× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...43444546474849...7576Next

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में छात्रों ने बनायीं VOTE मानव श्रृंखला, मतदान के महत्व पर दिया संदेश

Posted on :01-Feb-2025
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में छात्रों ने बनायीं VOTE मानव श्रृंखला, मतदान के महत्व पर दिया संदेश

प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज आगामी दिनों में होने वाले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए VOTE का मानव श्रृंखला बनाकर जागरूक किया गया और ज्यादा से ज्यादा मतदान हेतु निवेदन किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन  व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहु, व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, सन्तराम साहु, चित्रसेन साहु, मनहरन लाल भट्ट, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की शिक्षक महेन्द्र ध्रुव, रेणुका चंद्राकर, भानेंद्र सिंह बिसेन, कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय यादव सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

Read More

जिले के एक लाख 53 हजार किसानों से 11 लाख टन से अधिक की धान की खरीदी की गई

Posted on :01-Feb-2025
जिले के एक लाख 53 हजार किसानों से 11 लाख टन से अधिक की धान की खरीदी की गई

प्रभात मोहंती

25 अरब़ 31 करोड़ 24 लाख रुपए की धान खरीदी

महासमुंद:  जिले के धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी के अंतिम दिन में अधिकांश किसानों ने अपने धान का विक्रय कर लिया। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 अंतर्गत जिले के 182 उपार्जन केन्द्रों में कुल पंजीकृत किसानों की संख्या 1,62,295 है। जिसमें से अब तक 1,53,132 किसान लाभान्वित हुए। किसानों से 11 लाख 513 टन धान की खरीदी की गई। अब तक 25 अरब 31 करोड़ 24 लाख रुपए की खरीदी की गई। शासन द्वारा 14 नवम्बर से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारंभ किया गया है। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य एवं सहकारिता विभाग के अमला धान खरीदी कार्यों में लगी हुई थी। जिससे किसानों को अपने मेहनत का फायदा मिल सके।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक किया गया। राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग के अमला द्वारा धान खरीदी अवधि में किसानों की समस्या को दूर करते हुए पात्र किसानों का धान क्रय किया गया। इसके साथ ही पंजीयन, रकबा संशोधन, पंजीयन स्थानांतरण, पंजीयन रिस्टोर, नवीन पंजीयन, रकबा समर्पण सुधार, टोकन, नाम सुधार, बैंक खाता संशोधन में आने वाली समस्याओं का निराकरण कर धान खरीदी की गई।

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा धान खरीदी के सुचारू संचालन एवं व्यवस्था के लिए लगातार धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया गया और अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान जिले के उपार्जन केन्द्रों से लगातार राईस मिलर्स एवं परिवहनकर्ताओं द्वारा धान का उठाव अवकाश के दिनों में भी कराया गया। ताकि पंजीकृत कृषक को धान विक्रय करने में किसी प्रकार असुविधा न हो। जिले के अधिकारियों द्वारा लगातार उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई बारदाने, तौल, टोकन आदि की व्यवस्था से धान खरीदी का कार्य पूर्ण किया गया है।

Read More

कलेक्ट्रेट परिसर में डमी ईवीएम के जरिए, आम नागरिकों को दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी

Posted on :01-Feb-2025
कलेक्ट्रेट परिसर में डमी ईवीएम के जरिए, आम नागरिकों को दी जा रही मतदान प्रक्रिया की जानकारी

 प्रभात मोहंती 

डमी ईवीएम से जागरूकता अभियान जारी

महासमुंद: नगरीय निकाय चुनाव 2025 के मद्देनजर कलेक्टरेट परिसर में डमी ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) रखी गई है, जिससे आम मतदाता सहित जनप्रतिनिधि एवं मीडिया कर्मियों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। अपर कलेक्टर व उपनिर्वाचन अधिकारी रवि साहू ने बताया कि निर्वाचन शाखा के कर्मचारी लगातार नागरिकों को ईवीएम के सही उपयोग और मतदान प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दे रहे हैं, ताकि चुनाव के दिन मतदाता बिना किसी संकोच के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। 

इस बार प्रयोग की जा रही ईवीएम अन्य चुनावों में उपयोग होने वाली मशीनों से थोड़ी अलग है। इस मशीन में वोट डालने के बाद पर्ची नहीं निकलती। एक ईवीएम में अधिकतम 13 उम्मीदवारों और 1 नोटा का विकल्प होता है। यदि किसी वार्ड में उम्मीदवारों की संख्या 13 से अधिक होती है, तो अतिरिक्त ईवीएम जोड़ी जाएगी। डमी ईवीएम के इस प्रदर्शन के जरिए नागरिकों को न केवल मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है, बल्कि उन्हें यह भी बताया जा रहा है कि ईवीएम में “एंड“ बटन दबाने की आवश्यकता नहीं है। मतदाता को केवल दोनों पदों (अध्यक्ष और पार्षद) के लिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार का बटन दबाना होगा, जिससे मतदान प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

इस बार के नगरीय निकाय चुनाव में अध्यक्ष और पार्षद दोनों पदों के लिए ईवीएम से मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को और अधिक स्पष्ट करने के लिए निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए वोट डालने पर हल्की बीप की आवाज आएगी। पार्षद पद के लिए वोट डालने पर लंबी बीप सुनाई देगी, जो मतदान के सफलतापूर्वक पूरा होने का संकेत होगा।यह पहल नागरिकों में मतदान प्रक्रिया की समझ बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के लिए की गई है। निर्वाचन शाखा के अधिकारी लगातार नागरिकों को ईवीएम से मतदान करने का तरीका समझा रहे हैं, ताकि कोई भी मतदाता चुनाव के दिन भ्रमित न हो। इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर मतदाता स्वतंत्र रूप से और बिना किसी झिझक के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Read More

महासमुन्द में शहीद दिवस पर गांधी चौक पर महात्मा गांधी (बापू) को दी श्रद्धांजलि।

Posted on :31-Jan-2025
महासमुन्द में शहीद दिवस पर गांधी चौक पर महात्मा गांधी (बापू) को दी श्रद्धांजलि।

प्रभात मोहंती

महासमुंद:  शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (बापू) एवं देश की आजादी में हुये शहीद क्रांतिकारियों को जहाँ महासमुन्द  छत्तीसगढ़ के गांधी चौक पर स्थापित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं मोमबत्ती प्रज्वलित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं खानौरी बार्डर जिला संगरूर, पंजाब में  26 नवम्बर 2024 से अनशन पर बैठे गैर राजनीतिक दल के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में भी मोमबत्ती प्रज्वलित की गई l काका पार्टी एवं क्षेत्रीय किसान संगठनो के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम संपन्न हुआ l कार्यक्रम का शुभारंभ देश के राष्ट्रगान से किया गया तत्पश्चात गांघी जी के प्रिय भजन वैष्णो ज़न तो तेने कहिये एवं रघुपति राघव राजा राम की धुन बजायी गयी  l 

ज्ञात हो देश के किसान 13 फरवरी 2024 से एमएसपी की गारंटी के साथ-साथ अपनी 13 सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलनरत हैं। आन्दोलन में वर्तमान में 112 से अधिक किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि विरोधी नीति के खिलाफ़ आमरण अनशन पर हैं , जिसमें से प्रमुख किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 64 वां दिन है l शहीद दिवस के अवसर पर  गांधी चौक पर आयोजित देश की आज़ादी के लिए हुये शहीदों को श्रद्धांजलि देने एवं किसान आंदोलन के समर्थक हैं में मोमबत्ती प्रज्वलित की गई l 

सभा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता व किसान नेता दाऊलाल चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रहास चंद्राकर, कांग्रेस नेता एवं साहू समाज के पदाधिकारी रवि साहू, अपना दल के प्रदेशाध्यक्ष श्रीधर चंद्राकर, आम आदमी पार्टी के छ. प्र. कार्यकारिणी पदाधिकारी भूपेंद्र चंद्राकर, काका पार्टी के वरिष्ठ किसान मुरली दाऊ, काका पार्टी के प्रबंधक भागवत प्रसाद शर्मा, अध्यक्ष डॉ उमेश, सुदेश गोतमारे, , बलराम लालवानी, शकील लोहानी, अनिरुध्द चंद्राकर, भूपेंद्र चंद्राकर,  छत्तीसगढ़ जनादेश के सम्पादक के पी साहू, ,लाला चंद्राकर, अशोक बरड़िया, राजू बरड़िया, उत्तम बरड़िया, सुभाष बाफना, नीलम पारख, खिलावन चंद्राकर, भरत लाल, भरत बुंदेल, प्रवीण खन्ना, मोती बरड़िया, ओम प्रकाश ( भोरिंग) धरम गोलछा, अजय चोपड़ा, दिलीप मालू, मनोज साहू के अलावा अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारीगण विद्यार्थीगण उपस्थित रहे l

Read More

रग्बी प्रतियोगिता कोरबा में हिस्सा लेंगे जिले के खिलाड़ी।

Posted on :31-Jan-2025
रग्बी प्रतियोगिता कोरबा में हिस्सा लेंगे जिले के खिलाड़ी।

प्रभात मोहंती

महासमुंद : रग्बी एसोसिएशन कोरबा द्वारा रग्बी सुपर कप सीजन 2 प्रतियोगिता का आयोजन तहसील कार्यालय के पास रग्बी स्टेडियम पाली कोरबा में दिनांक 01 से 02 फरवरी 2025 तक आयोजित किया गया हैं।

डॉक्टर सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग ने बताया कि जिला रग्बी संघ महासमुंद के 12 खिलाड़ी जगदीश धीवर, ओंकार निषाद, टीम कप्तान लिशांशु साहू, शुभांश शर्मा , समीर यादव, भावेश तारक, राहुल धीवर, अजय साहू, विनय यादव, कुनाल जांगड़े, प्रवीण ध्रुव, रूपेश सहित कोच हितेश ध्रुव, मैनेजर पुष्पेंद्र यादव एवं फिजियो अमन प्रधान शामिल होंगे।

विदित हो कि महासमुंद जिले में रग्बी खेल का नियमित अभ्यास शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोरिंग, तुमगांव में किया जाता हैं। अच्छे प्रदर्शन करने के लिए खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज कुमार धृतलहरे एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

महासमुंद एवं तुमगांव नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु गठित 92 मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

Posted on :31-Jan-2025
महासमुंद एवं तुमगांव नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु गठित 92 मतदान दलों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रभात मोहंती

कलेक्टर ने प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा सभी शंकाओं का समाधान करने के दिए निर्देश

महासमुंद: नगर पालिका महासमुंद एवं तुमगांव नगर पंचायत में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए गठित 92 मतदान दलों के पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक एक, दो एवं तीन का प्रशिक्षण वेडनर मेमोरियल स्कूल, महासमुंद में तथा बागबाहरा नगर पालिका के लिए गठित 160 मतदान कर्मियों का  प्रशिक्षण  बागबाहरा में आयोजित किया गया।  

इस प्रशिक्षण का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी विनय कुमार लंगेह ने मतदान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने तथा सभी शंकाओं का समाधान कर प्रशिक्षण स्थल से जाने का आग्रह किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी मतदान अधिकारी ईवीएम के संचालन, मॉक पोल एवं सीलिंग की प्रक्रिया को स्वयं अभ्यास करके सीखें, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कठिनाई न हो। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी रवि कुमार साहू ने भी मतदान दलों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में एसडीएम हरिशंकर पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सृष्टि चंद्राकर, नोडल अधिकारी नंदकिशोर सिन्हा, जिला मास्टर ट्रेनर तोषण गिरि गोस्वामी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर सिन्हा एवं बीआरसी जागेश्वर सिन्हा भी उपस्थित रहे।  

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर द्वारा मतदान अधिकारियों को ईवीएम के संचालन, मॉकपोल की प्रक्रिया, वीवीपैट से जुड़ी तकनीकी जानकारी एवं सीलिंग प्रक्रिया का व्यवहारिक अभ्यास कराया गया। चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संचालित करने के लिए कर्मचारियों को निर्वाचन नियमों और दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।

Read More

जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक 07 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया

Posted on :31-Jan-2025
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक 07 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया

प्रभात मोहंती

महासमुंद:  त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य पद के लिए अब तक कुल 07 अभ्यर्थी द्वारा नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया गया है। जिला पंचायत महासमुंद अंतर्गत निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 4 के लिए तीन अभ्यर्थियों नैन पटेल, खिलावन साहू एवं थानसिंह दीवान ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया। इसी तरह निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 5 के लिए पुष्पेन्द्र चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए सीमा लोकेश नायक एवं क्षेत्र क्रमांक 13 के लिए बंशी तांडी ने नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किया है।

नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि सोमवार 03 फरवरी 2025 है। इसके बाद नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 04 फरवरी 2025  को होगी, और प्रत्याशी अपना नाम गुरुवार 06 फरवरी 2025 तक वापस ले सकते हैं।

Read More

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में गांधी जी को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन धारण

Posted on :31-Jan-2025
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी  में गांधी जी को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन धारण

प्रभात मोहंती

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीद दिवस के अवसर पर विद्यालय में उपस्थित समस्त छात्राओं और स्टॉफ के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा के दुष्परिणाम से अवगत करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन करते व्याख्याता परस राम सिन्हा ने बताया कि नशा ही नाश की जड़ हैं। नशा करने से बचना चाहिए और दूसरे को भी नशा नहीं करने की सलाह देना चाहिए । बीड़ी, सिगरेट, गांजा, सिरप, सिलोसन, शराब का सेवन करने से फेफड़ों, यकृत, गुर्दे, मानसिक समस्या इत्यादि से व्यक्ति पीड़ित हो सकता हैं और जान भी जा सकती हैं। साथ ही साथ सभी से निवेदन किया गया कि वो भी अन्य लोगों को जागरूक कर नशा के दुष्परिणाम से  अवगत करवाए।

इस अवसर पर कक्षा नवमी की छात्रा सिद्धी साहु ने बताया कि तंबाकू में निकोटिन नामक विषैला पदार्थ पाया जाता है,जो शरीर को उत्तेजना प्रदान करता है और विभिन्न प्रकार की बीमारी उत्पन्न कर सकता हैं। नवमी से ही हरिना साहु और भुमि साहु ने भी नशा के दुष्परिणाम से संबंधित विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य टामेश्वरी साहु ने बताया कि नशा करने वालो के परिवार में शान्ति नहीं होती हमेशा लड़ाई झगड़े होते रहते हैं।, व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा ने महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए छुआछूत निवारण अभियान के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किए  इस अवसर पर व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी, चित्रसेन साहु, निधि अग्रवाल शिक्षक रेणुका चंद्राकर कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय यादव सहित समस्त छात्राएं उपस्थित रहे।

Read More

मौनी अमावस्या के अवसर पर हुआ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं हवन कार्यक्रम

Posted on :30-Jan-2025
मौनी अमावस्या के अवसर पर हुआ पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक एवं हवन कार्यक्रम

प्रभात महंती

महासमुंद:  बुधवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर बीटीआई रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट परिसर में एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा सपत्नीक शामिल हुए। सुबह पुरोहितों द्वारा रुद्राभिषेक करवाया गया, इसके बाद हवन पूजन संपन्न हुआ। अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

बुधवार को मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक एवं हवन पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक शुरू हुआ। पुरोहित द्वारा मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न करवाया गया। पूजन में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं ने पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके पश्चात हवन पूजन आरम्भ हुआ। सभी ने मिलकर हवन में आहूति दी। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही रुद्राक्ष वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक व नगर पालिका महासमुंद के भाजपा प्रत्याशी डॉ विमल चोपड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू, वरिष्ठ नेता संदीप दीवान, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिका, मंडल महामंत्री प्रकाश शर्मा, पप्पू पटेल सहित भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशी व अन्य नेतागण, पदाधिकारीगण उपस्थित थें।

Read More

कलेक्टर श्री लंगेह का कार्यालयों में सतत् निरीक्षण जारी

Posted on :29-Jan-2025
कलेक्टर श्री लंगेह का कार्यालयों में  सतत् निरीक्षण जारी

प्रभात महंती
समय से पांच मिनट पहले डीईओ ऑफिस पहुंचे कलेक्टर

जिला शिक्षा कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

अनुपस्थित कर्मचारियों को मिलेगा नोटिस

सभी शासकीय कार्यालय समय पर खुले और अधिकारी कर्मचारी समय पर पहुंचे - कलेक्टर

महासमुंद:  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह  का शासकीय कार्यालयों में सतत् निरीक्षण जारी है। निरीक्षण के दौरान स्वयं 5 मिनट पहले पहुंच जाते है और दैनंदनी लेकर  हाजिरी लेते हैं। उनके औचक और सतत् निरीक्षण से प्रशानिक काम काज में कसावट और कार्यालयों में उपस्थिति देखने को मिल रही है ।  कलेक्टर श्री लंगेह आज  बुधवार सुबह ठीक 9.55 बजे जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय पहुंचे और  कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। दैनंदिनी लेकर स्वयं हाजिरी लिए ।उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालय की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। 

इस दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।अनुपस्थित कर्मचारियों में मुख्य लिपिक श्री एल. आर. तारम, वरिष्ठ लेखा परीक्षक श्री एस. जे. कुरैशी, सहायक ग्रेड-01 श्री चैन सिंह दीवान, सहायक ग्रेड-02 श्री मनोज पुरी गोस्वामी, और डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री श्याम लाल साहू शामिल हैं।कलेक्टर श्री लंगेह ने इस अनुशासनहीनता को गंभीरता से लेते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। साथ ही, उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आवश्यकतानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक भी मौजूद थे।

इसके अलावा, उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी श्री बी. आर.सावंत को निर्देश दिए कि कार्यालय में अनुशासन बनाए रखा जाए और सभी कर्मचारी समय पर उपस्थित रहें। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा स्वीकार्य नहीं होगी ।

Read More

महासमुंद में चुनावी महाकुंभ का आगाज, सभी राजनीति पार्टियों का आज नामांकन..

Posted on :29-Jan-2025
महासमुंद में चुनावी महाकुंभ का आगाज, सभी राजनीति पार्टियों का आज नामांकन..

प्रभात महंती

 किसके सर होगा नगर पालिका का ताज

जिले में अपना वर्चस्व बनाएं रखने नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरे शाम शाम के साथ किया शक्ति प्रदर्शन...

महासमुंद : महासमुंद वैसे तो हमारा महासमुंद हमेशा सुर्खियों में रहने वाला शहर है। इस शहर का कोई भी चुनाव हो अलग ही माहौल में तब्दील हो जाता है जो किसी महोत्सव से कम नहीं आंका जा सकता। वैसे भी 144 साल बाद प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ में सब डुबकियां लगाने जा रहे है। ठीक उसी प्रकार नगरीय निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष से लेकर वार्ड पार्षद पद के लिए नामांकन की आज आखिरी तारीख में सभी बढ़ चढ़ कर डुबकियां लगाने अंतिम दिन में अपना अपना नामांकन दाखिल किया। 

बता दे कि, आज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिये नामांकन के आखिरी दिन। भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी. निर्दलीय प्रत्याशीयों ने दल बल, ठोल, बाजे के साथ नामांकन दाखिल किया है। वहीं राजनीतिक पार्टियों के खेल खराब करने उतरे निर्दलीयों ने भी आज जमकर शक्ति प्रदर्शन किया है। 

श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग नगर पालिका परिषद अध्यक्ष- निर्दलीय प्रत्याशी 

आज कांग्रेस से बागी होकर नगर पालिका अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग और उनके पति त्रिभुवन महिलांग दोनों ने अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय के रूप में नामांकन भर कर सभी को चौंका दिया हैं। कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे राशि त्रिभुवन महिलांग ने कहा कि महासमुंद की जनता चाहती है कि मैं फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ूं। मैंने अपने ढाई साल में जो आम जनता की सेवा की है जिसके चलते नगर की जनता चाहती है के मैं चुनाव लड़ूं। 

पंकज साहू अध्यक्ष- प्रत्याशी आम आदमी पार्टी 

आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज साहू ने आज नगर के सभी वार्ड पार्षद प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया है। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी पंकज साहू ने कहा कि महासमुंद नगर पालिका में जिस तरह से आम जनता के राशि का दुरुपयोग किया है। वैसा हम होने नहीं देंगे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को महासमुंद की जनता चुनती है तो हम शहर को एक ईमानदार पालिका देने का वादा करते हैं।

डॉक्टर विमल चोपड़ा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष भा. ज .पा. प्रत्याशी।

भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी डॉक्टर विमल चोपड़ा भी आज पूरे 30 वार्डों के प्रत्याशियों के साथ अपना परचा दाखिल करने दलबल के साथ पहुंचे। डॉक्टर विमल चोपड़ा के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद प्रकाश चंद्राकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी बतौर चुनावी मैदान पर हैं। डॉक्टर विमल चोपड़ा ने कहा, पार्टी  का फैसला सर्वोपरी है। जिनकी निष्ठा भाजपा पर है वो भाजपा में हैं। डॉक्टर विमल चोपड़ा ने आगे कहा कि चुनाव भाजपा लड़ रही है और जीत भाजपा की होगी। 

निखिलकांत साहू नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के युवा प्रत्याशी- निखिल कांत साहू ने पूरे दलबल के साथ अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे, उनके साथ पूर्व विधायक और कांग्रेस की जिला अध्यक्ष डॉक्टर रश्मि चंद्राकर भी उपस्थित थी। निखिल साहू ने कहा कि, छत्तीसगढ़ राज्य बने 24 साल हो गए लेकिन महासमुंद का विकास नहीं हो पाया। विकास ही हमारा मुद्दा है और उन्हीं मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच जाएंगे। कांग्रेस पार्टी ने मुझे सर्वे के आधार पर अपना प्रत्याशी बनाया और मैं इसमें खरा उतरूंगा ।

Read More

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिरकोनी विद्यालय में छात्रों और कर्मचारियों ने किया मतदान के प्रति जागरूकता का संकल्प

Posted on :24-Jan-2025
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिरकोनी विद्यालय में छात्रों और कर्मचारियों ने किया मतदान के प्रति जागरूकता का संकल्प

प्रभात महंती

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज विद्यालय के समस्त छात्राओं और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर  वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम थीम के आधार पर शपथ दिलवाया गया। 

शपथ दिलवाने की कार्यवाही व्याख्याता श्रवण कुमार सिन्हा के द्वारा सम्पन्न करवाया गया ,  व्याख्याता संतराम साहु ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुए मतदान के प्रति जागरूक किया,कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया और समस्त छात्राओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बधाई देते हुए अपने भविष्य निर्माण के लिए अनुशासित रहकर मेहनत करने हेतु प्रोत्साहित किया और यह भी बताया कि आज ही के दिन नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा लिखे गए जन गण मन को भारत के राष्ट्रगान के रूप में 24 जनवरी 1950 को अपनाया गया था। 

इस अवसर पर विद्यालय के व्याख्याता गण रागिनी चन्द्राकर, अनुपमा मानिकपुरी,  चित्रसेन साहु, मनहरन लाल भट्ट, निधि अग्रवाल, मनीषा तिर्की, शिक्षक भानेंद्र सिंह बिसेन कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी, अजय यादव सहित विद्यालय के समस्त छात्राएं उपस्थित रहे

Read More

गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

Posted on :24-Jan-2025
गणतंत्र दिवस के पूर्व मिनी स्टेडियम में की गई फुल ड्रेस रिहर्सल

प्रभात महंती

महासमुंद :  गणतंत दिवस के लिए आज कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ,जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक ,और उप पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पांडेय की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। पूर्वाभ्यास में रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप के नेतृत्व में पुलिस, नगर सैनिक, एनसीसी एनएसएस की कुल 11 टुकड़ियों ने परेड की सलामी दी। रिहर्सल  स्थानीय मिनी स्टेडियम में आयोजित की गई। इस अवसर पर  जिला पंचायत सीईओ श्री एस आलोक  बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे।

मिनी स्टेडियम में रिहर्सल सुबह 9.00 बजे शुरू हुई। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया। आज उनकी भी अंतिम रिहर्सल की गई। समारोह का मुख्य आकर्षण 14 स्कूलों के लगभग 900 बच्चों द्वारा एरोबिक्स जुंबा पीटी प्रदर्शन होगा। इसके अलावा 13 विभागों की झांकी निकाली जाएगी। शहीद के परिजनों का सम्मान व उत्कृष्ट कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर कलेक्टर ने तैयारी का जायजा भी लिया और आवश्यक निर्देश दिए ।इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू , अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैकरा तहसीलदार के के साहू एवं संबंधित अधिकारी - कर्मचारी मौजूद थे।

ज़िला मुख्यालय के मुख्य समारोह में खाद्य मंत्री श्री दयाल दास बघेल ध्वजारोहण करेंगे

 जिले में 26 जनवरी 2025 (गणतंत्र दिवस) पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। गणतंत्र दिवस के मौके पर ज़िला मुख्यालय महासमुंद के मुख्य समारोह में प्रदेश के खाद्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने यहां सभी तैयारियों का जायजा लिया एवं आवश्यक निर्देश दिए।

Read More

गरीबों को स्वामित्व कार्ड के साथ आवास योजना का लाभ बीजेपी की देन - येतराम साहू

Posted on :23-Jan-2025
गरीबों को स्वामित्व कार्ड के साथ आवास योजना का लाभ बीजेपी की देन - येतराम साहू

प्रभात महंती

महासमुंद:  भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष एतराम साहू और विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज प्रेसवार्ता लेकर कहा कि मंत्र 'हमने बनाया है, हम ही सँवारेंगे" के साथ राज्य में विकास का नया अध्याय लिखा है। केंद्र और राज्य, दोनों में भाजपा सरकार ने जो अद्भुत कार्य किए हैं, वह जनता के सामने हैं। हमने बीते एक साल में जो वादे किए, उन्हें पूरा कर यह साबित किया है कि भाजपा केवल बोलती नहीं, बल्कि करके दिखाती है। अब हम इस मंत्र को लेकर नगर पालिका, नगर निगम और जिला परिषद स्तर तक पहुंच रहे है, ताकि हर शहर, हर वार्ड, और हर गली, यहां तक कि हर घर में विकास की यह गूंज सुनाई दे। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ के हर नागरिक को स्वच्छ, सुंदर, और समृद्ध जीवन प्रदान करना है। कांग्रेस के भ्रष्टाचार और कुशासन के विपरीत, भाजपा हर स्तर पर पारदर्शी और जवाबदेह शासन देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह चुनाव सिर्फ नगर निगमों में प्रतिनिधि चुनने का अवसर नहीं है, बल्कि यह छत्तीसगढ़ के शहरों के भविष्य को संवारने और हर नागरिक के लिए एक स्वच्छ, सुंदर और समृद्ध कल सुनिश्चित करने का मौका है।

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता को हमेशा निराश किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव और 2019 के शहरी निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बाद, कांग्रेस ने जनहित के वादों को पूरा करने के विपरीत भ्रष्टाचार और कुशासन का नया अध्याय लिखा। कांग्रेस के शासनकाल में विकास के कार्य ठप कर दिए गए। छत्तीसगढ़ में पिछले पाँच वर्ष में शहरी क्षेत्रों में भी कांग्रेस का कब्जा था, और कांग्रेस के कार्यकाल में शहरों की हुई दुर्दशा किसी से छिपी नहीं है। खराब सीवेज व्यवस्था के कारण शहर गंदगी और जलभराव का शिकार हो गए हैं। मुहल्लों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों फैल रही थी। विकास के कार्य ठप पड़े हुए थे, हमने पिछले 13 महीनों में 7,300 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की स्वीकृति प्रदान कर शहरों के विकास में जान फूंकी है। मिशन अमृत अंतर्गत पांच शहरों में 865 करोड़ की लागत से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्वीकृत किए गए है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अंतर्गत अनुपचारित जल प्रबंधन हेतु एक लाख से कम जनसंख्या वाले 160 शहरों में 830 करोड़ की लागत से लगभग 200 सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना और 1000 कि.मी. से अधिक सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी।

शहरों में केन्द्र की मिशन अमृत 2.0 योजनांतर्गत 2,130 करोड़ रु. की लागत से 45 शहरों में जलप्रदाय परियोजनाएँ स्वीकृत की गई हैं। शहरों में तालाबों के जीर्णोद्धार हेतु 113 करोड़ तथा उद्यान विकास हेतु 32 करोड़ रुपयों की स्वीकृति प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा प्रदान की गई है। कांग्रेस के शासनकाल में शहरों की सफाई व्यवस्था बद से बदतर हो गई थी, जिसे अब हमें ही सँवारना है। इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत सफाई व्यवस्था और ठोस अपशिष्ट के निष्पादन हेतु भारत सरकार द्वारा नवंबर 2024 में राशि 230 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। कांग्रेस शासन में निकाय क्षेत्रों में भी केवल भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार को नया आयाम दिया है। चाहे वह सीजी पीएससी घोटाला हो, जिसमें मेहनती युवाओं के अधिकार छीने गए, या फिर शराब घोटाला, या बिलासपुर में एफडीआर घोटाला और रायपुर में वेतन घोटाला, हर जगह कांग्रेस का भ्रष्ट चेहरा सामने आया है। कोयला घोटाले में 540 करोड़ रुपए की हेराफेरी हुई। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप घोटाले में छत्तीसगढ़ के तत्कालीन मुख्यमंत्री पर 508 करोड़ रुपए की रिश्वत लेने का आरोप है।

केंद्रीय योजनाओं में भी सस्ती राजनीति के कारण लगातार कांग्रेस ने अवरोध पैदा किया। कांग्रेसी महापौरों ने केंद्रीय योजनाओं जैसे पीएम आवास, हर घर जल, और स्वच्छ भारत अभियान को अवरुद्ध किया, ताकि भाजपा सरकार के विकास प्रयासों को विफल किया जा सके। इसने राज्य के विकास को धीमा किया और नागरिकों को आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा। भाजपा सरकार अब इन योजनाओं को तेजी से लागू कर रही है। भाजपा सरकार ने हमेशा अपने वादों को पूरा किया है। राज्य में महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं, जैसे महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, जिनसे सीधे जनता को लाभ प्राप्त हुआ है। भाजपा ने कभी भी केवल घोषणा नहीं की, बल्कि योजनाओं को जमीन पर उत्तारा, जिससे छत्तीसगढ़ के नागरिकों को न केवल सुविधाएं मिलीं, बल्कि उनका जीवन स्तर भी बेहतर हुआ। महतारी वंदन योजना योजना के तहत 10 लाख से अधिक महिलाओं को 6,530.7 करोड़ रु. का डीबीटी के द्वारा भुगतान किया गया, साथ ही महतारी शक्ति लोन योजना से 17.5 लाख ग्रामीण महिलाओं को 10 हजार से 25 हजार रु. तक का लोन प्रदान किया गया। इसी प्रकार सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता लाकर भाजपा के नेतृत्त्व में 9 हजार सरकारी पदों के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया का आयोजन हुआ, जबकि कांग्रेस शासन में सीजी पीएससी परीक्षा में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को अनुमति दी थी।

रामलला दर्शन योजना के तहत 35 करोड़ रूपए की राशि से 20 हजार लोगों को श्रीराम मंदिर, अयोध्या, काशी विश्वनाथ और प्रयागराज दर्शन के लिए सहायता दी गई और जनजातीय क्षेत्रों में अयोध्या धाम के लिए सीधी कनेक्टिविटी प्रदान की गई। प्रधानमंत्री आवास योजना भाजपा सरकार ने एक वर्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 18 लाख घरों के लिए 12,168 करोड़ रुपए मंजूर किए। बेघरों के पक्के मकान का सपना आज साकार हो रहा है। नगरीय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत नवंबर 2023 तक कुल 1680 आवास प्रतिमाह की दर से 1,30,548 आवासों का निर्माण हुआ, जो की कुल स्वीकृत आवासों का 62 प्रतिशत है। हमारी सरकार द्वारा 01 वर्ष में ही 51,091 आवास पूर्ण कराये जो की स्वीकृत आवासों का 24 प्रतिशत है। यह हमारी आवासहीन परिवारों के प्रति संवेदना को दर्शाता है। प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 अंतर्गत ऑनलाइन हितग्राही सर्वेक्षण कार्य 15 नवंबर 2024 से प्रारंभ किया गया है। मात्र 02 माह में 33 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। भारत सरकार से 15 हजार आवासों की स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार देश की। 

ऐसी अग्रणी सरकार है जिसने शहरी गरीबों को आवास प्रदान करने हेतु 1.32 लाख आवास निर्माण के लिये लगभर राशि 4 हजार करोड़ रूपए की स्वीकृति मंत्री परिषद् की. बैठक दिनांक 19.01.2025 को प्रदान की गई है। इस योजना के तहत् आवास पूर्ण होने के उपरांत गृह प्रवेश के दौरान हितग्राहियों को 540 करोड़ रुपए अतिरिक्त राज्यांश दिये जाने का निर्णय लिया गया है। हितग्राही द्वारा स्वयं आवास निर्माण की दशा में पहले राज्य सरकार द्वारा 85 हजार रु. प्रति आवास प्रदान किया जाता था, जिसमें 63 प्रतिशत की वृद्धि कर अब हमारी सरकार प्रति आवास 1,39,000 रुपए का अनुदान प्रदान करेगी।

प्रत्यक्ष महापौर चुनाव 1999 के बाद से, महापौर के चुनाव अप्रत्यक्ष थे, जिनसे नेतृत्व में कमी रही और लोग अपने महापौर को पहचान नहीं पाए। अब प्रत्यक्ष चुनाव होने से महापौर सीधे नागरिकों के प्रति जवाबदेह होंगे और लोग उन्हें बेहतर जान सकेंगे। नालंदा परिसर 2018 में स्थापित नालंदा परिसर ने 250 से अधिक उम्मीदवारों को यूपीएससी, सीजीपीएससी जैसी परीक्षाओं में सफलता दिलाई, और भाजपा सरकार ने 22 नए नालंदा परिसर बनाने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 10 साल के कार्यकाल को छत्तीसगढ़ के लिए समर्पित भाजपा का स्वर्णिम दशक बताते हुए कहा कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 45.22.287 लाभार्थियों को सहायता दी गई है, 215.50 लाख स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए हैं, और 1,577 अस्पतालों को पैनल में शामिल किया गया है ताकि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा सकें। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत कुल 1,74,66.944 लाभार्थियों को जोड़ा गया है। इनमें से 1,22,37,433 खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी बैंक शाखाओं में खोले गए, जबकि 52,29,511 खाते मेट्रो और शहरी बैंक शाखाओं में खोले गए। लाभार्थियों के खातों में कुल शेष राशि 6,440.96 करोड़ है, और1,06,22,892 रुपे कार्ड जारी किए गए हैं ताकि वित्तीय समावेशन को बढ़ावा दिया जा सके।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवारों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किए जाते हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना-उज्ज्वला के तहत एलपीजी कनेक्शन 37,34,629, वितरित किए गए। कोविड-19 संकट के दौरान मुफ्त रिफिल की संख्या 31.71,197, रिफिल की आपूर्ति पर सरकार द्वारा वहन की गई लागत 1324.16 करोड़ रु. रही। हमने सुनियोजित विकास को दृष्टिगत रखते हुये 22 नवीन नगरीय निकार्यो का गठन किया है। अधिकांश नगरीय निकायों में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी हमारी सरकार द्वारा दोनों हाथों से विकास कार्यों के लिए अरबों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे यह स्पष्ट रूप से परिलक्षित होता है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की भाजपा सरकार विकास के लिये राजनीति करती है। हम केंद्र और राज्य की डबल इंजिन सरकार की उपलब्धियों, सायजी की सरकार द्वारा सभी प्रमुख घोषणाओं को लागू करने के कारण प्राप्त हुआ विश्वास और शहरों-पंचायतों तक विकास का एक नया विजन लेकर जनता के बीच जाएंगे, साथ ही कांग्रेस की स्थानीय सरकारों की विफलता से परेशान जनता निकायों में भी हमें सेवा का अवसर देगी, इसमें कोई संदेह की गुंजाइश नहीं है।

हमारे पास बताने को पूरी मोदी की गारंटी है जिसे हमने पूरा किया। कांग्रेस बताए कि वह जनता के बीच किस विषय को लेकर जाएगी, क्योंकि 1 वर्ष पूर्व ही जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया है। अप्रैल में जनता ने पुनः श्री मोदी व श्री साय की सरकार के कामों पर विश्वास जताते हुए 11 में से 10 सीट दी। नवंबर में उपचुनाव में छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को 46 हजार से अधिक मतों से जिताया। जितने मतों से भाजपा ने विजय प्राप्त की उतने कुल मत कांग्रेस को नहीं मिले।की जनता ने भाजपा को 46 हजार से अधिक मतों से जिताया। जितने मतों से भाजपा ने विजय प्राप्त की उतने कुल मत कांग्रेस को नहीं मिले। आज के इस प्रेसवार्ता में मोती साहू, प्रदीप चंद्राकर, महेंद्र सिक्का, गोपा मोती साहू, महेंद्र गिरी उपस्थित थे।(रिपोर्टर मयंक गुप्ता)

Read More

महासमुंद में आयोजित भागवत कथा में पं. भागीरथी तिवारी ने कहा- माता-पिता से बढ़कर कोई धन नहीं

Posted on :23-Jan-2025
महासमुंद में आयोजित भागवत कथा में पं. भागीरथी तिवारी ने कहा- माता-पिता से बढ़कर कोई धन नहीं

प्रभात महंती

आयोजित भागवत कथा में माता पिता से बढक़र कोई धन नहीं- पं. भागीरथी तिवारी

नयापारा महासमुंद में शिक्षक दम्पत्ति के घर

आयोजित भागवत कथा तुलसी वर्षा के साथ संपन्न

महासमुंद :  नयापारा महासमुंद में श्रीमती आशा मानिक साहू के घर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के दौरान पंचकोशी धाम फिंगेश्वर वाले पं. भागीरथी तिवारी द्वारा विशाल जन समुदाय को कथा श्रवण कराते हुये कहा कि संसार में माता पिता से बड़ा कोई धन नहीं है । उन्होंने कहा कि जिनके माता पिता विद्यमान है वे बड़े ही भाग्यशाली व धनवान है । क्योंकि माता पिता ही धन के वे तिजोरी हैं जिससे संतान रुपी धन फलता फूलता है । अत: हमें माता-पिता का आदर व सेवा करनी चाहिये । सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुये पं. तिवारी ने कहा कि श्रीकृष्ण प्रेम के प्रति मूर्ति थे । उन्होंने अपने बचपन के सखा सुदमा के प्रति जो भाव प्रदर्शित किया ।

वर्तमान परिदृश्य में मित्रता की पराकाष्ठा है हमें उनके मित्रता से अमीरी गरीबी का भाव खत्म करना चाहिये क्योंकि व्यक्ति धन व भैव से बड़ा नहीं बल्कि व्यवहार व चरित्र से बड़ा होता है । पं. भागीरथी तिवारी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा के दौरान जीवन दर्शन के अनेक उदाहरणों से सुमधुर भजनों के द्वारा श्रद्घालुओं को झुमने के लिये मजबूर कर दिया एवं भक्त जनों को अपील स्वरुप कहा कि हमें अपने जीवन में भगवान से निकटता लाते हुये भगवत् भक्ति के प्रति अग्रसर होना चाहिये ।

इस दौरान छ.ग. शिक्षक संघ के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष उमेश भारती गोस्वामी, उप प्रांताध्यक्ष टेकराम सेन, प्रमुख संगठन मंत्री राजेन्द्र इंगोले, जिला अध्यक्ष राजेश शर्मा, वि.खं. अध्यक्ष अविनाश लाल, सुशील शर्मा, डॉ. मंजू शर्मा, विजय लक्ष्मी चंद्राकर, कुबेर साहू, तुलाराम डड़सेना, योगेश्वर गिरि सहित छ.ग. शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों ने कथा का श्रवण किया । श्रीमद् भागवत कथा के समापन अवसर पर श्रीमती आशा मानिक साहू द्वारा सभी की गरिमामयी उपस्थिति एवं पं. भागीरथी तिवारी जी के प्रति नतमस्तक होते हुये धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है ।

Read More

पुलिस मना रही ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा

Posted on :23-Jan-2025
पुलिस मना रही ड्रग डिस्पोजल पखवाड़ा

प्रभात महंती

33 प्रकरणों में 938.545 किलो गांजा को किया गया नष्ट

महासमुंद: ग्राम मुढ़ेना बाला जी पवार प्लांट में जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक ,सदस्य अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं , जिला आबकारी अधिकारी  के समक्ष थानों में जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा का नष्टीकरण की कार्यवाही की गई। थाना महासमुन्द, बागबाहरा, बसना, सरायपाली के जब्त कुल 33 प्रकरणों में 938.545 किलो ग्राम  गांजा का भौतिक सत्यापन  करवाकर  बाला जी पवार प्लांट के बायलर में नष्टीकरण किया गया।उक्त 33 प्रकरणों में वर्ष 2016 से वर्ष 2024 के प्रकरण शामिल है।

Read More

महासमुंद के 07 खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया पैरा आर्म रेसलिंग में जीता 11 पदक।

Posted on :23-Jan-2025
महासमुंद के 07 खिलाड़ियों ने ऑल इंडिया पैरा आर्म रेसलिंग में जीता 11 पदक।

प्रभात मोहंती

आल इंडिया पैरा आर्म रेसलिंग में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण 4 रजत 4 कांस्य पदक सहित कुल 11 पदक जीता।

ऑल इंडिया पैरा आर्म रेसलिंग में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 11 पदक।

महासमुंद :  ग्वालियर आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा ऑल इंडिया पाफी पैरा आर्म रेसलिंग कप 2025 महिला एवं पुरूष का आयोजन दिनांक 18 से 19 जनवरी 2025 तक अटल बिहारी वाजपेई ट्रेनिंग सेंटर फॉर डिसएबिलिटी स्पोर्ट्स ग्वालियर में आयोजित किया गया। जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य की टीम में महासमुंद के 7 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी अद्वितीय प्रतिभा और मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम गौरवान्वित किया।

इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पदक जीते और देशभर में जिले का परचम लहराया। महासमुंद जिले के टिकेश्वर ने अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन करते हुए आर्म रेसलिंग में राष्ट्रीय खिलाड़ी के रूप में अपनी प्रतिभा साबित की। 65 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक एवं 70 किलो भार वर्ग में रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उनकी इस दोहरी जीत ने प्रतियोगिता में महासमुंद का दबदबा कायम किया। बिन्दा यादव ने उत्कृष्ट खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक एवं रजत पदक अपने नाम किया। उनके असाधारण प्रदर्शन ने दर्शकों और खेल विशेषज्ञों को मंत्रमुग्ध कर दिया। लक्षवंतीन साहू ने प्रतियोगिता में दो भार वर्ग में 2 कांस्य पदक जीता। उन्होंने कठिन मुकाबले में अपने कौशल और मेहनत का प्रदर्शन किया। बालमोती निषाद ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक एवं रजत पदक जीता। उनकी जीत ने महासमुंद जिले को और अधिक गौरवान्वित किया। 

सुरजो यादव ने अपनी रजत पदक एवं कांस्य पदक जीता। उनका प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक रहा। सविता निषाद ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर 65 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया। उनकी यह उपलब्धि भी जिले के लिए गर्व का विषय है। साथ ही कुंती धीवर कि इस खेल में भागीदारी रही। महासमुंद जिले के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी उत्कृष्टता साबित करते हुए छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया। उनकी इस सफलता के पीछे उनकी कोच श्रीमंत झा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है साथ ही इनकी कड़ी मेहनत, समर्पण लगन का परिणाम रहा है इस प्रतियोगिता में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने अपनी अद्वितीय क्षमता का प्रदर्शन करते हुए यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और मेहनत से हर बाधा को पार किया जा सकता है।

इन खिलाड़ियों की उपलब्धियां न केवल उनके परिवार और जिले के लिए गर्व का विषय हैं, बल्कि आने वाले युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी हैं। इन खिलाड़ियों की सफलता ने यह संदेश दिया है कि छत्तीसगढ़ में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आल इंडिया पैरा आर्म रेसलिंग कप 2025 में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने पदकों की झड़ी लगाकर पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि न केवल खेल क्षेत्र में बल्कि जिले के विकास और पहचान के लिए भी एक महत्वपूर्ण कदम है। खिलाड़ियों के पदक जीतने पर छत्तीसगढ़ खेल संघ के पदाधिकारी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, जिला पैरा स्पोर्ट्स संघ अध्यक्ष निरंजन साहू, सचिव तोरण यादव, वरुण निषाद, ललिता साहू, भूमिका यादव ने बधाई दीं एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Read More

आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झबक ने प्रेस क्लब भवन में आयोजित की प्रेस वार्ता

Posted on :21-Jan-2025
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झबक ने प्रेस क्लब भवन में आयोजित की प्रेस वार्ता

प्रभात मोहंती

महासमुंद : आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झबक ने आज प्रेस वार्ता प्रेस क्लब भवन में ली। जिसमें कांग्रेस के पूर्व पार्षद  एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्री पंकज साहू उनके साथ उनके 100। कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी आज ज्वाइन किए।

उनका स्वागत अभिनन्दन। आम आदमी पार्टी के प्रदेश सचिव संजय यादव इसके अलावा उपाध्यक्ष अशोक सोनी महासमुंद जिले की महिला जिलाध्यक्ष मेघा चंद्राकर, दिलीप साहू,रमेश, दिनेश, दीनबंधु, भरवां, अजम शेखएवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। नए मुद्दे को लेकर इस बार आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी। पूरे तीस वार्डों पर प्रत्याशी खड़े होंगे

मेन रोड पर चौराहों में जितनी सरकारी और प्राइवेट बिल्डिंग है उन सबको एक कलर में रंगा जाएगा। रंग रोगन किया जाएगा और पूरे शहर के घरों के सामने नेम प्लेट रहेगा। मकान मालिक के नाम के अलावा वार्ड नंबर। भी रहेगा। इस तरह के और कई नए कार्य आम आदमी पार्टी करेगी। और इस बार के साथ शहर अध्यक्ष भी आम आदमी पार्टी का चुना जाएगा। लोगों में परिवर्तन की चाह है और एक नया परिणाम देखने को मिलेगा। वैसे भी महासमुंद की जनता परिवर्तनशील है हर बार परिवर्तन लाती है। हमारा उद्देश्य नगरी निकाय भ्रष्टाचार मिटाना है एक सामान्य नागरिक को नगर पालिका में उचित सम्मान दिलाना। उनके छोटे से बड़े कार्य को गंभीरता से लेकर उसका समाधान करना।

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत

Posted on :20-Jan-2025
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वामित्व योजना के तहत

प्रभात मोहंती

वर्चुअली 50 हजार गांवों के 65 लाख लोगों को प्रॉपर्टी कार्ड की दी सौगात*

"मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जिले के 10 हजार से अधिक लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया*

*स्वामित्व योजना न केवल एक ऐतिहासिक पहल है,
बल्कि ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का माध्यम भी है - मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महाकुंभ में शामिल होने दिया न्योता

महासमुन्द : स्वामित्व योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज दिल्ली से वर्चुअली देशभर के 50 हजार गांवों में 65 लाख प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने योजना के लाभार्थियों को संबोधित किया एवं लाभार्थी कार्ड धारकों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में आयोजित जिला स्तरीय स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकारिक स्वामित्व कार्ड प्रदान किया गया। कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया, श्रीमती संयुक्ता सिंह, पूर्व सांसद श्री चुन्नीलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक परेश बागबाहरा, श्री येतराम साहू, कमिश्नर श्री महोदव कांवरे, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सभी स्वामित्व कार्ड के लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि आज जिले के 128 गांवों के 10850 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गांव के गरीब और किसान के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशा और दूरदर्शी सोच के अनुरूप सरकार ने स्वामित्व योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए मजबूती से कदम उठाए हैं। यह योजना न केवल एक ऐतिहासिक पहल है, बल्कि ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने का माध्यम भी है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि संपत्ति के अधिकार केवल भूमि और अन्य संसाधनों के कानूनी स्वामित्व तक सीमित नहीं हैं, ये व्यक्तियों और समुदायों को आत्मनिर्भरता, स्थिरता और सम्मानित जीवन का आधार प्रदान करते हैं। विशेष रूप से, हमारे समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के लिए यह अधिकार उनकी आर्थिक, सामाजिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता सुनिश्चित करता है। भूमि प्रशासन को पारदर्शी और प्रभावी बनाना हमारी प्राथमिकता है। भूमि की सीमाओं का स्पष्ट सीमांकन न केवल विवादों को रोकने में सहायक है, बल्कि सामाजिक स्थिरता और न्याय प्रणाली को सुदृढ़ करता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हम इस दिशा में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे ग्राम पंचायतों को उच्च-रिज़ॉल्यूशन डिजिटल मानचित्र उपलब्ध कराए जा सकें। यह बेहतर सड़कें, स्वास्थ्य केंद्र, स्कूल और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण में मदद करेगा, जिससे विकास की गति तेज होगी। आर्थिक समृद्धि के लिए हमारी सरकार संपत्ति के अधिकारों को एक मजबूत आर्थिक साधन बनाने पर काम कर रही है। संपत्ति को संपार्श्विक के रूप में उपयोग करने की क्षमता से हर नागरिक को वित्तीय संसाधनों तक पहुंच मिलेगी। साथ ही, संपत्ति कर में सुधार से राजस्व संग्रहण और निवेश में वृद्धि होगी, जिससे व्यापार को और सरल बनाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने रजिस्ट्री प्रक्रियाओं को पारदर्शी बनाने के लिए “सुगम एप“ विकसित किया है और दस्तावेजों के डिजिटलीकरण पर काम किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 3 लाख 88 हजार नवीन प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति अभी और मिली है तथा 4 लाख आवास की स्वीकृति और मिलेगा। हमारी सरकार बनते ही रूके हुए 18 लाख आवास को सबसे पहले स्वीकृत किया गया है। अभी आवास प्लस 2024 में सर्वे का कार्य प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने कहा कि मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि अब ढाई एकड़ सिंचित या 5 एकड़ असिंचित जमीन तथा जिनके पास टू व्हीलर होगा उन्हें भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए एक एप्प तैयार किया गया है जिसके माध्यम से हितग्राही भी स्वयं सर्वे कर सकता है। मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को महाकुंभ में भाग लेने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने आमंत्रण देते हुए कहा कि एक बार महाकुंभ में जाकर पुण्य लाभ जरूर लेवें। राज्य सरकार द्वारा वहां सेक्टर 6 अंतर्गत साढ़े 4 एकड़ क्षेत्र में भव्य पंडाल छत्तीसगढ़ वासियों के लिए लगाया गया है। यहां उनके ठहरने और भोजन की उत्तम और निःशुल्क व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष 31 जनवरी तक धान खरीदी चलेगा। अभी तक 132 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है तथा 23 लाख से अधिक किसान धान बेच चुके है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के पश्चात शीघ्र ही अंतर की राशि प्रदान की जाएगी।

इस अवसर पर राजस्व एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से शुरू की गई स्वामित्व योजना के अंतर्गत आज जिले के नागरिकों को स्वामित्व कार्ड प्रदान कर रहे हैं यह जिले के लिए ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ आगे बढ़ रही है। सबका साथ और सबका विकास एक नारा ही नहीं एक भाव है, सरकार इसी उद्देश्य के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जमीन रजिस्ट्री के साथ नामांतरण भी होगा। इससे नागरिकों को बेवजह असुविधा से मुक्ति मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में राज्य सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि इस योजना का लाभ हर गाँव, हर घर और हर नागरिक तक पहुँचे। यह न केवल एक दस्तावेज़ है, बल्कि आपके अधिकार, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक है।

कार्यक्रम में सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ये योजनाएँ छत्तीसगढ़ में पूरी तरह से लागू हो रही हैं, जिससे लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो रहा है। स्वामित्व योजना लोगों को मालिकाना हक दिलाने में सहायक होगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार जनता की भलाई के लिए ईमानदारी से काम कर रही है और इन योजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय की सराहना की और कहा कि ये सरकारें नई योजनाओं के माध्यम से जनता की समस्याओं का निरंतर समाधान कर रही हैं।

महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई स्वामित्व योजना ने आज हमारे जिले में एक नई पहचान बनाई है। इस योजना के तहत 10,850 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड का वितरण किया गया है। यह आपकी संपत्ति पर आपके अधिकार का प्रमाण है और आपके सशक्तिकरण का प्रतीक है। हमारी डबल इंजन की सरकार समान रूप से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक वर्ग के विकास और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस योजना के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि गाँवों के लोग भी आत्मनिर्भर बनें और आर्थिक उन्नति की ओर अग्रसर हों। हमारी सरकार, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व में, छत्तीसगढ़ के विकास और सुशासन की ओर निरंतर अग्रसर है। विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। चाहे वह शिक्षा हो, स्वास्थ्य, सड़कें, या रोजगार, सरकार हर क्षेत्र में आपकी जरूरतों को प्राथमिकता देती है।

बसना विधायक श्री सम्पत अग्रवाल ने कहा कि यह हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री जी हमारी हर मांग को पूरा करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को प्राथमिकता मिल रही है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क निर्माण, और किसानों की बेहतरी के लिए जो प्रयास किए गए हैं, उसके लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं और राज्य के विकास में सहभागी बनें।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि ड्रोन सर्वे के माध्यम से 1073 गांव में सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। जिसके माध्यम से 128 गांवों के 10850 लाभार्थियों का स्वामित्व कार्ड तैयार कर लिया गया है। इस अवसर पर श्री चन्द्रहास चंद्राकर, श्री संदीप दीवान, श्री महेन्द्र सिक्का, श्री प्रशांत श्रीवास्तव, श्री प्रकाश शर्मा, श्रीमती सुधा साहू, पार्षदगण एवं अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में महिला, किसान एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक तथा अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

 बतादें कि स्वामित्व योजना के तहत महासमुंद जिले के 128 गांवों के 10850 लाभार्थियों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किया गया है। जिसमें महासमुंद तहसील अंतर्गत 47 गांवों के 4609, बागबाहरा के 9 गांव के 475, कोमाखान के 12 गांव के 1226, पिथौरा के 31 गांवों के 2819, बसना के 5 गांव के 302 एवं सरायपाली तहसील अंतर्गत 24 गांवों के 1419 लाभार्थी शामिल है। भारत सरकार द्वारा स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत संपत्ति मालिक को अधिकार अभिलेख प्रदान किया गया है। स्वामित्व योजना अंतर्गत ड्रोन सर्वेक्षण तकनीक के माध्यम से तैयार किए गए मालिकाना दस्तावेज ग्रामीण नागरिकों को उनकी संपत्ति पर स्वामित्व का स्पष्ट प्रमाण प्रदान करते हैं। स्वामित्व दस्तावेज़ मिलने के बाद ग्रामीण नागरिक अपनी संपत्ति को वित्तीय संपत्ति के रूप में उपयोग कर सकते हैं। इससे उन्हें ऋण प्राप्त करने और आर्थिक स्थिरता हासिल करने में मदद मिलेगी।

Read More

कृपा पावर प्रा.लि. द्वारा शासकीय और आदिवासी भूमि पर कब्जा, सिरपुर का पर्यावरण संकट में

Posted on :20-Jan-2025
कृपा पावर प्रा.लि. द्वारा शासकीय और आदिवासी भूमि पर कब्जा, सिरपुर का पर्यावरण संकट में

प्रभात मोहंती

महासमुंद : विश्व धरोहर सिरपुर अवैध करणी कृपा पावर प्रा.लि. द्वारा शासकीय भूमि, आदिवासी भूमि, काबिल काश्त भूमि, किसानों की भूमि, कोडार बांध, बारनवापारा जंगल को प्रदूषित कर लाखों किसान, छात्र, नागरिकों का जीवन जहरीला कर दिया, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के साथ जिलाधीश ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जिलाधीश महासमुंद, एस.डी.एम. महासमुंद, पुलिस अधीक्षक महासमुंद, तहसीलदार तुमगाँव, थाना प्रभारी तुमगाँव, अवैध करणी कृपा प्रा.लि. के आर्थिक लाभ के लालच में बन बैठे नौकर, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव भारत सरकार, गृह सचिव भारत सरकार, जिलाधीश महासमुंद, डायरेक्टर ई. डी. रायपुर को 12 सूत्रीय प्रमाणित ज्ञापन जिलाधीश महासमुंद के माध्यम से प्रस्तुत कर परिपालन के लिए लगायेगा गुहार, हल्ला बोल किसान रैली में पहुंचेंगे हजारों किसान

रायपुर राजधानी 25 फरवरी 2022 से चला आ रहा किसानों के शोषण पर गांधीवादी सत्याग्रह किसान आंदोलन जो तीन वर्ष होने जा रहा है। किसान महिला किसान, नौजवानों छात्रों ने छत्तीसगढ़ राज्य आंदोलनकारियों के बैनरतले सत्याग्रह चलाया और जीत हासिल की जिसमें दो क्रम में आंदोलन संचालित हुआ पहला सत्याग्रह दूसरा न्यायालय। पूंजीवाद, विधायक, मंत्री, जिलाधीश, सचिव, पुलिस अधीक्षक, आई.जी. जैसे नौकरशाहों को आर्थिक लाभ लेकर अपने घर का नौकर जैसा काम कराने में सफल हो गये। जिसके लिए आईएएस, आईपीएस जैसे अधि कारी सभी प्रकार के दुष्कर्म करते हैं। उसका एक प्रमाण सिरपुर परिक्षेत्र कौंवाझर, खैरझिटी, मालीडीह में स्थापित होने वाले करणी कृपा पावर प्रा.लि. ने तो सभी हदें पार कर दी। काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि, शासकीय भूमि, नेशनल हाईवे की भूमि, किसानों की भूमि पर बलात् कब्जा और बिना अनुमति के रजिस्ट्री डी.एम. महासमुंद, एस.डी.एम. महासमुंद, तहसीलदार, पटवारी, पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना प्रभारी तुमगाँव तक संविधान को गिरवी में रखकर केवल आर्थिक लाभ को अपना वर्दी का उद्देश्य बना लिया। उसमें भूपेश बघेल की पूरी सरकार और वर्तमान भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार बराबर के साझेदार निकले। 8 अगस्त को माननीय उच्च न्यायालय द्वारा किसानों के सही मुद्दों को जायज ठहराते हुए जिलाधीश को उपस्थित कराया। परंतु जिलाधीश पेशी पर पेशी ले रहे हैं। इसी बात को प्रमाणित दस्तावेज के साथ जनदर्शन में रखा गया। किसानों की बात को मुख्यमंत्री ने ध्यान से सुना और जिलाधीश को बुलाकर क्या निर्देश दिए समझ से परे है। आज दिनांक तक उसका निर्णय नहीं हो सका जनदर्शन जरूर स्थगित हो गया जिससे मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के भ्रष्ट होने का प्रमाण सामने आया है। 25 फरवरी को 3 साल पूरा करने वाला जन सत्याग्रह अपने दोनों स्तर के आंदोलन में सफलता प्राप्त क्रिया है अगर किसी ने उसे रोका है तो वह प्रशासनिक अमला है जो भ्रष्ट है, ई.डी. इसी के लिए बनाया गया है। 1929 से लेकर 2025 तक का हमारे पास खसरा नक्शा शासकीय रिकार्ड है और यह सारे रिकार्ड हमने डी.एम. महासमुंद कार्यालय से हासिल किये हैं। जो चीज हमारे पास है उसमें जिलाधीश, एस.डी.एम.पायोजन

महासमुंद तहसीलदार तुमगाँव अगर शपथमय लिखकर देते हैं अवैध करणी कृपा प्रा.लि. में दर्जनों एकड़ शासकीय भूमि कई एकड़ राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि, पचासों एकड़ काबिल काश्त भूमि यह बताना जरूरी होगा काबिल काश्त भूमि निर्धन, गरीब, लोगों को जीवन-यापन के लिए दिया गया था। कलेक्टर महासमुंद ने अपने को राजा घोषित करते हुए अवैध करणी कृपा पावर प्रा.लि. को कहीं लिखकर तो नहीं दे दिया यह सब शपथ पत्र में दे दें हम आंदोलन स्थगित कर देंगे। यहां 24 जनवरी को माननीय राममनोहर लोहिया जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोहिया चौक से महासमुंद जिलाधीश कार्यालय कूच कर 12 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपकर चर्चा करेंगे। यह वहीं मांग है जिस पर तीन वर्षों से आंदोलन चला आ रहा है। जिलाधीश अपने पूरे टीम के साथ आंदोलनकारियों को दस्तावेज के आधार पर अगर साबित कर देते हैं कि आंदोलनकारी किसान गलतफहमी हैं तब भी हम आंदोलन स्थगित कर देंगे हम निश्चित तौर पर जिलाधीश की टीम और जिलाधीश की आर्थिक अनियमितता के साथ संवैधानिक बदमाशी का खुलासा करेंगे जो अपराध है। किसी भी कीमत में किसान मोर्चा प्रदूषण, सिरपुर परिक्षेत्र बर्बाद हो यह बर्दाश्त नहीं करेगा यह राज्य आंदोलनकारियों का संगठन है ना कि बाहर से आये धन्नासेठों का। धन्नासेठ अर्थात् भाजपा। प्रधानमंत्री को ई.डी. को, मुख्यमंत्री को जिलाधीश के माध्यम से ज्ञापन भेजेंगे साथ ही साथ 21वीं सदी का किसान सत्याग्रह पर प्रकाशित बुक भी भेजा जायेगा। यह बुक समस्त दस्तावेजों का एक पुलिंदा है। जिससे कभी भी आंदोलनकारियों को कोई ऊंगली न उठा सके। रैली दोपहर 12.30 बजे अनुशासित नारेबाजी के साथ निकलेगी जिसका नेतृत्व दाऊ जी.पी. चंद्राकर, अनिल दुबे, जागेश्वर प्रसाद, नंद किशोर साहू, छन्नू साहू, वेगेन्द्र सोनबेर, दशरथ सिन्हा, डेविड, उदय चंद्राकर, राघा बाई ननकुनिया, छात्रनेता सहित हजारों किसान सामूहिक नेतृत्व पर निकलेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी करणी कृपा प्रा.लि. आंदोलन के नेतृत्वकर्ता विश्व धरोहर सिरपुर अवैध करणी कृपा पावर प्रा.लि. द्वारा शासकीय भूमि, आदिवासी भूमि, काबिल काश्त भूमि, किसानों की भूमि, कोडार बांध, बारनवापारा जंगल को प्रदूषित कर लाखों किसान, छात्र, नागरिकों का जीवन जहरीला कर दिया, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के साथ जिलाधीश ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, जिलाधीश महासमुंद, एस.डी.एम. महासमुंद, पुलिस अधीक्षक महासमुंद, तहसीलदार तुमगाँव, थाना प्रभारी तुमगाँव, अवैध करणी कृपा प्रा.लि. के आर्थिक लाभ के लालच में बन बैठे नौकर, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव भारत सरकार, गृह सचिव भारत सरकार, जिलाधीश महासमुंद, डायरेक्टर ई. डी. रायपुर को 12 सूत्रीय प्रमाणित ज्ञापन जिलाधीश महासमुंद के माध्यम से प्रस्तुत कर परिपालन के लिए लगायेगा गुहार, हल्ला बोल किसान रैली में पहुंचेंगे हजारों किसान


संलग्नः- 24 जनवरी के किसान रैली पर पोस्टर में पचासों एकड़ शासकीय भूमि का खसरा नकशा सहित प्रथम मांग दर्ज है जो जनता को समर्पित है, की प्रति।

छन्नू साहू,

नन्दकिशोर साहू

उदय चन्द्राकर

Mવિદ્યમ

बृजबिहारी साहू

अनिल दुबे

प्रदेश अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी करणी कृपा प्रा.लि. आंदोलन के नेतृत्वकर्ता

Read More

Previous12...43444546474849...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution