× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...20212223242526...7576Next

राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जिले के 05 खिलाड़ी शामिल

Posted on :06-Sep-2025
राष्ट्रीय मॉडर्न पेंटाथलॉन में जिले के 05 खिलाड़ी शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

मॉडर्न पेंटाथलॉन बिहार में भोरिंग की विजेता शामिल।

महासमुंद  :  मॉडर्न पेंटाथलॉन ऑफ इंडिया एवं बिहार मॉडर्न पेंटाथलॉन एसोसिएशन द्वारा 9 वीं लेजर रन नेशनल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन बेगूसराय बिहार में दिनांक 4 से 7 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा।  चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ राज्य से महासमुंद जिले के भोरिंग, तुमगांव से 05 खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी करने बुधवार को रवाना  हुए, जिसमें सतीश कुमार मन्नाडे पिता चंद्रिका प्रसाद, ह्यूमेश निषाद पिता सोमनाथ निषाद, पंकज पिता मोतीलाल, लक्ष्य भोई पिता निमई भोई व महिला वर्ग में विजेता जोशी पिता भारत लाल जोशी शामिल हैं। चैंपियनशिप के इवेंट में खिलाड़ी निर्धारित कुल 3 किलोमीटर की दूरी दौड़ लगाएंगे एवं शूटिंग अलग अलग राउंड में करेंगे।

 इससे पहले विजेता जोशी ने मॉडर्न पेंटाथलॉन में 38 वीं नेशनल गेम्स उत्तराखंड में भागीदारी कर चुकी हैं। नेशनल मॉडर्न पेंटाथलॉन बिहार में शामिल होने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, पंकज चंद्राकर, डॉ. सुनील कुमार भोई, प्रमोद ठाकुर, दिलीप, उमेश ठाकुर, रवि धनगर, राकेश प्रधान, टी. निंगराज रेड्डी, दिनेश तांडी, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद, अभिषेक नेहरू, सेवन साहू, प्रीतम साहू, निवेश मन्नाडे ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

नवरात्र के पंडाल निर्माण हेतु वार्ड 16 में हुआ भूमिपूजन

Posted on :06-Sep-2025
नवरात्र के पंडाल निर्माण हेतु वार्ड 16 में हुआ भूमिपूजन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  स्थानीय वार्ड 16 पुराना रावण भांठा में रुद्र दुर्गाउत्सव पूजा समिति द्वारा नवरात्र में प्रतिमा विराजित करने हेतु पंडाल निर्माण के लिए शुक्रवार शाम भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद धनेंद्र विक्की चंद्राकर के साथ बड़ी संख्या में आयोजन समिति के सदस्यगण उपस्थित रहें। पंडित अमित हिषीकर द्वारा विधिवत भूमिपूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया गया। नवरात्र पूजन का यह प्रथम वर्ष है जिसे लेकर समिति सदस्यों और वार्डवासियों में खासा उत्साह है।

Read More

महासमुन्द: पंचशील क्लबपारा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित हुआ गोद भराई कार्यक्रम

Posted on :05-Sep-2025
 महासमुन्द: पंचशील क्लबपारा के आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित हुआ गोद भराई कार्यक्रम

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द  : वार्ड नं. 26 स्थित पंचशील क्लबपारा के दो आंगनबाड़ी केन्द्र में आयोजित पोषण सप्ताह मे नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड पार्षद पियूष साहू, पार्षद चन्द्रशेखर बेलदार प्रमुख रूप से उपस्थित हुये। आंगनबाड़ी केन्द्र में एन.जी.ओ. के द्वारा सायबर अपराध के बारे आशीष राय, शुभम महेश्वरी के द्वारा मोबाईल से हो रही ठगी के विषय में जानकारी बतायी गई, सावधानी से घटना को रोकने के बारे में बताया गया। केन्द्रों में मोनिका दीवान, झरना साहू का गोद भराई कार्यक्रम हुआ। बालक आयुष पटेल का अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मातृशक्ति के लिए महिला बाल विकास से कई कल्याणकारी योजनायें चला रही है जिसका लाभ आप सभी ले। मातृशक्ति को उनके खाते में मातृत्व वंदन का 1000 रूपया सरकार जमा कर रही है। 

महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए रोजगार से जोड़ा जा रहा है। वार्ड पार्षद पियूष साहू ने पोषण सप्ताह में आये मातृशक्ति का स्वागत करते हुये कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्र  छोटे बच्चों की पहली पाठशाला है जहां पर बच्चों को घर जैसा रखा जाता है। पोषण सप्ताह में भाजपा नेता शरद मराठा, अभिषेक पाण्डेय, गौरव राठी आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यकर्ता सुधा रात्रे, तिरिथ सोनी, सहायिका द्रोपदी साहू, सरोजनी मानिकपुरी, रूखमणी धीवर, राधिका साहू, सकुन्तला साहू, मनीषा थानेकर, सरला चन्द्राकर, अचैना साहू, कुन्ती यादव, धनमती बघेल, रम्भा जगत सुहागा, चन्द्रभामा साहू, कैकती विश्वकर्मा, ज्योति ठाकुर, गोल्डी चन्द्राकर उपस्थित थे।

Read More

12 को रिलीज होगी खारून पार

Posted on :05-Sep-2025
12 को रिलीज होगी खारून पार

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ की पहली क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस से भरी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘खारून पार’ प्रदेश के सिनेमा घरों में 12 सितंबर को रिलीज हो रही है। यह फिल्म ऐसी कहानी से जुड़ी है, जो एक घटनाक्रम पर आधारित है। जिसका प्रभाव सभी पात्रों पर पड़ता है। क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस के साथ ही यह एक रोमांटिक फिल्म भी है।उक्त बातें आज प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में फिल्म के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर दीव्यांश सिंह ने बताई। उन्होंने कहा कि यह उनकी पहली फिल्म है और यह एक घटना पर आधारित है और उसी घटना से सभी पात्र जुड़े हैं। फिल्म में खलनायक की भूमिका में क्रांति दीक्षित, हीरो एवरग्रीन विशाल, शील वर्मा हैं। फिल्म में दो हीरोइन है। पूरी फिल्म को तैयार करने में लगभग 90 लाख रुपए खर्च आया है। उन्होंने बताया कि पिछले 25 सालों में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री में कई विषयों पर फिल्में बनी है। 

पर, यह पहली बार है कि फिल्म पूरी तरह से क्राइम, थ्रिलर और सस्पेंस पर आधारित है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ी फिल्म के लिए सरकारें कदम उठा रही है। उसका फायदा मिलने पर यहाँ पर जो फिल्म निर्माण से जुड़े लोग हैं वे निश्चित तौर पर अन्य फिल्म इंडस्ट्री से अच्छा कर पाएंगे। पत्रकारवार्ता में फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने भी संक्षिप्त में अपने पात्र और फिल्म की कहानी के संबंध में बताया।

Read More

जिला साहू संघ ने थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की

Posted on :05-Sep-2025
जिला साहू संघ ने थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग की

संवाददाता: प्रभात मोहंती

तुमगाँव में अवैधानिक गतिविधियों को पुलिस का संरक्षण- साहू समाज

कार्रवाई नहीं होने पर पत्रकार वार्ता में दी आंदोलन की चेतावनी

महासमुंद :  तुमगाँव के नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू की गिरफ्तारी मामले में आज जिला साहू संघ ने आज मामले की निष्पक्ष जाँच, तुमगाँव में अवैध गतिविधियों को बंद करने तथा थाना प्रभारी को बर्खास्त करने की मांग करते हुए पत्रकार वार्ता में आंदोलन की चेतावनी दी। समाज जनों ने आरोप लगाया कि तुमगांव नगर पंचायत क्षेत्र में देह व्यापार व अवैध शराब का कारोबार खुलेआम चल रहा है। जिसे पुलिस का खुला समर्थन मिल रहा है। देह व्यापार व क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के चलते यहाँ माहौल खराब हो रहा है।

इसका विरोध करते हुए इस प्रकार के अनैतिक कार्य को बंद कराने गत दिनों नगर पंचायत अध्यक्ष बलरामकांत साहू ने पुलिस को ज्ञापन सौंपा था। पुलिस ने उनके ज्ञापन पर कोई कार्रवाई नहीं की, उल्टे झूठे आरोप में तत्काल कार्रवाई करते हुई उन पर मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। प्रेस क्लब भवन में जिला साहू समाज जिला अध्यक्ष धरम साहू, मनोजकांत साहू, गौकरण साहू, मोती साहू, तुलाराम साहू, ललित साहू, रमेश साहू, राधेश्याम साहू,

कपिल साहू, खिलावन साहू, महेंद्र साहू आदि ने पत्रकार वार्ता में बताया कि तुमगांव तथा आसपास के क्षेत्र में काफी लंबे समय से देह व्यापार का कार्य जारी है। जिसमें अन्य राज्यों से भी महिलाएं प्रतिदिन तुमगांव आकर उक्त अवैध धंधे में शामिल रहती हैं। पूर्व में कई बार इस संबंध में नगरवासियों व क्षेत्र के प्रमुख लोगों द्वारा विरोध किया जाता रहा है तथा लगभग 2 वर्ष पूर्व देह व्यापार के अड्डे को नगर पंचायत द्वारा तोड़ा गया था। पुलिस एवं प्रशासन के हस्तक्षेप पर कुछ

समय तक देह व्यापार बंद रहा। समाजजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के संरक्षण में तुमगांव थाना के पास फिर से देह व्यापार में संलिप्तों ने नया अड्डा बना लिया है, जहाँ से देह व्यापार संचालित होता है। जिसकी थाना प्रभारी सहित पुलिस प्रशासन को पूरी जानकारी है तथा पुलिस के संरक्षण में ही जिस्म फरोशी का धंधा चल रहा है। इसके अलावा तुमगांव एवं आसपास के क्षेत्र में अवैध शराब का व्यवसाय बड़े पैमाने पर चल रहा है, जिसे भी थाना प्रभारी का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि जिस्मफरोशी एवं अवैध शराब के फैलते कारोबार से तुमगांव एवं आसपास के क्षेत्र का वातावरण खराब हो रहा है समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि 29 अगस्त को नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों की ओर से ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई।

Read More

राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए जिले के 07 खिलाड़ी बलौदाबाजार रवाना

Posted on :04-Sep-2025
राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए जिले के 07 खिलाड़ी बलौदाबाजार रवाना

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन बलौदाबाजार में 03 से 06 सितंबर तक आयोजित किया गया है जिसमें रायपुर संभाग के खिलाड़ी अंडर 14 वर्ष आयु के बालक एवं बालिका रग्बी फुटबॉल खेल में शामिल होंगे। दल के साथ प्रशिक्षक व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई एवं बालिका में अंजु प्रजापति शामिल हैं। जिले से सेजेश तुमगांव, पब्लिक स्कूल तुमगांव, शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय तुशदा के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाने में सफलता हासिल किया है। जिले के चयनित खिलाड़ियों में तुमगांव से यथार्थ रात्रे, देवेश साहू, विनय तारक, झलक ध्रुव, भूमि यादव एवं तुसदा बागबाहरा से लवकुमार एवं रजनी खड़िया शामिल हैं। खिलाड़ी तुमगांव खेल मैदान एवं तुसदा स्कूल में रग्बी खेल का नियमित अभ्यास करते हुए संभाग में बेहतर प्रदर्शन कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।

 राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल जिले के सभी खिलाड़ियों को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, लीलाधर सिंहा, हिना ढालेन, प्राचार्य लोकनाथ दीवान, पब्लिक स्कूल तुमगांव के प्राचार्य सुरेंद्र मानिकपुरी, रितेश अग्रवाल एवं समस्त स्टॉफ, प्राचार्य शा उ मा वि तुसदा महेंद्र सिंह मरकाम, व्यायाम शिक्षक अंजु प्रजापति, इंद्राणी भास्कर, पीयूष परोहा, जगदीश धीवर, लिशांसु साहू, शुभांश शर्मा, ओंकार निषाद ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

दिवाली से पहले मिला उपहार, जीएसटी के दरों में हुआ बदलाव, घरेलू वस्तुएं होंगी सस्ती : योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :04-Sep-2025
दिवाली से पहले मिला उपहार, जीएसटी के दरों में हुआ बदलाव, घरेलू वस्तुएं होंगी सस्ती : योगेश्वर राजू सिन्हा

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  बुधवार को नई दिल्ली में जीएसटी काउंसिल की बैठक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी के 4 स्लैब 5%, 12%, 18% और 28% को घटाकर 2 कर दिए। अब दो स्लैब 5% और 18% होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त  में जिस दिवाली गिफ्ट का वादा किया था, उसे जीएसटी काउंसिल की मंजूरी मिल गई है। इस पर महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया है। साथ ही कहा कि दिवाली से पहले ही देशवासियों को उपहार मिल गया है। 

उन्होंने कहा कि नए बदलावों से घरेलू वस्तुओं के साथ टीवी-एसी, कार-बाइक, इंश्योरेंस जैसी 5 कैटेगरी की जरूरतें सस्ती हो जाएंगी। वहीं दूध, पनीर, रोटी जैसी वस्तुएं अब टैक्स फ्री होंगे। इसे 22 सितंबर से लागू किया जाएगा। आगे कहा कि जीएसटी की नई दरें लागू होने के बाद काफी राहत मिलेगी। केंद्र में हमारी भाजपा की सरकार जो वादा करती है वो निभाती भी है। 15 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दीवाली उपहार देने का वादा किया था। दिवाली से एक माह पहले ही यह उपहार मिल गया है। इन बदलावों का मुख्य उद्देश्य आम आदमी को राहत देना, छोटे व्यवसायों को सपोर्ट करना और हानिकारक उत्पादों जैसे तंबाकू पर टैक्स बढ़ाकर उनके उपयोग को कम करना है।

घरेलू वस्तुओं में काफी राहत

आम जरूरत की चीजें जैसे साबुन, शैंपू, एसी, कार भी सस्ते होंगे। दूध, रोटी, पिज्जा ब्रेड, छेना समेत कई फूड  जीएसटी फ्री होंगे। हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर भी टैक्स से राहत मिला है। 33 जीवन रक्षक दवाएं, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर बीमारियों के लिए दवाएं भी टैक्स फ्री होंगी।

जीएसटी के नए स्लैब के तहत प्रभावित वस्तुएं

जीएसटी के नए स्लैब के मुताबिक 5 प्रतिशत स्लैब के अंतर्गत सॉस, पास्ता, घी, बटर, नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, प्रीजर्ल्ड मीट हेयर ऑयल, साबुन, साइकिल मिठाई, नमकीन, जैम, जेली, आचार, आइसक्रीम, बादाम, पिस्ता, हेजलनट, पाइन नट्स, 18 प्रतिशत में एयर कंडीशनर, 32 इंच से बड़े टीवी, डिशवॉशिंग मशीनें, छोटी कारें, मोटरसाइकिल (350 सीसी या कम), कृषि उत्पाद जैसे ट्रैक्टर, मृदा को तैयार करने में शामिल होने वाली मशीनें, खेती में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, कंपोस्ट में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, पराली हटाने वाली मशीनें, सभी पर अब टैक्स 12 फीसदी से पांच फीसदी किया जा रहा है।

Read More

महासमुंद के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में निकाली गई साक्षरता रैली

Posted on :04-Sep-2025
महासमुंद के  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में निकाली गई साक्षरता रैली

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  सितम्बर के प्रथम सप्ताह में आयोजित देशव्यापी साक्षरता सप्ताह के अंतर्गत जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण महासमुंद के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के मार्गदर्शन में साक्षरता रैली का आयोजन किया गया इसने शाला प्रबंधन और विकास समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल सदस्य गण यादराम साहु, कामता पुरेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे रैली देवरी के मुख्य मार्ग से शिशुमंदिर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय से गांधी चौक पहुंची विद्यालय के छात्र छात्राओं ने रैली में भाग लिया और साक्षर भारत, साक्षर देवरी बनाने हेतु नारा लगाए रैली का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया कार्यक्रम में विद्यालय के व्याख्याता गण संजय बारसागढ़े, नीलू सोनी,कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, सहायक शिक्षक उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर, देवानंद चंद्राकर व्यावसायिक शिक्षक लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव , रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों सहित समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में नवीन,ओजस का चयन

Posted on :04-Sep-2025
राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता में नवीन,ओजस का चयन

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  शासकीय इंग्लिश स्कूल, नयापारा महासमुंद के छात्र नवीन यादव (17 वर्ष) एवं ओजस यादव (14 वर्ष)पिता स्व. रोहित कुमार यादव माता श्रीमती दुर्गा यादव का चयन राज्य स्तरीय लॉन टेनिस प्रतियोगिता हेतु किया गया है। यह प्रतियोगिता 25 से 30 सितंबर 2025 तक दुर्ग में आयोजित होगी, जिसमें दोनों भाई विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।छात्रों के चयन पर

संस्था के प्राचार्य अमी रूफ़स, प्रमोद कुमार कन्नौजे,व्यायाम शिक्षक तृषा शर्मा, अंजली साहू, जी. आर. टांडेकर,कक्षा शिक्षक ध्रुति श्रीवास्तव, रंजीत सिंह सहित सभी शिक्षकों ने बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता की कामना की है।

Read More

विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर महासमुंद जिले में यूरिया खाद की मांग : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

Posted on :04-Sep-2025
विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर महासमुंद जिले में यूरिया खाद की मांग : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : आज छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी से सौजन्य भेंट कर उनका स्वागत किया। और महासमुंद जिले में यूरिया खाद की मांग भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने किया अपने पत्र के माध्यम से कहा यूरिया खाद नहीं मिल रहा है। किसानों का मुख्य फसल धान है, जिसकी रोपाई का कार्य हो चुका है। खाद के अभाव में फसलों की स्थिति काफी खराब है और वह चिंतित हैं। आगे कहा कि जिले में कृषि ही एक मुख्य जीवकोपार्जन का साधन है। अगर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं हो पाता है तो धान का फसल भी खराब हो जाएगा व पैदावार नहीं होगा। उससे किसानों के समक्ष भूखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। तत्काल विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित विभाग अधिकारी को फोन लगाकर यूरिया खाद उपलब्ध करने को कहा

Read More

महासमुन्द: 35 लाख की बनी सी.सी. रोड 3 माह में टूटी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने जताई नराजगी

Posted on :04-Sep-2025
महासमुन्द: 35 लाख की बनी सी.सी. रोड 3 माह में टूटी, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने जताई नराजगी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द : वार्ड नं. 28 कलेक्टर सिविल कालोनी के पहले लगभग 35 लाख से निर्मित सी.सी. रोड का निरीक्षण नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, पार्षदगण - चन्द्रशेखर बेलदार, पियूष साहू, भाजपा नेता शरद मराठा, गौरव राठी ने किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने बताया कि लगभग 3 माह पहले निर्मित सी.सी. रोड जगह-जगह क्रेक हो गया है। गिट्टी ऊपर दिख रही है भारी वाहन अभी नही चला है वाहन चलने से रोड उखड़ जायेगी। सी.एम.ओ. एवं इंजिनियर को अवगत कराया गया कि शासन के पैसे का सही उपयोग होना चाहिए।

निर्माण के समय तकनीकी अधिकारी की देखरेख सुनिश्चित करें। जिस ठेकेदार ने ऐसी घटिया रोड बनायी है उसका आख बन्द कर भूगतान भी कर दिया गया। भूगतान के पूर्व कोर कटिंग कराना चाहिए था तथा भौतिक रूप से स्थल पर निरीक्षण करना था। ठेकेदार की जो भी राशि भूगतान हेतु बाकी है उसे रोका जावे सही जांच के उपरान्त भूगतान करें।

Read More

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जया साहू, पद्मा साहू एवं लक्ष्मण ने जीता स्वर्ण पदक

Posted on :03-Sep-2025
राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जया साहू, पद्मा साहू एवं लक्ष्मण ने जीता स्वर्ण पदक

संवाददाता: प्रभात मोहंती

तीरंदाजी प्रतियोगिता में वैशाली ने रजत पदक एवं सत्यभामा ने कांस्य पदक जीता।

राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बागबाहरा के 05 खिलाड़ियों ने जीता पदक।

महासमुंद  :  25 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025- 26 का आयोजन कोंडागांव में 28 से 31 अगस्त तक आयोजित किया गया जिसमें रायपुर संभाग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी एवं दल के साथ प्रशिक्षक व मैनेजर व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, ऋषि कपूर साहू, कमला मांझी शामिल रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले से 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसमें 5 खिलाड़ियों ने मेडल जीतने में सफल रहे। जिले के खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में जीते 05 पदक  - रिकर्व राउंड अंडर 19 बालिका वर्ग में जया साहू पिता सोमनाथ साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं सत्यभामा पिता मोतीराम साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कंपाउंड राउंड बालिका वर्ग में अंडर 19 में पदमा साहू पिता बेदराम साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं नवलीन कौर पिता अरविंद छाबड़ा ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इंडियन राउंड बालिका वर्ग अंडर 17 में वैशाली साहू कन्या शाला बागबाहरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इंडियन राउंड बालक वर्ग अंडर 14 में लक्ष्मण चंद्राकर ने  प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं तुकेश खोपली विद्यालय ने चौथा स्थान प्राप्त किया। सभी खिलाड़ी बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में नियमित अभ्यास करते हुए खेल कौशल का विकास कर राज्य एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी कर रहे हैं। राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने पर सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू, डॉ. पुनेंद्र चंद्राकर छात्रवास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर, पिरित साहू, अरविंद छाबड़ा, भोपाल सिंह बंजारा प्राचार्य खोपली, प्राचार्य सेजेश बागबाहरा, प्राचार्य आशीबाई गोलछा कन्या शाला बागबाहरा, संजय पटेल, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर साहू, हिरेंद्र देवांगन, डॉ. सुनील कुमार भोई, रिंकल बग्गा, भोज राम साहू, खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग महासमुंद के सभी खिलाड़ी, बॉल आश्रम बिहाझर के सभी खिलाड़ी व समस्त स्टॉफ, माता पिता इत्यादि ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही

Posted on :03-Sep-2025
एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की अवैध मादक पदार्थ गांजा पर कार्यवाही

संवाददाता: प्रभात मोहंती

 अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

 अवैध मादक पदार्थ गांजा की खरीदी (Destination) करने वाले 02 अरोपी भिलाई दुर्ग से गिरफ्तार।

 End to end  investigation के तहत् अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहनकर्ता  एवं डेस्टिनेशन प्वाइंट पर की गई कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,33,000 रूपये एवं 01 नग कार कीमती 7,00,000 रूपये कुल 10,33,000 रूपये (दस लाख तैतीस हजार रूपये) की जप्त।  

 Anti Narcoties Task Force की टीम एवं थाना कोमाखान पुलिस संयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद :  Anti Narcoties Task Force की टीम के द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी तथा end to end एवं फाइनेंशियल इनवेस्टिगेशन ,सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट पर प्रभावी कार्यवाही, स्त्रोत के बारे मे विस्तृत जानकारी लेकर उनके विरूद्ध विधिसंगत विधिवत कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। कि

थाना कोमाखान क्षेत्र में दिनांक 01.09.2025 को टेमरी नाका में चेकिंग दौरान मुखबिर सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन मारूती डीजायर क्रमांक OD 26 G 3624 के पीछे डिक्की में अवैध रूप से गांजा रखकर विक्रय के लिये उड़ीसा राज्य की ओर से महासमुंद की ओर आने वाला हैं। कि उक्त सूचना पर Anti Narcoties Task Force की टीम एवं पुलिस की टीम के द्वारा टेमरी नाका में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी कि तभी ओडिशा की तरफ से एक डीजायर कार महासमुन्द छत्तीसगढ की तरफ आ रही थी जिसे टेमरी नाका में रोका गया। वाहन में एक 01 व्यक्ति सवार था।

जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) किशन पटेल पिता बिशेसर पटेल आयु 47 वर्ष निवासी ग्राम कोटिपदर, थाना राजा खारियार उड़ीसा का निवासी होना बताये। पुलिस की टीम के द्वारा ओड़िशा से आने का कारण व कार में क्या रखना पुछे जाने पर गोलमोल जवाब देने लगा टीम को संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के पीछे डिक्की में 01 बोरी भरा हुआ था। जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला एवं तौल कराने पर कुल जुमला 22 किलोग्राम गांजा मिला। आरोपीयों से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और खुर्सीपार भिलाई, दुर्ग के आनंद देवार व महेश देवार के पास बिक्री करने ले जाना बताये। पुलिस की टीम के द्वारा खुर्सीपार भिलाई, दुर्ग जाकर उक्त व्यक्तियों का पतासाजी कर पकडा गया जिन्होने अपना नाम (02) आनंद देवार पिता गब्बर देवार आयु 22 वर्ष निवासी देवार पारा खुर्सीपार जिला दुर्ग (03) महेश देवार पिता धनीराम देवार आयु 40 वर्ष निवासी देवार पारा खुर्सीपार जिला दुर्ग बताया,पूछताछ करने पर उक्त गांजा को किशन पटेल के द्वारा मगाना बतायें।

टीम के द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन व खरीदी किये जाने पर आरोपीयों के कब्जे से 22 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 3,33,000 रूपये एवं 01 नग कार 7,00,000 रूपये तथा 04 नग मोबाईल कीमती 13,000 रूपये कुल जुमला कीमती 10,33,000 रूपये जप्त आरोपीयों के विरूद्ध थाना कोमाखान में अपराध धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् न्यायिक रिमार्ड पर भेजा गया।

यह सम्पूर्ण कार्यवाही Anti Narcoties Task Force की टीम एवं महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।

Read More

शास उ मा वि बेमचा के 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जशपुर में होंगे शामिल

Posted on :02-Sep-2025
शास उ मा वि बेमचा के 16 खिलाड़ी राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता जशपुर में होंगे शामिल

संवाददाता: प्रभात मोहंती

नेहरू हॉकी में बेमचा के 17 वर्ष बालक टीम जशपुर के लिए रवाना

महासमुंद :  राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन जशपुर में 04 से 07 सितंबर 2025 तक आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले की 17 वर्ष बालक टीम में  शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा महासमुंद की टीम संभाग विजेता बनकर क्वालीफाई किया।  जिले से हॉकी 17 वर्ष बालक टीम के खिलाड़ियों में शासकीय उ. मा. वि. बेमचा महासमुंद के राकेश निषाद, पुष्कर साहू, डोगेश निषाद, फलेश यादव, गणेश सेन, राजकुमार निषाद, देवेश कुमार चंद्राकर, सागर सेन, टोमेश चंद्राकर, सागर चंद्राकर, जय चंद्राकर, देवेंद्र ध्रुव, हर्ष कुमार बघेल, अरविंद विश्वकर्मा, प्रभात कोसरे, सेवक राम विश्वकर्मा शामिल हैं।

 जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरें ने सभी खिलाड़ियों को स्वास्थ्य अच्छे रखने एवं जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बेहतर प्रदर्शन करने शुभकामनाएं दीं। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अंतर्गत विद्यालय को हॉकी खेल उपकरण प्रदाय किया गया है। जिसके माध्यम से नियमित खेल अभ्यास हो रहा हैं। विद्यालय के हॉकी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए संभाग विजेता बनने एवं राज्य प्रतियोगिता में शामिल होने का गौरव प्राप्त किया। राज्य स्तरीय नेहरू हॉकी प्रतियोगिता में शामिल होने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजलि बरमाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिंहा, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी हिना ढालेन, प्राचार्य बेमचा एस. आर. पाटकर, लखनू राम निर्मलकर, डॉ. सेवन दास मानिकपुरी, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, नवीन चन्द्राकर, तुलेंद्र सागर, किरण पटेल, तारिणी कहार, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, आराधना साहू, रुक्मणी साहू, टाकेश्वर साहू, तृप्ति डेनियल, शहनाज बानो, हेमिन जलक्षत्री, खेमराज साहू, रेणु सिंह एवं समस्त व्यायाम शिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई, अंजनी साहू, इंद्राणी भास्कर आदि, जिला हॉकी संघ पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Read More

जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्काल पेंशन आदेश प्रदान........

Posted on :02-Sep-2025
जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्काल पेंशन आदेश प्रदान........

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन महासमुंद ने आज एक संवेदनशील एवं सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के अगले ही दिन पेंशन अदायगी आदेश (PPO) प्रदान किया।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक श्री सतीश नायर एवं जिला कोषालय अधिकारी महासमुंद श्री संजय कुमार चौधरी के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को PPO प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री मुरलीधर भोई, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खैरमाल, जो 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए, को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र मांझी की पहल पर 1 सितंबर 2025 को ही अवकाश नगदीकरण की राशि, GPF फाइनल पेमेंट, GIS, FBF राशि तथा उपादान राशि के साथ PPO प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्री चंद्रहास पात्र, प्रधान पाठक (मिडिल स्कूल) को भी PPO आदेश सौंपा गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि “शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन नई पीढ़ी को गढ़ने में समर्पित किया। प्रशासन की ओर से यह हमारा दायित्व है कि उन्हें सेवा निवृत्ति के पश्चात त्वरित सुविधा और सम्मान मिले।” इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रशासन की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

उप कोषालय अधिकारी सरायपाली श्री अनिमेष सिंह द्वारा रिटायरमेंट के अगले ही दिन भुगतान सुनिश्चित किया गया। इस त्वरित कार्यवाही में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के शाखा प्रभारी श्री रुपेश महापात्र का विशेष योगदान रहा।

Read More

अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केंवट ने 400, 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

Posted on :01-Sep-2025
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सुखदेव केंवट ने 400, 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता

संवाददाता: प्रभात मोहंती

निखिल यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता।

नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।

देवमोती ने लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीता।

महासमुंद : पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 14वीं जूनियर एवं सब जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 दिनांक 29 से 31 अगस्त तक अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र ग्वालियर मध्य प्रदेश में आयोजित किया गया, जिसमें महासमुंद जिले से कुल 05 खिलाड़ियों ने भागीदारी किया। फॉर्चून फाउंडेशन कर्मपटपर बागबाहरखुर्द बागबाहरा जिला महासमुंद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक एवं मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि 3 बालक एवं 2 बालिका खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर व गाईड रनर देवेंद्र ठाकुर व मेघराज यादव, सहायक स्टॉफ दिव्य लोचन व रश्मि साहू शामिल हुए।

जूनियर पुरुष वर्ग - टी 11 कैटेगरी में सुखदेव ने 400, 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 400 मीटर में स्वर्ण पदक एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। टी 12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 400 एवं 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया। टी 12 कैटेगरी में नोशन लाल पटेल ने 200, 400 व 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 1500 मीटर दौड़ में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। 

 सब जूनियर महिला - टी 12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं रजत पदक जीतने में सफलता हासिल किया। टी 11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जंप में भागीदारी किया एवं लॉन्ग जंप में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। सभी खिलाड़ियों ने राज्य के लिए पदक जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रौशन किया। इससे पहले सुखदेव ने 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11 से 12 जुलाई 2025 को बेंगलूरु कर्नाटका में 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। 

राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महासमुंद के 5 खिलाड़ियों को भागीदारी करने एवं 5 पदक जीतने पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सीईओ हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर रवि साहू, सचिन भूतड़ा, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, निरंजन साहू, प्रदेश सचिव डीकेश टंडन, डॉ विश्वनाथ पाणिग्रही, पारस चोपड़ा, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ पुरेंद्र चंद्राकर, जिला पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासमुंद अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, विजू पटनायक, विपिन मोहंती, पुष्पेंद्र चंद्राकर, अपूर्व पांडे, सविता निषाद, भूमिका यादव, रश्मि साहू, दिव्यलोचन साहू, भेखलाल साहू, तुलसीराम बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, मायाराम पटेल, विकास बग्गा, जिला एथलेटिक्स संघ महासमुंद सचिव डॉ. सुनील कुमार भोई, लक्ष्मीप्रिया साहू, फॉर्चून फाउंडेशन विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं स्टॉफ ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

ओडिशी कलाकार शिवली देवता ने पुरी के जगन्नाथ स्वामी पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी

Posted on :01-Sep-2025
ओडिशी कलाकार  शिवली देवता ने पुरी के जगन्नाथ स्वामी पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद :  चक्रधर समारोह के चौथे दिन शनिवार को कार्यक्रम का शुभारंभ रायपुर से आई ओडिशी कलाकार शिवली देवता ने ओडिशी की मनमोहक प्रस्तुति से की।  शिवली एक निपुण ओडिसी नृत्यांगना है ये महासमुंद जिले की ग्राम गौरटेक विकासखंड बसना की मूल निवासी है। ओडिशी नृत्य की उत्पत्ति उड़ीसा के मंदिरों से हुई है और यह नृत्य अपनी लयबद्ध गतियां, जटिल पद चालन तथा मंदिरों में उकेरी हुई मूर्तियों की मुद्राओं के लिए जाना जाता है। शिवली अपनी कोमल मुद्राओं भावपूर्ण अभिनय तथा तालबद्ध निपुणता के माध्यम से भारतीय महाकाव्यों की कालजयी कथाओं को जीवंत कर देती है। 

शिवली अपनी नृत्य प्रस्तुति को एक आध्यात्मिक अर्पण के रूप में लेती है जो हमारे पुरातन परंपरा को वर्तमान से जोड़ती है।  प्रसिद्ध नर्तक,कलाकार सुश्री शिवली देवता द्वारा अपनी प्रस्तुति में पुरी के जगन्नाथ स्वामी पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी गई। उन्होंने अपनी कलाओं के माध्यम से भावभंगिमाओं के साथ लयबद्ध तरीके से मनमोहक नृत्य प्रस्तुत की।  शिवली को विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर उनकी प्रस्तुति के लिए सम्मानित किया गया है।

फोटो शिवली देवता
स्वजन

Read More

हर गली, हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान थीम पर 3 दिवसीय आयोजन संपन्न

Posted on :01-Sep-2025
हर गली, हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान थीम पर 3 दिवसीय आयोजन संपन्न

संवाददाता: प्रभात मोहंती

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ सांसद रूपकुमारी चौधरी द्वारा किया गया।

अधिकारी कर्मचारी, वरिष्ट नागरिकों एवं बच्चों सहित खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ सायकल रैली में हुए शामिल।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बेमचा में सायकल रैली का आयोजन।

महासमुंद : खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा 03 दिवसीय आयोजन दिनांक 29 से 31 अगस्त 2025 तक हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा में विभिन्न आयोजन किया गया।, जिसमें  29 अगस्त को मिनी स्टेडियम महासमुंद में हॉकी प्रतियोगिता में शामिल हुए एवं सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद लोकसभा महासमुंद रूपकुमारी चौधरी सहित विधायक योगेश्वर राजू सिंहा, देवीचंद राठी, प्रदीप चंद्राकर, महेंद्र सिका, राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सोनिया बंदे, अंतर्राष्ट्रीय योगा खिलाड़ी तोरण यादव आदि की उपस्थिति में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल में भागीदारी करने एवं अवसर प्रदान करने खेलों के पंजीयन पोर्टल का विमोचन कर शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में शामिल होने पंजीयन की प्रक्रिया 29 अगस्त से 20 सितम्बर तक रखा गया है। खेल दिवस के दूसरे दिन 30 अगस्त को शासकीय उ मा विद्यालय बेमचा में विभिन्न इंडोर एवं आउटडोर खेलों कैरम, शतरंज, कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 मेजर ध्यानचंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया एवं अतिथियों, नागरिकों, खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई गई। ग्रामीण क्षेत्रों में फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान एवं खेले भी खिले भी, मोर खेल मोर गौरव की थीम को लेकर आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती "राष्ट्रीय खेल दिवस" के अवसर पर फिट इंडिया मोमेंट के तहत "संडे ऑन सायकल" अंतर्गत दिनांक 31 अगस्त को "सायकल रैली" का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यम विद्यालय बेमचा से प्रारंभ कर जिला जेल, पुलिस लाईन, परसदा ब, कौन्दकेरा से वापस बेमचा में संपन्न किया गया जिसमें 200 से अधिक लोगों ने फिट इंडिया शपथ ग्रहण कर फिटनेस के लिए संडे सायकल रैली में जागरूकता का संदेश दिया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नागरिकों, अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ, ग्राम पंचायत बेमचा, कौन्दकेरा, मुस्की ग्राम पंचायत गोपालपुर, हॉकी संघ, हैंडबॉल संघ, बास्केटबॉल संघ, नेटबॉल संघ, योगासन स्पोर्ट्स संघ, बॉल बैडमिंटन संघ, हिट हॉप जुंबा महासमुंद, नवापारा, परसदा ब, परसवानी के साथ शहरी क्षेत्रों से आशी बाई गोलछा कन्या स्कूल, सेजेश हिंदी महासमुंद, शिशु संस्कार, सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाड़ियों की भागीदारी रही। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ नारे लगाए एवं तिरंगा झंडा लेकर रैली में शामिल हुए। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय खिलाड़ी वर्षा कोसरे बॉल बैडमिंटन, सागर सेन हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी, हिट हॉप जुंबा टीम, शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग, छात्रावास, खेल संघों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले में नागरिकों को फिटनेस, प्रदूषण रोकने, बेहतर स्वास्थ्य लाभ, बीमारी से बचाव को लेकर जागरूक करने के उद्देश्य से हिट हॉप जुंबा हितेश यादव की टीम द्वारा जुंबा डांस का आयोजन किया गया। सायकल रैली में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, राहुल चन्द्राकर अध्यक्ष जिला हॉकी संघ, डॉ. रामशरण चन्द्राकर वरिष्ठ नागरिक, रितेश रामटेके ए. एस.आई. पुलिस बटालियन, मोती धृतलहरे प्रधान आरक्षक पुलिस बटालियन, तुलेंद्र सागर व्याख्याता स्काउट मास्टर, व्यायाम शिक्षक सेवन दास मानिकपुरी, इमरान अली, टाकेश्वर प्रसाद साहू संकुल समन्वयक, छात्रावास अधीक्षक मदन चौधरी, शुभम तिवारी, कुंदन चंद्राकर, दुलामनी रौतिया उपस्थित रहे।

Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

Posted on :01-Sep-2025
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुंद : रविवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 125वें एपिसोड का प्रसारण हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बूथ क्रमांक 193 बीटीआई शक्ति केंद्र विधायक कार्यालय में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। इस बार भी प्रधानमंत्री ने अलग-अलग क्षेत्रों व मुद्दों पर चर्चा की। 

एपिसोड की शुरुआत में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों से हमने भीषण बाढ़-भूस्खलन जैसी आपदाओं को देखा है। इन घटनाओं ने हर भारतीय को दुख पहुंचाया है। हम उन परिवारों के दुख में शामिल हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। जहां भी आपदाएं आईं, हमारे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के जवानों ने अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर, दिन-रात अथक परिश्रम किया है। आगे कहा कि बाढ़ और बारिश से हुई तबाही के बीच जम्मू-कश्मीर ने दो बेहद खास उपलब्धियां भी हासिल की हैं। पुलवामा के एक स्टेडियम में रिकॉर्ड संख्या में लोग इकट्ठा हुए। पुलवामा का पहला डे-नाइट क्रिकेट मैच यहीं खेला गया। पहले यह नामुमकिन था, लेकिन अब मेरा देश बदल रहा है। वहीं देश का पहला खेलो इंडिया वाटर स्पोर्टस फेस्टिवल श्रीनगर की डल झील में आयोजित हुआ। इसमें पूरे भारत से 800 से ज्यादा एथलीटों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि कई उम्मीदवार यूपीएससी की फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना सके। उनकी जानकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म प्रतिभा सेतु ऐप पर उपलब्ध कराई जा रही है। जो देश की बड़ी-बड़ी कंपनियों के साथ शेयर की जाएगी, ताकि उन्हें इन कंपनियों में अच्छी जॉब मिल सके। इसके अलावा जर्मनी के डाइटमार बेयर्सडॉर्फर दुनिया के फेसम पोडकास्टर के साथ पोडकास्ट के दौरान एमपी के शहडोल के फुटबॉल खिलाड़ियों का जिक्र हुआ।

सूरत के सिक्योरिटी गार्ड के कार्यों की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत के रहने वाले जितेंद्र सिंह राठौड़ के बारे में कहा कि वे एक सिक्योरिटी गार्ड हैं। वे कुछ सालों से उन सभी जवानों की जानकारियां जुटा रहे हैं, जो भारत के लिए दुश्मन देश से लड़े। जितेंद्र के पास प्रथम विश्व युद्ध से लेकर अब तक शहीद हुए वीर जवानों की डिटेल है। उनके पास हजारों जवानों की तस्वीर भी हैं, जो शहीद हो चुके हैं। जितेंद्र ने करीब ढाई हजार शहीद जवानों के माता-पिता के चरणों की मिट्टी भी अपने पास आशीर्वाद के तौर पर रखी है।साथ ही बिहार की देवकी (सोलर दीदी) के बारे में बताया कि उन्होंने अपने गांव में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़कर सोलर पंप सिस्टम लगाया है। पहले यहां सिर्फ कुछ एकड़ जमीन की ही सिंचाई हो पाती थी, अब 40 एकड़ से ज्यादा खेतों तक पानी पहुंच रहा है। 

यह रहे उपस्थित 
इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, दिग्विजय साहू, मंडल महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा नेता प्रकाश शर्मा, मनीष शर्मा, गोविंद ठाकुर, माखन पटेल, पीयूष साहू, दिनेश रूपरेला, गोपी कन्नौजे, गुड्डा सिन्हा सहित अन्य उपस्थित थें।

Read More

नगर पालिका उपाध्यक्ष ने ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन चैपाटी का किया औचक निरीक्षण

Posted on :01-Sep-2025
नगर पालिका उपाध्यक्ष ने ओवरब्रिज के नीचे निर्माणाधीन चैपाटी का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता: प्रभात मोहंती

महासमुन्द :  वार्ड नं. 14 अम्बेडकर चैक स्थित ओव्हर ब्रीज के नीचे अधोसंरचना मद से सौन्दर्यकरण चैपाटी निर्माण कार्य का औचक निरिक्षण नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी के द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कालम की ढलाई का काम जारी है। कांक्रीट बनाने में जो सीमेन्ट का उपयोग किया जा रहा है वह घटिया किस्म का है साथ ही सीमेन्ट हवा में पत्थर हो गया है तथा रेती ज्यादा डाली जा रही है ढेकेदार को साफ हिदायत दी गई है निर्माण में घटिया सीमेन्ट उपयोग न करे तथा रेती की मात्रा कम करे किसी भी प्रकार से गुणवत्ता में समझौता नही किया जावेगा। तथा दुरभाष पर नगर पालिका के इंजीनियर को भी बताया गया तथा उन्हे निर्देश दिया गया कि निर्माण कार्यो का स्थल निरीक्षण स्वयं इंजीनियर करे तथा नगर पालिका से निर्माण कार्य के दौरान कर्मचारी तैनात करे। काम मे लापरवाही बर्दास्त नही होगी।

अगर आधार ही कमजोर होगा तो उस पर बनायी जाने वाली दीवार कैसे मजबूत बनेगी। इसके अलावा पानी की क्यूरिंग भी प्रतिदिन होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान वार्ड के बुलु सेवई, दीपक सोनी, सुरेश सोनवानी, शुभम सोनी,  शिव साहू, देवेश बाघमारे सहित नागरिक गण उपस्थित थे।

Read More

Previous12...20212223242526...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution