× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...40414243444546...7576Next

नेशनल लोक अदालत 08 मार्च को

Posted on :07-Mar-2025
नेशनल लोक अदालत 08 मार्च को

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार
 
श्रम विभाग द्वारा विशेष शिविर का आयोजन 

महासमुन्द : आगामी शनिवार 08 मार्च 2025 को जिला न्यायालय महासमुन्द में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 500 से 1000 पक्षकारगणों के आने की संभावना है। इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा पात्रतानुसार श्रम कार्ड एवं विभिन्न योजनाओं के लिए आवेदन करने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में विभागीय श्रम निरीक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहकर पात्र व्यक्तियों के श्रम कार्ड पंजीयन एवं संचालित योजनाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया संपन्न कराएंगे।

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अंतर्गत पंजीयन कराने हेतु अनिवार्य दस्तावेज में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नियोजन के स्थान पर लिया जाने वाला स्वघोषणा पत्र एवं फोटो शामिल है। इसी तरह छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल अंतर्गत पंजीयन के लिए दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, आय प्रमाण पत्र (पटवारी, सरपंच, पार्षद द्वारा जारी), स्वघोषणा पत्र  एवं लाइव फोटो अनिवार्य है।

श्रम विभाग द्वारा अधिक से अधिक श्रमिकों से अपील की गई है कि वे 08 मार्च को जिला न्यायालय महासमुन्द में आयोजित नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर पात्रतानुसार अपना पंजीयन कराएं और शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

Read More

सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाकर मतदाताओं को प्रताड़ित करने के मामले उजागर

Posted on :06-Mar-2025
सोशल मीडिया पर गलत सूचना फैलाकर मतदाताओं को प्रताड़ित करने के मामले उजागर

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : सोशल मीडिया, एवं व्हाट्सप्प ग्रुप के माध्यम से पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रताड़ित करने, अर्थदंड आरोपित करने एवं गांव तथा समाज से बहिष्कार करने की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। ऐसी ही एक समाचार तहसील कोमाखान अंतर्गत ग्राम पंचायत चिंगरिया से सार्वजानिक रूप से फ़ैल रही है कि, ग्राम पंचायत चिंगरिया के आश्रित ग्राम ग्राम बाम्हणसरा के निवासी एवं एक  मतदाता  तथा उसके परिवार को ग्राम के कुछ व्यक्तियों द्वारा अपने प्रत्याशी को मत नहीं देने का आरोप लगाते हुए धक्का मुक्की, गाली गलौच,  50,000 रूपये का अर्थदंड एवं गांव से बहिष्कार किये जाने के संबंध में  मीडिया के माध्यम से प्रकाशित किया जा रहा था। उक्त बातें जैसे ही जिला प्रशासन  तक पहुंची उनके द्वारा तत्काल इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा से सच्चाई जानने एवं दोषियों पर कार्यवाही किये जाने का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन हेतु अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बागबाहरा श्री उमेश कुमार साहू द्वारा तत्काल तहसीलदार कोमाखान श्री हरीशकांत ध्रुव को मामले की जांच करने के लिए निर्देशित किया गया । अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बागबाहरा के आदेशानुसार तहसीलदार कोमाखान द्वारा थाना कोमाखान के  थाना प्रभारी के साथ संयुक्त रूप से जाँच  प्रारम्भ किया गया। जाँच के दौरान पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाना प्रभारी कोमाखान के समक्ष गांव के ही 05 व्यक्तियों ब्यास नारायण चंद्राकर, श्याम लाल ठाकुर, जगत राम यादव, हेमन पटेल , रेखन साहू के द्वारा पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशी को सहयोग नहीं करने कि बात कहते हुए अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने कि शिकायत किया गया।

शिकायतकर्ता के उक्त शिकायत पर थाना प्रभारी कोमाखान द्वारा सभी आरोपितों के विरुद्ध दण्ड प्रक्रिया  संहिता की धारा  126, 134 बी एन एस एस के तहत इस्तगासा तैयार कर कार्यवाही किये जाने का निवेदन किया गया। थाना प्रभारी कोमाखान के द्वारा जब आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया तब तहसीलदार कोमाखान ने उन्हें सामाजिक समरसता ,समाज के प्रति जिम्मेदारी और लोक तांत्रिक प्रक्रिया के बारे में समझाया, साथ ही किसी भी व्यक्ति को गांव से बहिस्कृत करना अथवा उसे समाज से अलग करने को समाजिक कुरीति एवं उस व्यक्ति के मौलिक अधिकार का हनन होने के बारे में समझाइश दी गई । जिसके पश्चात सभी आरोपितों ने न्यायालय के समक्ष ही अपनी गलती स्वीकार करते हुए न्यायालय एवं पीड़ित व्यक्ति से क्षमा मांगते हुए भविष्य में कभी ऐसी गलती की पुनरावृत्ति नहीं करने का निवेदन किया गया । तत्पश्चात सभी आरोपितों द्वारा 10,000/- 10,000/- का मुचलका एवं बंध पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जिस पर उन्हें 06 माह तक क्षेत्र में  परिशान्ति भंग नहीं करने के शर्त पर रिहा किया गया।

Read More

महासमुंद पुलिस के द्वारा ग्राम कौंवाझर तुमगांव में हुई ट्रक लूट एवं थाना पटेवा में लूट के प्रयास करने वाले गिरोह का खुलासा।

Posted on :06-Mar-2025
महासमुंद पुलिस के द्वारा ग्राम कौंवाझर तुमगांव में हुई ट्रक लूट एवं थाना पटेवा में लूट के प्रयास करने वाले गिरोह का खुलासा।

प्रभात मोहंती 

 मिर्ची पाउडर डाल कर लूट की घटना को देते थे अंजाम।

 थाना तुमगांव में 01 नग ट्रक की लूट,02 नग मोटर सायकल व थाना महासमुंद में 01 नग मोटर सायकल की चोरी की घटना को दे चुके है अंजाम

 लूट व मोटर सायकल चोरी करने वाले 02 आरोपी महासमुुन्द पुलिस के गिरफ्त में।

 आरोपीयों के कब्जे से 02 नग मोटर सायकल कीमती 60000 रूपये जप्त।

 सायबर सेल एवं थाना तुमगांव पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

महासमुंद : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी दिनांक 04-02-25 को मैं अपने मोटर सायकल सुपर स्पेलेण्डर क्रमांक CG 06 GT 7406 में 2.00 बजे डियुटी में सीएचसी तुमगांव आया। मो0सा0 को सीएचसी तुमगांव परिसर में खडी कर लॉक कर डियुटी के लिए अस्पताल अंदर चला गया । शाम करीबन 6.40 बजे आकर देखा तो मेरा मो0सा0 सुपर स्पेलेण्डर जहां खडी किया था वहां नहीं था, अस्पताल परिसर में आस पास पता किया कहीं पता नहीं चला। मेरा मो0सा0 सुपर स्पेलेण्डर काला पीला रंग क्रमांक CG 06 GT 7406 को किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना तुमगांव में अपराध धारा 303(2) बी.एन.एस. का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार थाना तुमगांव क्षेत्र में ग्राम कौवाझर के पास रोड किनारे खडे ट्रक के ड्रायवर से अज्ञात आरोपीयों के द्वारा 1000 रूपये, मोबाईल एवं ट्रक को छीनकर उसके आंख में मिर्च पाउडर छिडके थें एवं थाना पटेवा क्षेत्र में लूट का प्रयास तथा महासमुन्द और तुमगांव से मोटर सायकल चोरी हुआ था कि

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा 02 संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ किया गया जिनके द्वारा अपना नाम (01) लवेश ध्रुव पिता स्व० परदेशी धु्रव उम्र 29 साल निवासी नयापारा वार्ड नं0 08 थाना व जिला महासमुन्द एवं (02) चम्पेश्वर विश्वकर्मा पिता स्व. अवध राम विश्वकर्मा उम्र 30 वर्ष सा. ग्राम परसदा थाना महासमुन्द का निवासी होना बताये। पुलिस की टीम के द्वारा उक्त घटनों के बारे में पूछताछ किया गया जो गोलमोल जवाब देकर पुलिस टीम को गुमराह करते रहे। पुलिस की टीम के द्वारा लगातार पूछताछ किया गया तो अंततः अपराध करना स्वीकार किये और बताया कि

अपने साथी दिनेश देवदास और महिला मित्र चित्रा के साथ मोटर सायकल में परसदा से बैठकर कौवाझर आये थे,कौवाडार में रोड किनारे खडे ट्रक के ड्रायवर से 1000 रूपये, मोबाईल छीनकर उसके आंख में मिर्च पाउडर छिडक दिये जिससे ट्रक ड्रायवर चिल्लाते हुए भागा जिससे हम लोग डर गये मेरे दोस्त दिनेश देवदास मो०सा० में बैठकर आगे भाग गये तो मैं ट्रक को चालू कर चलाते हुए कुहरी मोड होते हुए सिरपुर रोड पर जा रहा था कि पिछे से मेरे दोस्त आये और ट्रक को साईड करवाये और फिर ट्रक को वहीं छोंडकर हम तीनो मोटर सायकल में परसदा आ गये फिर दिनांक 04.2.2025 के शाम करीबन 05.00 बजे मैं अपने दोस्त चम्पलेश्वर विश्वकर्मा के साथ तुमगांव चौक आया और शासकीय अस्पताल तुमगांव से एक मोटर सायकल स्प्लेंडर क० सीजी06जीटी7406 को चोरी कर लाये थे जिसे मैं अपने पास रखा था दिनांक 05.02.2025 को मैं अपने दोस्त चम्पेश्वर विश्वकर्मा के साथ शास० अस्पताल खरोरा महासमुंद से एक मोटर सायकल पैशन प्रो कं० सीजी04एलआर2078 को चोरी कर लाये थे जो चम्पेश्वर अपने पास रखा है। दिनांक 08.02.2025 के अपने दोस्तों के साथ शास० अस्पताल तुमगांव से एक मोटर सायकल आई स्मार्ट कं० सीजी0गे0173 को चोरी कर लाये थे मुझे रूपये की आवश्यकता होने पर दिनांक 03.03.2025 को मोटर सायकल पैशन प्रो कं० सीजी06जीटी7406 को बेचने के लिए कापा तरफ चम्पेश्वर के साथ आये थे मै कुछ समय से अपने दोस्त दिनेश देवदास एवं चम्पलेश्वर विश्वकर्मा एवं महिला मित्र चित्रा के साथ मिलकर क्षेत्र में कई चोरिया किये है। पुलिस की टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से 02 मोटर सायकल कीमती 60000 रूपये जप्त कर थाना तुमगांव में अपराध धारा 303(02) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उक्त प्रकरण में फरार आरोपी की पतासाजी पुलिस की टीम के द्वारा की जा रही है।

यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा गई।

Read More

अपनी पुत्री का आधार अपडेट कराने विधायक स्वयं पहुंचे तहसील कार्यालय

Posted on :06-Mar-2025
अपनी पुत्री का आधार अपडेट कराने विधायक स्वयं पहुंचे तहसील कार्यालय

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा बुधवार को अपनी पुत्री इशिका सिन्हा का आधार अपडेट कराने के लिए स्वयं तहसील कार्यालय के लोक सेवा केंद्र पहुंचे। आम जनता की तरह विधायक ने आधार अपडेशन की प्रक्रिया पूरा कराया। इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि केंद्र के गाइडलाइन के अनुसार नियत समय में अपना आधार कार्ड अपडेट कराना आवश्यक है। 

सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का हमें पालन करना चाहिए। खासकर पहचान पत्र संबंधी नियमों की अनदेखी नहीं करनी चाहिए। इसके लिए हमें स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना चाहिए। वहीं उन्होंने लोक सेवा केंद्र के कर्मचारियों से उनके कार्य संबंधी चर्चा भी की।

Read More

नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कि विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

Posted on :06-Mar-2025
नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कि विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  मंगलवार को महासमुंद जनपद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हुआ। जनपद अध्यक्ष के रूप में भाजपा समर्थित जनपद सदस्य दिशा रामस्वरुप दिवान महासमुन्द जनपद अध्यक्ष एवं हुलसी जितेंद्र चंद्राकर उपाध्यक्ष  निर्वाचित हुईं। इस अवसर पर वें जिला भाजपा कार्यालय में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा एवं भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे। सभी ने उन्हें जीत की बधाई दी। 

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि केंद्र और राज्य में हमारी डबल इंजन सरकार अब ट्रिपल इंजन हो गई है। क्षेत्र के हर एक गांव तक विकास को बढ़ाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को हमें मिलकर साकार करना है। आप सभी के सहयोग से हमने चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया। अब हमें विकास की गंगा बहाना है। केंद्र एवं राज्य की लोक कल्याणकारी योजनाओं को एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना हमारा कार्य होगा। क्षेत्र की जनता को किसी भी प्रकार से वंचित नहीं रखा जाएगा। सभी को योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ साथ हर एक कार्यकर्ताओं को भी कार्य करना है। 

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ नेतागण मोती साहू, रमेश साहू, धरम पटेल, सतपाल सिंह पाली, देवेंद चंद्राकर, राहुल चंद्राकर सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण, महिला मोर्चा के सदस्य, युवा मोर्चा के सदस्य सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थें।

Read More

महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष का सरप्राइज़ विज़िट, राजस्व शाखा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Posted on :05-Mar-2025
महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष का सरप्राइज़ विज़िट, राजस्व शाखा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कांत साहू आज अचानक नगर पालिका राजस्व शाखा में आ धमके। राजस्व शाखा में उपस्थित आधिकारिक, कर्मचारी और टैक्स करदाताओं से मुलाकात कर सभी का कुशल क्षेम जाना। राजस्व कर्मचारियों को हो रही समस्याओं से अवगत होते हुए, प्रतिदिन के राजस्व वसूली प्रपत्र का अवलोकन किया साथी ही राजस्व विभाग के टीम का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें अधिक से अधिक टैक्स वसूली के लिए उत्साहित किया और उपस्थित नागरिकों को नगर पालिका का टैक्स जमा करने के लिए प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्था के लिए वहां की अर्थव्यवस्था एक धुरी समान  होती है जिस प्रकार शरीर में  रीढ़ की हड्डी  होता है उसी प्रकार वित्त की आवश्यक है।

बिना अर्थ व्यवस्था के हम विकास की कल्पना भी  नहीं कर सकते है। आप सभी जोरो के साथ तन और मन से वसूली कार्य पर  लग जाए। नयापारा वार्ड क्रमांक 05 से  आई वृद्ध महिला तिजिया  बाई यादव से कुशाल क्षेम पूछते हुए नगर पालिका में किसी प्रकार की असुविधा न होने की जानकारी ली। अध्यक्ष साहू ने कर्मचारियों को  गर्मी के दिनों में आने वाले सभी करदाताओं के लिए पीने की ठंडा पानी और बैठने के लिए पर्याप्त कुर्सी की व्यवस्था करने की बात अधिकारियों से कही। इस बीच अपने नवनियुक्त युवा अध्यक्ष निखिल कांत साहू को  कर्मचारियों ने अपने बीच पारकर  उत्साह वर्धन करने के लिए पूरे राजस्वशाखा के  कर्मचारियों ने उनका शुक्रिया अदा किया।

Read More

विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम भिथीडीह और सोनासिल्ली के सभी परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

Posted on :05-Mar-2025
विशेष पिछड़ी जनजाति ग्राम भिथीडीह और सोनासिल्ली के सभी परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

19 आवास पूर्ण एवं 14 निर्माणाधीन

पीएमजनमन योजना के माध्यम से आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता बने

पारम्परिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने से आजीविका सुदृढ हुई

महासमुंद : आजादी के बाद पहली बार, महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखण्ड के अंतर्गत स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) ग्राम, भिथिडीह और सोनासिल्ली के 33 पीवीटीजी परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जिनकी कुल जनसंख्या 126 है। इन परिवारों को आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंकिंग सेवाओं, पारंपरिक बांस शिल्प को बढ़ावा देने, और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास निर्माण जैसी सुविधाएं पहली बार प्राप्त हुई हैं। इससे इन परिवारों के जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और उन्हें समाज में एक स्थिर और सम्मानजनक स्थान मिल रहा है। इन सरकारी प्रयासों के द्वारा उन्हें स्वास्थ्य, वित्तीय सेवाओं और आवास के क्षेत्र में पहली बार मूलभूत सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं, जो आजादी के बाद उनका जीवन बदलने में मदद कर रही हैं।

इन 33 परिवारों के सभी सदस्यों का आधार कार्ड और आयुष्मान भारत योजना का स्वास्थ्य कार्ड बनाया गया है। इससे इन परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में भी सहूलियत मिलेगी। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ये परिवार मुफ्त में इलाज और उपचार प्राप्त कर सकते हैं। इन परिवारों को बैंकिंग सेक्टर से भी जोड़ा गया है, ताकि उन्हें वित्तीय सेवाओं का लाभ मिल सके। अब वे बैंक खातों का संचालन कर सकते हैं, सरकारी लाभ योजनाओं का सीधा लाभ ले सकते हैं और अपने वित्तीय लेन-देन को आसान बना सकते हैं। इससे उनका आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है और वे बिना किसी परेशानी के पैसे भेज और प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, इन 33 पीवीटीजी परिवारों को आवास निर्माण की स्वीकृति दी गई है। योजना के तहत 19 परिवारों के मकान पहले ही पूर्ण हो चुके हैं और 14 परिवारों के मकान निर्माणाधीन हैं। इन आवासों के निर्माण से इन परिवारों को रहने के लिए बेहतर, सुरक्षित और आरामदायक घर मिलेंगे। इससे उनकी जीवनशैली में सुधार होगा और वे ठंड, बारिश या अन्य मौसम की चुनौतियों से बच सकेंगे।

इन पीवीटीजी परिवारों के परंपरागत बांस शिल्प को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए गए हैं। स्थानीय बाजारों में इनकी शिल्पकला को प्रस्तुत किया गया है, जिससे इन परिवारों को अपनी कला और उत्पादों के माध्यम से आय प्राप्त हो रही है। यह कदम उनके पारंपरिक हुनर को संरक्षित करते हुए, उन्हें आजीविका के लिए एक स्थिर स्रोत प्रदान कर रहा है। इन सभी प्रयासों से पीवीटीजी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। सरकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन इन परिवारों के जीवन स्तर को उन्नत करने में सहायक साबित हो रहा है। यह प्रयास न केवल उनके जीवन को सरल बना रहे हैं, बल्कि उनकी सांस्कृतिक धरोहर को भी संरक्षित रखने का काम कर रहे हैं

Read More

सफाई कार्य का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

Posted on :04-Mar-2025
 सफाई कार्य का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने शहर के बस स्टैंड, रायपुर रोड मुख्य मार्ग के नालियों की सफाई कार्य का आैचक निरीक्षण किया। उन्होंने बस स्टैंड स्थित सुलभ शाैचालय पहुँचकर कर्मचारी को सफाई का विशेष ध्यान रखने निर्देश दिए। साथ ही रैन बसेरा का निरीक्षण कर सफाई व आवश्यक सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने साहू काॅफी हाउस के समक्ष बड़ी नाली में जमे कचरा तथा मिट्टी को निकलवाकर नियमित सफाई करने की बात कही। इस दौरान पार्षदगण उपस्थित रहे।

Read More

कड़ी मेहनत से प्रयास करें तो विजय निश्चित : निखिलकांत

Posted on :04-Mar-2025
कड़ी मेहनत से प्रयास करें तो विजय निश्चित : निखिलकांत

प्रभात मोहंती 

* क्रिकेट स्पर्धा के समापन में बताैर मुख्य अतिथि शामिल हुए नपाध्यक्ष

महासमुंद:  जय साहाड़ा देवता क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ग्राम शेर में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसके समापन अवसर पर बताैर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू शामिल हुए। इस दाैरान समापन मैच खेलने पहुँचे खिलाड़ियों से श्री साहू ने परिचय प्राप्त किया। खिलाड़ियों व आयोजन समिति के सदस्यों ने नपाध्यक्ष का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

इस अवसर पर नपाध्यक्ष ने खिलािड़यों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल कोई भी हो सद्भावना पूर्वक खेलनी चाहिए। खेल भावना से खेले जाने वाले खेल से आपसी भाईचारा व अपनत्व का विस्तार होता है। जीतने वाले खिलाड़ी अति उत्साहित ना हो आैर हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। आैर अधिक मेहनत से खेल को तराशे तो जीत निश्चित होती है। उन्होंने युवाओं द्वारा आयोजित स्पर्धा पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की गाँवों में सक्रियता प्रशंसनीय है। युवा पीढ़ी आगे आएंगे तो गाँव, समाज व देश का विकास होगा। इस अवसर पर खिलाड़ी गण पप्पू, सोनू, अजय, राकेश, दीपकेश, युवराज, विक्की, कृष्णा, भुनेश्वर, मुकुंद, खिलेश, प्रियांशु, हिरालाल, तुलसी राम आदि उपस्थित थे।

Read More

बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद: योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :04-Mar-2025
बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मिलेगी मदद: योगेश्वर राजू सिन्हा

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  सोमवार को छत्तीसगढ़ सरकार के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने विधानसभा में छत्तीसगढ़ सरकार का वर्ष 2025-26 का एक लाख 65 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया, जो कि वर्ष 2024-25 के बजट एक लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए से 12 प्रतिशत अधिक है। बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए महासमुंद के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि इस बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। बजट के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

बजट के संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि यह बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने वाला बजट है। यह नवाचार, अधोसंरचना और समावेशी विकास को प्राथमिकता देने वाला बजट है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हमारी सरकार ने कई प्रमुख घोषणाओं को पूरा करने के लिए भी बजट प्रावधान किया है, जिसमें कृषक उन्नति योजना के लिए 10 हजार करोड़, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 8500 करोड़, महतारी वंदन योजना के लिए 5500 करोड़, मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के लिए 4500 करोड़, पांच एचपी तक के कृषि पंपों को मुफ्त बिजली आपूर्ति के लिए 3500 करोड़ रुपए सहित अन्य योजनाओं को पूरा करने के लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है, जो कि पिछले साल के बजट से 300 प्रतिशत अधिक है।

बजट में 10 नई योजनाएं

बजट में 10 नवीन योजनाओं की घोषणा की गई है, जिसमें मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना, मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना, मुख्यमंत्री परिवहन योजना, मुख्यमंत्री बायपास एवं रिंग रोड निर्माण योजना, मुख्यमंत्री गृह प्रवेश सम्मान योजना, मुख्यमंत्री गवर्नेस फेलोशिप, सियान केयर योजना, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, अटल सिंचाई योजना, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति तथा राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज के साथ छात्र कौशल कार्यक्रम और वित्तीय निवेश प्रशिक्षण योजना शामिल है।

महासमुंद जिले को बजट से मिली सौगात

महासमुंद जिले को बजट से काफी कुछ मिला है। इसमें जिला उद्योग कार्यालय भवन निर्माण, नवीन नर्सिंग कॉलेज, बहुद्देशीय खेल स्टेडियम निर्माण, जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में सिटी स्कैन मशीन, नवीन साइबर थाना, जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का गठन, बसना के 100 बिस्तर अस्पताल के लिए भवन निर्माण सहित आवास योजना, महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति जैसी योजनाओं में भी जिले के लाभार्थी शामिल हैं।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव

Posted on :04-Mar-2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने मनाया महाशिवरात्रि महोत्सव

 प्रभात मोहंती 

महासमुंद: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय महाशिवरात्रि पर्व को 89 वीं त्रिमूर्ति शिवाजयंती के रूप में मना रहा है। कलयुग और सतयुग के मध्य कल्याणकारी पुरूषोत्तम संगम युग में निराकार ज्योति स्वरूप परमपिता परमात्मा शिव के अवतरण का यादगार महाशिवरात्रि पर्व ब्रम्हा कुमारी ईश्वरीय परिवार बहुत धूमधाम और हर्शोल्लास के साथ मनाया,और शिवरात्रि पर्व का आध्यात्मिक रहस्य समझाया जिस पवित्रता सुख और शांति की आवश्यकता आज के मानव समाज को है वह शिव पिता वर्तमान में राजयोग की शिक्षा के द्वारा अपने बच्चों को प्रदान कर रहे हैं। 

गांव गांव में भी यह सत्य ज्ञान लोगों को दिया जा रहा है, ग्राम पिटियाझर में भी ब्रम्हा कुमारी सुषमा बहन और ब्रम्हा कुमार राजेश भाई मजदूरो और हेमाल भाईयों को परमात्मा के दिव्य अवतरण की खुशखबरी दे रहे हैं, सेवाकेंद्र उपकार भवन में शिव ध्वाजारोहण किया गया, नगर में शिव धवज लेकर श्वेत वस्त्रधारी ब्रम्हा कुमारी भाई बहने परमात्मा के अवतरण का सन्देश दिया। 

Read More

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु संशोधित मेरिट सूची जारी

Posted on :04-Mar-2025
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती हेतु संशोधित मेरिट सूची जारी

प्रभात मोहंती 

दावा आपत्ति 10 मार्च तक आमंत्रित

महासमुंद:  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिले में संविदा भर्ती हेतु जारी मेरिट पात्र एवं अपात्र सूची में संशोधन किया गया है। जिला चयन समिति की बैठक दिनांक 07 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी, जिसमें सूची की पुनः जांच कर पाई गई विसंगतियों को सुधार करते हुए संशोधित मेरिट सूची जारी करने का निर्णय लिया गया।  

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि इसके तहत संशोधित मेरिट पात्र एवं अपात्र सूची अब पुनः जारी की जा रही है। अभ्यर्थी इस सूची को अवलोकन कर सकते हैं। यदि किसी अभ्यर्थी को सूची में कोई त्रुटि या भिन्नता प्रतीत होती है, तो वे 10 मार्च 2025 तक कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति केवल व्यक्तिगत रूप से कार्यालय में प्रस्तुत किया जा सकता है। अन्य किसी भी माध्यम (ईमेल, डाक आदि) से दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। संशोधित मेरिट पात्र एवं अपात्र सूची महासमुंद जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in व (http://www.mahasamund.gov.in) पर उपलब्ध है।
 
Read More

त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव पश्चात अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन हेतु कांग्रेस की बैठक संपन्न।

Posted on :04-Mar-2025
त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव पश्चात अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चयन हेतु कांग्रेस की बैठक संपन्न।

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव संपन्न हो चुके हैं। अब जिला पंचायत व जनपद पंचायत में अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष चुनने के लिए तथा नगर पालिका एवं नगर पंचायत में उपाध्यक्ष का चयन करने हेतु कांग्रेस के प्रमुख नेताओं की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में महासमुंद के जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चयन हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक पूर्व विधायक अमितेश शुक्ला, जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव, नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कातं साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष आलोक चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष मोहित ध्रुव, अरुण चंद्राकर, पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, ग्रामीण अध्यक्ष खिलावन साहू, प्रकाश साकरकर, नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू, जसबीर ढिल्लों, हरदेव ढिल्लों, संजय शर्मा, गुरमीत चावला, सोमेश दवे, ममता चंद्राकर, सुनील चंद्राकर, अमर चंद्राकर, नारायण नामदेव, राजेंद्र साहू, जावेद चौहान, शाहबाज राजवानी, हार्दिक सोना, मानिक राम साहू, जय पवार आदि उपस्थित थे। 

बैठक में त्रिस्तरीय पंचायती राज के सभी संस्थाओं में कांग्रेस के अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष बनाने की रणनीति पर सार्थक चर्चा हुई। पूर्व विधायक अमितेश शुक्ल ने महासमुंद तथा बागबाहरा नगर पालिका में कांग्रेस की जीत के लिए जिला अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर, खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई दी साथ ही साथ जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत में कांग्रेस के अध्यक्ष उपाध्यक्ष बनाने हेतु अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की।

Read More

विभिन्न वार्डों में लोगों के बीच पहुंचे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष

Posted on :03-Mar-2025
विभिन्न वार्डों में लोगों के बीच पहुंचे नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष

प्रभात मोहंती 

महासमुंद: नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू लगातार लोगों के बीच वार्डों में पहुंच रहे हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद विजय जुलूस नहीं निकालने की अपील कार्यकर्ताओं से की थी। जिससे अनेक वार्डों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें अपने वार्डों में आने का आग्रह किया था। कार्यकर्ताओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए श्री साहू नगर के सभी वार्डों में पहुंच रहे हैं। तथा चुनाव में मिले प्रेम व आशीर्वाद के लिए आभार भी व्यक्त कर रहे हैं। इसी बहाने श्री साहू वार्डों की समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं। 

कल 1 मार्च को पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू नगर के वार्ड क्रमांक 21, 24, 25 तथा वार्ड 30 में लोगों के बीच पहुँचे। इन सभी वार्डों में पालिकाध्यक्ष का फुलमाला, ढोल-ताशे व आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर श्री साहू ने वार्डों में पैदल भ्रमण कर वार्ड की जरूरतों व समस्याओं से अवगत हुए। अनेक वार्डों में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट की समस्याएं सामने आई। जिस पर श्री साहू ने कहा कि इस बार शहर के किसी भी वार्ड में जल संकट की स्थिति निर्मित नहीं होने दिया जाएगा। लोगों को पर्याप्त पानी मिले इस पर विशेष ध्यान देकर कार्य होगा। 

वार्डवासियों ने बताया कि पालिका चुनाव के बाद से सभी वार्डों में नालियों की नियमित सफाई हो रही है। पहले सप्ताह - पन्द्रह दिन में कभी कभार ही सफाई कर्मी आते थे। लेकिन, वर्तमान में हर दो दिन के भीतर वार्ड के नालियों की सफाई हो रही है। सभी वार्डों में सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Read More

5 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Posted on :01-Mar-2025
5 मार्च को प्लेसमेंट कैंप, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

महासमुन्द : जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 05 मार्च 2025 को मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11ः00 बजे से दोपहर 2ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा।

इस प्लेसमेंट कैंप में NIIT लिमिटेड द्वारा निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित बैंकों में विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिनमें आईसीआईसीआई बैंक एवं एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के क्रमशः 20 एवं 10 पदों के लिए तथा एचडीएफसी बैंक में वर्चुअल रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पदों के लिए  10वीं, 12वीं एवं स्नातक में 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आवेदक पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 22,000 रुपए से 36,000 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। उक्त पद हेतु आईसीआईसीआई बैंक के लिए 18-25 वर्ष, एचडीएफसी बैंक के लिए 18-28 वर्ष एवं एक्सिस बैंक के लिए 18-30 वर्ष होना आवश्यक है।  इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं स्थल पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। 

Read More

महतारी वंदन योजनाः आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह

Posted on :27-Feb-2025
महतारी वंदन योजनाः आर्थिक सशक्तिकरण की नई राह

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

सिरपुर की कमार जनजातीय महिलाओं के लिए वरदान बनी योजना

आर्थिक तंगी से आत्मनिर्भरता तक का सफर

महासमुंद :  सुशासन का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना होता है। जब कोई नीति या योजना समाज के वंचित वर्गों तक प्रभावी ढंग से पहुँचती है, तो उसका असर न केवल एक व्यक्ति बल्कि पूरे समुदाय पर पड़ता है। ऐसी ही एक पहल “महतारी वंदन योजना“ ने महासमुंद जिले के सिरपुर क्षेत्र की कमार जनजातीय महिलाओं को आर्थिक स्वतंत्रता और सशक्तिकरण की नई राह दिखाई है। 

सिरपुर की रहने वाली श्रीमती केंवरा कमार पहले परंपरागत बांस शिल्प कारीगरी पर निर्भर थीं। यह उनकी आजीविका का मुख्य साधन था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उनका व्यवसाय ठप पड़ गया था। सीमित संसाधनों और बाजार में प्रतिस्पर्धा के कारण उनके लिए गुजारा करना मुश्किल हो रहा था। मगर महिला एवं बाल विकास विभाग से 1000 रुपये प्रतिमाह की सहायता राशि मिलने के बाद उनकी जिंदगी ने एक नया मोड़ लिया। इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने बांस, रस्सी और अन्य आवश्यक सामग्री खरीदनी शुरू की, इससे उनका व्यवसाय फिर से अच्छा चल रहा है, और अब वे अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में सक्षम हो रही हैं।

इसी तरह सिरपुर की ही रहने वाली भामिनी गोस्वामी इस योजना का लाभ उठाकर अपनी बेटी टांसी गोस्वामी के भविष्य को संवार रही हैं। हर माह मिलने वाली 1000 रुपये की सहायता राशि को वे सुकन्या समृद्धि योजना में जमा कर रही हैं। यह छोटी-सी बचत उनकी बेटी के लिए एक मजबूत आर्थिक संबल बन रही है, जो आगे चलकर उसकी उच्च शिक्षा और विवाह में सहायक सिद्ध होगी। भामिनी कहती हैं, “पहले हमारे पास इतनी बचत नहीं होती थी कि हम अपनी बेटी के भविष्य के बारे में सोच सकें, लेकिन महतारी वंदन योजना ने हमें यह अवसर दिया है कि हम अपने बच्चों को एक सुरक्षित और उज्जवल भविष्य दे सकें।“ महतारी वंदन योजना केवल एक आर्थिक सहायता योजना भर नहीं है, बल्कि यह महिलाओं के सशक्तिकरण का आधार भी बन रही है। खासकर दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं के लिए यह योजना किसी वरदान से कम नहीं।

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था मनाएगी 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती, महाशिवरात्रि पर किया विशेष आयोजन

Posted on :27-Feb-2025
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था मनाएगी 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती, महाशिवरात्रि पर किया विशेष आयोजन

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को 89वी त्रिमूर्ति शिवजयती के रूप में मना रहा है,जिस शिव की भक्ति पूजा पाठ सुख शांति की प्राप्ति के लिए सारी दुनिया करती है और उनके इस धरा पर आने के कयास लगाए बैठें हैं। वास्तविक में सर्व धर्म मान्य सर्व आत्माओं के रमपिता वह निराकार परमपिता परमात्मा शिव को अवतरित हुए 89 वर्ष हो चुके हैं। वह निराकार पिता परमधाम से भारत भूमि के आबू पर्वत पर अवतरित हो कर साधारण मानवीय तन का आधार लेकर इस पुरानी कलयुगी सृष्टि का महाविनाश और नई सतयुगी दुनिया की स्थापना का कार्य कर रहे हैं,यह  खुशखबरी ईश्वरीय संदेश विश्व के सातों महाद्विपो में समाज के हर वर्ग को दिया जा रहा है। 

आज़ के दिन को ब्रम्हकुमारी परिवार शिव पिता के अलौकिक जन्मदिन( शिव जयंती)के रूप में बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाता है, अज्ञान नींद में सोया हुआ मानव को जगाने के लिए लोहिया चौक में तीन दिवसीय विशाल 12 फिट लम्बे कुम्भकरण की झांकी सजाई गई है जोकि अज्ञानता का प्रतीक बताया गया है ताकि आज का समाज वर्तमान नाजुक समय को जाने परखे  और राजयोग की शिक्षा ग्रहण कर आने वाले नवयुग में चलने एक सकारात्मक कदम उठाए, सेवाकेंद्र उपकार भवन में सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी प्रीति बहन व ब्रम्हा कुमारी बहनों संग पूरा ईश्वरीय परिवार शिव ध्वजारोहण कर प्यारे शिव पिता को भोग स्विकार कराया तत पश्चात केक कटिंग की गई  गुब्बारे छोड़े गए खुशियां मनाई गई तत् पश्चात श्वेत वस्त्रधारी ब्रम्हा कुमारी भाई बहने शिवलिंग की झांकी सजाकर हाथो में शिव धवज लेकर नगर भ्रमण किया और जन जन को परमात्म अवतरण का सन्देश दिया, माननीय अतिथि युवा  नगर पालिका अध्यक्ष निखिल कान्त साहु जी  महासमुंद द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कुम्भ करण की झांकी  प्रारंभ किया लेज़र शो और चित्र प्रदर्शनी 

Read More

नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ विधायक ने की बैठक, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

Posted on :26-Feb-2025
नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों के साथ विधायक ने की बैठक, विभिन्न विषयों पर की चर्चा

प्रभात मोहंती 

महासमुंद:  नगरीय निकाय महासमुंद चुनाव में पार्षद पद पर निर्वाचित हुए भाजपा पार्षदों से रविवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मुलाकात कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सबसे पहले विधायक श्री सिन्हा ने सभी निर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई दी। इसके बाद अलग अलग वार्ड के पार्षदों से उनके क्षेत्र के संबंध आवश्यकताएं और नगर विकास के लिए आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों के संबंध में भी आवश्यक चर्चा की। पार्षदों ने भी विधायक के सामने अपने विचार रखें। 

इस दौरान भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदगण देवीचंद राठी, हरवंश सिंह (नानू भाई), पवन पटेल, भाऊराम साहू, शुभ्रा शर्मा, माखन पटेल, चंद्रशेखर बेलदार, पीयूष साहू, माधुरी यदु, भारती चंद्राकर, सुनैना ठाकुर, सीता डोंडेकर, धनेश्वरी सोनवानी, कल्पना सूर्यवंशी उपस्थित थें।

Read More

सच का एक ही रास्ता होता है और झूठ फरेब के अनगिनत लेकिन जीत तो सच्चाई की ही होती देर हो सही।

Posted on :26-Feb-2025
सच का एक ही रास्ता होता है और झूठ फरेब के अनगिनत लेकिन जीत तो सच्चाई की ही होती देर हो सही।

प्रभात मोहंती 

प्रेम की नैय्या डूबी - जुगुनू के सामने
तो हितेश की भी कहां चली - नैन पटेल के सामने
 
संस्कृत में एक श्लोक है
काक चेष्टा, बको ध्यानम स्वान निंद्रा तथैव च अल्प हारे गृहम त्यागे  डायमंडम च पंच लक्षणम।

महासमुंद : हारे हुए प्रत्याशियों में ये काबिलियत की कमी थी जिसके कारण इनको जितने के बाद हार का सामना करना पड़ा। हम आपको बता दे कि,एक दिन पहले ही अघोषित जीत की घोषणा के बाद फेसबुक व्हाट्सएप, ट्विटर पर जीत की बधाईयों का दौर चल रहा था। अचानक से पासा पलटा और माहौल में एक खामोशी सी छा गई है।

गौरतलब है कि, महासमुंद जिला पंचायत के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मतदान के बाद जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 में अघोषित रूप से प्रत्याशियों की जीत की घोषणा के बाद बधाई का दौर शुरू हो चुका था। शहर के राजनीतिक विश्लेषक हार जीत का विश्लेषण करने ने जुटे हुए थे। 

लोगों का कहना है कि, जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 के प्रत्याशी प्रेम चंद्राकर ने अपने निकटम प्रत्याशी जागेश्वर जुगनू चंद्राकर को हरा कर जीत का परचम लहरा दिया है। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से हितेश चंद्राकर ने अपने निकटम प्रतिद्वंदी नैन पटेल को हरा कर बाजी मार ली है। जीत की खुशी में मिठाई बांटी गई,  पटाखे फोड़े गए। 

इधर अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नैन पटेल और जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष रिकाउंटिंग और रिटेबुलेशन के लिए आवेदन कर दिया। पूरे शहर में इस बात की चर्चा जोरों पर थी। बताया जा रहा है कि, जागेश्वर जुगनू चंद्राकर अपने निकटतम प्रत्याशी से 6 वोट से हार चुके हैं वहीं नैन पटेल अपने निकटतम प्रतिद्वंदी हितेश चंद्राकर से 159 मत से हार गए हैं। यहीं चर्चा पूरे एक दिन शहर ने चलती रही। आज दिनांक 25 फरवरी को प्रत्याशियों के आवेदन पर नई मंडी के प्रांगण में रिटेबुलेशन का कार्य शुरू हुआ। मंडी प्रांगण में प्रत्याशियों की बौखलाहट देखने को मिली। इस बीच राजनीति महासमुंद शहर से निकलकर राजधानी रायपुर तक पहुंच गई। जिला प्रशासन के अधिकारियों को उत्सुकता रखने वालों का लगातार फोन जाने लगा। गहमागहमी के बीच आखिरकार पूरी कार्रवाई शाम 5 बजे तक पूरी हुई और पूरा पाशा पलट गया और अघोषित जीते हुए दोनों प्रत्याशी हितेश चंद्राकर और प्रेम चंद्राकर की हार हो गई और जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 से जागेश्वर जुगनू चंद्राकर को 31 वोट से जीत की घोषणा करते हुए जिला पंचायत सीईओ एस आलोक ने जीत की बधाई के साथ जीत का प्रमाण पत्र सौंप दिया। वहीं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 से नैन पटेल को 34 वोट से विजयी घोषित कर दिया गया। इस जीत और हार के बीच कहीं खुशी के माहौल में मातम छा गया तो कहीं गम के माहौल में खुशी की लहर छा गई। (रिपोर्टर मयंक गुप्ता) 

Read More

महासमुंद जनपद अंतर्गत नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

Posted on :26-Feb-2025
महासमुंद जनपद अंतर्गत नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

प्रभात मोहंती 

जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4 के सारिणीकरण एवं परिणाम की घोषणा की गई

महासमुंद : जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी श्री एस. आलोक ने आज 25 फरवरी को जिला पंचायत सभाकक्ष में महासमुंद जनपद पंचायत के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को आधिकारिक रूप से प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने सभी विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं दी।

महासमुंद जनपद पंचायत में 23 फरवरी को तीसरे चरण का मतदान संपन्न हुआ था, जिसके बाद मतगणना की प्रक्रिया पूरी की गई। 25 फरवरी को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1, 2, 3 व 4   का सारणीकरण कर विजयी प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा की गई। इस प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित निर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिसमें क्षेत्र क्रमांक 01 से श्री जागेश्वर जुगनू चंद्राकर ,क्षेत्र क्रमांक 02 से श्रीमती सृष्टि  अमर चंद्राकर,क्षेत्र क्रमांक 03 से श्रीमती देवकी पटेल और क्षेत्र क्रमांक 04  से श्री नैन पटेल शामिल है।इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री आशीष कर्मा ,डिप्टी कलेक्टर मिसा कोसले सहित अन्य संबंधित अधिकारी, विजयी अभ्यर्थी एवं उनके अभिकर्ता उपस्थित रहे।

Read More

Previous12...40414243444546...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution