× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

  • छत्तीसगढ़
    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी  गिरफ्तार।

    महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मानव तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...891011121314...7273Next

धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन में हेराफेरी

Posted on :22-Dec-2025
धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान  परिवहन में हेराफेरी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 4 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में धान परिवहन अनियमितता में बड़ी कार्रवाई

महासमुंद : जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है ,वहीं धान खरीदी में अनियमिता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है ।अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के  निर्देश पर जिले में सर्वाधिक धान जप्त के प्रकरण बनाए गए हैं ।गत 20 दिसंबर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन के संबंध में अनियमिता पाई गई जिसके विरुद्ध  एफ आई आर दर्ज किया गया है। 

खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि दिनांक 20.12.2025 के शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा मौके में जाकर प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर DO में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विटंल का DO एवं DM में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक CG 06 HB 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया।

उक्त अनियमितता में 01. बुध्दिवंत प्रधान 02. हेमंत साहु  03. गिरजाशंकर भोई एवं  आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई है। उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है।  उक्त संदर्भ में तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा  सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डट्रिज छुईपाली को जारी D.O. एवं DM के आधार पर ट्रक में लोड किये धान एवं उक्त से संबंधित

दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटिवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबुझकर तय DM की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य किया गया है एवं इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक श्री आशीष अग्रवाल सक्रीय रूप से भागीदार है। उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज  कर लिया गया है।

Read More

मनरेगा कानून में अनूचित परिवर्तन के विरोध में प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन।

Posted on :22-Dec-2025
मनरेगा कानून में अनूचित परिवर्तन के विरोध में प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद: केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 20 वर्ष पुरानी योजना मनरेगा के नाम तथा योजना के मूल स्वरूप में परिवर्तन पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। केन्द्र सरकार की बदनियती से लिए गये इस फैसले के विरोध में प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसी क्रम में महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा की मनरेगा के तहत 90% फण्ड पहले केन्द्र सरकार वहन करती थी मनरेगा में परिवर्तन के बाद केन्द्र केवल 60% फण्ड देगा तथा 40% राज्य को वहन करना होगा।

राज्यो पर 30% का अतिरिक्त बोझ ऐसे समय डाला गया है जब राज्यो की स्थिति पहले ही कमजोर है ऐसे में राज्य सरकारें इस योजना के लिए फण्ड कहा से लाएगी यह गंभीर प्रश्न है। जांगिड़ ने कहा ये विरोध-प्रदर्शन ना सिर्फ मनरेगा को कमजोर करने को लेकर है बल्कि महात्मा गांधीजी को लेकर जो भाजपा की विचारधारा है उसके भी खिलाफ है। एक तरफ भाजपा ने गरीब मजदूर को मिल रहे रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया तो दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटा कर अपनी गोडसेवादी सोच को एक बार फिर उजागर किया है।

खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अब नए बदलावों के जरिए मनरेगा के मूल स्वरूप को ही खत्म करना चाहती है। खल्लारी विधायक श्री यादव ने कहा कि महान अर्थशास्त्री और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2005 में यूपीए सरकार के तहत मनरेगा जैसी योजनाएं लागू की। जिसमें 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई और अगर समय पर काम नहीं मिलता तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी शामिल था। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, यही योजना लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए जीवन रेखा साबित हुई, जिसने अपने गांवों में लौटे लोगों को रोजगार दिया।

विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है - करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ। मगर, प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही, और पिछले कुछ सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं। आज वो मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है - मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोज़गारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है, और अब ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोज़ी-रोटी को भी खत्म करने का ज़रिया है। हम इस जनविरोधी बिल का पुरजोर विरोध करेंगे।

कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत चावला ने भी संबोधित करते हुए कहा की मनरेगा कांग्रेस शासन की एक सफल योजना है जो ग्रामीण क्षेत्र में बेरोज़गारी दूर करने में मील का पत्थर साबित हुई है भाजपा सरकार के पास कोई सफल योजना नहीं है इसलिए कांग्रेस की इस सफल योजना को कमजोर स्वरूप देकर अपनी खीज साबित करने की कोशिश कर रही है मगर हम यह होने नहीं देंगे। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें प्रमुख रूप से सरायपाली विधायक चातुरी नंद, जिला प्रभारी दिनेश यदु, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर लक्ष्मण पटेल, दाऊलाल चंद्राकर, हीरा बंजारे, गणेश शर्मा, अंकित बागबाहरा, निखिलकांत साहु नितेंद्र बेनर्जी, अमन चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन अमर अरुण चंद्राकर, नरेंद्र सेन, भूपेन्द्र ठाकुर, सुश्री दुर्गा सागर आदि ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया तथा जिलेभर से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोगों का आभार प्रदर्शन दिव्येश चंद्राकर ने किया।

उक्त धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष गण खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, भूपेंद्र ठाकुर, रवि निषाद, करण सिंह दीवान, संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, सेवन लाल चंद्राकार, मनोज कांत साहू, राजेंद्र चंद्राकर, हरदेव ढिल्लों, जसबीर ढिल्लों, प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, नितेंद्र बेनर्जी, हर्षित चंद्राकर, सचिन गायकवाड, राजेश सिन्हा राजू साहू, श्रीमती अन्नु चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, सीटू सलुजा, गिरीश पटेल, सोनम रामटेक, टोमन सिंह कागजी, तुलसी साहू, गौरव चंद्राकर, फिरोज़ मेमन, शमीम खान, शहजान पाशा, अरिन भागीरथी चंद्राकर, मेहुल सूचक, भारत सिंह ठाकुर, तबरेज खान, राहुल लालवानी, गोपी तारक, नरेंद्र जैन, देवेश शर्मा, नुकेश महंत, अनीश राजवानी, पारस सांखला, नारायण नामदेव, सागर डोंगरे, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराग चंद्राकर, जय पवार, राजा कोशा, मोती साहू, मिंदर चावला, प्रदीप चंद्राकर, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Read More

राष्ट्र के लिए स्वयं से होकर सेवा करने वाला संगठन ही स्वयसेवक संघ है – डॉ. ओमप्रकाश शर्मा

Posted on :22-Dec-2025
राष्ट्र के लिए स्वयं से होकर सेवा करने वाला संगठन ही स्वयसेवक संघ है – डॉ. ओमप्रकाश शर्मा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 अपार जनसमूह के साथ पटेवा मण्डल में हिन्दू सम्मेलन आयोजित 

महासमुन्द : “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना से लेकर अब तक निरंतर राष्ट्रहित में आनेवाली चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाकर विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए प्राणपन से राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है”  उक्त उदगार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के अवसर पर पटेवा मण्डल के ग्राम जोगीडीपा के सिद्धनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में प्रमुख वक्ता प्रान्त सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किये उन्होंने कहा कि जब हिन्दुस्तान परतंत्र था तब अंग्रेजों व अन्य विधर्मियों ने हिन्दुओं को विभिन्न वर्गों में बांटने की कोशिश की तथा आम लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को समाप्त करने का प्रयास किया,

जब हिन्दू समाज बिखरने लगा तब 1925 में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई | श्री शर्मा ने संघ की स्थापना से अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राह में आने वाली चुनौतियों तथा प्रतिबंधों के विषय में बताते हुए संघ द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार से बताया तथा  विधर्मियों द्वारा हिन्दुओं को जातियों व वर्गों में बांटने के कुत्सित प्रयास का उल्लेख करते हुए उनसे सावधान रहने का अनुरोध किया| सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सरायपाली की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरला कोसरिया ने हिंदुत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रेष्ठ गुणों को धारण करने वाला ही हिन्दू कहलाता है

Open photo

हिन्दुओं में कोई जाति नहीं होती बल्कि कर्म के आधार पर कार्यों का विभाजन किया जाता है कुछ विधर्मियों ने हिन्दुओं को जाति और वर्ग में बांटने की कोशिश की परन्तु प्रत्येक हिन्दू को समझना चाहिए कि सभी हिन्दू एक हैं ना कोई उच्च है ना कोई निम्न है| राक्षस कुल में जन्म लेने वाला प्रहलाद भक्त के रूप में तथा यादव कुल में जन्म लेने वाला कृष्ण भगवान के रूप में पूजनीय हैं उन्हें ब्राह्मण भी उसी रूप में पूजते हैं जैसे सभी जाति के लोग पूजते हैं फिर हम कैसे कह सकते हैं कि हिन्दुओं में जातियां जन्म पर आधारित हैं, ऎसी भ्रांतियां विधर्मियों ने फैलाई है जिस पर हमें विश्वास नहीं करना है | हम हिन्दू हैं और सभी हिन्दू एक हैं इसी भाव को लेकर हमें राष्ट्रहित में आगे बढना हैं |

हिन्दू देवी देवताओं पर भ्रांतियां फैलाने वालों पर भी श्रीमती कोसरिया ने अपने तर्कों से करारा प्रहार किया | हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पटेवा की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती उमा ध्रुव ने पञ्च परिवर्तन पर अपनी बात रखी तथा ग्राम पंचायत जोगीडीपा की सरपंच श्रीमती सिया बाई नंदे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | विभाग समरसता प्रमुख नन्दकुमार साहू तथा खण्ड सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ओम नारायण शर्मा ने सम्मेलन का संचालन किया तथा जिला धर्म जागरण प्रमुख त्रिलोक शर्मा ने सम्मेलन की सफलता के लिए उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया | अंचल में पहली बार आयोजित हिन्दू सम्मेलन के अंत में भोजन प्रसादी व रुद्राक्ष वितरण किया गया | 

कार्यक्रम में विभाग धर्म जागरण प्रमुख विपिन शर्मा, विभाग प्रचारक ठाकुर राम, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विवेक दीक्षित, सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राधेश्याम सोनी, जिला महाविद्यालय प्रमुख गुलाब ठाकुर, खण्ड कार्यवाह चन्दन डडसेना, प्रेम शंकर जी, खण्ड प्रचार प्रमुख देवेन्द्र निर्मलकर, खण्ड संपर्क प्रमुख प्रांशु चंद्राकर, सामाजिक सद्भाव प्रमुख साजन यादव, जिला सेवा प्रमुख नीलेश पटेल, बजरंग दल संयोजक गीतेश पंडा, सहसंयोजक दुर्गेश यादव, मातृशक्ति प्रखण्ड संयोजिका ममता शीतल मिश्रा, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका कंचन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चन्द्राकर, मीडिया प्रभारी आनंद साहू, एथलेटिक संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, चिरको महाविद्यालय अध्यक्ष विकास अग्रवाल, ग्राम पंचायत पटेवा की सरपंच श्रीमती दूज बाई ध्रुव, मानपुर सरपंच रूमेश साहू, बोडरा सरपंच श्रीमती कुमारी नायक, रूमेकेल सरपंच प्रतिनिधि संतोष चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, लालाराम साहू, मनोहर साहू, नारायण साहू, डॉ. सोमनाथ सिन्हा, मानसिंग देवांगन, देवराज साहू, मनोहर दुबे, झलप से श्रीमती ललिता अग्रवाल, निर्भय नायक, सम्मी सलूजा, अंचल से चंद्रशेखर पटेल, शिव नंदे, हीरालाल पटेल, तीरथ दीवान, हेमलाल ध्रुव, रूपेन्द्र त्रिपाठी, जगमोहन ठाकुर, संपत पटेल, जवाहर साहू, कुलेश्वर साहू, सहित अपार जनसमूह उपस्थित रहा |

Read More

महासमुंद पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान

Posted on :15-Dec-2025
महासमुंद  पुलिस द्वारा  जागरूकता अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 साइबर अपराध ,अभिव्यक्ति ऐप,नशा मुक्ति,महिला संबंधी अपराध, यातायात सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 

 साइबर अपराध के लिए 1930  टोल फ्री नंबर का किया गया प्रचार ।

 महासमुंद  क्षेत्र ग्राम मुढ़ीपार थाना पिथौरा  जिला महासमुंद  पुलिस द्वारा  साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी देने के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस की टीम के द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई    
 
सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करने हेतु कहा गया।

सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने एवं मजबूत पासवर्ड बनाने हेतु कहा गया।

फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक की गई।

महासमुंद : यदि किसी प्रकार के ऑनलाईन फ्रॉड होने  सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया   , बढ़ते हुए नवीनतम साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करें। सोशल मीडिया में अनजान लोगो को रियल लाईफ में सत्यापन किये बिना उनका फ्रेंडशीप रिक्वेस्ट एक्सेप्ट न करने, सोशल मीडिया में सायबर बुलिंग, सायबर स्टाकिंग, फेक प्रोफाईल के संबंध में तत्काल रिपोर्ट करें, सोशल मीडिया में पोस्ट थर्ड पार्टी एप्स, लिंक अंजान से न जुड़ने, सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी न शेयर करने मजबूत पासवर्ड बनाने, लोगों को गुमराह करने से संबंधित फारवर्डेड मैसेज या पोस्ट को बिना सत्यता के सोशल मीडिया में न शेयर करने, व्हाट्सएप, टिवीटर, फेसबुक, इन्सटाग्राम, टेलीग्राम आदि में प्राईवेसी सेटिंग, टू-स्टेप वेरिफिकेशन ऑन करने हेतु, शेयर बाजार में निवेश के नाम पर फेक ट्रेडिंग एप के नाम पर ठगी, सेक्सटार्शन, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट की धमकी देकर ठगी करने एवं एपीके फाईल लिंक को ओपन न करने आदि अपराधों के बारे में रोकथाम हेतु जागरूक कर सायबर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट करने हेतु कहा गया। किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है,तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें,कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं  साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया. इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया.डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया जिसमें लगभग  40 से ज्यादा ग्रामवासी  लाभान्वित हुए।

Read More

एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में महासमुंद के सुखदेव ने 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

Posted on :15-Dec-2025
एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 में महासमुंद के सुखदेव ने 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में सुखदेव ने 800 मीटर एवं 1500 मीटर में जीता स्वर्ण पदक।

महासमुंद : एशियन यूथ पैरा गेम्स 2025 का आयोजन दुबई में 7 से 14  दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय टीम विभिन्न खेलों में शामिल रहीं। पैरा एथलेटिक्स खेल में शामिल होने महासमुंद जिले के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केेंवट (छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहीद कौशल यादव पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी) एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी निखिल कुमार यादव शामिल हुए। निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव एवं सुखदेव पिता छत्रपाल केेंवट फॉर्चून नेत्रहीन उ. मा. वि. विद्यालय कर्मापटपर बागबाहराकला बागबाहरा में अभ्यास करते हुए वर्तमान में दोनों खिलाड़ी भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बेंगलुरु में पैरा एथलेटिक्स खेल का अभ्यास कर दुबई के लिए चयनित हुए। सुकदेव टी 11 कैटेगरी वर्ग में 400 मीटर, 800 मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में शामिल हुए तथा टी 12 कैटेगरी वर्ग में 800मीटर एवं 1500 मीटर दौड़ में निखिल यादव शामिल हुए। खिलाड़ियों के साथ प्रशिक्षक राहुल बालाकृष्णन एवं गाईड रनर वेंकटेश शामिल रहे। दुबई में सुखदेव ने 02 स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया है जिसमें 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं 400 मीटर दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया। शुकदेव ने एशियन पैरा एथलेटिक्स गेम्स में 02 स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले को गौरवान्वित किया है। निखिल यादव ने एशियन पैरा एथलेटिक्स में 800 मीटर एवं 1500 मीटर में चौथा स्थान प्राप्त किया। दोनों खिलाड़ियों ने भारतीय टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन किया। फॉर्चून फाउंडेशन के संचालक निरंजन साहू ने खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन करने एवं पदक जीतने की उम्मीद थी।  इससे पहले भी सुखदेव ने अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने में सफलता हासिल कर चुके हैं। 

एशियन यूथ पैरा गेम्स दुबई में महासमुंद के खिलाड़ियों को भागीदारी करने एवं सुखदेव के 02 स्वर्ण पदक जीतने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, विधायक खल्लारी द्वारकाधीश यादव, अलका नरेश चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, भूपेंद्र ठाकुर, बलवीर सिंह, अवनीश कोसे, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, चारूलता गजपाल, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

मुख्य योग शिक्षक के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

Posted on :15-Dec-2025
मुख्य योग शिक्षक के लिए पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में प्रशिक्षण शिविर आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द :  पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 5 12 2025 से 10 12 2025 तक आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के 150 प्रतिभागी एवं पुरे देश के 500 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। महासमुंद जिले के 5 योग शिक्षक मनकूराम रौतिया, केशव देवांगन, राजेंद्र वर्मा, संदीप पटले, बसंत साहू ने इस शिविर में भाग लेकर सफलतापूर्वक मुख्य योग शिक्षक का परीक्षा पास कर महासमुंद जिले को गौरवान्वित किया। महासमुंद जिले के सक्रिय कार्यकर्ता मनकूराम रौतिया ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार का आजीवन सदस्य बनकर महासमुंद जिले का मान बढ़ाया, स्वामी रामदेव के अनुसार छत्तीसगढ़ योग में निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा जिस प्रकार से महासमुंद जिले में योग व महासमुंद जिले के योगी राज्य सहकारी तिलक साहू द्वारा संगठन को मजबूत किया जा रहा है, जिससे महासमुंद निरंतर योग में आगे बढ़ रहा है स्वामी जी ने सभी को शुभकामनाएं व भविष्य में महासमुंद जिले में एक बड़ा योग शिविर करने का आश्वासन दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग गुरु बाबा रामदेव ने शिविर के केंद्रीय सत्र में संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य का स्वस्थ समृद्धि शक्तिशाली और स्वच्छ भारत योग से ही संभव है, उन्होंने जोर देते हुए कहा कि यदि विश्व को नशा, अपराध और युद्ध से बचाना है तो योग की शरण में आना ही होगा उन्होंने पतंजलि द्वारा शिक्षा स्वास्थ्य प्राकृतिक चिकित्सा शुद्ध खाद्यान्न आयुर्वेदिक अनुसंधान एवं प्रमाणिक औषधि निर्माण के क्षेत्र में किये जा रहे चारों दिशाओं के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। योग गुरु ने युवाओं को यह भी बताया कि आज कोई भी व्यक्ति आर्थिक रूप से सशक्त बनना चाहे तो पतंजलि के आरोग्य केंद्र चिकित्सालय मेगा स्टोर जैसे माध्यमों से बेहतर आय और सम्मानजनक कैरियर बन सकता है शिविर के अंतिम सत्र के पश्चात केंद्रीय प्रभारी स्वामी परमार्थ देव जी की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि आने वाले दिनों में महासमुंद सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विशाल योग शिविरों का आयोजन किया जाएगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त कर राज्य को योग की दिशा में बड़े कदम उठाए जाएंगे।

Read More

राष्ट्र के लिए स्वयं से होकर सेवा करने वाला संगठन ही स्वयसेवक संघ है – डॉ. ओमप्रकाश शर्मा

Posted on :15-Dec-2025
राष्ट्र के लिए स्वयं से होकर सेवा करने वाला संगठन ही स्वयसेवक संघ है – डॉ. ओमप्रकाश शर्मा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अपार जनसमूह के साथ पटेवा मण्डल में हिन्दू सम्मेलन आयोजित 

महासमुंद : “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना से लेकर अब तक निरंतर राष्ट्रहित में आनेवाली चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाकर विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए प्राणपन से राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है”  उक्त उदगार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के अवसर पर पटेवा मण्डल के ग्राम जोगीडीपा के सिद्धनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में प्रमुख वक्ता प्रान्त सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किये उन्होंने कहा कि जब हिन्दुस्तान परतंत्र था तब अंग्रेजों व अन्य विधर्मियों ने हिन्दुओं को विभिन्न वर्गों में बांटने की कोशिश की तथा आम लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को समाप्त करने का प्रयास किया, जब हिन्दू समाज बिखरने लगा तब 1925 में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई | श्री शर्मा ने संघ की स्थापना से अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राह में आने वाली चुनौतियों तथा प्रतिबंधों के विषय में बताते हुए संघ द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार से बताया तथा  विधर्मियों द्वारा हिन्दुओं को जातियों व वर्गों में बांटने के कुत्सित प्रयास का उल्लेख करते हुए उनसे सावधान रहने का अनुरोध किया| सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सरायपाली की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरला कोसरिया ने हिंदुत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रेष्ठ गुणों को धारण करने वाला ही हिन्दू कहलाता है हिन्दुओं में कोई जाति नहीं होती बल्कि कर्म के आधार पर कार्यों का विभाजन किया जाता है कुछ विधर्मियों ने हिन्दुओं को जाति और वर्ग में बांटने की कोशिश की परन्तु प्रत्येक हिन्दू को समझना चाहिए कि सभी हिन्दू एक हैं ना कोई उच्च है ना कोई निम्न है| राक्षस कुल में जन्म लेने वाला प्रहलाद भक्त के रूप में तथा यादव कुल में जन्म लेने वाला कृष्ण भगवान के रूप में पूजनीय हैं उन्हें ब्राह्मण भी उसी रूप में पूजते हैं जैसे सभी जाति के लोग पूजते हैं फिर हम कैसे कह सकते हैं कि हिन्दुओं में जातियां जन्म पर आधारित हैं, ऎसी भ्रांतियां विधर्मियों ने फैलाई है जिस पर हमें विश्वास नहीं करना है | हम हिन्दू हैं और सभी हिन्दू एक हैं इसी भाव को लेकर हमें राष्ट्रहित में आगे बढना हैं | हिन्दू देवी देवताओं पर भ्रांतियां फैलाने वालों पर भी श्रीमती कोसरिया ने अपने तर्कों से करारा प्रहार किया | 

हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पटेवा की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती उमा ध्रुव ने पञ्च परिवर्तन पर अपनी बात रखी तथा ग्राम पंचायत जोगीडीपा की सरपंच श्रीमती सिया बाई नंदे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | विभाग समरसता प्रमुख नन्दकुमार साहू तथा खण्ड सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ओम नारायण शर्मा ने सम्मेलन का संचालन किया तथा जिला धर्म जागरण प्रमुख त्रिलोक शर्मा ने सम्मेलन की सफलता के लिए उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया | अंचल में पहली बार आयोजित हिन्दू सम्मेलन के अंत में भोजन प्रसादी व रुद्राक्ष वितरण किया गया | 

कार्यक्रम में विभाग धर्म जागरण प्रमुख विपिन शर्मा, विभाग प्रचारक ठाकुर राम, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विवेक दीक्षित, सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राधेश्याम सोनी, जिला महाविद्यालय प्रमुख गुलाब ठाकुर, खण्ड कार्यवाह चन्दन डडसेना, प्रेम शंकर जी, खण्ड प्रचार प्रमुख देवेन्द्र निर्मलकर, खण्ड संपर्क प्रमुख प्रांशु चंद्राकर, सामाजिक सद्भाव प्रमुख साजन यादव, जिला सेवा प्रमुख नीलेश पटेल, बजरंग दल संयोजक गीतेश पंडा, सहसंयोजक दुर्गेश यादव, मातृशक्ति प्रखण्ड संयोजिका ममता शीतल मिश्रा, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका कंचन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चन्द्राकर, मीडिया प्रभारी आनंद साहू, एथलेटिक संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, चिरको महाविद्यालय अध्यक्ष विकास अग्रवाल, ग्राम पंचायत पटेवा की सरपंच श्रीमती दूज बाई ध्रुव, मानपुर सरपंच रूमेश साहू, बोडरा सरपंच श्रीमती कुमारी नायक, रूमेकेल सरपंच प्रतिनिधि संतोष चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, लालाराम साहू, मनोहर साहू, नारायण साहू, डॉ. सोमनाथ सिन्हा, मानसिंग देवांगन, देवराज साहू, मनोहर दुबे, झलप से श्रीमती ललिता अग्रवाल, निर्भय नायक, सम्मी सलूजा, अंचल से चंद्रशेखर पटेल, शिव नंदे, हीरालाल पटेल, तीरथ दीवान, हेमलाल ध्रुव, रूपेन्द्र त्रिपाठी, जगमोहन ठाकुर, संपत पटेल, जवाहर साहू, कुलेश्वर साहू, सहित अपार जनसमूह उपस्थित रहा |

हिन्दुओं को इकट्ठा करना, उनकी भावनाओं को प्रचारित करना वर्तमान परिवेश में एक जटिल प्रक्रिया है क्योंकि एक लंबे समय से विधर्मियों ने हिन्दुओं को जातियों, वर्गों, भाषाओं व भूषाओं में बांटने तथा हिंदुत्व पर गर्वित होने की परंपरा को नष्ट-भ्रष्ट करने की कोशिश की। आज भी बहुत सारे हिन्दू उससे प्रभावित नजर आते हैं। उस परम्परा को तोड़ने में समय लगेगा।

समाज को जागृत करने में प्राचीन काल से ही मीडिया की अहम भूमिका रही है आज भी उनकी भूमिका उतनी ही महत्वपूर्ण है। मीडिया में ऐसे अधिकांश लोग हैं जो चाहते हैं कि ऐसे कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार हो, हिन्दू समाज अपने स्वाभिमान को समझे। इस भावना को प्रत्यक्ष रूप से उजागर करने का प्रयास कई महानुभावों द्वारा किया जाता है। पटेवा मण्डल में आयोजित हिन्दू सम्मेलन, जो क्षेत्र में प्रथम बार आयोजित हुआ जिसमें हिन्दुओं को गर्वित होने का अवसर उपलब्ध हुआ। कुछ महानुभावों ने इस खबर को प्राथमिकता से प्रकाशित कर हिन्दुत्व का जो प्रचार किया है उसके लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
 ओम नारायण शर्मा

Read More

भक्त प्रहलाद एवं अजामिल कथा से प्रेरणा लेवें- श्रद्धा दीदी

Posted on :13-Dec-2025
भक्त प्रहलाद एवं अजामिल कथा से प्रेरणा लेवें- श्रद्धा दीदी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 महासमुंद  :  नगर के वार्ड नंबर 15 महामाया तालाब के पास चल रहे श्रीमद्भागवत कथा में कथाव्यास से भगवताचार्य श्रद्धा दीदी दामाखेड़ा वाले ने शुक्रवार को तीसरे दिन की कथा में भक्तों को भक्त प्रहलाद, नरसिंह अवतार और जड़भरत की कथा सुनाई और बताया कि सच्ची श्रद्धा से अगर नारायण का स्मरण किया जाए तो पुकारने से भगवान पत्थर के अंदर से भी प्रकट होकर भक्त की सदैव रक्षा करते हैं। प्रह्लाद की भक्ति इसका अनूठा उदाहरण है जो हिरण्यकश्यप जैसे पिता के होने के बाद भी नारायण की भक्ति करते रहे और उन्हें पाया। हिंदू धर्म के अनुयायियों को इसे अपने जीवन चरित्र में उतारना चाहिए। यही इस कथा का मूल सार है। श्रद्धा दीदी ने कहा कि अपने ईश्वर पर आस्था रखें। ईश्वर पर अटूट विश्वास आपकी अन्तरात्मा को मजबूती देता है। विपरीत परिस्थिति में डटे रहने का साहस आपको भीतरी शक्ति देता है। वाणी, मन विचार में सद्भावना रखें। बच्चो को शास्त्र व शस्त्र की शिक्षा दें। श्रद्धा दीदी ने कहा कि बदलते परिवेश में सनातन की रक्षा के लिए शस्त्र व शास्त्र दोनों आवश्यक है। 

इससे पूर्व गुरूवार को दूसरे दिन कि कथा में श्रद्धा दीदी ने बताया कि भगवान के अनेक भक्त हैं जिनमें से कर्दम ऋषि की कथा सुनाई और छोटा सा भक्त ध्रुवजी की कथा बताई कि भक्ति में छोटा बड़ा नहीं लगता, ना ही जात पात लगता है, केवल मन में लगन होनी चाहिए भगवान मिल ही जाते हैं, जिस प्रकार ध्रुवजी भगवान को प्राप्त किए, उसी प्रकार हम भी प्रेम में भगवान को पा सकते है। उन्होंने शिव विवाह की कथा सुनाई और किस प्रकार भगवान शिव ने दक्ष प्रजापति के अहंकार को तोड़ा उसे बताया। कहा कि जो कोई भी अहंकार करता है उसका भी हाल दक्ष की ही भांति होता है।  कहा कि भागवत कथा सुनने से लोगों को मुक्ति की प्राप्ति होती हैं। हर दिन कथा मेंसुनने बड़ी संख्या में लोग पहुच रहे हैं।

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन 10 दिसम्बर से प्रारम्भ हुआ है जो 18 दिसंबर तक चलेगा। हर दिन दोपहर दो बजे से शाम 7 बजे तक कथा हो रही है। कथा का आयोजन विजयलक्ष्मी एवं दंतेश्वरी महिला समिति वार्ड 15 की महिलाएं करा रही हैं। आयोजको ने नागरिको से कथा श्रवण के लिए उपस्थिति की अपील की है।
 

Read More

राज्य में आजीविका सुधार पर विशेष बैठक, अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुँचाने का संकल्प

Posted on :12-Dec-2025
राज्य में आजीविका सुधार पर विशेष बैठक, अंतिम व्यक्ति तक अवसर पहुँचाने का संकल्प

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : दिव्यांगजनों की आजीविका उन्नयन, रोजगार सृजन और स्थानीय स्तर पर सरल स्वरोजगार व्यवस्थाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से राज्य स्तर पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में विभिन्न विभागों, संस्थानों एवं विशेषज्ञों ने भाग लेकर समाज के अंतिम एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक आजीविका के अवसर पहुँचाने पर विचार-विमर्श किया।

बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ स्टेट निशक्तजन वित्त एवं विकास निगम आयोग के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया द्वारा की गई। उन्होंने अपने संबोधन में राज्य में आजीविका उन्नयन और सुधार के साथ-साथ दिव्यांग अनुकूल स्वरोजगार को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्री कावड़िया ने कहा कि दिव्यांगजन केवल सहानुभूति के पात्र नहीं हैं, बल्कि सही मार्गदर्शन, प्रशिक्षण और अवसर मिलने पर वे आत्मनिर्भर और सक्षम उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि विभिन्न दक्षताओं वाले दिव्यांगों को पूरक बनाकर उन्हें पूर्ण और सक्षम उद्यमी के रूप में विकसित करना ही वर्तमान समय की प्राथमिकता है।

बैठक में महासमुंद जिले के समाजसेवी एवं आजीविका विशेषज्ञ डॉ. सुरेश शुक्ला ने दिव्यांगजनों के हित में किए गए सफल आजीविका प्रयासों की जानकारी प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि दिव्यांगजनों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए रोजगार की तुलना में स्वरोजगार अधिक स्थायी, सरल और प्रभावी विकल्प है। डॉ. शुक्ला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि स्थानीय संसाधनों, कौशल विकास प्रशिक्षण और ऋण-सहायता योजनाओं के समुचित उपयोग से दिव्यांगजन न केवल अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक संचालित कर रहे हैं, बल्कि अपने परिवारों को भी आर्थिक रूप से सशक्त बना रहे हैं।

बैठक में उपस्थित विशेषज्ञों ने स्वरोजगार के मॉडल को और अधिक सुलभ, सरल एवं दिव्यांग-मैत्रीपूर्ण बनाने पर सुझाव दिए। साथ ही ऐसे व्यवसायों की पहचान करने पर भी चर्चा हुई, जो कम लागत, कम जोखिम और अधिक स्थायित्व के साथ दिव्यांगजन आसानी से संचालित कर सकें।

कार्यक्रम के अंत में यह निष्कर्ष निकाला गया कि राज्य स्तर पर विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और वित्तीय संस्थानों के सामूहिक सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए एक मजबूत, सरल और समावेशी आजीविका तंत्र विकसित किया जा सकता है। इस पहल से राज्य में दिव्यांगजनों के जीवन स्तर में महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है।

Read More

खेलों इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता कोटा राजस्थान के लिए किरण बघेल का चयन

Posted on :12-Dec-2025
खेलों इंडिया भारोत्तोलन प्रतियोगिता कोटा राजस्थान के लिए किरण बघेल का चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  इंडियन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन द्वारा अस्मिता खेलों इंडिया महिला वेस्टजोन भारोत्तोलन लीग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 15 से 19 दिसंबर 2025 तक स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स नयापुरा कोटा, राजस्थान में आयोजित किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की बालिका यूथ टीम शामिल होने 13 दिसम्बर को रवाना होगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 13 जुलाई को पाटन जिला दुर्ग में आयोजित किया गया था, जिसमें किरण बघेल ने स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया था जिसके आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चयन किया गया है। राष्ट्रीय वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में चयन होने पर जिला वेटलिफ्टिंग संघ अध्यक्ष खिलावन बघेल, सचिव गणेश कोसरे, टीम प्रशिक्षक सुमित बघेल, हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा, इंद्राणी भास्कर, रामेश्वरी दीवान, अंजनी साहू इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

सब जूनियर अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता राजस्थान के लिए जिले से शिवानी, निशा व गीतांजलि का चयन

Posted on :12-Dec-2025
सब जूनियर अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता राजस्थान के लिए जिले से शिवानी, निशा व गीतांजलि का चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  सब -जूनियर गर्ल्स वेस्टजोन अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 13 से 14 दिसम्बर तक पटेल स्टेडियम अजमेर राजस्थान में आयोजित किया गया है जिसमें महासमुंद जिले के 03 खिलाड़ी शामिल होंगे। जिले के खिलाड़ियों में शिवानी बघेल, निशा ध्रुव एवं गीतांजलि साहू शामिल हैं। 09 दिसम्बर को टीम रायपुर से राजस्थान के लिए रवाना होगी। जिले के 03 खिलाड़ियों का अस्मिता रग्बी लीग प्रतियोगिता में चयन होने पर प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलसोंडा डी एन जांगड़े, शोभा सिंह देव, जगदीश सिंहा, हेमलता ठाकुर, राज कुमारी पटेल, व्यायाम शिक्षक इंद्राणी भास्कर, समस्त स्टॉफ बेलसोंडा, डॉ. सुनील कुमार भोई, जगदीश धीवर, शुभांश ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

देवरी स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, एक पारी में हुआ संचालन

Posted on :12-Dec-2025
देवरी स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू, एक पारी में हुआ संचालन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज अर्धवार्षिक परीक्षा प्रारंभ हुई परीक्षा का संचालन एक पाली में की जानी है परीक्षा बोर्ड पैटर्न में आयोजित की गई समस्त छात्र छात्राएं पूरे तीन घंटे तक उत्तर लिखते रहे  प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने परीक्षा के दौरान समस्त कमरों का बारीकी से निरीक्षण किया और छात्र छात्राओं से प्रश्नों को अच्छे से समझकर उत्तर लिखने हेतु प्रेरित किया कमरों में बैठक व्यवस्था बोर्ड परीक्षा प्रभारी व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे, कुलेश्वर सिंह ठाकुर एवं परस राम सिन्हा ने मिलकर किया परीक्षार्थियों की उपस्थिति 98 प्रतिशत रही परीक्षा 8 कमरों में संचालित हुई विद्यालय के समस्त स्टॉफ व्याख्याता आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे, बी. एल. टंडन, आशीष कुमार दीवान सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव शामिल रहे। 

Read More

अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा

Posted on :11-Dec-2025
अमर शहीद वीर नारायण सिंह की पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि सभा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  आज गांधी कांग्रेस भवन महासमुंद में प्रदेश के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी एवं छत्तीसगढ़ के गौरव अमर शहीद वीर नारायण सिंह जी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजन, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने उनके तैलय चित्र पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत वीर नारायण सिंह जी के जीवन-संघर्ष, उनके बलिदान और राष्ट्रहित में किए गए अद्वितीय योगदान को याद करते हुए की गई। शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने कहा कि वे न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के किसानों, आदिवासियों और वंचित वर्गों की आवाज थे। अंग्रेजी अत्याचारों के खिलाफ उन्होंने जिस साहस और दृढ़ता के साथ संघर्ष किया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।

इस अवसर पर नगरपालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने  कहा कि वीर नारायण सिंह का बलिदान हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति देता है। उनका यह संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है—कि जब तक समाज के अंतिम व्यक्ति का जीवन सम्मानजनक नहीं हो जाता, तब तक हमारा कर्तव्य पूरा नहीं होता।

गांधी कांग्रेस भवन में आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष एव पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,निखिलकांत साहू नगरपालिका अध्यक्ष, ढेलू निषाद ग्रामीण अध्यक्ष,दाऊलाल चंद्राकर छत्तीसगढ़ बीज अनुसंधान सदस्य,प्रमोद चंद्राकर जिलाअध्यक्ष वनोपज संघ,कृष्ण कुमार चंद्राकर पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष,सोमेश दवे संयुक्त महामंत्री,गुरमीत चावला प्रभारी महामंत्री,गौरव चंद्राकर महामंत्री,शाहबाज रजवानी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष, नितेंद्र बैनर्जी सेवादल,निर्मल जैन कोषाध्यक्ष,सुनील चंद्राकर,मिंदर चावला,कपिल साहू,देवेश शर्मा,प्रकाश अजमानी,मनोहर ठाकुर,तबरेज खान,डॉ. एजाज नकवी,मोती साहू,गोपीचंद तारक,टोमन सिंग कागजी, सचिन गायकवाड,सन्नी महानंद, सुरेन्द्र सिंह ठाकुर,आकाश निषाद,भानु सोनी एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं अनेक नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभी ने देश और प्रदेश के हित में उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर शहीद वीर नारायण सिंह जी की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Read More

बैडमिंटन में जान्हवी उपविजेता रंगोली में डेगेश्वरी रही प्रथम

Posted on :11-Dec-2025
बैडमिंटन में जान्हवी उपविजेता रंगोली में डेगेश्वरी रही प्रथम

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी के विद्यालयीन छात्राओं  द्वारा प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में सांसद खेल महोत्सव और दिव्यांग दिवस पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सहभागिता प्रदान कर स्थान प्राप्त किया। सांसद खेल महोत्सव में कक्षा बारहवीं की जाह्नवी साहू ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में शामिल होकर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया तथा महासमुंद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम जो विशेष रूप से दिव्यांग जनो के लिए आयोजित था में डेगेश्वरी साहु कक्षा बारहवीं की छात्रा ने रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। सांसद खेल प्रतियोगिता की तैयारी व्याख्याता रवि प्रकाश पात्रे ने करवाई एवं दिव्यांग जनो की प्रतियोगिता के लिए तैयारी व्याख्याता परस राम सिन्हा के द्वारा करवाई गई। इन दोनों छात्राओं को विद्यालय स्तर पर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्राचार्य के द्वारा  के दिव्यांग जनो का उत्साहवर्धन कियाऔर कहा कि मेहनत से लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते है।

Read More

महासमुंद पुलिस का सेल्फ डिफेन्स पर अभियान

Posted on :10-Dec-2025
महासमुंद  पुलिस का  सेल्फ डिफेन्स पर अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

अभिव्यक्ति योजनान्तर्गत महिला संबंधी अपराध, और स्वयं सुरक्षा विषय पर जनजागरूकता अभियान चलाया गया।  

 साइबर अपराध के लिए 1930  टोल फ्री नंबर का किया गया प्रचार ।  

महासमुंद :  क्षेत्र रासेयो पॉलिटेक्निक महासमुंद के सात दिवसीय विशेष शिविर में ग्राम लाफिनकला में द्वितीय दिवस में    प्राचार्या श्रीमती चंद्रिका विश्वकर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम अधिकारी श्री सालिक राम ढीमर के सहयोग से महिला सशक्तिकरण विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया । जिसमे जिला महासमुंद  पुलिस द्वारा विशेषकर स्वयं की सुरक्षा और महिला संबंधी अपराध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें पुलिस की टीम के द्वारा छात्र छात्राओं को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई  ।
 -    

सेल्फ डिफेन्स के तरीकों के बारे में बताया गया, साथ ही अपने पास रखे सामानो जैसे पर्स, बॉटल, पिन, मोबाइल आदि वस्तुओं की मदद से अपनी सुरक्षा करना बताया गया.अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने समझाइस दी गयी.इसके साथ ही वर्तमान समय में सोशल मीडिया में पर्सनल व सेंसिटीव जानकारी शेयर न करने एवं सोशल मीडिया प्लेटफार्म में मजबूत पासवर्ड बनाने हेतु बताया गया.किसी प्रकार के ऑनलाईन साइबर फ्रॉड होने पर हेल्प लाईन नंबर 1930 में ऑनलाईन शिकायत दर्ज करने के अलावा अपने निकटतम पुलिस थाना या सायबर सेल जाकर रिपोर्ट कराने के संबंध में जागरूक किया गया ।    

बढ़ते नवीनतम साइबर क्राईम के बारे में बताया गया कि सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सुरक्षा एवं प्राईवेसी को ध्यान में रखते हुये सावधानी पूर्वक सोशल मीडिया में व्यवहार करें। रिपोर्ट करें, किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल को अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है,तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं  साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया. डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया जिसमें छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक  लाभान्वित हुए।

Read More

युवा महोत्सव 2025 : लोक नृत्य एवं एकांकी में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, एकांकी ने प्राप्त किया

Posted on :10-Dec-2025
युवा महोत्सव 2025 : लोक नृत्य एवं एकांकी में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, एकांकी ने प्राप्त किया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

पंथी नृत्य में सत के विरासत मुडीयाडीह ने प्रथम एवं सत के महिमा पिथौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया

चित्रकला प्रतियोगिता में ऋतिक पहारिया, कविता लेखन में गुलशन साव बसना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

महासमुंद : जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025- 26 का आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन एवं डॉ. भीम राव अम्बेडकर मंगल भवन खैरा महासमुंद में आयोजित किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, येतराम साहू जिलाध्यक्ष, देवी चंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, पवन पटेल पूर्व पार्षद, राजू चंद्राकर, महेंद्र सिक्का, सरद मराठा, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, रोशन बग्गा, विकास चंद्राकर, बालक राठी, अभिषेक शर्मा, मनीष शर्मा, आनंद साहू, आनंद साहू की उपस्थिति में किया गया। लोक गीत में प्रथम स्थान - पी जी कॉलेज महासमुंद, द्वितीय स्थान फॉर्चून फाउंडेशन बागबाहरा, तृतीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया।

एकांकी नाटक में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद एवं द्वितीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया।

रॉक बैंड में प्रथम स्थान जावेद कुरैशी एवं साथी बागबाहरा (इरादे द बैंड) ने प्राप्त किया। 

कहानी लेखन में प्रथम स्थान रेशम लाल पटेल पिथौरा, द्वितीय स्थान सुषमा साहू महासमुंद, तृतीय स्थान हेमा साहू लाफिनखुर्द महासमुंद ने प्राप्त किया।

कविता लेखन में प्रथम स्थान गुलशन साव बसना, द्वितीय स्थान सिंधु जगत, तीसरा स्थान ऋचा चंद्राकर ने प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतिक पहारिया महासमुंद, द्वितीय स्थान कुलेश्वर साहू महासमुंद, तृतीय स्थान अजय कुमार ध्रुव पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया। 

पंथी नृत्य में प्रथम स्थान सत्य के विरासत मुडीयाडीह बागबाहरा, द्वितीय स्थान सत के महिमा गड़बेड़ा पिथौरा, तृतीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया।

वाद विवाद में प्रथम स्थान नुसरत फातिमा एवं डिंपल डड़सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

लोक नृत्य में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद ने प्राप्त किया। 

साइंस मेला में प्रथम स्थान गरिमा कन्नौजे पिथौरा, द्वितीय स्थान कु.परिणीता चंद्राकर, हिना साहू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम स्थान चांदनी साहू लाफिनखुर्द, द्वितीय स्थान हर्षिता दीवान आई टी आई महासमुंद, तीसरा स्थान श्रेया पाटकर आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया।

सुवा नृत्य में प्रथम स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया।

आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरें, माई भारत वसुंधरा साहू जिला युवा अधिकारी महासमुंद, दिलीप लहरे खेल अधिकारी पी जी कॉलेज महासमुंद, रोहित कोसरिया (देव दास बंजारे सम्मान राज्य अलंकरण से सम्मानित) सुरेन्द्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी, वी के असगर, उमेश भारती गोस्वामी, डॉ. विकास अग्रवाल, चमन लाल चंद्राकर, अमित हिषिकर, द्रोपति साहू, अंकित भोई, सपना प्रधान, स्वाति बाला जगत, भागवत जगत भूमिल मंच संचालन सुरेंद्र मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू ने एवं सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने किया।

 

Read More

महासमुंद कांग्रेस भवन में सोनिया गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

Posted on :10-Dec-2025
महासमुंद कांग्रेस भवन में सोनिया गांधी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : आज गांधी कांग्रेस भवन, महासमुंद में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी का जन्मदिवस हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कांग्रेस जनों ने आतिशबाजी कर खुशियां व्यक्त कीं और केक काटकर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। भवन परिसर उत्सव और उल्लास से भर उठा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रीमती सोनिया गांधी जी के राष्ट्र के प्रति समर्पण, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए कहा कि वे भारत की राजनीति में साहस, धैर्य और निस्वार्थ सेवा की प्रतीक रही हैं। उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को प्राथमिकता दी और व्यक्तिगत जीवन की कठिनाइयों के बावजूद देश और कांग्रेस संगठन के लिए स्वयं को समर्पित रखा।

श्रीमती सोनिया गांधी जी ने जब देश और पार्टी संकट के दौर से गुजर रही थी, तब उन्होंने दृढ़ संकल्प और शांत नेतृत्व के साथ कांग्रेस को नई दिशा प्रदान की। वे लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा, सामाजिक सद्भाव, गरीबों-कमजोरों के अधिकार, महिला सशक्तिकरण और संविधान की मूल भावना को मजबूत करने के लिए सतत संघर्षरत रही हैं। उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने जनहित की अनेक नीतियों को आगे बढ़ाया और आम जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया।

सभा में जिलाध्यक्ष द्वारकाधीश यादव जी ने कहा कि आदरणीय सोनिया गांधी जी का जीवन त्याग, संयम और राष्ट्र सेवा की अमूल्य प्रेरणा देता है। वे आज भी संगठन को मजबूती देने, युवा पीढ़ी को आगे बढ़ाने तथा देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर खल्लारी विधायक श्री द्वारकाधीश यादव जिला अध्यक्ष,विनोद चंद्राकर पूर्व विधायक,आलोक चंद्राकर बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन एवं संयुक्त महामंत्री प्रदेश कांग्रेस, डॉ.रश्मि चंद्राकर,पूर्व जिलाध्यक्ष,निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष,खिलावन बघेल शहर अध्यक्ष एवं पूर्व बोर्ड उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन,भूपेंद्र ठाकुर शहर अध्यक्ष,खिलावन साहू ग्रामीण अध्यक्ष,देवेश साहू नगरपालिका उपाध्यक्ष,कृष्ण चंद्राकर पूर्व उपाध्यक्ष नगरपालिका,राजेश जैन किसान कांग्रेस उपाध्यक्ष, दाऊलाल चंद्राकार,प्रकाश साकरकर,गणेश शर्मा महामंत्री,सोमेश दवे,गौरव चंद्राकर, लक्ष्मण पटेल,राजेंद्र चंद्राकर,अमर अरुण चंद्राकर, ताम्रध्वज बघेल,देवेश शर्मा,अरिन चंद्राकर,अक्षय राव साकरकर,मंता यादव पार्षद,जसबीर ढिल्लों,दिव्येश चंद्राकर भरत ठाकुर,हर्षित चंद्राकर, नितेंद्र बैनर्जी,तबरेज खान,डॉ तरुण साहू,जावेद चौहान,तुलसी साहू,राजू साहू,इमरान कुरैशी,ममता चंद्राकर,सोनम रामटेके, खोम सिन्हा,प्रीतम चतुर्वेदी,कपिल साहू, दुनाल चंद्राकर,लोकेश उईके,आदित्य बोकाडे,मोती साहू,लीलू साहू,टोमन सिंह कागजी,आरोम मिश्रा,दीपेश रामटेके,दिलीप चंद्राकर,सुरेंद्र सिंह ठाकुर,गोपीचंद तारक,हार्दिक सोना,बसंत चंद्राकर,आकाश निषाद,कृष्ण लाल चंद्राकर,राहुल यादव, प्रवीण धीवर,भानु सोनी, तुलसी देवदास, एवं अन्य कांग्रेस जनों ने संकल्प लिया कि वे सोनिया गांधी जी के मार्गदर्शन और आदर्शों पर चलते हुए जनता के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे और संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक एवं नगर अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

लोक नृत्य एवं एकांकी विधा में एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, लोकगीत में पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Posted on :10-Dec-2025
लोक नृत्य एवं एकांकी विधा में एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग, लोकगीत में पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

पंथी नृत्य में सत के विरासत मुडीयाडीह ने प्रथम एवं सत के महिमा पिथौरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला में ऋतिक पहारिया महासमुंद, कविता में गुलशन साव बसना, कहानी लेखन में रेशम लाल पटेल पिथौरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महासमुंद :  जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2025- 26 का आयोजन शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन एवं डॉ. भीम राव अम्बेडकर मंगल भवन खैरा महासमुंद में आयोजित किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा विशिष्ट अतिथि देवी चंद राठी उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद, हुलसी जितेंद्र चंद्राकर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष, येतराम साहू, विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद, पवन पटेल, राजू चंद्राकर, महेंद्र सिक्का, सरद मराठा, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, मनीष शर्मा, आनंद साहू आदि अतिथि उपस्थिति रहे। आयोजन का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा द्वारा राज्य गीत  से किया गया। स्वागत पश्चात कलेक्टर ने प्रतिवेदन पाठ कर प्रतिभागियों को आयोजन के विषय में जानकारी दी। 

विधायक योगेश्वर राजू सिंहा ने अपने उद्बोधन में युवाओं को आगे बढ़ने, युवा सोच को आगे बढ़ाने, विकसित भारत का निर्माण करने कहा। युवा उत्सव के परिणाम इस प्रकार हैं - लोक गीत में प्रथम स्थान पी जी कॉलेज महासमुंद, द्वितीय स्थान फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा, तृतीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। एकांकी(नाटक) विधा में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद एवं द्वितीय स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। रॉक बैंड में प्रथम स्थान जावेद कुरैशी एवं साथी बागबाहरा (इरादे द बैंड) ने प्राप्त किया। कहानी लेखन में प्रथम स्थान रेशम लाल पटेल पिथौरा, द्वितीय स्थान सुषमा साहू महासमुंद, तृतीय स्थान हेमा साहू लाफिनखुर्द महासमुंद ने प्राप्त किया। कविता लेखन में प्रथम स्थान गुलशन साव बसना, द्वितीय स्थान सिंधु जगत, तीसरा स्थान ऋचा चंद्राकर ने प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतिक पहारिया महासमुंद, द्वितीय स्थान कुलेश्वर साहू महासमुंद, तृतीय स्थान अजय कुमार ध्रुव पी जी कॉलेज महासमुंद ने प्राप्त किया। पंथी नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सत्य के विरासत मुडीयाडीह, द्वितीय स्थान सत के महिमा गड़बेड़ा पिथौरा, तृतीय स्थान महर्षि विद्या मंदिर महासमुंद ने प्राप्त किया। वाद विवाद पक्ष में प्रथम स्थान नुसरत फातिमा एवं विपक्ष में डिंपल डड़सेना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य में प्रथम स्थान एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद ने प्राप्त किया। साइंस मेला में प्रथम स्थान गरिमा कन्नौजे पिथौरा, द्वितीय स्थान कु.परिणीता चंद्राकर, तीसरा स्थान हिना साहू ने प्राप्त किया।

पारंपरिक वेशभूषा में प्रथम स्थान चांदनी साहू लाफिनखुर्द, द्वितीय स्थान हर्षिता दीवान एवं  तीसरा स्थान श्रेया पाटकर आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। सुवा नृत्य में प्रथम स्थान आई टी आई महासमुंद ने प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को अतिथियों द्वारा प्रमाण -पत्र, मोमेंटो भेंट कर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान जिला युवा अधिकारी माई भारत वसुंधरा साहू, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, खेल अधिकारी पी जी कॉलेज दिलीप लहरे एवं निर्णायक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरें, अंजली बरमाल, हिना ढालेन, निर्णायक रोहित कोसरिया (देव दास बंजारे सम्मान राज्य अलंकरण से सम्मानित) सुरेन्द्र मानिकपुरी, अवनीश वाणी, वी के असगर, उमेश भारती गोस्वामी, डॉ. विकास अग्रवाल, चमन लाल चंद्राकर, अमित हिषिकर, द्रोपति साहू, अंकित भोई, सपना प्रधान, स्वाति बाला जगत, भागवत जगत भूमिल का सहयोग रहा। मंच संचालन सुरेंद्र मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू ने एवं सभी का आभार व्यक्त खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे ने किया।

Read More

देवरी स्कूल में ‘चिरायु’ टीम का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों छात्र-छात्राओं की हुई जांच

Posted on :09-Dec-2025
देवरी स्कूल में ‘चिरायु’ टीम का स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों छात्र-छात्राओं की हुई जांच

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन ,सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागबाहरा के चिरायु दल के द्वारा सी. एम. एच. ओ. के मार्गदर्शन और विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के सहयोग से विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  वजन, ऊंचाई, रक्तचाप, त्वचा एवं अन्य शारीरिक समस्या का पूछ पूछ कर उचित परामर्श देकर उपचार किया गया चिरायु दल में ए. बंजारे आर. एम. ए., रश्मि कुजुर फार्मासिस्ट, लेखनी चंद्राकर ए. एन. एम. शामिल रहे छात्र छात्राओं को व्यवस्थित करने में व्याख्याता परस राम सिन्हा, नीलू सोनी का योगदान रहा  स्वास्थ्य परीक्षण में विद्यालय के समस्त व्याख्याता गण नेशलाल धृतलहरे, आनन्द राम व्यौहार, बी. एल. टंडन, रवि प्रकाश पात्रे, भोज राम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम मुढीपार के पास महिला के साथ हुये झपटमारी का खुलासा

Posted on :06-Dec-2025
महासमुन्द पुलिस के द्वारा ग्राम मुढीपार के पास महिला के साथ हुये झपटमारी का खुलासा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बुजुर्ग महिला से झपटमारी कर सोने के 05 नग लाकेट लूटपाट करने वाले 02 आरोपी महासमुन्द पुलिस के गिरफ्त में।

आरोपियों के कब्जे से सोने के लाकेट 05 नग कीमती 50000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती 100000 रूपये कुल 1,50,000 रूपये (एक लाख पचास हजार रूपये) बरामद।

सायबर सेल की टीम एवं थाना पिथौरा,सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुन्द : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। प्रार्थी भावेश यादव पिता बरातु यादव ग्राम बंसुलाडबरी बागबाहरा महासमुन्द ने थाना पिथौरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 03.12.2025 को मैं अपनी माता सोनसिर के साथ ग्राम बसुलाडबरी से ग्राम राजाडेरा (अपने मामा घर) अर्जुनी का मेला देखने जा रहा था। लगभग दोपहर 01:30 से 2:00 बजे के मध्य हम जब ग्राम मुढ़ीपार मोड़ (चौक) के पास पहुँचे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति, जिन्होंने अपने चेहरे को कपडा से बांधा हुआ था, मोटरसाइकिल (स्पोर्टस बाईक ब्लैक) से अचानक हमारे पास आए। दोनों व्यक्तियों ने मेरी माता के गले में पहने हुए सोने के लॉकेट को जबरन छीन लिया। छीनाझपटी के दौरान मेरी माता सड़क पर गिर गईं, जिससे उन्हें बाएँ कोहनी में चोट, तथा सिर के पीछे अंदरूनी चोट आई है। लॉकेट की कीमत लगभग 50,000/- (पचास हजार रुपये) है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पिथौरा अपराध धारा 110, 304, 3(5) बी.एन.एस. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। 

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगो की पता तलाश कर रही थी कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मुखबिर से सूचना मिला फुटेज से मिलता जुलता व्यक्ति ग्राम कुटेला, सरायपाली में रहता। जिसके आधार पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका ग्राम कुटेला जाकर एक व्यक्ति को पकडा गया जिससे नाम पता पुछने पर अपना नाम (01) सागर कुमार पिता सजन लाल उम्र 20 वर्ष जाति घसिया निवासी कुटेला थाना सरायपाली, महासमुंद का निवासी होना बताया। व्यक्ति से उक्त घटना के संबंध में पूछताछ करने पर गोल मोल जवाब देना लगा पुलिस टीम को संदेह होने पर व्यक्ति से लगातार पूछताछ करने पर झपटमारी करना स्वीकार किया और बताया कि दिनांक 03.02.25 को मै मेरा दोस्त (02) धनुत्रारी तरिया पिता चतुर्भुज तरिया उम्र 24 साल जाति केंवट निवासी ग्राम छिबर्रा थाना बलौदा, महासमुंद के साथ मिलकर ग्राम मुढीपार के पास झपटमारी कर लूटपाट करना बताया। पुलिस टीम के द्वारा धनुत्रारी तरिया के गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों के कब्जे से 05 नग सोने का लाकेट कीमती 50,000 रूपये एवं घटना पयुक्त मोटर सायकल केटीएम कीमती 1,00,000 रूपये जुमला कीमती 1,50,000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूध्द थाना पिथौरा में अपराध धारा 110, 304, 3(5) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। यह संर्पूण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई।
 


Read More

Previous12...891011121314...7273Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution