× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

    पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...28293031323334...7576Next

स्वर्ण जयंती समारोह में महांती समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

Posted on :28-Jun-2025
स्वर्ण जयंती समारोह में महांती समाज ने किया प्रतिभाओं का सम्मान

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : छग करण महांती समाज ने अपना 50वीं वर्षगांठ स्वर्ण जयंती सम्मान समारोह के रूप में मनाया। भीमराव अंबेडकर सामुदायिक भवन महासमुंद में आयोजित इस समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, अध्यक्षता छग करण महांती समाज अध्यक्ष मनोहर महांती, विशेष अतिथि पूर्व विधायक पूनम चंद्राकर, भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू अध्यक्ष उत्कल करण समाज नन्दू महांती, माँ तारिणी महिला मंच इंदिरा महांती, अर्चना महांती-उत्कल करण महिला मंच पिथौरा रहे।

मां तारिणी महिला मंच के सदस्यों रश्मि महांती, पुष्पांजलि महांती, मिली महांती, वर्षा महांती, शस्मिता पटनायक, गीतांजलि, तारा ने ओडिशा का राज्य गीत वंदे उत्कल जननी व छग राज्य गीत अरपा पैरी के धार प्रस्तुत किया। समाज के सचिव पवित्र महांती ने समाज की स्थापना का विस्तारपूर्वक उल्लेख किया, पश्चात समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। सम्मान समारोह में, समाज के संस्थापक सदस्य व वर्तमान संयोजक किशोर कुमार महांती, प्रतापचंद महांती, विपिन बिहारी महांती, पवित्र मोहन महांती, किरण पटनायक, स्व. संध्या पटनायक (मरणोपरान्त) सम्मान अतिथियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया।, पश्चात अगली कड़ी में इन 50 वर्षों में तात्कालिक कार्यकाल में अध्यक्षों अलेख महांती, विपिन महांती, संजय महांती, मनोहर महांती, स्व. निरंजन महांती, स्व. युधिष्ठिर (मरणोपरान्त) स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।

 स्व. युधिष्ठिर महांती का सम्मान उनकी धर्म पत्नी सूर्यकान्ती महांती एवं स्व निरंजन महांती का सम्मान नंदी महांती पिथौरा ने प्राप्त किया। शिवशंकर पटनायक पिथौरा को साहित्य सेवा में, स्व.शिवा नंद महांती पिथौरा साहित्य सेवा, गोपाल सरकार को संगीत, चंदन सरकार एवं शुभम सरकार को गायन व संगीत, सुरेश महांती चागबाहरा का पर्यावरण संरक्षण, मयंक महांती व वैभव महांती को रक्त दान के लिए, आकाश महांती, (नेशनल क्रिकेट-दिल्ली) उदय महांती पिथौरा बेडमिंटन स्टेट, आस्था पटनायक को ओडिशी नृत्य, वीर प्रताप महांती को सब जूनियर जूडो कराते नेशनल, सृष्टि महांती को बुद्धि कौशलता में प्रथम, स्व. मोहन महांती व स्व. दमयंती महांती को समाज को भवन निर्माण में 2.50 लाख प्रदान किये जाने हेतु, विपिन महांती को समाज सेवा, अमित महांती को शासकीय अधिकारी,, राहुल महांती को समाज में प्रथम डॉ. की उपाधि पर सम्मानित किया गया। मनोज महांती को लोककला मंचों में संचालन, अभिनय व गायन के लिए अतिथियों ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर समाज के बाल कलाकारों व युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। आस्था पटनायक का शास्त्रीय ओड़ीसी नृत्य एवं बच्चों में शिल्पी, शुभी, तारिणि, सृष्ठी, गोलू, परी, शौर्य, प्रज्ञा, पंखुड़ी, बागबाहरा, भूमि बसना, पीहू, मोना श्रेया, रायना, अयांशी, गनिका, किट्टू पिथौरा ने एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। मां तारिणी मंच के सदस्यों- पुष्पा, मिली, सृष्टि, वर्षा, सुमन तारा ने संबलपुरी नृत्य पेश किया। अंत में पेटला ग्रुप में अपना प्रसिद्ध राक फनी डांस प्रस्तुत किया। रायपुर से पधारे राजनंदिनी पटनायक ने शानदार ओड़ीसा नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बागबाहरा से ललित महांती, पिथौरा से उत्कल करण समाज एवं महिला मंच के समस्त पदाधिकारीगण एवं सदस्य, बसना से पंकज महांती, रायपुर से रविन्द्र, सुधीर, सपना, आरंग से पुष्पा महांती, फुलबानी से राजकिशोर पटनायक, पप्पू महांती, पदमपुर-किशोर राजू, रायगढ़ शोभना आदि उपस्थित थे।

कार्यक्रम के अन्त में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। विदित हो कि चंदूलाल साहू ने समाज को 5 लाख., पूनम चंद्राकर ने 2 लाख, प्रकाश चंद्रांकर ने 2 लाख, राशि महिलांग ने बोरवेल खनन का सहयोग, स्व. अग्नि चंद्राकर ने 50 हजार एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी ने एक लाख रुपए अपनी निधियों से प्रदान किया है। पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने 5 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है, जो कि प्रक्रिया में है।

Read More

निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताएं,करणी कृपा पावर प्लांट को तत्काल बंद करो : अशवंत तुषार साहू

Posted on :28-Jun-2025
निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताएं,करणी कृपा पावर प्लांट को तत्काल बंद करो : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के गठित जिला स्तरीय संयुक्त जांच टीम द्वारा मेसर्स करणी कृपा पॉवर प्रा०लि० ग्राम खैरझिटी निरीक्षण के दौरान बहुत सारे विभागों के द्वारा पाई गई अनेको अनियमितताएं, ऐसे अवैध करणी कृपा पावर प्लांट को भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू तत्काल बंद करने का मांग कलेक्टर महोदय से किया और अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा निरीक्षण के दौरान औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा बलौदाबाजार द्वारा जांच में सुरक्षा उपकरण के बगैर कर्मचारी कार्यरत मिले। जिसके कारण लगातार वहां मौत का खेल खेला जा रहा है, इस पर प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है।

 श्रम विभाग द्वारा जांच में ओवर टाईम कार्य लिया जाना पाया गया। ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। अन्तर्राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम अंतर्गत अनुज्ञप्ति लिया जाना नहीं पाया गया। इस पर भी ठेकेदारों को नोटिस जारी किया जा रहा है। कई अनियमितता पाई गई। डम्प रेत का रायल्टी पर्ची उपलब्ध नहीं कराया गया। प्रबंधन को 03 दिवस के भीतर रायल्टी पर्ची प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिया गया। परिवहन विभाग द्वारा जांच में प्लांट के अन्दर पाई गई समस्त गाड़ियां अंडरलोड पाई गई। विगत दिनों का वे-ब्रीज का विवरण प्रस्तुत किया गया। उनमें भी समस्त गाड़ियां अंडरलोड पाई गई। पर्यावरण विभाग द्वारा जांच में पाई गई कमियों के संबंध में प्रबंधन को पृथक से नोटिस जारी किया जा रहा है। 

शासन प्रशासन नोटिस - नोटिस का खेल खेलना बंद करें, जब एक अवैध करणी कृपा पावर प्लांट मे इतने सारे विभागों के द्वारा जांच में निरीक्षण के दौरान पाई गई अनेको अनियमितताएं  तो तत्काल अवैध प्लांट को बंद कर देना चाहिए आखिर किसके संरक्षण पर यह अवैध कृपा पावर प्लांट चल रहा है इतने सारे कमी होने के बाद भी जनहित को देखते हुए तत्काल बंद कर देना चाहिए

Read More

सोलर पॉवर से बदली जिंदगी : अब बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति

Posted on :28-Jun-2025
सोलर पॉवर से बदली जिंदगी : अब बिजली बिल से पूरी तरह मुक्ति

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

पर्यावरण के लिए भी लाभप्रद है सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना - श्री लक्ष्मीकांत पाणिग्रही

बिजली बिल 15 दिन में शून्य हो गया - श्रीमती ज्योति विश्वास

महासमुंद :  केन्द्र एवं राज्य सरकार की महती योजना प्रधानमंत्री सूर्य घर-मुफ्त बिजली योजना ने न सिर्फ लोगों के बिजली बिल को शून्य किया है, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाया है। इस योजना के माध्यम से लोग न केवल ऊर्जा के खर्च से मुक्त हो रहे हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अब वे हर माह बिजली बिल भुगतान की झंझट से मुक्ति पा चुके हैं। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अभी तक 142 सोलर कनेक्शन सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं।

महासमुंद के कौशिक कॉलोनी निवासी एवं रिटायर्ड बैंक मैनेजर श्री लक्ष्मीकांत पाणिग्रही ने बताया कि उन्होंने अपने घर की छत पर 6 किलोवाट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाया है। इस प्लांट की कुल लागत लगभग 3.15 लाख रुपये आई, जिसमें से 78,000 रुपये की सब्सिडी उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से प्राप्त हुई। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया, पहले हर महीने मुझे सामान्य दिनों में 6,000 रुपये और गर्मियों में 12,000 रुपये तक का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, लेकिन अब मेरा बिजली बिल शून्य आ रहा है। यह योजना न सिर्फ बचत करवा रही है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा कर रही है।

इसी तरह हाउसिंग बोर्ड निवासी एवं शिक्षिका श्रीमती ज्योति विश्वाश ने भी 3 किलोवाट का सोलर पैनल अपने घर की छत पर स्थापित किया। उन्होंने बताया सोलर पैनल लगते ही सिर्फ 15 दिनों में मेरा बिजली बिल शून्य हो गया। पहले हर महीने 3,000 रुपये तक का बिल आता था, अब बिजली बिल की कोई चिंता नहीं है। साथ ही 24 घंटे निर्बाध बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मुझे न सिर्फ मासिक बिजली बिल से मुक्ति मिली, बल्कि बारिश के दिनों में होने वाली आपदा की स्थिति में बिजली बंद की चिंता भी खत्म हो गई है।

विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री पी.आर. वर्मा ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना के तहत, 142 परिवार न सिर्फ ऊर्जा बचा रहे हैं, बल्कि अपनी जीवनशैली में भी बड़ा बदलाव ला रहे हैं। उन्होंने बताया कि योजना के तहत पंजीयन कार्य जारी है।उल्लेखनीय है कि सोलर प्लांट को विद्युत ग्रिड से जोड़ा जाता है। यदि उपभोक्ता जरूरत से अधिक बिजली पैदा करता है, तो अतिरिक्त बिजली ग्रिड को सप्लाई कर सकता है, जिससे अतिरिक्त आय भी मिलती है। सरकार द्वारा एक किलोवाट वाले प्लांट पर 30 हजार रुपए सब्सिडी, 2 किलोवाट वाले प्लांट पर 60 हजार रुपए सब्सिडी एवं 3 किलोवाट से अधिक क्षमता वाले प्लांट पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी का प्रावधान है। जो कनेक्शन के लगते ही 15 से 30 दिन के भीतर प्राप्त हो जाता है।
 
Read More

दिव्या रंगारी की स्वर्णिम उपलब्धि पर महासमुन्द गौरवान्वित, घर पहुंचकर न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने दी शुभकामनाएं

Posted on :28-Jun-2025
दिव्या रंगारी की स्वर्णिम उपलब्धि पर महासमुन्द गौरवान्वित, घर पहुंचकर न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने दी शुभकामनाएं

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : छ.ग. प्रदेश में महासमुन्द वार्ड क्र.10 इमलीभाठा निवासी सुश्री दिव्या रंगारीे भारतीय बास्केट बॉल टीम का प्रतिनिधि करते हुये अण्डर 16 एशियन इन्टरनेशन चैम्पययनशिप में श्रीलंका को हराकर स्वर्णपदक दिलाने पर आज उनके ईमलीभाठा निवास पहुंचकर न.पा. उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र शिक्का, न.पा. में नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद नानू भाई, वार्ड क्र. 10 पार्षद  माखन पटेल पार्षदगण सुनैना पप्पु ठाकुर, कल्पना सूर्यवंशी, भाजपा शहर मंत्री मीना वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकरी सुजाता विश्वनाथन, भाजपा नेता हनीष बग्गा, जिला मिडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, खिलावन यादव, समीर करकसे, वर्षा चन्द्राकर ने गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया और उक्त नताओं ने कहा कि भारत की ओर से छत्तीसगढ़ के तरफ से केवल एक दिव्या रंगारी ने प्रतिनिधित्व कर छत्तीसगढ़ सहित महासमुन्द का गौरव बढ़ाया है। 

होनहार दिव्या का हौसाला बुलंद है उन्होने बताया कि भारत की टीम मालदीप में फायनल मैच में श्रीलंका को हराकर एशियन चैम्पियनशीप मलेशिया के लिए क्वालीफाइड हुई है जो कि मलेशिया में 14 से 20 सितम्बर तक मैच होंगे जिसमें महासमुन्द छत्तीसगढ़ से दिव्या रंगारी पंहुचकर भारत का प्रतिनिधित्व करेगी उन्होने इस स्थान पर पहुंचने के लिए अपने कोच अभिषेक अम्बिलकर सुभम तिवारी को बाताया तथा अपने पिता विनोद रंगारी एवं माता सपना रंगारी को अपना आदर्श बतायी की मेरा होसला हमेश बढ़ाते रहे प्रारम्भिक शिक्षा महासमुन्द के गुडसेफर्ड में ग्रहण करने बाद 10वीं की पढ़ाई बम्बई के कोरवस एकेडमी  अमेरिका संस्था से कर रही है । कु. दिव्या छत्तीसगढ़ के लिए सात बार नेशनल  बास्केट बॉल मैच खेल चुकी है ।  

9 अगस्त 2023 के पांडीचेरी में गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ था । बास्केट बॉल फेडरेशन आफ इंडिया में प्रशिक्षित हुई है । और हमेशा प्रशिक्षण जारी है। उनके पिता विनोद रंगारी अपनी बेटी दिव्या के प्रदर्शन से बहुत खुश है उन्होने कहा कि उनकी बेटी उनके लिए कभी बोछ नही रही कम पैसे में भी इस ऊंचाई पर पंहुची है जो हमारे लिग गर्व की बात है । रंगारी परिवार में ऐसी विभूति होगी हमने सोचा नही था ।

Read More

महासमुन्द पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बरोण्डा चौक पर हुआ भव्य स्वागत

Posted on :28-Jun-2025
महासमुन्द पहुंचे उपमुख्यमंत्री अरुण साव, बरोण्डा चौक पर हुआ भव्य स्वागत

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द : छ.ग. शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के महासमुन्द आगमन पर स्थानीय बरोण्डा चौक में भव्य स्वागत फूलमाला से किया गया। स्वागत करने वालों में छ.ग. कृषि एवं बीज निगम के अध्यक्ष चन्द्रहास, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, भाजपा शहर मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिका, जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चन्द्राकर, डॉ. एन के अग्रवाल सरायपाली, पार्षदगण - माखन पटेल, कल्पना सूर्यवंशी, भाजपा शहर महामंत्री अग्रज शर्मा, भाजपा शहर मण्डल उपाध्यक्ष मुन्ना साहू, पूर्व पार्षद महेन्द्र जैन, हनीष बग्गा, जिला मीडिया प्रभारी गोपाल वर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधा साहू, लालविजय सिंग, अजय चोपड़ा, परमानन्द साहू, नन्दू जलक्षत्री, गौरव राठी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। 

सर्किट हाउस में नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव से नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने नगर विकास को लेकर चर्चा की एवं शहर के विभिन्न विकास कार्यो को लेकर ज्ञापन सौंप कर  बजट जारी करने का आग्रह किया। श्री राठी नें मंत्री महोदय से कहा कि 2 करोड़ 68 लाख रूपये की अधोसंरचना मद की राशि सी.सी.रोड नाली के लिए जारी किया था जिसका टेण्डर वर्क आउट पुरानी परिषद में हो चुका है तथा आपके द्वारा 50 लाख राशि जारी हो चुकी है जिसमें निर्माण संबंधी कार्य भी हुये है शेष राशि अभी तक नही आयी इस कारण निर्माण कार्य रूके हुये है राशि जारी करने का आग्रह किया गया। मंत्री अरूण साव ने कहा कि 50 लाख के जो काम निर्माण के हुये है उसकी प्रोसेस रिपोर्ट देखकर शेष राशि तत्काल जारी कर देंगे बाकी शहर विकास के लिए आश्वासन दिया गया। मंत्री से प्रधानमंत्री आवास योजना के नियमों को सिथिल करने का भी ज्ञापन दिया गया इसके लिए उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार से चर्चा जारी है।

Read More

5 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे नगरी निकाय कर्मचारी, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

Posted on :28-Jun-2025
5 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे नगरी निकाय कर्मचारी, तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : प्रदेश की नगरी निकाय कर्मचारी करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव। नवयुक्तअधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगरी निकाय  के बैनर तले पूरे प्रदेश के 184 नगरी निकायों के नियमित कर्मचारी 5 जुलाई  शनिवार दोपहर को दोपहर 12:00 अपने तीन सूत्री मांगों को लेकर  मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।  नगर पालिका  कर्मचारी संघ उपाध्यक्ष जय किशन सोनी ने बताया कि निकाय कर्मचारियों की तीन महत्वपूर्ण मांग जिसमें अन्य विभागों की तरह 1 तारीख को वेतन भुगतान, नगरी निकाय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने, और समय पर पदोन्नति प्रदान करने जैसे महत्वपूर्ण मांगों को लेकर पूरे प्रदेश भर के कर्मचारी 5 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे। 

घेराव के पूर्व की सूचना प्रदेश संगठन द्वारा रायपुर कलेक्टर और एसपी  को ज्ञापन सोपा गया है। जिस प्रकार से पूरे देशभर में मोदी की गारंटी के तहत कार्य हो रहे हैं उसी प्रकार से साय सरकार भी छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय कर्मचारियों की बहुत प्रतीक्षित मांगों  को पूरा करें अन्यथा आने वाले समय में शासन को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Read More

महंती समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष

Posted on :28-Jun-2025
महंती समाज के सम्मान समारोह में शामिल हुए नगर पालिका अध्यक्ष

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

समाज के प्रतिभाओं को प्रेरित करने इस तरह का आयोजन जरूरी : निखिलकांत

महासमुंद : छत्तीसगढ़ करण महंती समाज का स्वर्ण जयंती व सम्मान समारोह कार्यक्रम खैरा स्थित मांगलिक भवन में आयोजित किया गया। जिसमें अतिथि के रूप में बीजेपी जिलाध्यक्ष येतराम साहू तथा नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इस अवसर पर समाज जनों ने नपाध्यक्ष श्री साहू का  आत्मीय स्वागत किया। समाज के प्रतिभाओं को सम्मानित करने आयोजित इस कार्यक्रम को नपाध्यक्ष ने अत्यंत प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि समाज की एकता के लिए समाज के प्रतिभाशाली, समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित कर उन्हें प्रेरित किया जाना आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से हमें समाज, प्रदेश व देश हित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

नपाध्यक्ष ने समाज के सभी वरिष्ठ जनों, पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रमुख रूप से किशोरचंद्र महांती संरक्षक, राजकिशोर महांती, प्रताप महांती, किशोर कुमार महांती, मनोहर महांती, प्रभात महांती, संजय महांती, पवित्र मोहन महांती, आनंद महांती आदि उपस्थित थे।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाई मम्मा की 60वीं पुण्य स्मृति, नयापारा वार्ड में कार्यक्रम आयोजित

Posted on :26-Jun-2025
 प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाई मम्मा की 60वीं पुण्य स्मृति, नयापारा वार्ड  में कार्यक्रम आयोजित

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में संस्थान की आधारशिला रही मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) की 60वी पुन्य स्मृति दिवस मनाई गई पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर मातेश्वरी जी को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया,इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम प्रशासनिक प्रमुख रही और संगठन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,उनहे इस ईश्वरीय ज्ञान को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की ईश्वरीय कला हासिल था। 

मम्मा वहीं थी जिन्हें शास्त्रों में बुद्धि की देवी कहा जाता है, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने मम्मा के नाम शिव पिता को भोग स्वीकार कराया,दीदी ने कहा सदा निर्भय और योगनिष्ठ सबको मातृप्रेम की भावना देने वाली, सहनशक्ति और सहनशीलता का साक्षात्कार अवतार थी मीठी मम्मा, शान्त स्वभाव और मधुर वाणी से भरपूर नारी जागरण में नारी आध्यात्मिक क्रांति की अग्रदूत थी, सरस्वती का चैतन्य अवतार और नई देवी संस्कृति की ध्वजवाहक थी मामा भी

Read More

जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र पर विवाद, छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की सक्रियता से विभाग ने दी सफाई

Posted on :26-Jun-2025
जिला शिक्षा अधिकारी के पत्र पर विवाद, छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ की सक्रियता से विभाग ने दी सफाई

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  महासमुंद जिले में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी एक पत्र ने शिक्षा जगत में विवाद खड़ा कर दिया। पत्र में प्राचार्यों के नियंत्रण वाली शालाओं में एक ही केम्पस की हाई/हायर सेकंडरी स्कूलों में व्याख्याता की कमी को प्राथमिक/ माध्यमिक के शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था कराने हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया था जिस पर छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, पंजीयन क्रमांक 249 ने इसे राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एन सी टी ई) और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के दिशानिर्देशों का उल्लंघन बताते हुए कड़ा विरोध दर्ज किया था । संगठन की सक्रियता के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह कोई आदेश नहीं, बल्कि स्वैच्छिक सहयोग की अपील थी ।

संघ के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा ने कहा कि पत्र एन सी टी ई की 23 अगस्त, 2010 की अधिसूचना के अनुसार, डी.एड. धारी शिक्षक केवल कक्षा 1-8 के लिए योग्य हैं, जबकि हाई/हायर सेकंडरी स्तर के लिए बी.एड. और स्नातकोत्तर योग्यता आवश्यक है। हाईकोर्ट ने भी आदेश दिया था कि डी.एड. धारक प्राथमिक और बी.एड. धारक उच्चतर स्तर के लिए पात्र हैं । संगठन ने पत्र को हाईकोर्ट आदेश की अवमानना मानकर जिला शिक्षा अधिकारी से आदेश वापस लेने की मांग की थी | जवाब में, जिला शिक्षा अधिकारी ने पत्र के माध्यम से कहा कि कुछ स्कूलों में व्याख्याताओं की कमी के कारण यह अपील की गई, जो अस्थायी है। उन्होंने जोर दिया कि यह बाध्यकारी निर्देश नहीं है और एन सी टी ई /हाईकोर्ट नियमों का उल्लंघन करने का इरादा नहीं था।

संघ के सचिव अनिल कोसरिया ने स्पष्टीकरण का स्वागत किया, लेकिन स्पष्ट किया कि शिक्षकों पर दबाव न डाला जाए । उन्होंने कहा, “हाई स्कूलों में रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती जरूरी है, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता बनी रहे। युक्तियुक्तकरण के बावजूद शिक्षकों की कमी बरकरार है जो इस नीति की असफलता को उजागर करता है |

अभिभावक त्रिलोक ने कहा, “हाई स्कूल में बी.एड व स्नातकोत्तर धारी विशेषज्ञ शिक्षकों की जरूरत है । गैर-योग्य शिक्षकों से पढ़ाई बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। जानकारी के अनुसार जिले में सैकड़ों व्याख्याता के पद रिक्त हैं । संघ ने माँग की कि सहयोग स्वैच्छिक हो और रिक्त पदों पर भर्ती शुरू हो । संगठन ने चेतावनी दी कि शैक्षणिक व्यवस्था हेतु किसी प्रकार का दबाव ना डाला जाए |

Read More

रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, ऐतराम साहू और देवीचन्द राठी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

Posted on :26-Jun-2025
रानी दुर्गावती बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा, ऐतराम साहू और देवीचन्द राठी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुन्द :  वीरांगना रानी दुर्गावती के शहादत दिवस पर आदिवासी समाज द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीटीआई रोड स्थित रानी दुर्गावती के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू, नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी, वार्ड नं. 23 पार्षद पति राजू चन्द्राकर पूर्व पार्षद अरविन्द प्रहरे, स्काउड गाईड जिला उपाध्यक्ष आनन्द साहू ने की और श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने रानी दुर्गावती को नमन करते हुये कहा कि वीरांगना ने मुगल शासनकाल में शासन किया कई बार आक्रमण उनके उपर हुये लेकिन हर बार सफल रही आखरी बार जब उन पर मुगल शासन के सिपाहियों ने उन्हे धोखे पर आक्रमण किया तब वे उनके हाथों शहीद होना स्वीकार नही किया स्वयं अपने तलवार से वे देश के लिए बलिदान हुई उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

 नगर पालिका उपाध्यक्ष देवीचन्द राठी ने रानी दुर्गावती के जीवन से सीख लेने की बात कही और कहा कि उनका जीवन संघर्षो से भरा रहा लेकिन महिला होते हुये भी हार नही मानी मुगलों के खिलाफ लड़ते हुये उन्होने अपनी शहादत दी मुगल सेना के खिलाफ डटकर मुकाबला किया जिससे वे भारतीय इतिहास में एक महान शहीद और देशभक्त के रूप में जानी जाती है। आदिवासी समाज के साथ सभी समाज के लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिये। आदिवासी समाज के प्रदेश जिला एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

ग्राम बिरकोनी, बडगांव एवं घोडारी में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 26050 घनमीटर रेत जप्त

Posted on :26-Jun-2025
ग्राम बिरकोनी, बडगांव एवं घोडारी में अवैध रूप से भण्डारित लगभग 26050 घनमीटर रेत जप्त

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की कारवाई सतत जारी

महासमुंद :  खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन/भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम करने हेतु  शासन एवं  कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार खनिज एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये  25जून2025, दिन-बुधवार, को ग्राम घोडारी, बढ़गांव एवं  बिरकोनी तहसील व जिला महासमुंद में अवैध रेत भण्डारण का जांच किया गया। जांच के दौरान ग्राम घोड़ारी में शासकीय भूमि में लगभग 1600 घनमीटर रेत का भण्डारण ढेरियों में अलग-अलग जगह होना पाया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा ग्राम बड़गांव में शासकीय भूमि खसरा नं 3790 तथा शासकीय भूमि खसरा नं. 3837 में अलग-अलग ढेरियों में लगभग 7600 घनमीटर रेत का अवैध भण्डारण किया जाना पाया।

इसी प्रकार ग्राम बिरकोनी तहसील व जिला महासमुंद में अवैध रेत भण्डारण का जांच किया गया। जांच के दौरान ग्राम बिरकोनी में शासकीय भूमि एवं निजी भूमि में रेत का भन्डारण अलग-अलग ढेरियों में होना पाया गया। ग्राम विरकोनी में कुल 16850 घनमीटर अवैध रेत भण्डारण होना पाया गया। जिसमें प्राथमिक आंकलन रेत भंडारित में रकबा भूस्वामियों
सखाराम पिता बुधु,
छगनूराम पिता पिलाराम,
उदयराम पिता पुनीत राम,
जीवन पिता लालू,
शत्रुधन पिता लालु,
सुमित्रा पति लालू,
छीता बाई पत्ति परसादी,
इंदरमन पिता दुकाल छुकलहा पिता रामाधीन,
शिवदयाल पिता रतनलाल,
गोपाल पिता सुकाल,
घुरऊ पिता जग्गू
सुनीता पति नवीन चन्द्राकर,
रूखमनी पति अजय चन्द्राकर, पुसऊ पिता सुधू,
अर्चना पति राजेन्द्र चन्द्राकर,
विष्णु पिता बोधीराम,
रजवंतीन पिता बुधरान एवं शासकीय  भूमि के नाम पर पाया गया।

इस प्रकार ग्राम बिरकोनी, बडगांव एवं घोडारी में अवैध रूप से भण्डारित रेत मात्रा लगभग 26050 घनमीटर को संबंधित ग्राम कोटवार, हल्का पटवारी एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति में खनिज विभाग द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त तक जप्त किया गया है। निजी भूमि में अवैध भण्डारित रेत हेतु निजी भूमि स्वामीयों के विरूद्ध नोटिस जारी किया जा रहा है। उपरोक्त अवैध रेत भण्डारण में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन तथा भण्डारण) नियम, 2009 के नियम 5 एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही किया जावेगा ।

Read More

देश सबसे बड़ा और संविधान ही सर्वोपरि - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

Posted on :26-Jun-2025
देश सबसे बड़ा और संविधान ही सर्वोपरि - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

आपातकाल के 50 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया गया संविधान हत्या दिवस मीसाबंदियों को किया गया सम्मानित

महासमुंद  :  वर्ष 1975 में आज ही के दिन तत्कालीन सरकार द्वारा सम्पूर्ण देश में आपातकाल लगाया गया था। इसके 50 वर्ष पूर्ण होने पर आज ‘संविधान हत्या दिवस’ के तौर पर मनाया गया। इस दौरान जिले के मीसाबंदियों के परिजनों को सम्मानित किया गया, साथ ही आपातकाल पर परिचर्चा की गई। इस अवसर पर छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से 1975 के आपातकाल के दौर को रेखांकित किया गया। छत्तीसगढ़ हायर सेकेण्डरी स्कूल महासमुंद में आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव  तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित थे। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्यमंत्री श्री पूनम चंद्राकर, श्री प्रदीप चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवीचंद राठी,  श्री सतपाल सिंह पाली  , स्थानीय पार्षद गण,नागरिक मौजूद थे। इस विशेष अवसर पर मीसाबंदी श्री मोहन चोपड़ा, श्री मणिलाल चंद्राकर एवं श्रीमती उर्मिला अमृत साहू को सम्मानित किया गया।

जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज दोपहर 12.00 बजे छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। द्वितीय सत्र में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आपातकाल पर आयोजित परिचर्चा में मुख्य अतिथि के आसंदी से उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि संविधान हत्या दिवस के इस अवसर पर हम सभी एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस बात को समझने कि आवश्यकता है कि आपातकाल क्यों लगाया गया। उस समय महंगाई और अराजकता चरम पर थी, जनता के मन में असंतोष था। इसी असंतोष को दबाने के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री द्वारा आपातकाल लगा दिया गया। ये दिवस जब हम मना रहे हैं ये इस बात को बताता है कि हम सभी मीसाबंदियों के दर्द को समझते हैं जिन्हें बेवजह जेल में डाल दिया गया। एक तरफ़ संविधान की हत्या की गई और दूसरी ओर संविधान निर्माता का लगातार अपमान किया गया। उन्होंने कहा कि देश से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र की भावना को मानते हैं, समझते हैं उन्हें आपातकाल जैसी मानसिकता के खिलाफ खड़ा होना होगा, इसी में इस देश की बेहतरी है।

उन्होंने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, जहां संविधान सर्वोपरि है। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 1975 में तत्कालीन सरकार द्वारा देशवासियों पर अचानक थोपे गए आपातकाल के काले सच की सभी को जानकारी होना बेहद जरूरी है। 25 जून वह दिन है, जब लोकतंत्र के मूल्यों की हत्या हुई थी। सत्ता के लालच में नियम व कानून को ताक पर रखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलना करते हुए तत्कालीन सरकार ने पूरे देश में इमरजेंसी लगा दी। 

विशिष्ट अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने आपातकाल के समय की परिस्थितियों का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा की तब सत्ताधीशों ने अपनी सत्ता के लालच में संविधान की हत्या की जिसके बारे में लोगों को जानना जरूरी है। उन्होंने कहा की आपातकाल के बारे में जानना इसलिए भी जरूरी है क्यूंकि संविधान के स्तंभ कोर्ट और मीडिया तक को सेंसर कर दिया गया। इसलिए यह हमारे इतिहास के लिए एक काले अध्याय की तरह था। इन्होंने संविधान के रक्षक बनने के बजाय भक्षक बनने का काम किया। वहीं स्काउट गाइड के जिलाध्यक्ष श्री येतराम साहू ने आपातकाल के इतिहास को बताया साथ ही मीसाबंदीयों के दर्द और यातना का जिक्र करते हुए उस काले अध्याय को दर्दनाक घटना बताया। 

इस अवसर पर मीसाबंदी श्री मणिलाल चंद्राकर ने उस वक्त की हालातो का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में विपक्ष के सभी नेताओं को जेल की सलाखों में डाल दिया गया। कुर्सी की रक्षा के लिए पूरे देश में आपातकाल लगाया। उन्होंने बताया कि वे बिना बताए घर से निकल गए और आपातकाल के ख़लिफ़ रायपुर में नारेबाजी की और अगले दिन गिरफ़्तार कर जेल में डाल दिया गया।

Read More

आपातकाल स्मृति दिवस पर सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

Posted on :26-Jun-2025
आपातकाल स्मृति दिवस पर  सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज जिला पंचायत में आयोजित ‘आपातकाल स्मृति दिवस’ कार्यक्रम में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने लोकतंत्र सेनानियों (मीसा बंदियों) एवं उनके परिजनों को सम्मानित किया। यह आयोजन उस ऐतिहासिक संघर्ष को याद करने के उद्देश्य से किया गया, जब अनेक स्वतंत्रता प्रेमियों और लोकतंत्र रक्षकों ने 1975 के आपातकाल के विरुद्ध आवाज़ उठाई थी।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती चौधरी ने लोकतंत्र सेनानी श्री मनीलाल चंद्राकर, स्वर्गीय श्री अब्दुल कद्दूरा की धर्मपत्नी श्रीमती फरीदा खैरानी, तथा स्वर्गीय श्री अमृत लाल साहू की पत्नी श्रीमती उर्मिला साहू को शाल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा, "आपातकाल के समय जिन लोगों ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए अत्याचार सहे, वे आज के भारत के सच्चे रक्षक हैं। उनका यह बलिदान हमें हमेशा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।"कार्यक्रम में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, डीएफओ श्री मयंक पांडे, जनप्रतिनिधिगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उपस्थित जनों ने लोकतंत्र के संघर्ष की स्मृतियों को साझा किया ।

Read More

जगदम्बा सरस्वती की 60वीं पुण्यतिथि पर विशेष सत्संग, ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Posted on :25-Jun-2025
जगदम्बा सरस्वती की 60वीं पुण्यतिथि पर विशेष सत्संग, ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद ; अन्तर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संगठन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में संस्थान की आधारशिला रही मातेश्वरी जगदम्बा सरस्वती (मम्मा) की 60वी पुन्य स्मृति दिवस मनाई गई पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर मातेश्वरी जी को श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित किया,इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रथम प्रशासनिक प्रमुख रही और संगठन की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ,उनहे इस ईश्वरीय ज्ञान को स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने की ईश्वरीय कला हासिल था , मम्मा वहीं थी जिन्हें शास्त्रों में बुद्धि की देवी कहा जाता है, सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने मम्मा के नाम शिव पिता को भोग स्वीकार कराया,दीदी ने कहा सदा निर्भय और योगनिष्ठ सबको मातृप्रेम की भावना देने वाली, सहनशक्ति और सहनशीलता का साक्षात्कार अवतार थी मीठी मम्मा, शान्त स्वभाव और मधुर वाणी से भरपूर नारी जागरण में नारी आध्यात्मिक क्रांति की अग्रदूत थी, सरस्वती का चैतन्य अवतार और नई देवी संस्कृति की ध्वजवाहक थी मामा भी

Read More

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया अवलोकन

Posted on :25-Jun-2025
आपातकाल  की 50वीं वर्षगांठ पर छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन : सांसद रूपकुमारी चौधरी ने किया अवलोकन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर 'आपातकाल स्मृति दिवस' (संविधान हत्या दिवस) के तहत छाया चित्र प्रदर्शनी का आयोजन आज महासमुंद जिला पंचायत परिसर में किया गया। इस अवसर पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी में आपातकाल कालखंड के महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, जनआंदोलनों, सेंसरशिप, और लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए संघर्षों को दर्शाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए कहा कि आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का एक काला अध्याय था, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह दिवस हमें लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की महत्ता का पुनः स्मरण कराता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदैव सजग रहें।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मोगरा पटेल,कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, डीएफओ श्री मयंक पांडे, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक,अपर कलेक्टर रवि साहू, जनप्रतिनिधिगण, जिला स्तरीय अधिकारीगण, कर्मचारी  उपस्थित रहे। सभी ने छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से उस कालखंड की घटनाओं को गंभीरता से देखा और लोकतंत्र की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Read More

युक्तियुक्तकरण की नाकामी और प्राथमिक शिक्षकों को हाई स्कूल में पढ़ाने के आदेश का कड़ा विरोध

Posted on :25-Jun-2025
युक्तियुक्तकरण की नाकामी और प्राथमिक शिक्षकों को हाई स्कूल में पढ़ाने के आदेश का कड़ा विरोध

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, महासमुंद इकाई ने जिला शिक्षा अधिकारी, महासमुंद द्वारा हाल ही में जारी पत्र और राज्य सरकार की युक्तियुक्तकरण नीति का विरोध किया है | इस पत्र में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों (डी.एड. धारक) को हाई/हायर सेकंडरी स्कूलों में व्याख्याता की कमी होने पर पढ़ाने का निर्देश दिया गया है, जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) के नियमों और छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के हाल के आदेश का खुला उल्लंघन है।  

संघ के अध्यक्ष ओम नारायण शर्मा एवं सचिव अनिल कुमार कोसरिया ने संयुक्त पात्र जारी करते हुए कहा है कि, "युक्तियुक्तकरण नीति का दावा था कि यह शिक्षकों की कमी दूर करेगा, यह एक कपोल कल्पित व आम जनता में भ्रम फैलाने की योजना थी जिसका पर्दाफ़ाश हो गया है| प्राथमिक शिक्षकों को उनकी योग्यता से परे हाई स्कूल में पढ़ाने का निर्देश न केवल नीति-विरुद्ध है, बल्कि यह प्राथमिक और उच्चतर दोनों स्तरों पर बच्चों की शिक्षा को प्रभावित करेगा।"  

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि डी.एड. धारक केवल प्राथमिक शालाओं में और बी.एड. धारक माध्यमिक/उच्चतर स्तर पर पढ़ा सकते हैं। इसके बावजूद, जिला शिक्षा अधिकारी का यह पत्र प्राथमिक शिक्षकों पर अनुचित दबाव डाल रहा है, जो शिक्षा के अधिकार अधिनियम (RTE, 2009) के प्रावधानों के भी खिलाफ है।  

ऐसा प्रतीत होता है कि छत्तीसगढ़ में शिक्षा व्यवस्था को सुनियोजित तरीके से तहस-नहस करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, स्कूलों को मर्ज करना, शिक्षकों को युक्तियुक्तकरण के नाम से पति-पत्नी या अन्य मापदंडों के बगैर स्थानांतरित करना, इन सबके बावजूद शालाओं में शिक्षकों की कमी बरकरार रहना तथा सत्र आरम्भ होने के बावजूद अब तक बच्चों को सम्पूर्ण पाठ्यपुस्तक उपलब्ध नहीं करा पाना इन सब बातों से ऐसा ही प्रतीत होता है |

संघ ने मांग की है कि जिला शिक्षा अधिकारी का पत्र तत्काल वापस लिया जाए, युक्तियुक्तकरण नीति की समीक्षा कर शिक्षकों का उनकी योग्यता के आधार पर समायोजन किया जाए, और हाई/हायर सेकंडरी स्कूलों में रिक्त व्याख्याता पदों के लिए नई भर्ती या अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाए। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं, तो कानूनी कार्रवाई और सामूहिक विरोध का रास्ता अपनाया जाएगा।  

संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी और स्कूल शिक्षा विभाग, रायपुर को ज्ञापन सौंपा है और अभिभावकों व छात्रों से इस मुद्दे पर विचार करते हुए समर्थन की अपील की है, क्योंकि यह बच्चों के भविष्य से जुड़ा है।

Read More

मालदीप में स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन चैंपियनशिप मलेशिया के लिए क्वालीफाई करने पर दिव्या को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दी बधाई।

Posted on :25-Jun-2025
मालदीप में स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन चैंपियनशिप मलेशिया के लिए क्वालीफाई करने पर दिव्या को कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दी बधाई।

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

भारतीय टीम ने एशियन चैंपियनशिप मलेशिया के लिए किया क्वालिफाई।

महासमुंद : अंडर 16 एशियन चैंपियनशिप क्वालीफायर दिनांक 12 से 15 जून तक आयोजित किया गया था जिसमें भारतीय टीम ने श्रीलंका, बांग्लादेश, मालदीप से लगातार मैच जीतकर फ़ाइनल में प्रवेश किया। फ़ाइनल में भारत ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक जीता एवं FIBA अंडर 16 वूमेन एशियन चैंपियनशिप 2025 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। जो दिनांक 14 से 20 सितम्बर 2025 तक मलेशिया में आयोजित किया जाएगा। भारतीय बास्केटबॉल बालिका टीम में छत्तीसगढ़ से महासमुंद जिले की दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल होकर स्वर्ण पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने दिव्या को मालदीप में स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन चैंपियनशिप मलेशिया के लिए भारतीय टीम के क्वालिफाई करने पर बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दिव्या ने 48 वीं सब जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप अगस्त 2023 पांडिचेरी में छत्तीसगढ़ की बालिका टीम से खेलते हुए स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही हैं जिसमें दिव्या ने अच्छा प्रदर्शन किया था। महासमुंद जिले में बास्केटबॉल खेल का अभ्यास प्रतिदिन स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में किया जाता हैं जिसमें आसपास क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों एवं शहरी क्षेत्र के बच्चे शामिल होते हैं।

जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भागीदारी करने के साथ ही पदक जीतने में सफल रहे हैं। भारतीय बास्केटबॉल टीम में छत्तीसगढ़ से एक मात्र बालिका खिलाड़ी महासमुंद जिले से दिव्या रंगारी के स्वर्ण पदक जीतने एवं एशियन चैंपियनशिप दिनांक 14 से 20 सितम्बर 2025 में भारतीय टीम के क्वालिफाई होने पर कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह, सीईओ एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि साहू व जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरें, खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे व जिला अधिकारियों सहित नुरेन चंद्राकर अध्यक्ष जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद, गौरव चंद्राकर चेयरमैन जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद, शुभम तिवारी सचिव जिला बास्केटबॉल संघ महासमुंद, मनीष श्रीवास्तव, संतोष कुमार सोनी, किरण महाडीक, पिता विनोद रंगारी, माता सपना रंगारी, सुभाष मंडल, विवेक मंडल, अभिषेक अंबिलकर, कुलेश्वर चंद्राकर, योजना रंगारी, तारणी साहू, सौम्या, श्रेया घोष, राइमा दास ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

महासमुंद सेवाकेंद्र उपकार भवन में योगाभ्यास, पतंजलि प्रशिक्षक तिलक साव के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

Posted on :24-Jun-2025
महासमुंद  सेवाकेंद्र उपकार भवन में योगाभ्यास,  पतंजलि प्रशिक्षक तिलक साव के मार्गदर्शन में हुआ आयोजन

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : विश्वविद्यालय के द्वारा स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन में महासमुंद पतंजलि योग प्रशिक्षक तिलक साव के सानिध्य में संस्थान के ब्रम्हा कुमार कुमारी भाई बहनों ने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन प्राणायाम किया,  बच्चे  युवा बुजुर्ग सभी ने बढ़-चढ़कर  लिया, तिलक साव जी ने योग विभिन्न क्रियाएं जैसे कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका प्राणायाम, आदि आसनों को नित्य प्रति दिन करने के फायदों से अवगत कराया ।

सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीती दीदी ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि सारी दुनिया आज के दिन को महत्व देते हुए योग प्राणायाम सिखते है ये हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है पर आज के तनाव भरे माहौल में मन को स्वस्थ और जीवन को खुशहाल बनाने के लिए संस्थान में राजयोग मेडिटेशन सीखया जाता है जो अति अति आवश्यक है , सभी भाई-बहनों ने आजीवन योग करने की प्रतिज्ञा ली। 

Read More

छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए रायपुर पहुँचा माननीय केंद्रीय गृहमंत्री जी भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम मे :अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ

Posted on :24-Jun-2025
छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए रायपुर पहुँचा माननीय केंद्रीय गृहमंत्री जी भूमि पूजन समारोह कार्यक्रम मे :अशवंत तुषार साहू शामिल हुआ

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद : दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के लिए रायपुर पहुँचा माननीय केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  रायपुर (छत्तीसगढ़) में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी और सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री के रायपुर परिसर  नया रायपुर (अटल नगर) में केंद्रीय न्यायिक विज्ञान प्रयोगशाला के भूमिपूजन समारोह कार्यक्रम में भाजपा  सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू  शामिल हुआ।

Read More

सोनवानी पटवारी व नायब तहसील तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को निलंबित, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की शिकायत राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी को ज्ञापन सौंपा : अशवंत तुषार साहू

Posted on :24-Jun-2025
सोनवानी पटवारी व नायब तहसील तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को निलंबित, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच की शिकायत राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी को ज्ञापन सौंपा : अशवंत तुषार साहू

संवाददाता- प्रभात मोहंती..

महासमुंद :  भाजपा के सक्रिय सदस्य व किसान नेता अशवंत तुषार साहू  ने गलत नाम चढ़ाने पर खिलाफ विभागीय जांच व सस्पेंड करने की बात कही, एक गंभीर गलती है और संबंधित विभाग द्वारा इस पर सख्त कार्रवाई की शिकायत राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा जी को ज्ञापन सौंपा तुषार साहू  अपने ज्ञापन में कहा  अछोली खसरा नंबर 905/2 सोनवानी पटवारी का काम भूमि रिकॉर्ड और अन्य सरकारी दस्तावेजों को ठीक से रखना है। गलत नाम चढ़ाने से लोगों को भूमि संबंधी मामलों में गलत नाम दर्ज होने से बार-बार तहसील ऑफिस का चक्कर काटने मे मजबूर हैं, जिससे उन्हें कानूनी या वित्तीय नुकसान, अर्थिक छति होती है, यह एक गंभीर गलती है और पटवारी को सस्पेंड किया जाना चाहिए। गलत नाम चढ़ाना, भूमि रिकॉर्ड में एक महत्वपूर्ण त्रुटि है, जो कानूनी विवादों और अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।

दिनांक 4 जून को नायब तहसील तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को ज्ञापन सोपा गया था, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं किया गया है।  संदेह है कि  तहसीलदार भी इस मामले में सम्मिलित है, जो पटवारी को बचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। इसलिए, संबंधित विभाग को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और पटवारी व नायब तहसील तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को निलंबित कर देना चाहिए, साथ ही पर्यवेक्षक को नोटिस देना चाहिए।  इसके अलावा पटवारी व नायब तहसील तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी  के खिलाफ विभागीय जांच भी की जाना चाहिए और दोषी पाए जाने पर उसे और भी सख्त सजा दिया जाए। 

Read More

Previous12...28293031323334...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution