× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...42434445464748...7576Next

राष्ट्रीय चैंपियनशिप ग्वालियर में शामिल होंगे जिले के 03 रग्बी खिलाड़ी।

Posted on :10-Feb-2025
राष्ट्रीय चैंपियनशिप ग्वालियर में शामिल होंगे जिले के 03 रग्बी खिलाड़ी।

प्रभात मोहंती 

महासमुंद :  सब जूनियर नेशनल रग्बी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन ग्वालियर मध्य प्रदेश में दिनांक 11 से 16 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया हैं। रग्बी प्रशिक्षक एवं व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि महासमुंद जिले से अजय प्रकाश साहू पिता ओम प्रकाश साहू नगर पंचायत तुमगांव, कुणाल जांगड़े पिता अजय जांगड़े ग्राम आमावस्, मयंक साहू पिता परसराम साहू तुमगाव का चयन राष्ट्रीय चैंपियनशिप में हुआ हैं जो छत्तीसगढ़ प्रदेश की सब जूनियर बालक टीम में शामिल होंगे। 

राज्य स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन रायपुर में 19 जनवरी को आयोजित किया गया था जिसमें महासमुंद जिला का प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा तथा महासमुंद ने कांस्य पदक जीतने में सफल रही। इससे पहले मयंक साहू व  कुणाल जांगड़े ने 2 बार एवं अजय प्रकाश साहू ने 6 बार राज्य स्तर पर व एक बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रतिनिधित्व किया है। राष्ट्रीय रग्बी 7 में चयन होने पर जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, एबीईओ हिना ढालेन, प्राचार्य पब्लिक स्कूल तुमगांव सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्राचार्य भोरिंग लोकनाथ दीवान, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई, व्यायाम शिक्षक डोलेश होता, व्यायाम शिक्षक छन्नू साहू, रितेश अग्रवाल, उमेंद्र साहू, जीवन साहू, रामनारायण साहू, कमलेश्वरी साहू, पुष्पा साहू, भुवनेश्वरी शुक्ला, तनुश्री देशपांडे, दीप्ति वर्मा, एस. दास, संतोष यादव, मानकी कवर, पूजा साहू, गोपाल साहू, खिलेंद्र साहू, अभिषेक निर्मलकर, राहुल धिवर, भावेश तारक, विनय यादव, पुष्पेंद्र यादव, पार्थ शर्मा, अभिषेक नेहरू, सेवन साहू, प्रीतम साहू, निवेश मन्नाडे, पिंकी धीवर, संघ के खिलाड़ियों एवं जिले के व्यायाम शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Read More

बिरकोनी विद्यालय में हुआ मतदान जागरूकता अभियान, बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील

Posted on :10-Feb-2025
बिरकोनी विद्यालय में हुआ मतदान जागरूकता अभियान, बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील

प्रभात मोहंती 

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज प्रदेश में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव में मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए जागरूक करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। 

कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर पर व्याख्याता गण अनुपमा मानिकपुरी, सन्तराम साहु, चित्रसेन साहु, मनहरन लाल भट्ट, मनीषा तिर्की, निधि अग्रवाल शिक्षक महेन्द्र ध्रुव, रेणुका चंद्राकर, भानेंद्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रही। 

Read More

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने मतदान दलों को मंडी परिसर से शुभकामनाओं सहित किया रवाना

Posted on :10-Feb-2025
कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने मतदान दलों को मंडी परिसर से शुभकामनाओं सहित किया रवाना

प्रभात मोहंती 

कलेक्टर ने ली तैयारियों का जायजा

जिले के 144 मतदान केंद्रों में 11 फरवरी को होगा मतदान

एक लाख 3 हजार 692 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

महासमुंद :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। 11 फरवरी को जिले के 144 मतदान केंद्रों में मतदान होगा। इसमें एक लाख  3 हजार 692 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इसी तारतम्य में कृषि उपज मंडी पिटियाझर परिसर में महासमुंद नगरीय निकाय में सलंग्न मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरित किया गया ।  इसके अलावा अन्य 5  नगरीय निकायों में भी मतदान दलों को  सामग्री वितरण किया गया । कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह महासमुंद जिले के नगरपालिका परिषद महासमुंद के मतदान केंद्रों के लिए मतदान दलों को शुभकामनाओं सहित रवाना किया। उन्होंने मतदान दलों के मतदान कर्मियों से मुलाकात कर उन्हें सफलतापूर्वक अपने जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही  सफलतापूर्वक संपन्न कराने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा।


कलेक्टर श्री लंगेह ने मतदान सामग्री वितरण का सभी स्टालों में जाकर जायजा लिया। उन्होंने मतदान दल कर्मियों से  मुलाकात भी की और उन्हें शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि स्थानीय निर्वाचन में आपकी ज़िम्मेदारी महत्वपूर्ण है। अतः अपनी जिम्मेदारियां का निर्वहन निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण मनोयोग से करें।

आज यहां मतदान सामग्री लेने पहुंचे मतदान कर्मियों ने जिला प्रशासन द्वारा किए गए व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने कहा कि सामग्री प्राप्त करने और रवानगी में किसी भी तरह की कोई कठिनाई नहीं हुई। वहीं मतदान अधिकारीगण निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन के लिए उत्साहित नजर आए।  इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवि कुमार, रविराज ठाकुर,साहू, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर सहित अधिकारीगण मौजूद थे।

 

Read More

GNM नर्सिंग कॉलेज महासमुंद में सुरक्षा जागरूकता पर विशेष सत्र का किया आयोजन

Posted on :07-Feb-2025
GNM नर्सिंग कॉलेज  महासमुंद में सुरक्षा जागरूकता पर विशेष सत्र का  किया आयोजन

प्रभात मोहंती

GNM नर्सिंग कॉलेज महासमुंद में साइबर अपराध  से संबंधित जानकारी देकर, गुड टच और बेड टच,यातायात नियमों की जानकारी,अभिव्यक्ति ऐप एवं डायल 112 की जानकारी दिया। 

महासमुंद : GNM नर्सिंग कॉलेज महासमुंद  में अभिव्यक्ति ऐप, यातायात नियमों एवं साइबर अपराध  से संबंधित जानकारी देकर किया गया जागरूक। उक्त आयोजन नर्सिंग कॉलेज के उपस्थित छात्र छात्राओ एवं प्राचार्य व शिक्षकगण को डीएसपी सारिका वैध सउनि साइमा अम्बेलकर म. प्रा. आर. तरुणा मदनकार व मआर. अन्नू भोई के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप एवं साइबर अपराध तथा गुड टच और बेड टच के बारे में बताया गया। 


 
पुलिस टीम के द्वारा अभिव्यक्ति ऐप एवं साइबर अपराध की जानकारी देते हुए अभिव्यक्ति ऐप के माध्यम से महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज करना तथा आपतकालीन स्थिति में 112 डाॅयल कर त्वरित सहायता किया जा सकता है। इसकी विस्तृत जानकारी दिया गया है। उक्त कार्यक्रम में  GNM नर्सिंग कॉलेज महासमुंद के लगभग 50 छात्र छात्राओं व शिक्षक शिक्षिका  व पुलिस की टीम उपस्थित रहे।

Read More

जागरूक वोटर्स (जाबो) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को नई ईवीएम से दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

Posted on :07-Feb-2025
जागरूक वोटर्स (जाबो) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को नई ईवीएम से दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

प्रभात मोहंती

महासमुंद: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह एवं रिटर्निंग ऑफिसर बागबाहरा के निर्देश पर नगर के वार्ड क्रमांक 10, 11, और 12 में ईवीएम मशीन का प्रचार-प्रसार किया गया। इस जागरूक वोटर्स (जाबो) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को नई ईवीएम मशीन से मतदान करने की प्रक्रिया समझाई गई। इस कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर भूपेंद्र निराला, मनीष अवसरिया एवं गजानंद दीवान बूथ लेवल ऑफिसर के साथ मिलकर मतदाताओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं। कार्यक्रम में ईवीएम मशीन के उपयोग, मतदान प्रक्रिया एवं मतदान के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी जा रही है। मतदाताओं को यह भी बताया गया कि अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए दो वोट डालने होते हैं और मतदान के दौरान पहली बटन दबाने पर छोटी बीप तथा दूसरी बटन दबाने पर लंबी बीप की आवाज आएगी, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि मतदान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय मतदाता उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं और नई ईवीएम मशीन की प्रक्रिया को समझने में रुचि दिखा रहे हैं। इस अवसर पर मतदाताओं से अपील की गई कि वे अपने मताधिकार का उपयोग करें और बागबाहरा नगर में मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सहयोग दें। “मेरे शहर का बढ़ेगा सम्मान, जब होगा शत-प्रतिशत मतदान“ इस अभियान का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना और उन्हें लोकतंत्र के इस पर्व में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

Read More

नेशनल गेम्स उत्तराखंड में शामिल होने पेंटाथेलॉन की टीम रवाना।

Posted on :07-Feb-2025
नेशनल गेम्स उत्तराखंड में शामिल होने पेंटाथेलॉन  की टीम रवाना।

प्रभात मोहंती 

पेंटाथेलॉन खेल में महासमुंद के 4 खिलाड़ी नेशनल गेम्स उत्तराखंड में होंगे शामिल 

महासमुंद : 38 वें नेशनल गेम्स उत्तराखंड का आयोजन देहरादून उत्तराखंड में दिनांक 8 से 14 फरवरी 2025 तक आयोजित हैं, जिसमें महासमुंद जिले के 4 खिलाड़ी शामिल होने आज रवाना हुए। प्रदेश की मॉडर्न पेंटाथेलॉन टीम के खिलाड़ियों को किट वितरण कर उन्हें नेशनल गेम्स में विजयी होने की शुभकामनाएं दीं गई। 

टीम के कोच रवि धनगर, तुलसी राम साहू एवं मैंनेजर रिमा राय शामिल होंगे। डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग ने बताया कि प्रदेश की टीम से महासमुंद जिले से शामिल खिलाड़ियों में मयंक पटेल, ममता धीवर पिता पुरन धीवर, अभिषेक निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर, विजेता जोशी पिता भारत जोशी शामिल हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता नाशिक महाराष्ट्र में आयोजित किया गया था जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर नेशनल  गेम्स के लिए क्वालीफाई किया गया हैं। विगत 10 वर्षों से भोरिन्ग एवं तुमगांव में खेल सेंटर के रूप में संचालित किया जा रहा हैं जिसमें व्यायाम शिक्षक भोरिंग डॉ. सुनील कुमार भोई द्वारा विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें आस पास के ग्राम भोरिंग, अछोली, अमावस, कुकराडीह, खैरझिटी एवं नगर पंचायत तुमगांव के खिलाडी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त करते आ रहे है। विभिन्न खेलों में प्रतिवर्ष लगभग 150 बच्चे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होते हैं। जिसमें से लगभग 40 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होते हैं।

 तुमगांव भोरिंग क्षेत्र को खेल में आगे बढ़ाने के लिए खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे का विशेष योगदान रहा हैं जिनके माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अन्तर्गत संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं साथ ही खेलों को आगे बढ़ाने में निरंतर सहयोग मिलता रहता हैं। जिले के खिलाड़ियों को नेशनल गेम्स उत्तराखंड में शामिल होने पर कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी देव प्रकाश वर्मा, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, प्राचार्य शास. महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद डॉ. करुणा दुबे, विभागाध्यक्ष कॉमर्स अजय राजा, क्रीडा अधिकारी दिलीप लहरे, मुकेश पेंदरिया, कपिल पेंदरिया, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, एबीईओ हिना ढालेन, प्राचार्य भोरिंग लोकनाथ दीवान, के. साहू, पी.साहू, यू आर साहू, जीवन साहू, रामनारायण साहू, संतोष यादव, भुनेस्वरी शुक्ला, दीप्ति वर्मा, तनुश्री देशपांडे, स्मिता दास, मानकी कवर, विवेक मिंज, गोपाल सिंग, अभिषेक नेहरू, निवेश मन्नाडे, प्रीतम साहू, सेवन साहू, जगदीश धीवर, एवन कुमार साहू, ओंकार निषाद, लिशांसु साहू, गौरव साहू, आयुष निर्मलकर, शुभांश शर्मा, समीर यादव, विनय यादव, पुष्पेंद्र यादव, अजय साहू, राहुल धीवर, मनीष कुर्रे, भावेश तारक, नैतिक शर्मा, पार्थ शर्मा

Read More

नगरी निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू की प्रेस वार्ता

Posted on :07-Feb-2025
नगरी निकाय चुनाव को लेकर पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू की प्रेस वार्ता

प्रभात मोहंती

शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीनों को पट्टा समेत कांग्रेस ने किए 34 वायदे

कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने जारी किया कांग्रेस का घोषणा पत्र  

महासमुंद:  कांग्रेस ने सम्पत्ति कर,समेकित कर एवं जलकर उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान, मकान आवंटन प्रक्रिया में सरलीकरण कर आवासहीनों को पात्रता, दशगात्र, बेटी विवाह व अन्य कार्यक्रमों में टैंकर से नि: शुल्क पानी, कन्या विवाह के लिए सामुदायिक भवन नि: शुल्क, शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीनों को पट्टा, स्कूली व महाविद्यालय छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन जैसे 34 वायदों का घोषणा पत्र आज प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय में एक साथ जारी किया।

यहाँ जिला मुख्यालय के कांग्रेस भवन में पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू ने कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करते हुए बताया कि इस नगरीय निकाय चुनाव में तालाबों का संरक्षण व सौन्दर्यीकरण की विशेष पहल, घाटों एवं तालाबों में महिलाओं के लिए चेजिंग रूम,व्यापारिक क्षेत्रों में महिला प्रसाधन की व्यवस्था, महिला सुरक्षा की दृष्टि से चौक-चौराहों व स्कूल-कॉलेज के समीप में सी.सी. कैमरा, ऑटो रिक्शा/ई-रिक्शा के लिए पार्किंग व चार्जिंग की व्यवस्था, श्रद्धांजलि योजना के तहत बीपीएल कार्डधारियों को 2 हजार से बढ़ाकर 5 हजार,निगमों के अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने की दिशा में प्रयास ,सम्पत्तिकर, समेकितकर एवं जल उपभोक्ता शुल्क का घर बैठे भुगतान की सुविधा, मकान आवंटन प्रक्रिया को और सरलीकृत एवं पारदर्शी करते हुए सभी आवासहीनों को पात्रतानुसार मकान ,विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए सर्वसुविधायुक्त नि:शुल्क लाइब्रेरी, आमजनों को दशगात्र, बेटी विवाह जैसे अन्य कार्यक्रमों में पानी टैंकर नि:शुल्क प्रदाय किया जाएगा। यूजर चार्ज का युक्ति-युक्तकरण, शहर को धूलमुक्त बनाने, पौनी-पसारी योजना में महिलाओं को प्राथमिकता, प्रमुख स्थानों पर वेडिंग-जोन चिन्हांकित कर व्यवसाय हेतु उचित स्थान, कन्या विवाह के लिये सामुदायिक भवन  नि:शुल्क उपलब्ध कराना,सामुदायिक भवन की ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम, शासकीय भूमि पर काबिज भूमिहीन व्यक्तियों को भूमि धारण करने हेतु धारणा अधिकार, सरकारी स्कूल एवं आत्मानंद स्कूल में मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि, वार्डों में सर्व-सुविधायुक्त आंगनबाड़ी केन्द्रों का निर्माण, स्कूली एवं महाविद्यालयीन छात्राओं को मुफ्त सेनेटरी नेपकीन,महिला स्वसहायता समूहों को रोजगार देने विशेष पहल, सार्वजनिक स्थलों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा प्रदान करने,संपत्तिकर की राशि नियमित समयावधि पर भुगतान करने पर विशेष छूट, नगर निगमों में पत्रकारों के लिये हाईटेक रेस्ट रूम, प्रत्येक वार्ड में सब्जी बाजार आदि की घोषणा की।  इस दौरान जिलाध्यक्ष डाँ. रश्मि चंद्राकर, पूर्व नपा उपाध्यक्ष मनोजकांत साहू हीरा बंजारे, प्रकाश साकरकर , दाऊलाल चंद्राकर उपस्थित थे।

Read More

नगर पालिका महासमुंद में स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए बीजेपी का घोषणा पत्र किया जारी

Posted on :06-Feb-2025
नगर पालिका महासमुंद में स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए बीजेपी का घोषणा  पत्र  किया जारी

प्रभात मोहंती

महासमुंद : भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश स्तर पर अपना घोषणा पत्र जारी किया है वही नगर पालिका महासमुंद के स्तर पर स्थानीय समस्याओं एवं मांगों को लेकर अपना वचन पत्र जारी कर रही है। पूर्व में श्री डॉ. विमल चोपड़ा अध्यक्ष रहे तब उन्होंने शहर विकास को लेकर अनेक कार्य किए जो आज भी लोगों के दिलों दिमाग पर अंकित है। महानदी से महासमुंद तक पानी का भागीरथ प्रयास भी डॉ. विमल चोपड़ा ने ही किया था। शंकराचार्य भवन, टाउन हाल, संजय कानन, गुरू गोविंद सिंह उद्यान, रविदास उद्यान, डॉ. सुशील सेमुअल उद्यान, ढीढी उद्यान, संजय कानन में टॉय ट्रेन, आदि की व्यवस्था की, वहीं नगर पालिका के 55 कर्मचारियों का नियुक्तिकरण एवं आंगन बाड़ी केन्द्रों में 50 बहनों की भर्ती की। गरीब लोगों को सामाजिक न्याय दिलाने का प्रयास अपनी जान की बाजी लगाकर की।

आगामी 5 वर्षों के लिए एक विकास की दृष्टि को लेकर हमने एक वचन पत्र जारी किया है जिसमें निम्न बातों को पूर्ण करने का वचन हमने दिया है।

घोषणा :-

1. 24 घण्टे पानी की सुविधा

2. गोकुल नगर की स्थापना

3. रिंग रोड की निर्माण

4. नगर निगम की स्थापना

5. नया बस स्टैण्ड का निर्माण

6. सब्जी बाजार का विस्तार एवं पानी निकासी की उत्तम व्यवस्था

7. नहर लिंक रोड का निर्माण

8. नयापारा क्षेत्र में खेल मैदान

9. मच्छर मुक्त शहर हेतु प्रयास

10. मिशन क्लीन सिटी में काम करने वालों को साप्ताहिक अवकाश

11. सितली नाला की सफाई व उसका सौंदर्गीकरण

12. श्रमिक क्षेत्रों में रियायती भोजन शाला की स्थापना

13. सेन्ट्रल लाइब्रेरी (नालंदा परिसर) का उन्नयन

14. महिला बाजार की स्थापना

15. समस्त उद्यानों का पुनर्निमाण

16. रेलवे लाइन के विस्थापितों के लिए मकान

17. शंकर नगर और दलदली रोड पर, रेलवे लाइन पर ब्रिज की व्यवस्था

18. झुग्गी झोपड़ी निवासियों को पट्टा

19. कलेक्टर मौहारी भाटा होते हुए रायपुर रोड निर्माण

20. निराश्रितों के भुगतान का सरलीकरण

Read More

छत्तीसगढ़ में पलायन रोकने हेतु नीति निर्माण पर अहम बैठक संपन्न

Posted on :06-Feb-2025
 छत्तीसगढ़ में पलायन रोकने हेतु नीति निर्माण पर अहम बैठक संपन्न

प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़  राज्य में बढ़ते श्रमिक पलायन को नियंत्रित करने और स्थानीय संसाधनों के प्रभावी उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में यूरोपीय संघ (European Union) के डिप्टी हेड लारेंट ले डनोइस और WHH संस्था से विजय राय की उपस्थिति में विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का उद्देश्य छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के बढ़ते पलायन को रोकने के लिए एक प्रभावी नीति तैयार करना था, जिसे भारत सरकार को सौंपा जाएगा।

बैठक में महासमुंद जिले के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश शुक्ला ने महासमुंद एवं बलौदाबाजार जिलों में हो रहे पलायन पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि रोजगार के सीमित अवसर, कृषि संसाधनों की अपर्याप्तता और औद्योगिक विकास की धीमी गति के कारण स्थानीय श्रमिक मजबूरी में अन्य राज्यों की ओर पलायन कर रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि यदि मनरेगा, केंद्र और राज्य सरकारों की कौशल उन्नयन योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया जाए और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित किए जाएं, तो पलायन की दर को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।

बैठक में वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता भरत भूषण ठाकुर, सुमन साहू, पूरब धुरंधर, पत्रकार एवं छत्तीसगढ़ के अन्य प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। सभी प्रतिभागियों ने स्थानीय संसाधनों के प्रभावी दोहन, लघु उद्योगों को बढ़ावा देने और स्वरोजगार के अवसरों को मजबूत करने पर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि यदि सरकार मौजूदा योजनाओं की निगरानी सुनिश्चित करे और जरूरतमंद लोगों तक इनका लाभ सही ढंग से पहुंचे, तो पलायन को रोकने में सफलता मिल सकती है।

बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि पलायन नियंत्रण के लिए स्थानीय प्रशासन, गैर-सरकारी संगठनों और समाजसेवियों का सहयोग लिया जाएगा। बैठक में हुई चर्चाओं के आधार पर तैयार की गई नीति को जल्द ही भारत सरकार को प्रस्तुत किया जाएगा, ताकि इसे राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जा सके और छत्तीसगढ़ के श्रमिकों को अपने गृह राज्य में ही स्थायी और सुरक्षित आजीविका मिल सके।

Read More

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

Posted on :06-Feb-2025
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश

प्रभात मोहंती

महासमुंद:  नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 की तैयारियों के तहत कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह ने आज पिटियाझर मंडी में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम में मशीनों की कमीशनिंग व मतदान सामग्री वितरण हेतु आवश्यक तैयारी और व्यवस्था करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और उनके सुचारू संचालन के लिए निर्देश दिए। ज्ञात है कि 6 फरवरी को रेंडमाइजेशन के पश्चात मशीनों का कमीशनिंग कार्य 7 फरवरी को किया जाएगा। इस संबंध में 6 नगरीय निकायों के लिए मशीनों को सुरक्षित रखने तत्पश्चात मतदान के लिए वितरण किया जाएगा।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ एस. आलोक, अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू, अपर कलेक्टर रविराज ठाकुर, एसडीएम हरिशंकर पैकरा सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए है।

Read More

चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे तीन डीजे व्हीकल जप्त

Posted on :06-Feb-2025
चुनाव प्रचार-प्रसार कर रहे तीन डीजे व्हीकल जप्त

प्रभात मोहंती

महासमुंद : नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत प्रचार-प्रसार में उपयोग किए जा रहे तीन डीजे वाहनों को जप्त कर महासमुंद थाने में रखा गया है। आज कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी एवं नायब तहसीलदार द्वारा यह कार्यवाही की गई। जप्त किए गए वाहनों में ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति ली गई है परंतु आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि लाउडस्पीकर ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग के लिए सीमा निर्धारित की गई है। साथ ही माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेश के अनुक्रम में अनुमति दी गई है। वर्तमान में किसी भी वाहन में डीजे लगाकर ध्वनि विस्तारक यंत्र की अनुमति नहीं दी गई है। इस तारतम्य में नगरपालिका महासमुंद अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस के अभ्यर्थी का प्रचार-प्रसार कर रहे वाहन सीजी-06, जीएच 3747, भाजपा अभ्यर्थी के प्रचार-प्रसार में लगे वाहन सीजी-06, जीवाई 6045 तथा निर्दलीय प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग वाहन सीजी-06, जीवाई 0478 को जप्त कर महासमुंद थाने में रखा गया है। कलेक्टर ने नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

माननीय उच्च न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशानुसार चुनाव प्रचार हेतु ध्वनि विस्तारक यंत्र उपयोग की अनुमति 01 फरवरी 2025 से 09 फरवरी 2025 तक निम्नलिखित शतों के अधीन रिटर्निंग अधिकारी द्वारा प्रदान किया गया है। जिसके अंतर्गत वर्तमान में नगरपालिका आम निर्वाचन 2025 के तहत आदर्श आचार संहिता प्रभावशील है जिसका पूर्णतः पालन किया जाना आवश्यक होगा। लाउड स्पीकर या ध्वनि विस्तारक यंत्र या अन्य ध्वनि उत्पन्न करने वाले यंत्र का उपयोग सार्वजनिक स्थानों पर किया जा रहा हों तो उसकी सीमा उस क्षेत्र के परिवेशीय ध्वनि पैमाने से 10 डी.बी (ए) से अधिक नहीं होगा या 75 डी.बी (ए) से अधिक नहीं होगा अथवा इनमें से जो भी कम है, उससे अधिक नहीं होगा। अस्पताल, शिक्षण संस्थायें, न्यायालय, आदि के कार्यालयीन अवधि के दौरान 100 मीटर की दूरी तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों तथा पटाखों का उपयोग नहीं किया जायेगा। निर्वाचन प्रचार अभियान के लिए लाउडस्पीकर के उपयोग संबंधी जारी निर्देश के संबंध में लाउडस्पीकर का उपयोग समय रात्रि 10.00 बजे से प्रातः 6 बजे के मध्य नहीं किया जावेगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र की उपयोग हेतु निर्धारित समय सीमा का पालन करना अनिवार्य होगा। इस अनुमति प्रत्रक की मूल प्रति आयोजक को, जब भी सक्षम प्राधिकारी द्वारा मांगा जावे, प्रस्तुत करना आवश्यक होगा। उक्त शर्तों का उल्लंघन पाए जाने की स्थिति में ध्यनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की सशर्त अनुमति स्वमेव निरस्त मानी जायेगी तथा नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी जिसकी जिम्मेदारी स्वयं आयोजक की होगी।

यदि मतदान 11 फरवरी 2025 को होना है तो चुनाव प्रचार 09 फरवरी 2025 की मध्य रात्रि (12ः00 बजे) तक ही किया जा सकता है अर्थात् 09 फरवरी 2025 की रात्रि 12ः00 बजे के पश्चात कोई चुनाव प्रचार नहीं होगा। यहां यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि 09 फरवरी 2025 की रात्रि 10 बजे के पश्चात ध्वनि विस्तारक यंत्रों की अनुमति नहीं होने के कारण रात्रि 10ः00 बजे से 12ः00 बजे के बीच होने वाले चुनाव प्रचार की अनुमति देते समय इन सभी प्रावधानों का ध्यान रखा जावे।

Read More

कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को सावधानी के साथ कमीशनिंग कार्य करने के दिए निर्देश

Posted on :06-Feb-2025
कलेक्टर ने सेक्टर अधिकारियों को सावधानी के साथ कमीशनिंग कार्य करने के दिए निर्देश

प्रभात मोहंती

ईव्हीएम कमीशनिंग के लिए दिया गया प्रशिक्षण

महासमुंद: जिले के सभी 6 नगरीय निकायों के लिए ईव्हीएम की कमीशनिंग का कार्य 7 फरवरी को जिला मुख्यालय में किया जाना है। जिसके लिए सेक्टर अधिकारियों तथा नगरीय निकायों के मास्टर ट्रेनर्स को वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने कहा कि कमीशनिंग का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए इसे पूरी सावधानी के साथ करने के निर्देश दिए। इसमें सेक्टर अधिकारी की भूमिका इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मतदान दिवस पर किसी मतदान केंद्र में कोई मशीन खराब हो गई तो उन्हें वहीं पर ईव्हीएम कमीशनिंग का कार्य करना पड़ सकता है।

जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी ने बताया कि बैलेट यूनिट में अध्यक्ष तथा पार्षद पदों के मतपत्र लगाने के बाद अंदरुनी भाग को धागे तथा एड्रेस टैग से सील करना होगा। कंट्रोल यूनिट में वार्ड नंबर, मतदान केंद्र क्रमांक, अध्यक्ष तथा पार्षद पदों के लिए अभ्यर्थियों की संख्या सेट करना होगा। अंत में सभी मशीनों में 50-50 मत डालकर माकपोल करना होगा। उन्होंने यह बताया कि माकपोल के मतों को परिणाम देखने के बाद क्लीयर करना जरूरी है। मास्टर ट्रेनर संजय मांझी द्वारा सीलिंग प्रक्रिया का डेमो कर दिखाया गया। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर तथा सभी रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

रग्बी प्रतियोगिता में मिला कांस्य पदक।

Posted on :05-Feb-2025
रग्बी प्रतियोगिता में मिला कांस्य पदक।

प्रभात मोहंती

महासमुंद के खिलाड़ियों ने रग्बी में जीता कांस्य पदक।

महासमुंद :  रग्बी एसोसिएशन कोरबा द्वारा सुपर कप सीजन 2 प्रतियोगिता का आयोजन तहसील कार्यालय के पास पाली कोरबा में 01 से 02 फरवरी तक आयोजित किया गया। डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग ने बताया कि जिला रग्बी संघ महासमुंद के 12 खिलाड़ी जगदीश धीवर, ओंकार निषाद, टीम कप्तान लिशांशु साहू, शुभांश शर्मा , समीर यादव, भावेश तारक, राहुल धीवर, अजय साहू, विनय यादव, कुनाल जांगड़े, प्रवीण ध्रुव, रूपेश सहित कोच हितेश ध्रुव, मैनेजर पुष्पेंद्र यादव एवं फिजियो अमन प्रधान शामिल हुए।

प्रतियोगिता में महासमुंद जिले की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया, सेमीफाइनल में महासमुंद को कोरबा ने 2-3 से हराया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में महासमुंद ने बालोद को 3-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। मैच में ओंकार, लिशांसु शुभांश ने अच्छा प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के अच्छे प्रदर्शन करने एवं कांस्य पदक जीतने पर खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार धृतलहरे, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग व खिलाड़ियों ने बधाई दीं।

Read More

राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तु कौशल कला को देखा

Posted on :05-Feb-2025
राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के अध्ययन दल ने सिरपुर में सांस्कृतिक एवं वास्तु कौशल कला को देखा

प्रभात मोहंती

देश विदेश के 16 अधिकारी सिरपुर भ्रमण पर पहुंचे

महासमुंद :  रक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली के अधीन राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के श्रीलंका, मोरेक्को, नाइजेरिया, नेपाल, यूएई सहित देश के 16 सदस्यीय अधिकारियों के दल ने सोमवार को महासमुंद जिले के पर्यटन स्थल सिरपुर का भ्रमण किया। उन्होंने सिरपुर के लक्ष्मण मंदिर, मूर्ति संग्रहालय, सुरंग टीला, तीवरदेव बौद्ध विहार, स्वास्तिक विहार को देखा और प्राचीन कला की सराहना की।

दल के अधिकारियों ने कहा कि बहुत नजदीक से हमने सिरपुर और छत्तीसगढ़ को देखा है। देख कर यह बात समझ आ रही है कि हम पहले से ही जुड़े हुए हैं, यहां पर आकर जानकारी मिली। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सिरपुर की सांस्कृतिक एवं वास्तु कौशल कला की विशिष्टताओं सहित विभिन्न विकास गतिविधियों से अध्ययन दल को अवगत कराया। इस दौरान अध्ययन दलों ने सिरपुर के कला, कौशल और प्राचीनतम रूप को देखकर अभिभूत हुए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक  आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर रवि राज ठाकुर, आर्कियोलॉजिस्ट श्री प्रभात कुमार सिंह, सिरपुर विकास प्राधिकरण के सीईओ राजेन्द्र राव मौजूद थे।

 सिरपुर भ्रमण पर पहुंचे रक्षा अधिकारी दल ने बिहान के महिला स्व सहायता समूह से चर्चा की। इस दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि अब महिलाएं समूह से जुड़कर आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सुदृढ़ और आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। वहीं परिवार के पालन-पोषण में उनकी समान सहभागिता रहती है। दल के अधिकारियों ने समूह के महिलाओं और उनके द्वारा संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए और भी बेहतर ढंग से कार्य निष्पादित करने की बात कही। अधिकारियों ने महिला समूह द्वारा बनाए गए उत्पाद की सराहना की। इस दौरान महिला सदस्यों ने अधिकारियों को बांस की टोकरी में उपहार भेंट किया।

बतादें कि राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय का अध्ययन दल छत्तीसगढ़ में 2 से 7 फरवरी तक रायपुर, महासमुंद, कोंडागांव, बस्तर, भिलाई आदि के महत्वपूर्ण स्थलों का अवलोकन करेंगे। अंडर स्टैंडिंग इंडिया मॉड्यूल के तहत 16 अधिकारियों का दल छत्तीसगढ़ पहुंचा है, जो प्रदेश में विभिन्न पहलुओं सहित राज्य में हो रहे विकास कार्यों और गतिविधियों का अध्ययन कर रहे हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ की भौगोलिक स्थिति, सामाजिक-सांस्कृतिक विशेषताओं सहित जनजातीय बाहुल्य इलाकों के विशेष संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियां के साथ राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, उद्योग, महिला सशक्तिकरण के साथ ही विकास से जुड़े विषयों पर अध्ययन दल द्वारा अवलोकन किया जा रहा है। उस राज्य की भाषा, इतिहास, संस्कृति, ज्ञान विज्ञान आदि को अपनायेगा और उसको पूरे देश के सामने रखेगा। जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दो अलग-अलग राज्यों के लोगों को एक-दूसरे राज्यों की संस्कृति और सभ्यता को समझने एवं अपनाने का मौका मिलेगा जो, निश्चित रूप से पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि करेगा। जिससे आत्मनिर्भर भारत के सपने को बल मिलेगा।

Read More

प्रेक्षक मौर्य ने निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा

Posted on :05-Feb-2025
प्रेक्षक मौर्य ने निर्वाचन की तैयारियों का लिया जायजा

प्रभात मोहंती

महासमुंद:  नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के अंतर्गत जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक जय प्रकाश मौर्य (आई.ए.एस.) ने नामांकन प्रक्रिया के दौरान तैयारियों की समीक्षा हेतु जिला निर्वाचन कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्वाचन की सभी व्यवस्थाओं को उचित तरीके से प्रगति पर पाया गया। इस दौरान प्रेक्षक श्री मौर्य ने ग्राम पंचायत बेमचा के वार्ड नंबर 1 में निर्वाचक नामावली की रेंडम चेकिंग की, जिसमें कुल 20 प्रविष्टियों का सत्यापन किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बेमचा के मतदान केन्द्र क्रमांक 48, 49 और 50 का भी निरीक्षण किया, जहां सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध पाई गईं। रविवार को प्रेक्षक श्री मौर्य ने जिला पंचायत महासमुंद स्थित आरओ कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि यहां नामांकन की प्रक्रिया नियमानुसार संचालित की जा रही है।

प्रेक्षक जय प्रकाश मौर्य ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत मतदान केन्द्रों की सूची और पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान दलों का गठन कर उन्हें 02 एवं 03 फरवरी 2025 को प्रथम प्रशिक्षण दिया गया, जबकि द्वितीय प्रशिक्षण 07 और 08 फरवरी 2025 को प्रस्तावित है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले में धारा 163 लागू कर दी गई है। शस्त्र जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है तथा अन्य सभी प्रतिबंधात्मक आदेश 20 जनवरी 2025 को जारी कर दिए गए थे। आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु जनपद और पंचायत स्तर पर सम्पत्ति विरूपण की कार्रवाई की जा रही है और प्रतिदिन इसका दैनिक प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

चुनाव संबंधी शिकायतों के निवारण हेतु डिप्टी कलेक्टर सृष्टी चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका संपर्क नंबर 07723-223305 है। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी के रूप में डिप्टी कलेक्टर सृष्टि चंद्राकर को नियुक्त किया गया है।

Read More

मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुआ ईवीएम डेमो प्रदर्शन

Posted on :05-Feb-2025
मीडिया प्रतिनिधियों के लिए आयोजित हुआ ईवीएम डेमो प्रदर्शन

प्रभात मोहंती

ईवीएम से मतदान प्रक्रिया की दी गई जानकारी

पूर्णतः पारदर्शी तरीके से होगा मतदान प्रक्रिया - कलेक्टर

महासमुंद:  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकार विनय कुमार लंगेह की मौजूदगी में नगरीय निकाय निर्वाचन-2025 के तहत आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मीडिया प्रतिनिधियों के लिए इलेक्शन रूल और ईव्हीएम डेमो संबंधी मीडिया वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यशाला में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने बताया कि जिले के 6 नगरीय निकायों के अंतर्गत 144 मतदान केन्द्रों के लिए 404 बैलेट यूनिट एवं 202 कंट्रोल यूनिट उपलब्ध है तथा 50 प्रतिशत बैलेट यूनिट एवं 35 प्रतिशत कंट्रोल यूनिट आरक्षित किया गया है। इस बार नगरीय निकायों का निर्वाचन पारदर्शी तरीके से ईवीएम मशीन से होगी। उन्होंने कहा कि ईवीएम जागरूकता के लिए प्रत्येक वार्ड और सार्वजनिक स्थानों पर ईवीएम मशीनों का डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट परिसर में भी कोई भी मतदाता मशीन का अवलोकन कर मॉक पोल कर सकते हैं।

मास्टर ट्रेनर तोषण गिरी गोस्वामी ने ईवीएम डेमो प्रदर्शन में जानकारी देते हुए बताया कि सभी नगरीय निकायों में ईवीएम से मतदान होना है। इस बार के निर्वाचन में एम टू टाइप की मशीनें प्रयुक्त होंगी, जिसमें कंट्रोल यूनिट तथा बैलेट यूनिट का ही प्रयोग होगा। वहीं नगर पालिका  महासमुंद के वार्ड क्रमांक 06 में पार्षद पद के अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होने के कारण एक के स्थान पर दो बीयू का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने ईवीएम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के स्थानीय नगरीय निकायों के निर्वाचन में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जिस इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीन का उपयोग किया जा रहा है वह बहुपद, बहुस्थान वाली ईवीएम है जिसमें एक मतदाता द्वारा दोनों पदों अध्यक्ष एवं पार्षद पद के लिए दो बार बटन दबाकर मतदान किया जा सकता है। मास्टर ट्रेनर ने कंट्रोल यूनिट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि कंट्रोल यूनिट के चार भाग हैं जिनमें डिस्प्ले सेक्शन, कैंडिडेट सेक्शन, रिजल्ट सेक्शन एवं बैलेट सेक्शन होते हैं। इसी तरह बैलेट यूनिट के संबंध में बताया गया कि बैलेट यूनिट में 16 बटन होते है। अंतिम (क्रमांक 16) बटन एंड बटन होता है। मतगणना के लिए मतगणना कक्ष में केवल कंट्रोल यूनिट ही लाई जाएगी।

मास्टर ट्रेनर ने ईवीएम मतदान प्रक्रिया के संबंध में बताया कि मतदान अधिकारी क्रमांक 1 द्वारा मतदाता के सत्यता की पुष्टि के पश्चात मतदान अधिकारी क्रमांक-2 मतदाता रजिस्टर में सुसंगत प्रविष्टि और हस्ताक्षर लेगा। इसी प्रकार मतदान अधिकारी क्रमांक 3 सीयू पर बैलेट बटन दबाकर मत जारी करेगा। जिससे वोटिंग कम्पार्टमेन्ट में सीयू पर लाल बल्ब और बीयू पर हरा बल्ब जलेगा। तत्पश्चात मतदाता मतदान कर सकता है। मतदाता को अध्यक्ष पद के लिए सफेद मत लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा, इसकी पुष्टि के लिए बीप की छोटी आवाज आएगी। इसी तरह पार्षद पद के लिए गुलाबी लेबल में अपनी पसंद के अभ्यर्थी के सामने के खुले बटन को दबाकर मतदान करना होगा। जिसकी पुष्टि के लिए बीप की लंबी आवाज आएगी, जिसका मतलब होगा कि मतदान पूरा हुआ। इस दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने स्वयं डेमो करके मतदान प्रक्रिया से संबंधित अपने संशय को भी दूर किए।

मतदाता के लिए यह बाध्यकारी नहीं है कि वह किस क्रम में मतदान करे। वह दो पदों में से किसी भी पद के लिए मतदान कर सकता है और यह भी अनिवार्य नहीं है कि वह दोनों पदों के लिए मतदान करे। यदि कोई केवल एक पद के लिए मतदान करना चाहे तो वह ऐसा भी कर सकता है। ऐसे में केवल एक मत अंकित होने पर मशीन से अगले मतदाता के लिए मत जारी नहीं हो सकेगा। इसलिए, मतदाता केवल एक मत अंकित करने की स्थिति में मशीन के सबसे नीचे या आखिरी बीयू के सबसे नीचे इण्ड बटन दबाएगा। इस प्रकार मशीन से अगले मतदाता के लिए मत जारी हो सकेगा।
यदि मतदाता केवल एक पद के लिए मतदान करे और एण्ड बटन न दबा पाए, तब मतदान अधिकारी सीयू का पावर बटन बंद करके दोबारा चालू करेगा और मतदान प्रक्रिया जारी रखेगा। यदि मतदाता किसी भी पद के लिए मतदान न करे, तब भी वह इण्ड बटन दबाकर जा सकता है।दो पदों के लिए एक साथ मतदान होने के कारण बीयू में दो पदों के लिए मत लेबल लगे होंगे। नगरपालिका/ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए सफेद रंग का होगा। पार्षद पद के लिए गुलाबी रंग का होगा और इन पर निर्वाचन क्षेत्र (अर्थात वार्ड) का नाम लिखा होगा।

Read More

बसन्त पंचमी पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में माता सरस्वती की पूजा अर्चना।

Posted on :04-Feb-2025
बसन्त पंचमी पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में माता सरस्वती की पूजा अर्चना।

प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज माता सरस्वती की प्रतिमा का पुजा अर्चना कर बसन्त पंचमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सबसे पहले समस्त स्टॉफ के द्वारा पुजा किया गया साथ ही साथ कक्षा दसवीं की छात्राएं खिलेश्वरी साहु, दीप्ति साहु, तारिणी साहु और शिक्षक भानेंद्र सिंह बिसेन ने सरस्वती वन्दना किया, व्याख्याता संतराम साहु और निधि अग्रवाल के द्वारा भी सरस्वती वन्दना किया गया कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया और बताया कि इसी समय से बसन्त ऋतु प्रारम्भ होता है न ज्यादा ठंडी, न ज्यादा गर्मी और न ही बरसात इस समय बहुत ही अनुकुल वातावरण मन को लुभाने वाला होता है, इसी लिए बसन्त ऋतु को ऋतुराज बसन्त भी कहा जाता हैं। 

व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा ने सरस्वती पुजन के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक बताया ,कक्षा दसवीं की छात्रा पूर्वा साहु ने अपना भाषण प्रस्तुत किया इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, चित्रसेन साहु, मनहरन लाल भट्ट, मनीषा तिर्की शिक्षक महेन्द्र ध्रुव, रेणुका चंद्राकर कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय यादव सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे। 

Read More

केंद्र सरकार की बजट से सभी वर्ग का होगा उत्थान

Posted on :03-Feb-2025
केंद्र सरकार की बजट से सभी वर्ग का होगा उत्थान

प्रभात मोहंती.

मोदी सरकार का ये बजट गरीब,युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला है।

महासमुंद:  भारतीय जनता पार्टी के नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष एतराम साहू और स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता लेकर कहा कि केंद्रीय बजट भारत के सुनहरे भविष्य का दस्तावेज है। किसान, युवा, महिला के साथ साथ मध्यम वर्ग और श्रमिक वर्गों के उत्थान के लिए यह बजट ऐतिहासिक हैं। किसानों के लिए यूरिया फैक्ट्री लगाने और को किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने के निर्णय किसानों की तरक्की किए मिल का पत्थर साबित होगा। 

भाजपा जिला अध्यक्ष एतराम साहू ने कहा कि जहां पूर्व की सरकार 2 लाख की आय पर टैक्स लेती थी वहीं मोदी की सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक की आय पर टैक्स में राहत दे दी है। 

प्रेसवार्ता में उपस्थित स्थानीय विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि, देश की मोदी सरकार का ये बजट गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को बढ़ावा देने वाला है। यह बजट सभी वर्गों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने वाला है। प्रेसवार्ता में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, राहुल चंद्राकर, नरेंद्रगिरी एवं आनंद साहू उपस्थित थे। 

रिपोर्टर मयंक गुप्ता

Read More

ये आम आदमी, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है : योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :03-Feb-2025
ये आम आदमी, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है : योगेश्वर राजू सिन्हा

  प्रभात मोहंती.

महासमुंद:  शनिवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया। बजट को लेकर महासमुंद के युवा विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि यह आम आदमी, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति का बजट है। देश के हर वर्ग को ध्यान में रखकर बजट बनाया गया है। इसके लिए वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और पूरे केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हैं।

मीडिया को जारी बयान में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा है कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट का आकार हर साल बढ़ रहा है। इससे देश विकास की राह में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। केंद्रीय बजट के संबंध में उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भरता, समावेशिता और ग्रामीण उत्थान का प्रतीक है। गरीब कल्याण, किसानों की भलाई, महिलाओं के सम्मान व युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।  केंद्रीय बजट में 12 लाख रुपये तक की आय पर आयकर में छूट का निर्णय करदाताओं को बड़ी राहत प्रदान करेगा, जिससे मध्यमवर्गीय परिवारों को आर्थिक स्वतंत्रता मिलेगी। वे अपनी आय का बेहतर उपयोग कर सकेंगे। किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने का निर्णय लिया, जिससे किसानों को लाभ होगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत 1.7 करोड़ किसानों को मदद मिलेगी। हमारे प्रदेश के 27 लाख से अधिक किसान भाइयों को इसका लाभ मिलेगा। बजट में 36 जीवनरक्षक औषधियों और दवाओं को बुनियादी सीमा-शुल्‍क (बीसीडी) से पूरी तरह छूट-प्राप्त दवाओं की सूची में शामिल करने का प्रस्‍ताव है। साथ ही 6 जीवनरक्षक दवाओं को 5% के रियायती सीमा-शुल्क वाली दवाओं की सूची में शामिल करने का भी प्रस्ताव है। जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी।

इसके अलावा युवाओं के लिए स्टार्टअप के लिए 10 हजार करोड़ रुपए का फंड बनेगा, 500 करोड़ रुपए से 3 एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) एक्सीलेंस सेंटर बनेंगे, मेडिकल कॉलेजों में 10 हजार सीटें बढ़ेंगी, 23 आईआईटी में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी, देश में ज्ञान भारत मिशन शुरू होगा, 1 करोड़ मैनुस्क्रिप्ट का डिजिटलाइजेश होगा।इस प्रकार यह बजट विकसित भारत के सपने को साकार करने वाला है। 

Read More

सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप नागपुर हेतु सलेक्शन ट्रायल राजनांदगांव में आयोजित

Posted on :01-Feb-2025
सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप नागपुर हेतु सलेक्शन ट्रायल राजनांदगांव में आयोजित

प्रभात मोहंती

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ प्रदेश सॉफ्टबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन तथा जिला सॉफ्टबॉल संघ राजनांदगांव के तत्वाधान में सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप नागपुर हेतु पुरुष वर्ग में राज्य दल गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल दिनांक 01 फरवरी 2025 को कमला देवी राठी महिला महाविद्यालय राजनांदगांव के खेल मैदान में सुबह 7 बजे से आयोजित किया गया हैं। सॉफ्टबॉल प्रशिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई ने बताया कि महासमुंद जिले से 04 खिलाड़ी चयन ट्रायल में शामिल होने आज महासमुंद से राजनांदगांव के लिए रवाना हुए। राज्य दल गठन हेतु महासमुंद जिले से निवेश मन्नाडे पिता हीरा लाल मन्नाडे, श्रीकांत चतुर्वेदी पिता सुखदेव चतुर्वेदी, आयुष निर्मलकर पिता विजय कुमार निर्मलकर एवं आशीष आवडे पिता महेंद्र आवडे शामिल होंगे। 

सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन नागपुर महाराष्ट्र में 22 से 26 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा। जिसके लिए सलेक्शन ट्रायल में चयन होने पर प्रशिक्षण शिविर एवं चैंपियनशिप में शामिल हो सकेंगे। ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के व्यायाम शिक्षक डॉ सुनील कुमार भोई द्वारा विद्यालय में एवं तुमगांव में नियमित रूप से खेल अभ्यास कराने संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं। जिससे खिलाड़ियों को खेल में आगे बढ़ने एवं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शामिल होने का अवसर मिल रहा हैं। खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन करने खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

Previous12...42434445464748...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution