× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...16171819202122...7576Next

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम, सरपंच व पार्षदों को किया गया सम्मानित

Posted on :14-Oct-2025
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में स्नेह मिलन कार्यक्रम, सरपंच व पार्षदों को किया गया सम्मानित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के राजनिति प्रभाग की ओर से एक आध्यात्मिक स्नेह मिलन सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें  नगर के जनपद सदस्य पार्षदगण एवं ग्राम विकास कार्य के लिए चुने गए सरपंच सम्मानित हुए, स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन के इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सरायपाली से राजयोग शिक्षिका ब्र.कु अहिल्या दीदी, विशिष्ट अतिथि भ्राता इंद्रजीत खालसा (गोल्डी), नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,बहन दिशा रामस्वरूप दिवान (ज प अध्यक्ष महा ), भ्राता अशोक सलामे (मु न पा अधिकारी), भ्राता बी एस मंडावी (मु.का.अधिकारी ज.प.) मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित रहे। 

 कार्यक्रम की शुरुआत  तीन मिनट प्रभु स्मृति में स्थित होकर और अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया , सरायपाली से पधारी अहिल्या दीदी ने अपने सम्बोधन में कहा कि राजनीति में नीति की बातें होना बहुत ही आवश्यक है उन्होंने बहुत सुंदर उदाहरण दिया कि जब सतयुग और त्रेतायुग में श्री लक्ष्मी नारायण और राम सीता का राज्य चलता था तब उनकी प्रजा बहुत सुखी थी उनके जीवन में शांति था इसके पीछे का कारण यह था कि उनके जीवन में नीति अर्थात राज्य में नीतिगत कर्म नियम और मर्यादाएं होती थी एक सफल राजनेता बनने के लिए इस वर्ग से जुड़े सभी लोगों को अपने जीवन में नियम और मर्यादाएं शामिल करने होंगे और नैतिकता को जीवन में अपनाना होगा जिसमें विशेष नैतिक मूल्य में शांति धैर्यता से सभी की बातों को प्यार से सुन कर सबका सहयोग करना, स्वछता और नम्रता और धैर्यता को मन में स्थान देना होगा तब ही जाकर एक राजनेता सबके दिलों पर राज करने वाला सबका प्यार पाने वाला बन सकता है क्योंकि जब किसी को कोई अपना अमूल्य वोट देता है तो उसके प्रति वह पूरा विश्वास रखता है और इस विश्वास को हमें सदा बनाएं रखना है, तो उसके लिए जीवन में न

Read More

भारत माता की जय प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर हो यही संघ का उद्देश्य - पवन साय

Posted on :14-Oct-2025
भारत माता की जय प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर हो यही संघ का उद्देश्य - पवन साय

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा झलप में विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न 

महासमुंद : संघ की शाखा में आने का उद्देश्य भारत के वैभव को स्थापित करना है, शताब्दी वर्ष के इस कार्यक्रम के उपरान्त देश में आमूलचूल परिवर्तन निश्चित है, इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले गणवेशधारी भाग्यशाली हैं, क्योंकि इसमें शामिल होकर देश की जय-जयकार करने का परम सौभाग्य प्राप्त हो रहा है उपरोक्त विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय संगठन मंत्री पवन साय ने झलप मंडल में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्री विजयादशमी एवं पथ संचलन अवसर पर मुख्य वक्ता की आसंदी से व्यक्त किये | श्री साय ने कहा कि सौ वर्ष पूर्व स्थापित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मार्ग में अनेक बाधाएं आई, कई बार प्रतिबन्ध लगाए गए डॉक्टर हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ को आगे गति देने वाले श्रीगुरूजी की हत्या का प्रयास भी किया गया परन्तु भारत को वैभवशाली राष्ट्र के शिखर तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चरैवेति के भाव से संघ निरंतर गतिमान रहा |

 आज संघ व्यापक और राष्ट्रव्यापी संगठन बन गया है तथा विविध क्षेत्रों में काम करने लगा है, भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद, आरोग्य भारती, शिक्षक संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, सक्षम, शिक्षा संस्कृति न्यास, विद्या भारती, विद्यार्थी परिषद, संस्कृत भारती, सिक्ख संगत जैसे विविध संगठन बन चुके हैं जो नागरिकों के हित संवर्धन में लगे हुए हैं | राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इस वर्ष विजयादशमी पर अपने शताब्दी का पर्व मना रहा है यह उत्सव नहीं बल्कि एक संकल्प के रूप में आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण सुरक्षा, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्य के रूप में पांच लक्ष्य निर्धारित किये गए है जिन्हें पंच परिवर्तन का नाम दिया गया है| वर्तमान में परिवारों में बिखराव के कारण जीवन मूल्यों में गिरावट आई है जिससे लोग अपनों से दूर होते जा रहे हैं उन्हें जोड़ने के लिए संघ ने कुटुम्ब प्रबोधन का लक्ष्य रखा है जिसके अंतर्गत सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने परिवार के साथ बैठकर पारिवारिक व धार्मिक कार्यों को करते हुए साथ में भोजन की परम्परा शुरू करने की योजना है, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने के लिए सामाजिक समरसता की रूपरेखा तैयार की गई है, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने, जल बचाने के लिए कार्य करना तथा स्व का बोध के अंतर्गत स्वदेशी को प्राथमिकता, स्वयं की भाषा, स्वयं की भूषा आदि का उपयोग करने का लक्ष्य है, नागरिकों को संविधान में वर्णित नियमों तथा कर्तव्यों का पालन करना तथा लोगों को प्रेरित करने के लिए पांचवां लक्ष्य तय किया गया है|”  श्री साय ने लोगों से इन सभी कार्यक्रमों में उत्साह के साथ जुड़ने का आग्रह करते हुए कहा कि जब तक भारत माता की जय प्रत्येक व्यक्ति की जुबान पर नहीं होगा तब तक यह कार्य निरंतर चलेगा |”

ग्राम झलप की गलियों में नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने फूलों से स्वयंसेवकों के भव्य पथ संचलन का स्वागत किया इस कार्यक्रम में 116 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर संचलन में हिस्सा लिए, ग्राम के मंडी प्रांगण में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में अमृत वचन और एकल गीत के पश्चात मुख्य वक्ता का उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर प्रांत सहकार्यवाह घनश्याम सोनी व खंड संचालक भगोली राम साहू मंचस्थ थे। विजयादशमी उत्सव में राजिम विभाग के अधिकारीगण, जिला, खंड व नगर के दायित्ववान कार्यकर्ता, झलप मंडल व आसपास के गणमान्य नागरिक व मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। "नमस्ते सदा वत्सले मातृभूमि" संघ प्रार्थना के बाद भारत माता की जय उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Read More

श्रमिकों के कल्याण हेतु शासन प्रतिबद्ध, महासमुंद जिले में 14 हजार 788 श्रमिकों को 4 करोड़ 68 लाख से अधिक की राशि वितरित

Posted on :14-Oct-2025
श्रमिकों के कल्याण हेतु शासन प्रतिबद्ध, महासमुंद जिले में 14 हजार 788 श्रमिकों को 4 करोड़ 68 लाख से अधिक की राशि वितरित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत निर्माण एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकारों के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जिले के श्रमिकों तक निरंतर पहुँचाया जा रहा है। शासन की मंशानुरूप प्रत्येक पंजीकृत श्रमिक परिवार को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से श्रम विभाग द्वारा निरंतर शिविर, पंजीयन एवं जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्रों तक पहुँचाया जा रहा है। पंजीकृत मज़दूरों को शिक्षा, स्वास्थ्य, औजार सहायता, मातृत्व लाभ, मृत्यु सहायता एवं आवास जैसी अनेक योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाता है। इन योजनाओं ने हजारों निर्माण मज़दूरों के जीवन में नया उजाला फैलाया है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में श्रम कल्याण मंडल महासमुंद द्वारा डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों के खातों में सीधे सहायता राशि प्रदान की गई है। ताकि पारदर्शिता बनी रहे और लाभ समय पर मिले। श्रम पदाधिकारी श्री डी.एन. पात्र ने बताया कि विगत 17 सितम्बर एवं 3 अक्टूबर 2025 को डीबीटी के माध्यम से 14 हजार 788 श्रमिकों के खाते में 4 करोड़ 68 लाख 690 रुपए की राशि छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा अंतरित की गई।


 
विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री निर्माण मज़दूर सुरक्षा उपकरण सहायता योजना अंतर्गत 3 हजार 443 श्रमिकों को 51 लाख 64 हजार 500 रुपए की सहायता दी गई है। इसी तरह निर्माण श्रमिकों के बच्चों हेतु निःशुल्क गणवेश एवं पुस्तक कॉपी हेतु सहायता राशि योजना अंतर्गत 3005 श्रमिकों को 40 लाख 72 हजार रुपए, मुख्यमंत्री सायककल सहायता योजना अंतर्गत 2 हजार 724 श्रमिको को एक करोड़ 89 हजार 6 रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक औजार सहायता योजना अंतर्गत 2 हजार 629 श्रमिकों को 91 लाख 41 हजार 584 रुपए, मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना अंतर्गत 2 हजार 323 श्रमिकों को 44 लाख 10 हजार 500 रुपए, मुख्यमंत्री नोनी सशक्तीकरण सहायता योजना अंतर्गत 287 श्रमिकों को 57 लाख 40 हजार रुपए, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना अंतर्गत 150 श्रमिकों को 30 लाख रुपए, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना अंतर्गत 108 श्रमिकों को 5 लाख 82 हजार रुपए, मिनीमाता महतारी जतन योजना अंतर्गत 79 श्रमिकों को 15 लाख 80 हजार रुपए, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना अंतर्गत 27 श्रमिकों को 27 लाख रुपए, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना अंतर्गत 9 श्रमिकों 71 हजार 100 रुपए, निर्माण श्रमिकों के बच्चे हेतु उत्कृष्ट खेल प्रोत्साहन योजना अंतर्गत 3 श्रमिकों एक लाख 50 हजार रुपए, दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत एक श्रमिक को एक लाख रुपए का की सहायता राशि प्रदान किया गया है।

Read More

बेलसोंडा हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए बनाएंगे प्रोजेक्ट

Posted on :14-Oct-2025
बेलसोंडा हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 के लिए बनाएंगे प्रोजेक्ट

संवाददाता: प्रभात मोहंती

वीसी के माध्यम से संवाद में हुए शामिल

महासमुंद :  नवाचार और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में छात्रों की सृजनशीलता को बढ़ावा देने हेतु केंद्र सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 कार्यक्रम में महासमुंद जिले के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बेलसोंडा की दो छात्राओं का चयन जिले से संवाद के लिए हुआ। यह कार्यक्रम देशभर में युवाओं में नवाचार, तार्किक सोच और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करने हेतु आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केन्द्रीय शिक्षा विभाग द्वारा देशभर के विद्यार्थियों से वर्चुअल संवाद किया गया। इस संवाद में महासमुंद जिले की दो छात्राएं कक्षा 10वीं की कुमारी मेघना चंद्राकर तथा कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय की कु. अहिल्या साहू ने सहभागिता की। वर्चुअल कार्यक्रम के दौरान समग्र शिक्षा राज्य कार्यालय से श्री कौशिक जी, उप संचालक श्रीमती मुक्ति बैस, रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिमांशु भारतीय, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, डीएमसी श्री रेखराज शर्मा, विद्यालय के शिक्षक गण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

इन छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रोजेक्ट ऐ आई सेंसर कैमरा और लेबर स्मार्ट बैंड पर आधारित है, जो श्रमिकों के कार्यस्थलों पर सुरक्षा, निगरानी और सुविधा बढ़ाने में उपयोगी साबित होगा। यह प्रोजेक्ट आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी नवाचार, लोकल फॉर वोकल और समृद्ध भारत की थीम पर आधारित है।

इस ‘बिल्डथॉन को एक तरह की इनोवेशन मैराथन कहा जा सकता है, जिसमें देशभर के विद्यार्थी और नवप्रवर्तक किसी सामाजिक या तकनीकी समस्या के समाधान हेतु अपने विचारों को प्रोटोटाइप के रूप में प्रस्तुत करते हैं। इस प्रतियोगिता की शुरुआत 23 सितंबर 2025 को हुई थी। 6 से 11 अक्टूबर तक पंजीयन की प्रक्रिया चली और 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रोजेक्ट जमा किए जाएंगे। नवंबर माह में इन प्रोजेक्ट्स का मूल्यांकन किया जाएगा तथा दिसंबर में परिणाम घोषित होंगे। देशभर से चयनित 10 हजार प्रतिभागियों को कुल एक करोड़ रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इस अवसर पर अधिकारियों ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के नवाचार कार्यक्रम विद्यार्थियों में अनुसंधान, तकनीकी ज्ञान और आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में योगदान देने हेतु प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम में एपीसी संपा बोस, श्रीमती शोभा सिंहदेव, प्राचार्य, जगदीश सिन्हा, नोडल अधिकारी, सुबोध तिवारी, मिथलेश सिंह सहित शाला विकास समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Read More

एनसीईआरटी नई दिल्ली की पहल : बच्चों के लिए शुरू हुआ राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Posted on :14-Oct-2025
एनसीईआरटी नई दिल्ली की पहल : बच्चों के लिए शुरू हुआ राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद नईदिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष बच्चों के लिए राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, विज्ञान नाटिका, विज्ञान सेमीनार, विज्ञान संगोष्ठी एवं विज्ञान क्लब का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में आज स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी के छात्राओं योगेश्वरी साहु, पुजा साहु ने विज्ञान प्रोजेक्ट एवं धनेश्वरी सेन, गायत्री साहु ने प्रश्न मंच में अपनी सहभागिता दी इसके मार्गदर्शक शिक्षक व्याख्याता परस राम सिन्हा और रवि प्रकाश पात्रे रहे छात्राओं के सहयोग हेतु पुष्कर वर्मा का सहयोग रहा इस अवसर पर प्राचार्य डोमन सिंह टंडन एवं समस्त स्टॉफ ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की

Read More

राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा में 16 अक्टूबर को

Posted on :14-Oct-2025
राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा में 16 अक्टूबर को

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  25 वीं राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025-26 का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद तथा जिला तीरंदाजी संघ, बागबाहरा महासमुंद के तत्वाधान में दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को मिनी स्टेडियम सुनसुनिया बागबाहरा जिला महासमुंद में आयोजित किया जा रहा है। 

राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी इस वर्ष पुनः जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद को मिली है। आयोजन की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में जिले के खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, पुनेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, संजय पटेल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। खेल मैदान, खेल उपकरणों की उपलब्धता, जिलों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों, मैनेजर हेतु आवास ,भोजन, आवागमन की सुविधा, आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम बागबाहरा, टाऊन हॉल व आवास भवन आदि हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण संघ के पदाधिकारियों द्वारा तैयारी किया जा चुका हैं।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तीरंदाजी के तीनों विधाओं इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड को शामिल किया गया है, जिसमें प्रदेश भर जिले से जिसमें बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, दंतेवाड़ा, जशपुर, बालोद, खैरागढ़, राजनांदगांव, शक्ति, कोरबा, बीजापुर, सरगुजा, जगदलपुर, गरियाबंद, कोंडागांव, रायगढ़, महासमुंद जिले एवं खेलो इंडिया सेंटर, साईं सेंटर के जूनियर बालक एवं बालिका तीरंदाज शामिल होंगे। महासमुंद जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा जिसमें खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग महासमुंद एवं बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा के खिलाड़ी शामिल होंगे। 

राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा को लेकर आयोजक एवं नगर में काफी उत्साह हैं।

Read More

सीसी रोड भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :10-Oct-2025
सीसी रोड भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  गुरुवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शहर के वार्ड क्रमांक 22 में सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक श्री सिन्हा एवं अन्य अतिथियों ने विधि विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। अब उक्त स्थान में सीसी रोड बनेगा और वार्डवासियों को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार सड़क, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने का कार्य कर रही है। लोगों को साफ पानी मिले, सभी क्षेत्र में बिजली की व्यवस्था हो और हर ग्राम तक पक्की सड़क हो इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गांव एवं शहर में आवश्यकतानुसार रोड निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जा रही है। इससे आमजन को होने वाली समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में कच्ची रास्तों में आवागमन करने से काफी दिक्कतें होती है। इसलिए सड़कों को पक्की सड़क बनाने का कार्य किया जा रहा है। आगे कहा कि हमारी सरकार किसान, मजदूर, महिलाओं, युवाओं सभी वर्ग की है। किसानों के उपज को उचित मूल्य पर खरीदी की जा रही है। प्रदेश में किसान खुशहाल हो रहा है। महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना संचालित की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक मजबूती मिल रही है। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रदेश नक्सल मुक्त होने की राह में है। आए दिन नक्सली सरेंडर कर मुख्य धारा में वापस लौट रहे हैं। 

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल,  नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष हरवंश सिंह, वार्ड पार्षद चंद्रशेखर बेलदार, अन्य पार्षदगण शुभ्रा शर्मा, भाऊराम साहू, पीयूष साहू, धनेंद्र चंद्राकर, जितेंद्र ध्रुव, जय देवांगन, माखन पटेल सहित भाजपा नेता मनीष शर्मा, शरद राव व वार्डवासी उपस्थित थें।

Read More

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद नगर में विजयादशमी उत्सव: 'पथ संचलन' और 'बौद्धिक सभा' से जाग्रत हुआ सामाजिक चेतना

Posted on :10-Oct-2025
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ महासमुंद नगर में विजयादशमी उत्सव: 'पथ संचलन' और 'बौद्धिक सभा' से जाग्रत हुआ सामाजिक चेतना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महासमुंद नगर के शहीद भगत सिंह बस्ती में विजयादशमी उत्सव का कार्यक्रम अभूतपूर्व उत्साह और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ। शहीद भगत सिंह बस्ती के सभी स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में दोपहर 2:30 बजे एकत्र हुए। संघ स्थान पर संपत और ध्वज प्रणाम के बाद स्वयंसेवकों ने घोष वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक पथ संचलन निकाला जो लोहिया चौक से होते हुए नेहरू चौक, अम्बेडकर चौक, पुराना मछली बाज़ार से आगे बढ़ा। इसके बाद यह गंजपारा क्षेत्र में पहुँचा, जहाँ आदित्य अस्पताल के सामने से गुजरते हुए, श्री राम टॉकीज और श्री काली माता मंदिर तक गया। यहाँ से संचलन पुराना माल धक्का चौक से आगे बढ़ते हुए, श्री झूलेलाल चौक और स्टेशन रोड से होते हुए, सायं 4:00 बजे अपने अंतिम पड़ाव लोहिया चौक पर वापस पहुँचा। स्वयंसेवकों का पथ संचलन केवल एक अनुशासित प्रदर्शन नहीं रहा, बल्कि यह नगरवासियों के लिए स्वागत और सम्मान का एक अवसर बन गया।

शहीद भगत सिंह बस्ती से घोष वाद्य यंत्रों की लय पर जब स्वयंसेवकों का पथ संचलन प्रारंभ हुआ, तो पूरे मार्ग पर उत्सव जैसा माहौल बन गया। शहर की माता-बहनों, व्यापारियों और शहरवासियों ने इस अनुशासित संचलन का अभूतपूर्व स्वागत किया। मार्ग के दोनों ओर खड़े नगरवासियों ने, विशेषकर माता-बहनों ने, स्वयंसेवकों पर भरपूर पुष्प वर्षा की, जो संघ के प्रति समाज के सम्मान और स्नेह को दर्शाता है। पथ संचलन जिन-जिन चौक-चौराहों से गुजरा, वहाँ स्थानीय लोगों द्वारा जबरदस्त आतिशबाजी की गई और पटाखे फोड़े गए। यह उत्साह और उमंग का प्रदर्शन था, जिसने पूरे कार्यक्रम को एक ऐतिहासिक और अविस्मरणीय स्वरूप  प्रदान  किया। स्वयंसेवकों का यह प्रदर्शन अनुशासन, एकता और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक था। जिसके बाद आयोजित बौद्धिक सभा में संघ की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

लोहिया चौक पर आयोजित बौद्धिक सभा में मंच पर प्रमुख वक्ता ठाकुर राम जी (राजिम विभाग प्रचारक), कार्यक्रम अध्यक्ष हरका बहादुर कालीकोटी (संचालक, आदित्य अस्पताल महासमुंद एवं अध्यक्ष आई.एम.ए. महासमुंद), भूपेंद्र राठौर (नगर संघचालक एवं वरिष्ठ अधिवक्ता), राजेश डड़सेना (नगर कार्यवाह), गुलाब ठाकुर (महाविद्यालय प्रमुख), नेहरू पटेल (बस्ती प्रमुख), अखिलेश राव (बस्ती सह-प्रमुख ) और सरदार सुमित सिंह ढिल्लों (उत्सव प्रभारी) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर माँ दुर्गा और भगवान श्री रामचंद्र के छायाचित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई।

कार्यक्रम अध्यक्ष हरका बहादुर कालीकोटी ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने संघ की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ एक ऐसी तपस्या है जो व्यक्ति निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित है। उन्होंने नियमित शाखाओं के महत्व को बताते हुए कहा कि यह संगठन निस्वार्थ भाव से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सुरक्षा और संस्कार पहुँचाने का कार्य कर रहा है।
मुख्य वक्ता ठाकुर राम जी ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में संघ की भावी दिशा को रेखांकित करते हुए संघ के 'पंच परिवर्तन' की बात रखी। उन्होंने बताया कि संघ समाज को संगठित, संस्कारित और राष्ट्र भाव से युक्त बनाने के लिए हमे पंच परिवर्तन जो कि साप्ताहिक मिलन, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और ग्राम विकास के पाँच आयामों पर विशेष बल देना है।

उन्होंने संघ की विशेषताओं पर विस्तार से बताते हुए कहा संघ का मूल कार्य संस्कार और चरित्र निर्माण करना है, जिससे एक आदर्श नागरिक तैयार होता है। संघ जाति, पंथ या वर्ग भेद को माने बिना पूरे समाज को संगठित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बिना किसी प्रचार या प्रतिफल की इच्छा के, संघ के स्वयंसेवक आपदा और सामान्य दिनों में सेवा कार्य करते हैं। संघ देश को सर्वोपरि मानकर व्यक्ति में अखंड राष्ट्रभक्ति की भावना जाग्रत करता है। यह कार्यक्रम महासमुंद नगर में सामाजिक, सांस्कृतिक और राष्ट्रीय चेतना को मजबूती देने में सफल रहा। संघ प्रार्थना के साथ ही कार्यक्रम समापन की घोषणा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पूर्ण गणेश में स्वयंसेवक, नागरिक बंधु, मातृ शक्ति उपस्थित थे।

Read More

नगर पालिका उपाध्यक्ष कक्ष में नये उप अभियंता हेमन्त पिसदा की पार्षदों से सौजन्य मुलाकात

Posted on :10-Oct-2025
नगर पालिका उपाध्यक्ष कक्ष में नये उप अभियंता हेमन्त पिसदा की पार्षदों से सौजन्य मुलाकात

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : नगर पालिका कार्यालय में उपाध्यक्ष कक्ष में देवीचन्द राठी नगर पालिका उपाध्यक्ष एवं पार्षदों से नये उप अभियंता हेमन्त पिसदा ने भेंट मुलाकात की इस दौरान नेता प्रतिपक्ष नानू भाई, पूर्व नपाध्यक्ष एवं पार्षद पवन पटेल, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षदगण श्रीमती शुभ्रा शर्मा, भाउराम साहू, चन्द्रशेखर बेलदार, माखन पटेल, श्रीमती सीता डोन्डेकर, कल्पना सूर्यवंशी, मनीष शर्मा, भारती राजू चन्द्राकर, धनेश्वरी सोनवानी, ने भी इंजीनियर से चर्चा की। 

नये आये अभियंता को नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि इंजीनियर की कमी को लेकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने 2 इंजीनियर की मांग छ.ग. शासन को भेजी थी। नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव ने 2 इंजीनियर पालिका को दिये है। 1 इंजीनियर से काम समय पर नही हो पा रहा था अब 2 उप अभियन्ता आने से दोनों इंजीनियर को 15-15 वार्ड बांटने में काम में आसानी होगी। राठी ने नये आये इंजीनियर हेमन्त पिसदा को कहा कि सरकार ने पालिका से 5 वर्षो के विकास कार्य कराने का सी.डी.पी. मंगाया है जिसे भेजा जा चुका है उसकी समीक्षा करे तथा वार्डो में पार्षदों के अनुसार विकास कार्यो को प्राथमिकता के आधार पर कराया जावे।

 उन्हे यह भी कहा गया कि अगर कोई पार्षद आपके यहां विकास कार्यो या अन्य जानकारी के लिए आये तो उन्हे बराबर सम्मान एवं प्रोटोकाल का पालन करें। वार्डो मे चल रहे सीसी रोड नाली निर्माण कार्यो का निरिक्षण स्थल पर जाकर करें तथा अगर कोई ठेकेदार काम मे लापरवाही बरते तब की स्थिति में कार्यवाही भी की जाये। निर्माण कार्यो मे पानी की तराई होनी चाहिये जो नही दिखती है ऐसे ठेकेदारों को नोटिस दिया जाये तथा पानी की क्यूरिंग बराबर हो इसको सुनिश्चित करे।

Read More

विश्व में भारत महान है क्योंकि यहाँ सभी का सम्मान है - प्रख्यात रामायण कथावाचक नंदकुमार साहू

Posted on :10-Oct-2025
विश्व में भारत महान है क्योंकि यहाँ सभी का सम्मान है - प्रख्यात रामायण कथावाचक नंदकुमार साहू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक द्वारा पटेवा में विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन कार्यक्रम सम्पन्न 

महासमुंद : “भारत में राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न जैसे सर्वगुण संपन्न संतानों तथा सूरदास, नानकदेव, मीराबाई, रैदास जैसे कवियों एवं भगतसिंह, सुभाषचन्द्र बोस  और घासीदास जैसे जननायकों ने जन्म लिया यहाँ विदेशों से लोग संस्कृति सीखने आते हैं, भारत की सभ्यता और संस्कारों को अपने जीवन में अपनाते हैं इसलिए विश्व में भारत की पहचान एक महान देश के रूप में है |” प्रख्यात रामायण कथावाचक नंदकुमार साहू ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महासमुन्द खण्ड अंतर्गत ग्राम पटेवा मण्डल में आयोजित श्री विजयादशमी उत्सव एवं भव्य पथ संचलन के अवसर पर मुख्य अतिथि की आसंदी से अपने विचार व्यक्त किये, इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला महांसमुन्द के जिला कार्यवाह चन्द्रशेखर नाग ने कहा कि "वर्ष 1925 में प्रारंभ हुई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्ष की यात्रा भी रामजी की भाँति संघर्ष और संकल्पशीलता से युक्त रही है, आज संघ सबसे अनूठा, व्यापक और राष्ट्रव्यापी संगठन बन गया है तथा विविध क्षेत्रों में काम करने लगा है, भारतीय किसान संघ, मजदूर संघ, अधिवक्ता परिषद, आरोग्य भारती, शिक्षक संघ, वनवासी कल्याण आश्रम, सक्षम, शिक्षा संस्कृति न्यास, विद्या भारती, संस्कृत भारती, सिक्ख संगत जैसे विविध संगठनों के रूप में जन मानस के हितसंवर्धन के कार्य संघ के माध्यम से किये जा रहे हैं |

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की यात्रा इस वर्ष विजयादशमी पर अपने शताब्दी का पर्व मना रहा है यह उत्सव नहीं बल्कि एक संकल्प के रूप में आयोजित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत भारत को वैभवशाली राष्ट्र बनाने के लिए कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण सुरक्षा, स्व का बोध तथा नागरिक कर्तव्य के रूप में पांच लक्ष्य निर्धारित किये गए है जिन्हें पंच परिवर्तन का नाम दिया गया है| वर्तमान में परिवारों में बिखराव के कारण जीवन मूल्यों में गिरावट आई है जिससे लोग अपनों से दूर होते जा रहे हैं उन्हें जोड़ने के लिए संघ ने कुटुम्ब प्रबोधन का लक्ष्य रखा है जिसके अंतर्गत सप्ताह में कम से कम एक दिन अपने परिवार के साथ बैठकर पारिवारिक व धार्मिक कार्यों को करते हुए साथ में भोजन की परम्परा शुरू करने की योजना है, ऊंच-नीच का भेदभाव मिटाने के लिए सामाजिक समरसता की रूपरेखा तैयार की गई है, पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पेड़ लगाने, जल बचाने के लिए कार्य करना तथा स्व का बोध के अंतर्गत स्वदेशी को प्राथमिकता, स्वयं की भाषा, स्वयं की भूषा आदि का उपयोग करने का लक्ष्य है, नागरिकों को संविधान में वर्णित नियमों तथा कर्तव्यों का पालन करना तथा लोगों को प्रेरित करने के लिए पांचवां लक्ष्य तय किया गया है|” 

ग्राम पटेवा की गलियों में नागरिकों, महिलाओं एवं बच्चों ने फूलों से स्वयंसेवकों के भव्य पथ संचलन का स्वागत किया इस कार्यक्रम में 96 स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर संचलन में हिस्सा लिए, ग्राम के नन्दी चौक में आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में अमृत वचन और एकल गीत के पश्चात मुख्य वक्ता का उद्बोधन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन संघ प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर खंड संचालक भगोली राम साहू मंचस्थ थे।

Read More

श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री, विधायक ने दी शुभकामनाएं

Posted on :08-Oct-2025
श्री रामलला दर्शन के लिए अयोध्या धाम रवाना हुए तीर्थयात्री,  विधायक ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना के तहत बुधवार को महासमुंद से अयोध्या के लिए तीर्थ यात्री भगवान श्री रामलला के दर्शन के लिए रवाना हुए। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने श्रद्धालुओं को यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए भगवा झंडा दिखाकर बस को रवाना किया। 

इस अवसर पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने यात्रियों से कहा कि आप सभी श्री रामलला दर्शन के पुण्य कार्य में शामिल होने जा रहे हैं। आगे कहा कि प्रभु श्रीराम जी से आप सभी के मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि श्री रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना से राज्य के लोग लाभान्वित हो रहे हैं। अपने आराध्य देव के दर्शन के लिए लोग बढ़-चढ़कर यात्रा के लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली हमारी सरकार कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इसमें यह योजना भी प्रमुख रूप से चलाई जा रही है। वर्षों के इंतजार के बाद श्री रामलला अयोध्या में नवनिर्मित मंदिर में विराजमान हुए हैं। जिनके दर्शन का पुण्य लाभ हमारे राज्य के लोगों को भी मिल रहा है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कदम उठाया है। इस योजना के तहत प्रत्येक विकासखंड के तीर्थयात्री लाभान्वित हुए हैं। आगे भी इस योजना के तहत राज्य के लोग निरंतर अयोध्या धाम का दर्शन करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेतागण मुन्ना साहू, प्रकाश शर्मा, शरद राव सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।

Read More

आरएसएस शहीद भगत सिंह बस्ती द्वारा विजयादशमी उत्सव का आयोजन, 9 अक्टूबर को निकलेगा पथ संचलन

Posted on :08-Oct-2025
आरएसएस शहीद भगत सिंह बस्ती द्वारा विजयादशमी उत्सव का आयोजन, 9 अक्टूबर को निकलेगा पथ संचलन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ शहीद भगत सिंग बस्ती के द्वारा श्री विजय दशमी उत्सव कार्यक्रम के तहत पथ संचलन का आयोजन 9 अक्टूबर गुरूवार दोपहर 2ः30 बजे स्थानीय लोहिया चैक से प्रारम्भ किया जावेगा तत्पश्चात् शाम 4 बजे लोहिया चैक में बौद्धिक सभा रखी गई है। 

 उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष मनाया जा रहा है। संघ के 100 वर्षो में अपने देश को गौरवशाली सबल एवं सम्पन्न राष्ट्र बनाने हेतु निरन्तर कार्य किया जा रहा है। संघ द्वारा इन 100 वर्षो में पुरे देश के हिन्दुओं को संगठित कर देश भक्ति एवं चरित्र सम्पन्न लोगो की अटूट श्रंखला तैयार की गई है जिनके द्वारा ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ के मंत्र के साथ समाज के सहयोग से अनेक उल्लेखनीय कार्य किये गये है। 

कार्यक्रम के लिए शहीद भगत सिंग बस्ती प्रमुख नेहरू पटेल, सह बस्ती प्रमुख अखिलेश राव को नियुक्त किया गया है। उत्सव प्रभारी सरदार सुमित सिंह ढिल्लो ने बताया कि बौद्धिक कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ. हरका बहादूर कालीकोटी आदित्य हाॅस्पिटल के संचालक तथा मुख्य वक्ता ठाकुरराम विभाग प्रचारक राजिम विभाग होंगे। श्री ढिल्लो ने सनातनी धर्म प्रेमियों नागरिकों माता, बहनों से अपील करते हुये कहा कि 9 अक्टूबर गुरूवार को आयोजित पथ संचलन दोपहर 2ः30 बजे एवं बौद्धिक सभा कार्यक्रम शाम 4 बजे लोहिया चैक में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे।

Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण

Posted on :07-Oct-2025
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सोमवार को विधानसभा के अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्र में सपत्नीक उपस्थित होकर नवजात शिशुओं के लिए किट वितरण किया। साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर कुशल क्षेम जाना। उन्होंने खरोरा स्थित मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल से इस कार्य की शुरुआत की। इसके पश्चात नयापारा स्वास्थ्य केंद्र, तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पटेवा स्वास्थ्य केंद्र एवं झलप स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचकर किट वितरण किया।

बता दें कि विधायक श्री सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर यह घोषणा किया था कि वें क्षेत्र में नवजात शिशुओं के लिए किट का वितरण करेंगे। इस कार्य की शुरुआत उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया था। साथ ही इस सीजन जिन बहनों का विवाह होना है उनको शादी का जोड़ा भी दिया जाएगा। इसकी शुरुआत भी उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर किया था। इसी तारतम्य में सोमवार को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा पत्नी प्रिया सिन्हा, पुत्र तनिष्क सिन्हा एवं अन्य भाजपा नेताओं के साथ सुबह करीब 11 बजे खरोरा स्थित मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने ओपीडी काउंटर का जायजा लिया। वहां खड़े मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत की। इसके बाद वें प्रसूति वार्ड में पहुंचे। वहां उन्होंने सबसे पहले सभी माताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फिर सभी से चर्चा कर उनका हालचाल जाना। उनके परिजनों से भी बातचीत कर अस्पताल में दिए जा रहे इलाज एवं सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। फिर सभी माताओं को नवजात शिशुओं के लिए किट वितरण किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के इस अपनापन और स्नेह को देखकर उनका मन प्रफुल्लित हो गया।

अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में किया वितरण

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा जिला अस्पताल के बाद नयापारा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां भी अस्पताल का निरीक्षण का मरीजों एवं परिजनों से मुलाकात एवं चर्चा की। फिर सभी माताओं को बधाई देते हुए नवजात शिशुओं के लिए किट वितरण किया। फिर वें तुमगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया और माताओं को किट वितरण किया। इसके पश्चात वें पटेवा स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचे और मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात की। वहां माताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फिर सभी माताओं को शिशुओं के लिए किट उपलब्ध कराया। अंत में झलप स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और किट वितरण किया। 

जनता की सेवा के लिए सदैव तत्पर : विधायक

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि वें अपने क्षेत्र के विकास के साथ साथ जनता के हर दुख सुख में साथ खड़े हैं। आमजन की सेवा के लिए वें सदैव तत्पर रहेंगे। क्षेत्र की जनता के लिए हर संभव मदद के लिए हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। क्षेत्र की जनता ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया है इसलिए वें अपने कर्त्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं। जो विश्वास क्षेत्र की जनता ने उनके प्रति दिखाया है, उसको अटल रखने के लिए हर वक्त कार्य करते रहेंगे।
यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह गोल्डी, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, अन्य भाजपा नेतागण रमेश साहू, पवन पटेल, संदीप घोष, प्रकाश शर्मा, धरम पटेल, पप्पू पटेल, सुनिल पटेल, मीना वर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, प्रकाश पटेल, राजू साहू, विकास अग्रवाल, गोविंद ठाकुर, हनीश बग्गा, द्रोणाचार्य साहू, प्रीतम गजेंद्र, मनोज यादव, नीतीश गजेंद्र, हरिशंकर पैकरा, उत्तम निर्मलकर, भुवनेश्वर साहू, शरद राव, नईम खान, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जिले के 08 खिलाड़ी होंगे शामिल

Posted on :06-Oct-2025
राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जिले के 08 खिलाड़ी होंगे शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन इंदौर में भोरिंग, तुमगांव के 08 खिलाड़ी शामिल होने रवाना हुए।

महासमुंद :  मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑफ इंडिया एवं मध्य प्रदेश मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन चैंपियनशिप 2025 का आयोजन इंदौर मध्य प्रदेश में दिनांक 5 से 7 अक्टूबर तक आयोजित किया गया हैं। चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य से 20 खिलाड़ी एवं महासमुंद जिले के भोरिंग, तुमगांव से 08 खिलाड़ी भागीदारी करने शुक्रवार को इंदौर के लिए रवाना हुए, जिसमें अभिषेक निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर, अभिषेक नेहरू पिता सुनील नेहरू, जगदीश धीवर, पिता पुरन लाल धीवर, ममता धीवर पिता पुरन लाल धीवर, गीतांजलि साहू पिता अश्वनी साहू, मनीष ढीढ़ी पिता उदे श्याम ढीढ़ी , निवेश मन्नाडे पिता हीरा लाल मन्नाडे, आर्यन प्रधान पिता वीरेंद्र प्रधान एवं प्रशिक्षक सुनील पॉल व दिलीप विश्वकर्मा शामिल होंगे। 

नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन में शामिल होने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष पंकज चंद्राकर, सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, प्रमोद ठाकुर, दिलीप, रवि धनगर, हर्ष शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, राकेश प्रधान, टी. निंगराज रेड्डी, दिनेश तांडी, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद समस्त जिला संघ एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा में 16 अक्टूबर को होगा आयोजित

Posted on :04-Oct-2025
राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा में 16 अक्टूबर को होगा आयोजित

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप का आयोजन छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के मार्गदर्शन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहयोग से जिला तीरंदाजी संघ, बागबाहरा महासमुंद द्वारा दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को मिनी स्टेडियम बागबाहरा में आयोजित किया जाना है। 

राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी इस वर्ष पुनः जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद को मिली है जिसके लिए जिला संघ के समस्त सदस्यों की विशेष बैठक खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे की अध्यक्षता में बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में संपन्न हुई। 

बैठक में जिले के खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, अरविंद छाबड़ा, पुनेंद्र चंद्राकर, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, संजय पटेल एवं अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता आयोजन सम्बन्धी चर्चा में खेल मैदान, खेल उपकरणों की उपलब्धता, जिलों के खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों, मैनेजर हेतु आवास ,भोजन, आवागमन की सुविधा, प्राथमिक चिकित्सा, सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा की गई एवं आवश्यक निर्णय लिए गए। बैठक उपरांत आयोजन स्थल मिनी स्टेडियम बागबाहरा, टाऊन हॉल व आवास भवन आदि हेतु प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण संघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। 

प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन से कैलाश मुरारका के निर्देशानुसार सभी व्यवस्थाएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के मापदंड के अनुसार रखे जाने हेतु विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस हेतु प्रदेश भर के प्रशिक्षक एवं ऑफिशियल्स से संपर्क किया गया।

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में तीरंदाजी के तीनों विधाओं इंडियन राउंड, रिकर्व एवं कंपाउंड राउंड को शामिल किया गया है, जिसमें प्रदेश भर के जूनियर बालक एवं बालिका तीरंदाज शामिल होंगे।

तीरंदाजी चैंपियनशिप बागबाहरा को लेकर नगर में काफी उत्साह देखा जा रहा हैं। विदित हो कि विगत वर्ष आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी चैंपियनशिप की सफलता को लेकर शहर के नागरिक काफी उत्साहित होकर आगामी वर्ष में होने वाले आयोजन को लेकर अपना उत्साह दिखाया था। इस चैंपियनशिप से क्षेत्र के नागरिकों को तीरंदाजी खेल की जानकारी, जिले के खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर, खेल की बारीकियों व कौशल में सुधार, खेल तकनीकी ज्ञान, निर्णायक क्षमता का विकास होगा।

Read More

महासमुंद के वार्ड 14 में नाली जाम की समस्या पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने लिया संज्ञान

Posted on :04-Oct-2025
महासमुंद के वार्ड 14 में नाली जाम की समस्या पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने लिया संज्ञान

संवाददाता: प्रभात मोहंती


महासमुंद :  बीती रात हुई मूसलाधार बारिश के कारण महासमुंद के वार्ड नंबर 14, राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़ी नाली का पानी मुख्य मार्ग से होते हुए घरों में घुस गया, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस गंभीर शिकायत पर नगर पालिका (नपा) उपाध्यक्ष देवीचंद राठी तत्काल घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया।

श्री राठी ने समस्या की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए नपा के सफाई प्रभारी दिलीप चंद्राकर और जीतू सोनी सहित पूरी सफाई टीम को तुरंत मौके पर बुलाया और नाली के भयंकर जाम को तत्काल हटाने का निर्देश दिया।

जाँच में पाया गया कि पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर के घर जाने वाले रास्ते की दोनों नालियां पूरी तरह से भर गई थीं, जिसके कारण मेन रोड की नाली जाम हो गई। स्थिति को सुव्यवस्थित करने और पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए, नपा उपाध्यक्ष राठी ने सफाई प्रभारी को नाली के ऊपर के स्लैब को तोड़ने का निर्देश दिया, क्योंकि इसके अलावा कोई और विकल्प नहीं था। वर्तमान में, जेसीबी मशीन और ड्रिल मशीन की सहायता से स्लैब हटाने और जाम खोलने का काम तेज़ी से जारी है।

श्री राठी ने मेन रोड पर रहने वाले लोगों से नाली सफाई में सहयोग करने की अपील की है और बताया कि ज़रूरत पड़ने पर पेट्रोल पंप के पास की नाली के स्लैब को भी हटाना पड़ सकता है। नगर पालिका का सफाई अमला इस समस्या के निवारण में पूरी तरह से जुटा हुआ है।

इसके साथ ही, श्री राठी ने नयापारा, सुभाष नगर और अन्य निचली बस्तियों में निवास करने वाले लोगों से भी अपील की है कि जिनकी भी झोपड़ी या मकान बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है, वे तत्काल तहसीलदार के यहां राजस्व परिपत्र की धारा 6 उप धारा 4 के तहत राहत राशि के लिए आवेदन करें। उन्होंने तहसीलदार से दुरभाष पर चर्चा कर कहा कि पटवारी को स्वमेव निचली बस्तियों में भेजकर आपदा राहत के प्रकरण दर्ज कराएँ और पीड़ितों को शीघ्र राहत मुआवजा प्रदान करें। उल्लेखनीय है कि बीती रात की बारिश में कई झोपड़ियाँ टूट कर गिर गई हैं।

Read More

सब - जूनियर नेशनल बास्केटबॉल कैंप 24 सितंबर से 30 सितंबर तक महासमुंद में सम्पन्न

Posted on :03-Oct-2025
सब - जूनियर नेशनल बास्केटबॉल कैंप 24 सितंबर से 30 सितंबर तक महासमुंद में सम्पन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए छत्तीसगढ़ टीम देहरादून रवाना।

महासमुंद  : 50 वीं सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 04 से 10 अक्टूबर 2025 तक देहरादून उत्तराखंड में आयोजित किया गया है जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की बालक/बालिका टीम का नेशनल कैंप 24 से 30 सितंबर 2025 तक मिनी स्टेडियम बास्केटबॉल कोर्ट महासमुंद एवं भिलाई में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों महासमुंद, दुर्ग, कोरबा, सरगुजा, बिलासपुर, राजनांदगांव के चयनित खिलाड़ी शामिल हुए।

जिसका अंतिम चयन सूची चेयरमैन निर्णायक समिति से आर एस गौर, भारती नेताम, कविता, अंजू लकड़ा, जे वेणु, विपिन बिहारी सिंह चेयरमैन टेक्निकल कमेटी, नुरेन चंद्राकर अध्यक्ष जिला बास्केटबॉल संघ आदि शामिल रहे। 

राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में चयनित खिलाड़ियों में समर शाह, शिवांश श्रीवास्तव, निशांत पवार, हर्षित, श्रेष्ठ पांडे, कृष्णा कुशवाहा, शिवम यादव, विराट सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, एरिक सूर्यवंशी, आशुतोष कुमार, मोहम्मद लुकमन खान शामिल हैं। बालिका टीम का प्रशिक्षण शिविर भिलाई में दिनांक 24 से 30 सितंबर तक आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से योजना रंगारी, तारिणी साहू एवं सौम्या खान का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर बास्केटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ हैं। छत्तीसगढ़ बालक टीम प्रशिक्षक शुभम तिवारी महासमुंद, हिरवास साहू, मैनेजर कुलेश्वर चंद्राकर, बालिका टीम प्रशिक्षक रोहित पटेल, सरजीत, मैनेजर कविता शामिल होंगे।

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 19 से 21 सितंबर 2025 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में आयोजित किया गया था जिसमें महासमुंद जिले की बालक टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया एवं जिले की बालिका टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, जिसके आधार पर जिले के खिलाड़ियों का चयन किया गया था । 

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने के लिए जिले के खिलाड़ियों को विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, अध्यक्ष नगरपालिका परिषद महासमुंद निखिल कांत साहू, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद के अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, बादल मक्कड़, पंकज चंद्राकर, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, प्राचार्य गायत्री विद्या मंदिर विमला सागर, प्राचार्य गुड शेफर्ड स्कूल एम.एस.राव, तारणि चंद्राकर, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, हिरेंद्र साहू, आकाश सोनी, राहुल रंजन, श्रेया घोष, दिव्या रंगारी, राइमा दास खेल संघ एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता वेस्ट बंगाल में महासमुंद के सुभाष मंडल ने किया बेहतर प्रदर्शन

Posted on :03-Oct-2025
इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता वेस्ट बंगाल में महासमुंद के सुभाष मंडल ने किया बेहतर प्रदर्शन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

ऑल इंडिया सेक्टर टूनामेंट में बनाई अपनी जगह

महासमुन्द:  केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) द्वारा इंटर बटालियन बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 24 से 26 सितंबर तक दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल में किया गया, जिसमें महासमुंद जिले के सीनियर बास्केटबॉल खिलाड़ी सुभाष मंडल ने 184 बटालियन सीआरपीएफ की टीम से भागीदारी किया। आयोजन के सभी लीग मैच खेलकर 184 बटालियन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल मैच में 184 बटालियन ने 169 बटालियन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया, जिसमें सुभाष मंडल ने बेहतर खेल प्रर्दशन दिखाते हुए टीम के लिए 14 अंक बनाये। फाइनल मैच में 184 बटालियन ने 66 बटालियन के साथ खेलकर विजेता बने, जिसमें सुभाष मंडल ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया सेक्टर टूनामेंट में चयनीत होकर एक बार फिर सफलता हासिल किया। ऑल इंडिया सेक्टर टूनामेंट के लिए प्रशिक्षण शिविर दुर्गापुर में आयोजित किया गया है। 

सुभाष मंडल विगत दो वर्षों से सेंट्रल बास्केबॉल टीम से भागीदारी कर रहे है और इस बार भी चयनीत होकर अपना कदम सफलता की ओर आगे बढ़ाया है। ऑल इंड़िया सेक्टर टूर्नामेन्ट में चयनीत होने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद अध्यक्ष नुरेन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, मनीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, श्रेया घोष, दिव्या रंगारी, योजना, सौम्या, तारिनी साहू, राइमा दास, खेल संघो एवं खिलाड़ियों ने बधाई व शुभकामनाएं दीं।

Read More

महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 2 प्रमुख मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा - विष्णुदेव के सुशासन में विकास नहीं रुकेगा

Posted on :03-Oct-2025
महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 2 प्रमुख मार्गों के निर्माण को मिली प्रशासकीय स्वीकृति, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा - विष्णुदेव के सुशासन में विकास नहीं रुकेगा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 02 प्रमुख मार्गों के निर्माण के लिए शासन से प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसमें भलेसर - कनेकेरा - महादेवघाट मार्ग और ग्राम चिंगरौद से हथखोज मार्ग शामिल है। इस सौगात के लिए महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में विष्णुदेव के सुशासन में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं, हमारे विधानसभा क्षेत्र में भी विकास की गति तेज हो गई है।

जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बताया कि भलेसर - कनेकेरा - महादेवघाट मार्ग जिसकी लंबाई 1.40 किलोमीटर है, इसके निर्माण के लिए 261.48 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। यह मार्ग आगे गरियाबंद जिले से जुड़ती है। साथ है कनेकेरा में कनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की कतार लगती है। अब नए मार्ग के निर्माण के बाद ग्रामीणों के साथ श्रद्धालुओं को भी लाभ मिलेगा। खासकर बरसात के दिनों में श्रावण मास होने के कारण भीड़ बढ़ जाती है। इसी प्रकार ग्राम चिंगरौद से हथखोज मार्ग जिसकी लंबाई 2 किलोमीटर है, इसके लिए 300.55 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। यह मार्ग भी आगे गरियाबंद जिले को जोड़ती है। साथ ही काफी समय से इस मार्ग के लिए ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। ग्राम बम्हनी में भी श्रावण मास में बम्हनेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। मार्ग के निर्माण से आवागमन में समस्या नहीं होगी।

सुशासन के संकल्प के साथ हो रहा कार्य

विकास कार्य की स्वीकृति पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अनेक विकास कार्य कर रही है। केंद्र एवं राज्य में डबल इंजन की सरकार अनेक लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है, जिसका लाभ आमजन तक पहुंच रहा है। राज्य में सुशासन के संकल्प को पूरा करने के लक्ष्य के साथ काम शुरू किया गया है। राज्य के हर वर्ग गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाओं के विकास के लिए बड़े कदम उठाए गए हैं। 

गांव हो या शहर हर क्षेत्र में विकास

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि सुशासन सरकार में गांव, शहर सभी जगह विकास हो रहे हैं। गांव में पहुंच मार्गों के साथ आंतरिक सड़कों का निर्माण भी किया जा रहा है। इससे बारिश में होने वाली आवागमन की समस्याओं से ग्रामीणों को छुटकारा मिल रहा है। किसानों की आय बढ़ रही है, माताओं - बहनों को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपए मिल रहा है। इससे महिलाएं आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्का मकान मिल रहा है। प्रदेश में युवाओं के लिए नए शैक्षणिक संस्थान, हाईटेक लाइब्रेरी खोले जा रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं को राज्य में ही बेहतर शिक्षा मिल सके।

Read More

अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर करूंगा सेवा, उनके सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए सदैव तत्पर : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :03-Oct-2025
अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर करूंगा सेवा, उनके सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए सदैव तत्पर : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर संकल्प लेते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र की बहनों के लिए भाई बनकर उनकी सेवा करेंगे। बहनों की सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा भी किया है। इसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन, ऐसी बहनें जिनकी शादी होने वाली है उनको शादी का जोड़ा, इसके अलावा माताओं-बहनों को साड़ी वितरण भी किया। इसके साथ ही धार्मिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न धार्मिक आयोजन करने वाले मंडलियों को मांदर एवं ढोलक भी भेंट किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े उपस्थित थें।

बता दें कि इस वर्ष भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन का आयोजन किया था। सुबह 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ। पहले से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत फूल मालाओं के साथ करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन  में परिवार सहित शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। डॉ रमन सिंह रुद्राभिषेक में शामिल हुए। वहीं महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी रुद्राभिषेक में शामिल हुईं। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, त्रिलोचन पटेल सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थें।

माताओं बहनों को किया साड़ी वितरण

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर माताओं बहनों को साड़ी वितरण किया। उन्होंने कहा कि तीजा पर्व के दौरान स्वास्थ्यगत कारणों से पर्व का आयोजन नहीं कर पाए। इस कारण उन्होंने अपने जन्मदिन के अवसर पर माताओं-बहनों को भेंट दिया। जन्मदिन के अवसर पर हुए इस आयोजन के चलते आए हुए बहनों ने उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही कहा कि वें ऐसे ही क्षेत्र के विकास एवं सेवा में लगे रहें। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि आप सभी का आशीर्वाद प्राप्त कर वे धन्य हुए। इसी तरह अपना आशीर्वाद और स्नेह बनाए रखें, जिससे हम मिलकर क्षेत्र में विकास एवं खुशहाली लाएंगे।

शादी के लिए बहनों को शादी का जोड़ा

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन के अवसर पर कहा कि अब से क्षेत्र में जितने भी बहनों का विवाह होगा वें उनको भेंट स्वरूप शादी का जोड़ा प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि वें अपनी बहनों के साथ हमेशा खड़े रहेंगे। इस कार्य की शुरुआत उन्होंने सोमवार को अपने जन्मदिन कार्यक्रम में किया। वहां उपस्थित बहनों को शादी के लिए जोड़ा, जिसमें घाघरा, चोली शामिल है उन्हें प्रदान किया। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के भाई स्वरूप स्नेह को देखकर बहनों का मन प्रफुल्लित हो गया। वहीं कार्यक्रम में पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के इस पहल की सराहना की। 

महिला सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास

अपने जन्मदिन के अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन भेंट किया। उन्होंने कहा कि हमारी केंद्र एवं राज्य की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए अनेक योजनाएं संचालित कर रही है। इसके अलावा अब वें भी इस कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए प्रयास करेंगे। इसकी शुरुआत के तौर पर उन्होंने बहनों को सिलाई मशीन देकर किया। साथ ही कहा कि हर क्षेत्र में महिलाओं को भागीदारी बढ़ रही है, इसमें हमारी क्षेत्र की माताएं एवं बहनों को भी आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना मेरा उद्देश्य है। इसके लिए मैं हरसंभव प्रयास कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। 


धर्म एवं संस्कृति को बढ़ावा देने का कार्य

अपने जन्मदिन पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने धर्म एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले विभिन्न मंडलियों को भेंट प्रदान की। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में धार्मिक आयोजन होना चाहिए साथ ही हमारी भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने वाले आयोजन भी होने चाहिए। इसके लिए उन्होंने अलग अलग धार्मिक मंडलियों को मांदर एवं ढोलक प्रदान किया। साथ ही मंडलियों के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए कहा कि आप सभी इसी प्रकार अपनी संस्कृति को जीवंत रखने का कार्य करते रहें। किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर वें उनके पास आकर अपनी बात रख सकते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने दी बधाई

इस अवसर पर उपस्थित विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में एक माह का रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन आयोजित की जाती है। साथ ही अन्य अवसरों पर भी आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्रवासियों को रुद्राभिषेक में शामिल होने का पुण्यलाभ प्राप्त होता है। आगे कहा कि 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न आयोजन हो रहे हैं। इसी दौरान विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने जन्मदिन में महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए उन्हें भेंट प्रदान कर रहे हैं। धर्म एवं संस्कृति को बढ़ावा देने वाले कार्य कर रहे हैं।

बहनों के लिए भाई का स्नेह देखकर मन प्रफुल्लित हुआ

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए महतारी वंदन योजना संचालित कर रही है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी क्षेत्र की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर क्षेत्र में होने वाली शादियों में बेटियों को शादी का जोड़ा देने का वादा किया है, जिसकी शुरुआत उन्होंने आज की है। यह काफी अच्छा पहल है, इससे बेटियों का सम्मान बढ़ रहा है। साथ ही बहनों को सिलाई मशीन भेंट कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य कर रहे हैं।

Read More

Previous12...16171819202122...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution