथ मिली सँस्था द्वारा किये जा रहे मानव सेवा कार्य मे यह भी एक ऐताहासिक कार्य एवं सरहानीय पहल हुई जिससे अब पानी की समस्या दूर की जा सकती है.

कुआँ सफाई के पश्चात बोलबम सेवा समिति गंजपारा द्वारा कुआँ में आगे अब कभी गंदगी न हो कचरे से न पटे इसके लिए कुआँ के चारो तरफ से जाली लगवाई जा रही है जिसके लग जाने के बाद कोई सामग्री नही जाएगी. कुआँ सफाई के पश्चात आज नगर निगम आयुक्त से दूरभाष से चर्चा करने के बाद उन्होंने तुरंत नगर निगम के अधिकारियों से कुआँ में पानी साफ करने के लिए भारी मात्रा में एल्म भेजे जिसे कुआँ में उपस्थित जनोँ एवं अधिकारियों की उपस्थिति में डाला गया, 

पानी को साफ करने के लिए एल्म जिसे हम फिटकरी भी बोलते हैं उसका प्रयोग किया गया हैं जिससे कुआँ के पानी के अंदर जो धूल मिट्टी के कण होंगे वह नीचे बैठ जाएंगे एल्म डालते समय एवं  कुआँ सफाई कार्य मे सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी विजय गुप्ता पिंकी सुरेश गुप्ता सतीश कश्यप राजेन्द्र शर्मा राजू पुरोहित नरेंद्र गुप्ता प्रकाश सिन्हा विजय मनहरे  राहुल शर्मा विकाश पुरोहित आशीष मेश्राम मनीष सेन संजय सेन सुजल शर्मा सरवर चौहान सुंदर गुप्ता दुर्गेश यादव रवि राजपूत बंटी यादव एवं जन समर्पण सेवा सँस्था बोलबम सेवा समिति सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर समिति और गंजपारा वासी विशेष रूप से उपस्थित रहे..

Read More

गंजपारा में कुआँ सफाई के कार्य को देखने पहुँचे आयुक्त

Posted on :05-Jul-2024
गंजपारा में कुआँ सफाई के कार्य को देखने पहुँचे आयुक्त

पार्षद ने दिया सौंदर्यीकरण का आश्वासन

दुर्ग : दुर्ग के सत्तीचौरा, गंजपारा, दुर्गा मंदिर के पास स्थित प्राचीन कुआँ की सफाई जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग द्वारा गंजपारा वासियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कराई जा रही है, गंजपारा वासी सुरेश गुप्ता एवं गुड्डू कश्यप ने बताया कि सत्तीचौरा में बहुत प्राचीन कुआँ है जोकि लगभग 100 वर्ष से अधिक पुराना है, कुआँ से पहले पूरे गंजपारा वासी पानी लेते थे परंतु अभी विगत कई वर्षों से कचरा से पट गया था,पूरे गंजपारा के चारो तरफ निचली बस्ती और गंजपारा वासियों द्वारा पहले इसी कुआँ के पानी का उपयोग होता था, पूर्वज बताते है कि पूरे दुर्ग के प्राचीन कुआँ में से एक यह कुआँ है, जिससे गंजपारा के आस पास की सभी बस्ती में पानी की कमी दूर होती थी, 

पिछले कई वर्षों से यह कुआँ कचरों से पटा हुआ है, शासन प्रशासन को कई बार इसके सफाई हेतु पत्र दिया गया, परन्तु सफाई नही हुई बहुत वर्षों से गंजपारा वासी स्वयं भी कुआँ सफाई हेतु मजदूर की तलाश में थे कुआँ सफाई के मजदूर की जानकारी मिलने के बाद शहर की प्रसिद्ध ख्याति प्राप्त सँस्था जोकि विगत कई वर्षों से मानव सेवा एवं पशु-पक्षियों की सेवा कर रही जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग के सहयोग से मानव की सबसे बड़ी जरूरत पानी की व्यवस्था हेतु कुआँ सफाई कार्य प्रारंभ हुआ, 

कुआँ सफाई कार्य में बोलबम सेवा समिति के सदस्य विजय पिंकी गुप्ता नरेंद्र गुप्ता सुरेश गुप्ता सतीश कश्यप राजेन्द्र शर्मा राजू पुरोहित,  द्वारा मोटर पंप, रस्सी, बाल्टी रस्सी झूला एवं अन्य सामग्री की व्यवस्था की और पिछले 3 दिन से दिनभर कुआँ के पास बैठकर सफाई कार्य मे लगे रहे. आज कुआँ सफाई के चौथे दिवस कुआँ की लगभग 40 फिट गहराई से ज्यादा की सफाई की जा चुकी है और कुआँ के कुछ स्थानों से पानी का स्रोत भी दिख गया है, प्रतिदिन लगभग 15 फिट से ज्यादा की सफाई मजदूरों द्वारा की जा रही है जो अपने आप मे एक कला है कुआँ सफाई में आये मजदूरों की सफाई में जो कला है उसे देखने गंजपारा वासी कुआँ के पास खड़े होकर देखते है लगभग 6 मजदूर कुआँ सफाई के कार्य मे लगे है.

सफाई की जानकारी मिलते ही दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सफाई कार्य को देखने पहुँचे, जहां उन्होंने इस कार्य मे लगे सभी लोगो की प्रशंशा की ओर इस सरहानीय पहल के लिए जन समर्पण सेवा सँस्था दुर्ग को बधाई दी आयुक्त के साथ अधिकारी जावेद खान अन्य अधिकारी एवं वार्ड के सफाई कर्मचारी एवं प्रभारी उपस्थित हुए, आयुक्त दुर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को तत्काल कुआँ के पास साफ सफाई, पौधा रोपण एवं सौंदर्यीकरण हेतु आदेशित किया, एवं तत्काल जेसीबी मशीन से कुआँ सफाई के दौरान निकले कचरों को साफ करवाया,

जन समर्पण सेवा सँस्था, दुर्ग एवं गंजपारा वासियों, दुर्गा मंदिर समिति, बोलबम समित्ति गंजपारा दुर्ग द्वारा वार्ड पार्षद ऋषभ जैन बाबू से कुआँ के आस पास लाइट व्यवस्था, सौंदर्यीकरण नाली निर्माण हेतु पार्षद निधि से राशि स्वीकृत की मांग रखी, पार्षद ऋषभ जैन ने तत्काल इंजीनियर को बुलाकर इस कार्य हेतु कुल लागत एवं बजट बनाने कहा, सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि गंजपारा में हो रहे कुआँ सफाई के इस कार्य की प्रशंसा नागरिक करते हुए नजर आ रहे है, अब पूरे गंजपारा में किसी भी परिवार को कुआँ पूजन हेतु बहार जाने के जरूरत नही पड़ेगी, बहुत वर्षों से शहरों में कुआँ नही होने से कुआँ पूजन की परंपरा बंद होती नजर आ रही थी लोग बोरिंग में या अन्य स्थानों में परम्परा निभा रहे थे, पर अब गंजपारा के इस कुएं की सफाई होने से यह परम्परा फिर से चालू हो जाएगी,

आज की सफाई कार्य मे सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी विजय पिंकी गुप्ता सुरेश गुप्ता सतीश कश्यप राजेन्द्र शर्मा राजू पुरोहित नरेंद्र गुप्ता अशोक राठी प्रदेश मंत्री चैम्बर ऑफ कामर्स मनोज भूतड़ा प्रवीण भूतड़ा मुकेश राठी विजय मनहरे राहुल शर्मा आशीष मेश्राम  मनीष सेन संजय सेन सुजल शर्मा सरवर चौहान बुधराम निर्मलकर  विशेष रूप से उपस्थित रहे..

Read More

मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के पदाधिकारियों ने दी नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल को बधाई

Posted on :17-Jun-2024
मनवा कुर्मी समाज पाटन राज के पदाधिकारियों ने दी नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल को बधाई

दुर्ग : छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी छत्रीय समाज पाटन राज प्रधान युगल किशोर आडिल के नेतृत्व में कुर्मी समाज के पदाधिकारीगण दुर्ग लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद विजय बघेल को  सांसद निवास भिलाई पहुंचकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर  बधाई दिया  युगल किशोर आडिल ने कहा की मनवा कुर्मी समाज का संरक्षक विजय बघेल लगातार दो बार दुर्ग लोकसभा से निर्वाचित होकर जन सेवक का कार्य करते हुए प्रदेश का मुद्दा सदन में उठा रहे है

उनके कुशल कार्यशैली से दुर्ग लोकसभा छेत्र  का निरंतर विकास हो रहा है मनवा कुर्मी समाज से ऐसे संघर्षशील नेता चुनकर सदन तक लगातार दो बार सफर करना समाज के लिए गर्व का विषय है सांसद को बधाई देने पाटन राज से केदार कश्यप राकेश आडिल शरद वर्मा मनोज वर्मा विपिन बंछोर दुष्यंत वर्मा शेखर वर्मा बलकरन वर्मा योगन्त वर्मा धिरेंद वर्मा पुष्पेंद्र वर्मा होरी वर्मा उदय वर्मा टोकेंद वर्मा मुकेश वर्मा सोमन वर्मा रूपनारायण वर्मा सुनील वर्मा लूकेश वर्मा बृजराज वर्मा आशीष बंछोर जवाहर नायक  टेक राम कोमल वर्मा  धीरेंद वर्मा जीतेश वर्मा नीलमणि वर्मा होरी वर्मा पंकज वर्मा टेक राम वर्मा डीलन वर्मा जागेश्वर वर्मा मनहरण वर्मा राजेश वर्मा भूषण वर्मा शामिल थे

Read More

पंकज यादव फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर स्वयं का प्रचार करने और प्रतिभागी बहनों को नीचा दिखाते अनुचित शब्दो का प्रयोग.

Posted on :07-Jun-2024
पंकज यादव फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर स्वयं का प्रचार करने और प्रतिभागी बहनों को नीचा दिखाते अनुचित शब्दो का प्रयोग.

दुर्ग : इंडो नेपाल यूथ गेम्स  2023- 24 काठमांडू में11 तथा 12 मई आयोजित किया गया जिसमें पंकज यादव को किसी भी प्रकार का पदक प्राप्त नहीं हुआ सिर्फ भाग लिया गया लेकिन  पंकज यादव के द्वारा  फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर योग में स्वर्ण पदक हासिल किया इस प्रकार की खबर अखबार मे छपवाकर फर्जी रूप से प्रचार प्रसार किया, तथा सिल्वर पदक प्राप्त बहनों को नीचा दिखाने के लिए अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया,

जब पतंजलि दुर्ग जिला युवा भारत पभारी मेघेश सोनी के विरोध करने पंकज तथा उसका छोटा भाई आलोक यादव उन्हें मारने की धमकी भी दिया गया, और जिसे मोबाइल द्वारा रिकॉर्डिंग किया गया है,  पत्रकार तथा मीडिया को 10,000 देकर खबर छपवाया है तथा पत्रकार मीडिया  वालो को उसके द्वारा दलाल बोला गया है  ऐसे नकारात्मक सोच रखने वाले व्यक्ति पर उचित कार्रवाई हो इसलिए विरोध किया जा रहा है , ताकि योग प्रतियोगिता की छवि को बदनाम होने से रोका जा सके।

मेघेश सोनी
जिला प्रभारी
पतंजलि युवा भारत दुर्ग छत्तीसगढ़

Read More

दुर्ग के साथ धमतरी जिले के कुरूद में भी जन समर्पण सेवा सँस्था ने किया सेवा कार्य

Posted on :28-May-2024
दुर्ग के साथ धमतरी जिले के कुरूद में भी जन समर्पण सेवा सँस्था ने किया सेवा कार्य

दुर्ग : त्तीसगढ़ की पावन भूमि कुरूद में दिनाँक 16 मई से 22 मई तक विश्वविख्यात, सुप्रसिद्ध कथावाचक परमपूज्य पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा श्री शिव महापुराण कथा का सुंदर, मधुर वाचन किया गया, जोकि छत्तीसगढ़ का अद्भुत, अलौकिक एवं ऐतहासिक आयोजन हुआ, इस पूरे आयोजन में जन समर्पण सेवा सँस्था ने सहयोगी सँस्था बनकर किया सेवा कार्य ऐसा अद्भुत एवं ऐतहासिक आयोजन जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी के मामा स्व. श्री हीरालाल श्रीधर जी की पुण्य स्मृति में श्रीमती कमला देवी श्रीधर, श्री रतन शर्मा, श्री प्रकाश शर्मा (पहाड़ी) एवं श्रीधर परिवार, कुरूद द्वारा कराया गया था, आयोजन में दुर्ग की जन समर्पण सेवा सँस्था को पूरे आयोजन की सहयोगी सँस्था बनाया गया था, सँस्था के सदस्य कार्यक्रम की तैयारी को लेकर पूरे 15 दिन कुरूद में ही रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्य करते रहे, सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने पूरे आयोजन को लेकर अपने सदस्यों की बैठक लेकर सभी को कार्यक्रम के पूर्व कुरूद चलने को कहा था,

सँस्था के कुछ सदस्य दुर्ग में प्रतिदिन चल रही निःशुल्क भोजन सेवा में सेवा देने दुर्ग रुके तो कुछ सदस्य 15 दिन के लिए कुरूद श्री शिवमहापुराण कथा में सेवा देने गए, सँस्था के सदस्य पंडाल व्यवस्था, साउंड व्यवस्था, भोजन, एवं विश्राम स्थल में सेवा दिए कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में एवं कुरूद क्षेत्र के महिला, पुरुष, युवा एवं क्षेत्र की सामाजिक धार्मिक, राजनीतिक सँस्था के सदस्यों के साथ मिलकर उनसे कंधे से कंधा मिलाकर श्री शिवमहापुराण कथा को सफल बनाने हेतु कार्य करते रहे,

Open photo

कुरूद में कथा के दौरान  7 दिनों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा का आनंद लिए, कथा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा, बस, कार, अन्य वाहन में आवाजाही के भी सुगम साधन होने से प्रतिदिन धर्मप्रेमियों की संख्या बढ़ते क्रम रही, कुरूद में आयोजित पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा की गयी शिव महाशिवपुराण कथा 7 दिन की गयी। जिसमें प्रतिदिन लाखों लोग कथा सुनने पहुँचे। इतनी भीड़ के रोजाना पहुंचने के बाद भी क्षेत्र में एक बार भी ट्रैफिक व्यवस्था नहीं बिगड़ी। पुलिस प्रशासन, एवं कुरूद के कार्यकर्ताओं ने कई घंटे ड्यूटी दिए।

पूरे विश्व मे सनातन धर्म की अलख जगाने वाले, विश्वविख्यात, सीहोर वाले पंडित श्री प्रदीप मिश्रा जी द्वारा की गयी शिव महापुराण कथा का आयोजन दिनाँक 16 से 22 मई अगस्त 2024, दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक प्रतिदिन वृद्धि विहार, भरदा चौक, राजिम रोड, कुरूद  (छ.ग) में किया गया. कथा स्थल पर आयोजक श्री प्रकाश शर्मा (पहाड़ी) एवं श्रीधर परिवार द्वारा अद्भुत विशाल डोम (पंडाल) श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बनवाया गया,* इसके बाद भी श्रद्धालु ज्यादा पहुंचने से डोम के बाहर तक सैकड़ों लोगों को बैठना पड़ा, बहार बैठे लोगों के लिए भी बैठक हेतु उचित व्यवस्था की गयी है, जगह जगह स्क्रीन लगाई गयी, जिससे पंडाल के बाहर एवं दूर दूर तक के बैठे लोग कथा का आंनद ले रहे है, कथा स्थल तक पहुंचने के लिए अलग अलग गेट बनाये गए थे, जिससे कार्यक्रम में कोई असुविधा नही हुई, जन समर्पण सेवा सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी ने पूरे आयोजन का कुरूद के विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में सफल मैनेजमेंट किया और सभी कार्यों में सँस्था के सदस्य क्षेत्र के नागरिकों के साथ मिलकर अपना सहयोग दिए

Open photo

इस आयोजन में शिव भक्तों की सेवा एवं किसी प्रकार की घटना न हो इसके लिए कुरूद के सभी समाज के सैकड़ों लोग वालियंटर्स बने। बड़े-बुजुर्ग, महिला, नौजवान सभी ट्रैफिक व्यवस्था के साथ कथा पांडाल की व्यवस्था, बहार से आये धर्मप्रेमियों की रुकने, ठहरने, भोजन की व्यवस्था हेतु कार्य किये, सभी व्यवस्था कुरूद के सभी समाजिक बन्धों संभाल रहे थे। वहीं पुलिस-ट्रैफिक के जवान भी चौराहों व आयोजन स्थल पर तैनात थे।

योगेन्द्र शर्मा ने कहा कि धन्य है इस शिव महापुराण कथा के आयोजक एवम धन्य है कुरूद की धरती जिसमें ऐसा ऐतहासिक आयोजन सफलता पूर्वक हुआ, और सच्चे धर्मप्रेमी है वो लोग जो निस्वर्थ भाव से इस आयोजन में सेवा दिए. इस पूरे आयोजन में  विधायक माननीय अजय चंद्राकर का ऐसा सहयोग एवं साथ देखने को मिला, जैसे यह उनके परिवार का आयोजन था, उन्होंने इस आयोजन को अपने परिवार के आयोजन जैसा समझकर कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सबसे बड़ी भूमिका अदा की, कार्यक्रम के सरंक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में अजय चंद्राकर ने कार्यक्रम को सफलता दिलाई, माननीय विधायक महोदय के बिना सहयोग एवं मार्गदर्शन के इस कार्यक्रम को सफल बनाना तो दूर कार्यक्रम की सोच रखना भी एक सपना था, श्रीधर परिवार का मुखिया बनकर पूरे कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना 

इसके साथ साथ पूरे कुरूद क्षेत्र के हर नागरिक महिला, पुरुष, युवाओं ने भी इस आयोजन को अपना आयोजन समझा और विगत 1 माह से अपने सारे काम छोड़कर आयोजन की तैयारी में जुटे रहे, कुरूद के हर व्यक्ति ने किसी न किसी रूप में अपना सहयोग एवं साथ दिया, इस धार्मिक आयोजन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग एवं साथ देने वाले सभी धर्मप्रेमियों, सभी सेवा भावी सँस्था, शासन प्रशासन के समस्त अधिकारियों कर्मचारियों, वरिष्ठ पत्रकारों, न्यूज रिपोर्टर, नगर निगम, दुर्ग, पुलिस प्रशासन, सभी समाज, एवं पंडाल, भंडारा, पानी, बिजली, सफाई, मंच, पार्किंग, प्रचार प्रसार, जैसी अन्य व्यवस्था में सहयोग एवं साथ देने वाले कुरूद क्षेत्र के समस्त नागरिकों का जन समर्पण सेवा सँस्था के सदस्यों ने हृदय से आभार संग धन्यवाद..
सँस्था के सदस्यों को अलग अलग दिन कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा से आर्शीवाद लेने एवं आरती शामिल होने का अवसर मिला..

कुरूद में श्री शिवमहापुराण कथा में सेवा देने वालो में सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी के साथ साथ ईशान शर्मा मोनू सुरेश गुप्ता दिनेश पुरोहित मनोज गुप्ता लाल सुजल शर्मा ललित शर्मा राहुल शर्मा ऋषि गुप्ता मोहित पुरोहित नमन खंडेलवाल एवं अन्य सदस्य सेवा दिए..

Read More

शय्याधीवास से भगवान को उठाकर कल राम नवमी में की जावेगी प्राणप्रतिष्ठा.

Posted on :17-Apr-2024
शय्याधीवास से भगवान को उठाकर कल राम नवमी में की जावेगी प्राणप्रतिष्ठा.

दुर्ग : शिवनाथ नदी तट के पास श्री शिव जन कल्याण समित्ति द्वारा की जा रही श्री राम दरबार राधाकृष्ण दुर्गा जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई जा रही है, जिसमे आज प्रातः 9 बजे नवग्रह पूजन वेदी पूजन गणेश पूजन शककराधिवस किया गया, रात्रि 8 बजे सभी भगवान को शय्याधीवास कराते हुए भगवान को रात्रि विश्राम कराया गया,

कल राम नवमी के दिन प्रातः 9 बजे भगवान को रात्रि विश्राम से उठाकर स्न्नान कराया गया ततपश्चात पूजन कार्य करते हुए भगवान का अलौकिक श्रृंगार करते हुए भगवान का नेत्रों मिलन कराया जावेगा जिसमें भगवान की आँख खोलकर प्रतिष्ठा की जावेगी, दोपहर 12 बजे आरती एवं 1 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन रखा. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के यजमान राहुल शर्मा प्रज्ञा शर्मा संजय साहु उजाला साहू मुकेश गुप्ता अनिता गुप्ता भरत सिन्हा शांति सिन्हा मनोज गुप्ता मधु गुप्ता है एवं पूरी प्राण प्रतिष्ठा के पूजन कार्य आचार्य डॉ विक्रांत दुबे, डॉ आकाश दुबे के सानिध्य में विद्वान पंडितो द्वारा किया जा रहा है..

Read More

Previous123456Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution