× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

  • छत्तीसगढ़
    ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी  पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...23242526272829...7374Next

वरिष्ठ पत्रकार हेमंत राठौर की स्मृति में महासमुंद में वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

Posted on :21-Jul-2025
वरिष्ठ पत्रकार हेमंत राठौर की स्मृति में महासमुंद में वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  महासमुंद प्रेस क्लब में रविवार को स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार हेमंत राठौर की स्मृति में आयोजित वार्षिक पत्रकार सम्मान समारोह गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शहर के सक्रिय एवं समर्पित पत्रकारों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि शहर के प्रख्यात अधिवक्ता भूपेंद्र राठौर, वरिष्ठ पत्रकार संजय डफले एवं स्वतंत्र पत्रकार रामकुमार तिवारी केपी साहू बाबूलाल साहू और जसवंत पवार रहे, जिन्होंने मंच से उपस्थित पत्रकारों को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और उसकी सामाजिक जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

 

मुख्य सम्मान के रूप में वरिष्ठ पत्रकार रवि विदानी, जितेंद्र सतपथी, विजय चौहान, विक्रम साहू, विपिन दुबे, आशुतोष शर्मा, रत्नेश सोनी, आशीष साहू, अमित हिसिकर, भरत यादव, देवीचंद राठी, दिनेश पाटकर, ललित मानिकपुरी, राकेश झाबक तथा संजय यादव को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए विशेष रूप से मंच पर सम्मानित किया गया। सभी को सम्मान पत्र और साल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. हेमंत राठौर जी की पत्रकारिता को याद करते हुए कहा कि वे निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के प्रतीक थे। उनके नाम पर आयोजित यह समारोह नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रेरणा देने वाला साबित हो रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित पत्रकारों ने आयोजन समिति को धन्यवाद ज्ञापित किया और ऐसे आयोजन को पत्रकारिता की आत्मा के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

इस स्मृति समारोह के सफल आयोजन हेतु आयोजकों — उत्तरा विदानी, प्रज्ञा चौहान, विजय चौहान एवं वरिष्ठ पत्रकार ललित मानिकपुरी — को कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पत्रकारों एवं अतिथियों द्वारा हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं आभार प्रकट किया गया। सभी ने एक स्वर में कहा कि ऐसे आयोजन पत्रकारों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और स्वर्गीय हेमंत राठौर की स्मृति को सच्चे अर्थों में जीवंत बनाए रखते हैं।

Read More

महासमुंद जिले के 23 तीरंदाजी खिलाड़ी खेल अकादमियों में ले रहे है प्रशिक्षण

Posted on :21-Jul-2025
महासमुंद जिले के 23 तीरंदाजी खिलाड़ी खेल अकादमियों में ले रहे है प्रशिक्षण

संवाददाता- प्रभात मोहंती..
 
राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में पदक जीतकर हरियाणा में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी में महासमुंद की पद्मा साहू।

महासमुंद :  भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) बहालगढ़ सोनीपत हरियाणा में पद्मा साहू पिता वेदराम साहू अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) रायपुर में संजय सोनवानी पिता धन्नू सोनवानी, नवलीन कौर छाबड़ा पिता अरविंद छाबड़ा, हेमंत निषाद पिता जुगेश्वर निषाद, राहुल, तोरण यादव पिता नेतराम यादव, सत्यम साहू प्रशिक्षण ले रहे हैं। स्व. कोदूराम वर्मा खेल अकादमी रायपुर में गणेशू पिता विजय लाल, राहुल धीवर, कुशोराम पिता मनाराम साहू, देविका साहू पिता टीकम साहू, दिलेश्वरी साहू पिता चन्द्रशेखर साहू प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खेलों इंडिया एक्सीलेंसी सेंटर बेहतराई बिलासपुर में टोपू ध्रुव पिता ओंकेश ध्रुव, प्रियांशु साहू पिता राकेश साहू, कमलेश साहू पिता चन्द्रशेखर साहू, भास्कर साहू, अमर सबर पिता प्रांती सबर, चांदनी साहू पिता बलदेव साहू, जया पहाटिया, तृषा प्रजापति, चांदनी साहू, वैशाली साहू, यामिनी साहू आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। 

जिले के खिलाड़ियों की उपलब्धि - 38वां नेशनल गेम्स उत्तराखंड 2025 में चांदनी साहू तीरंदाजी खिलाड़ी ने इंडियन राउंड के व्यक्तिगत स्पर्धा में रजत पदक एवं इंडियन राउंड के टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने में सफल रहीं। छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा नगद राशि देकर सम्मानित किया गया, जिसमें जिले की तीरंदाजी खिलाड़ी चांदनी साहू को व्यक्तिगत इंडियन राउंड में सिल्वर मेडल जीतने के लिए 3,20,000/- एवं टीम इवेंट में कांस्य पदक जीतने के लिए 1,20,000/- माननीय मुख्यमंत्री जी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सम्मान प्रदाय किया गया। नेशनल गेम्स उत्तराखंड में जिले की पद्मा साहू तीरंदाजी खिलाड़ी ने कंपाउंड राउंड में प्रतिनिधित्व किया। 31वीं एनटीपीसी सीनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप जमशेदपुर झारखंड में चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, पद्मा साहू की भागीदारी रही। 

44 वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप बोलपुर पश्चिम बंगाल में चांदनी साहू, सत्यभामा साहू, पद्मा साहू, जया साहू, नवलीन कौर छाबड़ा, तोरण यादव, कमलेश साहू की भागीदारी रही। 40 वीं एनटीपीसी सब जूनियर नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप रायपुर छत्तीसगढ़ में आयोजित किया गया था जिसमें पद्मा साहू ने 03 पदक जीतने में सफल रहीं, जिसमें 01 स्वर्ण, 02 कांस्य पदक शामिल हैं। मिनी राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में जया पहाटिया, चांदनी साहू, टुकेश साहू, पीयूष, नमन मांझी, लक्ष्मण चंद्राकर व वैशाली साहू ने भागीदारी की है। खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि जिले से बाहर राष्ट्रीय खेल अकादमी हरियाणा में 01, बिलासपुर में 11 एवं रायपुर साईं सेंटर व खेल अकादमी रायपुर में 11 कुल 23 तीरंदाजी खिलाड़ी आवासीय खेल अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इससे पहले ये सभी खिलाड़ियों ने अपनी प्रारंभिक अभ्यास महासमुंद जिले में खेलों इंडिया लघु केंद्र खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन, तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, हीरू साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक के नेतृत्व में तथा बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, सचिव एवन कुमार साहू तथा छात्रावास अधीक्षक बॉल आश्रम डॉ. पुरेन्द्र चंद्राकर, खेल शिक्षक पिरित राम साहू, संजय पैकरा, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, ऋषि साहू, हिरेंद्र देवांगन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास करते हुए चयनित हुए हैं। खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं एवं आगे बढ़ाने में भारतीय आर्चरी एसोसिएशन उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका एवं कैफ़ीन होम लिमिटेड रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, जिला तीरंदाजी संघ का सहयोग रहा।

 जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग महासमुंद के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे का विशेष सहयोग रहा हैं जिसके माध्यम से समय समय पर खेल संसाधनों की उपलब्धता, ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन, खेल अकादमी में प्रवेश कराया गया। वर्तमान में खेलों इंडिया लघु केंद्र खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित केंद्र में 45 खिलाड़ी प्रतिदिन अभ्यास करने शामिल होते हैं तथा बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में 35 खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं। शासन की योजनाओं से महासमुंद जिले में  तीरंदाजी खेल का विकास किया जा रहा हैं जिसमें शासकीय उ. मा. वि. बकमा बागबाहरा, शासकीय उ. मा. वि. कोमाखान, शासकीय उ. मा. वि. खोपली बागबाहरा, पी एम श्री आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बागबाहरा एवं पी एम श्री इंग्लिश मीडियम स्कूल बसना में पहल किया गया हैं।

Read More

महासमुन्द: बैंक ऑफ बड़ौदा के 118वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए नप उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी

Posted on :21-Jul-2025
महासमुन्द: बैंक ऑफ बड़ौदा के 118वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए नप उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द:  बैंक ऑफ  बड़ौदा शाखा महासमुन्द मे आयोजित 118 वां स्थापना दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी शामिल हुये। इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के प्रबन्धक समस्त अधिकारी कर्मचारी को स्थापना दिवस की बधाई नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने दी और इस अवसर पर बैंक की स्थापना करने वाले सयाजी राव गायकवाड़ को भी नमन किया और कहा कि 1908 में गुजरात के बड़ोदरा शहर से शुरूआत होने के बाद देश विदेश में लगभग 5300 बैंक की शाखायें फैली हुई है यह बैंक देश की सरकारी बैंको में अग्रणी स्थान बनाया है। बैंक प्रबन्धक अभिषेक दुबे ने आभार व्यक्त किया। स्थापना दिवस पर प्रमुख रूप से बैंक ग्राहक जसपाल सिंग चीमा, जगरूक सिंग चीमा, प्रिंस पिंचा, वली मोहम्मद, आर्यन कश्यप, गौरव राठी, अंकित महिलांग बैंक के अधिकारी जीतू सिंग तोमर, अभिषेक भारती, मल्लो बीका मण्डल, साहिल सरकार, सहित बैंक के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Read More

विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने पर आक्रोश, नगर पालिका उपाध्यक्ष और पार्षदों ने जताया विरोध

Posted on :21-Jul-2025
विधायक के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाए जाने पर आक्रोश, नगर पालिका उपाध्यक्ष और पार्षदों ने जताया विरोध

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के खिलाफ अनाप शनाप पोस्टर बाजी किये जाने के खिलाफ आक्रोषित होते हुये नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, पूर्व नपाध्यक्ष पार्षद पवन पटेल, नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष नानू भाई, पार्षदगण - सुनैना पप्पू ठाकुर, सीता तोण्डेकर, जरीना हफीज कुरैशी, माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, माधुरी यदु, प्रीति बादल मक्कड़, निश्चय चन्द्राकर, चन्द्रशेखर बेलदार, भारती राजू चन्द्राकर, भाऊराम साहू, पियूष साहू, शुभ्रा मनीष शर्मा, धनेश्वरी सोनवानी, विधायक प्रतिनिधि हफीज कुरैशी ने घोर निन्दा करते हुये कहा की औची मानसिकता की हरकत विरोधियों का काम है जो विधायक की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे है पूरे विधानसभा में सबसे अधिक विकास कार्य करोड़ो अरबों का विधायक द्वारा कराया गया जो आम जनता से छिपा नही है उसके बावजूद अनर्गल बयानबाजी विरोधी लोग कर रहे है। 

क्षेत्र एवं महासमुन्द जिला की जनता जानती है कि जून माह में विधायक दुर्घटना से चोटिल होने के कारण बेड रेस्ट में थे डाॅक्टर ने उन्हे 3 माह से अधिक आराम करने कहा था उसके बावजूद उनके निवास पर पहुंचने वालो से बराबर मुलाकात की और पुरे समय जनता के कामों के लिए सक्रिय रहे उदाहरण के तौर पर निवास में सभी ग्रामीण चिकित्सक को आमंत्रित कर डाॅक्टर डे पर उनका अभिनन्दन विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया। पंचायत सचिवों के दिवस पर क्षेत्र के सभी पंचायत सचिवों से निवास पर भेंट मुलाकात कर उनका कुशल क्षेम जाना और उनका स्वागत किया गया। दूर्घटना ग्रस्त अवधि में पुरे समय क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित रहे इस अवधि में वे मुख्यमंत्री से दुरभाष पर चर्चा कर महासमुन्द शहर में 7400 लाख का सरकारी बंगलों का आवास निर्माण स्वीकृत कराया जो महासमुन्द के लिए बड़ी सौगात है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नहर, नाली, सरकारी भवनों, रोड जैसे करोड़ो के विकास कार्य की स्वीकृति करायी है। 

डाॅक्टर की सलाह पर उन्हे 3 महिने से अधिक आराम करना था लेकिन वे डेढ़ माह में ही जन सेवा के लिए क्षेत्र में जाना चालू कर दिये है। मानसुन सत्र में भी पुरे समय क्षेत्र के विकास के लिए विधानसभा में 5 दिन तक डटे रहे। उसके बावजूद विघ्न संतोषी, दिवालिया मानसिकता के लोग बिना वजह के गलत प्रचार कर विधायक को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है। क्षेत्र की जनता इनके भ्रम में नही आने वाली है। पुलिस प्रशासन को भी चाहिये कि ऐसे अज्ञात लोगो के खिलाफ स्वयं होकर संज्ञान लेकर जांच कर चाहिए की ऐसे लोगों पर मानहानि का अपराध पंजीबद्ध कर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। विरोधी पार्टी के लोग विधायक की लोकप्रियता को पचा नही पा रहे है इसलिए ऐसी हरकत किये है इन्हे अपने मुंह की खानी होगी।

Read More

देवरी स्कूल में जूनियर रेडक्रॉस का गठन, छात्रों में सेवा भावना जागृत करने की पहल

Posted on :19-Jul-2025
देवरी स्कूल में जूनियर रेडक्रॉस का गठन, छात्रों में सेवा भावना जागृत करने की पहल

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद  : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज विद्यालय स्तर पर जूनियर रेडक्रॉस  का गठन किया गया विगत दिनों महासमुंद में  तीन दिवसीय जिला स्तरीय जुनियर रेडक्रॉस काउंसलर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विद्यालय के व्याख्याता परस राम सिन्हा शामिल हुए जिला रेडक्रॉस महासमुंद के द्वारा बागबाहरा विकासखण्ड के रेडक्रॉस सचिव के पद पर व्याख्याता परस राम सिन्हा को नियुक्त किया गया।  प्रशिक्षण प्राप्त करने के पश्चात् शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में विद्यालय स्तर पर जूनियर रेडक्रॉस का गठन किया गया और रेडक्रॉस के स्वयं सेवकों को प्राथमिक चिकित्सा सहायता, पीड़ित के बेहोश  होने की स्थिति में सहायता और पीड़ित के होश में होने की स्थिति में सहायता, जलने का उपचार, आग से बचाव का तरीका, सांप काटने पर प्राथमिक सहायता, अत्यधिक रक्त बहने की स्थिति में सहायता इत्यादि की जानकारी काउंसलर परस राम सिन्हा द्वारा विस्तारपूर्वक दिया गया। 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डोमन सिंह टंडन ने बताया कि रेडक्रॉस का गठन सेवा भावना के लिए हुआ है शिविर के माध्यम से रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करना और स्वयं रक्तदान करना, विभिन्न जागरूकता  रैली जैसे, नशा मुक्तभारत, मतदाता जागरूकता अभियान, स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, इत्यादि का आयोजन करना होता है कार्यक्रम में व्याख्याता गण संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान, श्रीमती नीलू सोनी, रवि प्रकाश पात्रे , बी. एल. टंडन शिक्षक देवनारायण चंद्राकर, उदेश्याम यादव, मौसमी चंद्राकर,पुष्कर भारती, लीलाधर वर्मा, कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम यादव, और रेडक्रॉस के सदस्य गण यामिनी यादव, फिजा ठाकुर, प्रमिला निषाद, रीना पटेल, धनेश्वरी सेन, भेष कुमारी साहु, मंदाकिनी श्रीवास, मंजुला यादव, ऐश्वर्या साहु, सुष्मिता पटेल, खेमा निषाद, दीक्षा देवांगन, सेजल यादव, पिंकी निषाद, संजना साहु, दीपिका देवांगन, गायत्री ठाकुर, गायत्री साहु, देवा, भुपेश कुमार सेन, लोकेश साहु, ओमप्रकाश साहु, धनेश निषाद, ताराचंद साहु, नेमेंद्र यादव सहित समस्त छात्र छात्राएं शामिल रहे

Read More

महासमुन्द में भाजपा नेताओं ने सांसद व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रेल प्रस्ताव पर जताई आपत्ति

Posted on :18-Jul-2025
महासमुन्द में भाजपा नेताओं ने सांसद व कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, रेल प्रस्ताव पर जताई आपत्ति

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : महासमुन्द,रेल्वे प्रशासन संबलपुर डिवीजन के द्वारा रेल्वे फाटक पर फुट ओव्हर ब्रीज निर्माण के प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू के नेतृत्व में नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, भाजपा नेता आनन्द साहू, अमरजीत खालसा, प्रिंस चावला, गौरव राठी ने सांसद रूपकुमारी चैधरी एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह से भेंटकर ज्ञापन सौंपते हुये मांग की गई की फूट ओव्हर ब्रीज उक्त रेल्वे फाटक पर उपयोगहीन है बल्कि आम लोगों की परेशानी और बढ़ जायेगी। पूर्व में भी रेल्वे प्रशासन द्वारा फाटक बन्द करने पर चक्का जाम जैसा आन्दोलन पटरी पार की जनता की थी और स्थानीय भाजपा नेताओं ने तत्कालीन सांसद के हस्तक्षेप के बाद केन्द्रीय मंत्री के आदेश से फाटक खुला था। रेल्वे प्रशासन फिर वही स्थिति करना चाह रही है। 

जिसका पटरी पार की जनता विरोध कर रही है। फूट ओव्हरब्रीज निर्माण को रोकने में फाटक खुला रखने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षदगण -  माखन पटेल, सुनैना पप्पू ठाकुर, मुस्ताक खान, राहूल आवड़े, जरीना हफीज कुरैशी, जय देवांगन सभी ने अपनी ओर से अलग अलग ज्ञापन सौपा है। और सभी ने एक स्वर में कहा कि पटरी पार शहर की 40 प्रतिशत जनता निवास करती है। स्कूली बच्चे, सायकल, हाथ ठेला वालो को फूट ब्रीज चढ़ने में तकलीफ होगी। 

सांसद रूपकुमारी चैधरी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैश्णव को ई-मेल एवं रेल्वे डी.आर.एम. से दुरभाष पर चर्चा कर फूट ओव्हर ब्रीज निर्माण को निरस्त करने कहा। मामले को गंभीरता से लिया इसी तरह जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने पुर्ण आश्वस्त किया है कि फूट ओव्हर ब्रीज निर्माण निरस्त करने रेल्वे प्रशासन को पत्र भेजा जा चुका है जनमत का पुरा ध्यान रखते हुये फूट ओव्हर ब्रीज निर्माण की स्वीकृति नही दी जायेगी। आप सभी पूर्ण रूप से आश्वस्त रहे तथा फाटक भी आम जनता के लिए खुला रहेगा। डी.आर.एम. से दुरभाष पर मना कर दिया गया है।

Read More

आंदोलन के प्रथम चरण में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

Posted on :18-Jul-2025
आंदोलन के प्रथम चरण में कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने सौंपा ज्ञापन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

11 सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारी अधिकारी हुये लामबंद

महासमुंद :  कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन महासमुंद द्वारा फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन छ.ग. शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, वाहन चालक संघ के प्रांताध्यक्ष मनीष ठाकुर के नेतृत्व में देय तिथि से महंगाई भत्ता सहित अन्य प्रमुख 11 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन कलेक्टर महासमुंद को सौंपा गया ।

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक टेकराम सेन ने बताया कि 2023 में भाजपा के घोषणा पत्र एवं मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों के लिये जो वादा किया गया था उन मांगों को पूर्ति एवं 15 जून 2025 के राज्य स्तरीय बैठक के परिप्रेक्ष्य में कर्मचारियों की मांगों को अविलंब पूर्ण करने हेतु आंदोलन के प्रथम चरण में प्रदेश के सभी जिला एवं ब्लाक मख्यालयों में आज धरना प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जा रहा है ।

उन्होंने बताया कि मांगों पर विचार नहीं किये जाने पर राज्य के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 22 अगस्त को सामूहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करते हुये आवाज बुलंद किया जायेगा । फेडरेशन की ओर से चमन चंद्राकर, हेमेन्द्र आचार्य, दिलीप तिवारी, दीपक तिवारी, ईश्वर चंद्राकर, अनिल कोसरिया ने बताया कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में मोदी की गारंटी के अनुसार 2 प्रतिशत महंगाई भत्ता देय तिथि से दी जावे । वर्ष 2019 से समय समय पर देय महंगाई भत्ते की एरियर्स राशि दी जावे । वेतन विसंगति एवं अन्य मुद्दों के लिये गठित पिगुंवा कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक किया जावे । चार स्तरीय पदोन्नत समयमान वेतन, सहायक शिक्षक पर नियुक्त शिक्षक एवं पशु चिकित्सा अधिकारी को तृतीय समयमान वेतन की स्वीकृति कैशलेश चिकित्सा सुविधा, अनुकंपा नियुक्ति, छ.ग. राज्य के कर्मचारियों को 300 दिन का अर्जित अवकाश, पुरानी पेंशन, सेवा निवृत्ति आयु 65 वर्ष करने, कार्य भारित, संविदा एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित किये जाने जैसे प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया ।

इस अवसर पर प्रमुख रुप से शिव कुमार साहू, राजेश शर्मा, एस.पी. ध्रुव, राजेश डड़सेना, मनीष ठाकुर, ईश्वर चंद्राकर, मुकेश नामदेव, कमल नारायण यादव, उमेश साहू, मिलाप यादव, चिंताराम साहू, तृप्ति साहू, सरस्वती साहू, विवेकानंद क्षेत्रपाल सहित शिक्षक संघ, तृतीय वर्ग, वाहन चालक राजस्व, पशु चिकित्सा, प्रदेश तृतीय वर्ग, चतुर्थ वर्ग, सहायक शिक्षक फेडरेशन, स्वास्थ्य एवं मैदानी कार्यकर्ता, संविदा कर्मचारी सहित अलग अलग संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे । फेडरेशन की ओर से तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Read More

पटवारी धर्मेन्द्र मन्नाडे के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर को ज्ञापन : अशवंत तुषार साहू

Posted on :17-Jul-2025
पटवारी धर्मेन्द्र मन्नाडे के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की मांग कलेक्टर को ज्ञापन : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता- प्रभात मोहंती..
 
महासमुंद : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर  ग्राम खैरझिटी पटवारी हल्का नंबर 6 की शिकायत किया, और अपने ज्ञापन में कहा खैरझिटी के पटवारी धर्मेंद्र मन्नाडे ने डेरहू राम साहू पिता आशा राम साहू की लगभग 5 एकड़ जमीन को और देवनारायण साहू पिता आशा राम साहू की 60 डिसमिल खेती की जमीन को पटवारी ने अपने रिश्तेदार पुष्पेंद्र पिता कांशीराम के नाम में परिवर्तित कर जमीन को कुछ खरीदारों के पास बेंच दी। रजिस्ट्री के दो दिन पूर्व 29 जून 2025 को ग्रामीणों को मामले की जानकारी तब हुई जब खरीदार बेची गई जमीन का मुआयना करने ग्राम पंचायत पहुंचे थे।
किसानों की जमीन बेचे जाने की जानकारी मिलते ही किसान 30 जून 2025 को रजिस्टर के कार्यालय पहुंचे और रजिस्ट्री पर अपनी आपत्ति दर्ज करने आवेदन देकर मामले की शिकायत कलेक्टर कार्यालय में किया गया है।

महासमुंद जिले में पटवारियों के कारनामे किसी से छुपे नहीं है, एक के बाद एक नित नए कारनामे देखने को मिल रहे हैं, और इन पटवारियों पर जिला प्रशासन की कार्रवाई ना के बराबर ही रही है। ऐसा ही एक मामला फिर महासमुंद जिले में सामने आया है, जहां पटवारी ने गलत तरीके से दो ग्रामीणों की जमीन अपने रिश्तेदार के नाम पर चढ़ा कर बेचने की नाकाम कोशिश की है।

ग्रामीणों ने कहा पटवारी धर्मेन्द्र मन्नाडे ने 2023 में ग्रामीणों की जमीन अपने रिश्तेदार के नाम पटवारी रिकॉर्ड में गुपचुप तरीके से चढ़ा लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि पटवारी धर्मेन्द्र मन्नाडे पटवारी होने के आड़ लेकर जमीन की खरीद फरोख्त में शामिल रहता है। कह सकते हैं कि पटवारी जमीन की दलाली करता है। पटवारी की शिकायत के बाद अब तक जिला प्रशासन ने सिर्फ अब तक ग्रामीणों को आश्वासन मात्र दिया है। ग्रामीण न्याय के लिए कलेक्टर और तहसीलदार के दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं।कलेक्टर को  ज्ञापन देकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग किया

Read More

महासमुंद में "मां की रोटी" कैंटीन का शुभारंभ – अब मिलेगा स्वादिष्ट भोजन सिर्फ ₹50 में

Posted on :17-Jul-2025
महासमुंद में

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन, महिला समूह करेगा संचालन

महासमुंद : महासमुंद नगर में आज सामाजिक सरोकार की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल हुई। स्टेशन रोड स्थित "मां की रोटी" नामक महिला संचालित कैंटीन का भव्य शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू एवं उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी के करकमलों से किया गया। इस कैंटीन का संचालन शहर की जय गंगा मैया महिला समूह द्वारा किया जाएगा, जिसका उद्देश्य है—जनता को मात्र ₹50 में स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री निखिलकांत साहू ने कहा कि यह पहल न केवल लोगों को सस्ती दर पर भोजन उपलब्ध कराएगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी बेहतरीन उदाहरण बनेगी। महिला समूहों ने समय-समय पर अपनी कार्यकुशलता और प्रतिबद्धता सिद्ध की है, और मुझे विश्वास है कि वे इस जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाएंगे।”

नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी ने महिला समूह को शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि“हमारे नगर की महिलाओं को यह अवसर मिलना गौरव की बात है। हम आशा करते हैं कि यह कैंटीन स्वच्छता, गुणवत्ता और स्वाद तीनों मानकों पर खरा उतरेगी।”

जनपद उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर ने महिला समूहों की कार्यक्षमता की सराहना करते हुए कहा की “महिला समूह कोई भी कार्य मन से करें तो उसमें सफलता निश्चित होती है। ‘मां की रोटी’ से आमजन को घर जैसा भोजन मिलेगा, यह विश्वास है।
कार्यक्रम में नगर के वार्ड पार्षद श्री नानू भाई, श्री धनेंद्र चंद्राकर, श्री नीरज चंद्राकर श्री पीयूष साहू,चंद्रशेखर बेलदार ,समेत कई गणमान्य नागरिक एवं मां फाउंडेशन मुंबई के  श्री विलास कांबले,गणेश  गुली, संजय तारम उपस्थित रहे। मां फाउंडेशन ने इस कैंटीन में सहयोग प्रदान किया है।

क्या मिलेगा "मां की रोटी" में?

कैंटीन की मार्गदर्शक श्रीमती प्रेमशीला बघेल ने जानकारी दी कि यह कैंटीन नगर पालिका की राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन योजना के अंतर्गत गठित महिला समूह द्वारा संचालित की जा रही है। समूह में कुल 12 सदस्य हैं।
यहां प्रतिदिन केवल ₹50 में एक प्लेट चावल, तीन रोटी, एक कटोरी दाल और सब्जी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा नाश्ते के विकल्प भी मौजूद है।

"मां के हाथों का स्वाद, घर जैसा प्यार"

"मां की रोटी" सिर्फ एक कैंटीन नहीं, बल्कि वह स्थान है जहां जरूरतमंदों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन मिलेगा और महिला समूहों को आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नया आयाम मिलेगा।

Read More

CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश पर आज प्रदेशभर में 'नमस्ते दिवस' का आयोजन

Posted on :17-Jul-2025
CM विष्णुदेव साय और डिप्टी CM अरुण साव के निर्देश पर आज प्रदेशभर में 'नमस्ते दिवस' का आयोजन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : छ.ग. शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देश पर छ.ग. प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में आज 16 जुलाई को नमस्ते दिवस मनाया जा रहा है। नमस्ते दिवस पर पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा, बाल संरक्षण के जिलाध्यक्ष संदीप दीवान, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका नानू भाई, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सतपाल सिंग पाली, पार्षदगण - चन्द्रशेखर बेलदार, पियूश साहू, माखन पटेल, सीता तोण्डेकर, भाजपा शहर महामंत्री मीना वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, पूर्व पार्षद अरविन्द प्रहरे, समीर करकसे, गौरव राठी शहर के चारो मणिकंचन सेंटर (कचरा कलेक्शन केन्द्र) क्रमशः खरोरा, तुमाडबरी, दलदली रोड, खैरा स्थित में पहुंचकर सफाई दीदियों एवं मित्रों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। 

सावन माह के अवसर पर उन्हे मेहंदी, नकपालिस, चुड़ी, टिकी श्रंगार सामग्री भेंट की गई चारो सेंटर में लगभग 100 सफाई दीदियां कार्यरत है। इस अवसर पर पूर्व विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने उनका हाल चाल जाना और कहा कि आज नमस्ते दिवस पर आप सभी सफाई कर्मचारियों का स्वागत है। छ.ग. की सरकार आप सभी के साथ हमेशा खड़ी है। 10 वर्षों से आपकों सप्ताह में 1 दिन का अवकाश नही मिल रहा था लेकिन प्रदेश की विष्णुदेव सरकार ने सप्ताह में 1 दिन का अवकाश जारी किया साथ ही आप लोगों के लिए कई कल्याणकारी सौगात भी दी है। बाल संरक्षण के जिलाध्यक्ष संदीप दीवान ने सभी सफाई कर्मचारियों को नमस्ते कहते हुये कहा कि सरकार आज का दिन विशेष त्यौहार के रूप में मना रही है। नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने कहा कि सफाई दीदी एवं मित्र नगर पालिका में सफाई के लिए रीढ़ की हड्डी है। घर घर कचरा कलेक्शन कर कचरा संग्रहण केन्द्र में लाते है। पहले 2 बजे प्रतिदिन छूट्टी हो जाती थी लेकिन नगर पालिका अब जबरन 4 बजे तक कचरा कलेक्शन सेंटर में उपस्थित रहने का फरमान जारी किया गया है जो अनूचित है अगर इनका काम हो जाता है तो इन्हे 2 बजे जाने दिया जावें। 

इस संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से चर्चा की जावेगी। भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका ने कहा कि नमस्ते दिवस पर आप सभी का अभिनंदन भाजपा संगठन की ओर से है। आप सभी के कार्यो से ही शहर गन्दगी मुक्त होता है शहर के नागरिकों को भी कचरा देने में सहयोग करना चाहिए। सरकार आपके कार्यो से प्रभावित होकर कई सौगात आप लोगों को दे रही है। नगर पालिका प्रतिपक्ष नेता व पूर्व उपाध्यक्ष नानू भाई ने सफाई दीदियों एवं मित्रों को बधाई दी और कहा कि आपके कामों की जितनी तारीफ की जाये कम है। कई बार ई रिक्शा खराब होने पर आप अपने खर्च से भी बना देते है क्योंकि आपका जनता के साथ सहयोग की भावना है।

Read More

छत्तीसगढ़ शिवसेना के 41वें स्थापना दिवस पर खरोरा अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट वितरित

Posted on :15-Jul-2025
छत्तीसगढ़ शिवसेना के 41वें स्थापना दिवस पर खरोरा अस्पताल में मरीजों को फल और बिस्किट वितरित

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : आज दिनांक 14/7/25 छत्तीसगढ़ शिवसेना के (41वा वर्ष) स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश प्रमुख धनन्जय सिंह परिहार व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद सिंह ठाकुर के आदेशानुसार  जिला अस्पताल खरोरा महासमुंद में 180 मरीजो को फल व बिस्किट वितरण किया गया । स्थापना दिवस  के अवसर पर शिवसैनिकों में  भारी उत्साह के साथ कार्यक्रम मनाया गया । 

जिसमें प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष अजय बंजारे के नेतृत्व में जिला विधिक सहलाकर धीरज सिन्हा, युवा सेना जिलाध्यक्ष नीरज साहू, शहर अध्यक्ष अमित शर्मा,अभिषेक शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष बादल बंजारे, दुर्गेश गुप्ता,  युवासेना जिलाउपाध्यक्ष राजू साहू,विजय प्रधान,मीडिया प्रभारी बिट्टू ठाकुर, कुलेश्वर साहू, हेमंत साहू,राजेंद्र बाघ,ओम प्रकाश साहू,तुकाराम साहू, टिकेश्वर टण्डन, किशोर साहू, गिरधारी देवांगन ,पप्पू बंजारे,रमेश जगत आदि शिवसैनिक उक्त कार्यक्रम में उपस्थित थे

Read More

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा "युवा रत्न सम्मान" योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित

Posted on :15-Jul-2025
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, साहसिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं को उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता देने के उद्देश्य से युवा रत्न सम्मान योजना लागू की गई है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा कल्याण के विभिन्न क्षेत्र में किए गए अविस्मरणीय कार्य सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से युवा रत्न सम्मान की स्थापना किया गया है। इस कार्य में व्यक्तियों, संगठनों के योगदान को प्रोत्साहित करने मान्यता देने एवं प्रतिष्ठ मंडित करने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत व्यक्तियों एवं संगठनों को युवा रत्न सम्मान प्रदाय करने का निर्णय लिया गया है।

 युवा रत्न सम्मान योजना का उद्देश्य राज्य में सामाजिक, संस्कृतिक, साहित्यिक, शैक्षणिक, खेल एवं अन्य क्षेत्र में 15 से 29 आयु वर्ग के युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को प्रेरित करना तथा युवाओं में अपने समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करना। इस प्रकार अच्छे नागरिक के रूप में उनकी व्यक्तिगत क्षमता में सुधार हो, राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के लिए युवाओं द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करना, राष्ट्रीय विकास और समाज सेवा के लिए युवाओं के साथ काम करने वाले स्वैच्छिक संगठनों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को मान्यता प्रदान करना है। खेल अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्य के क्षेत्र में दिया जाएगा। जिसके अंतर्गत चयनित युवा को 2 लाख 50 हजार रूपए एवं चयनित संगठन को 5 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। 

इसी तरह युवा रत्न सम्मान अंतर्गत सामाजिक, साहित्य, नवाचार उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, कला एवं संगीत सांस्कृतिक, लोककला के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को 1-1 लाख रूपए का पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। केंद्र/राज्य शासन के कर्मचारी, केंद्र/राज्य सरकारों के सार्वजनिक उपक्रमों/ विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार के लिए पात्र नहीं होंगे। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद बरोंडा चौक, यातायात थाना, बागबाहरा रोड़ से संपर्क कर सकते हैं।

Read More

विकासखंड स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता भोरिंग में संपन्न, जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन

Posted on :15-Jul-2025
विकासखंड स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता भोरिंग में संपन्न, जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  विकासखंड स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के संयोजन में आयोजित किया गया, जिसमें अंडर 14, 17,19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ी विभिन्न विद्यालयों  द न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद, आत्मानंद  विद्यालय तुमगांव, नवजीवन मिशन स्कूल तुमगांव, माध्यमिक स्कूल तुमगांव से 85 बच्चे शामिल हुए। 

आयोजन में ताराचंद वर्मा, नवजीवन मिशन हाई स्कूल तुमगांव, डोलेश होता खेल शिक्षक सेजेस तुमगांव स्कूल, जगदीश धीवर  खेल शिक्षक द न्यू होली फेथ स्कूल महासमुंद, डॉ सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक हायर सेकेंडरी स्कूल भोरिंग, लिशांशु साहू एवं अभिषेक नेहरू, अभिषेक निर्मलकर, जगदीश धीवर, लिशांशु साहू, पुष्पी शर्मा का प्रतियोगिता संपन्न कराने में विशेष योगदान रहा। प्राचार्य लोकनाथ दीवान ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को अनुशासित रहकर खिलाड़ी भावना के साथ खेल खेलने के लिए कहां गया। विकासखंड स्तरीय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता के चयनित खिलाड़ी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।

Read More

नगरी निकाय कर्मचारी अपनी तीन सूत्री महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से किये मुलाकात

Posted on :15-Jul-2025
नगरी निकाय कर्मचारी अपनी तीन सूत्री महत्वपूर्ण मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से किये मुलाकात

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  पूरे प्रदेश भर  के नगरी निकाय कर्मचारी अपनी तीन सूत्री मूलभूत महत्वपूर्ण मांगों को लेकर लगातार पिछले एक सप्ताह भर से अपने-अपने स्थानीय निकायों में काली पट्टी लगाकर फील्ड और कार्यालयीन कार्यों को कर रहे थे और अपनी मांगों को लेकर नारा लगाते हुए आवाज बुलंद कर शासन का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने का लगातार प्रयास कर रहे थे। नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी नगरी निकाय कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने बताया कि  निकाय कर्मचारियों की बहुत ही महत्वपूर्ण और जमीनी स्तर की तीन मांगे जिसमें महीने के पहली तारीख को वेतन का भुगतान करने, शासन के अन्य विभागों की भांति पुरानी पेंशन योजना लागू करने, और  समय पद पदोन्नति प्रदान करने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर हम लगातार संघर्षरत है और लगातार शासन को अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर ध्यान आकर्षित करने के लिए प्रयास कर रहे थे इसी बीच शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से संघ के पदाधिकारीयो को मुलाकात के लिए बुलावा आया था। 

संघ के प्रदेश पदाधिकारीयो द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी से  उनके निवास में भेंट मुलाकात कर अपनी गंभीर और महत्वपूर्ण मांगों और समस्याओं से उनको अवगत कराया गया। जिस पर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी द्वारा निकाय कर्मचारियों की समस्याओं को  गंभीरता से लेते हुए अति शीघ्र मांगों पर विचार कर पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया। श्री सोनी ने बताया कि चर्चा सकारात्मक और सार्थक रही और आने वाले समय पर निश्चित रूप से कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले में प्रमुख रूप से कर्मचारी संघ के संरक्षक संजय शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी, प्रदेश महामंत्री सुभाष सोनकर, वरिष्ठ सलाहकार श्रवण ठाकुर, और कर्मचारी ललित साहू उपस्थित थे।

Read More

नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने डस्टबिन वितरण को लेकर CMO से की चर्चा

Posted on :15-Jul-2025
नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने डस्टबिन वितरण को लेकर CMO से की चर्चा

 संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने सी.एम. ओ. अशोक सलामें से नगर पालिका उपाध्यक्ष कक्ष में चर्चा की। चर्चा में निर्देश दिया गया कि नगर पालिका के पास हजारों की संख्या में पूर्व पार्षदों के द्वारा पार्षद निधि से खरीदा गया डस्टबिन पड़े है। शंकराचार्य भवन, बेलसोंडा के इन्टकवेल गोडाउन , नयापारा के टाउन हाॅल में डस्टबिन कमरों में रखे हुये है जिसे वार्डो में जनता को वितरण करना चाहिए पड़े पडे़ प्लास्टिक भी खराब हो जाते है। बड़े डस्टबिन भी रखे हुये है उन्हे सार्वजनिक स्थलों पर लगाया जावे। 

शासकीय कार्यालयों में भी लगा सकते है। वार्डो के पार्षदगण वितरण को लेकर कई बार मांग कर चुके है सभी डस्टबिन को तत्काल वितरण कराया जावे। गायों बछड़ों के लिए 5 नग काऊ केचर खरीदा गया है जबकि इतने संख्या की जरूरत नही थी। खरीदी उपरान्त अभी तक उपयोग में नही लाया जा रहा है। सड़कों पर गाय, बैल को हटाकर गौशाला भेजने के लिए उपयोग किया जावे। राठी ने सी.एम.ओं. से जानकारी चाही की सुशासन त्यौहार के आवेदनों की लिखित में जानकारी देवे तथा छ.ग. शासन नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर के 5 वर्षीय विकास प्लान की मांग की गई है जिसकी क्या स्थिति है अभी तक विकास प्लान तैयार हुआ कि नही इसके अलावा शहर के ड्रीम प्रोजेक्टों को भी शामील करें। सी.एम.ओ. सलामे ने बताया कि अधिकांश वार्ड के पार्षदों द्वारा जानकारी दी जा चुकी है। सब इंजीनियर और उनके सहायकों के द्वारा प्लान तैयार किया जा रहा है। 

राठी ने सी.एम.ओ. से कहा कि शहर के 30 वार्डो के फील्ड में जाकर सफाई व्यवस्था में कसावट लाये। फील्ड में जायेंगें तो विकास की रूपरेखा आप भी शहर के लिए बना सकते है। पंचवर्षीय विकास योजना सी.पी.डी. में अधिकारियों की सोच के आधार पर शामील हो पायेगा। इसके अलावा शहर में कहां कहां पर अवैध कालोनी एवं कालोनी के आड़ में कब्जा हो रहा है इसे चिन्हाकित किया जावे तथा नोटिस जारी कर कार्यवाही करें। शहर में कई जगह अवैध अतिक्रमणों की शिकायत पालिका में आ रही है उस पर तत्काल रोक लगाये। चर्चा के दौरान भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षदगण चन्द्रशेखर बेलदार, पियुस साहू, भाजपा नेता हनीष बग्गा, गौरव राठी भी उपस्थित थे।

Read More

देवीचन्द राठी व नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामें ने मिलकर किया नयापारा अटल आवास परिसर का निरीक्षण

Posted on :15-Jul-2025
देवीचन्द राठी व नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामें ने मिलकर किया  नयापारा अटल आवास परिसर का निरीक्षण

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द :  नयापारा स्थित अटल आवास पानी टंकी, सामुदायिक भवन, संत रविदास गार्डन का नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामें के साथ निरीक्षण कर निर्देश दिया। इस दौरान साथ मे भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, पार्षदगण - सीता डोन्डेकर, चन्द्रशेखर बेलदार, पियुष साहू, माखन पटेल, भाजपा नेता हनीष बग्गा, गौरव राठी भी थे। सोरिद मार्ग स्थित रोड वार्ड नं. 6 के दोनो तरफ कच्चे नाली को देखा गया जिसमें बड़ी नाली सी.सी. बनाने की जरूरत है लगभग 200 मीटर लम्बी और 2 मीटर चौड़ी बनाना आवश्यक है क्योंकि पुरे नर्सरी किनारे से पानी की निकासी उस कच्चे नाली से होती है।

इसी तरह अटल आवास का निरीक्षण किया गया देखा गया कि अटल आवास के अन्दर गलियों में कचरा भरा हुआ है बदबू आ रही थी। सी.एम.ओ. सलामें को निर्देशित किया गया कि अटल आवास की पुरी तरह सफाई कराई जावें साथ ही अटल आवास परिसर के खाली जगह में गार्डन या ओपन जीम लगाने कहा गया। राठी ने अटल आवास में निवासरत परिवारों से भी निवेदन किया है कि गंदगी न फैलाये आप लोगों के द्वारा फैलायी हुई गंदगी की सफाई पालिका करा रही है आस पास की सफाई रखने का काम आप लागों का है। इसी दौरान अटल आवास की महिला ने आवेदन दिया कि सेफ्टिक टेंक भर गया है उसकी सफाई करायी जावे। इसके पश्चात नयापारा पानी टंकी को देखा गया लगभग 5-6 सालों से टंकी की सफाई नही हुई है टंकी के चारो तरफ बड़े बड़े घास उग आये है पानी टंकी के कर्मचारी को एक सप्ताह के अन्दर सफाई करने कहा गया तथा सी.एम.ओ. सलामें को भी निर्देशित किया गया कि पानी टंकी की सफाई अत्यंत जरूरी है यही नही शहर की सभी टंकियों की सफाई करायी जावे जनता के जीवन से जुड़ा हुआ विषय है।

इसी टंकियों का पानी शहर की जनता पीने में उपयोग करती है इसमें कोताही न बरती जावे। राठी ने सी.एम.ओ. से यह भी कहा कि नयापारा का यह सामुदायिक भवन लगभग 7-8 वर्षो से बन्द है पहले इसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लगा हुआ था अब केवल डस्टबिन भरे हुये है इसकी सफाई कराकर इसे उपयोग में लेवें ज्यादा हो तो नयपारा क्षेत्र के लिए नगर पालिका से संबंधित कार्यो का निष्पादन इस सामुदायिक भवन से कराया जावे जैसे कि संपत्ति कर, नल शुल्क की वसुली वगैरह जन्म-मृत्यु आवेदन कलेक्शन, राशन कार्ड, पेंशन संबंधी कार्य कराया जावे। भवन को उपयोगी बनावे। बिना रख रखाव के जर्जर होते जा रहा है। भवन की देख रेख आवश्यक है। सी.एम.ओ. के साथ संत रविदास गार्डन का भी निरीक्षण किया गया गार्डन के अन्दर जमीन की पाइप लाईन खराब सड़ चुकी है। लाईट व्यवस्था भी चरमराई हुई है। संत रविदास की मूर्ति का रंग रोगन भी आवश्यक हो गया है। नयापारा वासियों के लिए मात्र 1 गार्डन है जिसमें सभी आवश्यक कमी को शीघ्र पुरा करने सी.एम.ओ. को कहा गया । जितने सभी का अभी निरीक्षण किया गया वे सभी कामों को तत्काल कराने राठी ने अधिकारी से कहा।

Read More

देवरी स्कूल में सहायक संचालक अजीत सिंह जाट का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Posted on :10-Jul-2025
देवरी स्कूल में सहायक संचालक अजीत सिंह जाट का आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी विकासखण्ड बागबाहरा में आज संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय रायपुर से सहायक संचालक अजीत सिंह जाट का आकस्मिक आगमन हुआ साथ में सहायक ग्रेड 02 ऋषि कुमार साहु, द्रोणाचार्य साहु, सहायक ग्रेड 03 चन्दन निषाद शामिल हुए और विद्यालय का निरीक्षण किया विद्यालय के समस्त संसाधन का बारीकी से अवलोकन किया , विद्यालय भवन, प्रसाधन बालक और बालिका, समस्त रजिस्टर, पंजी इत्यादि का जाँच किया गया , और कक्षा बारहवीं में भूगोल का अध्यापन करवाया, युक्ति युक्त करण के तहत पदस्थ हुए व्याख्याता परस राम सिन्हा और बी.एल.टंडन के कार्य शैली में प्रसन्नता जाहिर किया, नव पदस्थ विज्ञान प्रयोग शाला शिक्षिका मौसमी चंद्राकर के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। 

 इस अवसर पर संभागीय संयुक्त संचालक महोदय का स्वागत विद्यालय के तरफ से प्राचार्य डोमन सिंह टंडन के द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया और पूरे विद्यालय का निरीक्षण करवाने में स्वयं प्राचार्य और समस्त कर्मचारी ने सहयोग किया।   संयुक्त संचालक महोदय ने समस्त स्टॉफ को समय पर शाला संचालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा अपने कर्तव्य का निर्वहन ईमानदारी से करें और छात्र छात्राओं का भविष्य उज्ज्वल बनाने की कोशिश करें इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण नेश लाल धृतलहरे, ,श्रीमति नीलू सोनी, संजय बारसागढ़े, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, भोजराम ध्रुव, आशीष कुमार दीवान,  उदय श्याम यादव, देवानंद चंद्राकर, लीलाधर वर्मा, पुष्कर भारती,  कार्यालयीन कर्मचारी हितेश साहू, रईस मिर्जा, कार्तिक राम  यादव और समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

प्रदेशभर में नगरी निकाय कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम पर, महासमुंद में भी दिखा असर

Posted on :09-Jul-2025
प्रदेशभर में नगरी निकाय कर्मचारी काली पट्टी लगाकर काम पर, महासमुंद में भी दिखा असर

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी नगरी निकाय कल्याण संघ के प्रदेश कोर कमेटी द्वारा लिए निर्णय  अनुसार पूरे प्रदेश के 192 नगरी निकायों में कार्यरत कर्मचारी काली पट्टी लगाकर सुचारू रूप से अपने दैनिक कार्यालयीन कार्यों को कर रहे हैं। नगर पालिका कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने बताया है कि  प्रदेश कर्मचारी संघ के आह्वान पर ही स्थानीय निकाय में भी शासन के नीतियों का विरोध करने के लिए कर्मचारी काली पट्टी लगाकर आज दूसरा दिन कार्यालय में कार्य किए हैं और 5:30 कार्यालय के बाहर मुख्य द्वार पर अपनी मांगों को लेकर नारा लगाते हुए आवाज बुलंद किए हैं। 

तिवारी ने बताया कि कार्यालय में सभी काम सुचारू रूप से जारी हैं इस विरोध प्रदर्शन से आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है हम शांतिपूर्ण, अहिंसात्मक तरीके से शासन के कर्मचारी अहितैषी नीतियों  का विरोध करते हुए प्रदर्शन कर रहे हैं और अपनी बहुत महत्वपूर्ण  मांगों की ओर ध्यान आकर्षण कर रहे हैं। हम माननीय मुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री जी से निवेदन करते हैं कि हमारी महत्वपूर्ण मांगों को अति शीघ्र पूर्ण करें।

Read More

बाल श्रम उन्मूलन हेतु सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शुक्ला के सुझावों को मिली राष्ट्रीय मान्यता

Posted on :09-Jul-2025
बाल श्रम उन्मूलन हेतु सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश शुक्ला के सुझावों को मिली राष्ट्रीय मान्यता

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने आजीविका मिशनों से जुड़ाव पर दी सहमति

महासमुंद : बाल श्रम की बढ़ती समस्या और बाल अधिकारों के संरक्षण की दिशा में सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेश शुक्ला द्वारा उठाए गए एक महत्वपूर्ण सुझाव को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR), भारत सरकार द्वारा गंभीरता से लिया गया है। श्री शुक्ला ने आयोग को यह प्रस्ताव प्रेषित किया था कि ग्राम स्तर पर गठित स्व-सहायता समूहों (SHGs) को बाल अधिकार अधिनियम तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर उन्हें इस क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रशिक्षित किया जाए।

इस सुझाव की न केवल सराहना की गई, बल्कि आयोग द्वारा इस विचार को निकट भविष्य में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के साथ समन्वयित कर देशभर में लागू करने की दिशा में सहमति व्यक्त की गई है। यह पहल बाल अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता को निचले स्तर तक पहुँचाने में एक अत्यंत प्रभावी और दूरगामी कदम माना जा रहा है।

श्री शुक्ला का मानना है कि "स्व-सहायता समूह ग्रामीण और शहरी समुदायों के बीच भरोसेमंद सामाजिक इकाइयाँ हैं, जो महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों के साथ प्रत्यक्ष रूप से जुड़ी होती हैं। यदि इन्हें बाल अधिकारों की जानकारी दी जाए, तो ये समाज में बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी और बाल शोषण जैसी समस्याओं के विरुद्ध सशक्त प्रहरी की भूमिका निभा सकती हैं।"

आयोग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि स्व-सहायता समूहों को प्रशिक्षित करने के लिए राज्य स्तरीय बाल संरक्षण समितियाँ, चाइल्डलाइन 1098, स्थानीय एनजीओ, और पंचायत स्तरीय संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण मॉड्यूल स्थानीय भाषा में तैयार कर उन्हें डिजिटल और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से सुलभ कराया जाएगा। इससे न केवल बाल श्रम के मामलों की पहचान और रिपोर्टिंग में सुधार आएगा, बल्कि समय पर हस्तक्षेप और पुनर्वास की प्रक्रिया भी प्रभावी हो सकेगी।

यह पहल भारत सरकार की 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', 'समग्र शिक्षा अभियान' एवं 'बाल सुरक्षा नीति' जैसी योजनाओं को भी प्रत्यक्ष रूप से समर्थन प्रदान करेगी। साथ ही, यह संविधान में उल्लिखित बालकों के अधिकारों को संरक्षित करने और अनुच्छेद 21A के तहत शिक्षा के अधिकार को सशक्त करने की दिशा में एक ठोस पहल मानी जा रही है। सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुरेश शुक्ला के इस सुझाव को राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति मिलना न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि यह उस जन-संवेदनशीलता का परिचायक भी है जो समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े बालक के जीवन में बदलाव लाने के संकल्प से प्रेरित है।

Read More

बाहुड़ा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, न.पा. उपाध्यक्ष व भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना

Posted on :08-Jul-2025
बाहुड़ा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सागर, न.पा. उपाध्यक्ष व भाजपा नेताओं ने की पूजा-अर्चना

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद  :  भगवान जगन्नाथ के बाहुड़ा यात्रा का स्वागत न.पा. उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का भाजपा, भाजपा नेता शरद राव मराठा, राजू यादव ने स्थानीय गंजपारा चौक में किये  इस अवसर पर उक्त नेताओं ने भगवान जगन्नाथ, भैया बलभद्र एवं बहन शुभद्रा की पूजा अर्चना की। यात्रा में शामिल लोगों को बधाई दी गई । भगवान नौ दिन उपरान्त कल मंदिर में वापस लौट कर विराजित हुये ।

जिस-जिस मार्ग से बाहुड़ा यात्रा गुजर रही थी उल्लास का वातावरण था लोंग अपने घरों से निकलकर भगवान की पूजा आरती कर रहे थे।

Read More

Previous12...23242526272829...7374Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution