× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...14151617181920...7576Next

ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट देहरादून में तीरंदाजी खेल में बागबाहरा के पिरीत साहू ने जीता कांस्य पदक

Posted on :15-Nov-2025
ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट देहरादून में तीरंदाजी खेल में बागबाहरा के पिरीत साहू ने जीता कांस्य पदक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ऑल इंडिया तीरंदाजी में पिरीत साहू ने देहरादून में जीता कांस्य पदक। 

महासमुंद : 28 वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन वन विभाग द्वारा दिनांक 12 से 16 नवम्बर 2025 तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित किया गया जिसमें बागबाहरा जिला महासमुंद के पिरीत राम साहू ने छत्तीसगढ़ के दल में शामिल होने के साथ ही पुरुष वर्ग ओपन कैटेगरी में 30 मीटर दूरी में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। छात्रावास अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि पिरीत बागबाहरा के एक छोटे से कस्बे में बहुत सीमित संसाधनों और विभिन्न समस्याओं से जूझते हुए तीरंदाजी के क्षेत्र में अपनी उपलब्धि छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग के विभागीय प्रतियोगिता में प्राप्त की है।

 जिला तीरंदाजी संघ के मार्गदर्शन में लगातार लगभग 10 वर्षों से अभ्यास कर रहे पिरीत राम साहू ने स्थानीय कृष्ण अग्रवाल सेवा केंद्र बिहाझर में रहते हुए अपने अध्ययन के साथ-साथ तीरंदाजी खेल को अपने जीवन मे शामिल किया और शालेय तथा महाविद्यालय स्तर पर सफलताएं अर्जित की। उनकी इन सफलताओं ने खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद का ध्यान अपनी ओर खींचा और हर सम्भव सहायता खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे से प्राप्त हुई और अब पिरीत राम वन विभाग में अपनी सेवाएं देते हुए विभाग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने में सफलता प्राप्त कर जिले को गौरवान्वित किया है। 

कांस्य पदक जीतने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ बागबाहरा अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, कोषाध्यक्ष अरविंद छाबड़ा, हॉस्टल अधीक्षक डॉ. पूर्णेन्द्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, व्यायाम शिक्षक ऋषि कपूर साहू, हिरेन्द्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, संजय पैकरा, मुकेश वेगड़, पद्मा साहू, चांदनी साहू, नवलीन कौर, संजय सोनवानी, नरेश साहू, जया साह एवं बाल आश्रम के स्टॉफ एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

देवरी हायर सेकेंडरी स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, बिरसा मुंडा की विरासत को किया नमन

Posted on :15-Nov-2025
देवरी हायर सेकेंडरी स्कूल में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, बिरसा मुंडा की विरासत को किया नमन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज जनजातीय गौरव पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने जनजातीय गौरव दिवस का वाचन किया और बताया कि आज भगवान बिरसा मुंडा का जन्म दिवस है इनके द्वारा विदेशी संस्कृति के विरूद्ध उलगुलान कार्यक्रम चलाया गया था भारतीय और वनवासी संस्कृति को बचाने की कोशिश करने वाले जननायक थे कार्यक्रम में मिथलेश ठाकुर, हंसलाल ठाकुर, कमल ठाकुर, फिजा ठाकुर, सुनीता ठाकुर, संगीता पटेल, कंचन देवांगन, ईशा चक्रधारी, लक्ष्मी निषाद के द्वारा आदिवासी परिधान में अपने संस्कृति की झलक और आदिवासी  नृत्य  प्रस्तुत किया। 

आदिवासी समाज के व्याख्याता गण भोजराम ध्रुव, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, आशीष यादव ने भी गौरव दिवस पर अपने अपने विचार प्रस्तुत किए कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे ने बताया कि बिरसा मुंडा ने अपने समाज की सांस्कृतिक विरासत को बचाने का प्रयास किया इस अवसर में व्याख्याता संजय बारसागढ़े, आनन्द राम व्यौहार, नीलू सोनी, रविप्रकाश पात्रे,बी, एल, टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर भारतीय, कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

महासमुंद के वरिष्ठ अंपायर ओम प्रकाश जायसवाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर, महिला वर्ल्ड कप कबड्डी के लिए आमंत्रित

Posted on :15-Nov-2025
महासमुंद के वरिष्ठ अंपायर ओम प्रकाश जायसवाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर, महिला वर्ल्ड कप कबड्डी के लिए आमंत्रित

 संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शिक्षा विभाग में कार्यरत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरदा के व्यायाम शिक्षक श्री ओम प्रकाश जायसवाल  छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के संगठन सचिव , महासमुंद जिला कबड्डी संघ के सचिव एवं जिला के प्रथम वरिष्ठ राष्ट्रीय अंपायर को बांग्लादेश में आयोजित होने वाली द्वितीय महिला वर्ल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता दिनांक 17 /11/25 से 24 /11 /25 तक होना है  के लिए अंपायर के रूप में आमंत्रित किया गया है। महिला वर्ल्ड कप कबड्डी प्रतियोगिता में शामिल होने वाले महासमुंद के इकलौते अंपायर है इस उपलब्धि का श्रेय श्री जायसवाल ने छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री विमल बघेल एवं महासचिव एवं महासचिव श्री प्रदीप यादव  पूर्व अध्यक्ष श्री अशोक चौधरी तथा पूर्व महासचिव श्री बसंत शर्मा के साथ के इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के प्रेसिडेंट  श्री तेजस्वी सिंह गहलोत, एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट श्री विभोर वी. जैन, जनरल सेक्रेटरी जितेंद्र पी.ठाकुर वह अपने गुरु द्वारका तिवारी पूर्व महासचिव राम विशाल साहू को दिया। इस उपलब्धि पर महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ,महासमुंद जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे एवं सहायक संचालक श्री नंदकुमार सिन्हा, जिला क्रीड़ा अधिकारी श्री मनोज कुमार घृत लहरे सहायक, जिला क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजलि बरमल, श्री हेमंत यादव,  श्री अवध राम चंद्राकर, श्री कुलेश्वर कश्यप (बिलासपुर), श्री के आर नायक, जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष श्री पवन कुमार ध्रुव,  श्री सुरेंद्र मानिकपुरी, श्री निर्भय नायक, श्री चेतन ठाकुर, श्री हेमंत डडसेना सेना, श्री रमाकांत ध्रुव, श्री आज्ञाराम ठाकुर, श्री विवेकानंद ठाकुर, श्री धीमान राज पैनोरिया, श्री विनोद यादव (बागबाहरा), श्री हेमंत बारिक, श्री शंकर लाल पटेल, श्री खगेंद्र तारक, श्री सेवाराम साहू रायपुर, श्री विष्णु राम साहू विष्णु राम साहू अभनपुर, श्री वेदराम व्यायाम शिक्षक बिरकोनी श्री सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक बेमचा, श्री नीलम कुमार सिन्हा व्यायाम शिक्षक बम्हनी, श्री हीरेंद्र साहू , श्री गणेश राम कोसरे व्यायाम शिक्षक खट्टी,श्री सुधीर प्रधान व्याख्याता पिथौरा, श्री राजेश साहू व्यायाम शिक्षक भित्तिडीह, श्री नारायण गभेल व्यायाम शिक्षक घोच, श्री सलीम चौधरी व्यायाम शिक्षक शेर,श्रीमती हेमपुष्पा ध्रुव व्यायाम शिक्षक, सुश्री चारुलाता गजपाल वन विभाग महासमुंद ,जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष एवं कोच श्री इमरान अली , परस राम सिन्हा,कौशल कुमार कश्यप पेंड्रा रोड, मयंक सिंह मैडम दिल्ली, कमलेश साहु, मिथलेश कुमार दीवान, कामता प्रसाद साहू एवं छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के समस्त पदाधिकारी एवं कबड्डी प्रेमियों सहित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिरदा के समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित किया है।

Read More

कलयुग में भागवत कथा ही जीवन का सार है- वैष्णवाचार्य सुरेन्द्र दास

Posted on :14-Nov-2025
कलयुग में भागवत कथा ही जीवन का सार है- वैष्णवाचार्य सुरेन्द्र दास

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : पवित्र महानदी के तट पर बसे मां महामाया की सुन्दर संस्कार नगरी महासमुन्द में बांके बिहारी जी की ईच्छानुसार पवित्र भागवत महापुराण कथा करने का परम सौभाग्य मुद्दझे दिनांक 7 नवंबर से 14 नवंबर 2025 तक स्थानीय डॉ. तिवारी विल्डिंग के सामने, वार्ड नं. 16 महासमुंद में गुप्ता परिवार के माध्यम से उनके दिवंगत परिजनों स्व. रामकुमार गुप्ता, स्व. रविकांत गुप्ता एवं स्व अनिवाश गुप्ता की पुण्य स्मृति में इस कार्तिक मास में प्राप्त हुआ। सभी वार्डवासियों एवं महासमुन्द नगरवासियों ने इस कथामृत का रसपान किया सभी को जीवन में 1 बार अवश्य इस कथा का श्रवण करना वाहिए ।

महाराज जी ने कहा कि अपने 24 घण्टे के समय में कम से कम 30 मिनट भगवान की सेवा के लिए अवश्य निकालें। यह आध्यात्मिक साधना मनुष्य के मन, विचार और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। आज जीवन में इस कलयुग में लोग अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में भागवत कथा अमृत का श्रवण और सत्कर्म व्यक्ति को अंदर से मजबूत बनाते हैं। वैष्णवाचार्य जी ने यह भी कहा कि इंसान की सच्चे मन से गौ सेवा, ज्ञान सेवा और गंगा सेवा करें तो जीवन में आने वाली परेशानियों, बाचियां समाप्त होते जायेंगी। प्रभु की भक्ति ही एकमात्र उपाय हैं।

आज त्रेता युग के बाद कलयुग में हम सभी मानव अपना जीवन व्यतीत कर रहे है इस कलयुगी संसार में धर्म जागरण की नितांत आवश्यकता है क्योंकि सनातन से जुड़कर ही हम आज के परिवेश में हम अपने घर, परिवार, बाल गोपाल एवं कुटुम्ब समाज में एक अच्छे संस्कारवान मनुष्य बनकर अपना एवं परिवारजनों का कल्याण कर सकते हैं एवं भागवत कथा से हमें यह शिक्षा मिलती है कि किस प्रकार धर्म के सद्‌मार्ग पर चलकर आज भाई-भाई के बीच संबंधों एवं पत्ति- पत्नि के पवित्र रिश्तों में भी संस्कार के अभाव में अलगाव की स्थिति परिलक्षित हो रही है जो इस बात की और इंगित करता है कि आज कलयुग के प्रभाव से घर-घर में प्रभु राम यांके बिहारी के आदशी, जीवन चरित्र एवं धार्मिक पौराणिक कथाओं के अनुसार वर्णित अंशों को अपने जीवन मेंउतारते हुए आत्मसात करने की नितांत आवश्यकता है। यही भागवत कथा का मूल सार है।

आज भारत की पवित्र भूमि में पड़ोसी दुश्मन देश के द्वारा निरंतर अराजकता फैलाई जा रही है। 2 दिन पूर्व भारत की राजधानी दिल्ली में भारी मात्रा में विस्फोटक का प्रयोग करते हुए दिल्ली में दहशहगों द्वारा भारतवासियों की जान से खिलवाड़ करने में दिल्ली को दहलाने की नाकाम कोशिश की गई जिसमें 11 भारतीयों की आसामयिक मृत्यु हो गई जोकि बहुत ही दुखद एवं हृद‌य विदारक घटना है जिसकी मैं घोर निंदा करता है इसके लिए भारत के माननीय प्रधानमंत्रीमहोदय से आग्रह है, अनुनय है कि दिल्ली के घटित घटना के दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए यही भारत के हित में सर्वोपरि है।

वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ के इतिहास में बहुत ही ऐतिहासिक महत्व का वर्ष है। छत्तीसगढ़ को बने 25 वर्ष हो गये है। प्रदेश अपनी स्थापना की रजत जयंती मनाते हुए गौरवशाली अध्याय ही ओर अग्रसर है। इसमें छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं समस्त माननीय जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि गौवंश के संवर्धन, गौशाला के उत्तरोत्तर विकास सहित धर्म जागरण, राम वन गमन पथ, छत्तीसगढ़ के प्रयागराज कहे जाने वाले राजिम तीर्थ, ऐतिहासिक महत्व की नगरी सिरपुर, छत्तीसगढ़ के सखजुराहो कहे जाने वाले भोरमदेव, पहाड़ों में बसी माता बम्लेश्वरी, बस्तर में मां दंतेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया, चंद्रपुर की चंद्रहासिनी एवं चंदखुरी में श्रीराम जी के ननिहाल, माता कौशल्या मंदिर को सर्वसुविधा युक्त बनाते हुए धर्म से सभी छत्तीसगढ़ वासियों को जोड़कर, जनहित में कार्य करते रहे। यही आग्रह करते हैं। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले मीडिया जगत के साथी, मां वागदेवी के साधकों से यही अपील भागवत कथा के महासमुन्द में आज समापन के अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों, नगर वासियों एवं मीडिया का प्रेम, वात्सल्य प्राप्त हुआ सभी पर बांके बिहारी जी की कृपा बनी रहे। यही बांके बिहारी जी से प्रार्थना करते हैं। प्रेस वार्ता में उपस्थित लोगों के नाम पंकज सोनी, विनय गुप्ता, अनिरुद्ध गुप्ता, रमेश सोनी, पंडित कुलेश्वर फिंगेश्वर, शैलेंद्र कुमार

शुभेच्छु

(वैष्णवाचार्य सुरेन्द्र दास) श्रीधाम वृंदावन (कवर्धा)

Read More

जनगणना 2027 का पूर्व परीक्षण – डिजिटल ले आउट मेपिंग व जियो-टेगिंग कार्य पूर्ण

Posted on :13-Nov-2025
जनगणना 2027 का पूर्व परीक्षण – डिजिटल ले आउट मेपिंग व जियो-टेगिंग कार्य पूर्ण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 मकान सूचीकरण कार्य के लिए प्रगणकों द्वारा घरों में संपर्क 

 प्रगणकों द्वारा मोबाईल एप के माध्यम से डेटा संकलन कार्य जारी 
 
अधिकारियों द्वारा सघन मानिटरिंग 

महासमुन्द :  भारत की जनगणना 2027 को बेहतर तरीके से संपन्न करने के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा पूर्व परीक्षण आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत राज्य में महासमुंद तहसील के 24 गांवों का चयन किया गया है जहां 10 नवम्बर से मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य प्रारम्भ हो चुका है जो 30 नवम्बर को पूर्ण हो जाएगा | इस कार्य के लिए 24 गांवों में भवनों व जनसंख्या को आधार मानकर 39 मकानसूचीकरण ब्लॉक बनाये गए हैं तथा समयसीमा में गुणवत्तापूर्वक कार्य संपन्न करने के लिए उन्हें 06 सर्किल में बांटा गया है, प्रत्येक सर्किल के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किये गए हैं | इस कार्य के लिए कुल 07 पर्यवेक्षक व 39 प्रगणकों की नियुक्ति की गई है जिसमें 01 पर्यवेक्षक व 04 प्रगणक आरक्षित रखे गए हैं | चयनित गांवों के लोगों के लिए 01 से 07 नवम्बर तक स्वगणना का विकल्प भी दिया गया था जो भारत की जनगणना में पहली बार हो रहा है, इसके अंतर्गत आम नागरिकों को स्वयं अपने मकान व परिवार की गणना का अवसर दिया गया| 

उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027, जनगणना के इतिहास में पहली डिजिटल जनगणना होगी जो एंड्रायड के 11 और आईओएस 14 या उससे अधिक के स्मार्टफोन के अनुकूल होगा तथा कम से कम 6 जीबी रैम की आवश्यकता होगी जिसमें दो मोबाईल एप का उपयोग किया जाएगा| 

मुख्य जनगणना कार्य के प्रथम चरण के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का पूर्व परीक्षण चयनित गांवों में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत पर्यवेक्षकों द्वारा डीएलएम एप के माध्यम से गणना ब्लॉकों का डिजिटल ले आउट मेपिंग किया गया तथा प्रगणकों द्वारा प्रत्येक भवनों, जनगणना मकानों तथा परिवारों की पहचान करते हुये जियो- टैग किया गया जो लगभग पूर्ण हो चुका है अब एचएलओ एप के माध्यम से मकानसूचीकरण का कार्य किया जा रहा है| कार्य का अवलोकन व निगरानी के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के जनगणना निर्देशक कार्तिकेय गोयल, जिला के कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी विनय कुमार लंगेह स्वयं क्षेत्र का भ्रमण कर चुके हैं | डिप्टी कलेक्टर व जिला जनगणना अधिकारी मनोज खांडे, अनुविभागीय अधिकारी एवं उप जिला जनगणना अधिकारी अक्षा गुप्ता प्रतिदिन कार्य की मानिटरिंग कर रहे हैं, तहसीलदार एवं चार्ज जनगणना अधिकारी जुगल किशोर पटेल द्वारा चयनित गांवों के लोगों को जागरूक करने के लिए सरपंचों को तथा प्रचार – प्रसार के लिए के लिए मुनादी करने हेतु कोटवारों को पत्र लिखा गया है तथा आमजनता से इस कार्य में सही-सही जानकारी देकर सहयोग करने की अपील की गई है|  नीरज कुमार, अतिरिक्त तहसीलदार झलप द्वारा प्रगणकों व पर्यवेक्षकों से नियमित संपर्क कर कार्य की जानकारी ली जा रही है | सम्बंधित गांवों के पटवारी भी इस कार्य में प्रगणकों का सहयोग कर रहे हैं | जनगणना निदेशालय की टीम फील्ड में सहयोग कर रही है तथा नेशनल ट्रेनर अशोक मिश्रा व मास्टर ट्रेनर संतोष मेंढे ऑन लाईन मॉनिटरिंग व सहयोग कर रहे हैं।

Read More

रन फॉर यूनिटी मैराथन में युवाओं ने लगाई एकता और देशभक्ति की दौड़

Posted on :13-Nov-2025
रन फॉर यूनिटी मैराथन में युवाओं ने लगाई एकता और देशभक्ति की दौड़

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सिरपुर के ग्राम मरौद से 5 किमी की दौड़ में उमड़ा उत्साह

बच्चे से लेकर बुजुर्गों ने लगाई दौड़

सांसद, विधायक ने दिखायी हरी झंडी

महिला एवं पुरुष वर्ग के 10-10 विजेताओं को मिले पुरस्कार

महासमुंद :  लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती महोत्सव के अवसर पर ग्राम मरौद से सिरपुर तक “रन फॉर यूनिटी मैराथन” का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। मैराथन में जनप्रतिनिधि, महिला, बच्चे, युवा एवं बुजुर्गों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर, स्काउट गाइड संघ के अध्यक्ष श्री येतराम साहू सदस्य श्री विजयलक्ष्मी जांगड़े, सरपंच श्रीमती पुष्पा माली एवं महेंद्र सिक्का, आनंद साहू, राहुल चंद्राकर, मनमीत छाबड़ा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विनय लंगेह, एस डी एम अक्षा गुप्ता,जनपद सीईओ श्री मंडावी सहित अधिकारी, नागरिक, ग्रामीण और सैकड़ों की संख्या में धावक उपस्थित रहे। 

मैराथन में पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों के धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम मरौद से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर सिरपुर में दौड़ का समापन हुआ। इस अवसर पर सांसद एवं अतिथियों ने प्रतिभागियों को स्वच्छता, स्वदेशी, नशा मुक्ति एवं फिट इंडिया के संदेश दिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों को स्वच्छता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सन् 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि एकता, देशभक्ति और स्वदेशी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने यह भी बताया कि ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सांसद खेल महोत्सव के तहत 87 हजार से अधिक खिलाड़ियों का पंजीयन हुआ है। सरकार की प्राथमिकता युवाओं को देशभक्ति और एकता की भावना जागृत करना है। साथ ही फीट इंडिया और विभिन्न खेलों के आयोजन से स्वस्थ रखना है। इससे वे नशे से भी दूर होंगे। श्रीमती चौधरी ने कहा कि यह वर्ष बहुत मायने में ऐतिहासिक है। अभी हम सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती मना रहे हैं वहीं वंदे मातरम गीत को भी 150 वर्ष पूरे हो गए है। उन्होंने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आज की दौड़ एकता और विकास का प्रतीक है। सभी वर्गों को साथ लेकर चलना ही विकसित भारत का मार्ग है। उन्होंने बताया कि सिरपुर को  पर्यटन कॉरिडोर में शामिल करने का हमारा संकल्प है। उन्होंने बताया कि सिरपुर क्षेत्र के विकास के लिए सिरपुर बैराज का निर्माण का रास्ता खुल गया है। 615 करोड़ रुपए की लागत से बैराज बनने से क्षेत्र में डबल फसल की संभावना साकार होगी और किसान समृद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार  किसान, युवा, महिलाओं एवं हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है।

विधायक बसना श्री संपत अग्रवाल ने कहा कि “रन फॉर यूनिटी” और “रन फॉर स्वदेशी” के आयोजन से युवाओं में आपसी एकता, भाईचारा और समरसता की भावना का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत को विश्व में नंबर एक बनाने के लिए स्वदेशी अपनाना और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जीवन में उतारना आवश्यक है। विजेता खिलाड़ियों को उन्होंने बधाई दी। दौड़ में कक्षा तीसरी में पढ़ने वाले छात्र प्रेम प्रकाश और कक्षा दूसरी में पढ़ने वाले छात्र गणेश ने भी पूरे 5 किलोमीटर दौड़ लगाई जिसका अतिथियों ने हौसला अफजाई की। इसी तरह 70 वर्षीय श्री साहू ने भी दौड़ लगाई।

मैराथन का समापन सिरपुर में हुआ। इस अवसर पर विजेता धावकों को पुरस्कार राशि प्रदान की गई। जिसमें विजेता महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल करने वाली गुंजन मन्नाडे को 25 हजार रुपए प्रोत्साहन पुरस्कार राशि का चेक प्रदान किया गया। इसी तरह द्वितीय स्थान पर रहे रूपाली यादव को 20 हजार रुपए, तृतीय स्थान प्राप्त विजेता जोशी को 15 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान प्राप्त केसर ठाकुर को 10 हजार रुपए एवं पंचम स्थान पर रहे मनीषा पटेल को 7 हजार 500 रुपए की राशि प्रदान की गई। इसी तरह विजेता पुरुष वर्ग में आशुतोष कुमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें 25 हजार की प्रोत्साहन राशि का चेक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। साथ ही द्वितीय स्थान पर रहे लोमश कुमार को 20 हजार रुपए, दीपक साहू को तृतीय स्थान हासिल करने पर 15 हजार रुपए, चतुर्थ स्थान हासिल करने पर चेतन कुमार को 10 हजार रुपए एवं पंचम स्थान पर रहे अजय भास्कर को 7 हजार 500 रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान किया गया।

Read More

महासमुंद पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान

Posted on :13-Nov-2025
महासमुंद  पुलिस द्वारा  जागरूकता अभियान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

साइबर अपराध,अभिव्यक्ति ऐप,नशा मुक्ति,महिला संबंधी अपराध, यातायात सुरक्षा संबंधी जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

साइबर अपराध के लिए 1930  टोल फ्री नंबर का किया गया प्रचार ।

महासमुंद : महासमुंद क्षेत्र ग्राम ग्राम भॅवरपुर चौकी, महासमुंद बस स्टेशन, ग्राम सिरपुर, ग्राम भॅवरपुर चौपाल, ग्राम बागबाहरा घुचापाली चंडी मंदिर, ग्राम पटेवा श्याम नगर झलप, ग्राम कोमाखान जनपद,ग्राम सिरपुर प्राथमिक  शाला, ग्राम भलेसर, ग्राम बलौदा कॉलेज, ग्राम कॉम खान, ग्राम सिर बोड़ा थाना बलौदा , ग्राम खल्लारी मंदिर परिसर, ग्राम तेंदुकोना, ग्राम बालोदा सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, शंकराचार्य भवन महासमुंद, ग्राम भंवरपुर कन्या शाला उच्चतम माध्यमिक विद्यालय, ग्राम सिरपुर, स्वामी आत्मानंद स्कूल महासमुंद जिला महासमुंद  पुलिस द्वारा  साइबर जागरूकता, अभिव्यक्ति ऐप, नशा मुक्ति अभियान महिला संबंधी अपराध एवं यातायात सुरक्षा की जानकारी देने के संबंध में जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया.

जिसमें पुलिस की टीम के द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की जानकारियां साझा की गई : - किसी भी अनजान नम्बरों से आए वीडियो कॉल अटेंड ना करें, यदि किसी परिचित के द्वारा फोन पर पैसे की मांग की जाती है,तो स्वयं उस परिचित को दुबारा फोन लगाकर फोन नंबर की तस्दिक करें, किसी अनजान लिंक पर कभी भी क्लिक न करें,कोई भी अनजान व्यक्ति फोन करके यदि यह कहे कि आपके नाम से FIR हो गया है आपको जेल जाने से बचने के लिए आपको पैसा देना पड़ेगा, तो किसी भी प्रकार से कोई फोन पे,गूगल पे के माध्यम से पैसा ना भेजें, कोई पुलिस ऑफिसर, सीबीआई या जज, बैंक ऑफिसर या अन्य कोई अधिकारी बनकर वीडियो कॉल करे तो डरें नहीं, किसी भी तरह के ऐसे ऑफर जिसमें पैसा दुगुना करने का लालच दिया जाता है उन पर विश्वास ना करें, आदि के बारे में बताया गया तथा साइबर फ्रॉड होने पर टोल फ्री नंबर 1930 एवं  साइबर थाना में शिकायत करने बताया गया साथ ही नशे के दुष्परिणाम एवं नशे से बचने के बारे में बताया गया. इसके साथ ही अपने क्षेत्र में गौ वंश पशुओं की तस्करी के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित थाने को जानकारी देने बताया गया.डायल 112 के महत्व को भी साझा किया गया जिसमें लगभग 2500 से ज्यादा छात्र-छात्राएं शिक्षक सहित ग्रामवासी  लाभान्वित हुए।

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर छापा, बसना तहसील में 2370 कट्टा धान की अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

Posted on :13-Nov-2025
कलेक्टर के निर्देश पर छापा, बसना तहसील में 2370 कट्टा धान की अवैध भंडारण पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : ग्राम कुरचुन्डी तहसील बसना  में मंडी अधिनियम के तहत अवैध रूप से भंडारित 2370 कट्टा धान जब्ती की कार्यवाही की गई।कार्यवाही कलेक्टर महोदय के निर्देश अनुसार हरिशंकर पैकरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना,कृष्ण कुमार साहू तहसीलदार बसना एवं श्रवण कुरुवंशी मंडी सचिव  बसना ,सहकारिता निरीक्षक मनोज नायक व टीम द्वारा की गई।

 

Read More

कलेक्टर के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रशासन हुआ सख्त

Posted on :12-Nov-2025
कलेक्टर के निर्देश पर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के पूर्व प्रशासन हुआ सख्त

संवाददाता: प्रभात मोहंती

देर रात हुई कार्रवाई, अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कसी लगाम

महासमुंद : धान खरीदी के पूर्व जिला प्रशासन अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं विक्रय पर सख्त रुख अपनाते हुए लगातार कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों ने देर रात तक कई स्थानों पर छापामार कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में अवैध धान जप्त किया है।तहसील सराईपाली के ग्राम बालसी में देर रात  अनिल ट्रेडर्स के गोदाम से 375 कट्टा और रोशन ट्रेडर्स के गोदाम से 50 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया। यह कार्रवाई राजस्व विभाग, खाद्य निरीक्षक और मंडी सचिव की संयुक्त टीम द्वारा मंडी अधिनियम के तहत की गई।

इसी प्रकार, ओड़िशा सीमा से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 80 कट्टा धान को नायब तहसीलदार प्रकृति एवं मंडी टीम द्वारा जब्त किया गया। एक अन्य कारवाई में  तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम छोटे लोरम में साहेब लाल पटेल के गोदाम से 600 बोरी, ग्राम लालमाटी में बीसीकेशन पिता रूपसाय के घर से 200 बोरी, तथा गोमती पति गंगाराम के घर से 100 बोरी अवैध धान प्रशासनिक टीम ने जब्त किया। यह कार्रवाई एसडीएम पिथौरा श्री बजरंग वर्मा के मार्गदर्शन में की गई तथा मंडी सचिव को मंडी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने कहा कि धान खरीदी प्रारंभ होने से पूर्व कोई भी व्यक्ति या व्यापारी अवैध रूप से धान का भंडारण या परिवहन न करे। नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले की सीमाओं पर निगरानी और सघन जांच अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध परिवहन, भंडारण न हो सके।

Read More

सांसद खेल महोत्सव का आयोजन तुमगांव एवं मिनी स्टेडियम महासमुंद में संपन्न

Posted on :11-Nov-2025
सांसद खेल महोत्सव का आयोजन तुमगांव एवं मिनी स्टेडियम महासमुंद में संपन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : संकुल स्तरीय सांसद खेल महोत्सव का आयोजन ग्रामीण क्षेत्र संकुल बेमचा एवं नगर पालिका परिषद महासमुंद में दिनांक 29 से 31 अक्टूबर तथा ग्रामीण संकुल हेतु तुमगांव में दिनांक 07 से 08 नवम्बर को आयोजित किया गया। सांसद खेल महोत्सव में सामूहिक तथा व्यक्तिगत खेलों में बालक एवं बालिका खिलाड़ी शामिल हुए। सामूहिक खेलों में खो-खो, कबड्डी एवं बॉलीबॉल तथा व्यक्तिगत खेलों में 100 मीटर दौंड, 400 मीटर दौंड, गोला फेंक, भाला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद, गेड़ी दौड़ संकुल स्तर पर आयोजित किया गया । नगरीय निकाय के विजेता खिलाड़ियों में 14 से 19 वर्ष बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोगिता में शासकीय डी एम एस उ मा वि महासमुंद विजेता बना। 

बालिका वर्ग में पब्लिक स्कूल तुमगांव विजेता बना। ऊंची कूद प्रतियोगिता में ईशा टंडन गुड शेफर्ड स्कूल कुणाल टंडन गुड शेफर्ड स्कूलए लंबी कूद बालक में श्रेयांश चंद्राकर वेडनर मेमोरियल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में भावेश चंद्राकर वेडनर मेमोरियल स्कूल ने प्रथम एवं भला फेंक में ठाकुर प्रसाद साहू वेडनर मेमोरियल स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालक 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान कुणाल कुलदीप आशी बाई गोलछा विद्यालयए 400 मीटर दौड़ में श्रेयांश चंद्राकर कन्या शाला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रांजलि भारती पी एम श्री सेजेश तुमगांव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं 400 मीटर दौड़ में ईशा टंडन गुड शेफर्ड स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ग्रामीण क्षेत्र संकुल बेमचा आयोजन में 100 मीटर दौड़ में आकाश सोरिद ने प्रथम एवं बालिका में प्रियंका बेलसोण्ड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में परमानंद बेलसोण्ड़ा ने प्रथम एवं बालिका वर्ग में निशा बेलसोण्ड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

कबड्डी प्रतियोगिता बालक 19 से 24 वर्ष में सोरिद एवं 14 से 19 वर्ष बालक वर्ग में झारा विजेता बना। कबड्डी 14 से 19 बालिका वर्ग में बिरकोनी विजेता रही। खो-खो प्रतियोगिता 14 से 19 बालक में बेलसोण्ड़ा एवं बालिका वर्ग में बिरकोनी विजेता बना। आयोजन में  मुख्य अतिथि ऐतराम साहू, राहुल चंद्राकर, पंकज चंद्राकर, आनंद साहू, देवेन्द्र चंद्राकर, पितम्बर ध्रुव, टिकम चंद, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र साहू, नीलम सिंहा, वेदराम आदि उपस्थित रहे।   

                              

ग्रामीण क्षेत्र तुमगांव के परिणाम - वॉलीबॉल प्रतियोगिता 19 से 24 वर्ष बालक एवं बालिका वर्ग में भोरिंग ने विजेता होने का गौरव प्राप्त किया, 100 मीटर दौड़ 14 से 19 वर्ष बालिका वर्ग में ममता लहरी ने बाजी मारी एवं बालक वर्ग में चिरंजीवी ने बाजी मारी। गेडी दौड़ में भानु प्रताप साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, 100 मीटर दौड़ 19 से 24 वर्ष   बालिका वर्ग में ममता धीवर भोरिंग विजेता रही। 19 से 24 आयु वर्ग में भोरिंग से धनेश्वर साहू ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, 400 मीटर दौड़ 14 से 19 वर्ष में नेहा साहू अछोली विजेता बनीं एवं बालक वर्ग में 400 मीटर में निरज यादव गढ़शिवनी विजेता बना। 19 से 24 वर्ष आयु वर्ग में 400 मीटर दौड़ में भोरिंग संकुल से अनुभव ने बाजी मारी, ऊंची कूद में 14 से 19 वर्ष में भोरिंग के विमल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ण्वं बालिका वर्ग में गढ़शिवनी से लीना निषाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

गोलाफेंक में भूमि लता भोरिंग प्रथम रही और बालक वर्ग में चंद्रहास निषाद गढ़सिवनी ने प्रथम स्थान प्राप्त कियाए भालाफेंक प्रतियोगिता में अंकुश विशाल भोरिंग एवं बालिका वर्ग में गोमेश्वरी ध्रुव भोरिंग ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उक्त प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आत्मानंद स्कूल तुमगांव के समस्त स्टाफ संकुल समन्वयक, आशीष, सुनील कुमार भोई, वेद राम गिलहरे का सराहनीय योगदान रहा। प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महासमुंद विकासखंड के समस्त व्यायाम शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। मुख्य अतिथि दिशा रामस्वरूप दीवान, बलराम कांत साहू, अंजली जगन्नाथ खैरवार, बी एस मंडावी, संतोष साहू, विश्वनाथ रेला उपस्थित रहे।

Read More

जिले में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) जारी

Posted on :11-Nov-2025
जिले में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) जारी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कलेक्टर श्री लंगेह के घर पहुंचे बी एल ओ 

महासमुंद: जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) कार्य  जारी है। 4 नवम्बर से प्रारंभ इस अभियान में बीएलओ घर घर  मतदाताओं तक पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। इसी क्रम में  बी एल ओ योजना यादव एवं सरपंच आज सुबह कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निवास पहुंचकर उन्हें गणना पत्र एवं घोषणा पत्र वितरित किए। इस दौरान टीम द्वारा आवश्यक जानकारी संकलित की गई। फार्म वितरण के दौरान  ग्राम पंचायत मचेवा के सरपंच  श्रीमती प्रमिला ध्रुव,  उप सरपच जीतेंद्र साहू , किशोर ध्रुव , बी एल ओ योजना यादव, पंच शिव साहू मौजूद थे।

ज्ञातव्य है कि महासमुंद जिले में 8 लाख 86 हजार 422 पंजीकृत मतदाता हैं। चारों विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र और घोषणा प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा आवश्यक दस्तावेज संकलित कर रहे हैं।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) मतदान केंद्र स्तर पर कार्यों की सतत मॉनिटरिंग कर रहे हैं। ग्रामीण एवं शहरी दोनों ही क्षेत्रों में बीएलओ सक्रियता से कार्यरत हैं। कलेक्टर ने सभी पात्र नागरिकों से मतदाता सूची पुनरीक्षण में सक्रिय भागीदारी और सहयोग करने की अपील की है।

Read More

Anti Narcoties Task Force की अवैध मादक पदार्थ गांजा की बडी कार्यवाही

Posted on :11-Nov-2025
Anti Narcoties Task Force की अवैध मादक पदार्थ गांजा की बडी कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 आयचर ट्रक में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 02 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

 आरोपीयों के कब्जे से 60 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 12,00,000 रूपये एवं एक वाहन कीमती 10,00,000 रूपये एवं 02 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये कुल कीमती 22,10,000 रूपये (बाईस लाख दस हजार रूपये) की गांजा जप्त।

 Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना बसना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद : Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि

थाना बसना क्षेत्र में दिनांक 10.11.2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि ओड़िशा से अवैध मादक पदार्थ गांजा का बडा खेप आयचर ट्रक में ओडिशा से पदमपुर, बसना, महासमुन्द के रास्ते उत्तर प्रदेश ले जाने वाला है। पुलिस की टीम के द्वारा महासमुंद जिले में प्रवेश करने वाले समस्त पाईंटों पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहन की जांच कर रही थी तभी  पलसापाली बेरियर में वाहन चेकिंग के दौरान ओडिसा की तरफ से आयसर ट्रक क्रमांक UP 72 BT 3907  महासमुन्द की ओर आ रही थी। जो नाके में Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा एवं पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर वाहन को रोका गया।

वाहन में 02 व्यक्ति बैठे थे जिससे नाम पता पुछने पर व्यक्तियों ने अपना नाम (01) सद्दाम हुसैन पिता रिजवान हुसैन उम्र 34 साल साकिन पंडरीजबर थाना कन्धई हनुमान गंज जिला प्रतापगढ (उ0प्र0) (02) कियामुद्दीन पिता कमरूद्दीन उम्र 26 साल साकिन ताला थाना कन्धई हनुमान गंज जिला प्रतापगढ (उ0प्र0) का निवासी होना बताये। Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा वाहन की तलाशी ली गई। ताल पतरी में छुपाकर रहे 03 बोरा मिला जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। जिसे तौल करने पर 60 किलो ग्राम मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपीयों को गिरफ्तार कर 60 किलो ग्राम गांजा कीमती 12,00,000 रूपये एवं आयसर ट्रक कीमती 10,00,000 रूपये व 02 नग मोबाईल कीमती 10000 रूपये कुल जुमला कीमती 22,10,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और उत्तर प्रदेश में बिक्री करने ले जाना बताये। भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीयों के विरूद्ध थाना बसना में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force  की  टीम एवं महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

Read More

छत्तीसगढ़ मंहाती समाज प्रतिनिधि मंडल ने उड़ीसा CM मोहन चरण मांझी से की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा

Posted on :10-Nov-2025
छत्तीसगढ़ मंहाती समाज प्रतिनिधि मंडल ने उड़ीसा CM मोहन चरण मांझी से की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर महत्वपूर्ण चर्चा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ करण मंहाती समाज का प्रतिनिधि मंडल आज उड़ीसा के मुख्यमंत्री ,श्री मोहन चारण मांझी का पुष्प गुच्छ स्वागत करके मुलाकात की एवं सामाजिक विषयों पर चर्चा की जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष- संजय मंहाती तारिणी महिला मंच की अध्यक्षा - ससमिता पटनायक एवं मंहाती युवा मचं के अध्यक्ष- मयंक महांती(किशन) ने स्थानीय सर्किट हाऊस में उड़ीसा के मुख्यमंत्री .श्री मोहन चरण मांझी से सौजन्य मुलाकात कर समाजीक विषयों को लेकर चर्चा की जिसमें प्रमुख रूप से प्रभात मंहांती, आनंद महांती ,आशीष महांती (मंटू). राजेश महांती,रिंकू पटनायक,.श्रीकांत महांती अलावा समाज के अन्य पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे उपस्थित थे। 

Read More

महासमुंद की मृणाल विदानी-ओजल चंद्राकर को देश के जाने-माने साइंटिस्टों के हाथों बेस्ट इनोवशन अवार्ड

Posted on :10-Nov-2025
महासमुंद की मृणाल विदानी-ओजल चंद्राकर को देश के जाने-माने साइंटिस्टों के हाथों बेस्ट इनोवशन अवार्ड

संवाददाता: प्रभात मोहंती

कोसे से फोरेंसकि ब्रश, चेंच भाजी-खरसी से फोरेंसिक पाउडर बनाने वाले दोनों का नाम देश के सुपर यंग साइंटिस्टों में नाम दर्ज

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ की सबसे प्रिय भाजी चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर बनाने वाली महासमुंद शहर की मृणाल विदानी और ओजल चंद्राकर को पांचवें इंटरनेशनल फोरेंसिक कांफ्रेस में देश के जाने माने साइंटिस्टों के हाथों बेस्ट इनेवेशन का पुरस्कार मिला है। इस तरह मृणाल और ओजल  का नाम अब देश के सुपर यंग साइंटिस्टों में शामिल हो चुका है। इसी कार्यक्रम में मृणाल विदानी को अपने एक नया इनोवेशन के लिए बेस्ट प्रजेंटेशन का अवार्ड भी हासिल हुआ है। इस इंटरनेशनल कार्यक्रम का संचालन मृणाल विदानी ने किया। इस समारोह में देश के ख्यातिनाम साइंटिस्ट जी के गोस्वामी रिटायर्ड आईपीएस डा. परमजीत सिंग एडिशनल डायरेक्टर आरएफएसएल उदयपुर, डा. अजय शर्मा डायरपेक्टर जयपुर एफएसल, मिस्टर करण सोनी साइबर एक्सपर्ट चंडीगढ़ पुलिस, डा. दीपक कुमार साइबर एस्पर्ट आई 4 सी, डा. रंजीत शर्मा, मिस्टर कुंतल ने उन्हें अवार्ड दिया. इस अवसर पर अपने नये इनोवेशन के लिए मृणाल विदानी को बेस्ट ओरल प्रजेंटेशन का पुरस्कार भी मिला है।

बताना जरूरी है कि राजस्थान के जयपुर स्थित विवेकानंद ग्लोबल युनिवर्सिटी में मृणाल विदानी फोरेंसिक साइंस में मास्टर्स अंतिम सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही है और ओजल अभी फोरेंसिक बैचलर में तीसरे साल की पढ़ाई कर रही हैं। दोनों ही छात्राएं महासमुंद की मूल निवासी हैं। मृणाल विदानी और ओजल चंद्राकर द्वारा हाल ही मैं चेच भाजी से तैयार फोरेंसिक पाउडर को भारत सरकार ने कापीराईट मिला है। इसके लिए विवकानंद ग्लोबल युनिवर्सिटी में 7 से 9 नवंबर तक आयेजित पांचवें इंटरनेशनल काफ्रेस में उन्हें बेस्ट इनोवेशन का पुरस्कार मिला है।

मृणाल विदानी को अब तक छत्तीसढ़ के प्राकृतिक कोसे से फोरेंसिक ब्रश बनाने, चेंच भाजी से फोरेंसिक पाउडर बनाने तथा खरसी से फोरेंसिक पाउडर बनाने के लिए भारत सरकार से कापीराईट मिल चुका है। जबकि ओजल को चेंच भाजी और खरसी से फोरेंसिक पाउडर बनाने के लिए दो कापीराइट भारत सरकार ने दिया है।

मृणाल विदानी ने उक्त समारोह में अपनी एक नई इनोवेशन को लेकर पीपीटी प्रजेंट किया है जिसे बेस्ट प्रजेंटेशन का पुरस्कार मिला है। इस बार मृणाल जो इनोवेशन कर रही है वह सेनहा मतलब सेम्हर की रुई से फोरेंसिक ब्रश और पाउडर बनाने का है। वह इसकी तैयारी कर रही है और उसके प्रोफेसर भी कापीराईट की फाइल तैयार करने में जुटे हुए हैं। कालेज के पैट्रोन आईरपीएस डा. के राम, फाउंडर एवं वाइस चेयरमेन, डा. के आर बगारिया, फाउंडर एवं आरपीसी मेंबर, डा. ललित पवार चेयरपर्सन, डा. ओंकार बगारिया सीएफएंडओ, प्रोफेसर, डा. एम आर बगारिया, डा. एन डी माथुर प्रेसिंडेट, प्रोफेसर डा. डीवीएस भागवानुलु प्रो प्रेसिडेंट रिसर्च अफेयर्स,डीन प्रोफेसर कैलाश अग्रवाल, प्रोफेसर एस एसडागा फार्मर एडिशनल डायरेक्टर सीएफएसएल, प्रोफेसर जीके मथुर फार्मर एडीशनल डायरेक्टर सीएफएसएल, प्रोफेसर उमेमा अहमद एच ओडी समेत कालेज के तमाम प्रोफेसरों ने दोनों छात्राओं के साथ-साथ छत्तीसगढ़ को बधाईयां दी है और कहा है कि छत्तीसगढ़ की धरती वास्तव में सोना उगलती है।

महासमुंद में भी दोनों बच्चियों की उपलब्धि पर उनके परिजनों, जिले के कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी पांडेय, सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व सांसद एवं छ्त्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक डा. विमल चोपड़ा व विनोद चंद्राकर, विधायक योगदेश्वर राजू सिन्हा, जिला भाजपा अध्यक्ष येत राम साहू तथा प्रेस क्लब महासमुंद परिवार समेत शहर के लोगों ने विवेकानद ग्लोबल युनिवर्सिटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हमारी बेटियों की प्रतिभाओं को शालीनता के साथ विश्व पटल पर रखने वाला यह पहला कालेज है जो गुरुकुल की तरह बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार देते हुए तरह-तरह के इनोवेशन के लिए तैयार करता है।

Read More

देवरी स्कूल में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस, छात्रों ने रखे जागरूकता भरे विचार

Posted on :08-Nov-2025
देवरी स्कूल में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस, छात्रों ने रखे जागरूकता भरे विचार

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत किए योगेश्वरी साहु कक्षा बारहवीं ने बताया कि तंबाखू के लगातार सेवन से कैंसर बीमारी हो सकती है पुजा साहु ने बताया कि धूम्रपान से कैंसर पनप सकता है केयूरभूषण कक्षा नवमी ने बताया कि शराब के सेवन से लीवर का कैंसर होने का खतरा रहता है समय रहते उपचार नहीं करवाया तो इंसान की मौत हो सकती है प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने कहा कि किसी भी प्रकार का नशा कैंसर को बढ़ावा देता है समाज में किसी भी व्यक्ति को नशा नहीं करना चाहिए इससे पहले वन्देमातरम राष्ट्रीय गीत के 150वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन  प्रार्थना सभा में किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे ने बताया कि वन्देमातरम के रचयिता बंकिम चंद चट्टोपाध्याय है और इसे 65 सेकंड में गाया जाता है। 

 कार्यक्रम  को व्याख्याता भोज राम ध्रुव, आनन्द राम व्यौहार ने संबोधित किया  संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर पर व्याख्याता गण संजय बारसागढ़े,कुलेश्वर सिंह ठाकुर, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, बी. एल. टंडन सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

लोकसभा स्तरीय “स्वदेशी मैराथन” 09 नवम्बर को सिरपुर में आयोजित होगी

Posted on :04-Nov-2025
लोकसभा स्तरीय “स्वदेशी मैराथन” 09 नवम्बर को सिरपुर में आयोजित होगी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : लोकसभा महासमुंद स्तर पर आयोजित “स्वदेशी मैराथन” का भव्य आयोजन आगामी 09 नवम्बर 2025 (रविवार) को सिरपुर, जिला महासमुंद में प्रातः 8:00 बजे से किया जाएगा। इस मैराथन में लोकसभा महासमुंद अंतर्गत आने वाले धमतरी, गरियाबंद एवं महासमुंद जिलों के महिला एवं पुरुष धावक भाग लेंगे। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने जानकारी दी है कि प्रतियोगिता ओपन कैटेगरी में आयोजित की जाएगी, जिसमें भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की आयु सीमा नहीं होगी। पुरुष एवं महिला वर्ग हेतु 5 किलोमीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा। इच्छुक धावकों के लिए पंजीयन पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

पुरस्कार राशि विवरण : पुरुष एवं महिला वर्ग हेतु 

प्रथम स्थान – ₹25,000

द्वितीय स्थान – ₹20,000

तृतीय स्थान – ₹15,000

चतुर्थ स्थान – ₹10,000

पाँचवाँ स्थान – ₹7,500

छठवाँ से दसवाँ स्थान – ₹5,000 (प्रत्येक)

पुरस्कार राशि विजेताओं को चेक के माध्यम से प्रदाय की जाएगी। भागीदारी के नियम : मैराथन में केवल वे प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे जो लोकसभा महासमुंद क्षेत्र के निवासी, अध्ययनरत या कार्यरत हैं अथवा जिनका वर्तमान निवास इसी क्षेत्र में है। अन्य लोकसभा क्षेत्रों से आने वाले प्रतिभागी दौड़ में भाग तो ले सकेंगे, परंतु उन्हें पुरस्कार की पात्रता प्राप्त नहीं होगी।

मुख्य अतिथि एवं आयोजन सहयोग : आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय सांसद, लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिला अध्यक्ष येतराम साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, तथा अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने हेतु शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, जनपद पंचायत, पीएचई, परिवहन, आदिवासी विकास, वन विभाग सहित संबंधित विभागों से सहयोग की अपील की गई है। अन्य व्यवस्थाएँ : बाहरी जिलों से आने वाले प्रतिभागियों को आवश्यकता अनुसार आयोजन पूर्व रात्रि विश्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रतिभागियों को पंजीकरण के दौरान संपूर्ण जानकारी प्रस्तुत करनी होगी। यह आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग जिसमें स्वयं सेवी संस्थाओं का भी सहयोग रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वदेशी चेतना, खेल भावना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

Read More

राज्योत्सव के दूसरे दिन कलेक्टर ने लिया स्टालों का निरीक्षण, सांस्कृतिक संध्या में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा

Posted on :04-Nov-2025
राज्योत्सव के दूसरे दिन कलेक्टर ने लिया स्टालों का निरीक्षण, सांस्कृतिक संध्या में झलकी छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपरा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य के 25वें स्थापना दिवस रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में जारी तीन दिवसीय राज्योत्सव उत्साह और उल्लास के बीच मनाया जा रहा है। सोमवार को राज्योत्सव के दूसरे दिवस पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी ली और उनके बेहतर प्रदर्शन की सराहना की। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू तथा एसडीएम सुश्री अक्षा गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि राज्योत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि जनहितकारी योजनाओं के प्रभाव और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का प्रतिबिंब है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे नागरिकों को योजनाओं की जानकारी सरल और व्यवहारिक ढंग से उपलब्ध कराएँ ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

 लोक संस्कृति और नशा मुक्ति पर जागरूकता का संगम

सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।  वल्लभाचार्य शासकीय महाविद्यालय महासमुंद के छात्रों ने नशा मुक्ति विषय पर प्रस्तुत कार्यक्रम ने लोगों को नशे से दूर रहने का सशक्त संदेश दिया। वहीं कमार जनजाति दल ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा, लोक नृत्य और रीति-रिवाजों के साथ मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसने छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति की झलक पेश की। रेड क्रॉस की टीम ने सी पी आर से संबंधित संदेश दिया। महिला बाल विकास विभाग ने कुपोषण से संबंधित लघु नाटक प्रस्तुत किया जिसमें कुपोषण से निपटने  प्रभावी संदेश दिया।

शाम 4:30 से 5:00 बजे तक कमार जनजाति के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति हुई, जिसके बाद शाम 5:00 से 7:45 बजे तक विभिन्न लोक नृत्य दलों ने मंच पर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अंतिम प्रस्तुति रात 8:00 से 9:30 बजे तक फोक फ्यूजन 36 बैंड द्वारा दी जाएगी, जो राज्योत्सव की संध्या को यादगार बनाएगी।

 लोकहितकारी योजनाओं से बदले जीवन

मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाएँ समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने नागरिकों से योजनाओं का लाभ लेने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की।

अंतर्जातीय विवाह योजना 

छत्तीसगढ़ अस्पृश्यता निवारणार्थ अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना ने सामाजिक समरसता की दिशा में नई मिसाल कायम की है। इस अवसर पर आठ अंतर्जातीय दंपत्तियों—मुकेश कुमार बघेल एवं जुगेश्वरी साहू, लोकेश एवं भूमिका साहू, भीष्मदेव खुटे एवं शालिनी यादव, अभिलास आवड़े एवं खिलेश्वरी निषाद, नागेंद्र एवं रमा, तथा रूपेश कुमार बंजारे एवं कुसुमलता साहू—को ढाई लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
लाभार्थियों ने शासन और प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस सहयोग ने उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर प्रदान किया है।

 छात्रवृत्ति से नई उमंग

कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों — दिलेश तलक, चांदनी जांगड़े, अनीता जांगड़े, प्रमोद कुमार साव एवं भूमिका साहू — को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई। विद्यार्थियों ने कहा कि इस सहायता से उनके परिवार का आर्थिक बोझ कम हुआ है और उच्च शिक्षा प्राप्त करने का नया उत्साह मिला है।

 बहुउद्देशीय केंद्रों से विकास की नई रोशनी

प्रधानमंत्री योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए ग्राम धनसुली (महासमुंद) और जोरातराई (बागबाहरा) में नव-स्थापित बहुउद्देशीय केंद्रों का शुभारंभ किया गया है। इन केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएँ, आंगनबाड़ी सुविधाएँ और कौशल विकास प्रशिक्षण एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। यह  दूरस्थ समुदायों के सर्वांगीण विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

 विभागीय स्टालों में योजनाओं की झलक

स्टालों में छात्रावास/आश्रम, मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना अंतर्गत प्रयास परीक्षा, एकलव्य आवासीय विद्यालय, जवाहर उत्कर्ष भर्ती परीक्षा, बीएससी नर्सिंग व होटल मैनेजमेंट प्रशिक्षण, ट्राइबल यूथ हॉस्टल, अत्याचार निवारण, अंतर्जातीय विवाह एवं वन अधिकार मान्यता जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। इन प्रदर्शनियों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं की जानकारी और मार्गदर्शन एक ही स्थान पर प्राप्त हो रहा है।
 

Read More

राज्योत्सव के पहले दिन प्रकाश अवस्थी स्टार नाइट कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

Posted on :03-Nov-2025
राज्योत्सव के पहले दिन प्रकाश अवस्थी स्टार नाइट कार्यक्रम ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सांसद, विधायक सहित दर्शकों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में महासमुंद जिले में राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारम्भ महासमुंद लोकसभा सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर 23 विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं का स्टॉल लगाया गया था। साथ ही छत्तीसगढ़ी लोक कला और संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में स्थानीय लोक कला मंच, लोक कलाकारों एवं राज्य के सुप्रसिद्ध कलाकारों का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रमुख कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध फिल्म कलाकार प्रकाश अवस्थी स्टार नाइट का मुख्य आकर्षण रहा। प्रसिद्ध कलाकार प्रकाश अवस्थी की लाइव प्रस्तुति ने पूरे माहौल को उत्साह और ऊर्जा से भर दिया। उन्होंने आमा पान के पतरी, मोर छईया भुईया, मया और टूरा रिक्शा वाला फिल्म के चुनिंदा और लोकप्रिय गीतों को अपनी सुमधुर आवाज की जादू से समा बांधा। दर्शक गीतों और प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद उठाते हुए झूम उठे। आयोजन स्थल पर दर्शकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने देर रात तक आनंद लिया। इसके अलावा स्थानीय कार्यक्रमों में पंथी दल मुडियाडीह द्वारा पारंपरिक पंथी नृत्य की प्रभावशाली प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ी संस्कृति की समृद्ध विरासत को उजागर किया। इसी तरह स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्राओं एवं अन्य दलों द्वारा प्रदेश के अलग-अलग अंचलों की झलक प्रस्तुत करते हुए लोकनृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनका दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या में आकर्षक योग नृत्य की प्रस्तुति ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। तत्पश्चात लोक प्रयाग राजीव कला मंच द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोकगीत और नृत्य का सुंदर संगम देखने को मिला।  राज्योत्सव के शुभारंभ दिवस ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और जनमानस के उत्साह को शानदार रूप से प्रदर्शित किया।

 वहीं आज दूसरे दिवस शाम 4ः30 से शाम 5ः00 बजे तक कमार जनजाति के पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति होगी। इसके बाद शाम 5ः00 से 7ः45 बजे तक अलग-अलग लोक नृत्य दल मंच पर अपनी संस्कृति का प्रदर्शन करेंगे। रात 8ः00 से 9ः30 बजे तक फोक फ्यूज़न 36 बैंड अपनी धमाकेदार प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेगा।

अंतिम दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम

04 अक्टूबर को समापन दिवस पर शाम 4ः00 से शाम 4ः30 बजे तक फुलझरिया कर्म पार्टी बिलखंड द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। 4ः30 से 7ः00 बजे तक विभिन्न लोक नृत्य समूह अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। शाम 7ः30 से 7ः45 बजे तक कथक नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति होगी। इसके बाद 7ः30 से 9ः00 बजे तक श्रद्धा के फूल लोक कला मंच दर्शकों का मनोरंजन करेगा। मुख्य समापन कार्यक्रम 9ः00 से 10ः00 बजे तक रहेगा, जिसमें बॉलीवुड बैंड टीम अपनी शानदार प्रस्तुति देगी।

Read More

महांती तारिणी महिला मंच का आंवाला नवमी पूजन...

Posted on :03-Nov-2025
महांती तारिणी महिला मंच का आंवाला नवमी पूजन...

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ करण महांती समाज की महिला इकाई तारिणी महिला मंच के द्वारा सुभाष नगर स्थित जगन्नाथ भवन में समाज की महिलाओं के द्वारा आंवला नवमी पूजन का आयोजन धूमधाम से किया गया। सर्वप्रथम आंवाला पौधे का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया साथ ही साथ महिलाओं के द्वारा पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति की गई जिस माहौल उल्लास पूर्वक बना रहा आंवाला पूजन कार्यक्रम में तारिणी महिला मंच की समस्त पदाधिकारी सदस्य और  बच्चे उपस्थित रहे एवं सामाजिक सदस्य उपस्थित थे अंत में आभार प्रदर्शन तारिणी महिला मंच की अध्यक्षा ने आभार प्रदर्शन किया। 

 

Read More

प्रधान पाठक सुशील शर्मा ने सेवानिवृत्ति पर किया बच्चों को सम्मानित, अतिथियों ने किया सुशील का सम्मान

Posted on :03-Nov-2025
प्रधान पाठक सुशील शर्मा ने सेवानिवृत्ति पर किया बच्चों को सम्मानित, अतिथियों ने किया सुशील का सम्मान

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : स्थानीय स्टेशन पारा पूर्व माध्यमिक शाला में कार्यरत प्रधान पाठक सुशील शर्मा द्वारा अपने सेवानिवृत्ति के अवसर पर समस्त अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को न्यौता भोज देते हुये सभी स्वेटर देकर सम्मानित किया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विधायक योगेश्वरराजू सिन्हा उपस्थित थे । कार्यक्रम में अध्यक्षता भारत स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष येतराम साहू ने की । विशिष्ट अतिथि के रुप में छ.ग. राज्य बीज निगम अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) चन्द्रहास चंद्राकर,  किशोर न्याय बोर्ड अध्यक्ष संदीप दीवान, राजेश पांडेय विधानसभा रायपुर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, छ.ग. शिक्षक संघ के उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक नंद किशोर सिन्हा, क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल, प्रदीप चंद्राकर, संदीप घोष, राजेन्द्र भारती चंद्राकर, कल्पना सूर्यवंशी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण उपस्थित थे । श्री शर्मा के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुये विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सुशील शर्मा एक कुशल शिक्षक के साथ साथ एक अच्छे खिलाड़ी, स्काउटर एवं मंच संचालक रहे हैं । आज उनके अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर सम्मानित करते हुये गर्व महसूस कर रहे हैं ।

बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर एवं भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष येतराम साहू ने कहा कि सुशील शर्मा का व्यक्तित्व अनुकरणीय है । उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास में सब कुछ समर्पित किया है। सभा को संदीप दीवान सभापति रेडक्रास सोसायटी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, श्री शर्मा के गुरुदेव जी.आर. चंद्राकर ने संबोधित करते हुये कहा कि सुशील शर्मा भारतीय संस्कृति, शिक्षादर्शन के संवाहक रहे हैं उनके शिक्षा का लाभ समाज को मिलता रहेगा ।

इस अवसर पर विधायक सहित समस्त जन प्रतिनिधियों ने भगवा गमछा एवं शाल ओढाक़र श्री शर्मा को सम्मानित किया । इस गरिमामय समारोह में स्वागत भाषण श्री शर्मा की धर्मपत्नी डॉ. मंजू शर्मा, संचालन टेकराम सेन एवं उद्बोधन सह आभार प्रदर्शन सुशील शर्मा एवं खगेन्द्र तारक ने किया । इस अवसर पर प्राचार्य जी.आर. सिन्हा, मनीष शर्मा, प्रमोद तिवारी, शोभा दीवान, सरिता तिवारी, रामकुमार साहू, रघुनाथ सिन्हा, वि.खं. शिक्षा अधिकारी, लीलाधर सिन्हा, बी.आर.सी. जागेश्वर सिन्हा, नरेन्द्र नायक, अश्वनी तिवारी, आनंद साहू, अरुणेन्द्र दीवान, कमल लुनिया, गैंदलाल साहू, चिन्तामणी चंद्राकर, आशा साहू, निलिमा गुप्ता, सतीश पांडेय, पवन साहू सहित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक साला परिवार अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं व श्री शर्मा के परिवार जन उपस्थित थे । उक्त जानकारी संस्था की ओर से वरिष्ठ शिक्षक खगेन्द्र तारक ने दी है ।

Read More

Previous12...14151617181920...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution