× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...17181920212223...7576Next

सेवा पखवाड़ा रजत महोत्सव के अंतर्गत वरिष्ठजन सम्मान समारोह सम्पन्न

Posted on :30-Sep-2025
सेवा पखवाड़ा रजत महोत्सव के अंतर्गत वरिष्ठजन सम्मान समारोह सम्पन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द  : सेवा पखवाड़ा रजत महोत्सव 2025 के तहत जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग महासमुन्द द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान हेतु लगातार विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में 27 सितम्बर को जिले की समस्त जनपद पंचायतों में सम्मान समारोह आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 365 वरिष्ठजनों को पेंशन स्वीकृति आदेश एवं आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों का वितरण किया गया।

इसी कड़ी में आज 28 सितम्बर 2025 को प्रातः 10 बजे समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित संस्था आसियाना वृद्धाश्रम, दलदली रोड, नयापारा, महासमुन्द में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री निखिलकान्त साहू तथा विशिष्ट अतिथि श्री देवीचंद राठी उपाध्यक्ष नगरपालिका महासमुन्द, श्री महेन्द्र सिक्का, श्री राहुल चंद्राकर, श्री आनंद राम साहू (जिला उपाध्यक्ष जिला स्काउट संघ), श्री पंकज चन्द्राकर, श्री रितेश गोलछा (चार्टर्ड अकाउंटेंट), श्री शरद राव एवं श्री हिमांशु चंद्राकर रहे।

कार्यक्रम में कुल 118 वृद्धजन पंजीकृत हुए। वरिष्ठजनों के उत्साहवर्धन हेतु जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, गुब्बारा फोड़ जैसे खेल आयोजित किए गए। साथ ही राउत गीत, सुआ नृत्य, पंथी नृत्य एवं उड़िया नृत्य जैसी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुन्द की अधिवक्ता श्रीमती रीना जैन ने माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण अधिनियम संबंधी जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन पर अतिथियों ने वरिष्ठजनों को व्हीलचेयर, वॉकर, छड़ी प्रदान कर उनकी सुविधा सुनिश्चित की तथा शॉल, श्रीफल, साड़ी व कुर्ता-पाजामा देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री निखिलकान्त साहू ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। इनके अनुभव व मार्गदर्शन से ही हम नई पीढ़ी को सही दिशा दे सकते हैं। वरिष्ठजनों का सम्मान करना हम सबका दायित्व है और ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक प्रेरणा देते हैं। उक्त कार्यक्रम समाज कल्याण उप संचालक श्रीमती संगीता सिंह के मार्गदर्शन एवं डॉ. मनोज कुमार साहू, संचालक आसियाना वृद्धाश्रम महासमुन्द तथा समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं वृद्धाश्रम स्टाफ की उपस्थिति में गरिमामय ढंग से सम्पन्न हुआ।

Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल

Posted on :30-Sep-2025
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े हुई शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व पूजन हुआ। कार्यक्रम में  सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी बधाई देने पहुंचे। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक ने भी सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया। रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद वितरण व भोजन के साथ अतिथियों को रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। 

बता दें कि इस वर्ष भी अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन का आयोजन किया था। सुबह 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ। पहले से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। फूल मालाओं के साथ सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन  में परिवार सहित शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह का आगमन हुआ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सहित सभी नेताओं ने उनका स्वागत किया। डॉ रमन सिंह रुद्राभिषेक में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा परिवार द्वारा श्रावण मास में एक माह का रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन आयोजित की जाती है। साथ ही अन्य अवसरों पर भी आयोजन किया जाता है, जिससे क्षेत्रवासियों को रुद्राभिषेक में शामिल होने का पुण्यलाभ प्राप्त होता है। आगे कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास कार्य को सतत आगे बढ़ा रही है। इस विकास कार्य में महासमुंद विधानसभा भी योगेश्वर राजू सिन्हा के नेतृत्व आगे बढ़ रही है। 

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी वर्गों के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं के सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन के लिए महतारी वंदन योजना संचालित कर रही है। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा भी क्षेत्र की महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर इस सीजन क्षेत्र में होने वाली शादियों में बेटियों को शादी का जोड़ा देने का वादा किया है, जिसकी शुरुआत उन्होंने आज की है। यह काफी अच्छा पहल है, इससे बेटियों का सम्मान बढ़ रहा है। 
शाम तक पहुंचते रहे बधाई देने लोग

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को देर शाम तक बधाई देने के लिए लोग पहुंचते रहें। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वें सभी का स्नेह और आशीर्वाद पाकर काफी प्रफुल्लित हैं। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने जन्मदिन के अवसर पर आशीर्वाद देने और रुद्राभिषेक एवं पूजन में शामिल होने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा एवं आप सभी के आशीर्वाद से मैं आज आपके क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहा हूं। हमारी सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ मैं अन्य विकास कार्यों के लिए भी सदा तत्पर हूं। अपनी पूरी क्षमता के साथ आप सभी की सेवा में लगा हुआ हूं। इसमें आप सभी का भी भरपूर सहयोग एवं आशीर्वाद मिलता है। इसके लिए मैं आप सभी का हृदय से आभारी हूं। हम सब मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ के साथ विकसित महासमुंद की गाथा भी लिखेंगे।

यह रहे उपस्थित 

इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, कृषि एवं बीज विकास निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रजीत सिंह गोल्डी, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, त्रिलोचन पटेल, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, अल्का चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर, जनपद अध्यक्ष दिशा दीवान, उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, वरिष्ठ नेतागण निरंजना शर्मा, प्रकाश शर्मा, संदीप दीवान, संदीप घोष, बंटी शर्मा, हरवंश सिंह, मोनिका साहू, माधव राव टांकसाले, सतपाल सिंह पाली, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, डिम्पल ध्रुव, डिगेश्वरी चंद्राकर, रमेश साहू, मुन्ना साहू, प्रशांत श्रीवास्तव, अग्रज शर्मा, अनिता रावटे, अरुणा शुक्ला, शम्मी सलूजा, सुनिल पटेल, हितेश चंद्राकर, कौशल्या बंसल, मोती साहू, स्मिता चंद्राकर, मीना वर्मा, मनीष शर्मा, मनीष बंसल, अजय चोपड़ा, रेखा बेहरा, हफीज कुरैशी, मंगेश टांकसाले, अरविंद प्रहरे, नंदू जलक्षत्री, संतोष राजू साहू, श्याम साकरकर, माखन सिन्हा, आनंद गिरी, गोविंद ठाकुर, नितिन जैन, हनीश बग्गा, राहुल चंद्राकर, विनोद रात्रे, पप्पू पटेल, शुभ्रा शर्मा, दिनेश रूपरेला, माखन पटेल, पीयूष साहू, पप्पू ठाकुर, चंद्रशेखर बेलदार, सुनैना ठाकुर, सोनाधर सोनवानी, राजेंद्र चंद्राकर, भारती चंद्राकर, सीता डोंडेकर, कल्पना सूर्यवंशी, जरीना हफीज कुरैशी, रामेश्वर पांडे, आनंद साहू, धनेश्वरी सोनवानी, शरद राव, रामेश्वर पटवा, दिनेश रूपरेला, भगवती करकसे, मधु यादव, नईम खान, अमित साहू, सुमित जैन, अमन वर्मा, आकाश पांडे, अभिषेक पांडे, जतिन रूपरेला, गुड्डा सिन्हा, भैरव भविष्य सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में सजी चैतन्य देवियों की झांकी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Posted on :29-Sep-2025
नवरात्रि पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में सजी चैतन्य देवियों की झांकी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान नवरात्रि के पावन पर्व पर पांच दिवसीय चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई, तुम गांव रोड स्थित स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में मां लक्ष्मी मां दुर्गा मां सरस्वती की जीवंत झांकी का अवलोकन करने नगरवासी पहुंच रहे हैं, सन्ध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक झांकी का अवलोकन किया जा रहा है सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने चैतन्य झांकी रखने का मुख्य उद्देश्य बताया कि हर महिला के भीतर दैवी शक्तियां और गुण मौजूद होते हैं और लोग इन गुणों को पहचान कर श्रेष्ठ और आत्मिक रूप से जीवन जी सकते हैं,यह झांकी दर्शाती है हर व्यक्ति के अन्दर सहन शक्ति,परखने की शक्ति, निर्णय करने की शक्ति, सहयोग  की शक्ति इस प्रकार आठ शक्तियां सभी में मोजूद होती है। 

जिन्हें देवी के रूप में प्रदर्शित किया जाता है ,( राजयोग ध्यान) के माध्यम से एकाग्रता मानसिक सुख शांति और इन्द्रियों पर अनुशासन प्राप्त करने का सरल तरीका  बताती है , ध्वनि और प्रकाश के सुन्दर समायोजन में छोटी छोटी ब्रम्हा कुमारी बहनें देवी का रूप धरकर ऐसे विराजमान होती है मानो स्वर्ग से इस धरा पर  उतर आईं हो और अपनी शीतल दृष्टि से वरदानों से अपने भक्तों और श्रद्धालुओं के दुःख अशांति और मनोविकारों से मुक्ति दिला रहीं हो ऐसा प्रतीत होता है जैसे शिव शक्तियां धरती पर आ गई हो। 

Read More

छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत साइकिल वितरण, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू रहे मुख्य अतिथि

Posted on :29-Sep-2025
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के तहत साइकिल वितरण, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू रहे मुख्य अतिथि

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आज छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत निःशुल्क सरस्वती सायकल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  माननीय चुन्नी लाल साहु पूर्व सांसद महासमुंद अध्यक्षता माननीय प्रीतम सिंह दीवान पूर्व विधायक खल्लारी रहे विशेष अतिथि के रूप में रूपेश साहु मण्डल अध्यक्ष, लोचन पटेल जनपद सदस्य,पीलेश्वर पटेल, राम खिलावन साहु पूर्व मण्डल अध्यक्ष, कन्हैया नायक पूर्व जनपद सदस्य बागबाहरा, प्रकाश पटेल महामंत्री, हरीश जगत, विष्णु साहु मण्डी अध्यक्ष सोसायटी बसुलाडबरी , धनीराम मरकाम जनपद सदस्य प्रतिनिधि कसहीबाहराशामिल हुए आयोजन समिति में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल सदस्य गण कामता पुरेना, सरिता चंद्राकर , दुर्गेश साहु, बाला राम पटेल, याद राम साहु आदि शामिल रहे। 

 वितरण से पहले सेवानिवृत्त शिक्षक बी.आर.साहु का समस्त अतिथियों द्वारा पुष्प हार शाल, श्रीफल से स्वागत किया गया,छात्राओं का पुष्प हार से स्वागत किया गया इस अवसर में पूर्व सांसद महोदय ने बताया कि इस योजना से छात्राओं को लाभ पहुंचेगा और रोजाना  समय पर विद्यालय पहुंच कर विद्या अध्ययन कर पाएंगे और अपने लक्ष्य प्राप्त करेंगे इन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का जिक्र करते हुए बताया कि सुविधाओं का अभाव होते हुए अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति के पद पर आसीन हुएऔर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत के संविधान बनाने में महत्व पूर्ण भूमिका निभाया। 

शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल ने कहा कि समस्त छात्र छात्राएं नियमित विद्यालय में उपस्थित रहे और अनुशासन का पालन करे विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय के 69 छात्राओं को निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना का लाभ मिल रहा है कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया लाभान्वित छात्राओं में जिया साहु, माधुरी टंडन, सुनीता ठाकुर, तारा टांडे, चित्रांगना निषाद, दीक्षा चक्रधारी सायकल पाकर बहुत खुश हुए कार्यक्रम में शकुंतला देवी और पालक गण सहित विद्यालय के समस्त व्याख्याता गण  संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, नीलू सोनी, आनंद राम व्यवहार, रवि प्रकाश पात्रे, बी. एल. टंडन, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, मौसमी चंद्राकर, व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी कार्तिक राम यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित आभार प्रदर्शन वरिष्ठ व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में कक्षा बारहवीं के नीरज, नीलकंठ, योगेश्वरी साहु, भूमिका साहु, धनेश्वरी सेन, गायत्री साहु  आदि ने सहयोग प्रदान किया

Read More

राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण ने कांस्य पदक जीता

Posted on :29-Sep-2025
राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण ने कांस्य पदक जीता

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में तोरण यादव ने कांस्य पदक जीता।

महासमुंद :  पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 का आयोजन मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा नई दिल्ली में दिनांक 27 से 28 सितंबर 2025 तक पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी ऑफ योगासन भारत द्वारा आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में 21 राज्यों के 275 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से 02 खिलाड़ी तोरण यादव एवं प्रीति यादव शामिल हुए। 

राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण ने कांस्य पदक जीता -

राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में तोरण यादव ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ कांस्य पदक जीतकर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर लिया है। तोरण यादव पिता श्री डेरहा यादव जो ग्राम पंचायत खट्टी महासमुंद के निवासी हैं जिन्होंने इससे पहले भी राष्ट्रीय पैरा कबड्डी चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। तोरण ग्राम पंचायत खट्टी में योगा अभ्यास करते हुए गांव के योगा खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं साथ ही शारीरिक शिक्षा (बीपीएड) की पढ़ाई मनसा कॉलेज भिलाई में कर रहे हैं। तोरण ने पदक जीतकर जिले व राज्य को गौरवान्वित किया है। प्रीति यादव पिता श्री रमेश यादव फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा में रहते हुए पैरा एथलेटिक्स में पदक जीतने में सफलता हासिल किया था, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने पर राज्य खेल अलंकार से पुरस्कृत किया गया हैं। पहला राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली में प्रीति ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने के साथ ही चैंपियनशिप में सातवां स्थान हासिल किया। 

पदक जीतने पर दी बधाई-
पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 में दोनों खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन करने के साथ तोरण यादव के कांस्य पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई प्राचार्य डॉ. स्मिता सक्सेना एवं खेल अधिकारी डॉ. मेजर सिंह, जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू एवं गणेश राम कोसरे, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र देवांगन, डॉक्टर विकास अग्रवाल, पुर्नेंद्र चंद्राकर, स्पोर्ट्स ऑफिसर पीजी कॉलेज दिलीप लहरें, राकेश ठाकुर, शिवेंद्र यादव, सविता निषाद, सत्यनारायण दुर्गा, प्रभा साहू, एवन साहू, फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ, खेल संघ एवं खिलाड़ियों ने बधाई दीं।

Read More

बेमचा एवं आशाबाई गोलछा विद्यालय के 07 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रायपुर में शामिल

Posted on :29-Sep-2025
बेमचा एवं आशाबाई गोलछा विद्यालय के 07 खिलाड़ी राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रायपुर में शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राज्य स्तरीय हॉकी में जिले 07 खिलाड़ी रायपुर में शामिल

महासमुंद : राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 26 से 30 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले की 14 वर्ष बालक एवं बालिका टीम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद 5 खिलाड़ी एवं आशी बाई गोलछा उच्च. मा. स्कूल महासमुंद सहित कुल 7 खिलाड़ी शामिल हैं। जिले से हॉकी 14 वर्ष बालक एवं बालिका टीम के खिलाड़ियों में शासकीय उ. मा. वि. बेमचा महासमुंद के हर्ष कुमार बघेल, देवेंद्र ध्रुव, खिलेश्वर, दामिनी ध्रुव, आरुषि देवदास शामिल हैं। इसके अलावा वरुण एवं दीपक जिले से संभाग की टीम में शामिल हैं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत विद्यालय को खेल उपकरण प्रदाय किया गया है, जिसके माध्यम से नियमित खेल अभ्यास किया जा रहा हैं।

राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता रायपुर में शामिल होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, येतराम साहू, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य बेमचा एस. आर. पाटकर, लखनू राम निर्मलकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, तुलेंद्र सागर, किरण पटेल, तारिणी कहार, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, आराधना साहू, रुक्मणी साहू, टाकेश्वर साहू, तृप्ति डेनियल, शहनाज बानो, हेमिन जलक्षत्री, खेमराज साहू, रेणु सिंह एवं समस्त व्यायाम शिक्षक, जिला हॉकी संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाली महासमुंद शान दिव्या रंगारी भव्य स्वागत अभिनंदन : अशवंत तुषार साहू

Posted on :27-Sep-2025
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाली महासमुंद  शान दिव्या रंगारी भव्य स्वागत अभिनंदन : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद  : महासमुंद को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाली फीफा कप बॉस्केटबॉल टूर्नामेंट के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली महासमुंद विधानसभा की शान कुणाल रंगारी की भतीजी बिटिया दिव्या रंगारी के महासमुंद शहर आगमन पर सतीश बैग हाउस के सामने फूल गुलदस्ता व आतिशबाजी कर भव्य स्वागत  अभिनंदन भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू के नेतृत्व में किया गया साथ में उपस्थित वरिष्ठ जन सुरेश चंद्राकर, आर एन  वर्मा, रामेश्वर चंद्राकर, सतीश गौतमरे, ईश्वर साहू, कृष्ण साहू व अन्य साथी गन उपस्थित है

Read More

"पीएम स्वनिधि योजना के तहत महासमुंद में 'लोक कल्याण मेला' का सफल आयोजन"

Posted on :27-Sep-2025

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 

महासमुंद : नगर पालिका महासमुंद के सभागार में आज "प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना" (PM SvaNidhi Yojana) के अंतर्गत एक भव्य लोक कल्याण मेला का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य उद्देश्य शहरी पथ विक्रेताओं और स्वरोजगार से जुड़े महिला-पुरुषों को कार्यशील पूंजी, ऋण सहायता, नियमित ऋण अदायगी प्रोत्साहन और डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, प्रतिपक्ष नेता नानू भाई, पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, और पार्षद प्रतिनिधि सोनाधर सोनवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
 

नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने इस अवसर पर स्ट्रीट वेंडरों को बधाई देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर को अपने जन्मदिन के अवसर पर पीएम स्वनिधि योजना का पुनर्गठन कर इसकी ऋण सीमा में वृद्धि की है।

 * प्रथम ऋण की सीमा ₹10,000 से बढ़ाकर ₹15,000 की गई है।
 * द्वितीय ऋण ₹15,000 से बढ़ाकर ₹25,000 किया गया है।
 * तृतीय ऋण ₹25,000 से बढ़ाकर अब ₹50,000 तक कर दिया गया है।
राठी ने यह भी जानकारी दी कि अब इस योजना का लाभ केवल पथ विक्रेताओं तक सीमित न होकर, स्वरोजगार से जुड़े सभी महिला-पुरुष भी उठा सकते हैं। साथ ही, ₹25,000 का ऋण जमा करने के बाद हितग्राहियों को ₹30,000 तक की क्रेडिट कार्ड सुविधा भी मिलेगी। उन्होंने छोटे फुटकर विक्रेताओं से योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

प्रतिपक्ष नेता नानू भाई ने विक्रेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे विक्रेता इस ऋण योजना के तहत कम ब्याज दर पर ऋण लेकर अपने व्यवसाय को मजबूत कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण ऋण योजना की अवधि बढ़ाकर वर्ष 2030 तक कर दी गई है।

लोक कल्याण मेला में स्ट्रीट वेंडरों को यू.पी.आई. आई.डी. और क्रेडिट कार्ड का भी विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित लोगों को वित्तीय जागरूकता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम के प्रति छोटे विक्रेताओं में भारी उत्साह देखा गया और लगभग 50 हितग्राहियों ने मौके पर ही ऋण के लिए आवेदन किया।

इस अवसर पर एस.बी.आई. क्रेडिट कार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक, नपा के इंजीनियर, दिलीप कश्यप, नौशाद बख्श, लोकरंजन, मिशन मैनेजर, अभिनव दुबे, दीपक तिवारी, महिला सामुदायिक संगठन की ममता बग्गा, राखी ठाकुर, राम महानंद, और बड़ी संख्या में सफाई मित्र उपस्थित थे।

Read More

राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेमचा महासमुंद के खिलाड़ी शामिल

Posted on :27-Sep-2025
राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बेमचा महासमुंद के खिलाड़ी शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए जिले के 8 खिलाड़ी तमिलनाडु रवाना।

महासमुंद :  44वीं सब-जूनियर एवं 71वीं सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025 बालक एवं बालिका वर्ग का आयोजन दिनांक 25 से 28 सितंबर 2025 तक तमिलनाडु में आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ टीम का कोचिंग कैंप भिलाई के बॉल बैडमिंटन खेल परिसर सेक्टर- 4 में दिनांक 15 से 22 सितंबर तक एवं सब- जूनियर कैंप धमतरी में आयोजित किया गया था, जिसमें प्रदेश से बालक एवं बालिका दोनों वर्गो में 14-14 खिलाड़ी शामिल हुए, जिसमें जिले से राहुल, लक्ष्मी, दामिनी, गीतांजलि, सविता, ढालेन्द्र यादव, सागर चंद्राकर, मुकेश निषाद एवं जीतू ध्रुव शामिल हुए। कोचिंग कैंप में शानदार प्रदर्शन करने वाले 10 बालक एवं 10 बालिका खिलाड़ियों की अंतिम चयन सूची जारी किया गया। चयनित खिलाड़ियों में महासमुन्द जिले से सीनियर वर्ग में राहुल कुर्रे पिता लाला राम कुर्रे, लक्ष्मी चंद्राकर पिता नरेश चंद्राकर, दामिनी वर्मा पिता स्व. भोला राम, सब जूनियर खिलाड़ियों में गीतांजलि साहू पिता भानु साहू, सविता जोशी पिता बीर सिंह जोशी, ढालेंद्र यादव पिता जोधन यादव, सागर चंद्राकर पिता  संतोष चंद्राकर, जीतू ध्रुव पिता महेश ध्रुव व टीम मैनेजर मोहन राव, कोच रणविजय तथा सब जूनियर प्रशिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी महासमुंद एवं सूरज नायक बालिका प्रशिक्षक पूनम निषाद व सीनियर वर्ग में प्रशिक्षक इसरार अहमद खान दुर्ग व मैनेजर रिचा तिवारी दुर्ग शामिल है। 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा ट्रैक सूट प्रदान किया गया है। नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में शामिल होने पर खिलाड़ियों को विधायक महासमुन्द योगेश्वर राजू सिंहा, जिलाध्यक्ष येतराम साहू, बादल मक्कड़, छत्तीसगढ़ राज्य बॉल बैडमिंटन संघ महासचिव वाय. राजाराव, श्यामल बैनर्जी, आनंद साहू, अध्यक्ष जिला एथलेटिक्स संघ पंकज चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक, अंकित जैन सचिव जिला बॉल बैडमिंटन संघ महासमुंद, विनय भारद्वाज, भूषण साहू, गजेन्द्र यादव, लोकेश साहू, नरेश चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर द्वारा शुभकामनाएं दी गई।

Read More

पार्षद निधी से लाईट खरीदने की अनुमति से अब वार्डो में अंधेरा छटेगा- देवीचंद राठी उपाध्यक्ष न.पा.

Posted on :25-Sep-2025
पार्षद निधी से लाईट खरीदने की अनुमति से अब वार्डो में अंधेरा छटेगा- देवीचंद राठी उपाध्यक्ष न.पा.

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रसाशन मंत्री अरूण साव ने विभागीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया की अब नगरीय निकाय क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिएनिधी से 25 प्रतिशत तक स्ट्रीट लाईट खरीदा जा सकता है जिसका नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठीने मुख्यमंत्री, नगरीय प्रशासन मंत्री सांसद रूपकुमारी चैधरी एवं विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आभारव्यक्त करते हुये कहा की कांगे्रस शासन काल में अध्यक्ष एवं पार्षद निधी से लाईट खरीदने पर रोक व्यक्त करते हुये कहा की कांगे्रस शासन काल में अध्यक्ष एवं पार्षद निधी से लाईट खरीदने पर रोक लगादी गई थी जिसे भाजपा की सरकार ने पुनः लाईट खरीदने की अनुमति दी है, जिससे शहर कोमुलभुत सुविधा उपलब्ध कराने में बड़ी राहत होगी। 

 छ.ग. शासन के नगरीय विभाग द्वारा महापौर अध्यक्ष एवं पार्षद निधी के लिए पुरे प्रदेश में लगभग 103 करोड़ की राशि जारी की है जिससे शहर के मुलभुत कामों को शीघ्र कराया जा सकता है राठी ने आगे बताया की नगर पालिका में स्ट्रीट लाईट के आभाव में शहर के अधिकांश वार्ड में अंधेरा पसरा हुआ थानगर पालिका लाईट नहीं खरीद पा रही थी, बरसात के मौसम में अंधरे से आम नागरिक परेशानी झेल रहे थे अब अध्यक्ष एवं पार्षद निधी से लाईट खरीदने की अनुमति का लाभ जनता कोशीघ्र मिलेगा पार्षद निधी से लाईट खरीदने की कंडिका को जोड़वाने में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का अहम योगदान है उन्होने नगरीय प्रशासन मंत्री को पार्षद निधी से लाईट खरीदने के लिए अनुमति देने का आग्रह किया था श्री राठी ने सभी पार्षदों से अनुरोध किया है कि पार्षद निधी से स्ट्रीट लाईट खरीदने के लिए शीध्र नगरपालिका को पत्र लिखे जिससे नगरपालिका शीघ्र लाईट खरीद कर वार्डाे केविद्युत पोलों में लगाने का काम चालु कर सके इस संबंध में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी एवं पार्षद प्रतिनिधी मनीष शर्मा ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी से भंेट कर कहा की सभी पार्षदों को सूचनादी जावें की छ.ग. शासन मंे वर्ष 2025 की पुरी पार्षद निधी भेज दी है तथा वार्ड के छोटे-छोटे काम जो रूके हुये है पार्षद से अनुमति लेकर मुलभूत कार्ये को शीध्र पुरा करें। दीवावली त्यौहार के पहले शहर के सभी वार्डाे में स्ट्रीट लाईट लगाना  सुनिश्चत करें एसा निर्देश दिया गया ।

 

 

 

Read More

सदगुरु आपके जीवन की राह पर सही दिशा का ज्ञान देकर सामाजिक नैतिक और बौद्धिक प्रगति के लिए प्रेरित करते - रोहित मोडे

Posted on :25-Sep-2025
सदगुरु आपके जीवन की राह पर सही दिशा का ज्ञान देकर सामाजिक नैतिक और बौद्धिक प्रगति के लिए प्रेरित करते - रोहित मोडे

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : श्रीराम मंदिर कुर्मीपारा गांधी चौंक महासमुंद में श्री कथा ज्ञान यज्ञ का दूसरा दिन का शुभारंभ जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य जी के सिद्ध चरण पादुकाओं का पूजन एवं श्री लीलामृत ग्रन्थ का यजमान, पुरोहितों द्वारा विधिवद शास्त्रीय पद्धति द्वारा पूजन माल्यार्पण कर किया गया।

श्री कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ दोपहर 2 बजे  हुआ। कथा व्यास से भगवान रामानंदाचार्य के कृपा पात्र शिष्य रोहित मोडे ने कहा जीवन में ईश्वर का दर्शन केवल सदगुरु करा सकते है। ऐसे सक्षम योग्य सदगुरु ही वह डायरेक्टर है जिसकी पहुंच ईश्वर तक है। सदगुरु संत प्रत्येक व्यक्ति में ईश्वर देखते है। सदगुरु के ऊपर जीवन की डोर सौप दें तो वह खुशियां भर देते है। मन आनंद से भर जाता है। सदगुरु ही पार ब्रह्म है उनकी शरण जाना चाहिए।भगवान रामानंदाचार्य नरेंद्रचार्य जी कहते है कि हमें एक निष्ट होना चाहिए। श्री हनुमान जी ने, नारद जी ने, शबरी ने राधा जी ने केवल प्रभु के एक रूप को माना। एक संत एक मंत्र होगा तभी जीवन का उद्धार होगा। सदगुरु के चरणों में पूर्ण समर्पण करना होगा।  सदगुरु रास्ता बताते है जो नाम दान से संभव है। एक धुरी में घूमना पड़ता है। नाम हमें आत्म उद्धार के लिए लेना है। इस संसार की नश्वर चीजों के लिए नहीं। पूरे परिवार का एक मंत्र होना चाहिए। तब परिवार में सामंजस्य बनेगा। नाम का मूल उद्देश्य आवागमन की बंधन को तोड़ना है। जो सद्गुरु के मार्ग में संभव है।

कथाकार ने कहा कि सदगुरु में ही 33 करोड़ देवी देवता है। गुरु सभी भ्रम को तोड़ते है। यह गुरु मार्ग महान समर्पण, संयम, दृढ़ अनुशासन लगन निष्ठा विश्वास का है। हमारे मन में आता है कि गुरु जीवन में क्यों जरूरी है। जिस प्रकार गाड़ी का ड्राइवर अनजान रास्तों से लक्ष्य तक ले जाता है। उसी प्रकार गुरु आपको परमात्मा तक पहुंचता है। आपके जीवन की राह पर सही ज्ञान देकर सामाजिक, नैतिक और बौद्धिक प्रगति के लिए प्रेरित करते है।
प्रवचन पश्चात संध्या में रास लीला में नृत्य, भजन का समावेश रहा।जिसका सभी भक्तों ने लाभ लिया। रासलीला पश्चात संध्या आरती और प्रसाद वितरण की गई। कल तीसरे और अंतिम दिन प्रवचन, नामदान हवन के साथ श्री कथा ज्ञान यज्ञ का समापन होगा।

आज की कथा में पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, नगर पुरोहित श्री पंकज तिवारी जी, श्री महेंद्र सिक्का, भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री येतराम साहू जी, जिला भाजपा अध्यक्ष, सर्व सामाज अध्यक्ष श्री मुन्ना लाल साहू जी के भक्त शिष्यों ने भाग लिया।

Read More

राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली के लिए तोरण एवं प्रीति का चयन

Posted on :25-Sep-2025
राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप नई दिल्ली के लिए तोरण एवं प्रीति का चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में  छत्तीसगढ़ टीम में तोरण एवं प्रीति का चयन

महासमुंद  :  पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 का आयोजन मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा नई दिल्ली में दिनांक 27 से 28 सितंबर 2025 तक   पैरा योगासन स्पोर्ट्स प्रमोशन कमेटी ऑफ योगासन भारत एवं नवयोगा सूर्योदय सेवा समिति द्वारा आयोजित किया गया है। छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से तोरण यादव एवं प्रीति यादव का चयन हुआ हैं। तोरण यादव पिता श्री डेरहा यादव जो ग्राम पंचायत खट्टी महासमुंद के निवासी हैं जिन्होंने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने के साथ पदक जीतने में सफलता हासिल किया है। ग्राम पंचायत खट्टी में योगा अभ्यास करते हुए गांव के योगा खिलाड़ियों को अभ्यास करने का काम करते हैं साथ ही शारीरिक शिक्षा (बीपीएड) की पढ़ाई मनसा कॉलेज में कर रहे हैं। प्रीति यादव पिता श्री रमेश यादव फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा में रहते हुए पैरा एथलेटिक्स में पदक जीतने में सफलता हासिल किया है, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदक जीतने पर खेल अलंकार से पुरस्कृत किया गया है।

राज्य की टीम में दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने रवाना होंगे। पहला नेशनल पैरा योगासन चैंपियनशिप 2025- 26 में तोरण यादव एवं प्रीति यादव के चयन होने पर उप संचालक समाज कल्याण विभाग संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, मनसा शिक्षा महाविद्यालय भिलाई प्राचार्य डॉ. स्मिता सक्सेना एवं खेल अधिकारी डॉ. मेजर सिंह, जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू एवं गणेश राम कोसरे, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, हिरेंद्र देवांगन, डॉक्टर विकास अग्रवाल, स्पोर्ट्स ऑफिसर पीजी कॉलेज दिलीप लहरें, राकेश ठाकुर, शिवेंद्र यादव, सविता निषाद, सत्यनारायण दुर्गा, प्रभा साहू, एवन साहू, फॉर्चून नेत्रहीन विद्यालय कर्मापटपर बागबाहरा के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई दीं।

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश

Posted on :25-Sep-2025
महासमुन्द पुलिस के द्वारा मोटर सायकल चोर गिरोह का पर्दाफाश

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 विभिन्न कंपनीयों की मोटर सायकल की चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफतार।
 विभिन्न कंपनियों के 11 नग चोरी के मोटर सायकल कुल कीमती 3,95,000 रूपये ( तीन लाख पंचानबे हजार रूपय) जप्त।
 महासमुन्द से अलग-अलग स्थानों से वाहन चोरी कर ब्रिकी के फिराक में थे आरोपी।
 सायबर सेल की टीम एवं थाना खल्लारी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

 
महासमुन्द : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी कुलेश्वर चक्रधारी उम्र 23 वर्ष निवासी तुपकबोरा थाना बागबाहरा के द्वारा थाना खल्लारी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.09.2025 को अपने मोटर सायकल हीरो एच.एफ. डीलक्स क्र0 CG 06 GH 7863 से खल्लारी मंदिर बोधन चक्रधारी के साथ घुमने आया था दोपहर करीबन 01 बजे अपने मो0सा0 को नारियल दुकान के सामने खड़ी कर पहाड़ी उपर मंदिर दर्शन करने गये थे जो दोपहर 03 बजे वापस आकर देखा तो जहां अपना मोटर सायकल को खड़ी किया था वहां नही था आसपास पता किया कही नही मिला।  पुरानी इस्तेमाली मो0सा0 हीरो डीलक्स क्र0 CG 06 GH 7863के इंजन नं0 HA11ENHGF07991 चेचिस नं0 MBLHAR207HGF08814  कीमती करीबन 40000 रूपये को कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना खल्लारी में अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।


विवेचना के दौरान पुलिस की टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति झलप चौक बागबाहरा के पास चोरी की मोटर सायकल को बिक्री के लिये ग्राहक तलाश कर रहा है। कि उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका पर पहुच कर झलप चौक बागबाहरा के पास जाकर 03 व्यक्ति जो पुरानी मोटर सायकल वाहन को बेचने के फिराक में खडे हुये थे। पुलिस की टीम के द्वारा तीनों व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो टीम को गोल-मटोल जवाब देने लगे तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) बुधराम सिन्हा उर्फ बुधारू पिता देहू राम सिन्हा उम्र 39 वर्ष सा. भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर (02) गैंदलाल दीवान पिता रामरतन दीवान उम्र 35 वर्ष सा. अरंड थाना खल्लारी, महासमुन्द (03) धनेश राम दीवान पिता प्यारे राम दीवान उम्र 38 वर्ष सा. अरंड थाना खल्लारी, महासमुन्द का निवासी होना बताये। पुलिस की टीम के द्वारा वाहन के संबंध मे पूछताछ करने पर आरोपियों ने मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये और बताये कि एक साथ घुमते फिरते थे विगत माह से हम सभी मिलकर मोटर सायकल चोरी करने की योजना बनाकर निकलते थे और मोटर सायकल चोरी करते थे खल्लारी क्षेत्र के खल्लारी मेला स्थल, खल्लारी चौक, चरौदा एवं आस पास के गांव से कुल 11 नग मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये।
आरोपियों के कब्जे से 04 नग एचएफ डीलक्स, 01 नग प्लेटिना, 02 नग ग्लैमर, 02 नग स्पेलैण्डर प्लस, 01 नग स्प्लैण्डर, 01 नग स्कुटी कुल 11 नग मोटर सायकल कीमती 3,95,000 रूपये जप्त कर आरोपीयों के विरूध्द थाना खल्लारी में अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी:-

(01) बुधराम सिन्हा उर्फ बुधारू पिता देहू राम सिन्हा उम्र 39 वर्ष सा. भानसोज थाना आरंग जिला रायपुर।
(02) गैंदलाल दीवान पिता रामरतन दीवान उम्र 35 वर्ष सा. अरंड थाना खल्लारी, महासमुन्द।
(03) धनेश राम दीवान पिता प्यारे राम दीवान उम्र 38 वर्ष सा. अरंड थाना खल्लारी, महासमुन्द

जप्त 11 नग मोटर सायकल:-

01. मो0सा0 ग्लैमर ब्लैक सिल्वर कलर इंजन नं.- GA06EGCGL00256 चेचिस नं. MBLJA06AMGGL00273  किमती 45000 रुपये।
02. मो0सा0 स्प्लेण्डर क्र0 CG06GA5617 ब्लैक ब्लू कलर इंजन नं.- HA12EHD9K00928  किमती 40000 रुपये।
03. हीरो एचएफ डिलक्स काला कलर इंजन नं.- HA11ECRHF16423  किमती 40000 रुपये।
04. मो0सा0 एच एफ डिलक्स ब्लैक सिल्वर कलर इंजन नं.- HA11EMKHA12079 चेचिस नं. MBLHAC024E9A08205 किमती 50000 रुपये।
05. स्प्लेडर प्लस ब्लैक कलर इंजन नं.-HA11E7PHC46655 चेचिस नं. MBLHAW228PHC06327   किमती 45000 रुपये।
06. स्कूटी स्लेटी कलर क्र CG 07 LK 0424  इंजन नं.-JF08E5282315  किमती 20000 रुपये।
07. मो0सा0 ग्लैमर ब्लैक सिल्वर कलर इंजन नं.- 06AAMM01811 चेचिस नं. 06AAMCO2364  किमती 40000 रुपये।
08. स्प्लेडर प्लस ब्लैक ब्लु कलर इंजन नं.-05K15E23185 चेचिस नं. MBLHA10EE9HF29688   किमती 20000 रुपये।
09. मो0सा0 एचएफ डिलक्स ब्लेक एंड रेड रंग इंजन नं.- HA11ENHGF07991 चेचिस नं. MBLHAR207HGF08814  किमती 30,000 रुपये।
10. मो0सा0 एचएफ डिलक्स ब्लेक एंड रेड रंग इंजन नं.-HA11EPH9M01921 चेचिस नं. MBLHAR052H9M02576  किमती 35,000 रुपये।
11. प्लेटिना ब्लैक सिल्वर रंग इंजन नं.-DZZWEF76802 चेचिस नं. MD2A18AZ2EWF02166  किमती 30,000 रुपये।

कुल जुमला कीमती 3,95,000 रूपये (तीन लाख पंचानबे हजार रूपये) जप्त।
 

Read More

बाढ़ आपदा से निपटने हेतु आछोल-समोदा तट पर, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और नगर सेना की मॉक ड्रिल

Posted on :25-Sep-2025
बाढ़ आपदा से निपटने हेतु आछोल-समोदा तट पर, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल और नगर सेना की मॉक ड्रिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महानदी किनारे आपदा प्रबंधन का सजीव प्रदर्शन, आम नागरिकों को भी दी गई जीवन रक्षक जानकारी

जिला अस्पताल में राहत कैंप का कमिश्नर एवं कलेक्टर ने लिया जायजा

महासमुंद  :  महानदी तटस्थ ग्राम आछोल-समोदा में आज सुबह 10 बजे राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल एवं नगर सेना की संयुक्त टीम द्वारा बाढ़ आपदा से निपटने के लिए व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य आपदा की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्यों की वैज्ञानिक तैयारी को परखना और विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करना था। इसके पश्चात द्वितीय चरण में जिला अस्पताल में राहत शिविर बनाया गया था, जहां आपातकालीन मेडिकल सेवा का प्रदर्शन किया गया। यहां आपातकालीन सेवाओं में तत्काल उपचार और मेडिकल सुविधा का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर श्री महादेव कांवरे एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राहत कैंप और मेडिकल सुविधाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार मौजूद थे।

अछोला में मॉक ड्रिल कमांडेंट मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू, एएसपी प्रतिभा पांडेय, एसडीएम हरिशंकर पैकरा, स्वास्थ्य, पशुपालन, पुलिस, राजस्व, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, खाद्य, समाज कल्याण, विद्युत, आरटीओ, ग्रामीण, विभागों के अधिकारी-कर्मचारी की मौजूदगी में माॅक ड्रिल सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

आज सुबह 10 बजे वैज्ञानिक प्रदर्शन में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के दल ने नाव, मोटरबोट एवं रस्सी की मदद से लोगों को सुरक्षित निकालने की तकनीकें दिखाई। बचाव अभ्यास के दौरान तेज धारा में फंसे व्यक्तियों को रेस्क्यू जैकेट, ट्यूब एवं रस्सी फेंककर बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। प्राथमिक उपचार व मेडिकल सहायता के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घायलों को तत्काल प्राथमिक चिकित्सा देने और एम्बुलेंस से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने की प्रक्रिया समझाई। पशुधन की सुरक्षा के लिए पशुपालन विभाग ने बताया कि बाढ़ के दौरान मवेशियों को ऊँचे सुरक्षित स्थानों पर कैसे ले जाया जाए। विद्युत विभाग ने आपदा के समय बिजली बंद करने की अनिवार्यता पर बल दिया, वहीं पीएचई विभाग ने स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के उपाय बताए।

आम नागरिकों के लिए बचाव के सामान्य तरीके एवं व्यवहारिक सुझाव दिए गए। इस दौरान बताया गया कि बाढ़ आने पर ऊँचे स्थान पर पहुँचें और भीड़भाड़ से बचें। बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें। सुरक्षित पेयजल का ही उपयोग करें, पानी को उबालकर पीएं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता से सुरक्षित स्थान पर ले जाएं। साथ ही आपदा प्रबंधन दल द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

इस मॉक ड्रिल ने न केवल प्रशासनिक अमले को आपदा से निपटने की तत्परता का अनुभव कराया बल्कि आम नागरिकों में भी जागरूकता बढ़ाई। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के अभ्यास समय-समय पर आयोजित कर लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में किसी भी जान-माल की हानि को कम किया जा सके।

Read More

राजनीतिक दबाव के कारण गरबा कराने हाईस्कूल मैदान के लिए नहीं मिली अनुमति : राशि

Posted on :25-Sep-2025
राजनीतिक दबाव के कारण गरबा कराने हाईस्कूल मैदान के लिए नहीं मिली अनुमति :  राशि

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद ;  पूर्व नपाध्यक्ष व गरबा नाईट आयोजक श्रीमती राशि महिलांग ने सोमवार को पे्रसवार्ता में कहा कि प्रशासन ने सत्ता पक्ष के राजनीतिक दबाव के चलते हाईस्कूल मैदान के लिए अनुमति नहीं दी। पिछले 13 वर्षों से हाई स्कूल मैदान में गरबा नाईट महोत्सव समिति द्वारा लगातार गरबा नाईट का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें नगर की सभी मातृ शक्तियां, सभी सम्मानित नागरिकगण, युवाओं, नन्हे बच्चों द्वारा परम्परागत रूप से मां दुर्गा की स्तुति व आराधना स्वरूप गरबा खेला जाता है। लेकिन इस बार प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण गरबा-नाईट का आयोजन नहीं किया जा रहा है।  

श्रीमती महिलांग ने कहा कि बीतें 13 वर्षों के आयोजन में प्रदेश के विभिन्न दलों व विभिन्न क्षेत्रों में अपना स्वर्णिम नाम अर्जित कर चुकीं हस्तियां अतिथि के रुप में शामिल होती रही हैं। उक्त सादगी पूर्ण भारतीय संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम की सराहना नगरवासियों के साथ अतिथियों द्वारा की जाती रही है, जिसकी चर्चा राजधानी समेत पूरे प्रदेश में होती रही है। जो हम सभी नगरवासियों के लिए गर्व का विषय रहा है। इस वर्ष भी समिति के सदस्यों ने गरबा-नाइट 2025 के आयोजन की प्रारंभिक तैयारी प्रारंभ की। जिसके लिए  जिला प्रशासन से सभी शासकीय गाइड लाइंस के तहत अनुमति मांगी। 

इसी बीच सोशल मीडिया के माध्यम से मुझे ज्ञात हुआ कि कुछ लोगों द्वारा जिला प्रशासन पर दबाव बनाया गया और जिला प्रशासन ने आयोजन के अंतिम क्षणों में मुझे अनुमति नहीं प्रदान की। जबकि, अन्य स्थानों पर गरबा कार्यक्रम के लिए विधिवत अनुमति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आखिर मेरे उक्त कार्यक्रम की अनुमति ना देने में क्या प्रशासनिक मजबूरी थी? किसका दबाव था?। श्रीमती महिलांग ने कहा कि यह राज्य के सरकार के अधीनस्थ जिला प्रशासन सरकार के उस दावे का भी उपहास व विरोध का साक्ष्य है कि राज्य में धार्मिक आयोजन को बढ़ावा देने से प्रदेशवासियों के बीच आपसी प्रेम स्नेह भक्ति भावना की डोर मजबूत होगी व धर्म की राह पर चलकर प्रदेश प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि समर्थकों और शहरवासियों के द्वारा आयोजन रद्द होने के संबंध में लगातार पूछा जा रहा है। अन्य स्थान पर आयोजन किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि तैयारी और समयाभाव की स्थिति को देखते हुए टीम ने इसे इस वर्ष रद्द किया जाना ही उचित माना है। प्रेस वार्ता के दौरान नीलम जायसवाल, ममता जायसवाल, रोशन आरा रिजवी, अमरजीत सिंग रामगढ़िया, श्रेयांश चोपड़ा, ईशा टंडन, जोया खान, नीरज परोहा, अरिश अनवर, उमा ध्रुव, कविता अंबिलकर, सगनजोत सिंह, शब्बीर सोनी, कुणाल रंगारी, रुपेश महिलांग, युवराज साहू, कान्हा चंद्राकर, बबलू हरपाल, सुनील नायक आदि मौजूद रहे।

Read More

राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप विजयवाड़ा में महासमुंद के भरत साहू, संदीप पटले एवं पूनम पटले होंगे शामिल

Posted on :25-Sep-2025
राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप विजयवाड़ा में महासमुंद के भरत साहू, संदीप पटले एवं पूनम पटले होंगे शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  6 वीं जूनियर एवं सीनियर सी राष्ट्रीय योगा चैंपियनशिप का आयोजन दिनांक 28 सितम्बर से 01 अक्टूबर 2025 तक विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश में किया जा रहा हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से 29 खिलाड़ी शामिल होंगे। महासमुंद जिले के 01 जूनियर एवं 02 सीनियर महिला एवं पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। राष्ट्रीय जूनियर नेशनल चैंपियनशिप के लिए जिले के भरत साहू बागबाहरा एवं संदीप पटले तथा पूनम पटले महासमुंद का चयन सीनियर वर्ग में हुआ है। संदीप पटले व पूनम पटले पति-पत्नी है, ऐसा पहली बार हो रहा है कि एक दंपत्ति जोड़ी छत्तीसगढ़ प्रदेश से चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। 

विगत वर्ष पूनम पटले ने सिविल सर्विसेज नेशनल योगा चैंपियनशिप चंडीगढ़ पंजाब में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया व अच्छा प्रदर्शन किया था।

संदीप पटले शतरंज के राष्ट्रीय प्रशिक्षक, आर्बिटर (निर्णायक) व खिलाड़ी हैं जो महासमुंद जिले में शतरंज के खिलाड़ी तैयार कर रहे हैं। संदीप पटले व पूनम पटले सीनियर सी के सोपाईन इवेंट में अपना प्रदर्शन करेंगे, दंपति के नेशनल योगा में चयन होने पर महासमुंद जिला के खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, गणेश कोसरे, सेवन दास मानिकपुरी, योगासन भारत के अध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खुटे, महासचिव विनोद राठी, व आर्बिटर राकी देवांगन, अनीस अंसारी, अनिल शर्मा, भारत स्वाभिमान न्यास पतंजलि के राज्य कार्यकारी तिलक साव, राज्य कार्यकारी महिला पतंजलि हेमलता साहू ने बधाई व प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

Read More

विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Posted on :25-Sep-2025
विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

संवाददाता: प्रभात मोहंती

टेबल टेनिस एवं लॉन टेनिस प्रतियोगिता में शामिल खिलाड़ियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंहा ने दी शुभकामनाएं।

महासमुंद :  संभाग स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता मायाराम सुरजन विद्यालय चौबे कॉलोनी रायपुर में जिले के 30 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें से 13 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ हैं। इसके अलावा संभाग स्तरीय प्रतियोगिता रायपुर में टेबल टेनिस खेल में जिले के 22 खिलाडी शामिल हुए जिसमें महासमुंद जिले के खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु हुआ है, जिसमें बालिका 14 वर्ष में चारु सिंह बेलदार एवं ओमिशा पटेल सेजेश हिंदी महासमुंद,17 वर्ष बालक बी के बहरा से 02 खिलाड़ी, 19 वर्ष बालिका में 02 खिलाड़ी छाया सेन, रानी ध्रुव बी के बहरा का चयन हुआ है।

संभाग स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता  में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 14 वर्ष में रिया साहू, सीदरा सिद्दीकी,नूर सागर पटेल, ओजस यादव, अमन साहू रहे ,17 वर्ष में ओमेश्वरी विश्वकर्मा, मुस्कान निषाद, केशव साहू व याशीश देवांगन रहे, 19 वर्ष में  टिकेश्वरी, नवीन यादव, महफूज सिद्दिकी, गौतम साहू शामिल हुए। 

संभाग स्तरीय स्क्वैश प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों में 14 वर्ष में सिद्रा, मिताली, योगिता, शालिनी, निशा कंवर, उत्कर्ष, बलराम, वरुण, कुलेश्वर रहे ,17 वर्ष  में साक्षी, यामिनी, भारती, हंसी व 19 वर्ष में मीनाक्षी, पिंकी, तुलसी, गरिमा, अंजलि, गेंदलाल, डीके लाल, खिलेंद्र शामिल हुए। सॉफ्ट टेनिस, टेनिस , स्क्वैश खेल का अभ्यास वन विद्यालय परिसर में प्रशिक्षक अंजनी साहू व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में नियमित किया जा रहा हैं। खेल को आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा हैं। 
विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा ने संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके अलावा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद देवी चंद राठी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, अनिल पुस्तकर अध्यक्ष राज्य सॉफ्ट टेनिस संघ, प्रमोद ठाकुर, रविधनगर, दिलीप विश्वकर्मा  राजेश पाटिल, हेमेंद्र आचर्य प्राचार्य सेजेश हिन्दी महासमुंद, चमन चंद्राकर व समस्त स्टॉप, व्यायाम शिक्षक अंजनी साहू, सुनील कुमार भोई, चारु लता ने बधाई दी।
 

Read More

शहीद आकाशराव गिरेपुंजे जी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में महासमुंद बालक टीम बनीं विजेता

Posted on :25-Sep-2025
शहीद आकाशराव गिरेपुंजे जी की स्मृति में राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में महासमुंद बालक टीम बनीं विजेता

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बालक टीम बना विजेता, राजनांदगांव बना उपविजेता

बालिका वर्ग में भिलाई नगर निगम बना विजेता एवं जिला महासमुंद बनी उपविजेता।

महासमुंद :  शहीद स्व. श्री आकाशराव गिरेपुंजे सहायक पुलिस अधीक्षक जी की स्मृति में बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद द्वारा राज्य स्तरीय सब - जूनियर बालक एवं बालिका बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन दिनांक 19 से 21 सितंबर 2025 तक मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि तिमरेंदु शेखर कंवर, समाज सेवक, विशिष्ट अतिथि प्रदीप चंद्राकर महामंत्री भाजपा जिला महासमुंद, संदीप दीवान सभापति भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी, प्रशांत श्रीवास्तव, हुलसी चंद्राकर उपाध्यक्ष जनपद पंचायत महासमुंद, दिग्विजय साहू जनपद सदस्य, जसमीत बादल मक्कड़, मनमीत सिंग, परमजीत सिंह समाज सेवक, देवेंद्र सिंह ठाकुर सभापति जनपद पंचायत गरियाबंद, प्रदेश बास्केटबॉल संघ से आर. एस. गौर अंतर्राष्ट्रीय कोच, विपिन बिहारी ए ग्रेड निर्णायक आदि शामिल रहे। 

पहले दिन 19 सितंबर को खेले गए मैच में बालक वर्ग में पहला मैच में कोरबा ने बिलासपुर को 43- 34 से हराया, दूसरा मैच भिलाई नगर निगम ने बिलासपुर को 53–15 से हराया, तीसरा मैच बिलासपुर ने सरगुजा को 46–15 से हराया, कोरबा ने मुंगेली को 25- 0 से हराया, महासमुंद ने सरगुजा को 31-19 से हराया। 

बालिका वर्ग में उद्घाटन मैच में महासमुंद ने मुंगेली को 20–04 से हराया, बीएसपी ने मुंगेली को 28–2 से हराया, दुर्ग ने बिलासपुर को 37–21 से हराया। 20 सितम्बर को खेला गया मैच जिसमें बालक वर्ग में बीएसपी ने मुंगेली को 37–07 से हराया, महासमुंद ने दुर्ग को 35-17 से हराया, कोरबा ने राजनांदगांव को 36-33 से हराया, राजनांदगांव ने मुंगेली को 32-06 से हराया, राजनांदगांव ने बिलासपुर को 48-20 से हराया, बालिका वर्ग में बिलासपुर ने सरगुजा को 17-05 से हराया, दुर्ग ने मुंगेली को 26-00 से हराया, भिलाई नगर निगम ने जिला सरगुजा को 22-10 से हराया। 

21 सितंबर को खेले गए मैच में पहला सेमी फाइनल मैच बालक वर्ग में महासमुंद ने कोरबा को 42- 35 से हराया फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच में राजनांदगांव ने बिलासपुर को 56-14 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में कोरबा ने बिलासपुर को 38-21 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच भिलाई नगर निगम ने दुर्ग को 35-21 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया, दूसरे सेमीफाइनल मैच में महासमुंद ने बिलासपुर को 35-27 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में बिलासपुर ने दुर्ग को 26-17 अंकों से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच महासमुंद विरुद्ध भिलाई नगर निगम के मध्य खेला गया जिसमें भिलाई नगर निगम ने बेहतर प्रदर्शन करने के साथ एकतरफा बढ़त बनाने के साथ 39-04 से महासमुंद को हराकर विजेता बनीं। महासमुंद जिला उपविजेता रहा। बालक फ़ाइनल मैच में महासमुंद विरुद्ध राजनांदगांव के मध्य खेला गया जिसमें महासमुंद ने कड़े मुकाबले में राजनांदगांव को 33-29 अंकों से हराकर राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का विजेता बना, उपविजेता टीम राजनांदगांव रहा। आयोजन को सफल बनाने में अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ जिला महासमुंद पदाधिकारियों में  राजस्व निरीक्षक मनीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष बास्केटबॉल संघ महासमुंद नुरेन चंद्राकर, चेयरमैन गौरव चंद्राकर, सचिव शुभम तिवारी, अभिषेक, कुलेश्वर चंद्राकर, वेद प्रकाश, मयंक शर्मा, अजय सिंहा, राहुल रंजन, विवेक मंडल, अजय सोनी, विभिन्न जिलों के निर्णायक, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद का योगदान रहा। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निखिल कांत साहू अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद उपस्थित रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि में अमर अरुण चंद्राकर सदस्य जिला पंचायत, राजकुमार राठौर, संचालक आकाशीय होटल, अमन चंद्राकर, गौरव चंद्राकर, चेयरमैन बास्केटबॉल संघ, कामेश लाल राष्ट्रीय रेफरी, देवेश शर्मा, नितिन बनर्जी, डॉ. तरुण साहू, आकाश निषाद, रत्नेश साहू आदि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा तथा बालक एवं बालिका टीम विजेताओं को ट्रॉफी से पुरस्कृत किया गया।

Read More

छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष एवं PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन में "सेवा पखवाड़ा" के तहत शुरू हुआ स्वच्छता ही सेवा अभियान

Posted on :20-Sep-2025
छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष एवं PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन में

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्ष एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन "सेवा पखवाड़ा" के तहत "स्वच्छता ही सेवा" अभियान 2025 कार्यक्रम में आज महामाया तालाब की सफाई नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी पाषर्दगण पियूष साहू, राहुल आवड़े एवं सफाई दीदियां मित्र एवं सफाई प्रभारी द्वारा की गई । श्री गणेश विसर्जन की मूर्तियों से तलाब भर गया। जिसे सफाई कर्मचारियों के साथ बाहर निकाला गया । तालाब के पार कीचड़, गंदगी की सफाई की गई।

Open photo

नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने कहा कि तालाब की सफाई रखने का जिम्मा उपयोग करने वाले नागरिकों का भी है, वे तालाब में गंदगी ना फैलाएं। फूलों के विसर्जन के लिए अलग से कुंड है जिसका उपयोग करें,  तालाब में ना फेंके साथ ही सफाई प्रभारी को निर्देश दिया गया कि इस "स्वच्छता पखवाड़ा" के प्रतिदिन की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी जाए जिससे जनप्रतिनिधि आम नागरिक भी श्रमदान का हिस्सा बन सके । मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सफाई पखवाड़ा में उपस्थित रहना होगा। वे नदारत है सफाई मित्रों एवं दीदियों के साथ नगरपालिका के अधिकारी भी पहुंचे ऐसी अपेक्षा उपाध्यक्ष ने की है। साथ ही नगर पालिका से सफाई में जुड़ने वालों का आभार भी व्यक्त किया गया।

नगर पालिका से साफ सफाई प्रभारी दिलीप चंद्राकर, मिशन क्लीन सिटी प्रभारी नवसाद बक्श, पार्षद राहुल आवड़े, सफाई प्रभारी जीतू सोनी, गोपाल सोना, रमा महानंद, मधु बेहरा, टिकेश्वरी मिरी, हेमसिंह ध्रुव, सहित सफाई कर्मचारीगण, सफाई मित्र एवं दीदियां उपस्थित थी।

Read More

भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगी श्रीकथा ज्ञान यज्ञ

Posted on :19-Sep-2025
भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारम्भ होगी श्रीकथा ज्ञान यज्ञ

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द :  आगामी 20 से 22 सितंबर तंक स्थानीय कुर्मीपारा गांधी चौक श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में अनंत श्री विभूषित भगवान जगद्गुरु रामानंदाचार्य श्री स्वामी नरेंद्राचार्य जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ का भक्तिमय आयोजन निर्धारित है | ज.न.म.प्रवचनकार भूषण रोहित मोड़े जी के सानिध्य में होने वाले तीन दिवसीय इस आयोजन के आयोजक रामानंद सम्प्रदाय ,भक्त सेवा मण्डल के सदस्यों ने 18 सितंबर को आयोजक समिति के सदस्यों के साथ एक बैठक का आयोजन कर कार्यक्रम के सफलता पूर्वक संचालन के लिए विस्तृत चर्चा कर आयोजन से जुड़ी तैयारियों की रूपरेखा तय किया |  श्रीकथा ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिवस 20  सितंबर को 11 बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा से यह आयोजन प्रारम्भ होगा | 

जिसमे आयोजन समिति और शहर के सभी श्रद्धालु महिलाओं की टीम पीले रंग के परिधान में कलश यात्रा में शामिल होंगी | कलश यात्रा के प्रभारी पूर्व पार्षद मनीष शर्मा होंगे | तीन दिनों के इस वृहद भक्तिमय आयोजन की सम्पूर्ण व्यवस्था के लिए आयोजको द्वारा विभिन्न जिम्मेदारियों के साथ कार्यकर्ताओं को दायित्व प्रदान किया गया है | बैठक के दौरान आयोजन से जुड़े उपस्थित सदस्यों द्वारा कथा स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों को लेकर आवश्यक चर्चा किया | बैठक में हिन्दू वाहिनी से जुड़े कार्यकर्ता राजू साहू के आकस्मिक निधन पर उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मौन धारण कर मृतक को श्रद्धांजली अर्पित किया |

महासमुंन्द शहर के हृदय स्थल गांधी चौक में होने वाले तीन दिवसीय श्रीकथा ज्ञान यज्ञ में सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को शामिल होकर पुण्यलाभ अर्जित करने की अपील आयोजको द्वारा की गई है | इस आयोजन की सफलता और  व्यवस्था को लेकर हुई बैठक में प्रमुख रूप से आयोजन समिति के सदस्य घनश्याम माहेश्वरी,ज्ञानेश्वर साहू, नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी,मुन्ना साहू,मनीष शर्मा,कथाकार कृष्ण दास महाराज,पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, श्रीराम टोली परिवार और हिन्दू वाहिनी के प्रमुख शरद मराठा,हर्ष चंद्राकर, गोपाल वर्मा,मोहनी शर्मा,हर्षलता केसरवानी, श्वेता गुप्ता,ताराचंद चांडक,सहित विभिन्न धार्मिक ,सामाजिक सेवा संगठनों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे |

Read More

Previous12...17181920212223...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution