× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    शपथ लेते ही सुवेंदु का बड़ा संदेश, पीएम मोदी को झुककर किया प्रणाम

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    अंधेरे से उजाले की ओर: सुशासन ने बदली विशेष पिछड़ी जनजाति के दिव्यांग दंपति की जिंदगी

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

  • छत्तीसगढ़
    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    महासमुंद पुलिस को शातिर चोर को पकड़ने में मिलीं सफलता

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना कोमाखान पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की कार्यवाही।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    अब सरोधा बांध के पीछे मंडलाकोना तक पहुंची पक्की सड़क

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : प्रदेश भर में गूंजीं शहनाइयां, 1385 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का प्रदेशव्यापी आयोजन 8 मई को

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 19.50 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने दूरभाष पर पद्मश्री फुलबासन यादव से की चर्चा, जाना हालचाल

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

दुर्ग

Previous123456Next

भिलाई के खुर्सीपार में डायरिया का कहर, चार दिनों में 70 से ज्यादा लोग पीड़ित, एक की मौत

Posted on :20-Dec-2023
भिलाई के खुर्सीपार में डायरिया का कहर, चार दिनों में 70 से ज्यादा लोग पीड़ित, एक की मौत

CG News: भिलाई के खुर्सीपार में इन दिनों डायरिया के प्रकोप से लोग परेशान हैं. अब तक तकरीबन 70 लोग इसकी चपेट में आकर बीमार हो गए हैं. इस बीमारी से एक महिला की मौत हो गई है. इसके बाद स्वास्थ विभाग में हड़कंप मच गया है. इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर सर्वे कर रही है. ऐहतियातन उपाय और दवा का वितरण भी किया जा रहा है. 

दवा लेकर गए थे परिजन
 भिलाई के गौतम नगर के वार्ड 42  इन दिनों डायरिया से बुरी तरह प्रभावित है. यहां पिछले 3 से 4 दिनों में डायरिया के 70 से ज्यादा मरीज सामने आए हैं.  डायरिया प्रभावित क्षेत्र में मंगलवार को करमैता गौतम नाम की महिला की संदिग्ध मौत हो गई. बताया जा रहा है कि महिला के परिजन एक दिन पहले ही महिला के लिए शिविर से दवाई लेकर गए थे. इसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया. जहां से रायपुर मेकाहारा रेफर कर दिया गया था. लेकिन परिजन मेकाहारा न लेकर भिलाई के शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

हैंडपंप  के पानी पर रोक
डायरिया प्रकोप की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीम क्षेत्र का जायजा लेकर क्षेत्र में हैडपंप (बोर) के पानी पर रोक लगा दी है. बोर के पानी का सैंपल जांच के लिए  PHE (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ) को भेज दिया गया है. अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है. फिलहालस नगर निगम टैंकर के माध्यम से क्षेत्र में पानी आपूर्ति कर रहा है.

Read More

हजारों धर्म प्रेमियों ने उठाया निशान,

Posted on :18-Dec-2023
हजारों धर्म प्रेमियों ने उठाया निशान,

प्रदेश की सबसे बड़ी ऐतहासिक निशान यात्रा दुर्ग में 

दुर्ग : छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में पहली बार निकली प्रदेश की सबसे बड़ी निशान यात्रा जिसमें 1100 श्याम प्रेमियों ने उठाया निशान । दुर्ग में निशान यात्रा को लेकर श्रद्घालुओं में उत्साह देखने को मिला। निशान यात्रा श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर गंजपारा से कादम्बरी नगर स्थित श्री श्याम मंदिर तक निकाली गई। निशान यात्रा के पहले दुर्गा मंदिर में बाबा श्याम की ज्योत ली गयी, एवं पूजा अर्चना करके श्याम बाबा की महाआरती की गयी, तथा पुष्पांजलि कराई गयी..

आयोजन समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि निशान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्घालु श्याम ध्वज लेकर शामिल हुए और पदयात्रा की। नगर में भाव विभोर होकर लोगों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। इस दौरान निशान यात्रा में बाबा की झलक पाने के लिए राहगीर भी लालायित हो रहे थे। श्री श्याम मंदिर में निशान चढ़ाते हुए भक्तों ने श्याम बाबा के दर्शन किए।

दुर्ग में पहली बार 1100 धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा को देखने एवं फूलों की वर्षा करने अलग अलग स्थानों में धर्मप्रेमी जमा हुए, इस निशान यात्रा में नगर की सैकड़ों महिलाओं सहित युवा श्रद्धालु लाल, पीले ध्वज निशान लेकर भक्तगण श्याम गुणगान करते हुए शामिल हुए। साथ ही श्री श्याम जी की आकर्षक झांकी भी निशान यात्रा में निकाली गई। जिसमें श्री गणेश, शंकर जी, माता जी, बजरंग बली की लगभग 10 फिट से बड़ी झांकी थी,

पद यात्रा कर निशान चढ़ाने को लेकर मान्यता यह रही है कि श्री श्याम बाबा के महाबलिदान शीश दान के लिए उन्हें निशान चढ़ाया जाता है। यह उनकी विजय का प्रतीक है, जिसमें उन्होंने धर्म की जीत के लिए दान में अपना शीश ही भगवान श्री कृष्ण को दे दिया था। जिन्हें प्रसन्ना करने निशान छोटे से बड़े मुख्यत केसरी नीला , सफेद ,लाल या पीले रंग का झंडा निशानों पर श्याम बाबा और कृष्ण भगवान के जयकारे और दर्शन के फोटो लगाते है। वही कुछ निशानों पर नारियल और मोरपंख भी लगाया जाता है। जिससे श्याम सरकार सभी के हर बिगड़े कार्य बना देते है व भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसलिए सभी भक्त श्याम मंदिरों में अपनी मन्नाते मांगते हुए निशान चढ़ाते हैं।

Open photo

सत्तीचौरा दुर्गा मंदिर से निशान लेकर जब श्याम प्रेमी निकले तब पूरे रास्ते मे श्याम बाबा की जय, हारे का सहारा श्याम हमारा की गूंज पूरे शहर में रही, जगह जगह निशान यात्रा का स्वागत किया गया, आतिशबाजी की गई. बंटी शर्मा ने बताया कि लगभग 1100 धर्मप्रेमियों की निशान यात्रा जोकि लगभग 500 मीटर लंबी थी, यात्रा दुर्गा मंदिर से शनिचरी बाजार, गांधी चौक, सदर बाजार, मोती काम्प्लेक्स, इंदिरा मार्किट, स्टेशन रोड, धमधा ओवर ब्रिज के ऊपर से कादम्बरी नगर श्री श्याम मंदिर पहुँची, जहाँ बाबा की नजर उतार कर स्वागत किया गया..

निशान यात्रा में पूर्व मंत्री अरुण वोरा, विधायक गजेंद्र यादव, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र साहू, निशान यात्रा आयोजक रामफल शर्मा, सुरेंद्र शर्म, एवं अशोक राठी, आशुतोष सिंह, देवनारायण चंद्राकर, नवल अग्रवाल, महेश टावरी, नारायण खेतान, योगेन्द्र शर्मा बंटी, प्रीति राजगढ़िया, सिंपल राठी, अनिता अग्रवाल, राहुल शर्मा, लक्की अग्रवाल, आशीष सोनी, राजेश शर्मा, मनीष सेन, नितिन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, शिशु शुक्ला, सुजल शर्मा, दिनेश शर्मा, किरण शर्मा, किरण सेन, ममता टावरी, मनीषा राठी, सतबीर शर्मा, मनोज गुप्ता, ईशान शर्मा, सुरेश अग्रवाल, आशीष सेक्सरिया, प्रकाश कश्यप, अर्जित शुक्ला, ललित शर्मा, गोविंद गुप्ता, रितेश सेन, राजेश शर्मा, प्रकाश टावरी, सोनल सेन, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता, चिंटू शर्मा, प्रतीक अग्रवाल एवं हजारों श्याम प्रेमी उपस्थित हुए..

Read More

शहर में श्याम बाबा की निकलेगी भव्य निशान यात्रा

Posted on :14-Dec-2023
शहर में श्याम बाबा की निकलेगी भव्य निशान यात्रा

दुर्ग : छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग में पहली बार दुर्ग, भिलाई एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्र के श्री श्याम बाबा के भक्तों द्वारा एक साथ मिलकर दिनाँक 16 दिसम्बर शनिवार को भव्य निशान यात्रा निकाली जा रही है.. वैसे तो दुर्ग में बहुत से बड़े बड़े धार्मिक आयोजन एवं शोभायात्रा निकाली गयी है, जो की भव्य एवं ऐतहासिक रही है, इसी क्रम में दुर्ग-भिलाई के समस्त श्याम प्रेमियों द्वारा पहली बार एक साथ मिलकर बाबा श्याम की भव्य निशान यात्रा निकाली जा रही है..

निशान यात्रा का आयोजन दिनाँक 16 दिसम्बर शनिवार को प्रातः 7 बजे श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग से श्री श्याम मन्दिर, कादम्बरी नगर, दुर्ग जावेगी, 
आयोजन समिति के योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि हजारों श्याम प्रेमीयों द्वारा बाबा श्याम को अपनी आस्था का एक निशान अर्पण किया जाएगा। यात्रा को लेकर पूरे जिले में भव्य तैयारी की जा रही है,  दिनाँक 16 एवं 17 दिसम्बर को श्री श्याम मन्दिर, कादम्बरी नगर, दुर्ग का 13वां वार्षिक महोत्सव आयोजित किया गया है, जिसमें निशान यात्रा के साथ साथ देश के मशहूर भजन गायकों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी, साथ ही साथ प्रसादी की व्यवस्था भी की जा रही है..

निशान यात्रा को लेकर अग्रवाल समाज, राजस्थानी गौड ब्राह्मण समाज, माहेश्वरी समाज, सोनी समाज, खंडेलवाल समाज, सर्व ब्राम्हण समाज, सिंधी समाज, यादव समाज, अग्रहरि समाज, गुप्ता समाज, बनिया समाज, साहू समाज, माँ दुर्गा मंदिर समिति, गंजपारा, श्री श्याम मंदिर समिति कादम्बरी नगर, श्री श्याम मंदिर समित्ति, हुडको, ख़ुर्शीपर, एवं श्री गंजपारा दुर्गा उत्सव समिति, गंजपारा, श्री राधाकृष्ण मन्दिर समित्ति महेश नगर, रामदेव बाबा मंदिर समिति, गंजपारा, श्री राम मंदिर समिति, गांधी चौक शहर एवं जिले के सभी समाज, मन्दिर समित्ति एवं सभी सामाजिक धार्मिक जनोँ का सहयोग एवं साथ मिल रहा है, और सभी एक साथ मिलकर इस निशान यात्रा को ऐतहासिक बनाने की तैयारी में जुटे है..

निशान यात्रा के आयोजन में रामफल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, किशोरी सिंघानिया, अशोक राठी, योगेन्द्र शर्मा बंटी, प्रीति राजगढ़िया, सिंपल राठी, अनिता अग्रवाल, राहुल शर्मा, लक्की अग्रवाल, आशीष सोनी, राजेश शर्मा, मनीष सेन, नितिन अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, योगेश अग्रवाल, दिनेश शर्मा, गोविंद गुप्ता, ईशान शर्मा, पंडित आनंद शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, किरण शर्मा, अन्नू शर्मा, सरिता शर्मा, पिंकी पुरोहित, सरोज जोशी, शिशु शुक्ला, रिषी गुप्ता, प्रकाश कश्यप, प्रकाश टावरी, बसंत शर्मा, मोहित पुरोहित, मुकेश राठी, शिवम सेन, आशीष मेश्राम, चिंटू शर्मा, सोनल सेन, सतबीर शर्मा, चंचल शर्मा, संगीता शर्मा, प्रेमलता शर्मा, सुमन शर्मा, शिल्पी शर्मा, भानु शर्मा, प्रकाश सिन्हा एवं सैकड़ो श्याम प्रेमी तैयारी में जुटे है..

Read More

छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मि क्षत्रिय समाज की बैठक

Posted on :08-Dec-2023
छत्तीसगढ़ प्रदेश कुर्मि क्षत्रिय समाज की बैठक

दुर्ग : बैस कूर्मि भवन, सुन्दर नगर,रायपुर में सम्पन्न हुआ।जिसमें युवाओं को विभिन्न दायित्व दिए गए । जिसमे पाटन विकासखंड के ग्राम मर्रा निवासी धीरेंद्र वर्मा को योग एवं आध्यत्म प्रभाग सचिव पद पर नियुक्त किया गया।धीरेंद्र विगत 15 वर्षो से योग के क्षेत्र में अनवरत कार्य कर रहे।उन्होंने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मंचो पर भी योग के क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन किया है।

धीरेंद्र वर्मा को कुर्मि समाज प्रदेश कार्यकारिणी में दायित्व दिए जाने पर पाटन विधायक भुपेश बघेल जी,कमलेश देशमुख महासचिव,जयंत भारती राज्य प्रभारी युवा भारत,खिलेंद्र साहू, तुलाराम वर्मा ,लालाराम वर्मा छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन राज्यकार्यकारिणी सदस्य ने बधाई दी है।

 

Read More

बड़े धूमधाम से मनाई गई श्री काल भैरव जयंती

Posted on :07-Dec-2023
बड़े धूमधाम से मनाई गई श्री काल भैरव जयंती

दुर्ग : छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी जहां सभी पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, वहाँ दिनांक 5 दिसम्बर को पूरे जिले के एक मात्र स्थान श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में श्री भैरव अष्टमी के अवसर पर श्री काल भैरव जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई जिसमें विभिन्न धार्मिक आयोजन आयोजित किये गए..

श्री काल भैरव जयंती के अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा, दुर्ग में स्थापित मनोकामना सिद्ध श्री काल भैरव जी की मूर्ति का दिनांक 5 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे से महाअभिषेक किया गया अभिषेक में मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित श्री सुनील पांडेय जी द्वारा दूध, दही, विभिन्न प्रकार की औषधियों एवं वस्तुओं से भैरव जी का अभिषेक कराया गया, अभिषेक के पश्चात पूजन एवं हवन कराया गया, पूजन अभिषेक के मुख्य जजमान पार्षद इंद्राणी कुलेश्वर साहू सपत्नी थे, हवन एवं पूजन कार्य मे प्रातः 11 बजे से ही धर्मप्रेमियों की भारी मात्रा में उपस्थिति रही, पूजन पश्चात बाबा जी की आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया,

हवन पूजन के पश्चात सँध्या 5 बजे से गौड़ ब्राम्हण समाज, दुर्ग की परशुराम रामायण मण्डली द्वारा श्री काल भैरव चालीसा का पाठ सुंदर एवं मधुर भजनों के साथ किया गया, जिसमें भारी मात्रा में महिलाएं उपस्थित थी.

समित्ति के सुजल शर्मा ने बताया कि संध्या 7:30 बजे श्री काल भैरव जी की 108 दीपों एवं 108 पूजा थाल से महाआरती की गयी जिसमें सेकड़ो धर्मप्रेमी उपस्थित हुए, और अपने हाथों में पूजा थाल लेकर भैरव बाबा की आरती किये, आरती पश्चात पुष्पांजलि की गयी, एवं भैरव बाबा जी का जयकारा लगाया गया, जिससे पूरे गंजपारा में भैरव बाबा की जय घोष गूंजता रहा, आरती के पश्चात प्रसादी का आयोजन रखा गया, जिसमे सभी धर्मप्रेमियों को भैरव बाबा जी का विशेष प्रसाद खिचड़ी, कचोरी, मूंग बड़ा, बेसन लड्डू का वितरण किया गया, 1000 से अधिक धर्मप्रेमियों ने प्रसादी ली, 

कार्यक्रम में श्री काल भैरव जी की महिमा का वर्णन करते हुए मंदिर के पुजारी सुनील पांडेय जी ने बताया कि काल भैरव जयंती से आने वाले 41 दिन तक काल भैरव चालीसा का पाठ करने एवं पूजन करने से विशेष फल की प्राप्ति एवं सभी मनोकामना पूर्ण होती है,

सुनील पांडेय जी ने बताया कि कार्तिक माह की कालाष्टमी का विशेष फलदायी होती है। कार्तिक कृष्ण पक्ष के आठवें दिन कालाष्टमी होती है जिसे काल भैरव जयंती भी कहते हैं। काल भैरव का स्वरूप विकराल एवं क्रोधी है। काल भैरव के एक हाथ में छड़ी होती हैं और उनका वाहन काला कुत्ता होता है इसलिए भैरव रूप में काले कुत्ते को भोजन करवाने का भी विशेष महत्व बताया जाता है। 

श्री काल भैरव जयंती के अवसर पर माँ दुर्गा मंदिर में विशेष साज-सज्जा की गई थी एवं आकर्षित फूलों से श्री काल भैरव मंदिर को सजाया गया था. दुर्ग जिले में एक मात्र स्थान में श्री काल भैरव जयंती के आयोजन होने से सुबह 9 बजे से लेकर देर रात्रि तक गंजपारा दुर्ग में हजरों भक्तों ने श्री काल भैरव जयंती के इस आयोजन का लाभ लिया, आरती एवं अभिषेक में शामिल होकर प्रसादी लिए..

आयोजन में अशोक राठी, योगेन्द्र शर्मा बंटी, सुरेश गुप्ता, राहुल शर्मा, राजेश शर्मा, मनोज शर्मा, डब्बू चन्द्रवँशी, प्रकाश टावरी, अर्जित शुक्ला, गोपाल शर्मा, शिशु शुक्ला, अशोक गुप्ता, राकेश चक्रधारी, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, मनीष सेन, सोनल सेन, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, रवि राजपूत, महिलाओं में सरिता शर्मा,  चंचल शर्मा, चंदा शर्मा, सुमन शर्मा, लक्ष्मी यादव, ममता, राधा, कुलेश्वरी, एवं हजारों धर्मप्रेमी उपस्थित थे..

Read More

महादेव एप घोटाले के आरोपी के पिता की मौत, गांव के कुएं में मिला शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

Posted on :06-Dec-2023
महादेव एप घोटाले के आरोपी के पिता की मौत, गांव के कुएं में मिला शव, पुलिस को आत्महत्या की आशंका

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित महादेव ऑनलाईन सट्टा ऐप मामले में बड़ा मामला मोड़ सामने आया है। महादेव सट्‌टा ऐप मामले में 5 करोड़ के साथ पकड़े गए कुरियल कर्मी असीम दास पिता ने किया आत्म हत्या कर ली है। महादेव ऑनलाईन सट्टा ऐप के संचालक शुभम सोनी नाम के आदमी का एक हलफनामा ईडी तक पहुंचा है। हालांकि अभी ईडी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेव सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार कोरियर असीम दास के पिता सुशील दास (65) का शव गांव के ही कुएं से बरामद किया है। बताया जा रहा है कि बेटे की गिरफ्तारी के बाद से सुशील दास काफी परेशान चल रहा था। मामला अंडा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक सुशील दास 5 साल से अछोटी में चौकीदार था। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

दूसरे अपडेट में छत्तीसगढ़ में चल रहे महादेव ऑनलाईन सट्टा ऐप के संचालक शुभम सोनी नाम के आदमी का एक हलफनामा ईडी तक पहुंचा है। हालांकि अभी ईडी की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है।

 एक राष्ट्रीय समाचार वेबसाईट पर मंगलवार देर शाम एक रिपोर्ट पोस्ट हुई है जिसमें कहा गया है कि ईडी को दुबई के भारतीय उच्चायोग के माध्यम से भेजा गया 11 पेज का एक हलफनामा मिला है, जिसमें शुभम सोनी ने छत्तीसगढ़ के नेताओं और अफसरों पर कई ताजे आरोप लगाए हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव मतदान से पहले महादेव ऑनलाईन सट्टा ऐप के संचालक शुभम सोनी का एक लंबा वीडियो बयान आया था जिसमें उसने सत्ता से जुड़े और उनके करीबी लोगों पर सट्टेबाजी के कारोबार से वसूली करने का आरोप लगाया था। आरोपों में तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके करीबी लोगों को 508 करोड़ रुपए देने की बात कही गई थी।

Read More

श्री काल भैरव जयंती पर आयोजन

Posted on :05-Dec-2023
श्री काल भैरव जयंती पर आयोजन

"दुर्ग : श्री सत्ती चौरा मॉ दुर्गा मंदिर, गंजपारा में 5 दिसम्बर 2023, मंगलवार को श्री काल भैरव बाबा की जयंती मनाई जाएगी। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पाण्डेय ने बताया कि मंगलवार को सुबह 9 बजे कलश व दीप स्थापना, 10 बजे भैरव बाबा जी का महाअभिषेक, हवन, पूर्णाहुति व आरती की जाएगी।

इसी क्रम में शाम को साढ़े सात बजे श्री भैरव बाबा की 101 दीपों एवं पूजा थाल से महाआरती की जाएगी। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री भैरव बाबा जयंती से आगामी 41 दिन तक श्री भैरव चालीसा का पाठ करने से सारे रोग, दोष दूर होते हैं और सुख शांति की प्राप्ति होती है. काल भैरव का जिक्र पौराणिक ग्रन्थों में मिलता है। शिव पुराण के मुताबिक काल भैरव भगवान शिव का रौद्र रूप है। वामन पुराण का कहना है कि भगवान शिव के रक्त से आठों दिशाओं में अलग-अलग रूप में भैरव प्रकट हुए थे। इन आठ में काल भैरव तीसरे थे।

काल भैरव रोग, भय, संकट और दुख के स्वामी माने गए हैं। इनकी पूजा से हर तरह की मानसिक और शारीरिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। भैरव जी के आठ नाम है जिसमें विशेष रूप से रुरु भैरव, संहार भैरव, काल भैरव, असित भैरव, क्रोध भैरव, भीषण भैरव, महा भैरव, खटवांग भैरव पंडित सुनिल पांडेय ने बताया कि काल भैरव जी की पूजा से दूर होती हैं बीमारियां, भैरव का अर्थ है भय को हरने वाला या भय को जीतने वाला। इसलिए काल भैरव रूप की पूजा करने से मृत्यु और हर तरह के संकट का डर दूर हो जाता है। नारद पुराण में कहा गया है कि काल भैरव की पूजा करने से मनुष्‍य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। मनुष्‍य किसी रोग से लंबे समय से पीड़‍ि‍त है तो वह बीमारी और अन्य तरह की तकलीफ दूर होती है।    

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भैरव बाबा को चने-चिरौंजी, पेड़े, काली उड़द और उड़द से बने मिष्ठान्न इमरती, दही बड़े, दूध और मेवा पसंद होते हैं। इस प्रकार से आप कालाष्टमी के दिन भैरवनाथ को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। दिनांक 5 दिसम्बर को सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में स्थापित मनोकामना सिद्ध श्री काल भैरव जी की सँध्या साढ़े 7 बजे महाआरती पश्चात उन्हें भोग प्रसादी का वितरण किया जावेगा, जिसमें कचोरी, मूंग बड़ा, खिचड़ी, मिष्ठान आदि का वितरण होगा..

Read More

CG NEWS: जैन दंपती हत्याकांड में आरोपी बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला

Posted on :02-Dec-2023
CG NEWS: जैन दंपती हत्याकांड में आरोपी बेटे को राहत, हाईकोर्ट ने फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदला

दुर्ग : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दुर्ग जिले की चर्चित रावल मल जैन दंपती हत्याकांड में आरोपी बेटे संदीप जैन को राहत दी है। हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई के बाद दुर्ग कोर्ट में दी गई फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है। साथ ही मामले में दो सह अभियुक्त शैलेंद्र और गुरु दत्ता की पांच-पांच साल की सजा को बदलकर दोष मुक्त कर दिया है।

दरअसल एक जनवरी 2018 को दुर्ग के गंजपारा निवासी संदीप जैन ने अपने पिता रावल मल जैन और मां सुरजा बाई की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने जैन दंपती की हत्या के आरोपी बेटे संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने बताया था कि उसके पिता रावल मल जैन पुरानी रूढ़ीवादी विचारधारा के थे। उनको उसके महिला मित्रों से मिलना पसंद नहीं था। वे कई बार उसे अपनी संपत्ति से बेदखल करने की धमकी भी दे चुके थे। इससे व्यथित होकर उसने अपने पिता को मारने की साजिश रची थी। 

संदीप ने पिता की हत्या करने के लिए एक देसी पिस्टल और कारतूस खरीदा था। देसी पिस्टल और कारतूस कालीबाड़ी दुर्ग निवासी भगत सिंह गुरूदत्ता और गुरूनानक नगर दुर्ग निवासी शैलेंद्र सागर ने बेचा था।

इस मामले की सुनवाई करते हुए दुर्ग जिला कोर्ट ने संदीप जैन को फांसी की सजा और दोनों सह-आरोपियों को जिला न्यायालय ने पांच-पांच साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई थी। इसके खिलाफ संदीप के वकील ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई। याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मुख्य अभियुक्त संदीप जैन की फांसी की सजा को आजीवन कारावास में बदल दिया है साथ ही मामले के सह अभियुक्तों को दोषमुक्त कर दिया है।

Read More

बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत

Posted on :29-Nov-2023
बड़ा सड़क हादसा : तेज रफ़्तार ट्रेलर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत

दुर्ग :  जिले के जामुल थाना क्षेत्र में जामुल अहिवारा मार्ग पर बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जहाँ तेज रफ़्तार ट्रिप ट्रेलर ने कार को जोरदार ठोकर मार दी, इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना की सूचना पर जामुल पुलिस मौके पर पहुंचकर मार्ग कायम करतीनों शव को पीएम के लिए भेजवा दिया है.

BREAKING : तेज रफ़्तार का कहर; ट्रेलर ने कार को मारी जोरदार टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रिप ट्रेलर जबलपुर से भिलाई की ओर आ रही थी, उसी समय पावर हाउस तरफ से कार गुजर रहा था, इस दौरान जबलपुर जा रही तेज रफ़्तार ट्रिप ट्रेलर ने कार को जोरदार ठोकर मार दी, हादसे में कार में सवार एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में स्मृति नगर भिलाई निवासी 67 वर्षीय पी वेंकट रत्नम, 60 वर्षीय पत्नी श्यान्ति और श्यान्ति की बुजुर्ग माता की मौत हुई है.
 
तीनों के शव को भिलाई के लाल बहादुर सुपेला अस्पताल के मर्च्युरी में रखा गया. पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
 
आपको बता दे की जिले में लगातार हादसे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने कल ही फॉर ट्रेफिक लाने अभियान की शुरुआत की इसमें ट्रक ड्राइवर को किस दिशा में जाना है उसके बारे में जानकारी दी जा रही है. ऐसा कोई ड्राइवर जो गलत दिशा में चलने वाले को चलाने कार्रवाई भी की जा रही है. हाईवे पर ट्रक ड्राइवर को रोक कर उन्हें ड्राइविंग टिप्स भी दिया जा रहा है, ट्रैफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने लोगों से अपील किया है कि यातायात नियमों का पालन करें.

Read More

तुलसी विवाह के अवसर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हर घर सजी रंगोली

Posted on :25-Nov-2023
तुलसी विवाह के अवसर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में हर घर सजी रंगोली

दुर्ग : प्रदेश की धार्मिक नगरी दुर्ग के सत्तीचौरा में गंजपारा वासियों ने अपनी विगत 43 वर्षोँ की परम्परा अनुसार इस वर्ष भी तुलसी विवाह  (देवउठनी एकादशी) के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें गंजपारा ही नही बल्कि पूरे शहर के प्रतिभागियों ने आकर्षित रंगोली बना कर अपनी प्रतिभा दिखाई, कार्यक्रम में रंगोली प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण किया गया..

गंजपारा में विगत 43 वर्षों से चली आ रही परम्परा अनुसार इस वर्ष भी तुलसी विवाह के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. श्री सत्तीचौरा युवा कला मंच, एवं जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग के संयुक्त तत्वावधान में तुलसी विवाह के पावन अवसर पर पूरे गंजपारा दुर्ग में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता आ रहा है, जिसमे प्रतिवर्ष सभी गंजपारा वासी, एवं शहर के अन्य स्थानों के वासी अपने घर के आँगन में, एवं दूर्गा मंदिर सामने के  रंगोली सजाते है और अपनी प्रतिभा दिखाते है, सुबह से शाम तक सभी गंजपारा वासी अपने पूरे परिवार के साथ मिलकर रंगोली बनाते है.

इस वर्ष रंगोली प्रतियोगिता में 135 से अधिक घरों में रंगोली सजाई गयी, जिसमे भगवान, बेटी बचाओ, पेड़ बचाओ संदेश, प्रदूषण से मुक्ति संदेश, गौ हत्या रोको, कन्या भ्रूण हत्या रोको, किसान की खेती, पशु पक्षियों की तस्वीर रंगोली,  के माध्यम से दर्शाया गया।

समित्ति के शिशु शुक्ला एवं सुजल शर्मा ने बताया कि गंजपारा दुर्ग में विगत 43 वर्षों से यह परम्परा चली आ रही है जिसका आयोजन पीढ़ी दर पीढ़ी युवा न कराते आ रहे है, पूरे गंजपारा वासियों के सहयोग से यह आयोजन होता है, सभी के घरों के सामने आंगन में सुंदर एवं आकर्षित रंगोली बनाई जाती है, कुछ कलाकारों द्वारा भी विशेष रंगोली बनाई जाती है, इस आयोजन की जानकारी पूरे शहर को होती है, हर वर्ष पूरे शहर के लोगों को रंगोली प्रतियोगिता में आमंत्रित किया जाता है, जोकि इस वर्ष आकर्षण का केंद्र रहती है, देर रात तक गंजपारा वासी एक दूसरे की रंगोली देखने जाते रहे..   

रंगोली प्रतियोगिता में सुबह से प्रतिभागी एवं पूरा परिवार एक साथ बैठकर अपने आंगन में रंगोली बनाया, जिसे संध्या 6 बजे पूरा बनाकर तैयार किया गया, 6 बजे प्रतियोगिता के निर्णायक रविन्द्र जैन 'सुमन' एवं गोविंद गुप्ता संस्था के सदस्यों के साथ प्रत्येक रंगोली को बारीकी से देखते हुए अपना निर्णय संस्था को दिए,

प्रतियोगिता एवं निर्णयाको के निर्णय के पश्चात पुरस्कार रात्रि 9 बजे पुरस्कार वितरण किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में गंजपारा निवासी अंकिता गुप्ता, मजिस्ट्रेट उपस्थित हुई, जिन्होंने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की, और महिलाओं बच्चियों को ऐसे आयोजनों में अधिक से अधिक सँख्या में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात की..

रंगोली प्रतियोगिता में पुरस्कार एवं

  • प्रथम - श्रीमती शोभा गुप्ता
  • द्वितीय- सीमा जैन
  • तृतीय - पलक गुप्ता
  • चौथा- मान्या जैन
  • पाँचवाँ - नेहा राठी
  • छठवां - पायल रूंगटा
  • सातवां - अजय साहू
  • आठवां - कृष्णा नायक
  • नवां - दीपक कुंजम
  • दशवां - मनोज यादव
  • ग्यारहवां- गुनगुन गुप्ता रही जिन्हें पुरस्कार वितरण किया गया, 

कार्यक्रम में आयोजक समित्ति के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी  प्रकाश टावरी, राहुल शर्मा, ईशान शर्मा, शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, प्रकाश कश्यप, राहुल राठी, रवि शर्मा, सुरेश गुप्ता, मनीष सेन, सूजल शर्मा, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता, इकबाल कुरैशी, शब्बू पाकीजा, एवं सैकड़ों गंजपारा वासी, प्रतिभागी एवं शहर वासी उपस्थित थे..

Read More

जन्मदिन विशेषांक:

Posted on :22-Nov-2023
जन्मदिन विशेषांक:

दुर्ग : 84 वे जन्मदिन में प्रवेश करने जा रहे  दुर्ग शहर पूर्व महापौर शंकर लाल ताम्रकार,  रोजाना योगाभ्यास और 4 किमी की दौड़ लगाकर बेहतर स्वास्थ के लिए आने वाली पीढ़ी को करते है जागरूक। 22 नवंबर 1940 को मालगुजार परिवार में जन्मे पूरा महापौर शंकर लाल ताम्रकार लंबे समय से राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक कार्यो में संतुलित जीवन शैली के साथ सक्रिय रहते है, 

पूर्व में अनेक पद पर कार्य किए जिसमें अविभाजित मध्यप्रदेश में लघु उद्योग निगम आयोग अध्यक्ष,  (केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) , रेल्वे सलाहाकार समिति सदस्य , सचिव किला मंदिर लोक न्यास,सचिव  विद्यापीठ शैक्षणिक संस्थान , मध्यप्रदेश ट्रक आनरस असोसिएशन, छत्तीसगढ़  प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष, महामंत्री रहे,  दो बार सबसे सफल महापौर रहे ताम्रकार का कार्यकाल रहा अनेकों विकास कार्यो  के साथ  उल्लेखनीय ,नगर निगम दुर्ग का मोनो भी पहली बार उनके कार्यकाल में पहचान बनाया।  अपने जन्मदिन पर आने वाले पीढ़ी को समान्य और संतुलित जीवन शैली के साथ बेहतर स्वास्थ लाभ के लिए उत्साहित  करना चाहते है ।

Read More

दिवाली के पहले दिया खुशियों वाला गिफ्ट... भावुक हो गए इस वृद्धाश्रम के बुजुर्ग

Posted on :10-Nov-2023
दिवाली के पहले दिया खुशियों वाला गिफ्ट... भावुक हो गए इस वृद्धाश्रम के बुजुर्ग

अब नही होगी किसी जरूरतमंदों की दीवाली फीकी

दीपावली के पावन पर्व के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग द्वारा दिनांक 7 से 11 नवम्बर तक दुर्ग जिले के अलग अलग स्थान जिसमें वृद्धाआश्रम, अनाथ हॉस्पिटल बालआश्रम, मंदबुद्धि स्कूल, दुर्ग स्टेशन, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रहे रहे है सभी महिलाओं, बुजुर्गों एवं बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे, का वितरण करके खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया जा रहा है,  देश में गरीब बच्चों का मन भी दीवाली में पटाखे जलाकर मिठाई खाने का होता है, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति के कारण ऐसे घरों के बच्चे अपना मन मार कर रह जाते हैं. अब से पहले आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही गरीब बच्चे खुश हो जाते थे. लेकिन इस बार दुर्ग जिले में जन समर्पण सेवा संस्था, ऐसे गरीब बच्चों एवं बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने के लिए उनकी बस्ती, फुटपात, आश्रम, और मोहल्ले तक पहुँच रही है, संस्था द्वारा इस वर्ष की दीपावली पर्व पर जरूरतमंदों की खुशियों की दीपवाली सप्ताह बना रही है, जिसमें दिनाँक 7 से 11 नवम्बर तक जिले के गरीब बच्चों एवं जरूरतमंदों को नया कपड़े, पटाखे, मिठाई, नमकीन, साबुन, निरमा, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया जा रहा हैं. पटाखे और मिठाई पाकर ये बच्चे एवं जरूरतमंद लोग गदगद हो रहे है.
   
आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की दीपावली फीकी नहीं हो, वो भी नया कपड़ा पहनकर, फटाखे जलाये और उनका मुँह मीठा हो, जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने इसका बीड़ा उठाया है। 

  सेवा सप्ताह के तीसरे दिवस की सेवा
     
 जरूरतमंदों के साथ खुशियों की दीपावली सप्ताह के दूसरे दिवस संस्था द्वारा दुर्ग वृद्धाआश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों में महिलाओं को नयी साड़ी, पुरुषों को नया कुर्ता पैजामा एवं सभी बुजुर्गों को खुशियों की दीवाली बनाने हेतु मिष्ठान, नमकीन, बिस्किट, प्लास्टिक बर्तन, साबुन, निरमा एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की गयी,

सँस्था द्वारा पिछले 3 दिन में लगभग 200 से अधिक गरीब बच्चों, एवं 190 से अधिक महिलाओं एवं पुरुषों को दीपावली के लिए जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया जा चुका है, जिसे देखकर सभी बच्चे, बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष अति उत्साहित होकर संस्था के सदस्यों को धन्यवाद दिए..    
    
इस सभी सेवा कार्य में सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, समाज सेविका पायल जैन नवकार परिसर, रुपल गुप्ता, अर्जित शुक्ला, ईशान शर्मा, शिशु शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, कान्हा चंद्रवंशी, राजेन्द्र ताम्रकार, मृदुल गुप्ता, सुजल शर्मा, मोहित पुरोहित, ऋषि गुप्ता, कृतज्ञ शर्मा, लक्की अग्रवाल संजय सेन, दद्दू ढीमर, रवि राजपूत, बिट्टू यादव, हरीश ढीमर, शुभम सेन,शिबू खान एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे..

Read More

खुशियों की दीपवाली: जन समर्पण सेवा संस्था ने गरीब और जरूरतमंदों को दीपावली पर नए कपड़े, पटाखे और मिठाईओं का किया वितरण

Posted on :09-Nov-2023
खुशियों की दीपवाली: जन समर्पण सेवा संस्था ने गरीब और जरूरतमंदों को दीपावली पर नए कपड़े, पटाखे और मिठाईओं का किया वितरण

जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग बना रही है खुशियों की दीपवाली सप्ताह: गरीब और जरूरतमंदों को दीपावली पर नए कपड़े, पटाखे और मिठाईओं का किया वितरण

दुर्ग। पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग द्वारा दीपावली के अवसर पर दिनांक 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक खुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग स्थान जैसे वृद्धाआश्रम, अनाथ हॉस्पिटल, बालआश्रम, मंदबुद्धि स्कूल, मानवता स्कूल, दुर्ग स्टेशन, समृद्धि बाजार के पास, बस स्टैंड एवं शहर के अन्य स्थानों में जीवन यापन कर रहे गरीब, असहाय, महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे जिनके पास या तो घर नही है या फिर भीख मांगकर फुटपात में रहे रहे है उन्हें नयी साड़ी, मिठाई, एवं बुजुर्गों को धोती, कुर्ता पैजामा, मिठाई का संस्था द्वारा वितरण किया गया जा रहा है। संस्था द्वारा जिले के विभिन्न स्थानों के छोटे-छोटे गरीब बच्चों को नये कपड़े, मिष्ठान, नमकीन, रंगीन फटाखे का वितरण जन सहयोग से किया जा रहा है।

No description available.
    
संस्था का एक मात्र उदेश्य समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने का प्रयास करना है, जिनसे अभी तक यह अछूता है, इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए सभी के सहयोग से दीपावली पर्व एवं अन्य सभी पर्व एवं प्रतिदिन हर जरूरतमंदों की हर सम्भव मदद करने का प्रयास संस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से किया जा रहा है।
   
संस्था के सदस्य विगत 7 वर्षों से अपने सभी पर्व गरीब, असहाय, बुजुर्गों के साथ ही मना रहे है, दीपावली पर्व को भी संस्था के सभी सदस्यों ने गरीब, असहाय, बुजुर्गों, महिलाओं एवं छोटे बच्चों के साथ फटाके फोड़कर सभी को मिठाई एवं नये कपड़ों का वितरण करके मन रहा है।
   
जन समर्पण सेवा संस्था के सदस्य प्रकाश कश्यप एवं सुजल शर्मा ने बताया कि प्रदेश एवं शहर के अधिकांश घरों में दीपावली पर्व में बिजली की चकाचोंध व्यवस्था है और सभी लोग मिठाई, पकवान एवं पटाखों का आनंद लेते है, परन्तु प्रदेश एवं शहर में आज भी ऐसे गरीब परिवार एवं बच्चे है जो मिठाई खाना तो दूर मिठाई चखने से भी वंचित रह जाते है, और गरीब बच्चे आसमान में छूटने वाले पटाखों को देखकर ही खुश हो जाते है। ऐसा कार्य सँस्था कर रही है,
   
दिनाँक 7 नवम्बर को संस्था द्वारा ख़ुशियों की दीपवाली सप्ताह बनाते दुर्ग में स्थित अनाथ महिला हॉस्पिटल एवं भिलाई के फील परमार्थ फाउंडेशन में निवास करने वाले सभी महिलाओं एवं पुरुषों को नया कपड़ा के साथ साथ सभी को मिठाई, नमकीन, फटाखे, चॉकलेट, बिस्किट, साबुन, निरमा, तेल एवं अन्य उपयोगी सामग्री का वितरण किया.।
   संस्था द्वारा इस सेवा कार्य के अंतिम एवं 3वे दिवस दिनाँक 9 नवम्बर ग्राम मोहलाई में जाकर सभी जरूरतमंद गरीब बच्चों को को खुशियों की दीपवाली बनाने हेतु फटाखे, नया कपड़ा, मिठाई, नमकीन एवं अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया जावेगा।
    
आज के सेवा कार्य मे सँस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी,  शिशु शुक्ला, ईशान शर्मा, प्रकाश कश्यप, आशीष मेश्राम, रूपल गुप्ता, सुजल शर्मा, राजेन्द्र ताम्रकार, लक्की अग्रवाल, कान्हा चंद्रवंशी, अख्तर खान, मृदुल गुप्ता, दद्दू ढीमर, संजय सेन, हरीश ढीमर, शुभम सेन, समीर खान, रिषी गुप्ता, मोहित पुरोहित, शब्बू पाकीजा, बिट्टू खान, वेदांत शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे..

Read More

जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ जन समर्पण सेवा संस्था बनाएगी खुशियों की दीपावली सप्ताह

Posted on :06-Nov-2023
जरूरतमंद बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं के साथ जन समर्पण सेवा संस्था बनाएगी खुशियों की दीपावली सप्ताह

दुर्ग : दीपों के त्योहार को दीपावली के नाम से अधिक जाना जाता है। फिर दीपावली जैसे त्योहारों पर हम अपने करीबी और प्यारे लोगों को कुछ नए कपड़े उपहार में देते थे। खासकर हमारे बच्चे के लिए और यह एक परंपरा है। लेकिन ऐसे कई बच्चे हैं, जो अनाथ है और एकल माता-पिता हैं जो उन्हें नए कपड़े नहीं दे सकते क्योंकि वे दूसरों के घरों में थोड़े से वेतन के साथ काम करते है या नौकरानी का काम कर रहे है,  ऐसे गरीब बच्चों बुजुर्गों एवं महिलाओं को जन समर्पण सेवा संस्था, दुर्ग ने घरों में दीपावली के दौरान नए कपड़े, फटाखे और मिष्ठान, नमकीन उपलब्ध कराने का फैसला किया है

इस वर्ष सभी के सहयोग से संस्था द्वारा लगभग 500 से अधिक बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाओं को नए कपड़े और दिवाली की मिठाई एवं नमकीन देने की योजना बनाई है। संस्था का यह दीपावली पर्व कमजोर बच्चों एवं कमजोर परिवार में खुशियां फैलाएगा। समाजवादी विचारधारा का जन्म ही समाज के निराश्रित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी वह सुख सुविधाएँ पहुंचाने के लिए हुआ है, जिनसे अभी तक वह अछूता रहा है। एक सच्चे सामाजिक कार्यकर्ता का एकमात्र धर्म मानवता व सेवा होता है।

इन्ही बातों को आत्मसात करते हुए जन समर्पण सेवा संस्था दुर्ग जोकि विगत 6 वर्ष 10 माह से बिना रुके प्रतिदिन दुर्ग रेल्वे स्टेशन एवं अन्य स्थानों में अस्थाई रुप से निवासरत मजदूर, असहाय, महिलाएं, बच्चों, विकलांग जनों को रात्रि में निःशुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है, इसके साथ साथ विगत 7 वर्षों से संस्था के सभी युवा सदस्य सभी पर्व एवं त्योहारों में जरूरतमंदों की हर संभव मदद करते आ रहे है..

संस्था द्वारा विगत 7 वर्षों से दीपावली पर्व पर हर जरूरतमंदों तक मिठाई, नये कपड़े, फटाखे वितरण करती आ रही है, इस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष संस्था द्वारा जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह मनाया जा रहा है जिसमें दिनाँक 7 नवम्बर से 10 नवम्बर तक प्रतिदिन अलग अलग स्थानों में जाकर बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं को दीपावली पर्व को धूमधाम से मनाने हेतु नये कपडे, मिठाई, नमकीन, फटाखे, साबुन, निरमा, एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जावेगी..

संस्था द्वारा सभी के सहयोग से दीपावली पर्व के पूर्व

दिनांक:- 7 नवम्बर को मंदबुद्धि स्नेह स्कूल, दुर्ग, एवं दुर्ग अनाथ महिला हॉस्पिटल, दुर्ग में निवासरत बच्चों, एवं महिलाओं को साड़ी, नए कपडे, पटाखे, मिष्ठान, नमकीन, कॉपी, पेन, चॉकलेट, साबुन, निरमा, पेस्ट, एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किया जावेगा दिनाँक 8 नवम्बर को ग्राम मोहलाई, दुर्ग में गरीब बच्चों को  नए कपडे, पटाखे, मिष्ठान, नमकीन, कॉपी, पेन, चॉकलेट, साबुन, निरमा, पेस्ट, एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किया जावेगा।।

दिनांक:- 9 नवम्बर को भिलाई के वृद्धाआश्रम एवं अनाथालय में हर जरूरतमंदों को नये कपड़े मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल पेस्ट का वितरण किया जाएगा

दिनाँक :-10 नवम्बर को दुर्ग वृद्धा आश्रम में निवासरत सभी बुजुर्गों को साड़ी, कुर्ता पैजामा, नए कपडे, पटाखे, मिष्ठान, नमकीन, कॉपी, पेन, चॉकलेट, साबुन, निरमा, पेस्ट, एवं अन्य जरूरत की समाग्री वितरण किया जावेगा,

दिनाँक :- 11 नवम्बर को दुर्ग रेलवे स्टेशन, में हर जरूरतमंदों को नये कपड़े, मिठाई, नमकीन साबुन, निरमा एवं अन्य जरूरत की सामग्री वितरण की जावेगी

दिनाँक 7 एवं 11 नवम्बर को संस्था के सदस्य पटेल चौक, पुराना बस स्टैंड, मालवीय नगर चौक, नेहरूनगर चौक, पावर हाउस चौक एवं दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं अन्य स्थानों के फुटपात में रहने वाले बच्चों एवं सभी जरूरतमंदों को पटाखा, मिष्ठान, नमकीन, साबुन, निरमा, तेल, पेस्ट, बिस्किट, चॉकलेट का वितरण किया जावेगा..

जरूरतमंदों की खुशियों की दीपावली सप्ताह के लिए संस्था को शहर एवं जिले के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक लोगों का सहयोग एवं योगदान मिल रहा है जिससे संस्था यह प्रयास करेगी कि सभी ज़रूरत इस वर्ष दीपावली बना सके..

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा बंटी, शिशु शुक्ला, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, राहुल शर्मा, ईशान शर्मा, विकाश पुरोहित, राजेन्द्र ताम्रकार, दद्दू ढीमर, सुजल शर्मा, अख्तर खान, संजय सेन, हरीश ढीमर, मृदुल गुप्ता, शुभम सेन, शब्बू पाकीजा, शब्बीर पाकीजा, मोहित पुरोहित, रिषी गुप्ता, शिबू खान, बिट्टू खान, कृतज्ञ शर्मा, अनमोल पांडेय, समीर खान, भागवत पटेल, वेदांत शर्मा, आकाश राजपूत एवं अन्य सदस्य कार्य कर रहे है..

Read More

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन ने सरकार के सामने रखी अपनी मांगे...

Posted on :04-Nov-2023
स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन ने सरकार के सामने रखी अपनी मांगे...

स्टूडेंट्स इस्लामिक ऑर्गेनाइज़ेशन, छत्तीसगढ के द्वारा स्टुडेंट सेंटर लाइब्रेरी, निज़ामी चौक, सुपेला भिलाई में आने वाले विधानसभा चुनाव के परिदृश्य में  स्टुडेंट मैनिफेस्टो जारी किया गया। इसमें आने वाले चुनाव को देखते हुए छात्रों की सरकार से क्या मांगें है, आने वाले सरकार से वह क्या चाहती हैं आदि मुद्दों को उठाया गया। इसमें से मुख्य मांगें निम्न हैं - 

1) राज्य में शराब बंदी को लेकर एक ठोस कानून बनाया जाए।

2) ग्रामीण इलाकों में छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए।

3) नर्सरी से कक्षा 12 वी तक के छात्रों को मुफ़्त बस सेवा उपलब्ध कराई जाए।

4) राज्य में कॉलेजों की संख्या में बढ़ोतरी की जाए।

5) राज्य में नामांकन को लेकर सरकार द्वारा कैंपेन चलाई जाए।

6) राज्य द्वारा सभी छात्रों को चिकित्सा बीमा दिया जाए।

7) राज्य में प्रदूषण की समस्या से  बचने के लिय सभी फैक्ट्री में प्रदूषण नियंत्रण सिस्टम को चालू रखा जाय और इसका उपयोग न करने वाले फैक्ट्री पर सरकार द्वारा फाइन लिया जाना चाहिए।

इसके अलावा और भी मांगो को लेकर ये घोषणा पत्र लॉन्च किया गया। इसमें मुख्य अतिथि एम. डी. इदरीस खान( प्रदेश अध्यक्ष एस. आई. ओ . छत्तीसगढ़ , ईमरान अज़ीज़ ( अध्यक्ष,भिलाई ईकाई )  फरहान अली (संस्थापक फरहान कॉमर्स क्लासेस)  तबरेज़ खान ( सचिव , चरोदा ईकाई) ज़ैद अली ( सदस्य, भिलाई ईकाई ) सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मैनिफेस्टो को भिलाई नगर के विधायक श्री देवेंद्र यादव के समक्ष प्रस्तुत किया गया विधायक से इस काम को सराहते हुए स्टूडेंट्स की मांगो को सरकार के सामने रखने को एक क्रांतिकारी पहल बताया और ये आश्वासन दिया की इस में लिखीं हर मांगो को सरकार के सामने रखा जाएगा जिससे हम सब मिलकर राज्य को आगे बढ़ाने में अपना योगदान दें सके और एक आदर्श राज्य के रूप में विकसित हो सके राज्य में नामांकन को लेकर जो आंकड़े इसमें प्रस्तुत किए गए वो चिंता जनक है एवम राज्य के पर्यावरण सम्बंधी विषयो पर साथ मिलकर काम करने की बात कही इसके अलावा और भी मुद्दो पर विधायक से बात हुई।

Read More

आबकारी आयुक्त महादेव कावरे द्वारा कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टलरी का निरीक्षण किया , बिना अनुमति मॉडिफिकेशन को लेकर डिस्टलरी को भेजा नोटिस...

Posted on :04-Nov-2023
आबकारी आयुक्त महादेव कावरे द्वारा कुम्हारी स्थित छत्तीसगढ़ डिस्टलरी का निरीक्षण किया , बिना अनुमति मॉडिफिकेशन को लेकर डिस्टलरी को भेजा नोटिस...

आसवक के साथ साथ आसवनी में पदस्थ आबकारी अधिकारियों को भी कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश

No description available.

दुर्ग : आगामी विधान सभा निर्वाचन -2023 में स्वतंत्र एवं निस्पच्छ चुनाव हेतु आयोग द्वारा जारी निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त श्री महादेव कावरे द्वारा आज दिनांक 4 नवम्बर 2023 को ज़िला दुर्ग में अवस्थित आसवनी छत्तीसगढ़ डिस्टलरी लिमिटेड  कुम्हारी का आकस्मिक दौरा किया गया . इस दौरान उन्होंने स्पिरिट रूम , स्टॉक रूम , बॉटलिंग प्लांट को देखा ,  प्लांट में पदस्थ अधिकारियों से उन्होंने  मदिरा विनिर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया से लेकर मदिरा की बॉटलिंग , लोडिंग, स्कैनर के माध्यम से मदिरा का डिस्पैच से संबंधित समस्त प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की . उन्होंने अधिकारियों को समस्त रजिस्टर को नियमानुसार संघारित कर अपडेट रखने , सभी सीसीटीवी कैमरा द्वारा प्लांट की 24/7 निगरानी करने , कैमरों का 15 दिन तक बैकअप रखने , बूम बैरियर ऑथोराइज्ड पर्सन द्वारा ही खोले जाने हेतु निर्देशित किया .प्लांट में अग्नि शमन यंत्र की वैलिडिटी चेक करने डिस्लरी प्रभारी को निर्देशित किया .पलांट में तैनात central आर्म्ड फ़ोर्सेज़ से भी उन्होंने चर्चा कर आयोग की मंशानुरूप कार्य करने हेतु प्रेरित किया .

आयुक्त आबकारी द्वारा  डिस्टलरी में अवस्थित इथेनॉल प्लांट यूनिट  में आसवक द्वारा कम्पीटेंट अथॉरिटी के अनुमोदन के बिना एथनॉल प्लांट के लिए मोडीफ़िकेशन पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए डिस्टलर को नोटिस जारी कर  नियमानुसार कार्यवाही हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया .

आयुक्त ने आसवनी में पदस्थ अधिकारियों सुश्री महिमा पट्टावी ज़िला आबकारी अधिकारी , पूनम सिंह एवं श्री घासीराम आड़े सहायक ज़िला आबकारी अधिकारियों द्वारा फैक्ट्री में मॉडिफिकेशन की जानकारी आबकारी आयुक्त को नहीं भेजकर कार्य में लापरवाही के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये आयुक्त के दौरे पर मुख्यालय के वरिष्ठ आबकारी अधिकारी भी उनके साथ रहे .

Read More

अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार, 30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जप्त

Posted on :28-Oct-2023
अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार,  30 पौवा देशी शराब एवं बिक्री रकम जप्त

दुर्ग। दुर्ग जिले कि पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ग्राम बोरई में शराब बिक्री कर रहा था। वही उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब जब्त की गई हैं।

No description available.

Read More

हजारों की संख्या में कन्यामाताओ की निकाली गयी भव्य शोभायात्रा एवं कराया गया कन्याभोज

Posted on :25-Oct-2023
हजारों की संख्या में कन्यामाताओ की निकाली गयी भव्य शोभायात्रा एवं कराया गया कन्याभोज

दुर्ग : छत्तीसगढ़ की धार्मिक नगरी दुर्ग के श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति द्वारा क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर आज महाकन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमे हजारों की संख्या में कन्यामाताओ को एक साथ, एक समय एवं एक स्थान में बैठाकर कन्या भोज कराया गया, कन्याभोज में 2100 से ज्यादा आए  हुए 1 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक की कन्यामाताओ को कन्याभोज कराया गया.

समिति के सदस्य योगेन्द्र शर्मा बंटी ने बताया कि श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर में इस वर्ष क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर आज क्वांर नवरात्र पर्व के समापन कार्यक्रम में पुरे प्रदेश का सबसे बड़ा एवं ऐतिहासिक कन्याभोज का आयोजन किया गया,

Read More

माता जी को 56 भोग लगाकर की गई 108 पूजा थाल से महा आरती

Posted on :23-Oct-2023
माता जी को 56 भोग लगाकर की गई 108 पूजा थाल से महा आरती

दुर्ग : श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें आज आठवें दिवस माता जी को 56 भोग लगाकर 108 पूजा थाल से महाआरती की गई समित्ति के सदस्य सुरेश गुप्ता ने बताया कि आज क्वांर नवरात्र की अष्टमी को माता जी को दोपहर 12 बजे 56 प्रकार के भोग का प्रसाद जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल, पंचमेवा, पूड़ी, हलवा, मालपुआ, खीर, का भोग विशेष था,

 क्वांर नवरात्र पर्व अष्टमी के अवसर पर सँध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपो एवं 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती, एवं  विशेष श्रृंगार किया गया, उसके पश्चात छोटी छोटी 9 कन्या माताओं चुनरी उठाकर उनके हाथों से केक कटवाया गया, रात्रि 8 बजे हवन पूजन पूर्णहुति प्रारंभ की गई जोकि देर रात्रि तक चलती रही..

Read More

अष्टमी को माता जी को 56 भोग लगाकर की जावेगी 108 पूजा थाल से महाआरती

Posted on :23-Oct-2023
अष्टमी को माता जी को 56 भोग लगाकर की जावेगी 108 पूजा थाल से महाआरती

दुर्ग : श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर, गंजपारा दुर्ग में क्वांर नवरात्र के अवसर पर प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी अष्टमी के अवसर पर दिनाँक 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे माता जी को 56 भोग लगाकर शाम 7 बजे 108 पूजा थाल से की जावेगी माता जी महाआरती.

समित्ति के सदस्य राहुल शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्वांर नवरात्र पर्व बड़े धूमधाम से मनायी जा रही है, जिसमें प्रतिदिन प्रातः 9 बजे अलग अलग धर्मप्रेमियों द्वारा सहपरिवार उपस्थित होकर माता जी का अभिषेक किया जा रहा है, दोपहर 12 बजे लगभग 40 से अधिक कन्या माताओं को प्रतिदिन कन्या भोज कराया जाता है,
   
नवरात्र की अष्टमी में माता जी को दोपहर 12 बजे 56 प्रकार के भोग का प्रसाद जिसमें विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, नमकीन, फल, पंचमेवा, पूड़ी, हलवा, मालपुआ, खीर, का भोग लगाया जावेगा, जो सभी धर्मप्रेमी अपने अपने घर से बना कर लाएंगे..

क्वांर अष्टमी के अवसर पर सँध्या 7 बजे माता जी की 108 दीपो एवं 108 पूजा थाल से माता जी की महाआरती, एवं  विशेष श्रृंगार किया गया, रात्रि 8 बजे हवन पूजन, पूर्णहुति, आरती जी जावेगी जोकि देर रात्रि तक होगी..
     
क्वांर नवरात्र पर दिनाँक 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे माता जी का अभिषेक एवं 12 बजे कन्यापूजन एवं कन्याभोज कराया जा रहा है, जिसमें आज प्रातः 9 बजे प्रतिदिन की तरह माता जी का अभिषेक किया गया, जिसमें आचार्य डॉ आकाश दुबे के सानिध्य में अभिषेक किया गया, मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुनील पांडेय जी के सानिध्य में मन्दिर में सभी पूजन कार्य हो रहे है..       
   
दुर्ग का सत्तीचौरा छत्तीसगढ़ का एक मात्र स्थान है जिसमें क्वांर नवरात्र पर्व पर प्रतिदिन माता जी का अलग अलग श्रृंगार किया जाता है जिसे प्रतिदिन देखने हजारों धर्मप्रेमी आ रहे है..

Read More

Previous123456Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution