× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

  • छत्तीसगढ़
    ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी  पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...46474849505152...7374Next

श्री रामलला दर्शन के लिए विधायक ने शुभकामनाओं के साथ तीर्थयात्रियों को किया रवाना

Posted on :22-Oct-2024
श्री रामलला दर्शन के लिए विधायक ने शुभकामनाओं के साथ तीर्थयात्रियों को किया रवाना

प्रभात महंती
महासमुंद :
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सोमवार को महासमुंद से यात्रियों का जत्था अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने निवास स्थान से उन्हें भगवा झंडा दिखाकर रवाना किया। साथ ही उनकी यात्रा मंगलमय हो इसके लिए शुभकामनाएं भी दी। जय श्री राम के उद्घोष के साथ यात्री बस से रायपुर के लिए प्रस्थान किए। रायपुर से उन्हें विशेष ट्रेन के माध्यम से अयोध्या दर्शन के लिए ले जाया जाएगा।

Open photo

इस अवसर पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि  छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोध्या स्थित प्रभु श्रीराम मंदिर के दर्शन कराने की मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री बनने के 100 दिन में ही कदम उठाया था। उसी के फलस्वरुप प्रदेश के हजारों श्रद्धालुओं ने श्री रामलला दर्शन का पुण्यलाभ लिया है। आगे भी इस योजना के माध्यम से प्रदेश की जनता अयोध्या धाम के दर्शन करेंगी। आगे कहा कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलता है, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। सभी श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के यात्रा करते हुए अयोध्या पहुंचेंगे और दर्शन कर वापस लौटेंगे।

Read More

नशा मुक्ति के तहत सांकरा में रैली निकाली गई।

Posted on :16-Oct-2024
नशा मुक्ति के तहत सांकरा में रैली निकाली गई।

प्रभात महंती 

लोगों को जागरुक करने सांकरा में खिलाड़ियों व विद्यार्थियों ने नशामुक्ति अभियान चलाया।

महासमुन्द : कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में समाज कल्याण के बैनर तले दिनांक 15 अक्टूबर को सांकरा में नशा मुक्ति अभियान के तहत शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक शाला सांकरा में नशा मुक्ति जागरूकता रैली अभियान चलाया गया। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विकसित भारत मंत्र, भारत हो नशें से स्वतंत्र की थीम पर रैली निकाली गई। इस नशामुक्ति अभियान में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों व विद्यालय के 90 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

Open photo

खिलाड़ियों, विद्यार्थियों व स्टॉफ ने लोगों को जागरुक करने के लिए नशा मुक्ति रैली निकाली एवं नारो, बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर संदेश दिया। नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया, जिससे लोग नशा से दूर रहें एवं जागरूक बने। यह रैली मीरा पंडा के नेतृत्व में लोगों को जागरुक करने नशा मुक्ति रैली निकाली गई। यह रैली खेल एवं युवा कल्याण के तत्वाधान में कूड़ो संघ महासमुंद द्वारा आयोजित किया गयाजिसके माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा क्षेत्र के नागरिकों को जागरुक करने नशामुक्ति रैली निकाली गई।

नशा मुक्ति रैली को सफल बनाने में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, मीरा पंडा, दीपक निषाद, उपेन्द्र प्रधान, प्रधानपाठक बिलासिनी दीप, पुष्पलता शुक्ला, संदीप चंद्राकर, सरोजिनी खटकर का सहयोग रहा।

Read More

लोगों को जागरुक करने भंवरपुर में खिलाड़ियों ने नशामुक्ति अभियान चलाया।

Posted on :14-Oct-2024
लोगों को जागरुक करने भंवरपुर में खिलाड़ियों ने नशामुक्ति अभियान चलाया।

प्रभात महंती

महासमुन्द : कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लहंगे के मार्गदर्शन में दिनांक 5 से 9 अक्टूबर तक भंवरपुर बसना में नशा मुक्ति अभियान के साथ साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस नशामुक्ति अभियान में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों व अन्य जिलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खिलाड़ियों में 5 अक्टूबर से लेकर 9 अक्टूबर तक लगातर लोगों को जागरुक करने के लिए नशा मुक्ति रैली निकाली, नारो, बैनर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया।

Open photo

नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत लोगों को जागरूक किया गया, जिससे लोग नशा से दूर रहें एवं जागरूक बने। इस दौरान स्वच्छता रैली, नारा, प्रचार प्रसार, मंदिर, तालाब, मुख्य चौक इत्यादि स्थानों की सफ़ाई की गई। खेल एवं युवा कल्याण, महिला एवं बाल विकास तथा कूड़ो संघ महासमुंद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आत्मरक्षा कार्यक्रम भंवरपुर के उद्घाटन समारोह में कलेक्टर महासमुंद ने नशामुक्त भारत निर्माण अभियान अन्तर्गत सरस्वती शिशु मंदिर भंवरपुर में राज्य स्तरीय विभिन्न गतिविधियों के द्वारा क्षेत्र के नागरिकों, बच्चों, माता पिता व युवाओं को नशा से दूर रहने व मित्रों परिवारों को भी नशा से दूर रहने संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित खिलाड़ियों व नागरिकों को जागरुक करने नशामुक्ति शपथ दिलाई। उन्होंने कहा युवा स्वयं नशे से दूर रहें और परिजनों को भी दूर रखें। कलेक्टर विनय लंगेह ने बसना में नशा मुक्ति केन्द्र खोलने की बात कार्यक्रम में मंच के माध्यम से कहा इसके शीघ्र कार्यवाही हेतू उप संचालक समाज कल्याण विभाग संगीता सिंह को निर्देश दिए। 5 दिवसीय आयोजन को सफल बनाने में खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पांडे, परियोजना अधिकारी बसना चंद्रहास नाग, मीरा पंडा, दीपक निषाद, उपेन्द्र प्रधान, सरोजिनी खटकर, डीजेंद्र कुर्रे, दीपक दुबे व सरपंच भंवरपुर हेमबाई पटेल, उप सरपंच मनप्रीत कौर, प्राचार्य कमल स्वर्णकार का सहयोग रहा।

Read More

नायब तहसीलदार ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में दबिश दिया

Posted on :14-Oct-2024
नायब तहसीलदार ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लीनिक में दबिश दिया

प्रभात महंती

सरायपाली : अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)  सरायपाली नम्रता चौबे के निर्देशन में गठित समिति के सदस्य नायब तहसीलदार रविंद्र काले, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डॉक्टर वी ए के कोसरिया, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे , फार्मासिस्ट अनिल पाढ़ी  के द्वारा ग्राम मानपाली ( बागद्वारी) के झोलाछाप डॉक्टर ललित यादव के क्लीनिक में  विगत दिवस दबिश दिया गया जहां उक्त डॉक्टर के द्वारा प्रैक्टिस के संबंध में मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया का रजिस्ट्रेशन व वैध डॉक्यूमेंट प्रस्तुत नहीं करने पर इस क्लिनिक को नर्सिंग होम एक्ट के तहत सील कर दिया गया है

तथा इसी कड़ी में मुरमूरी में संचालित सद्भावना क्लीनिक का निरीक्षण भी टीम के द्वारा किया गया जहां पर क्लीनिक का संचालक अनुपस्थित मिलने पर वहां के स्टाफ को क्लीनिक का  पंजीयन नंबर व संचालन के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु नोटिस जारी किया गया है स्वास्थ्य टीम के द्वारा इस तरह की कार्यवाही से झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है  सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसडीएम मैडम के  द्वारा  अवैध रूप से संचालित पैथोलॉजी लैब एवं ब्लड कलेक्शन सेंटर , झोलाछाप डॉक्टर  तथा  बिना फार्मासिस्ट के संचालित मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध स्वयं उपस्थित होकर जांच की कार्यवाही किया जाएगा ।

Read More

राज्य स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भिलाई में जिले के भरत को मिला सिल्वर मेडल

Posted on :12-Oct-2024
राज्य स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भिलाई में जिले के भरत को मिला सिल्वर मेडल

प्रभात महंती

राष्ट्रीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता असम के लिए महासमुंद से भरत का चयन।

महासमुंद : छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर बालक एवं बालिका योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन दिनांक 9 से 11 अक्टूबर 2024 तक मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोहका रोड़ कुरूद, भिलाई जिला दुर्ग में आयोजित किया गया। जिसमें जिले से 5 खिलाड़ी शामिल हुए। महासमुंद जिले के खिलाड़ियों में पाखी साहू पिता ओमप्रकाश साहू झारा, झरना कुर्रे पिता पन्ना लाल कुर्रे खल्लारी, यश कुमार कुर्रे पिता गणेश राम कुर्रे खल्लारी, भामिनी साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू, भरत साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू गांजर शामिल हुए।

Open photo

टीम के मैनेजर डॉ. चमन साहू, प्रशिक्षक देवेंद्र दीवान, महिला प्रशिक्षक रेणुका दीप शामिल हुए। भरत साहू ने जूनियर प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करते हुए ट्रेडिशनल इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। जिसके आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। राष्ट्रीय योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता का आयोजन गुवाहाटी असम में दिनांक 11 से 14 नवम्बर 2024 तक आयोजित किया जायेगा। पदक जीतने पर खेल अधिकारी, खेल संघ, खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए जिले में गर्मजोशी से स्वागत किया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व अध्यक्ष जिला योगासन संघ लक्ष्मण पटेल, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सचिव योगा संघ गणेश राम कोसरे, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, सहसचिव तोरण यादव, प्रशिक्षक सत्यनारायण दुर्गा, भागवत साहू, चित्रा खटकर, मन्नू निषाद, टीकम साहू, दिलहरण प्रसाद बंजारे व्याख्याता, आनंद लहरे प्रधान आरक्षक यातायात पुलिस व खिलाड़ियों ने बधाई दीं।

Read More

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी हत्या के 03 आरोपी गिरफ्तार...

Posted on :12-Oct-2024
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी हत्या के 03 आरोपी गिरफ्तार...

प्रभात महंती

पुलिस अधीक्षक महासमुंद के निर्देशन एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन,व श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पिथौरा के नेतृत्व में हत्या की गुत्थी सुलझाई गई। 

महासमुंद : दिनांक 25.09.24 को सूचक छन्नूलाल साहू पिता मदनलाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम अमलीडीह थाना पिथौरा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका छोटा भाई खिलेश्वर उर्फ मन्नू साहू पिता मदनलाल साहू उम्र 34 साल साकिन अमलीडीह दिनांक 23.09.24 के प्रातः 09.00 बजे से घर से बिना बताये कहीं चला गया है आसपास रिश्तेदारों में पता तलाश किये पता नही चला रिपोर्ट पर थाना पिथौरा में गुम इंसान क्रमांक 52/24 पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया है। जांच दौरान प्रार्थी बताये कि दिनांक 27.09.24 के करीब 12.00 बजे, पीताम्बर धुव से पता चला कि उसके खेत के मेढ में नया मिट्टी डला है बदबू आ रहा है

तब ग्राम के प्रमुख लोगों के साथ जाकर देखा उसके बाद थाना पिथौरा में सूचना दिया था दिनांक 28.09.24 को प्रातः पुलिस पार्टी, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट, एफएसएल टीम ग्राम अमलीडीह के पीताम्बर ध्रुव के खेत मेढ पहुंचकर मेढ को खनन कराने पर गड्डा के अंदर खिलेश्वर साहू उर्फ मन्नू का शव मिला खिलेश्वर साहू को किसी व्यक्ति द्वारा हत्या कर दफना दिया गया है रिपोर्ट पर मौके पर देहाती मर्ग इंटिमेशन कायम कर शव जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया। मृतक के संबंध अथवा द्वेष रखने वाले गांव अमलीडीह के हर संभावित संदेही पर निगाह रखकर गांव के 10-12 संदेहियों से सघन  पूछताछ की गई। इसी बीच जानकारी प्राप्त हुई कि संदेही पीताम्बर ध्रुव जहर सेवन कर जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती है जिसे पूछताछ के दौरान बार-बार बयान बदलता रहा और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करता रहा।

मनोवैज्ञानिक तरीके से पुलिस पूछताछ में पीताम्बर ध्रुव ने अपने दो साथियों विद्याधर सिन्हा, कृष्ण कुमार पटेल के साथ मिलकर घटना कारित करना स्वीकार किया और विवेचना के दौरान संदेही 1. पीताम्बर ध्रुव उर्फ नजरू पिता बिरसिंह ध्रुव उम्र 49 साल साकिन अमलीडीह, 2. विद्याधर सिन्हा उर्फ दोलो पिता मन्नूराम सिन्हा उम्र 40 साल साकिन अमलीडीह, 3. कृष्ण कुमार पटेल उर्फ मुन्ुाु पिता शोभाराम पटेल उम्र 56 साल साकिन अमलीडीह से पूछताछ करने पर बताये कि कृष्ण कुमार पटेल, विद्याधर सिन्हा, धनसाय सिन्हा मूंगफली का फसल लगाये है मूंगफली की फसल को जंगली सुअर नुकसान पहुंचा रहे है

कि दिनांक 23.09.24 को तीनों संदेही आपस में बातचीत कर जंगली सुअर को मारने के लिये पीताम्बर ध्रुव के घर में रखे खुला तार को लाकर पीताम्बर ध्रुव के बोर के सर्किट से बिजली करेंट प्रवाहित किये थे दिनांक 23.09.2024 को शाम को कृष्ण कुमार पटेल द्वारा पीताम्बर ध्रुव एवं विद्याधर सिन्हा को अपने मोटर सायकल में बैठाकर ग्राम अमलीडी जाने वाली कच्ची सड़क के पास स्थित विद्याधर सिन्हा के झोपडीनुमा मकान के पास लाकर छोड दिये और तुम लोग तार लगाओ कहकर घर चले गये तब पीताम्बर और विद्याधर सिन्हा दोनों मिलकर टिकरा में जाकर लकड़ी का खूंटी गड़ाकर उसमें झटका तार को लपेटकर टिकरा में लगाकर विद्याधर सिन्हा के झोपड़ीनुमा मकान के सामने जाकर कच्ची सड़क में बैठकर मोबाईल देख रहे थे कि रात्रि करीब 09.30 बजे मृतक मोबाईल जलाते हुये खेत तरफ जा रहा था तो पीताम्बर और विद्याधर कौन है कहकर आवाज दिये जो वह जल्दी जल्दी मेरे खेत से होते हुये टिकरा तरफ सेनहा पेड़ के पास गया तब पीताम्बर एवं विद्याधर वहां जाकर देखे तो एक व्यक्ति मुंह के भार पड़ा था दोनों पैर तार में फंसा हुआ था मृत्यु हो गया था

तब पलटाकर देखे तो अमलीडीह का खिलेश्वर उर्फ मन्नू साहू था उसे देखकर आरोपीगण मोबाईल से कृष्णा पटेल को फोन लगाकर बताया कि मन्नू साहू करेंट से मर गया है उसके कुछ देर बाद कृष्णा पटेल झोपडी के पास आया और बोला कि तुम लोग जैसा करना है करो मैं पिथौरा जा रहा हूं कहकर चला गया उसके बाद आरोपीगण झोपडी से सफेद झिल्ली, एक प्लास्टिक बोरी, फावडा लेकर टिकरा के सेनहा पेड़ के पास गये मृतक को झिल्ली में लपेटकर दोनों उठाकर मेरे खेत के मेड़ में ले जाकर गड्डा में डाल दिये उसके ऊपर बड़ा सा पत्थर डालकर फावड़ा से मिट्टी खोदकर उसके ऊपर मिट्टी डालकर अपने-अपने घर चले गये। आरोपीगणों से घटना में प्रयुक्त खुला तार, वायर, मोटर सायकल, फावड़ा जप्त किया गया है। आरोपीगणों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना पिथौरा एवं सायबर सेल स्टाफ की भूमिका अहम रही।
 

Read More

अंधकार में विकराल रूप जरूर धारण करती है लेकिन उनके आगमन से दुष्टों का विनाश होता है : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

Posted on :11-Oct-2024
अंधकार में विकराल रूप जरूर धारण करती है लेकिन उनके आगमन से दुष्टों का विनाश होता है : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

प्रभात महंती

महासमुंद : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक - 2 में मां भगवती के सातवें स्वरूप मां काली का आशीर्वाद लेने ग्राम परसाड्रीह,भोरिंग,मोहकम, पीढ़ी,गढ़शिवानी,जोबा,अछोला में पूजा अर्चना कर जगत जननी से समस्त क्षेत्र वासियों के सुख-सौभाग्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया, क्षेत्र के लोगों से भेंट कर कुशल क्षेम जाना, भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

Open photo

अपने उद्बोधन ने कहा कालरात्रि सभी बुरी शक्तियों का नाश करती हैं और अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। वह अंधकार में विकराल रूप जरूर धारण करती है लेकिन उनके आगमन से दुष्टों का विनाश होता है और चारों ओर प्रकाश हो जाता है। मां कालरात्रि को देवी काली का रूप भी माना जाता है।

कालरात्रि को शुभंकरी (शुभंकरी) के नाम से भी जाना जाता है, जिसका संस्कृत में अर्थ है शुभ/अच्छा करने वाली, क्योंकि मान्यता है कि वह अपने भक्तों को हमेशा सकारात्मक परिणाम प्रदान करती हैं। इसलिए, ऐसा माना जाता है कि वह अपने भक्तों को निडर बनाती हैं। महाकाली हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। वे मृत्यु, काल और परिवर्तन की देवी हैं। यह सुन्दरी रूप वाली आदिशक्ति दुर्गा माता का काला, विकराल और भयप्रद रूप है, जिसकी उत्पत्ति असुरों के संहार के लिये हुई थी।

Read More

राष्ट्रीय शालेय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए जिले से नवलीन, पद्मा साहू, वैशाली एवं जया पहाटिया का चयन

Posted on :11-Oct-2024
राष्ट्रीय शालेय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता के लिए जिले से नवलीन, पद्मा साहू, वैशाली एवं जया पहाटिया का चयन

प्रभात महंती

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में तीरंदाज़ी खिलाड़ियों ने 03 पदक जीता

राज्य स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में पद्मा साहू ने स्वर्ण पदक, नवलीन ने रजत पदक व वैशाली साहू ने कांस्य पदक जीता।

महासमुंद : 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 6 से 9 अक्टूबर तक आयोजित किया गया हैं, जिसमें रायपुर जोन से महासमुंद जिले के खिलाड़ी जिसमें इंडियन राउंड 14 वर्ष बालक वर्ग में लक्ष्मण चंद्राकर, टूकेश साहू, कंपाउंड राउंड में शुभम पाठक 17 वर्ष बालक वर्ग में अमर कुमार, 19 वर्ष बालक में प्रियांशु साहू, गणेश मिर्धा, राहुल धीवर इंडियन राउंड 14 वर्ष बालिका वर्ग में जया पहाटिया, चांदनी साहू, दुर्गेश्वरी साहू, तृषा प्रजापति, इंडियन राउंड 17 वर्ष बालिका में वैशाली साहू, 19 वर्ष बालिका में वेनिका साहू, टिकेश्वरी साहू, हुमेश्वरी साहू व कंपाउंड राउंड में पदमा साहू, नवलीन कौर रिकर्व राउंड प्रतियोगिता में शामिल हुए। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रायपुर जोन ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रहे। 

तीरंदाज़ी प्रतियोगिता में जिले की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा से पद्मा साहू पिता बेदराम साहू ने स्वर्ण पदक जीतने में सफल रही। सेजेस बागबाहरा से नवलीन कौर छाबड़ा पिता अरविंद छाबड़ा ने सिल्वर मेडल जीता। जया पहाटिया ने चौथा स्थान प्राप्त किया। आशीबाई लक्ष्मीचंद गोलछा स्कूल बागबाहरा से वैशाली पिता ईश्वर प्रसाद ने कांस्य पदक जीता। इन चारों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय शालेय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ हैं। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर खिलाड़ियों को जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल जिला तीरंदाज़ी संघ के अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल व जागेश्वर दिवान प्राचार्य शास. उच्च माध्यमिक विद्यालय बागबाहरा, छात्रवास अधीक्षक डॉ पुनेंद्र चंद्राकर, व्यायाम शिक्षक भोरिंग डॉ. सुनील कुमार भोई, व्यायाम शिक्षक कोमाखान हिरेंद्र देवांगन, व्यायाम शिक्षक बकमा ऋषि कपूर साहू, खेलों इंडिया तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, मधु सिरमौर प्राचार्य सेजेस बागबाहरा, व्यायाम शिक्षक शैलेश शुक्ला, हीरा सिंह नायक प्राचार्य सेजेस कोमाखान, पंकज शर्मा शिक्षक, सोमनाथ साहू शिक्षक, अरविंद छाबड़ा, भोजराम ठाकुर, पीरित राम साहू, फूलदास पहाटिया ने शुभकामनाएं व बधाई दीं।

Read More

संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले को मिला 12 पदक

Posted on :11-Oct-2024
संभाग स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले को मिला 12 पदक

प्रभात महंती

संभाग स्तरीय प्रतियोगिता राजनांदगांव में खेलों इंडिया सेंटर भोरिंग के तीरंदाजों ने जीता 6 स्वर्ण, 4 रजत व 2 कांस्य पदक

महासमुंद : राष्ट्रीय खेल महोत्सव मध्य क्षेत्र संभाग स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन दिग्विजय स्टेडियम एवं अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम राजनांदगांव में दिनांक 7 से 8 अक्टूबर 2024 तक तीरंदाज़ी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज, वॉलीबाल, योगा खेल आयोजित किया गया। एकलव्य आदर्श विद्यालय से तीरंदाजी प्रतियोगिता में जिले से 12 खिलाड़ी शामिल हुए। जिसमें सभी 12 खिलाड़ियों ने पदक जीतने में सफल रहे। सभी खेल के आधार पर ओवर ऑल चैंपियनशिप में जिले को दूसरा स्थान हासिल हुआ।

Open photo

विजेता खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे। जिसके चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय खेल महोत्सव 2024 में शामिल होंगे। विदित हो कि एकलव्य आदिवासी विद्यालय भोरिंग में खेलो इंडिया आर्चरी ट्रेंनिंग सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालन किया जा रहा हैं, जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम खिलाड़ियों को तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के द्वारा अभ्यास कराया जाता हैं जिसके लिए खेल विभाग द्वारा खेल संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसमें 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान टूकेश कुमार, द्वितीय, स्थान योगेश नाग, तृतीय स्थान नमन माझी ने प्राप्त किया।

Open photo

14 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान लिलिमा नाग, द्वितीय स्थान कुमुदिनी दीवान ने प्राप्त किया। 19 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान श्रीकांत जगत, द्वितीय स्थान चंदन सिदार, तृतीय स्थान मनीष सिदार ने प्राप्त किया एवं 19 वर्ष से कम बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मनीषा ध्रुव, द्वितीय स्थान कामना ध्रुव ने प्राप्त किया। रिकर्व राउंड 14 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान दिगंबर नेताम, कंपाउंड राउंड 19 वर्ष से कम बालक वर्ग में प्रथम स्थान जयंत ठाकुर ने प्राप्त किया। एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग के व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, व्यायाम शिक्षिका नीलम साहू के नेतृत्व में टीम को शामिल कराया गया।

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर कलेक्टर महासमुंद विनय कुमार लंगेह, सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन व छात्रवास अधीक्षक, समस्त शिक्षक व विद्यालय स्टॉफ, खेलो इंडिया सेंटर के प्रशिक्षक एवन कुमार साहू व खिलाड़ी, व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई जिला तीरंदाज़ी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, पिरीत राम, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ, ऋषि साहू, हिरेंद्र देवांगन, संजय पटेल, पालक संघ व माता पिता ने बच्चों को बधाई दी।

Read More

राज्य स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी भिलाई रवाना

Posted on :09-Oct-2024
राज्य स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता के लिए जिले के खिलाड़ी भिलाई रवाना

प्रभात महंती

राज्य स्तरीय योगा स्पोर्ट्स प्रतियोगिता भिलाई में 9 से 11 अक्टूबर तक।

महासमुंद : छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा 5वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सब जूनियर, जूनियर बालक एवं बालिका योगासन स्पोर्ट्स प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन दिनांक 9 से 11 अक्टूबर 2024 तक मनसा कॉलेज ऑफ एजुकेशन कोहका रोड़ कुरूद, भिलाई जिला दुर्ग में आयोजित किया गया है। महासमुंद जिले के खिलाड़ियों में पाखी साहू पिता ओमप्रकाश साहू झारा, झरना कुर्रे पिता पन्ना लाल कुर्रे खल्लारी, यश कुमार कुर्रे पिता गणेश राम कुर्रे खल्लारी, भामिनी साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू, भरत साहू पिता चंद्रप्रकाश साहू गांजर निवासी एवं टीम के मैनेजर चमन साहू, पुरूष प्रशिक्षक देवेंद्र दीवान, महिला प्रशिक्षक रेणुका दीप शामिल हैं।

प्रतियोगिता में शामिल होने टीम सुबह रवाना हुई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष व अध्यक्ष जिला योगासन संघ लक्ष्मण पटेल, सचिव गणेश राम कोसरे, कोषाध्यक्ष सेवन दास मानिकपुरी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, सत्यनारायण दुर्गा व सीनियर खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

रेत का अवैध परिवहन करते 05 ट्रेक्टर पकड़ाए

Posted on :09-Oct-2024
रेत का अवैध परिवहन करते 05 ट्रेक्टर पकड़ाए

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार

रेत भण्डारण की तीन अनुज्ञप्तियां निरस्त: प्रतिभूति राशि राजसात

महासमुंद जिले में रेत के अवैध परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम के लिए संचालित जांच-पड़ताल अभियान के तहत खनिज विभाग की टीम ने 5 ट्रेक्टर पकड़े। इन ट्रेक्टरों से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा था। ट्रेक्टरों को जब्त कर लिया गया है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में खनिज विभाग की टीम ने ग्राम कनेकेरा भलेसर में रेत का अवैध परिवहन करते हुए 05 ट्रेक्टर वाहन को जब्त कर थाना सिटी कोतवाली की अभिरक्षा में सुपुर्द कर दिया है।

खनिज विभाग द्वारा रेत भंडारण में छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भंडारण) नियम 2009 के उल्लंघन पर स्वीकृत तीन भंडारण अनुज्ञप्तियों को निरस्त करने के साथ ही प्रतिभूति राशि कुल एक लाख 50 हजार रूपए को राजसात किए जाने की कार्यवाही की है। खनिज विभाग द्वारा स्वीकृत भंडारण अनुज्ञप्ति भण्डार नियमों के उल्लंघन पर 6 अनुज्ञप्तिधारियों के ऊपर शास्ति आरोपित कर उनसे कुल 4 लाख 13 हजार रुपए की राशि जमा कराई गई है।

Read More

राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हॉकी खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक।

Posted on :08-Oct-2024
राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में हॉकी खिलाड़ियों ने जीता कांस्य पदक।

प्रभात महंती

महासमुंद : 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन रायपुर में 6 से 9 अक्टूबर 2024 तक आयोजित किया गया हैं। डॉ. सेवन दास मानिकपुरी व्यायाम शिक्षक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा ने बताया कि रायपुर संभाग से महासमुंद जिले के 14 वर्ष बालक में 08 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए जिसमें रायपुर संभाग ने हॉकी 14 वर्ष बालक वर्ग में बिलासपुर संभाग को 4-0 के स्कोर से हराया एवं बस्तर संभाग को 5-0 के स्कोर से हराकर कांस्य पदक जीतने में सफल रहे।

रायपुर संभाग की टीम में महासमुंद जिले के खिलाड़ी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा से सागर चंद्राकर, सागर सेन, तोमेश, जय चंद्राकर, आशी बाई गोलछा स्कूल महासमुंद से तीरथ राज, योगराज, दीपक कुमार दीवान, स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल महासमुंद से पीयूष कन्नोज़े ने पदक विजेता टीम में शामिल रहें। शासकीय उ मा विद्यालय बेमचा में खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित ग्रामीण क्षेत्र खेल अभ्यास योजना अन्तर्गत विद्यालय खेल मैदान में हॉकी खेल नियमित अभ्यास व्यायाम शिक्षक डॉ. सेवन दास मानिकपुरी द्वारा कराया जाता रहा हैं जिससे खिलाड़ी चयनित होकर मेडल जीतने में कामयाब हुए।

खिलाड़ियों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने पर मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, जिला शिक्षा अधिकारी मोहन राव सावंत, सहायक क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमचा विद्यालय परिवार से प्राचार्य एस एल पाटकर, पी के ध्रुव, वाय एस बलिहार, तुलेन्द्र सागर, नवीन चन्द्राकर, किरण पटेल, तारिणी कहार, महेश्वरी साहू, वी के तिवारी, कुन्ती दीवान, गंगा बंजारे, जुगनी गुंबर, अमृता कौर, संगीता चन्द्राकर, आराधना साहू, विनोद वर्मा, हेमलता साहू, सुमन भारती कार्यालयीन स्टॉप में शकुंतला सोनी, सुषमा सागर, रूखमणी साहू, प्रदीप यादव, जागेश्वरी गोस्वामी, योगेश्वरी चन्द्राकर, शासकीय माध्यमिक शाला बेमचा प्रधान पाठक तिलक चंद्राकर, खेमराज साहू ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।

Read More

भक्तों को मोक्ष, शक्ति, समृद्धि और खजाने से पुरस्कृत करती हैं : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

Posted on :08-Oct-2024
भक्तों को मोक्ष, शक्ति, समृद्धि और खजाने से पुरस्कृत करती हैं  : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू

प्रभात महंती

महासमुंद : जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक - 2  मां भगवती के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता का आशीर्वाद लेने ग्राम बिरकोनी, बड़गांव, परसवानी, खट्टीडीह,मुस्की, गोपालपुर, कांपा, बेलटुकरी मे पूजा अर्चना कर जगत जननी से समस्त क्षेत्र वासियों के सुख-सौभाग्य और समृद्धि के लिए प्रार्थना किया, क्षेत्र के लोगों से भेंट कर कुशल क्षेम जाना : भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू अपने उद्बोधन में कहा जाता है कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, तारकासुर नाम का एक राक्षस था, जिसकी मृत्यु केवल शिव पुत्र से ही संभव थी।.

Open photo

तब मां पार्वती ने अपने पुत्र भगवान स्कन्द (कार्तिकेय का दूसरा नाम) को युद्ध के लिए प्रशिक्षित करने के लिए स्कन्द माता का रूप लिया. वह भक्तों को मोक्ष, शक्ति, समृद्धि और खजाने से पुरस्कृत करती हैं । वह अनपढ़ व्यक्ति को भी ज्ञान का सागर प्रदान कर सकती हैं, यदि वह उनकी पूजा करता है। सूर्य के समान तेज वाली स्कंदमाता अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागबाहरा सेवा केंद्र के द्वारा चैतन्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनी...

Posted on :08-Oct-2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागबाहरा सेवा केंद्र के द्वारा चैतन्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनी...

प्रभात महंती

महासमुंद : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बागबाहरा सेवा केंद्र के द्वारा इस बार चैतन्य देवीयो की झांकी में मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती मां काली की चैतन्य झांकी आकर्षण का केंद्र बनी, एक विज्ञप्ति में सेवाकेंद्र संचालिका ब्रम्हा कुमारी निरूपमा दीदी ने बताया झांकी दिनांक 7 से 12 अक्टूबर तक चन्डी मोड़ सुमित बाजार के सामने लगाईं गई है जिसे देखने और समझने के लिए हजारों की संख्या में भक्तों और श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है सन्ध्या 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अवलोकन किया जा रहा है,  

जहां चारों ओर देवी शक्तियों कि आव्हान जागरण व्रत पूजा पाठ पवित्र सात्विक भोजन का माहौल है वहीं ब्रम्हा कुमारी बहने नवरात्रि का आध्यात्मिक रहस्य भक्तों और श्रद्धालुओं को बता रही है कि जिनको हम मां और शक्ति कह कर बुलाते हैं उन्हें यह शक्ति कहां से प्राप्त हुई उनके हाथों में अस्त्र शस्त्र दिखाते चरणों में असुर दिखाते हैं वास्तव में इनका भाव क्या है वास्तविकता यह है इन चैतन्य देवियों के माध्यम से बताया जा रहा है 

कि दिव्यता आत्मा की शक्ति है और काभ क्रोध लोभ मोह अहंकार आदि विकार आसुरी वृत्ति का प्रतीक है और शस्त्र ज्ञान का प्रतीक है अभी वर्तमान कलयुग के अन्तिम श्रणो में स्वयं निराकार भगवान शिव राजयोग और ज्ञान की शिक्षा द्वारा आसुरी वृत्ति का विनाश और दैवी शक्ति की जागृति सीख रहे हैं जिनका अभ्यास हमें करना चाहिए और यही शुभ सन्देश देना इस चैतन्य झांकी का मुख्य उद्देश्य है 

Read More

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महासचिव रहे राजयोगी ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई जी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम मनाईं गई

Posted on :03-Oct-2024
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के महासचिव रहे राजयोगी ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई जी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम मनाईं गई

प्रभात महंती

महासमुंद : अंतर्राष्ट्रीय आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आधार स्तम्भ एवं संस्थान के महासचिव रहे परम आदरणीय राजयोगी ब्रह्माकुमार निर्वैर भाई जी की श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थानीय सेवाकेंद्र उपकार भवन नयापारा में मनाईं गई, समस्त ब्रम्हा कुमारी बहने एवं पूरा ईश्वरीय परिवार ने मिलकर भाईजी को श्रद्धांजलि अर्पित किए, 20 सितम्बर को अहमदाबाद के एक प्राइवेट अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली वे 86 वर्ष के थे,

ब्रम्हा कुमारी प्रिती बहन ने भाई साहब के प्रति कहा गम्भीर वैकतिव के धनी एक सच्चे राजयोगी बालब्रह्मचारी तपस्वी हर्षितमुख मृदु भाषी जैसा उनका नाम निर्वैर, सारा जीवन किसी से कोई वैर नहीं रखा 1938 को पंजाब प्रांत के हिन्दू परिवार में जन्मे उच्च शिक्षा ग्रहण कर जल सेना ( नेवी )में अपनी सेवाएं देते रहे, तत्पश्चात इस संस्थान से जुड़कर जन जन को परमात्म आवरण का सन्देश देने माउंट आबू में अपना पूरा जीवन इस ईश्वरीय विश्वविद्यालय में समर्पित कर दिया  

Read More

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

Posted on :03-Oct-2024
छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम

प्रभात महंती

महासमुन्द : छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुधार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर चिरमिरी में आयोजित मेगा कैम्प में महासमुन्द जिले के सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश शुक्ला को उनके असाधारण योगदान के लिए सम्मानित किया गया । 

उपरोक्त कार्यक्रम चिरमिरी में स्थित स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेगा कैम्प मे आयोजित हुआ, जिसमें राज्य के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सक, स्वास्थ्य कर्मी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इस सम्मान समारोह का उद्देश्य राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र मे उल्लेखनीय योगदान को मान्यता देना था, जो पिछले कई वर्षों से राज्य के सुदूर और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ बनाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं । उनके इन प्रयासों का लाभ राज्य के हजारों नागरिकों को मिला है, जिनके लिए स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच पहले कठिन थी ।इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जो कार्य किया है, वह असाधारण है । 

उनका समर्पण, सेवा भावना और अपने पेशे के प्रति निष्ठा न केवल राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत कर रही है, बल्कि लाखों लोगों के जीवन में सुधार कर रही है। यह सम्मान उन सभी चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणा है जो समाज के हित में निःस्वार्थ सेवा कर रहे हैं । डॉ. शुक्ला ने अपने करियर के दौरान राज्य के अति दुर्गम और पिछड़े इलाकों में जाकर न केवल मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने मे भगीरथ प्रयास किया है, राज्य भर में कई स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया, जिनमें गंभीर बीमारियों की जांच और उपचार की सुविधा दी गई, विशेष रूप से, उनके द्वारा आयोजित आंखों की चिकित्सा के लिए किए गए शिविरों ने हजारों लोगों को जीवन में नया उजाला दिया है । महिलाओं और बच्चों की स्वास्थ्य सेवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने बच्चों में कुपोषण से निपटने के लिए व्यापक कार्यक्रम मे सहभागी रहे है , जिसके परिणामस्वरूप राज्य में कुपोषण के मामलों में कमी आई है I

Read More

आदिवासी नेता खेमराज ध्रुव को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया

Posted on :02-Oct-2024
आदिवासी नेता खेमराज ध्रुव को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया

महासमुंद : महासमुंद जिले के आदिवासी नेता खेमराज ध्रुव को छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज(युवा प्रभाग) का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन सिंह ठाकुर ने नियुक्ति पत्र जारी कर महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी है।इस मौक़े पर मोहित ध्रुव,थानसिंह दीवान,मनोहर ठाकुर,

Open photo

राधेश्याम ध्रुव,मनराखन ठाकुर,लेखराम दीवान,खिलावन ध्रुव,हुमन दीवान,डमरूधर मांझी,सहदेव ध्रुव,राजू दीवान,शिव कुमार ध्रुव,दिनेश गोलू रावल,जयलाल ध्रुव,बाबूलाल ध्रुव,कृष्ण कुमार ध्रुव,जगन्नाथ खैरवार,भुनेश्वर ध्रुव,गणेश ध्रुव,दशोदा ध्रुव,श्याम ध्रुव,रामायण नेताम,बसंत कंडरा,लोकेश दीवान,श्रद्धा ध्रुव,गजेंद्र ध्रुव,आदि ने हर्ष व्यक्त किया।

Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन

Posted on :01-Oct-2024
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हुआ रुद्राभिषेक व हवन-पूजन

प्रभात महंती

बधाई देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव 

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के अवसर पर विधायक कार्यालय के पीछे विशाल मेगा मार्ट परिसर में पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण भी बधाई देने पहुंचे। साथ ही  भाजपा के स्थानीय वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल हुए। उपस्थित अतिथियों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक ने भी सभी का अभिनंदन स्वीकार करते हुए धन्यवाद दिया। हवन-पूजन के बाद प्रसाद वितरण व भोजन के साथ अतिथियों को रुद्राक्ष वितरण भी किया गया। 

Open photo

बता दें कि इस वर्ष अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन का आयोजन किया था। सुबह 11 बजे विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आगमन विधायक कार्यालय में हुआ। पहले से उपस्थित भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण व कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया। फूल मालाओं के साथ सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वे पार्थिव शिवलिंग का रुद्राभिषेक व हवन पूजन  में परिवार सहित शामिल हुए। मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन संपन्न हुआ। प्रसाद वितरण के साथ ही आए हुए सभी अतिथियों ने भोजन भी किया। वहीं आए हुए अतिथियों को रुद्राक्ष वितरण किया गया। इसके बाद भी विधायक को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। शाम तक बधाई देने के लिए लोग पहुंचते रहें। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वें सभी का स्नेह और आशीर्वाद पाकर काफी प्रफुल्लित हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, सांसद रूपकुमारी चौधरी, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधानसभा प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, किशोर महानंद भी शामिल हुए। विधायक कार्यालय पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष व अतिथियों का विधायक व अन्य नेताओं ने आतिशबाजी और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने हवन पूजन की। उसके पश्चात सभी ने मिलकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के साथ केक काटकर जन्मदिन की बधाई दी। इस दौरान किरण सिंह देव ने बधाई देते हुए कहा कि अभी हमारी पार्टी भाजपा का सदस्यता अभियान त्योहार चल रहा इसी दौरान विधायक योगेश्वर का जन्मदिन भी मनाने का मौका मिला है। मंच से उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए भाजपा सदस्यता अभियान को सफल बनाने कहा। साथ ही अपने वक्तव्य से कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा।

इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपड़ा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, इंद्रजीत सिंह गोल्डी, चंद्रहास चंद्राकर, प्रदेश प्रवक्ता अमित साहू, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर, संदीप दीवान, सतपाल सिंह पाली, प्रकाश शर्मा, रमेश साहू, निरंजना शर्मा, अनिता रावटे, सुधा साहू, झनक लाल साहू, पवन पटेल सहित अन्य नेतागण, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थें।

रक्तदान शिविर का आयोजन

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मंच के सदस्यों द्वारा  विधायक कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 36 लोगों ने रक्तदान किया। इसके लिए भी विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने रक्तवीरों को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि आपके द्वारा दिए गया रक्त किसी की जिंदगी बचा सकती है। आप सभी ने काफी पुण्य का काम किया है।

Read More

बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया पुरस्कृत।

Posted on :01-Oct-2024
बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने किया पुरस्कृत।

प्रभात महंती

5 दिवसीय राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न

बालक सिंगल में वैभव सिंह बिलासपुर बना विजेता एवं बालिका सिंगल में इशिका पोद्दार रायपुर बनीं विजेता।
 
महासमुन्द :
महासमुंद जिला बैडमिंटन संघ, खेल एवं युवा कल्याण तथा राज्य बैडमिंटन संघ के संयुक्त तत्वाधान में योनेक्स सनराइज 23 वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 से 30 सितंबर तक बैडमिंटन हॉल फॉरेस्ट विद्यालय महासमुंद में आयोजित किया गया। जिसका समापन समारोह 30 सितंबर को महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक योगेश्वर राजू सिंहा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राशि त्रिभुवन महिलांग ने की। विशिष्ट अतिथि में पारस चोपड़ा, प्रलय थीटे, रिवर्डल वर्ल्ड स्कूल से रविन्द्र तिवारी, शैलेंद्र चोपड़ा, सन्नी लुनिया, अमित चोपड़ा, जितेंद्र चंद्राकर, गिरधर यदु, जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला बैडमिंटन संघ के जिला अध्यक्ष प्रकाश शर्मा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में 13 जिलों के 98 बालक बालिका खिलाड़ी शामिल हुए।

Open photo

अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों को आशीर्वचन के रुप में विधायक योगेश्वर राजू सिंहा नें कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए, खिलाड़ी जब मैदान में उतरता है तो वो उसकी पहली जीत होती है हार या जीत मायने नहीं रखती है। अतिथियों द्वारा सभी विजेता खिलाड़ियों को चेक, ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया। 

प्रतियोगिता में बालक बालिका कैटेगरी में विजेता खिलाड़ी इस प्रकार है - बॉयज सिंगल में विजेता वैभव सिंह बिलासपुर व उपविजेता दिव्यांश अग्रवाल रायपुर रहें। बॉयज डबल में विजेता दिव्यांश अग्रवाल रायपुर एवं मानस भट्टाचार्य बिलासपुर रहें। गर्ल्स सिंगल में विजेता इशिका पोद्दार रायपुर व उपविजेता रेवा राजे रायपुर बनी। गर्ल्स डबल में विजेता राशि मल एवं श्वेता परदेशी रायपुर व उपविजेता भाव्या सिंह व रेवा राजे दुर्ग रहें। मिक्स डबल में विजेता सौरभ साहू एवं माही सेन रायपुर बने एवं उपविजेता दिव्यांश अग्रवाल व श्वेता परदेशी रायपुर रहें।

30 सितंबर पांचवे दिन खेले गए सभी फ़ाइनल मैच में सर्वप्रथम मिक्स डबल फ़ाइनल मैच में रायपुर के सौरभ साहू एवं माही सेन की जोड़ी ने रायपुर के ही दिव्यांश अग्रवाल व श्वेता परदेसी की जोड़ी को 21/18, 21/23, 21/18 से हराकर विजेता बने, दूसरे गर्ल्स सिंगल के फाइनल मैच में रायपुर के रेवा राजे को रायपुर की इशिका पोद्दार ने संघर्ष पूर्ण मुकाबले में 11/21, 21/13, 21/11 से हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया, बॉयज सिंगल इवेंट में बिलासपुर के वैभव सिंग ने काफी उलटफेर करते हुए रायपुर के दिव्यांश अग्रवाल को 19/21, 21/05, 21/10 से हराकर फाइनल का खिताब अपने नाम किया। गर्ल्स डबल में रायपुर की राशि मल एवं श्वेता परदेशी की जोड़ी ने दुर्ग के भाव्या सिंग व रेवाराजे की जोड़ी को 21/17, 21/18 से हराकर फाइनल जीता। बॉयज डबल मैच में दिव्यांश अग्रवाल रायपुर एवं मानस भट्टाचार्य बिलासपुर की जोड़ी ने सरगुजा के सार्थक कांत थॉमस व दुर्ग के गर्वित कंसल की जोड़ी को 21/12, 21/18 से हराकर फाइनल विजेता बने।
फ़ाइनल मैच का आनंद विधायक योगेश्वर राजू सिंहा व नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग ने लिया।

विजेताओं को दिया गया पुरस्कार राशि- विजेता खिलाड़ियों को क्रमशः बॉयज सिंगल में विजेता को 9000, उपविजेता को 7000, बॉयज डबल में विजेता को 10000, उपविजेता को 8000 की इनाम राशि दी गई। इसी प्रकार गर्ल्स सिंगल में भी  क्रमशः विजेता को 9000 तथा 7000 उपविजेता को ईमान राशि प्रदान की गई, मिक्स डबल में विजेता को 10000 व उपविजेता को 8000 प्रदान किया गया। इस तरह कुल सेमीफाइनल, क्वार्टर फाइनल पहुंचने वाले प्रतिभागियों व टीम को 4-4 हजार की इनाम राशि दी गई। इस तरह कुल 114000 राशि दी गई।

इस प्रतियोगिता के आधार पर सिंगल इवेंट के विजेता व उपविजेता तथा डबल इवेंट के सिर्फ विजेता टीम का चयन राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप भुनेश्वर ओडिशा के लिए किया गया हैं।
आयोजन के निर्णायक मंडल में प्रताप भट्टाचार्य, गुरदीप सिंह पाहुजा, नरेंद्र पटेल, हेम कुमार पाण्डेय, श्रीराम यादव, रोहित दिवेकर, आदित्य भट्टाचार्य, रामायण जायसवाल नें पूरे मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन को सफल बनाने में खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष प्रकाश शर्मा, उपाध्यक्ष अनूप  उपासे, सचिव घनश्याम सोनी, कोषाध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, गौरव चंद्राकर, संदीप साहू, देवेंद्र चंद्राकर संजय तिवारी, प्रदीप चंद्राकर, सुनील पाटिल, गिरीश विश्वकर्मा, राघवेंद्र तोमर, रोशन साहू, राजा गुरुदत्ता, राजू साहू, रोमेश चंद्राकर, कनक चंद्राकर, अरिन चंद्राकर, राकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव का सहयोग रहा।

महासमुंद जिला बैडमिंटन संघ के युवा खिलाड़ी मयंक श्रीवास्तव, हर्षवर्धन गिरी गोस्वामी, आर्य चंद्राकर, अरिन चंद्राकर, तन्मय साहू, दिग्विजय सिंह तोमर, पूर्वांश चंद्राकर, अक्षत गुप्ता, निकुंज श्रीवास्तव, आरव चंद्राकर, आराध्य चंद्राकर व सौम्य चंद्राकर जिन्होंने लगातार सभी मैच में लाइन निर्णायक की भूमिका निभाकर अहम योगदान दिया। अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन मनीष श्रीवास्तव एवं सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त प्रकाश शर्मा ने किया।

Read More

पोषण साहू की कविता संग्रह ’आजकल’ विमोचित

Posted on :01-Oct-2024
पोषण साहू की कविता संग्रह ’आजकल’ विमोचित

प्रभात महंती

काव्यांश साहित्य एवं कला पथक संस्थान के बैनर तले कविता संग्रह विमोचित

दुनिया की आधी आबादी और संघर्ष को समर्पित कविता संग्रह है आजकल

महासमुंद : काव्यांश साहित्य और कला पथक, महासमुंद के बैनर तले पोषण कुमार साहू की प्रथम कविता संग्रह ’आजकल’ का रविवार शाम जिले के वरिष्ठ और नामचीन साहित्यकारों के करकमलों द्वारा विमोचन किया गया। श्री पोषण साहू की कविता संग्रह को पुनः प्रकाशित किया गया है। आजकल मे महिलाओं की संघर्ष और कहानी को बखूबी उकेरा गया है। कविता संग्रह मे कुल 25 कविताएं हैं। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

Open photo

इस अवसर पर काव्यांश के पदाधिकारी, सदस्य और साहित्यकार मौजूद थे। उन्होंने आजकल पर अपने विचार व्यक्त किये। विमोचन समारोह के मुख्य अतिथि श्री धन्यजय नेताम (संयुक्त कलेक्टर) ने अपने उदबोधन मे कहा की कवि कुमार पोषण की कविता पढ़कर ऐसा लगता है कि वे संघर्ष से नवनिर्माण करना चाहते हैँ।,वक्त बदल रहा है साथी, कविता ने वर्तमान हालात को बया किया है। उन्होंने कहा कि काव्यांश एक ऐसा मंच है जहाँ नवोदित साहित्यकारों को उचित स्थान और सम्मान मिलता है। उन्होंने इस कृति के लिए कवि पोषण को बधाई दी है।

Open photo

इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार श्री प्रलय थिटे ने कहा कि कवि कुमार पोषण की  कविताओं मे एक बड़ा सन्देश है। वे समाज के सर्वहारा लोगों के साथ है, और उनके साथ चलकर समाज को बदलना चाहते हैं। उनकी कविता युद्ध जायज है दिल को छू गया। इस अवसर पर डॉ. साधना कसार, एस चंद्रसेन, अशोक शर्मा, काव्यांश के अध्यक्ष श्री भागवत जगत भूमिल, महासचिव जयराम पटेल पथिक, कोषाध्यक्ष डी बसंत साव साहिल, श्री उमेश गोस्वामी, पुष्पलता भार्गव सुनंदा, टेकराम सेन सहित अन्य साहित्यकारों ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर साहित्यकारों द्वारा कविता पाठ भी किया गया। 

कवि अहिंसात्मक अस्त्र धारण करते हुये समाज को सुधार सकता है - डॉ. अनुसूईया अग्रवाल

प्रसिद्ध साहित्यकार और प्राचार्य डॉ. अनुसूईया अग्रवाल डी लिट द्वारा कविता संग्रह पर अभिमत व्यक्त किया गया है। उन्होंने अपने अभिमत में कहा है कि श्री पोषण कुमार साहू की प्रथम कृति है आप छत्तीसगढ़ के तरुण साहित्यकार हैं किंतु आपके संकलन की रचनाओं और विचारों में प्रौढ़ता है।

वास्तव में कवि अहिंसात्मक अस्त्र धारण करते हुए समाज को सुधार सकता हैं संकलन की प्रथम रचना में ही अकेले लड़ाई लड़ने को दृढ़ संकल्पित कवि अंतिम रचना तक पहुंचकर भी अकेले ही युद्धरत रहकर विजय घोष करता है। ’ख्वाब’, ’सड़क’, ’मजदूर’, ’बंद’, ’देखा मैंने’, जैसी रचनाएं ’बेहतर’ के लिये संकल्परत् कवि के मन के विश्वास दीप को जलाये रखती है, संकलन की रचनाओं में विविधता है और लगभग सभी रचनाएं भाव संप्रेषण में सफल है। नारी प्रगति के भी कवि पक्षधर हैं, उस पर भी उन्होंने अपनी लेखनी चलाई है। उन्होंने कहा कि निःसंदेह यह प्रथम कृति स्वागतेय है और प्रशंसनीय भी. ईश्वर करै आपकी यह प्रथम कृति आपको उज्जवल यशस्विता की अधिकारिणी बनाए। 

इसी तरह वरिष्ठ साहित्यकार श्री आनंद तिवारी पौराणिक ने कविता संग्रह पर अपने विचार व्यक्त करते हुए लिखा है कि संभावनाओं की दिशा तलाशता काव्य संग्रह ’आजकल’ है। उन्होंने लिखा है कि वर्तमान परिदृश्य में जहां चारों ओर अराजकता, शोषण, घुटन, सन्त्रास व असंतोष का वातावरण व्याप्त है, वहां कवि-कर्म एवं कवि-धर्म बड़ा कठिन हो जाता है, इन विषम परिस्थितियों में कवि दुरुह प्रयत्न करता है। 

कार्यक्रम का संचालन बहुत ही सुंदर तरीके से श्रीमती पुष्पलता भार्गव सुनंदा ने किया। ज्ञात है कि पोषण कुमार साहू वर्तमान मे जनसंपर्क विभाग, महासमुंद मे सहायक संचालक के पद पर पदस्थ है। इस अवसर पर उत्तरा विदानी, युवा साहित्यकार, साहित्य प्रेमी जनता मौजूद थे।

Read More

Previous12...46474849505152...7374Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution