× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...39404142434445...7576Next

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना होली मिलन समारोह

Posted on :17-Mar-2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में हर्षोल्लास से मना होली मिलन समारोह

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इस बार होली मिलन समारोह स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा वार्ड में मनाया गया, पूरा ईश्वरीय परिवार बच्चे युवा बुजुर्ग माताएं बहनें सभी बड़े हर्ष उल्लास के सेवाकेंद्र पहुंचे ब्रम्हा कुमारी बहनों ने सभी को आत्म स्मृति का तिलक लगाया सभी के ऊपर फूलों की वर्षा कर एक आध्यात्मिक होली खेली और गीत संगीत के माध्यम से सभा को अलौकिक बना दिया तत्पश्चात होली का प्रसाद वितरण किया और सभी को इस पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी।  ब्रम्हा कुमारी सुषमा बहन ने होली पर्व के आध्यात्मिक रहस्य समझाते हुए कहा होली खुशियों का पर्व है और खुशी तब आएगी जब हम सभी अपनी बुराईयां जिनका पांच विकार काम क्रोध लोभ मोह और अहंकार ईर्ष्या द्वेश नफरत से नाता है। 

उनको परमात्म याद की अग्नि में जलाकर भस्म ना कर दे,जब हम किसी दुःख का अनुभव करने वाली बुराई का त्याग करते हैं तो आत्मा को खुशी और शान्ति की प्राप्ति होती है, परमात्मा जो हमारे पिता है वे हमसे यही चाहते हैं। होली हमें सिखाती है जीवन रंगों की तरह विविधतापूर्ण होना चाहिए हमें एक दूसरे को प्रेम सद्भाव का रंग लगाना चाहिए यह पर्व रिश्तों में जमी खटास मिटाने का पर्व है। सुषमा बहन ने होली शब्द के तीन आध्यात्मिक अर्थ बताए. होली अर्थात बीती सो बिती जो हो गया उसकी चिन्ता ना करो आगे का कर्म श्रेष्ठ बनाओं। होली अर्थात, मेरा जीवन मेरा श्वास ईश्वर अर्पण हो गया, होली अर्थात पवित्र अर्थात  जीवन का सम्पूर्ण परिवर्तन, दीदी ने कहा हमारे भारत में सभी पर्वों में आध्यात्मिकता छिपीं है, जो हमें स्वयं का परिवर्तन करने का रास्ता दिखाती है। हमें इस बार की होली पर अपने कमजोर संस्कार का अन्तिम संस्कार करना होगा तभी सच्ची होली पर्व कहलायेगी।    

Read More

युवाओं के प्रतिनिधित्व से बदल रही ग्राम रिकोकला की तस्वीर

Posted on :17-Mar-2025
युवाओं के प्रतिनिधित्व से बदल रही ग्राम रिकोकला की तस्वीर

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : बया. रिकोकला. पंचायत चुनाव में युवाओं के प्रतिनिधित्व से ग्राम के विकासीय मुद्दे के अनुपालन में युवा प्रतिनिधि अपने संकल्प शक्ति के साथ आगे आ रहे, ज्ञात हो कि पूरे राज्य में ग्राम पंचायत रिकोकला एक मात्र ऐसा पंचायत है जहां पर युवाओं द्वारा पंचायत चुनाव से पहले जनप्रतिनिधियों से शपथ सह अनुबंध किया गया, पंचायत चुनाव के पश्चात जीते हुए जनप्रतिनिधि को अनुबंध के अनुरूप ग्राम के विकासीय मुद्दे को पूरा करने हेतु बैठक आयोजित किया गया जिसमें सर्वप्रथम शराबबंदी के विषय पर सर्वसम्मति से मुहर लगा I 

उपरोक्त अवसर पर पंचायत के सरपंच राज दीवान सहित, उपसरपंच, पंच तथा ग्राम के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे I पौनी-पसारी क़े संदर्भ में भी बैठक आयोजित थी। बैठक प्रति पांच वर्ष क़े अनुसार गाँव क़े ठाकुरदिया धाम में ठाकुरदिया भगवान व जगन्नाथ भगवान के आशीर्वाद से उनकी छैया में आयोजित हुई।*

बैठक में मुख्यतः पौनी-पसारी कि बैठक क़े अनुसार गाँव में निवासरत बैगा, कोतवाल,नऊ एवं धोबी कि पांच साला व्यवस्था क़े संबंध में चर्चा हुई। चर्चा उपरांत उनकी व्यवस्था बनाई गई जिस पर गाँव क़े सियान व कर्ता-धर्ताओं व सर्वसमाज क़े बिच हुए फैसले पर बैगा,कोतवाल,नऊ एवं धोबी ने ग्रामीण मंशा अनुरूप अपनी सहमति प्रदान किया गया।

तदोपरांत गाँव कि ज्वलंत व सबसे प्रमुख समस्या शराब*बंदी पर चर्चा हुई चर्चा क़े दौरान  सरपंच सम्माननीय श्री राज कुमार दीवान, उनके पंच एवं उपस्थित समस्त ग्रामीणों क़े मंशा अनुरूप शराब*बंदी क़े विषय में ठोस कदम उठाते हुए गाँव में पूर्ण शराब*बंधी जैसे ज्वलंत मुद्दा को प्रथम रूप से स्वीकार करते हुए  उपस्थित समस्त ग्रामीणों क़े बिच इसे बंद करने कि घोसणा कि।

ज्ञात हो कि बीते कई वर्षो से गाँव में शराब कि अवैध बिक्री का गोरख धंधा ना जाने कितने वर्षों से स्वयं को धुरंधर व ऊँची पहुंच वाले नेता व प्रमुख मान रहें स्वमेंव घोसणा कर्ताओं क़े रहते हुए भी खुले आम चल रहा था दबी हुई आवाज़ में ग्रामीण इसे गाँव का ज्वलंत व मुख्य मुद्दे क़े रूप में नवनिर्वाचित सरपंच क़े समक्ष बीते एक माह से रख रहें थे।जिसे सरपंच श्री राज दीवान ने ग्रामीण विकास व बच्चों क़े भविष्य को ध्यान में रखते हुए उचित समझते हुए इसे सहर्ष स्वीकार किया ।

आज गाँव में ना केवल शराब क़े ज्वलंत मुद्दे पर अपितु स्वच्छता क़े दृश्टिकोण से अशुद्ध निकासी जल, एवं कचरा क़े संदर्भ में भी उचित निर्णय लिया।गाँव क़े गलियों में शराब पीकर गाली-गलौज करना,अशुद्ध जल का बहना, पानी का दुरूपयोग करना, तालाब में पॉलीथिन का फेंकना, अनुचित उपयोग करना,अशुद्ध रूप से जबरदस्ती कचरा फैलाना, जैसी समस्याओं क़े संदर्भ में रोक लगाने उचित निर्णय लिया गया।

समस्त ज्वलंत समस्याओं क़े संबंध में ध्यान रखते हुए ग्रामीण जनों कि उपस्थिति में सरपंच सम्माननीय राज कुमार दीवान जी कि गरिमामय उपस्थिति में उचित निर्णय किया गया जिसमें उपस्थित ग्रामीण जनों ने अपनी सहमति प्रदान कि एवं नया इतिहास व नया आयाम लिखने कि ओर सरपंच जी ने एक और कदम आगे बढ़ाया....।।

 

Read More

प्रधानमंत्री जनमन योजना से महासमुंद के 77 विशेष पिछड़ी जनजाति गांवों में पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

Posted on :13-Mar-2025
प्रधानमंत्री जनमन योजना से महासमुंद के 77 विशेष पिछड़ी जनजाति गांवों में पहुंची बिजली, ग्रामीणों में खुशी की लहर

प्रभात मोहंती 

अंधेरे में जीवन बिता रहे ग्रामीणों को अब लालटेन से मिली छुटकारा

महासमुंद:  जिले के विशेष पिछड़ी जनजाति 77 गांवों के कई बसाहट में, जहां आजादी के बाद से अब तक बिजली नहीं पहुंची थी, प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत अब रोशनी पहुंच चुकी है। इस अभूतपूर्व विकास से ग्रामीणों में हर्ष की लहर दौड़ गई है। वर्षों से अंधेरे में जीवन बिता रहे इन गांवों के लोगों को अब लालटेन और दीयों से छुटकारा मिल गया है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के पूर्व इन गांवों में शाम होते ही सन्नाटा छा जाता था, बच्चे अपने घरों में दुबक कर लालटेन की झिलमिलाती रोशनी में आंख गड़ाकर पढ़ने को मजबूर थे। आदिवासी विकास विभाग के अनुसार योजना अंतर्गत 77 गांव में से 59 गांव के 330 बसाहटों में बिजली नहीं थी। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के 36, बागबाहरा के 22 गांव एवं पिथौरा विकासखण्ड के एक गांव को योजना के तहत शामिल किया गया। शामिल होते विद्युत लगने का कार्य शुरू हुआ और आज पूरा गांव जगमगा रहा है। गलियों में स्ट्रीट लाइट लगी हुई है और घरों में भरपूर रोशनी है। बिजली पहुंचने के बाद ग्रामीणों की जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आया है। जहां पहले सूरज ढलते ही गांवों में अंधेरा छा जाता था, अब वहां गलियों में स्ट्रीट लाइटें जगमगाने लगी हैं। इससे न केवल सुरक्षा व्यवस्था में सुधार हुआ है, बल्कि बच्चों की पढ़ाई पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। बिजली पहुंचने से गांवों में छोटे व्यवसायों को भी बढ़ावा मिलेगा। जहां पहले बांस शिल्प और कृषि से जुड़ी कई गतिविधियां रात में संभव नहीं थीं, अब वे भी सुचारू रूप से चल सकेंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उपयोग बढ़ने से जीवन की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

ग्राम जूनवानी कला की सोनबती, रमेश्वर, संतराम और हीराबाई ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हमने कभी सोचा भी नहीं था कि हमारे गांव में भी बिजली आएगी। अब हमारे घरों में उजाला है, जिससे रात में भी काम करना आसान हो गया है। हम सरकार का दिल से धन्यवाद करते हैं, जिसने हमारी यह सालों पुरानी समस्या दूर कर दी।“ गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे ओमप्रकाश, गणेशी, ओमकुमारी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “पहले हम सूरज ढलने के बाद पढ़ाई नहीं कर पाते थे। लालटेन की रोशनी में पढ़ना मुश्किल होता था, लेकिन अब हमें अच्छी रोशनी में पढ़ाई करने का मौका मिल रहा है। यह हमारे भविष्य के लिए एक नई रोशनी लेकर आया है।

प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत देश के सभी पिछड़े और दूरस्थ गांवों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। महासमुंद के इन गांवों में बिजली पहुंचाने के बाद अब प्रशासन की योजना अन्य आवश्यक सुविधाएं, जैसे सड़क, पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करने की है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस बदलाव से उनका जीवन पहले से अधिक सहज और सुविधाजनक बनेगा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत मिली इस रोशनी ने न केवल गांवों को उज्ज्वल किया है, बल्कि वहां रहने वाले लोगों के सपनों को भी नया प्रकाश दिया है।

Read More

बसना तहसील के आमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्त

Posted on :13-Mar-2025
बसना तहसील के आमापाली गांव में अवैध बोर खुदाई, दो बोरवेल वाहन जब्त

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  बसना तहसील के ग्राम आमापाली में बिना अनुमति के खेत में बोरवेल खुदाई करते दो वाहनों को प्रशासन ने जब्त किया है। एसडीएम बसना मनोज खांडे के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें कर्नाटक से आए दो बोरवेल वाहन क्रमांक  KA 01 MP 1559 एवं  KA 16  B 5276 को जब्त किया गया।

तहसील प्रशासन को सूचना मिली थी कि आमापाली के कुरचूंडी रोड स्थित खेत में बिना किसी आधिकारिक स्वीकृति के बोर खुदाई की जा रही है। इस पर तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और खुदाई कार्य को रुकवाया। जांच में यह सामने आया कि संबंधित व्यक्ति के पास बोर खुदाई की कोई अनुमति नहीं थी। इसके बाद एसडीएम बसना श्री खांडे के निर्देशानुसार दोनों वाहनों को जप्त कर लिया गया।

गौरतलब है कि बिना अनुमति के बोरवेल खुदाई करना कानूनन प्रतिबंधित है। भूजल स्तर को नियंत्रित रखने और अवैध खुदाई को रोकने के लिए प्रशासन समय-समय पर सख्त कार्रवाई करता रहा है। प्रावधानों के अनुसार प्राधिकृत अधिकारी नलकूप खनन की आवश्यकता होने पर अनुमति प्रदान करने की कार्यवाही करेगें। बोरवेल खनन अथवा बोरवेल मरम्मत का कार्य पंजीकृत बोरवेल एजेंसी द्वारा ही की जाएगी। कोई भी व्यक्ति या एजेंसी द्वारा उक्त अधिनियम के उल्लंघन में नलकूप खनन करना पाया जाता है तो उसके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे। प्रशासन ने किसानों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे बोरवेल खुदाई के लिए पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा अवैध खुदाई करने पर कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।

Read More

महतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

Posted on :13-Mar-2025
महतारी वंदन योजना एक गृहिणी की आत्मनिर्भरता की नई उड़ान

प्रभात मोहंती 

अनुसुइया बाई की सरकारी सहायता से पुनर्जीवित हुई पारंपरिक कला

महासमुंद: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के लिए एक नई आशा बनकर आई है। यह योजना न केवल आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महासमुंद ब्लॉक परियोजना (ग्रामीण) सेक्टर झलप 01 के ग्राम बरेकेलकला की गृहिणी श्रीमती अनुसुइया बाई चक्रधारी की है, जो अपने परिवार की आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं, इस योजना से लाभान्वित होकर अपनी पारंपरिक कला को पुनर्जीवित कर सकीं।

 इस योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को उन्होंने अपने पारंपरिक मिट्टी के बर्तन बनाने के काम में लगाया। यह उनकी पारिवारिक कला थी, लेकिन संसाधनों की कमी के कारण वे इसे आगे नहीं बढ़ा पा रही थीं। सरकारी सहायता राशि से उन्होंने कच्चा माल, रंग और अन्य जरूरी सामग्री खरीदी। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय बढ़ा, और उनके मिट्टी के सुंदर व हस्तनिर्मित बर्तन बाजार में पसंद किए जाने लगे। अब वे घर के खर्चों में योगदान देने के साथ-साथ बच्चों की शिक्षा का भी जिम्मा उठा रही हैं। महतारी वंदन योजना न केवल आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि महिलाओं को स्वावलंबी और सशक्त बना रही है।

Read More

उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक खैर में संपन्न

Posted on :13-Mar-2025
उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ की जिला स्तरीय मासिक बैठक खैर में संपन्न

प्रभात मोहंती 

महासमुंद :   उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ का जिला स्तरीय मासिक बैठक गायत्री मंदिर परिसर खैर में रखा गया था इस बैठक मे महासमुंद जिले के सभी ब्लॉक से पदाधिकारी उपस्थित थे इस उन्नति दिव्यांग कल्याण संघ के जिला स्तरीय बैठक में नवनिर्वाचित पार्षद ईश्वरी भोई और संजय भोई मुख्य अतिथि  बातौर पर उपस्थित रहे हैं जिसमें उन्नति दिव्यांग संघ के सदस्यों द्वारा उनका बुके देकर और फूल माला पहनाकर कर स्वागत किया गया साथ ही स्वागत के बाद भवन के लिए एक लेटर भी नव निर्वाचित पार्षद को दिया गया है

उन्नति दिव्यांग संघ की जिला स्तरीय बैठक में उपस्थित संघ के महिला सदस्यों का उन्नति दिव्यांग संघ के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे फूल माला पहनकर तथा पेन देकर सम्मानित किया गया। साथ ही साथ आज होली मिलन का कार्यक्रम भी उन्नति दिव्यांग सॉन्ग द्वारा रखा गया था I सविता निषाद लच्छवंतीन साहू प्रीतम बंजारे दिनेश्वरी ध्रुव सुरजो यादव यज्ञ नारायण पटेल संजय परमार बुधराम साहू झरना आदि उपस्थित थे। 

Read More

हर्बल गुलाल और घरेलू उत्पादों के माध्यम से,दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम

Posted on :12-Mar-2025
हर्बल गुलाल और घरेलू उत्पादों के माध्यम से,दुर्गा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का आत्मनिर्भरता की ओर सशक्त कदम

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  जिले के ग्राम भोरिंग में पिछले छह वर्षों से संचालित दुर्गा स्वयं सहायता समूह ग्रामीण महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह महिला समूह पर्यावरण अनुकूल और स्वदेशी उत्पादों के निर्माण में अग्रसर है, जिसमें हर्बल गुलाल प्रमुख उत्पादों में से एक है।
दुर्गा स्वयं सहायता समूह द्वारा निर्मित हर्बल गुलाल पूरी तरह से प्राकृतिक और हानिकारक रसायनों से मुक्त होती है। इसे भाजी और फूलों से तैयार किया जाता है, जिससे यह त्वचा के लिए सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनती है। होली के त्योहार के दौरान यह उत्पाद विशेष रूप से लोकप्रिय होता है और इसे स्थानीय बाजारों में बेचा जाता है।

दुर्गा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती कुमारी साहू ने बताया कि उनके समूह में 10 से अधिक महिलाएं शामिल है। साथ ही  उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है। बिहान योजना के माध्यम से समूह को संचालन हेतु लोन प्राप्त हुआ, जिससे वे अपने उद्यम को आगे बढ़ा रही हैं। साथ ही, महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता से समूह की महिलाओं के कार्यों को और गति मिली है। उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि विष्णु देव साय सरकार महिलाओं को पहली प्राथमिकता में रखकर उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।

समूह की अध्यक्ष श्रीमती  साहू ने बताया कि हर्बल गुलाल के अलावा,  समूह के द्वारा विभिन्न प्रकार के उपयोगी उत्पादों का भी निर्माण किया जाता है, जिनमें  बर्तन धोने और नहाने का साबुन, बर्तन साफ करने का लिक्विड, वाशिंग पाउडर, मोमबत्ती, हर्बल शैंपू, जैविक खाद, अगरबत्ती, करी लड्डू, बड़ी, पापड़, आचार और सैनिटाइजर आदि शामिल है । जिन्हें इस समूह की महिलाएँ अपने उत्पादों को स्थानीय बाजारों और मेलों में बेचकर आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं। दुर्गा महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से गांव की महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि समाज में एक नई पहचान भी बना रही हैं। बिहान योजना और महतारी वंदन योजना महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक स्थिति को सुधारने में वरदान साबित हो रही हैं।

Read More

नपाध्यक्ष साहू ने पूजा अर्चना कर दफ्तर में किया प्रवेश, सम्हाला कामकाज

Posted on :12-Mar-2025
नपाध्यक्ष साहू ने पूजा अर्चना कर दफ्तर में किया प्रवेश, सम्हाला कामकाज

प्रभात मोहंती 

महासमुंद: नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज पूजा अर्चना पश्चात अपने दफ्तर में प्रवेश कर कामकाज सम्हाला। सर्वप्रथम अपने श्रीनिवास से अपनी माता जी के साथ स्वयं कार चलाते हुए श्री साहू पालिका कार्यालय पहुंचे। उनकी माता लड्डू गोपाल को फूलों की सेज पर बिठाए हाथों में लेकर पहुंची थीं। पालिका के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही श्री साहू का पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा भव्य ग़जमाला से स्वागत किया गया। स्वागत उपरांत नगर पुरोहित पंडित पंकज तिवारी ने अध्यक्ष कक्ष में पूजा कार्य संपन्न कराया। पंडित तिवारी ने बताया कि आज द्वादश के दिन ही भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक हुआ था। आज के दिन शुरू किए कार्य अवश्य सफल होते हैं।

पूजा में पालिकाध्यक्ष की माता श्रीमती सीता साहू, पिता मनोजकांत साहू, वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद ज्योति रिंकू चंद्राकर, वार्ड 2 के पार्षद जय देवानगन, वार्ड 3 की पार्षद संतोशी पप्पू ठाकुर, वार्ड 4 पार्षद राहुल आवडे, वार्ड 5 के पार्षद जीतेन्द्र ध्रुव, वार्ड 6 की पार्षद सीता टोंडेकर, वार्ड 7 पार्षद विक्की खान, वार्ड 8 पार्षद जरीना हाफ़िज़ कुरैशी, वार्ड 9 के पार्षद सूरज नायक, वार्ड 10 पार्षद माखन पटेल, वार्ड 11 की पार्षद ओमीन तोमन कागजी, वार्ड 12 की पार्षद कल्पना सूर्यवंशी, वार्ड 15 की पार्षद ईश्वरी संजय भोई, वार्ड 16 के पार्षद धनेन्द्र विक्की चंद्राकर, वार्ड 17 के पार्षद नीरज चंद्राकर, वार्ड 18 की पार्षद माधुरी यदु, वार्ड 19 की पार्षद प्रीति बादल मक्कड़, वार्ड 21 के पार्षद बड़े मुन्ना देवार, वार्ड 23 की पार्षद भारती राजू चंद्राकर, वार्ड 25 के पार्षद भाऊराम साहू , वार्ड 26 के पार्षद पीयूष अमृत साहू, वार्ड 27 पार्षद  गुलशन साहू, वार्ड 29 पार्षद शुभ्रा मनीष शर्मा, वार्ड 30 पार्षद धनेश्वरी सोनाधार सोनवानी एवं पूर्व पार्षद गण, वरिष्ठ गण, कार्यकर्ता, समर्थक गण, पालिका के कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

Posted on :12-Mar-2025
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम जनों की समस्याएं, अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न स्थानों से आए जनसामान्य की समस्याएं एवं शिकायतों को गंभीरता पूर्वक सुना। जनदर्शन में आज 42 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों से जनसामान्य यहां आते हैं, उनकी समस्याओं का निराकरण करते उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभान्वित करना है। आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने कहा। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को उनके विभाग से संबंधित आवेदन प्रदान कर शीघ्र निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

जनदर्शन में पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम किशनपुर के श्री चन्दपाल राणा ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि दिलाने के लिए, ग्राम बढ़ईपाली की बिसाहिन बिंझवार ने शासन से प्राप्त भूमि का पट्टा प्रदान करने, ग्राम सिंधुपाली के श्री हरिहर यादव ने शॉर्ट सर्किट से घर पर आग लगने पर मुआवजा दिलाने एवं ग्राम टेका के श्री तेजराम पटेल ने पीएम आवास में स्वीकृत मकान बनाने के लिए जमीन का बंटवारे के लिए कलेक्टर को आवेदन सौंपे। इसी तरह सरायपाली के श्री अमृत अग्रवाल ने नकल प्रदान करने, ग्राम भगत देवरी के श्री जिलामणी चौहान ने बीमा की राशि दिलाने के लिए आवेदन दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

पोषण भी, पढ़ाई भी: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर विशेष जोर

Posted on :11-Mar-2025
पोषण भी, पढ़ाई भी: तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में बच्चों के समग्र स्वास्थ्य पर विशेष जोर

प्रभात मोहंती 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है पोषण और शिक्षा का समन्वित प्रशिक्षण

महासमुंद :  महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी परियोजना महासमुंद द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के क्षमता निर्माण के उद्देश्य से तीन दिवसीय 'पोषण भी, पढ़ाई भी' प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बच्चों के शारीरिक, मानसिक, संज्ञानात्मक, संवेगात्मक एवं सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।

परियोजना अधिकारी शैल नाविक ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत विकसित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देना है। उन्होंने बताया कि 0 से 3 वर्ष के बच्चों के लिए 'प्रारंभिक प्रोत्साहन' (Early Stimulation) नवचेतना पाठ्यक्रम लागू किया गया है।
3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए 'अर्ली चाइल्डहुड केयर एंड एजुकेशन' (Early Childhood Care & Education - ECEC) के तहत 'आधारशिला पाठ्यक्रम' को अपनाया गया है।इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से बच्चों के संज्ञानात्मक, भाषा, संवेगात्मक, रचनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।

पोषण और शिक्षा के समन्वय पर जोर
मास्टर ट्रेनर एवं पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण और शिक्षा के बीच संतुलन के महत्व पर प्रशिक्षण दिया।उन्होंने बताया कि बच्चों के मस्तिष्क का 85% विकास 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है। इस अवधि में यदि बच्चों को उचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, तो उनके भावी विकास की संभावनाएं अत्यधिक बढ़ जाती हैं। शासन आंगनबाड़ी केंद्रों को "मानव संसाधन विकास की नर्सरी" के रूप में और अधिक सक्षम बनाने हेतु कार्य कर रही है।


 मोटे अनाजों के महत्व पर जोर
विषय विशेषज्ञ एवं अतिथि वक्ता श्रीमती निवेदिता आलोक वर्मा ने बच्चों के संपूर्ण आहार और पोषण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया किबाजरा आयरन का समृद्ध स्रोत है, और इसके नियमित सेवन से शरीर में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है।वर्तमान में बाजरा और अन्य मोटे अनाज हमारी भोजन की थाली से लुप्त होते जा रहे हैं.हमें फिर से मोटे अनाजों की ओर लौटना होगा।सभी को अपनी पोषण संबंधी आदतों में सुधार करते हुए मोटे अनाज सहित सभी पोषण समूहों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कैल्शियम और विटामिन डी की कमी से बच्चों के हड्डियों के विकास में बाधा आती है।बच्चों के हड्डियों के उचित विकास के लिए दूध, दुग्ध उत्पादों और नियमित धूप सेवन की सलाह दी गई।

ईसीसीई (ECEC) गतिविधियों पर विशेष सत्र
अतिथि वक्ता एवं प्रशिक्षक कुलदीप यादव ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ईसीसीई (Early Childhood Care & Education - ECEC) गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में प्रारंभिक शिक्षा को रुचिकर और प्रभावी बनाना है, जिससे उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास सुचारू रूप से हो सके।

महासमुंद शहरी परियोजना के कुल 67 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन  आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को व्यवहारिक प्रशिक्षण, केस स्टडीज, एवं नवीनतम शैक्षिक तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।इस तरह, 'पोषण भी, पढ़ाई भी' प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नवीनतम शिक्षा और पोषण नीतियों से जागरूक किया जा रहा है, जिससे वे अपने केंद्रों पर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।

Read More

महतारी वंदन योजना से आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

Posted on :11-Mar-2025
महतारी वंदन योजना से आर्थिक तंगी से सशक्तिकरण की ओर बढ़ती महिलाएँ

प्रभात मोहंती 

मीना, भोजबाई और उषा का संघर्ष से स्वरोजगार तक का सफर

महासमुंद : महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में बदलाव की नई कहानी लिख रही है। यह योजना न केवल आर्थिक तंगी से जूझ रही महिलाओं को सहारा दे रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर उनके परिवारों की जिंदगी भी संवार रही है। ग्राम झालखम्हरिया की मीना विश्वकर्मा के लिए महतारी वंदना योजना किसी वरदान से कम नहीं। फरवरी 2024 से उन्हें हर महीने 1000 रुपए की सहायता राशि मिलने लगी। इस राशि का उपयोग कर उन्होंने महासमुंद से सब्जी लाकर फेरी लगानी शुरू की। अब उनकी आमदनी बढ़ गई है, जिससे वे अपने परिवार की जरूरतें पूरी कर पा रही हैं। मीना इसे अपनी आर्थिक स्थिरता की नींव मानती हैं और कहती हैं, “यह योजना मेरे लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है।“

इसी प्रकार से बोरियाझर की भोजबाई मोंगरे के लिए यह योजना नया जीवन लेकर आई। पति की मृत्यु के बाद वे आर्थिक संकट से गुजर रही थीं, लेकिन मार्च 2024 से इस योजना का लाभ मिलने के बाद उन्होंने छह महीने की राशि जोड़कर एक छोटी सब्जी दुकान खोल ली। अब उनके पास स्थायी आय का साधन है। भोजबाई गर्व से कहती हैं, “अब मुझे आत्मनिर्भर होने की खुशी है, मेरा खुद का व्यवसाय है, और मैं खुद को सशक्त महसूस कर रही हूं।“

इसी तरह ग्राम पंचायत कौन्दकेरा की उषा साहू ने इस योजना से मिलने वाली सहायता राशि का सदुपयोग कर सब्जी का पसरा लगाया। अब वे प्रतिदिन 200 रुपए की आय अर्जित कर रही हैं, जिससे अपने बच्चों की शिक्षा और घर के खर्चों को आसानी से चला पा रही हैं। उषा भावुक होकर कहती हैं, “महतारी वंदन योजना ने मेरे जीवन को नई दिशा दी है। अब मैं आत्मनिर्भर हूं और अपने परिवार की देखभाल कर सकती हूं।“

महतारी वंदन योजना से मीना, भोजबाई और उषा जैसी महिलाएँ आज इसकी बदौलत आत्मनिर्भर होकर अपने भविष्य को संवार रही हैं। वे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को तहेदिल से धन्यवाद देती हैं, जिनकी इस पहल ने हजारों महिलाओं को एक नई रोशनी दी है। महतारी वंदना योजना वास्तव में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की एक नई उम्मीद बन चुकी है।

Read More

मासिक धर्म के प्रति भेदभाव न करे: डॉ. एकता लंगेह

Posted on :10-Mar-2025
मासिक धर्म के प्रति भेदभाव न करे: डॉ. एकता लंगेह

प्रभात मोहंती 

ग्राम पंचायत अमलोर में महिला दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

महासमुंद : ग्राम पंचायत अमलोर में  रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रामायण के सुमधुर भजन से किया गया। सर्वप्रथम भारत माता के छायाचित्र पर फूल माला गुलाल लगाकर किया गया।  कार्यक्रम में समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने वाली डॉ. एकता लंगेह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक उन्नति को बढ़ावा देना था। डॉ. एकता लंगेह ने अपने उद्बोधन में कहा महिलाओं एवं किशोरी बालिकाओं के मासिक धर्म के समय गंदा कपड़ा उपयोग करने के कारण होने वाले बीमारी के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता है। साथ ही  एक परिवार में सुरक्षित माहौल बनाने के लिए जोर डाला गया ताकि एक किशोरी मासिक धर्म के पीड़ा को अपने पिता या भाई को भी आसानी से बता सके और डॉक्टरी इलाज मिल सके। उन्होंने  कहा कि यह एक शारीरिक प्रकिया है, जिसमें भेदभाव नहीं करना चाहिए साथ ही साथ हमें अपने आसपास लोगों को भी मासिक धर्म के प्रति फैली भ्रांति से जागरूक करना चाहिए और मासिक धर्म के समय  सेनेटरी पैड का उपयोग करना चाहिए। डॉ एकता लगेह ने समानता के साथ रहने के लिए महिलाओं और पुरुषों को समन्वय बनाकर चलने के लिए को कहा । इस दौरान किशोरी बालिकाओं और महिलाओं को डॉ एकता लगेह के द्वारा सैनिटरी पैड का वितरण किया गया! साथ मे ग्रामीण महिला पुरुषों को नशा से दूर रहने का शपथ दिलवाया गया एवं बताया गया महिला स्वास्थ्य रहेगी तो परिवार स्वस्थ रहेगा समाज स्वस्थ होगा और भारत स्वास्थ्य होगा   

 छत्तीसगढ़ जन जागरण सेवा संस्थान के सचिव आत्माराम मारकंडे के द्वारा महिला हिंसा के प्रति जागरूक किया ।संस्था के द्वारा सम्मान पत्र दिया गया ।वही मितानिन दीदी हेमलता सेन के द्वारा खेल के माध्यम से महिलाओं के साथ होने वाले शोषण और उसके बचाव के लिए गतिविधि कराया गया समझाने का प्रयास किया कि महिला पुरुष के बीच घरेलू कार्य को बराबर बाट कर करना चाहिए  अंत में सभी महिलाओं को जनप्रतिनिधियो के हाथों से श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और पुराने जनप्रतिनिधियो का बिदाई साल और श्रीफल भेट करके किया गया वहीं कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सृष्टि चंद्राकर ने अंतरास्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि अपने क्षेत्र के विकास कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं। जनपद सदस्य श्रुति ध्रुव ने क्षेत्र वासियों का आभार व्यक्त किया, इस कार्यक्रम में उपस्थित ग्राम पंचायत अमलोर  की रूपा यादव, जनपद सदस्य रूपकुमारी ध्रुव, जनपद सदस्य दशरी ध्रुव, श्री अरुण चंद्राकर जी, श्री मोहत ध्रुव जी मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण और भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। मंच का संचालन ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया गया आभार व्यक्त ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा किया गया

Read More

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Posted on :10-Mar-2025
कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की बैठक ली, विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

प्रभात मोहंती 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी राजस्व अधिकारी की ली बैठक

होली और ईद शांति और सौहार्द तरीके से मानने शांति समिति की बैठक आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज राजस्व अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक लेकर विभिन्न राजस्व योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में किसान पंजीयन, डिजिटल क्रॉप सर्वे, लोक सेवा गारंटी, नक्शा अपडेशन और राजस्व मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। इसके अलावा  उन्होंने आगामी होली पर्व को देखते हुए  विभिन्न स्तरों पर शांति समिति की बैठक की तैयारियों का भी जायजा लिया गया।

कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों का पंजीयन 20 मार्च तक  समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि वे सरकारी योजनाओं का लाभ सुगमता से प्राप्त कर सकें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पात्र किसान पंजीयन से वंचित न रहे और प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे। अभी तक 1लाख 30 हजार किसानों  के लक्ष्य के विरुद्ध 64 हजारा 924 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। कलेक्टर ने सभी तहसीलों में प्रतिदिन एक हजार किसानों का पंजीयन का लक्ष्य दिया है।इसके साथ ही पंजीयन पश्चात पटवारियों को अप्रूवल करने के निर्देश भी दिया हैं।

बैठक में कलेक्टर ने  डिजिटल क्रॉप सर्वे के तहत जिले में  सटीक डाटा तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने सर्वे कार्य को शीघ्र और सही तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि सही आंकड़े उपलब्ध कराए जा सकें। उन्होंने जिन तहसीलों में कार्य शुरू नहीं हुआ है वहां सर्वे कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत आने वाली सेवाओं की प्रगति पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि नागरिकों को तय समय-सीमा में सेवाएं प्रदान की जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। इनकी सतत् समीक्षा होनी चाहिए । जिले में नक्शा अपडेटेशन की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि सभी भू-अभिलेख डिजिटल रूप में अपडेट किए जाएं और इस प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया जाए।

कलेक्टर ने लंबित राजस्व प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द इनका निराकरण करें। उन्होंने खासतौर पर नामांतरण, बंटवारा और सीमांकन जैसे मामलों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने आगामी होली और ईद पर्व को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए  तहसील स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जाए और सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। जुलूस की अनुमति देते समय डीजे जैसे ध्वनि विस्तार यंत्रों को अनुमति नहीं देने, रूट के लिए पहले से रूट चार्ट निर्धारित करने के निर्देश दिए ।

बैठक में उन्होंने बोर्ड परीक्षाओं का सतत् अवलोकन के निर्देश दिए ।कहा कि किसी भी स्थिति में नकल प्रकरणों को होने न दें। उन्होंने परीक्षा के दौरान विषय से संबंधित शिक्षको की पर्यवेक्षक के रूप में ड्यूटी नहीं लगाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने बैठक के अंत में सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं और प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और तत्परता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से हो, ताकि जनता को अधिकतम लाभ मिल सके।

Read More

महिला दिवस पर देवार समाज की महिलाओं का सम्मान, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में विशेष आयोजन

Posted on :10-Mar-2025
महिला दिवस पर देवार समाज की महिलाओं का सम्मान, ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय में विशेष आयोजन

प्रभात ,मोहंती 

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान इस बार विशेष रूप से देवार समुदाय की महिलाएं आमंत्रित किए गए, नारी शक्ति एक महान शक्ति है  नारी के अन्दर छिपे दैवी शक्तियों एवं गुणों को राजयोग की शिक्षा कै बल से बाहर निकाल कर घर समाज नगर शहर और पुरे विश्व को परिवर्तन किया जा सकता है ,ऊपर वाले ने नारी के अन्दर एक अलग अलौकिक शक्ति भरी है इस विशेष कार्यक्रम एक विशेष अतिथि वार्ड नं 4 पार्षद राहुल आवडे जी, प्रेस क्लब अध्यक्ष रत्नेश सोनी श्रीमती राखी सोनी मीना वर्मा, बीजेपी कार्यकर्ता एवं देवार ढेहरा की मुख्य रेखा तांडी, ब्रम्हा कुमारी डोमेशवरी बहन कोमाखान , भाजपा नेता राधेश्याम साहु जी, ब्रह्माकुमारी सुषमा बहन उपस्थित रहे, सभी अतिथियों का पुष्प गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया। 

 सभी अतिथियों ने आज के इस दिन पर  नारी को कमजोर ना मानते हुए नारी शक्ति को सर्वोच्च शक्ति बताया जो समाज के हर वर्ग हर क्षेत्र में अव्वल है, ब्रम्हा कुमारी डोमेशवरी बहन ने ने बताया दुनिया तो नारी को नर्क का द्वार समझतीं है पर पिता परमात्मा ने धारी को स्वर्ग का द्वार मानते हुए उसे आगे बढ़ाया, विश्व की एकमात्र आध्यात्मिक संस्थान है जिसे केवल माता और बहने संचालन करती है , और नारी को अपनी शक्तियों को पहचानना होगा सभी अतिथियों एवं श्रोताओं ने आज के दिन अपने संकल्पों को श्रेष्ठ और महान बनाने की प्रतिज्ञा ली, ब्रह्माकुमारी सुषमा बहन ने ध्यान राजयोग के माध्यम से कुछ सकारात्मक और शक्तिशाली विचारों के द्वारा मन को शक्तिशाली बनाने का तरिका सिखलाया, सभी श्रोताओं को ईश्वरीय सौगात और ईश्वरीय प्रशाद वितरण किए  

Read More

नपाध्यक्ष साहू ने फिल्टर प्लांट व पानी टंकियों का किया निरीक्षण

Posted on :10-Mar-2025
नपाध्यक्ष साहू ने फिल्टर प्लांट व पानी टंकियों का किया निरीक्षण

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : आगामी ग्रीष्म ऋतु में जलापूर्ति सुव्यस्थित करने तथा जल संकट से निपटने नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने आज बेलसोंडा फिल्टर प्लांट व पीटियाझर तथा नयापारा के पानी टंकियों का निरीक्षण किया। 

निरीक्षण के दौरान श्री साहू ने पानी टंकियों में उपस्थित कर्मचारियों को समय पर कार्य स्थल पहुंचने, पानी टंकी के आसपास असामाजिक तत्वों को नहीं आने देने, पानी टंकी की नियमित भराई करने, समस्या आने पर तत्काल पालिका में सूचित करने आदि के सख्त निर्देश दिए। 

श्री साहू ने फिल्टर प्लांट का निरीक्षण कर मशीनों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने फिल्टर प्लांट में आवश्यक उपकरणों की नियमित मरम्मत तथा देखभाल करने कहा। साथ ही प्लांट में उपस्थित प्रभारी से कहा कि प्लांट में किसी तरह की गंदगी न होने पाए इसका विशेष ख्याल रखे। उन्होंने आगामी ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए सभी तैयारियां अभी से पूरी करने कहा। ताकि नगर वासियों को किसी प्रकार से जल संकट का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर पालिका के कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Read More

महिला खेलों को बढ़ावा देने खेलों इंडिया अस्मिता तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

Posted on :10-Mar-2025
महिला खेलों को बढ़ावा देने खेलों इंडिया अस्मिता तीरंदाजी प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

प्रभात मोहंती 

खेलों इंडिया अस्मिता तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य भोरिंग में।

इंडियन राउंड में जया एवं रिकर्व राउंड में मनीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

महासमुंद :  भारत सरकार की योजनान्तर्गत खेलों इंडिया के तहत जिले में आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में संचालित किया जा रहा हैं। खेलों इंडिया योजना अन्तर्गत अस्मिता सिटी लीग की शुरुवात की गई हैं इस योजना का उद्देश्य महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करना व महिलाओं को प्रेरित करना और उभरती हुई प्रतिभाओं को बढ़ावा देना है। 

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के बालिका खिलाड़ियों के मध्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोशिएशन के सह सचिव डॉ. विकास अग्रवाल, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य महेन्द्र कुमार टंडन, बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा हॉस्टल अधीक्षक डॉ. पुरेन्द्र चंद्राकार व खेल शिक्षक पिरित राम साहू, व्यायाम शिक्षक भोरिंग डॉ. सुनील भोई एवं तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू द्वारा दीप प्रज्वलित कर अस्मिता महिला तीरंदाजी सिटी लीग खेल का उद्घाटन किया गया।

 जिसमें विभिन्न स्थानों के अलावा बागबाहरा से खिलाड़ी शामिल हुए। खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे ने जिले में आर्चरी खेल की नींव को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग में रखा जिसमें तीरंदाजी खेल सामग्री प्रदाय करने के साथ खेल की शुरुआत किया गया। जिसके कारण आज महासमुंद में बालिका खिलाड़ी गांव-गांव से प्रतिभा निखर कर सामने आ रही है। अस्मिता सिटी लीग के तहत इंडियन राउंड बालिका वर्ग में बाल आश्रम बिहाझर एवं खेलों इंडिया आर्चरी ट्रेनिंग सेंटर भोरिंग के बालिका खिलाड़ियों के बीच तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें प्रथम स्थान जया पहटिया बागबाहरा, दूसरा स्थान वैशाली साहू फुलवारी, तीसरा स्थान तृषा प्रजापति खोपली एवं चतुर्थ स्थान नीलम साहू भोरिंग ने प्राप्त किया। रिकर्व राउंड बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मनीषा ध्रुव सोनासिल्ली ने प्राप्त किया।

अस्मिता महिला तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत भोरिंग सरपंच लीला लोकेश्वर साहू, उप सरपंच भेख राम साहू, रजिया चेटिस चेलक, पराग आंवडे, प्रीतम साहू, जीरेंद साहू, चमन साहू, फूलदास पहटिया, रुक्मणि चमन साहू, वेदप्रकाश साहू, बोधराम सोनवानी, सावित्री साहू, हेमिन साहू, महेन्द्र टंडन, नीतिश, गौरव शर्मा, अनुराग, आवेश त्रिपाठी उपस्थिति रहे। राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी पद्मा साहू बागबाहरा ने प्रतियोगिता में शामिल होकर बालिका खिलाड़ियों को प्रेरित किया। अतिथियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों, एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के समस्त शिक्षक स्टॉफ का सहयोग रहा। मंच संचालन श्रीकांत जगत एवं सभी का आभार तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन साहू ने किया।

Read More

जनहित के लिए सदैव रहूंगा तत्पर : भाऊ राम

Posted on :10-Mar-2025
जनहित के लिए सदैव रहूंगा तत्पर : भाऊ राम

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  कल 7 मार्च को स्थानीय शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में नगर पालिका अध्यक्ष तथा समस्त पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान  वार्ड क्रमांक 25 राधाकृष्णन वार्ड के नवनिर्वाचित पार्षद भाऊराम साहू ने शपथ ग्रहण पश्चात कहा कि वार्ड 25 के जनता जनार्दन ने उन्हें सेवा का अवसर प्रदान किया है। 

इस पर खरा उतरते हुए  आगामी 5 साल जनहित के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। तथा सरकार के सभी योजनाओं का लाभ वार्ड वासियों को दिलाने का प्रयास करूंगा। श्री साहू ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तथा राज्य के विष्णु देव सरकार द्वारा अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाए जा रहे हैं। जिसका लाभ हमारे वार्डवासियों सहित समस्त पात्र हितग्राहियों को मिले इसका ध्यान वे रखेंगे।

Read More

जन आकांक्षाओं के मुताबिक शहर को संवारना आप सभी की जिम्मेदारी : ताम्रध्वज

Posted on :08-Mar-2025
जन आकांक्षाओं के मुताबिक शहर को संवारना आप सभी की जिम्मेदारी : ताम्रध्वज

प्रभात मोहंती 

* नगरजनों के विश्वास पर खरा उतरने का करूंगा प्रयास : नि​खिलकांत

* नगर पालिका महासमुंद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों का शपथ ग्रहण

* शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन

महासमुंद: महासमुंद नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष तथा पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह पूर्वक कार्यक्रम में आज शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, ​भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, युकां प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ रश्मि चन्द्राकर के आतिथ्य में हुआ। 

शपथ ग्रहण समारोह में अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू सहित पार्षदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप लोगों को महासमुंद की जनता ने भरपूर स्नेह व आशीर्वाद दिया है। नगर वासियों की आकांक्षाओं के मुताबिक शहर को सुंदर, स्वच्छ और सुविधापूर्ण बनाकर संवारना आप सभी की जिम्मेदारी है। भाजपा के जिलाध्यक्ष ऐतराम साहू ने शहर के विकास को गति देने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष और सभी पार्षदों को मिलकर कार्य करने प्रोत्साहित किया। शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री साहू एवं समस्त पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए जनता के हित में निरंतर सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की बात कही।

नगर पालिका के नवनिर्वाचित अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने अपने संबोधन में कहा कि नगर की जनता ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसमें वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर डॉ. रविराज ठाकुर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक सलामे, कार्यपालन अभियंता एस डी शर्मा, उप अभियंता दिलीप कश्यप सहित पालिका प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 दिव्यांग पार्षद से मिले भिलाई विधायक

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड 15 की दिव्यांग पार्षद श्रीमती ईश्वरी संजय भोई से मंच में ही नीचे बैठकर  जीत की बधाई दी तथा जनहित के लिए कार्य करने उनका हौसला बढ़ाया। श्री यादव ने ईश्वरी के पति संजय भोई से आत्मीय चर्चा कर उनके हौसले को सलाम किया। तथा नगर पालिका में अध्यक्ष श्री साहू के साथ मिलकर नगर विकास में सहयोग देने की बात कही।

Read More

एकलव्य आवासीय परिसर का भारत सरकार के अधिकारी ने किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

Posted on :07-Mar-2025
एकलव्य आवासीय परिसर का भारत सरकार के अधिकारी ने किया निरीक्षण,दिए आवश्यक निर्देश

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, भोरिंग का  भारत सरकार के उच्चाधिकारियों द्वारा आज  दोपहर गहन निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण दल में आईएएस श्री आशीष चटर्जी (एमडी ट्रायफेड), प्रभाकर खदाने (रीजनल मैनेजर), कलेक्टर श्री विनय लंगेह ,जिला पंचायत के सीईओ श्री एस आलोक, एसडीएम श्री हरिशंकर पैकरा तथा सहायक आयुक्त शिल्पा साय (आदिवासी विकास महासमुंद) शामिल रहे।

निरीक्षण के दौरान

 शैक्षणिक सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया ।विद्यालय में दी जा रही शिक्षा, पाठ्यक्रम, शिक्षकों की उपलब्धता और छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा की गई।

साथ ही  आवासीय सुविधाएँ: छात्रावासों की स्वच्छता, भोजन व्यवस्था, पेयजल, और रहने की स्थिति का निरीक्षण किया गया।

आधिकारियों ने अनुशासन और सुरक्षा  मानकों, अनुशासन व्यवस्था, और अन्य  आपातकालीन व्यवस्थाओं की जांच की गई।

अन्य आवश्यक सुविधाएँ: पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल-कूद की सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर भी विशेष ध्यान दिया गया।

अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक सुधारों के सुझाव दिए गए, ताकि छात्रों को और अधिक बेहतर सुविधाएँ मिल सकें। शिक्षा के स्तर को ऊँचा उठाने और छात्र-छात्राओं के समग्र विकास के लिए विभिन्न पहलुओं पर जोर दिया गया।

इस निरीक्षण का उद्देश्य विद्यालय की गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ करना तथा छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा और सुविधाएँ उपलब्ध कराना था । निरीक्षण के पश्चात कलेक्टर ने सभी बिंदुओं पर तत्काल अमल करने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए हैं।

Read More

ममता के मायाजाल में फंसे गरीब किसान,आहत से राहत पाने पहुंचे एस पी दरबार

Posted on :07-Mar-2025
ममता के मायाजाल में फंसे गरीब किसान,आहत से राहत पाने पहुंचे एस पी दरबार

प्रभात मोहंती 

फर्जी स्टाम्प पेपर तैयार कर गरीब किसान की जमीन हड़पने और धमकाने वाली महिला राजधानी रायपुर निवासी श्रीमती ममता शर्मा का आतंक बरकरार

महासमुंद : अक्सर हम देखते है जो सीधे साधे होते है उनको हर कोई डरा धमका कर अपना उल्लू सीधा करने में लगा रहता है किंतु यदि कोई तेज तर्रार हो तो अच्छे अच्छे पहुंच वाले भी उनके सामने घुटने टेक देते है। ऐसा ही एक मामला संज्ञान में आया है । बता दे कि, महासमुंद जिले के पटेवा थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत सिंघनपुर के आश्रित ग्राम बरभाठा निवासी लगभग दो दर्जन ग्रामीणों द्वारा आज जिले के पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह से मिलकर उचित कार्यवाही हेतु शिकायत किए है। ग्रामीण महिला पुरुषों ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुये बताया कि, श्रीमती ममता शर्मा नामक एक महिला जो कि  राजधानी रायपुर निवासी द्वारा लगातार ग्राम बरभाठा के ग्रामीणों के घर घुस कर उन्हें डरा धमका कर जमीन की रजिस्ट्री करने कह रही है। श्रीमती ममता शर्मा के आतंक से भयभीत ग्रामीण घर छोड़ कर भाग रहे हैं। ममता शर्मा द्वारा ग्रामीणों को डराने धमकाने के अलावा सीधे साधे ग्रामीणों की शिकायत पटेवा थाने में कर दी है। जिससे ग्रामीण झूठे केश में फंसा देने के डर से भयभीत हैं। 

ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपे ज्ञापन में लिखा है कि, भू-माफिया दलालों द्वारा ग्राम बरभांठा के ग्रामीण अशिक्षित कृषि मजदूरों से 22 लाख रूपए प्रति एकड़ में सौदा कर प्रत्येक शिकायकर्ता को चेक से दिनांक 28.09.2024 एवं 30.09.2024 को ब्याना की राशि देकर ब्याना देने वाली दलाल श्रीमती आरती और श्रीमती भारती झा एवं दलाल खिलावन ने चेक देते हुए फोटो खीच लिये है । उपरांत 100 रूपये के स्टाम्प जो कम्प्यूटर से पूर्व से टाइप किया हुआ। इकरारनामा जिसमें सौदा रकम का स्थान खाली नगद रूपये खाली स्थान शेष विक्रय रकम दिनांक खाली स्थान 1 अक्टूबर 2010 टाईप से एवं 4 अक्टूबर 2010 की सील लगे दस्तावेज में ग्रामीणों से अंगूठा निशानी व हस्ताक्षर लगवाने के बाद भू-माफिया दलाल आरती भारती झा व खिलावन द्वारा शिकायकर्ताओं को चेक से दी गई।

 चेक देने के बीस दिन बाद लगातार ग्राम बरभाठा आरती भारती झा व खिलावन शिकायकर्ताओं से नगद वापस करने कहने लगे कि, 22 लाख रूपये एकड़ में शिकायतकर्ताओं की कृषि भूमि नहीं खरीदेंगे। इसके उपरांत भू-माफिया दलालों द्वारा जिस इकरारनामा को बनवाया गया था। उनकों नगद राशि के साथ वापस ग्रामीणों द्वारा कर दिया गया।  

गौरतलब है कि, मकर संक्रान्ति 14 जनवरी के बाद रायपुर से कार में एक महिला श्रीमती ममता शर्मा पति संजय शर्मा चार-पांच लोगों के साथ आकर शिकायकर्ताओं को कृषि भूमि की रजिस्ट्री करने कहने लगी तब शिकायतकर्ताओं ने कहा कि, जो चेक से राशि दिए थे, उसे चेक देने वाले हमारे से नगद वापस ले चुके है। हम रजिस्ट्री नहीं करेगे, कहने पर ममता शर्मा व उसके साथ आए चार-पांच व्यक्ति शिकायतकर्ताओं को जाती सूचक गली गलौज करते हुए कहा कि, हम लोग तुम लोगों को गाड़ी में डालकर महासमुंद में रजिस्ट्री करवा के रहेंगे कर धमकाते रहे और यह कहते रहे कि, तुम लोग मुझे नहीं जानते रायपुर के कई बड़े_बड़े नेताओं से तुम्हे पुलिस गाड़ी में डलवा कर मरवा डालूंगी, जेल में सड़ा दूंगी। कहकर लगातार हर तीन-चार दिन से डराते धमकाते रहे। कुछ दिनों बाद पुनः ग्राम बरभाठा में कार से ममता शर्मा नामक महिला चार-पांच दलालों के साथ मिलकर 14 जनवरी से लगातार ग्रामीणों को डराया धमकाया जा रहा है। 
 
शिकायकर्ताओं ने अपने शिकायत में यह भी लिखा है कि ग्राम बरभांठा में श्रीमती ममता शर्मा नामक अपने अन्य महिला व पुरुष मित्रों के साथ दो बार कुछ पुलिस वालों की गाड़ी में पांच-छह पुलिस वालों के साथ ग्राम बरभाठा आकर जबरन दबाव बनाकर रजिस्ट्री कराने धमकी भी दी है।  जिससे सभी शिकायकर्ता पूर्णतः भयभीत हो गए है  शिकायकर्ताओं के नाम के फर्जी दस्तावेज बनवाकर गाड़ी में जबरन बैठाकर महासमुंद में डरा धमकाकर रजिस्ट्री कर हमारी संपत्ति को हड़पने में लगे है। दलाल व फर्जी लोगों के द्वारा शिकायकर्ताओं को साले सतनामी चमार धेड़ की अश्लील गंदी गंदी गाली देकर जबरदस्ती गरीबों की कृषि भूमि को अवैध ढंग से डरा धमका कर रजिस्ट्री करने वाले षडयंत्रकारी दलालों द्वारा किया जा रहा हैं। ग्रामीणों ने शिकायत तत्काल कार्यवाही करने की मांग पुलिस अधीक्षक से की है।(रिपोर्टर मयंक गुप्ता)

Read More

Previous12...39404142434445...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution