× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...10111213141516...7576Next

ANTF महासमुन्द के द्वारा नशीली पदार्थों के बिक्री एवं परिवहन के विरूध्द लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही ।

Posted on :07-Jan-2026
ANTF महासमुन्द के द्वारा नशीली पदार्थों के बिक्री एवं परिवहन के विरूध्द लगातार की जा रही प्रभावी कार्यवाही ।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ANTF के द्वारा विगत 15 दिवस में 06 प्रकरणों में 15 आरोपियों के कब्जे से 113 किलो ग्राम गांजा कुल कीमती 47,15,000 रूपये एवं 7 वाहन जप्त।

ANTF के द्वारा एंड टू एंड कार्यवाही के तहत ओडिशा से आरोपी गिरफ्तार

ANTF के द्वारा मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले (Source Point) एवं खरीदी करने वाले (Destination Point) एवं माध्यम  के विरूध्द भी की जा रही है कार्यवाही।

सिंघोड़ा थाना में 4 , बसना थाना में 1 और सांकरा थाना में 1 एनडीपीएस की कार्यवाही की गई।

महासमुन्द : महासमुन्द जिले के ANTF एवं पुलिस टीम के द्वारा 15 दिवस में कि गई कार्यवाहियों का विवरण:-

(01) दिनांक 22.12.25 को थाना सिंघोड़ा में हुंडई औरा कार क्रमांक-MG49BZ4608 से 9 kg गांजा कीमती 4,50,000 ₹ तस्करी करते 2 आरोपियों ऋषिराज ठाकुर निवासी जिला नागपुर महाराष्ट्र एवं उमेश वानखेड़े निवासी जिला नागपुर महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।

Open photo NaN

(02) दिनांक 24.12.25 को थाना सिंघोड़ा  में टाटा जीस्ट कार क्रमांक UP 92 S 1313 से 01 आरोपी कुशल सिंह निवासी उरई जिला जालौन उ.प्र. के कब्जे से 50 किलो ग्राम गांजा कीमती 25,00,000 रूपये जप्त किया गया।

(03) दिनांक 25.12.25 को थाना सांकरा में 2 एक मो. सा. क्रमांक - MP50ZG1803 , एक बिना नंबर से 4 आरोपी विजय ठकरेले निवासी थाना चांगोटोला जिला बालाघाट म.प्र. , हरिराम निवासी जिला बालाघाट म. प्र., विनोद बिसेन जिला बालाघाट म. प्र. , पुशुलाल  ठकरेले निवासी जिला बालाघाट म.प्र.के कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000 रूपये जप्त किया गया।

Open photo NaN

(04) दिनांक 29.12.25 को थाना सिंघोडा में एच एफ डीलक्स मो. सा .क्रमांक MP00ZL5219 में 02 आरोपी ओमकार कुशवाहा निवासी जबलपुर, सपना बेन निवासी जबलपुर के कब्जे से 08 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 4,00,000 रूपये जप्त किया गया।

(05) दिनांक 05.01.26 को थाना सिंघोडा में ऑटो वाहन  क्रमांक CG04T8913 में 02 आरोपी मुर्शिद खान निवासी महासमुंद, सागर साड़वे निवासी थाणे महाराष्ट्र के कब्जे से 26 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 13,00,000 रुपयें जप्त किया गया। प्रकरण में एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी संबित मलिक निवासी जिला बौद्ध ओड़िशा  को ओड़िशा से गिरफ्तार किया गया है।

Open photo NaN

(06) दिनांक 05.01.26 को थाना बसना में स्कूटी जुपिटर क्रमांक CG04QF1738 में 02 आरोपी हेमराज ठाकुर निवासी पाटन दुर्ग, रौनिक बघेल निवासी तेलीबांधा रायपुर, के कब्जे से 10 किलो 450 ग्राम कीमती 5,25,000 रूपये जप्त किया गया। इसके उपरांत एंड टू एंड कार्यवाही करते हुए 1 आरोपी वाहन मालिक हर्षित सक्सेना निवासी रायपुर को गिरफ्तार किया गया।


महासमुन्द जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा के विरूध्द अभियान के तहत् 6 प्रकरणों में 15 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 113 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 47,15,000 रूपये 2 कार , 3 मो. सा. ,1 स्कूटी, 1 ऑटो वाहन कुल कीमती 10,40,000 रूपये  जप्त कर महासमुन्द पुलिस के द्वारा सभी आरोपियों के विरूध्द नारकोटिक एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Read More

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 फरवरी से, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

Posted on :07-Jan-2026
तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 फरवरी से, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

बालीवुड और छालीवुड के कलाकारों सजेगी शाम

भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन के लिए निर्देश

प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने की जाएगी पहल

महासमुंद : ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक नगरी सिरपुर में माघ पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होने वाला तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 01 से 03 फरवरी 2026 तक भव्य ,गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने आज  शाम कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं जिला प्रशासन की टीम  सिरपुर पहुंची और आयोजन स्थल सहित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान  जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार,सिरपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ श्री धम्म शील गणवीर मौजूद थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने आयोजन को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं जनसुविधाओं से युक्त बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिरपुर महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है, आयोजन में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

Open photo

कलेक्टर ने महोत्सव परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, पार्किंग, विद्युत व्यवस्था, अग्निशमन एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य मंच तक पहुंचने वाले मार्गों को पर्याप्त चौड़ा रखने, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने तथा दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बैठने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि महोत्सव परिसर में विभागीय स्टॉल, स्थानीय हस्तशिल्प, पारंपरिक व्यंजन, स्व-सहायता समूहों के उत्पाद, वन उत्पाद, पर्यटन एवं संस्कृति से जुड़े स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सिरपुर एवं आसपास के स्थानीय व्यवसायियों, सरस मेला, स्व-सहायता समूहों तथा कारीगरों को स्टॉल आबंटन में प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिल सके। स्टॉल ले-आउट इस प्रकार तैयार किया जाए कि आगंतुकों को आसानी से भ्रमण करने की सुविधा मिले तथा आपातकालीन स्थिति में निकास मार्ग बाधित न हो।

महोत्सव के दौरान बॉलीवुड कलाकारों सहित स्थानीय एवं छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की आकर्षक छटा देखने को मिलेगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रति दिन सायं 04:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक किया जाएगा।  इस अवसर पर  प्रतिदिन महानदी आरती का आयोजन भी किया जाएगा।कलेक्टर ने मुख्य मंच को आकर्षक एवं सांस्कृतिक थीम आधारित सजावट देने के निर्देश दिए।महोत्सव परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

साफ-सफाई एवं कचरा प्रबंधन हेतु स्थानीय पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रत्येक दिन कार्यक्रम समाप्ति के बाद कचरा उठाव अनिवार्य रूप से किया जाएगा। महोत्सव के दौरान प्लास्टिक मुक्त वातावरण  बनाने के निर्देश दिए गए।सड़क किनारे लगे स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत एवं अतिरिक्त प्रकाश व्यवस्था, तथा महोत्सव परिसर की सड़कों की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं।पेयजल टैंकरों के नियमित क्लोरीनेशन एवं गुणवत्तापूर्ण जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल का विस्तृत ले-आउट अतिशीघ्र तैयार किया जाएगा तथा विभिन्न सुविधाओं की सतत निगरानी हेतु एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम महासमुंद श्रीमती अक्षा गुप्ता,   तहसीलदार,सरपंच श्रीमती पुष्पा के माली ,जनपद सीईओ, लोक निर्माण, पीएचई, आर ई एस शिक्षा ,श्रम, पीएचई, जल संसाधन,कृषि, महिला  बाल विकास,पुलिस, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर श्री लंगेह ने किया सरायपाली में सीमावर्ती जांच चौकियों का निरीक्षण

Posted on :06-Jan-2026
कलेक्टर श्री लंगेह ने किया सरायपाली में सीमावर्ती जांच चौकियों का निरीक्षण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य शासन के मंशानुरूप धान खरीदी का कार्य पारदर्शिता के साथ सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा जिले में लगातार धान खरीदी केंद्रों एवं अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सोमवार शाम को सरायपाली अंतर्गत ओडिसा राज्य की सीमा से लगे  सिरपुर, रेहटीखोल और छिबरा में अंतर्राज्यीय जांच चौकियों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान परिवहन से संबंधित अभिलेखों, ऑनलाइन एंट्री, वाहन जांच रजिस्टर, सुरक्षा प्रबंधन तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। 

Open photo

इस दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में किसी भी स्थिति में अवैध धान परिवहन एवं अवैध भंडारण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जांच चौकी पर तैनात अधिकारियों को सभी आने-जाने वाले धान लदे वाहनों की सघन जांच करने, ई-पास एवं वैध दस्तावेजों का मिलान करने तथा संदेहास्पद वाहनों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच चौकियों पर निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। शिकायत मिलने पर त्वरित निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए।  इस दौरान एसडीएम अनुपमा आनंद, तहसीलदार श्रीधर पंडा और राजस्व,मंडी के कर्मचारी मौजूद थे।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि अंतर्राज्यीय चौकियों पर पारदर्शिता और सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। इसलिए ड्यूटी के दौरान लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को राज्य सरकार के निर्देशों के अनुरूप सतत निगरानी और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने टीम को आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश भी दिए।

Read More

कोडार एवं केशवा जलाशय से छोड़ा गया पानी

Posted on :06-Jan-2026
कोडार एवं केशवा जलाशय से छोड़ा गया पानी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

किसानों को मिलेगी राहत

महासमुंद : किसानों की मांग और आवश्यकताओं को देखते हुए गत दिवस कोडार जलाशय से रबी फसल के लिए खेतों में पानी देने पर निर्णय लिया गया। महासमुंद विधायक श्री  योगेश्वर राजू सिन्हा की पहल पर  5 जनवरी से ही खेतों में पानी दिए जाने का निर्णय लिया गया था, जिस पर आज अमल किया गया । जिले के कोडार जलाशय परियोजना (बायीं तट नहर प्रणाली से) वृहद परियोजना अंतर्गत पानी छोड़ा गया।

कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला जल उपयोगिता समिति श्री विनय कुमार लंगेह ने आज  लिए गए निर्णय अनुसार जल संसाधन के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री अजय कुमार खरे को पानी छोड़ने का निर्देश दिया।  रबी सिंचाई के लिए कोडार वृहद परियोजना में बांयी तट नहर प्रणाली से 13 गांवों के 1600 हेक्टेयर क्षेत्र का रकबा सिंचाई सुविधा के लिए प्रस्तावित किया गया है। इन गांवों में बंजारी, घोंघीबाहरा, बनसिवनी, कौंदकेरा, सोरिद, चोरभट्ठी, नयापारा, परसदा, बेमचा, मुस्की, कांपा, खरोरा एवं बरोंडाबाजार शामिल हैं।  इसके अलावा केशवा नाला जलाशय से भी  पानी छोड़ा गया है।

Read More

PUBLIC SCHOOL TUMGAON GROUP (OLD BATCH) का मिलन समारोह बसंत पंचमी को

Posted on :05-Jan-2026
PUBLIC  SCHOOL TUMGAON GROUP (OLD BATCH) का मिलन समारोह बसंत पंचमी को

महासमुन्द : मीडिया प्रभारी  मनोज वैष्णव ने बताया कि, बसंत पंचमी 23 जनवरी को  शाला के पूर्व छात्र छात्राओं, शिक्षक  मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होना सुनिश्चित किया गया है। श्री वैष्णव ने आगे बताया कि 4जनवरी को पूर्व छात्रों की उपर्युक्त विषय को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई थी जिसमें पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य सर्व सम्मति से नियुक्त किए गए।

कार्यकम की तैयारी , रूप रेखा   एवं सहयोग राशि तय की गई साथ ही साथ  अपनी अपनी जिम्मेवारी भी उपस्थित सदस्यों ने स्वस्फूर्त एवं उत्साह पूर्वक ली।

कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए आगामी 11 जनवरी रविवार को सभी सम्माननीय पदाधिकारियों, सदस्यों,पूर्व छात्र छात्राओं की बैठक पब्लिक उच्चतर माध्यमिक शाला तुमगांव में दोपहर 01बजे रखी गई है इसमें समस्त छात्र छात्राओं को बड़ी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह ग्रुप ने किया है।सभी के महती सुझाव अपेक्षित है।

मनोज वैष्णव,कवि
मीडिया प्रभारी
PUBLIC SCHOOL TUMGAON GROUP (OLD BATCH)

Read More

राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप रांची में शामिल होंगे भोरिंग की डोमेश्वरी एवं दुर्गेश्वरी साहू।

Posted on :05-Jan-2026
राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप रांची में शामिल होंगे भोरिंग की डोमेश्वरी एवं दुर्गेश्वरी साहू।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग के 02 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप रांची के लिए।

महासमुंद : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा 69 वीं राष्ट्रीय शालेय तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 6 से 10 जनवरी 2026 तक रांची झारखंड में आयोजित किया गया है, जिसमें खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग की डोमेश्वरी साहू पिता लिखन लाल साहू एवं दुर्गेश्वरी साहू पिता चंद्रहास साहू का चयन हुआ हैं। 

डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग ने बताया कि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के कक्षा 11 वी की छात्रा डोमेश्वरी साहू रिकर्व राउंड और कक्षा 9 वी की छात्रा दुर्गेश्वरी साहू कंपाउंड राउंड का चयन राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 17 वर्ष आयु वर्ग के लिए हुआ हैं, इनका चयन कोण्डागांव में आयोजित राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के आधार पर हुआ है।

डोमेश्वरी साहू एवं दुर्गेश्वरी साहू दोनों खिलाड़ी तीरंदाजी खेल का अभ्यास प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य भोरिंग में कर रहे हैं, जिनके दिशानिर्देशन में इस मैदान से बहुत सारे खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में भाग लेकर जिले एवं राज्य को गौरवान्वित किया हैं। राष्ट्रीय तीरंदाजी खिलाड़ी डोमेश्वरी साहू ने सब-जूनियर नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश में प्रतिनिधित्व किया है। 

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में अभ्यासरत एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग के खिलाड़ियों का चयन होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार घृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन एवं समस्त स्टॉफ, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में होने पर संस्था के प्राचार्य श्रीमती कमलेश्वरी साहू, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, पुष्पा साहू, जीवन लाल साहू, यू आर साहू, भुवनेश्वरी शुक्ला, दीप्ति वर्मा, तनु श्री देशपाण्डे, स्मिता दास, रामनारायण साहू, संतोष यादव, शाला विकास समिति के अध्यक्ष पोखन लाल ढीढी , ओसराम ढीढी तथा समस्त सदस्य, प्रियंका लवेश ढीढी जनपद पंचायत महासमुंद, सरपंच ग्राम पंचायत भोरिंग लीला लोकेश्वर साहू, उप सरपंच भेख राम साहू, वेद प्रकाश साहू पंच, हितेंद्र ढीढी, आनंद टंडन, तेथिस चेलक, सतीश साहू, सावित्री साहू, गायत्री तरुण साहू ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल रायपुर एवं बिलासपुर में होगा आयोजित।

Posted on :05-Jan-2026
खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल रायपुर एवं बिलासपुर में होगा आयोजित।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स में वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल एवं हॉकी चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी तक रायपुर में

एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं तैराकी चयन ट्रायल बिलासपुर में 7 से 8 जनवरी तक होगा आयोजित।

महासमुंद : भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स का प्रथम संस्करण छत्तीसगढ़ राज्य में दिनांक 14 फरवरी 2026 से निर्धारित किया गया है, जिसमें कुल 9 खेलों को सम्मिलित किया गया है। राज्य दल की भागीदारी सुनिश्चित करने खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 6 से 8 जनवरी 2026 तक रायपुर एवं बिलासपुर में होना निर्धारित है। प्रतियोगिता के माध्यम से अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शन करने का सशक्त माध्यम हैं। छत्तीसगढ़ राज्य खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है तथा राज्य के प्रत्येक जिले में शामिल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी उपलब्ध हैं।

Open photo

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स का चयन ट्रायल रायपुर में 6 से 8 जनवरी तक आयोजित होगा जिसमें वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, फुटबॉल एवं हॉकी खेल शामिल हैं तथा बिलासपुर में दिनांक 7 से 8 जनवरी तक एथलेटिक्स, तीरंदाजी एवं तैराकी खेल आयोजित होगा जिसमें अनुसूचित जनजाति के बालक एवं बालिका कोई भी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। खेलों इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आयोजित होने वाले खेलों के आयोजन स्थल, दिनांक एवं इवेंट विवरण निम्नानुसार है - वेटलिफ्टिंग दिनांक 6 जनवरी को प्रातः 9 बजे से एवं कुश्ती, फुटबॉल दिनांक 07 से 08 जनवरी को स्वामी विवेकानंद स्टेडियम रायपुर में आयोजित होगा। हॉकी दिनांक 07 से 08 जनवरी प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा।

तीरंदाजी (रिकर्व एवं कंपाउंड) एवं एथलेटिक्स स्व. बी. आर. यादव स्टेडियम, बिलासपुर में दिनांक 07 से 08 जनवरी प्रातः 9 बजे से एवं तैराकी जिला खेल परिसर सरकंडा बिलासपुर में दिनांक 07 से 08 जनवरी प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा। खिलाड़ी छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी हो खिलाड़ी का अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित होना अनिवार्य हैं। आयु सीमा सभी पात्र महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों के लिए खुली हैं। चयन ट्रायल में ओरिजिनल अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड/स्थानीय प्रमाण पत्र साथ लेकर जाने कहा गया हैं।

एथलेटिक्स चयन ट्रायल में व्यक्तिगत स्पर्धा में 100 मीटर, 200, 400, 800, 1500, 5000, 10000, बाधा दौड़ 110 मीटर, बाधा दौड़ 400 मीटर, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक, भाला फेंक, तवा फेंक, 10 किलो मीटर पैदल चाल, 4 गुणा 100 मीटर एवं 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड़ बालक एवं बालिका शामिल हो सकते हैं। वेटलिफ्टिंग व्यक्तिगत पुरुष स्पर्धा में किलो ग्राम 60, 65, 71, 79, 88, 94, 110 एवं 110 किलो से अधिक एवं महिला वर्ग हेतु किलो ग्राम 48, 53, 58, 63, 69, 77, 86 एवं 86 से अधिक हो सकते हैं।

तैराकी में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों हेतु व्यक्तिगत स्पर्धा में 50, 100, 200 मीटर फ्री स्टाईल, 50 एवं 100 मीटर बैक स्ट्रोक, 50 एवं 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक, 50 एवं 100 मीटर बटरफ्लाई,  200 मीटर इंडिविजुअल मिडले, टीम इवेंट में 4 गुणा 100 मीटर फ्री स्टाईल रिले एवं 4 गुणा 100 मीटर मेडले रिले आयोजित होंगे। तीरंदाजी में महिला एवं पुरुष दोनों में व्यक्तिगत रिकर्व एवं कंपाउंड एवं टीम इवेंट में रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड तथा व्यक्तिगत स्पर्धा में शामिल होने वाले खिलाड़ी टीम इवेंट में शामिल हो सकेंगे। पंजीयन लिंक जारी किया गया है तथा जिले के जाने वाले खिलाड़ियों को अधिक जानकारी हेतु खेल अधिकारी महासमुंद 9617500748 से संपर्क कर सूची उपलब्ध किया जा सकता हैं।

Read More

समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति है - गोपाल

Posted on :26-Dec-2025
समाज की एकता ही राष्ट्र की शक्ति है - गोपाल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

​बेलसोंडा में उमड़ा जनसैलाब

हिन्दू सम्मेलन में गूँजा सामाजिक समरसता और एकता का संकल्प

महासमुंद : ​"हिन्दू सम्मेलन का यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का एक संकल्प है। समाज और राष्ट्र को वैभव के शिखर तक पहुंचाने के लिए जाति-पांति, ऊँच-नीच के भेदभाव किए बिना एक जुट होने आगे आना होगा। समाज की एकता ही राष्ट्र की असली शक्ति है।" उक्त उद्गार थे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शताब्दी वर्ष के अंतर्गत बेलसोंडा के  रामसत्ता चौक में भव्य 'हिन्दू सम्मेलन' में मुख्य वक्ता गोपाल यादव प्रांत सह कार्यवाह के। उन्होंने युवाओं से अपनी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता ने कहा कि "1925 में जब संघ की स्थापना हुई, तब भारत पराधीनता और आत्म-विस्मृति के गहरे अंधकार में था। उस समय संघ के संस्थापक डॉक्टर हेडगेवार ने हिन्दू शब्द को गौरव के साथ पुनर्जीवित किया। इन 100 वर्षों में संघ ने व्यक्ति निर्माण से राष्ट्र निर्माण की दिशा में व्यक्ति के चरित्र पर ध्यान दिया। अस्पृश्यता का निवारण जातिवाद  की दीवारों को तोड़कर एक पंक्ति में भोजन और भजन की संस्कृति विकसित की। विभाजन की विभीषिका हो या प्राकृतिक आपदाएं, स्वयंसेवकों ने सदैव 'नर सेवा ही नारायण सेवा' को चरितार्थ किया। उन्होंने कहा कि "संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर हमारा उत्सव केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि 'स्व' के जागरण का उत्सव होना चाहिए। हिन्दू सम्मेलन का अर्थ है सामाजिक समरसता का संकल्प। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को यह अनुभव हो कि वह इस विशाल हिन्दू परिवार का अभिन्न अंग है।"

पंच परिवर्तन पर अपना विषय रखते हुए विशिष्ट अतिथि संध्या शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य ने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य के पंच परिवर्तन को आवश्यक बताया। प्रयागराज कुंभ के समय एक थाली और एक थैला अभियान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने चलाया जिसके चलते वहां प्लास्टिक प्रदूषण से काफी हद तक के मुक्ति मिली। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भूतपूर्व सैनिक प्रदीप चन्द्राकर ने सनातन संस्कृति और हिन्दुत्व की बात करते हुए कहा "संस्कृति यदि शरीर है, तो हिन्दुत्व उसकी आत्मा है। हमारी संस्कृति और हिन्दुत्व का मूल मंत्र 'लोक कल्याण' है। यह किसी को मिटाने की नहीं, बल्कि सबको साथ लेकर चलने की शक्ति है। जब हम अपनी हिन्दुत्व की जड़ों से जुड़े रहेंगे, तभी हमारी संस्कृति का वृक्ष फलदायी और छायादार बना रहेगा।"

विशेष अतिथि के रूप में पारधी आदिवासी समाज के रतनी पारधी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी जीवराखन गिलहरे की उपस्थिति में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले बेलसोंडा के इस कार्यक्रम में लाफिन मंडल के ग्राम खरोरा, साराडीह, मुढ़ेना, नांदगांव, चिंगरौद, बम्हनी, परसट्ठी, बरोंडाबाजार, परसकोल, मचेवा, भुरका, लाफिन कला और लाफिन खुर्द के 14 ग्राम के लगभग 650 से भी अधिक संख्या में धर्मप्रेमी और युवा सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और भारत माता के पूजन के साथ हुआ। 

सम्मेलन के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा मेघराज चन्दसेन के मार्गदर्शन में रामचरितमानस का सस्वर संगीतमय गायन किया गया। कस्तूरबा ट्रस्ट के बच्चों के द्वारा मनमोहन देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया गया। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।  कार्यक्रम का प्रारंभ भारत माता व मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी की पूजा अर्चना व मंगलाचरण के पश्चात् आयोजन समिति के डॉ. वाणी तिवारी के स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। 

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनसमुदाय द्वारा धर्म की रक्षा और समाज में समरसता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया। आयोजन समिति के सदस्य हुलसी चन्द्राकर जनपद उपाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अतिथियों , संघ के स्वयंसेवकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। अंत में भारत माता की सामूहिक आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश साहू ने किया।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से विभाग प्रचारक ठाकुर राम, खंड संघचालक भगोली राम साहू, विभाग व जिला धर्मजागरण प्रमुख विपिन शर्मा व त्रिलोक शर्मा, विभाग सामाजिक सद्भाव प्रमुख रूपेन्द्र साहू, जिला महाविद्यालयीन कार्य प्रमुख गुलाब ठाकुर, जिला सह बौद्धिक प्रमुख राधेश्याम सोनी, गौसेवा आयोग के जिलाध्यक्ष नीलेश पटेल, खंड कार्यवाह चंदन डड़सेना, सह कार्यवाह कुणाल चंद्राकर, बौद्धिक शिक्षण प्रमुख उमेश भारती गोस्वामी, साजन यादव, नगर कार्यवाह राजेश डड़सेना, आयोजन समिति के योगेश चन्द्राकर, सरपंच प्रीति त्रिभुवन धीवर, उपसरपंच कुणाल चन्द्राकर, लक्ष्मीकांत तिवारी, विश्व हिन्दू परिषद से अखिलेश लुनिया, उत्तम वर्मा, भूतपूर्व सैनिक संघ से मयाराम साहू, नारायण चन्द्राकर, प्रकाश पटेल, भामिनी चन्द्राकर, भूषण चंद्राकर, लता तिवारी, एम आर विश्वनाथन, सुजाता विश्वनाथन, सुधा साहू, दिग्विजय साहू, निरंजना शर्मा,  खिलावन यादव, पूजा साहनी, तुलसीदास सेन, अरुण नेताम, सरिता देवांगन, अंशु धीवर, कुंती, मीना, कौशल्या चंद्राकर, मनीषा चन्द्राकर, हेमेन्द्र चन्द्राकर, बुद्धेश्वर धीवर, पुरुषोत्तम चन्द्राकर, झरना यादव, जमुना धीवर, हिमांशु, भारती ध्रुव, प्रेम साहू, मेघराज चंद्रसेन, रामेश्वर पांडे, रूपेश कुमार साहू, राजेंद्र साहू, गजानन, घनश्याम धीवर, भीखम धीवर, धनेश साहू, एमन धीवर, विक्रम जलछत्री, टीकम चंद्राकर अनिल चन्द्राकर, मनोज देवांगन, मीनू चन्द्राकर, लता साहू, संतोष सोनी, चिंतामणी चन्द्राकर, बालकिशन चन्द्राकर, चंद्रकांत चन्द्राकर, खिलेश साहू, सहित विविध संगठन से बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवा उपस्थित रहे। इस अवसर पर कस्तूरबा ट्रस्ट की बालिकाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई। कार्यक्रम में अरिहंत स्टेशनरी महासमुन्द द्वारा कस्तूरबा ट्रस्ट के सभी बच्चों को कापी व पेन प्रदान किया गया।

Read More

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

Posted on :25-Dec-2025
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर), प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशन के संबंध में राजनीतिक दलों की बैठक एवं प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

जिले के चारों विधानसभा में 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज

छूटे हुए मतदाता 22 जनवरी तक दावा-आपत्ति कर सकते हैं

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी को

महासमुंद :  भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर  के निर्देशानुसार 28 अक्टूबर 2025 से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य प्रारंभ किया गया। इसके तहत मतदाताओं के सत्यापन एवं एसआईआर के डिजिटाइजेशन हेतु 04 नवम्बर से 18 दिसम्बर (संशोधित तिथि) के बीच बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर पूर्ण किया गया। आयोग के निर्देशानुसार आज एसआईआर के तहत निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राजनीतिक दलों की बैठक एवं मीडिया प्रतिनिधियों की प्रेसवार्ता आहूत कर निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन के संबंध में विधानसभावार मतदाताओं की संख्या एवं इससे संबंधित जानकारी दी गई।


 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि निर्वाचक नामावली के आज प्रारंभिक प्रकाशन के उपरांत प्रारंभिक सूची में सम्मिलित मतदाता दावा एवं आपत्ति 22 जनवरी 2026 तक प्रस्तुत कर सकेंगे। दावा एवं आपत्ति में प्राप्त वास्तविक एवं पात्र मतदाताओं का पंजीकरण कर पुनः मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं के नाम केवल एक ही स्थान पर शामिल किए जाएंगे। दावा-आपत्ति की सूची सीईओ छत्तीसगढ़ की वेबसाइट में भी अपलोड की जाएगी। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा ईआरओ द्वारा नोटिस जारी करने एवं सुनवाई की समय-सीमा आज से 14 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इसी तरह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदाताओं एवं सभी राजनीतिक दलों की सहभागिता से जिले के विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 39 सरायपाली, 40 बसना, 41 खल्लारी एवं 42 महासमुंद में कुल 7 लाख 93 हजार 722 मतदाताओं ने अपने गणना पत्र जमा करवाएं, जिनका नाम प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में सम्मिलित हैं। इनमें 3 लाख 94 हजार 607 पुरूष मतदाता, 3 लाख 99 हजार 107 महिला मतदाता और 8 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल हैं। महासमुंद विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 86 हजार 820 मतदाता, खल्लारी में 2 लाख 3 हजार 231, बसना में 2 लाख 10 हजार 657 मतदाता एवं सरायपाली विधानसभा क्षेत्र में एक लाख 93 हजार 14 मतदाताओं के नाम प्रारंभिक सूची में दर्ज किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक प्रकाशन के पूर्व जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाताओं के नाम दर्ज थे, जिनमें 4 लाख 33 हजार 59 पुरूष मतदाता, 4 लाख 53 हजार 344 महिला मतदाता तथा 19 अन्य (थर्ड जेंडर) मतदाता शामिल थे।
 
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिनके गणना प्रपत्र विभिन्न कारणों से अप्राप्त रहे ऐसे कुल 92 हजार 700 मतदाता है, जो कुल मतदाता का 10.46 प्रतिशत है। जिसमें 24 हजार 497 मतदाता मृत, 37 हजार 66 मतदाता स्थानांतरित व 23 हजार 149 मतदाता अनुपस्थित रहे। इसी तरह 7 हजार 359 मतदाताओं का दोहरा पंजीकरण था तथा 629 अन्य कारणों से अप्राप्त रहे। ऐसे मतदाताओं की सूची मसमबजपवदण्बहण्हवअण्पदध्।ैक्स्पेज लिंक पर मतदान केन्द्रवार देख सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि युवा वोटर जो 01 जनवरी 2026 तक 18 साल हो गए हैं या हो जाएंगे, उन्हें फॉर्म 6 के साथ एनेक्सर 4 में दिए गए जरूरी घोषणा पत्र के साथ अप्लाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। अब तक 4000 फॉम 6 जमा किए गए है, जिसका जांच और घोषणा पत्र जमा करने के बाद नाम वोटर लिस्ट में जोड़े जाएंगे। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी 2026 को किया जाएगा।
 
उन्होंने बताया कि इस चरण में 4 निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, 7 सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों तथा 1083 बीएलओ ने जिम्मेदारी पूर्वक कार्य का निर्वहन किया है। इसके साथ ही 5 प्रमुख राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्षों सहित उनके क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने भी सक्रिय सहभागिता की तथा 2509 बूथ लेवल एजेंट भी राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त किए गए थे। बैठक के अंत में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावली के प्रारंभिक प्रकाशन की सूची सीडी एवं हार्ड कॉपी में प्रदान की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सचिन भूतड़ा, एसडीएम अक्षा गुप्ता सहित मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि जिसमें खल्लारी विधायक श्री द्वारिकाधीश यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्री येतराम साहू, श्री राहुल चंद्राकर, श्री आनंद साहू, कांग्रेस से श्री दाऊलाल चंद्राकर, आम आदमी पार्टी से श्री राकेश झाबक, श्री भूपेन्द्र चंद्राकर, बहुजन समाज पार्टी से श्री हंसाराम सोनवानी एवं प्रेस कांफ्रेंस में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Read More

सांसद खेल महोत्सव का वन खेल परिसर महासमुंद में हुआ शुभारंभ

Posted on :25-Dec-2025
सांसद खेल महोत्सव का वन खेल परिसर महासमुंद में हुआ शुभारंभ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मिला मौका - सांसद श्रीमती चौधरी

सांसद खेल महोत्सव में 8 विधानसभा के 1155 खिलाड़ी हुए शामिल

महासमुंद : लोकसभा स्तरीय दो दिवसीय सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ आज वन खेल परिसर महासमुंद में मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं मशाल प्रज्वलन के साथ किया गया। शुभारंभ अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल, छत्तीगसढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह मौजूद थे। सांसद खेल महोत्सव का गुरूवार 25 दिसम्बर को समापन होगा।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने सांसद खेल महोत्सव को युवा शक्ति का उत्सव बताया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि अनुशासन एवं खेल भावना भी विकसित करता है। उन्होंने कहा कि सांसद खेल महोत्सव से ग्रामीण प्रतिभाओं को उभरने का मौका मिला है। उन्होंने जानकारी दी कि इस महोत्सव के लिए 29 अगस्त से पंजीयन प्रारंभ हुआ था, जिसमें लगभग 86 हजार बच्चों ने पंजीयन कराया। संकुल स्तर से खिलाड़ियों ने भाग लिया है। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन एवं खेल भावना के साथ खेलते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने उद्बोधन में कहा कि गांव से लेकर लोकसभा तक युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवा शक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं की क्षमताओं को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने पंचायत से पार्लियामेंट तक युवाओं की सक्रिय सहभागिता पर जोर देते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  कहा कि यह खेल महोत्सव वास्तविक प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जो खिलाड़ी सच्ची प्रतिभा रखते हैं, उन्हें उचित मंच मिलना चाहिए और यही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, महेंद्र सिक्का, प्रशांत श्रीवास्तव, आनंद साहू, संदीप घोष, शरद मराठा,राहुल चंद्राकर, सुरेन्द्र चावला, जिला पंचायत सीईओ हेमंत नंदनवार एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित थे। इस अवसर पर खिलाड़ियों ने खेल भावना की शपथ ली। मशाल प्रज्वलन के पश्चात महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिताओं की शुरुआत 100 मीटर दौड़ से की गई, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 3 चरण में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में ग्रामीण 25 एवं शहरी 05 कुल 30 संकुल में आयोजित किया गया। विधानसभा स्तरीय सांसद खेल महोत्सव में संकुल के विजेता टीम एवं विजेता खिलाड़ी अपने-अपने विधानसभा में शामिल हुए। सामूहिक खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 19 वर्ष एवं 19 से 24 वर्ष तथा व्यक्तिगत खेलों के लिए आयु वर्ग 14 से 17 वर्ष, 18 से 20 वर्ष एवं 21 से 24 वर्ष के बालक एवं बालिका शामिल हुए। सामूहिक खेलों में खो-खो, कबड्डी एवं बॉलीबॉल तथा व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौंड, 400 मीटर दौंड, गोलाफेंक, भालाफेंक, लंबीकूद, ऊंचीकूद, गेड़ी दौड़ खेल शामिल है। सांसद खेल महोत्सव में 8 विधानसभा के 1155 खिलाड़ी जिसमें 664 बालक एवं 491 बालिका खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें बसना विधानसभा क्षेत्र के 182 खिलाड़ी, सरायपाली के 123, महासमुंद के 131, खल्लारी के 145, राजिम के 146, बिंद्रानवागढ़ के 149, कुरूद के 148 एवं धमतरी के 131 खिलाड़ी शामिल हुए।

Read More

अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख, महासमुंद एसपी ने बुलाई पहली क्राइम मीटिंग

Posted on :25-Dec-2025
अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख, महासमुंद एसपी ने बुलाई पहली क्राइम मीटिंग

संवाददाता: प्रभात मोहंती

पुलिस अधीक्षक महासमुन्द श्री प्रभात कुमार (IPS) के  द्वारा महासमुंद पुलिस के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पु.) एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारियों का क्राईम मीटिंग लेकर दिया गया महत्वपूर्ण  दिशा निर्देश।

 वर्ष 2025 के अंत तक गंभीर अपराधों, मर्ग, गुमइंसान,  एवं लंबित शिकायतों का निकाल हेतु दिया गया निर्देश।

महासमुंद :  आज दिनांक 23.12.2025 को पुलिस अधीक्षक, महासमुन्द श्री प्रभात कुमार (IPS) के द्वारा  पुलिस कार्यालय में  पहला क्राईम मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को आधुनिक एवं तकनीकी रूप से दक्ष होने व् कार्य करने दिए निर्देश। बैंठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जिले की कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की।  जिसमें-


01. लंबित मामलों का निराकरण:-* सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि पुराने लंबित अपराधों, मर्ग, गुमइंसान व लंबित शिकायतों का निकाल एवं विशेषकर महिलाओं और बच्चों के विरूध्द अपराधों का प्राथमिकता के आधार पर शत-प्रतिशत निराकरण करने दिए निर्देश।

02. नशा और अवैध गतिविधियां की रोकथाम- गांजा, नशीली दवा, टेबलेट, सिरफ व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु  ANTF  का गठन किया गया है। End to End विवेचना कर आरोपियों की गिरप्तारी करने एवं  अवैध शराब निर्माण करने, परिवहन व बेचने तथा जुआ-सट्टा जैसी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरूध्द कठोर कानूनी कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।*

03 . कानून व्यवस्था एवं फरियादियों की सुनवाई- अगामी क्रिसमश त्यौहार  एवं नव वर्ष में होने वाले आयोजनो हेतु सतत् पुलिस पेट्रोलिंग एवं पुलिस बल लगाकर लोगो की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं थानों में आने वाले फरियादियों/ पीड़ितों के साथ शालीन व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों पर तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।

04 . गौ तस्करी पर रोक-  थाना  क्षेत्रों में  सतत पेट्रोलिंग कर गौ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही कर अवैध तस्करो का गिरफतार कर गौ तस्करी पर पूर्णतः अंकुश लगाने दिए निर्देश।  

05 . फरार अपराधियों की धरपकड- संपत्ति संबंधी अपराधों (चोरी, लूट) पर अंकुश लगाने और वारंटी व लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

उक्त अपराध समीक्षा बैठक (क्राईम मीटिंग) में   पुलिस अधीक्षक  महोदय द्वारा समझाइश दिया गया की किसी भी अधिकारी / कर्मचारयों  द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही व अनैतिक कार्य में संलिप्त पाए जाने पर कठोर विभागीय कार्यवाही करने दिए निर्देश।

Read More

हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर दिल्ली में छत्तीसगढ़ शिवसेना का पांचवा धरना

Posted on :25-Dec-2025
हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर दिल्ली में छत्तीसगढ़ शिवसेना का पांचवा धरना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

धर्मांतरित लोगों से आरक्षण लाभ हटाया जाए : अजय बंजारे 

महासमुंद : छत्तीसगढ़ शिवसेना के द्वारा हिंदू राष्ट्र की मांग को लेकर देश की राजधानी दिल्ली में 17 दिसंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार के नेतृत्व में पाँच साल से लगातार दिल्ली में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है भारत देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम ज्ञापन सौपा गया और माँग की गई जल्द हिंदू राष्ट्र घोषित करे। देश के 80 प्रतिशत हिंदू समाज की माँग को पूरा करे। गौ माता को राष्ट्र माता धोषित करें। वहीं महासमुंद जिलाध्यक्ष अजय बंजारे ने कहा कि धर्मांतरित लोगों से आरक्षण लाभ हटाया जाए धर्मांतरित लोगो द्वारा हमारे आराध्यों संत समाजो व रित रिवाज संस्कृति क त्यागकर हमारे ही खिलाफ कार्य किया जाता है जिसका शिवसेना विरोध करतीं हैं।

गौ माता को महाराष्ट्र तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी ने राज्य माता दर्जा दिया वैसे ही छत्तीसगढ़ में ही राज्यमाता का दर्जा मिलना चाहिए। धरना स्थल जंतर मंतर पर उपस्थित छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार, कार्यकारी अध्यक्ष मधुकर पांडे, प्रदेश महासचिव रेशम जांगड़े, संजय नाग, सुनील झा, एच एन सिंह पालीवार, राकेश श्रीवास्तव, कमलाकर यादव, सुरज साहु, शिवराम केशरवानी, राजेश ठावरे, ईश्वर प्रसाद निषाद, कमल सोनी,अमित शर्मा,दुर्गेश गुप्ता,दिनेश जगत, सनत पटेल,जगत महानन्द, बद्री प्रसाद वर्मा एवम अन्य पदाधिकारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

कहार भोई समाज महासमुंद में 28 दिसंबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

Posted on :23-Dec-2025
कहार भोई समाज महासमुंद में 28 दिसंबर को नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : कहार भोई समाज महासमुंद मे नवनिर्वाचत एवं मनोनीत पदाधिकारीयों का  शपथ ग्रहण समारोह शपथ ग्रहण समारोह दिनांक  28/12/2025 दिन रविवार को सुबह 11 बजे रखा गया है स्थान माँ कन्हाई परमेश्वरी मंदिर प्रांगण कहार भोई समाज भवन इमली भाटा वार्ड न 2 महासमुंद  कार्यक्रम को लेकर युवा संगठन का गठन किया गया है और शपथ ग्रहण समारोह को लेकर बैठक आहूत की गयी जिसमे समाज के युवाओ ने अपनी उपस्थिति दर्ज क़र कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रुपरेखा बनायीं एवं अधिक से अधिक संख्या मे शामिल होनी की अपील की है ये जानकारी समाज के सचिव योगेश कुमार कश्यप ने दिया है

 

 

Read More

बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर बागबाहरा में व्याख्याताओं का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Posted on :23-Dec-2025
बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर बागबाहरा में व्याख्याताओं का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा की तैयारी हेतु ब्लॉक स्तरीय विषय आधारित ब्लू प्रिंट निर्माण हेतु बागबाहरा विकासखण्ड के व्याख्याताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी.सी.के सहयोग से ह्यूमन प्राइड इंग्लिश मीडियम हाइस्कूल बागबाहरा मे किया जा रहा है ब्लू प्रिंट निर्माण हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में हीरा सिंह नायक गणित, विजय कुमार घाटगे रसायन शास्त्र,कौशल चंद्राकर जीव विज्ञान, मनोज कुमार साहु भौतिक के द्वारा विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा साथ ही साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न बिंदु पर प्रकाश डाला जा रहा है प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य श्रीमती उमादेवी शर्मा, व्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी सिंहा, किरण कुमार कन्नौजे के टीम के द्वारा  आकस्मिक निरीक्षण किया भोजन , उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परख कर व्यवस्थाओं को संतोषप्रद बताया  उप प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि दूरस्थ अंचल के कुछ छात्र छात्राएं पढ़ाई में थोड़ा कम ध्यान देते है परीक्षा का समय पास आ गया है उन्हें ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने हेतु प्रेरित करने पर बल दिया गया प्रशिक्षण के दौरान व्यवस्था बनाने हेतु व्याख्याता परस राम सिन्हा का सहयोग रहा कुल 65 व्याख्याताओं के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है

Read More

राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 हेतु महासमुंद जिले के युवा कलाकारों का दल बिलासपुर रवाना

Posted on :23-Dec-2025
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2025-26 हेतु महासमुंद जिले के युवा कलाकारों का दल बिलासपुर रवाना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

जिले से युवा कलाकार युवा महोत्सव में शामिल होने रवाना

महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव वर्ष 2025-26 का आयोजन बिलासपुर में 23 से 25 दिसंबर 2025 तक किया जा रहा है। जिसमें महासमुंद जिले के 12 विधाओं में कलाकार शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर जिला स्तर पर महासमुंद के चयनित युवा कलाकारों के दल को अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना किया। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में जिले के युवा कलाकार लोकनृत्य, पंथी नृत्य, सुआ नृत्य, लोकगीत, वाद-विवाद, कहानी लेखन, चित्रकला, कविता लेखन, नवाचार, एकांकी नाटक, पारंपरिक वेशभूषा एवं रॉक बैंड सहित कुल 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। चित्रकला में ऋतिक पहारिया, कविता लेखन में गुलशन साव बसना, साइंस मेला में गरिमा कन्नौजे पिथौरा, पारंपरिक वेशभूषा में चांदनी साहू महासमुंद, कहानी लेखन में रेशम लाल पटेल पिथौरा, वाद विवाद में डिंपल डड़सेना अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विधा वार दल प्रभारी अंजुलि जैन, भूपेंद्र कुमार साहू, योगराज चौहान, शिवम् आर्य, कमलेश्वरी ध्रुव, प्रीति साहू, हेमलता साहू, उर्वशी साहू, रूप लाल साहू एवं नोडल अधिकारी दिलीप कुमार लहरे खेल अधिकारी पी जी कॉलेज महासमुंद शामिल हैं।


जिले के कलाकारों को अच्छे प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, जिला समन्वयक रेखराज शर्मा, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, अमित हिषिकर, गौरव चंद्राकर, सुरेन्द्र मानिकपुरी, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. विकास अग्रवाल, अवनीश वाणी, वसुंधरा साहू, अशोक चक्रधारी, प्राचार्य पीजी कॉलेज, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, विजय मिर्चें, आई टी आई महासमुंद आदि ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

महासमुंद पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब निर्माण करने, परिवहन करने तथा बिक्र करने वालों के विरुद्ध चलाया गया अभियान

Posted on :22-Dec-2025
महासमुंद पुलिस द्वारा भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब निर्माण करने, परिवहन करने तथा बिक्र करने वालों के विरुद्ध चलाया गया अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द पुलिस के द्वारा 12 प्रकरणों में 13 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 373.44 लीटर शराब कीमती 76,340 रूपये (छिहत्तर हजार तीन सौ चालीस रूपये ) के अवैध शराब जप्त किया गया।

छत्तीसगढ निर्मित अंग्रेजी व देशी एवं हाथ भट्ठी महुआ शराब बिक्री एवं परिवहन पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी।

महासमुन्द : सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन करने वाले के उपर कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया था जिसके तहत् समस्त थाना/चौकी प्रभारीयों व सायबर सेल महासमुन्द की टीम द्वारा अपने क्षेत्र मे लगातार गस्त पेट्रोलिंग कर मुखबिरो को सजग कर अवैध शराब निर्माण मादक पदार्थ परिवहन पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया था। 
इसी प्रकार दिनांक 21.12.2025 को महासमुन्द जिले के पुलिस टीम के द्वारा:- 

Open photo NaN

थाना सांकरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति के तेजकुमार खुंटे पिता डमरु  खुंटे उम्र 26  साल साकिन शंकरपुर टुकडा बनडबरी थाना सांकरा जिला महासमुंद के कब्जे से   कुल 120 लीटर हाथ भटठी महुआ शराब कीमती 24,500 को रूपये जप्त किया गया।

Open photo NaN

थाना सिंघोडा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति गुलापी बरिहा पति प्रतिबोध बरिहा उम्र 40 साल साकिन डोंगररक्शा थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) के कब्जे से 03 नग  प्लास्टिक जरकीन 20-20 लीटर  क्षमता में 20- 20 लीटर कुल 60 लीटर एवं 05 -05 लीटर वाली जरकीन में कुल 10 लीटर तथा 02 नग में 02 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब भरी हुई कुल जुमला 72 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब कीमती 14700 रूपये जप्त किया गया।

Open photo NaN

थाना महासमुन्द में 02 प्रकरणों में 03 व्यक्ति 01. महेन्द्र कोसले व 02. धर्मेन्द्र कोसले पता महासमुन्द , 03. रोहित यादव पिता सुभाश यादव उम्र 24 वर्ष सा. नयापारा, महासमुन्द के कब्जे से कुल 88 लीटर शराब कीमती 20000 रूपयें जप्त किया गया।

थाना पिथौरा में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति सुरेश सेन पिता किशन सेन उम्र 45 वर्ष ग्राम सलडीही, सांकरा के कब्जे से 7 लीटर शराब कीमती 1400 रूपयें जप्त किया गया।

थाना बसना में 02 प्रकरणों में 02 व्यक्ति वनोद साहू पिता शशी साहू उम्र 34 वर्ष ग्राम बोहारपार, महासमुन्द, नरोत्तम रौतिया पिता बनमाली उम्र 42 वर्ष ग्राम जगदीशपुर महासमुन्द के कब्जे से कुल 22 लीटर शराब कीमती 4400 रूपयें जप्त किया गया।

थाना सरायपाली में 02 प्रकरणों में 02 व्यक्ति बैशाखु अजय पिता आनंद अजय उम्र 32 वर्ष ग्राम बालसी एवं परिक्षित चौहान पिता तिरिथ चौहान उम्र 48 वर्ष ग्राम जोगीडीपा सरायपाली के कब्जे से कुल 28.7 लीटर शराब कीमती 5740 रूपयें जप्त किया गया। 

थाना बागबाहरा में 01 प्रकरण में 01व्यक्ति यशंवत सोनवानी पिता विश्णु सोनवानी उम्र 36 वर्ष बाजार पारा बागबाहरा के कब्जे से कुल 25 लीटर शराब कीमती 1200 रूपयें जप्त किया गया।

थाना तुमगांव में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति मनहरण कुर्रे पिता बुधारू कुर्रे उम्र 21 वर्ष ग्राम रसोटा थाना खरोरा, रायपुर के कब्जे से कुल 7.74 लीटर शराब कीमती 4000 रूपयें जप्त किया गया, 
थाना खल्लारी में 01 प्रकरण में 01 व्यक्ति कब्जे से कुल 3 लीटर शराब कीमती 400 रूपयें जप्त किया गया,

महासमुन्द जिले में अवैध शराब के विरूध्द अभियान के तहत् 12 प्रकरणों में 13 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 373.44 लीटर शराब कीमती 76,340 रूपये ( छिहत्तर हजार तीन सौ चालीस रूपये ) जप्त कर महासमुन्द पुलिस के द्वारा सभी व्यक्तियों के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत् प्रकरण दर्ज किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई है।
 

Read More

बागबाहरा में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर व्याख्याताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Posted on :22-Dec-2025
बागबाहरा में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा तैयारी को लेकर व्याख्याताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद के आदेशानुसार बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं और बारहवीं के परीक्षा की तैयारी हेतु ब्लॉक स्तरीय विषय आधारित ब्लू प्रिंट निर्माण हेतु बागबाहरा विकासखण्ड के व्याख्याताओं का पांच दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एवं बी.आर.सी.सी.के सहयोग से ह्यूमन प्राइड इंग्लिश मीडियम हाइस्कूल बागबाहरा मे किया जा रहा है

Open photo NaN

ब्लू प्रिंट निर्माण हेतु मास्टर ट्रेनर के रूप में हीरा सिंह नायक गणित, विजय कुमार घाटगे रसायन शास्त्र,कौशल चंद्राकर जीव विज्ञान, मनोज कुमार साहु भौतिक के द्वारा विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया जा रहा साथ ही साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न बिंदु पर प्रकाश डाला जा रहा है प्रशिक्षण के दौरान जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के उप प्राचार्य श्रीमती उमादेवी शर्मा, व्याख्याता श्रीमती लक्ष्मी सिंहा, किरण कुमार कन्नौजे के टीम के द्वारा  आकस्मिक निरीक्षण किया भोजन ,

Open photo NaN

उपस्थिति और अन्य व्यवस्थाओं को बारीकी से परख कर व्यवस्थाओं को संतोषप्रद बताया  उप प्राचार्य के द्वारा बताया गया कि दूरस्थ अंचल के कुछ छात्र छात्राएं पढ़ाई में थोड़ा कम ध्यान देते है परीक्षा का समय पास आ गया है उन्हें ज्यादा से ज्यादा पढ़ाई करने हेतु प्रेरित करने पर बल दिया गया प्रशिक्षण के दौरान व्यवस्था बनाने हेतु व्याख्याता परस राम सिन्हा का सहयोग रहा कुल 65 व्याख्याताओं के द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है

Read More

धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन में हेराफेरी

Posted on :22-Dec-2025
धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान  परिवहन में हेराफेरी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 4 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज

कलेक्टर के निर्देश पर जिले में धान परिवहन अनियमितता में बड़ी कार्रवाई

महासमुंद : जिले में समर्थन मूल्य में धान खरीदी सतत रूप से जारी है ,वहीं धान खरीदी में अनियमिता करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जा रही है ।अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ एफ आई आर का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के  निर्देश पर जिले में सर्वाधिक धान जप्त के प्रकरण बनाए गए हैं ।गत 20 दिसंबर को सरायपाली अंतर्गत धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल में धान परिवहन के संबंध में अनियमिता पाई गई जिसके विरुद्ध  एफ आई आर दर्ज किया गया है। 

खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव ने बताया कि दिनांक 20.12.2025 के शाम करीब 6 बजे सिंगबहाल धान उपार्जन केंद्र में धान की हेराफेरी के संबंध में सुचना प्राप्त होने पर खाद्य निरीक्षक श्री अविनाश दुबे एवं तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा मौके में जाकर प्रभारी बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत करने को कहा गया जिस पर बुध्दिवंत प्रधान द्वारा DO, DM राईस मिलर गेट पास एवं तौल पत्रक प्रस्तुत किया गया। जिसको जांच करने पर DO में श्री भोलेनाथ इण्डस्ट्रीज छुईपाली का 350 क्विटंल का DO एवं DM में कुल 875 बोरा धान, धान उपार्जन केंद्र सिंगबहाल से श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली को जारी करना पाया गया, जबकि ट्रक क्रमांक CG 06 HB 4361 में 500 बोरी धान लोड होना पाया गया।

उक्त अनियमितता में 01. बुध्दिवंत प्रधान 02. हेमंत साहु  03. गिरजाशंकर भोई एवं  आशीष अग्रवाल निवासी छुईपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) की संलिप्तता पाई गई है। उक्त कृत्य शासन को हानि पहुंचाने की मंशा से होना पाया गया है।  उक्त संदर्भ में तहसीलदार सरायपाली, खाद्य निरीक्षक सरायपाली एवं पर्यवेक्षक शाखा सरायपाली द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के अनुसार संयुक्त जांच दल के द्वारा  सहकारी समिति मर्या० सिंगबहाल के धान उपार्जन केन्द्र सिंगबहाल से मिल श्री भोलेनाथ इण्डट्रिज छुईपाली को जारी D.O. एवं DM के आधार पर ट्रक में लोड किये धान एवं उक्त से संबंधित

दस्तावेजो, रजिस्टर, सीसीटिवी फुटेज की जांच में प्राप्त तथ्य के अनुसार बुद्धिवंत प्रधान, हेमंत साहू तथा गिरिजाशंकर भोई के द्वारा जानबुझकर तय DM की मात्रा से कम धान ट्रक में लोड किया गया एवं शासन को हानि पहुंचाने का कार्य किया गया है एवं इस कृत्य में श्री भोलेनाथ इंडस्ट्रीज छुईपाली के संचालक श्री आशीष अग्रवाल सक्रीय रूप से भागीदार है। उक्त अनियमितता में सम्मिलित दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज  कर लिया गया है।

Read More

मनरेगा कानून में अनूचित परिवर्तन के विरोध में प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन।

Posted on :22-Dec-2025
मनरेगा कानून में अनूचित परिवर्तन के विरोध में प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ की उपस्थिति में कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन।

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद: केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा 20 वर्ष पुरानी योजना मनरेगा के नाम तथा योजना के मूल स्वरूप में परिवर्तन पर कांग्रेस ने कड़ा ऐतराज जताया है। केन्द्र सरकार की बदनियती से लिए गये इस फैसले के विरोध में प्रदेश भर में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। इसी क्रम में महासमुंद जिला मुख्यालय में आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रतिक्रिया देते हुए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा की मनरेगा के तहत 90% फण्ड पहले केन्द्र सरकार वहन करती थी मनरेगा में परिवर्तन के बाद केन्द्र केवल 60% फण्ड देगा तथा 40% राज्य को वहन करना होगा।

राज्यो पर 30% का अतिरिक्त बोझ ऐसे समय डाला गया है जब राज्यो की स्थिति पहले ही कमजोर है ऐसे में राज्य सरकारें इस योजना के लिए फण्ड कहा से लाएगी यह गंभीर प्रश्न है। जांगिड़ ने कहा ये विरोध-प्रदर्शन ना सिर्फ मनरेगा को कमजोर करने को लेकर है बल्कि महात्मा गांधीजी को लेकर जो भाजपा की विचारधारा है उसके भी खिलाफ है। एक तरफ भाजपा ने गरीब मजदूर को मिल रहे रोजगार की गारंटी को खत्म कर दिया तो दूसरी तरफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटा कर अपनी गोडसेवादी सोच को एक बार फिर उजागर किया है।

खल्लारी विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने मनरेगा का नाम बदलने पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अब नए बदलावों के जरिए मनरेगा के मूल स्वरूप को ही खत्म करना चाहती है। खल्लारी विधायक श्री यादव ने कहा कि महान अर्थशास्त्री और तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 2005 में यूपीए सरकार के तहत मनरेगा जैसी योजनाएं लागू की। जिसमें 100 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई और अगर समय पर काम नहीं मिलता तो बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान भी शामिल था। उन्होंने कहा कि कोविड महामारी के दौरान, यही योजना लाखों प्रवासी मजदूरों के लिए जीवन रेखा साबित हुई, जिसने अपने गांवों में लौटे लोगों को रोजगार दिया।

विधायक श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी को दो चीज़ों से पक्की नफ़रत है - महात्मा गांधी के विचारों से और गरीबों के अधिकारों से। मनरेगा, महात्मा गांधी के ग्राम-स्वराज के सपने का जीवंत रूप है - करोड़ों ग्रामीणों की ज़िंदगी का सहारा है, जो कोविड काल में उनका आर्थिक सुरक्षा कवच भी साबित हुआ। मगर, प्रधानमंत्री मोदी को यह योजना हमेशा खटकती रही, और पिछले कुछ सालों से इसे कमजोर करने की कोशिश करते रहे हैं। आज वो मनरेगा का नामो-निशान मिटाने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि यह नया बिल महात्मा गांधी के आदर्शों का अपमान है - मोदी सरकार ने पहले ही भयंकर बेरोज़गारी से भारत के युवाओं का भविष्य तबाह कर दिया है, और अब ये बिल ग्रामीण गरीबों की सुरक्षित रोज़ी-रोटी को भी खत्म करने का ज़रिया है। हम इस जनविरोधी बिल का पुरजोर विरोध करेंगे।

कार्यक्रम को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमरजीत चावला ने भी संबोधित करते हुए कहा की मनरेगा कांग्रेस शासन की एक सफल योजना है जो ग्रामीण क्षेत्र में बेरोज़गारी दूर करने में मील का पत्थर साबित हुई है भाजपा सरकार के पास कोई सफल योजना नहीं है इसलिए कांग्रेस की इस सफल योजना को कमजोर स्वरूप देकर अपनी खीज साबित करने की कोशिश कर रही है मगर हम यह होने नहीं देंगे। कार्यक्रम को अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया जिसमें प्रमुख रूप से सरायपाली विधायक चातुरी नंद, जिला प्रभारी दिनेश यदु, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष केशव चंद्राकर, महेंद्र चंद्राकर लक्ष्मण पटेल, दाऊलाल चंद्राकर, हीरा बंजारे, गणेश शर्मा, अंकित बागबाहरा, निखिलकांत साहु नितेंद्र बेनर्जी, अमन चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन अमर अरुण चंद्राकर, नरेंद्र सेन, भूपेन्द्र ठाकुर, सुश्री दुर्गा सागर आदि ने अपने-अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल ने किया तथा जिलेभर से धरना-प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे लोगों का आभार प्रदर्शन दिव्येश चंद्राकर ने किया।

उक्त धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए जिसमें प्रमुख रूप से ब्लॉक अध्यक्ष गण खिलावन बघेल, ढेलू निषाद, खिलावन साहू, भूपेंद्र ठाकुर, रवि निषाद, करण सिंह दीवान, संतोष पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू, सेवन लाल चंद्राकार, मनोज कांत साहू, राजेंद्र चंद्राकर, हरदेव ढिल्लों, जसबीर ढिल्लों, प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, जिला कोषाध्यक्ष निर्मल जैन, नितेंद्र बेनर्जी, हर्षित चंद्राकर, सचिन गायकवाड, राजेश सिन्हा राजू साहू, श्रीमती अन्नु चंद्राकर, वीरेंद्र चंद्राकर, सीटू सलुजा, गिरीश पटेल, सोनम रामटेक, टोमन सिंह कागजी, तुलसी साहू, गौरव चंद्राकर, फिरोज़ मेमन, शमीम खान, शहजान पाशा, अरिन भागीरथी चंद्राकर, मेहुल सूचक, भारत सिंह ठाकुर, तबरेज खान, राहुल लालवानी, गोपी तारक, नरेंद्र जैन, देवेश शर्मा, नुकेश महंत, अनीश राजवानी, पारस सांखला, नारायण नामदेव, सागर डोंगरे, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, अनुराग चंद्राकर, जय पवार, राजा कोशा, मोती साहू, मिंदर चावला, प्रदीप चंद्राकर, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Read More

राष्ट्र के लिए स्वयं से होकर सेवा करने वाला संगठन ही स्वयसेवक संघ है – डॉ. ओमप्रकाश शर्मा

Posted on :22-Dec-2025
राष्ट्र के लिए स्वयं से होकर सेवा करने वाला संगठन ही स्वयसेवक संघ है – डॉ. ओमप्रकाश शर्मा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 अपार जनसमूह के साथ पटेवा मण्डल में हिन्दू सम्मेलन आयोजित 

महासमुन्द : “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना से लेकर अब तक निरंतर राष्ट्रहित में आनेवाली चुनौतियों का सामना करते हुए भारत को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाकर विश्व गुरु के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए प्राणपन से राष्ट्र सेवा में लगा हुआ है”  उक्त उदगार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के अवसर पर पटेवा मण्डल के ग्राम जोगीडीपा के सिद्धनाथ मन्दिर परिसर में आयोजित हिन्दू सम्मेलन में प्रमुख वक्ता प्रान्त सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किये उन्होंने कहा कि जब हिन्दुस्तान परतंत्र था तब अंग्रेजों व अन्य विधर्मियों ने हिन्दुओं को विभिन्न वर्गों में बांटने की कोशिश की तथा आम लोगों के मन में देशभक्ति की भावना को समाप्त करने का प्रयास किया,

जब हिन्दू समाज बिखरने लगा तब 1925 में विजयादशमी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना डॉक्टर केशव बलीराम हेडगेवार द्वारा नागपुर में की गई | श्री शर्मा ने संघ की स्थापना से अब तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राह में आने वाली चुनौतियों तथा प्रतिबंधों के विषय में बताते हुए संघ द्वारा किये गए कार्यों को विस्तार से बताया तथा  विधर्मियों द्वारा हिन्दुओं को जातियों व वर्गों में बांटने के कुत्सित प्रयास का उल्लेख करते हुए उनसे सावधान रहने का अनुरोध किया| सम्मेलन में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित सरायपाली की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरला कोसरिया ने हिंदुत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रेष्ठ गुणों को धारण करने वाला ही हिन्दू कहलाता है

Open photo

हिन्दुओं में कोई जाति नहीं होती बल्कि कर्म के आधार पर कार्यों का विभाजन किया जाता है कुछ विधर्मियों ने हिन्दुओं को जाति और वर्ग में बांटने की कोशिश की परन्तु प्रत्येक हिन्दू को समझना चाहिए कि सभी हिन्दू एक हैं ना कोई उच्च है ना कोई निम्न है| राक्षस कुल में जन्म लेने वाला प्रहलाद भक्त के रूप में तथा यादव कुल में जन्म लेने वाला कृष्ण भगवान के रूप में पूजनीय हैं उन्हें ब्राह्मण भी उसी रूप में पूजते हैं जैसे सभी जाति के लोग पूजते हैं फिर हम कैसे कह सकते हैं कि हिन्दुओं में जातियां जन्म पर आधारित हैं, ऎसी भ्रांतियां विधर्मियों ने फैलाई है जिस पर हमें विश्वास नहीं करना है | हम हिन्दू हैं और सभी हिन्दू एक हैं इसी भाव को लेकर हमें राष्ट्रहित में आगे बढना हैं |

हिन्दू देवी देवताओं पर भ्रांतियां फैलाने वालों पर भी श्रीमती कोसरिया ने अपने तर्कों से करारा प्रहार किया | हिन्दू सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पटेवा की सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती उमा ध्रुव ने पञ्च परिवर्तन पर अपनी बात रखी तथा ग्राम पंचायत जोगीडीपा की सरपंच श्रीमती सिया बाई नंदे ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की | विभाग समरसता प्रमुख नन्दकुमार साहू तथा खण्ड सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख ओम नारायण शर्मा ने सम्मेलन का संचालन किया तथा जिला धर्म जागरण प्रमुख त्रिलोक शर्मा ने सम्मेलन की सफलता के लिए उपस्थित जनसमूह को धन्यवाद ज्ञापित किया | अंचल में पहली बार आयोजित हिन्दू सम्मेलन के अंत में भोजन प्रसादी व रुद्राक्ष वितरण किया गया | 

कार्यक्रम में विभाग धर्म जागरण प्रमुख विपिन शर्मा, विभाग प्रचारक ठाकुर राम, जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख विवेक दीक्षित, सह बौद्धिक शिक्षण प्रमुख राधेश्याम सोनी, जिला महाविद्यालय प्रमुख गुलाब ठाकुर, खण्ड कार्यवाह चन्दन डडसेना, प्रेम शंकर जी, खण्ड प्रचार प्रमुख देवेन्द्र निर्मलकर, खण्ड संपर्क प्रमुख प्रांशु चंद्राकर, सामाजिक सद्भाव प्रमुख साजन यादव, जिला सेवा प्रमुख नीलेश पटेल, बजरंग दल संयोजक गीतेश पंडा, सहसंयोजक दुर्गेश यादव, मातृशक्ति प्रखण्ड संयोजिका ममता शीतल मिश्रा, दुर्गा वाहिनी प्रखंड संयोजिका कंचन चौधरी, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, जिला कोषाध्यक्ष राहुल चन्द्राकर, मीडिया प्रभारी आनंद साहू, एथलेटिक संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिगेश्वरी चंद्राकर, मंडल महामंत्री सुनील पटेल, चिरको महाविद्यालय अध्यक्ष विकास अग्रवाल, ग्राम पंचायत पटेवा की सरपंच श्रीमती दूज बाई ध्रुव, मानपुर सरपंच रूमेश साहू, बोडरा सरपंच श्रीमती कुमारी नायक, रूमेकेल सरपंच प्रतिनिधि संतोष चंद्राकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, लालाराम साहू, मनोहर साहू, नारायण साहू, डॉ. सोमनाथ सिन्हा, मानसिंग देवांगन, देवराज साहू, मनोहर दुबे, झलप से श्रीमती ललिता अग्रवाल, निर्भय नायक, सम्मी सलूजा, अंचल से चंद्रशेखर पटेल, शिव नंदे, हीरालाल पटेल, तीरथ दीवान, हेमलाल ध्रुव, रूपेन्द्र त्रिपाठी, जगमोहन ठाकुर, संपत पटेल, जवाहर साहू, कुलेश्वर साहू, सहित अपार जनसमूह उपस्थित रहा |

Read More

Previous12...10111213141516...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution