× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में लू तो कई जगह बारिश की चेतावनी

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    पद्मनाभस्वामी मंदिर से करोड़ों के हीरे-जवाहरात और सोना गायब, मचा हड़कंप

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    ’प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई’

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    कैदियों को ले जा रही बस पलटी, दरोगा समेत 6 की दर्दनाक मौत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

    पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, 3 रुपए बढ़ने के बाद और महंगाई के संकेत

  • छत्तीसगढ़
    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    ओडिशा से मुंबई गान्जा तस्करी का प्लान महासमुंद पुलिस ने किया फेल।

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा  दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    सेवा निवृत्त कामगार राजेंद्र दुबे ने जीवन भर की गाड़ी कमाई लगा दी बंजर भूमि पर उपवन बनाने में

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    अवैध शराब बिक्री और तस्करी के खिलाफ महासमुंद पुलिस सख्त, कार्यवाही लगातार जारी।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    भ्रष्टाचार पर जिनपिंग सरकार सख्त, पूर्व रक्षा मंत्री समेत दो नेताओं को फांसी की सजा

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

  • मनोरंजन
    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    अदाह शर्मा के रंग-बिरंगे लुक्स ने जीता इंटरनेट

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    नई पीढ़ी को श्रीकृष्ण से जोड़ती ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1 द हार्ट (हृदयम्)’ की दिव्य सिनेमाई यात्रा

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना का दमदार अंदाज़

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

  • रोजगार
    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

  • राजधानी
    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    ’जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर... और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी’

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    कवर्धा को मिली नई सौगात-उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया “मित्र मिलन चौपाटी” का भव्य लोकार्पण

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नक्सल मुक्त जिलों के भवनविहीन आंगनबाड़ी केन्द्रों को मिलेंगे पक्के भवन

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल : नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भोरमदेव कॉरिडोर निर्माण का किया निरीक्षण, बैठक लेकर की प्रगति की गहन समीक्षा

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...47484950515253...7576Next

विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

Posted on :30-Nov-2024
विभिन्न लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

प्रभात महंती

महासमुंद : विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा शुक्रवार को झलप- पटेवा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। विधायक के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पटेवा, खट्टा, तोरला और झलप को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिली।  सबसे पहले विधायक ग्राम पटेवा पहुंचे, जहां पहले धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने किसानों से भेंट मुलाकात की। किसानों के समक्ष ही विधायक ने धान तौलकर दिखाने कहा। साथ ही समिति प्रबंधक और कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसी प्रकार की अनियमितता नहीं होनी चाहिए। किसानों के हित में ही कार्य होना चाहिए। साथ ही उनके लिए पेयजल आदि की सुविधा भी होनी चाहिए।

Open photo

इस दौरान किसान गैनू यादव ने बताया कि उन्हें किसान सम्मान निधि की राशि नहीं मिल रही है, जिसपर विधायक श्री सिन्हा ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी को तत्काल समस्या का निराकरण करने  के लिए निर्देशित किया।  फिर वें पटेवा में ही सीसी रोड के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश साहू, झनक लाल साहू, मंडल अध्यक्ष धरम पटेल, समिति अध्यक्ष रामेश्वरी पैकरा, सुनिल पटेल, मनोहर साहू, टीकाराम पटेल, विकास अग्रवाल, राजेंद्र गंगवंशी, जयशंकर पैकरा, लीलाधर नायक, पप्पू गजेंद्र, शिव नंदे सहित किसान उपस्थित थें।

Open photo

इसके बाद ग्राम खट्टा में कंवर समाज भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे। विधि विधान से भवन का लोकार्पण किया। वहीं स्कूल के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में विकास की गति तेज हो गई है। डबल इंजन सरकार के चलते राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस दौरान खेमलता पैकरा, जयशंकर पैकरा, डुमेश देवांगन, प्रेमसिंह दीवान, रविशंकर पैकरा, रामशरण दीवान, जगन्नाथ पटेल, सुनिल दीवान, गजेंद्र दीवान, दयानंद दीवान, विष्णु पटेल, कांति दीवान, गोपाल नायक, दिलीप नायक एवं ग्रामवासी उपस्थित थें।

Open photo

ग्राम तोरला एवं झलप में भी रहे शामिल

इसके बाद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ग्राम तोरला पहुंचे।यहां उन्होंने नवनिर्मित सीसी रोड का उद्घाटन किया। साथ ही ग्रामीणों से भेंट मुलाकात भी की। इसके बाद ग्राम झलप में सीसी रोड उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सम्मी सलूजा, किशन कोसरिया, देवा नायक, सुनिल पटेल, बलविंदर सिंह सिटू सलूजा, सागर साहू, रूपलाल पटेल, कमल कौशिक देवेंद्र राय, समीर खान, भोजराम ध्रुव, भरत ध्रुव, डोमन यादव, छविंद्र पटेल, सतीश कुर्रे, कौशिक ध्रुव, विजय साहू, महेश देवांगन, गज्जू ध्रुव, ललित पटेल, रोशन साहू, कन्हैया ध्रुव, तुलसीराम साहू, अशोक साहू, मनोज पटेल, जनक पटेल, तारा पटेल, गायत्री पटेल, त्रिवेणी, लवकुश, केवरा बाई पटेल, पद्मिनी साहू, गुड्डी चावला, परमानंद सहित ग्रामीणजन उपस्थित थें

Open photo

Read More

विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म

Posted on :30-Nov-2024
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ देखी 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म

प्रभात महंती

महासमुंद : महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शहर के श्री बिठोबा टॉकीज में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म देखी। फिल्म को लेकर विधायक ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह फिल्म सभी को देखनी चाहिए। इसमें सालों पहले हुए घटना के संबंध में दिखाया गया है, जिसका सच आजतक सामने आने नहीं दिया गया है। इस फिल्म में निर्माता, निर्देशक और कलाकारों ने इस सच्चाई को सामने लाने के लिए काफी मेहनत की है।

Open photo

हमारे देश में ऐसी ही कई सच्चाई छुपी हुई है, जो सामने नहीं आ पाई है। हमें देश के भविष्य के लिए पूर्व में हुए घटना के संबंध में सही जानकारी रखनी चाहिए। उस दौर में इस घटना को लेकर कई प्रकार के सांप्रदायिक रंग ओढ़ाए गए थे। वह भी आधा सच ही सबके सामने लाया गया था। आज हमारे पास उस सच को जानने का मौका है। इसलिए यह फिल्म देश के प्रत्येक व्यक्ति को देखनी चाहिए। इससे बहुत सारे भ्रम दूर हो जाएंगे। देश में हमेशा कुछ तत्व सच्चाई को दबाने का प्रयास करते आए हैं, ऐसे लोगों से दूर रहकर हमें सच के साथ चलाना है। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित थें।

Read More

रामकथा निस्वार्थ प्रेम की शक्ति सिखाती है; प्रो डॉ अनुसुइया

Posted on :30-Nov-2024
रामकथा निस्वार्थ प्रेम  की शक्ति सिखाती है; प्रो डॉ अनुसुइया

प्रभात महंती

महासमुंद : उपरोक्त उद्गार प्रो डॉ अनुसुइया अग्रवाल डी लिट् प्राचार्य स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद छत्तीसगढ़ विगत दिनों भारत के पड़ोसी देश नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी हिंदी में व्यक्त कर रही थी। 27 और 28 नवंबर 2024 को कन्हैयालाल मानिकलाल मुंशी हिन्दी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ आगरा, डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल, बी डी जैन कन्या महाविद्यालय आगरा, बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय आगरा एवं ग्लोबल हिन्दी ज्योति कैलीफोर्निया अमेरिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का उद्घाटन समारोह माननीय बद्रीप्रसाद पाण्डे संस्कृति, पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री नेपाल सरकार के मुख्य आतिथ्य एवं डॉ अनीता कपूर संस्थापक अध्यक्ष ग्लोबल हिन्दी ज्योति कैलीफोर्निया अमेरिका के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ। 

Open photo

कार्यक्रम में संरक्षक द्वय प्रो आशु रानी कुलपति डॉ भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा भारत एवं प्रो केशरजंग बराल उपकुलपति त्रिभुवन विश्वविद्यालय काठमांडू नेपाल भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। संपूर्ण कार्यक्रम का संयोजन प्रो प्रदीप श्रीधर अध्यक्ष हिंदी विभाग एवं निदेशक कन्हैयालाल मानिकलाल मुंशी हिन्दी तथा भाषा विज्ञान विद्यापीठ आगरा एवं बंदना अग्रवाल प्राचार्य कन्या महाविद्यालय आगरा द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अनवरत 2 दिन चला।

Open photo

कार्यक्रम के दूसरे दिवस अकादमिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए डॉ अनुसुइया ने आगे कहा कि यह  राम का अपनी पत्नी सीता के प्रति अटूट प्रेम ही था, जिसने उन्हें भयंकर युद्ध करने और रावण को हराने के लिए प्रेरित किया। शुद्ध और निःस्वार्थ जीवन ही अंधकारमय समय में अपार शक्ति और शक्ति का रहस्य है।

अपने साहस, निष्ठा और भक्ति के लिए जाने जाने वाले राम दृढ़ता और न्याय के प्रतीक और आदर्श इंसान के आदर्श हैं। उन्हें धार्मिकता, भक्ति और त्याग का  प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन उन मूल्यों और सिद्धांतों का प्रतीक है जिनका विश्व भर के लोग सम्मान करते हैं। राम तर्क, सही कार्य और वांछनीय गुणों के आदर्श का प्रतीक हैं। राम सत्यसंध हैं - वे ईमानदार हैं। वे असूया (ईर्ष्या) से रहित हैं। वे प्रिय वचन बोलते हैं। उनका अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण है ; उनमें कृतज्ञता का गुण है। उन्होंने राक्षसों, देवताओं और मनुष्यों द्वारा उपयोग किए जाने वाले सभी प्रकार के हथियारों का उपयोग करने के कौशल में महारत हासिल की हुई है। वे वेदों के गुणी हैं। परिवार के प्रति प्रेम, अपने कर्तव्य के प्रति समर्पण और दुनिया को बुराई से बचाने की वीरता के लिए राम के प्रति समादर है। 

उनका जीवन प्रेम और करुणा के स्फुरण का प्रेरक है। अपने वक्तव्य को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि राम का अर्थ है वह जो आनंद देता है, जो हर कृति से, हर शब्दों से, अपने कर्तव्य परायणता के कारण सबको संतोष देता है। छत्तीसगढ़ में राम नाम की लोकप्रियता का उल्लेख करते हुए डॉ अग्रवाल ने आगे कहा कि राम का नाम सामान्य जन के बीच अभिवादन का एक लोकप्रिय रूप है । यहां का जन- जन हर भेंट पर राम-राम कहकर हाथ जोड़ अभिवादन करता है। राम अच्छाई के ऐसे प्रतीक हैं कि हर मां अपनी संतान का नाम राम रखना चाहती है और अपनी संतान में राम का गुण देखना चाहती हैं। संसार में मृत्यु की सत्यता को उनके नाम से ही स्वीकार किया जाता है। और राम नाम सत्य है के जयघोष के साथ परमात्मा की प्रबल सत्ता को स्वीकार किया जाता है। 

एक राम दशरथ का बेटा। वही राम घट घट में लेटा। 
उसी राम का जगत पसारा।वही राम इस जग से न्यारा।

डॉ अनुसुइया द्वारा प्रस्तुत अध्यक्षीय उद्बोधन को सभा की भरपूर सराहना मिली। काठमांडू की सांसद महोदया ने  अपने कर कमलों से उन्हे स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी में हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल,  दिल्ली आदि से विद्वान गण सम्मिलित हुए थे।

Read More

सहकार से सरकार: सहकारिता, कृषि और आजीविका पर विशेष सत्र का आयोजन

Posted on :30-Nov-2024
सहकार से सरकार: सहकारिता, कृषि और आजीविका पर विशेष सत्र का आयोजन

प्रभात महंती

महासमुन्द : शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, महासमुन्द में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर "सहकारिता, कृषि और आजीविका" विषय पर विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में आमंत्रित डॉ. सुरेश शुक्ला ने महाविद्यालयीन छात्रों को सहकारिता की महत्ता और इसके व्यावहारिक अनुप्रयोगों पर मार्गदर्शन दिया।

डॉ. शुक्ला ने अपने उद्बोधन में सहकारिता को आर्थिक और सामाजिक प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से न केवल समस्याओं का समाधान किया जा सकता है, बल्कि संसाधनों का प्रभावी उपयोग भी संभव है। उन्होंने सहकारिता को आत्मनिर्भरता और सामुदायिक विकास का महत्वपूर्ण साधन बताया। डॉ. शुक्ला ने कृषि क्षेत्र में सहकारी संस्थाओं के योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रणाली किसानों को वित्तीय सहायता, संसाधन प्रबंधन और विपणन में सहयोग प्रदान करती है।

छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "अल्पानाम् अपि वस्तूनाम्, संहति: कार्य साधिका," अर्थात छोटे-छोटे प्रयास भी सामूहिक रूप से मिलकर बड़े लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं। यह उक्ति सहकारिता के मूल सिद्धांत को स्पष्ट करती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए समझाया कि कैसे सहकारी संस्थाएं छोटे किसानों, श्रमिकों और व्यवसायियों को एकजुट करके उनकी समस्याओं का समाधान करती हैं।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्री अजय राजा और श्रीमती राजेश्वरी सोनी ने भी छात्रों को सहकारिता के महत्व पर जागरूक किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता केवल आर्थिक लाभ का साधन नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, समरसता और सहयोग की भावना को भी मजबूत बनाता है।

शिविर में भाग ले रहे छात्रों ने सहकारिता, कृषि और आजीविका के विषय पर व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त किया। उन्होंने यह समझा कि सहकारिता केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक ऐसा उपकरण है, जिससे सामाजिक और आर्थिक चुनौतियों का समाधान किया जा सकता है। इस दौरान छात्रों ने सामूहिक प्रयासों की महत्ता को आत्मसात करते हुए इसे अपने जीवन और कार्यक्षेत्र में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की सफलता में राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्रों के साथ-साथ महाविद्यालय के प्राध्यापकों की भी विशेष भूमिका रही। इस प्रकार का आयोजन छात्रों के सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक विकास की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। शिविर का यह सत्र सहकारिता और सामूहिकता की भावना को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ छात्रों को आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में एक सशक्त कदम साबित होगा ।

Read More

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर में तीरंदाजी खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक।

Posted on :30-Nov-2024
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर में तीरंदाजी खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक।

प्रभात महंती

एकलव्य के तीरंदाजी खिलाड़ियों ने 10 पदक जीतकर जिले का नाम रौशन किया।

राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेल में 6 स्वर्ण 4 रजत सहित 10 पदक जीता।

खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ियों ने जीते 10 पदक।

महासमुंद : चतुर्थ राज्य स्तरीय EMRS क्रीडा प्रतियोगिता दिनांक 27 से 29 नवम्बर 2024 तक पी जी कॉलेज ग्राउंड अंबिकापुर जिला सरगुजा में आयोजित किया गया जिसमें जिले से कुल 10 तीरंदाजी खिलाड़ी श्रीकांत जगत पिता सुमित लाल जगत, चन्दन सिदार पिता गोविंद राम सिदार, मनीषा ध्रुव पिता हेमंत ध्रुव, कामना ध्रुव पिता भुवनेश्वर ध्रुव, योगेश नाग पिता गंगाधर नाग, टुकेश कमार पिता परदेशी कमार, लिलिमा नाग पिता राम सिंह नाग, कुमुदनी दीवान पिता ओंकार सिंह दीवान, दिगम्बर नेताम पिता चंद्रहास नेताम व जयंत ठाकुर पिता यशवंत ठाकुर शामिल हुए। प्रतियोगिता में श्रीकांत जगत, योगेश नाग, लिलिमा नाग, कामना ध्रुव, दिगम्बर नेताम, जयंत ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता एवं चंदन सिदार, कुमुदिनी दीवान, टुकेश कमार, मनीषा ध्रुव ने रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं।

Open photo

खेल विभाग द्वारा संचालित खेलों इंडिया लघु केंद्र एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीरंदाजी खेल में 6 स्वर्ण 4 रजत सहित 10 पदक जीतकर विद्यालय एवं जिले का नाम रौशन किया। पदक जीतने पर खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता रायपुर छत्तीसगढ़ के लिए होना है जिसमें सभी खिलाड़ी शामिल होंगे। इससे पहले संभाग स्तरीय एकलव्य विद्यालय की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन 8 से 9 अक्टूबर 2024 तक राजनांदगांव में आयोजित किया गया था जिसमें 12 तीरंदाजी खिलाड़ी शामिल होकर 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक व 2 कांस्य पदक सहित 12 पदक जीतने में सफल रहे तथा 10 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता अंबिकापुर के लिए हुआ था। तीरंदाजी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू (राष्ट्रीय खिलाड़ी) बागबाहरा द्वारा विगत दो वर्षों से एकलव्य आदर्श मॉडर्न आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा हैं।

Open photo

प्रशिक्षण में शामिल होने आस पास के खिलाड़ियों के साथ जिले भर के विभिन्न ग्राम/ग्राम पंचायतों से लेकर शहरी क्षेत्रों से खिलाड़ी अभ्यास करने शामिल हो रहे हैं। तीरंदाजी खेल को आगे बढ़ाने व संचालित करने हेतु पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराया गया हैं जिसमें प्रतिदिन सुबह-शाम खिलाड़ियों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिल रहा हैं साथ ही तीरंदाजी खेल की बारीकियों को सीखने के लिए पालक अपने बच्चों को अभ्यास करने के लिए सुबह शाम निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु खेलों इंडिया सेंटर भेज सकते हैं। विगत 2 वर्षों में जिले में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन भोरिंग में किया जा चुका हैं। आयोजन से क्षेत्र में तीरंदाजी खेल की जानकारी के साथ बच्चें खेल में रुचि ले रहे हैं तथा खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं और जिला, संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं।

तीरंदाजी खेल में खिलाड़ियों ने संभाग, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में सफल रहे हैं एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं। जिले में तीरंदाज़ी खेल को आगे बढ़ाने में जिला प्रशासन से कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग शिल्पा साय, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज धृतलहरे, दीपक मंडावी, प्रशिक्षक हीरू राम साहू, प्रशिक्षक एवन कुमार साहू, डॉ. सुनील कुमार भोई व्यायाम शिक्षक भोरिंग, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ. विकास अग्रवाल, अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर डॉ. पुरेंद्र चंद्राकर, अरविंद छाबड़ा, सोमनाथ साहू, ऋषि कपूर, प्राचार्य एकलव्य महेंद्र टंडन एवं अधीक्षक, व्यायाम शिक्षक गौरव शर्मा, नीलम साहू व समस्त शिक्षक एवं विद्यालय स्टॉफ इत्यादि का सहयोग रहा। सभी ने तीरंदाजी खेल में पदक जीतने पर बधाई दीं।

Read More

राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता भिलाई के लिए जिले की टीम रवाना।

Posted on :29-Nov-2024
राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता भिलाई के लिए जिले की टीम रवाना।

प्रभात महंती

राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता भिलाई में आयोजित।

महासमुंद : छत्तीसगढ़ बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता (महिला एवं पुरूष) का आयोजन बीएसपी ग्राउंड सेक्टर 4 भिलाई दुर्ग में दिनांक 29 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित किया गया हैं जिसमें महासमुंद जिले की महिला एवं पुरूष टीम हिस्सा लेने सुबह भिलाई रवाना हुई। जिला सचिव अंकित लूनिया ने बताया कि प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय टीम का चयन किया जाएगा।

Open photo

मिनी स्टेडियम बॉल बैडमिंटन कोर्ट में खिलाड़ियों को बादल मक्कड़ समाज सेवी, तन्मय लूनिया श्री बालाजी एजेंसी, मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, राजेश शर्मा, अंकित लूनिया, सेवन दास मानिकपुरी, सीमा मानिकपुरी, विनय भारद्वाज, लोकेश साहू की उपस्थिति में मुलाक़ात कर अच्छे प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए बादल मक्कड़ ने अच्छे प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने कहा, खिलाड़ियों के लिए हर संभव सहयोग करने कहा गया।

Open photo

जिले की सीनियर पुरूष टीम में शामिल खिलाड़ियों में यशवर्धन कहार, सागर बंजारे, डोमेश साहू, हिमांशु तिवारी, ओम प्रकाश ध्रुव, पंकज चंद्राकर, जुगेश नाथ भोई, राहुल कुर्रे, शुभम मानिकपुरी, प्रभात सेठ, भूषण यादव, विनय भारद्वाज, लोकेश साहू, गजेंद्र यादव, नीलेश पाण्डेय, कमल वर्मा, मेहुल चंद्राकर, मुरली राज पुरोहित, सुदर्शन दुबे एवं सीनियर महिला टीम में काजल, पूर्णिमा साहू, मनीषा साहू, दिव्या साहू, यश्वर्या, चंचल देवांगन, तान्या साहू, पुष्पांजलि ठाकुर, मेघा साहू, राधिका निषाद, ललिता ध्रुव, दीपशिखा साहू, रेणु साहू, लक्ष्मी चंद्राकर, वर्षा कोसरे, हीना चक्रधारी, दामिनी वर्मा, रूक्मणी साहू शामिल हैं।

Read More

महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन युवकों ने गवाईं जान

Posted on :28-Nov-2024
महासमुंद में दर्दनाक सड़क हादसा: तीन युवकों ने गवाईं जान

महासमुंद : छत्तीसगढ़ के सराईपाली बसना में बीती रात एक भीषण सड़क दुघर्टना में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. सूचना मिलने पर बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, तीनों युवक बसना थाना अंतर्गत गांव के रहने वाले थे. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और पिकअप वाहन को ओवर टेक कर आगे निकल रहे थे. इसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित हो गई और बाइक पर सवार तीनों युवक इसकी चपेट में आ गए. बहरहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

इस घटना के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने हाइवे पर चक्काजाम कर दिया। जहां पर प्रशासन और पुलिस की टीम ने समझाइश देकर बहाल किया।(एजेंसी)

Read More

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे ने दिलाई वार्डवासियों को शपथ

Posted on :27-Nov-2024
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे ने दिलाई वार्डवासियों को शपथ

महासमुंद : आज शहर के वार्ड नम्बर 26 के आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे ने बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान के तथा वार्ड वासियों को शपथ दिलाई है कि बाल विवाह के रोकथाम के लिए हम सब केंद्र और राज्य सरकार की मंशा अनुरूप काम करेंगे और बाल विवाह अधिनियम का पालन करेंगे। 

आज 27 नवंबर  को बाल विवाह मुक्त भारत” राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ किया गया है।  

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 जनवरी, 2015 को आरंभ की गई प्रमुख योजना 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ'  जो बालिकाओं के प्रति समाज के व्यवहार और दृष्टिकोण में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक रही है उसी की सफलता से प्रेरित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान आरंभ किया गया है। यह देश को बाल विवाह मुक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित करेगा  जो विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में लड़कियों और महिलाओं के बीच शिक्षा, कौशल, उद्यम और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के लिए अनिवार्य है।

भारत में पिछले कुछ वर्षों में बाल मृत्यु दर, जन्म लिंग अनुपात कम करने और सभी स्तरों पर लड़कियों के नामांकन को बढ़ावा देने में सफलता मिली है। हालांकि,  बाल विवाह की कुरीति अभी भी व्याप्त है जो मानवाधिकार उल्लंघन का सबसे खराब स्वरूप है। ठोस प्रयासों के बावजूद, आज भी लगभग 5 में से 1 लड़की का विवाह विधि सम्मत आयु 18 वर्ष से पहले ही कर दी जाती है। यह एक ऐसी प्रथा है जो असंगत है और लड़कियों को प्रभावित करती है। उन्हें समय से पहले पारिवारिक देखभाल में झोंक दिया जाता है और वे युवावस्था की खुशियों से वंचित रह जाती हैं और अक्सर निर्धनता की चपेट में पहुंच जाती हैं।

बाल विवाह मुक्त भारत प्रधानमंत्री के वर्ष 2047 तक 'विकसित भारत' की भविष्य दृष्टि से प्रेरित है। इसे तब तक हासिल करना संभव नहीं है जब तक महिलाओं और लड़कियों को जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्ण, समान और सार्थक भागीदारी न दी जाए। यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है कि उनकी जीवन यात्रा आरंभ होते ही सरकार और सामाजिक दृष्टिकोण उनके मुद्दों पर केंद्रित हो। बाल विवाह मुक्त अभियान बाल विवाह समाप्त करने और देश भर में युवा लड़कियों के सशक्तिकरण के सरकार के प्रयासों का प्रमाण है। यह प्रगतिशील और समतापूर्ण समाज सुनिश्चित कर हर बच्चे की क्षमता को पूर्णता से साकार करेगा।

Read More

महासमुंद, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों की दी गई जानकारी

Posted on :27-Nov-2024
महासमुंद, संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं कर्तव्यों की दी गई जानकारी

प्रभात महंती

’’26 नवंबर संविधान दिवस’’

’’संविधान के उद्देषिका का किया गया वाचन’’  

दिवस के अवसर पर हुए विविध जागरूकता षिविर का आयोजन

महासमुंद : छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देषानुसार एवं प्लान आफ एक्षन के तहत विषेष दिवस पर किए जाने वाले षिविर एवं कार्यक्रम  के तहत आज ’’संविधान दिवस’’ 26 नवंबर 2024 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महासमुंद के तत्वधान में विधिक जागरूकता पर अधारित षिविरों का आयोजन किया गया। इसी परिपेक्ष्य में आज संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- चित्रलेखा सोनवानी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव- दामोदर प्रसाद चन्द्रा द्वारा शासकीय महाप्रभु वल्लाभार्चा स्नातकोत्तर महाविद्यालय पहुचकर उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय संविधान तथा मानव अधिकार के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा भारत के संविधान के उददेषिका का सामुहिक वाचन भी किया गया। इसके अलावा तालुका स्थित न्यायालयों के न्यायाधीषगणों द्वारा स्कूल एवं कॉलेजों अथवा ग्राम पंचायतों में जाकर कानून के विभिन्न विषयों से संबंधित जानकारी प्रदान किया। 

Open photo

संविधान दिवस पर आयोजित शासकीय महाप्रभु वल्लाभार्चा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट- चित्रलेखा सोनवानी द्वारा भारत के संविधान तथा उनके महत्व और मानव अधिकारों के विषयों पर सामूहिक चर्चा कर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विधिक सहायता अथवा सलाह के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए बताया गया कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 39 ए में सभी के लिए न्याय सुनिष्चित किया गया है और गरीबों तथा समाज के कमजोर वर्गो के लिए निःषुल्क कानूनी सहायता की व्यवस्था की गई है। संविधान के अनुच्छेद 14 और 22 (1) के तहत राज्य का यह उत्तदायित्व है कि वह सबके लिए समान अवसर सुनिष्चित करे, समानता के आधार पर समाज के कमजोर वर्गो को सक्षम विधिक सेवाए प्रदान करने के लिए एक तंत्र की स्थापना करने के लिए वर्ष 1987 में विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियत पास किया गया।

Open photo

इसी के तहत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) का गठन किया गया है, जो कानूनी सहायता कार्यक्रम लागू करने और उसका मूल्यांकन एवं उनके सतत निगरानी का कार्य कर लोगों को कानूनी सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराती है। इसी प्रकार प्रत्येक राज्य में एक राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जिसके अंतर्गत उस राज्य के पूरे सभी जिलों में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण  तथा तहसील क्षेत्रों में तालुका विधिक सेवा समिति का गठन किया गया है। इसका कार्य नालसा की नीतियों और निर्देषो को कार्य रूप देना और लोंगो को निःषुल्क कानूनी सेवाए प्रदान कराना होता है।   

इसके अलावा सचिव- दामोदर प्रसाद चन्द्रा द्वारा शासकीय माध्यमिक शाला पिटियाझर, जिला जेल महासमुंद में, लीगल एड डिफेस काउसिंग सिस्टम के चीफ अधिवक्ता- अरूण पटेल द्वारा शासकीय बृजराज स्कूल, सिविल न्यायाधीष- तान्या ब्रम्हे एवं प्रषिषु सिविल न्यायाधीष- खुशबू जैन द्वारा गायत्री विद्या मंदिर स्कूल पहुचकर छात्र-छात्राओं को भारत के संविधान तथा उनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इसके अलावा जिला न्यायालय परिसर महासमुंद में भी न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संविधान के उद्देषिका का सामुहिक वाचन किया गया।

Read More

विश्वास दिलाकर विश्वासघात का खेल में यादराम एवं परिवार के विरुद्ध 420 का मामला दर्ज ।

Posted on :26-Nov-2024
विश्वास दिलाकर विश्वासघात का खेल में यादराम एवं परिवार के विरुद्ध 420 का मामला दर्ज ।

प्रभात महंती

रिपोर्टर मयंक गुप्ता 

खबर का असर..! जेल जाना तय...!! 

महासमुंद : बेबाक बयान न्यूज खबर का हुआ असर भोरिंग निवासी यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू पर आखिरकार तुमगांव पुलिस ने 420, 34 का मामला दर्ज कर लिया है। 
गौरतलब है कि, भोरिंग यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू के विरुद्ध तुमगांव थाना में 420 का मामला दर्ज कर लिया गया। मामले में भतीजे टुकेश साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और यादराम साहू फरार है।

Open photo

ट्रेडिंग कम्पनी शेयर मार्केट में पैसा लगाने और अधिक लाभ लेने की लालच देखकर महासमुंद, तुमगांव, खल्लारी सहित जिले के भोले भाले सरकारी नौकरी करने वालों से 420  करते हुए करोड़ों रूपए की ठगी कर ली थी। पिछले कई महीनों से पीड़ित यादराम साहू और उसके भतीजे टुकेश साहू से राशि लौटने के लिए उनके घर के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन यादराम साहू और उनका भतीजा टुकेश साहू लगातार लोगों को गुमराह कर रहा था। 

जिसकी शिकायत महासमुंद पुलिस अधीक्षक और महासमुंद कलेक्टर से पीड़ितों ने शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई थी। मामला महासमुंद टाइम्स के संज्ञान ने आने के मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। जिस पर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए तुमगांव पुलिस को मामला दर्ज करने का आदेश दे दिया और आज 25 नवंबर को पुलिस ने मामले में चाचा भतीजा के खिलाफ 420,34 का मामला दर्ज कर लिया हैं।

Read More

थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैघ मादक पदार्थ गांजा पर लगातार की जा रही है कार्यवाही।

Posted on :26-Nov-2024
थाना सिंघोडा जिला महासमुन्द पुलिस के द्वारा अवैघ मादक पदार्थ गांजा पर लगातार की जा रही है कार्यवाही।

प्रभात महंती

30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते दो अंतराष्ट्रीय  तस्कर  गिरफ्तार 

थाना सिंघोड़ा एवं सायबर सेल  टीम   की संयुक्त कार्यवाही। 

महासमुन्द : आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर समस्त थाना /चौकी प्रभारियो को अवैध नशीले पदार्थो की परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था जिस पर  थाना सिंघोडा एवं सायबर सेल के संयुक्त टीम द्वारा दिनांक 24/11/2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ति एक सफेद कलर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP 92 AL 6791 में अवैध मादक पदार्थ गंजा रख कर उड़ीसा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है कि सूचना पर  ग्राम रेहतीखोल पहुंच कर नाकाबंदी कर मुखबिर के बतायानुसार सफेद कलर स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक UP 92 AL 6791 को रोकने का संकेत दिया गया

जिसमें दो व्यक्ति सवार थे जो पुलिस टीम को देखकर अपने वाहन को तेज गति से भागने लगा जिसे हम रहा स्टाफ के दौड़ा कर पकड़ा गया भागने का कारण पूछने पर गाड़ी में गंजा होना बताएं तलाशी लेने पर वहां के पीछे डिग्गी में 5-5 किलो का  खाकी रंग के टेप से टैपिंग किया हुआ कूल 30 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गंज मिला तथा नाम पता पूछने पर अपना नाम 1 नीरज कुमार मिश्रा पिता प्रदीप कुमार मिश्रा उम्र 34 साल साकेत मकान नंबर 77 1 खकसीस थाना रेढर जिला जालौन उत्तर प्रदेश 2 अंशुल कुमार अहिरवार पिता रवि कुमार उम्र 21 साल निवासी रहसिया थाना सिटी औराई जिला जालौन उत्तर प्रदेश का होना बताए तथा युक्त गांजा को बोलांगीर ओरिसा से जालौन उत्तर प्रदेश , खपाने ले जाना बनाए है

उक्त मनोत्तेजक मादक पदार्थ रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज हो तो प्रस्तुत करने हेतु नोटिस दिया गया जो कोई दस्तावेज नही होना स्वीकार करने पर उक्त गंजा  को जप्त कर अभियुक्त को  अभिरक्षा में लेकर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो के तहत कार्यवाही करते हुए  न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया  है ।
 

नाम आरोपी - 1 नीरज कुमार मिश्रा पिता प्रदीप कुमार मिश्रा उम्र 34 साल साकेत मकान नंबर 77 1 खकसीस थाना रेढर जिला जालौन उत्तर प्रदेश 2 अंशुल कुमार अहिरवार पिता रवि कुमार उम्र 21 साल निवासी रहसिया थाना सिटी औराई जिला जालौन उत्तर प्रदेश

 जप्त सम्पत्ति 

  1. 30 किलोग्राम नमी युक्त मानो उत्तेजक अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 450000 रुपए
  2. 02 नग मोबाइल कीमती 20000 रुपए
  3. मारुति डिजायर कार क्रमांक UP 92 AL 6791 रकम 300000 रुपए

जुमला राशि 770000 रुपए

Read More

दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला: सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल

Posted on :26-Nov-2024
दिव्यांगजनों के लिए रोजगार मेला: सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम पहल

प्रभात महंती

महासमुंद : साईटसेवर्स इंडिया द्वारा महासमुंद नगर स्थित टाउन हॉल में दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शासकीय संस्थानों ने भी सहयोग प्रदान किया, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें समाज में सशक्त बनाना था।

उपस्थिति और प्रतिभागिता

रोजगार मेले में कुल 257 लोग उपस्थित रहे, जिनमें से 185 दिव्यांगजनों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इन प्रतिभागियों ने रोजगार के विभिन्न अवसरों में रुचि दिखाते हुए अपनी जॉब प्रोफाइल भरी। मेले में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए, जो अपने कौशल और क्षमता के आधार पर रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए उत्साहित थे।

रोजगार प्रदाता और उनकी भूमिका

इस आयोजन में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों और संस्थानों ने भाग लिया और अपने-अपने स्टॉल लगाए। रोजगार प्रदाताओं ने अपनी संस्थाओं में उपलब्ध रिक्तियों की जानकारी दी और दिव्यांगजनों के लिए उपयुक्त नौकरी के अवसर प्रस्तुत किए। प्रमुख रोजगार प्रदाताओं में शामिल थे:

  • एलआईसी (LIC)
  • एसबीआई (SBI)
  • जिला रोजगार कार्यालय
  • आई मित्रा
  • रिक्रूज
  • जय पतई माता हॉस्पिटल, पटेवा
  • शिखर कंप्यूटर
  • डॉ. रेड्डी फाउंडेशन
  • एंड्रोमिडा फाइनेंस
  • निडकॉन सर्विसेज
  • औद्योगिक क्षेत्र बिरकोनी 

इन संस्थानों ने न केवल दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर प्रस्तुत किए, बल्कि उनके कौशल के विकास और क्षमता निर्माण के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और अतिविशिष्ट अतिथि

रोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध सोशल इंफ्लुएंसर डॉ. एकता लहंगे उपस्थित रहीं। उन्होंने दिव्यांगजनों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा और कौशल किसी भी चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। डॉ. लहंगे ने समाज को जागरूक करने और दिव्यांगजनों के प्रति सहानुभूति एवं सम्मान बढ़ाने पर जोर दिया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद समाज कल्याण उपसंचालक श्रीमती संगीता सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास समाज में समावेशिता को बढ़ावा देते हैं और दिव्यांगजनों को उनकी क्षमताओं के अनुरूप रोजगार पाने में सहायता प्रदान करते हैं।

साईटसेवर्स इंडिया की भूमिका

साईटसेवर्स इंडिया की राज्य प्रमुख सुश्री उर्मिमाला सेनगुप्ता ने इस आयोजन की सफलता पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह रोजगार मेला दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। सुश्री सेनगुप्ता ने कहा, "दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना हमारी प्राथमिकता है। हम उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।"

साईटसेवर्स इंडिया के कार्यक्रम अधिकारी श्री प्रांजल प्रकाश त्रिपाठी ने आयोजन के दौरान सभी प्रतिभागियों और रोजगार प्रदाताओं के बीच समन्वय बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई। राज्य सलाहकार श्री संदीप रॉय ने भी अपनी विशेषज्ञता और अनुभव के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

दिव्यांगजनों के अनुभव और उत्साह

रोजगार मेले में शामिल दिव्यांगजन इस पहल से अत्यधिक प्रेरित नजर आए। मेले में उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें इस आयोजन से न केवल रोजगार के अवसर मिले, बल्कि उन्हें अपने कौशल और क्षमता को पहचानने का भी मौका मिला।

एक प्रतिभागी ने कहा, "यह मेला हमारे लिए बहुत खास है। यहां हमें रोजगार प्रदाताओं से सीधे बातचीत करने का मौका मिला और हमें समझ में आया कि हमारी क्षमताओं के अनुसार किस क्षेत्र में काम करना सबसे बेहतर होगा।"

समाज में सशक्तिकरण और समावेशिता का संदेश

यह रोजगार मेला केवल एक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि समाज में दिव्यांगजनों के प्रति जागरूकता और उनके सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। इस आयोजन ने न केवल दिव्यांगजनों को रोजगार के नए अवसर प्रदान किए, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि दिव्यांगजन किसी से कम नहीं हैं।

आयोजन की सफलता और भविष्य की योजनाएं

रोजगार मेले की सफलता को देखते हुए आयोजकों ने भविष्य में इस तरह के और कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई है। साईटसेवर्स इंडिया और शासकीय संस्थाओं ने दिव्यांगजनों के लिए और अधिक रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता जताई।

निष्कर्ष

दिव्यांगजनों के लिए महासमुंद में आयोजित यह रोजगार मेला समाज में एक सकारात्मक बदलाव की शुरुआत है। इस पहल ने यह साबित किया है कि सही दिशा और प्रयासों से दिव्यांगजन न केवल आत्मनिर्भर बन सकते हैं, बल्कि समाज और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान भी दे सकते हैं। आयोजकों, रोजगार प्रदाताओं और प्रतिभागियों के संयुक्त प्रयासों से यह मेला सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हुआ।

Read More

खरोरा मे नवनिर्मित मितानिन भवन का लोकार्पण

Posted on :25-Nov-2024
खरोरा मे  नवनिर्मित मितानिन भवन का लोकार्पण

प्रभात महंती

महिलाओं के आत्मनिर्भरता से समाज मे समृद्धि आएगी 

महासमुंद : ग्राम पंचायत खरोरा में शनिवार को मुख्य अतिथि डॉ एकता लंगेह द्वारा नवनिर्मित मितानिन भवन और रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मितानिनों द्वारा विभिन्न तरह के खेल जैसे मटका फोड़, नुककड़ नाटक, प्रेरणादायक गीत और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ एकता लंगेह  ने कहा की मितानिन भवन के निर्माण से यहां महिलाएं आपस में बैठकर अपने स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक समृद्धि और अन्य भविष्य की योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।यहां भवन बनने से उन्हें इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे है, यहां महासमुंद में महिलाएं प्रत्येक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।महिला एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी की धुरी है।उनके पास धैर्य भी है और काबिलियत भी है आज  वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है ताकि वे अपने जरूरतो को भी पूरा कर सके,परिवार और समाज की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वावलंबी से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी।डॉ लंगेह ने कहा कि महिला स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है यदि महिला स्वस्थ है तो परिवार भी स्वस्थ रहेगी उन्होंने मितानिनों से कहा कि वह अपने काम बखूबी निभा रही है और भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन  पुरे मनोयोग से करते रहे। कार्यक्रम मे सरपंच सुनीता चंद्राकर सहित मितानिन समन्वयक राजमणि पवार स्थानीय पंच,सहित सखी सेंटर के सदस्य और मितानिन मौजूद थे।

Read More

नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को

Posted on :25-Nov-2024
नेशनल लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को

प्रभात महंती

तैयारियों के संबंध में जिला न्यायाधीश ने ली संबंधित विभाग और न्यायिक अधिकारियों की बैठक

महासमुंद : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार 14 दिसंबर 2024 दिन शनिवार को जिला न्यायालय तथा तालुका स्थित न्यायालयों में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद के सचिव- दामोदर प्रसाद चन्द्रा के द्वारा जानकारी दी गयी कि न्यायालयों में बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों में कमी लाने के उद्देश्य से तथा प्रभावित पक्षकारों को त्वरित तथा सस्ता एवं सुलभ न्याय प्रदान करने की दिशा में नेशनल लोक अदालत एक प्रभावशाली कदम है।

Open photo

जिस हेतु जिला न्यायालय महासमुंद तथा बागबाहरा, पिथौरा, बसना और सरायपाली तालुका स्थित सभी न्यायालयों में खण्डपीठों का गठन कर विभिन्न प्रकरणों तथा प्रीलिटिगेशन का निराकरण किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन तथा अधिक से अधिक के प्रकरण रखे जाने के संबंध में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश - अनिता डहरिया द्वारा न्यायिक अधिकारियों और प्री-लीटीगेशन प्रस्तुत करने वाले संबंधित विभागों के अधिकारियों की भी बैठक ली गई है। 

Open photo

न्यायिक अधिकारियों के बैठक में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अनिता डहरिया द्वारा न्यायालयों में जो प्रकरण चिन्हाकिंत किए गए है जैसे एमएसीटी, सिविल प्रकरण, एनआई एक्ट, समरी प्रकरणों के आकड़ों का अवलोकन भी किया गया। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण पर चर्चा करते हुए न्यायालयों में 5 से 10 वर्षो से लंबित प्रकरणों, वरिष्टजनों से संबंधित प्रकरणों का आपसी राजीनामा के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्री लिटिगेशन प्रकरण के रूप में चिन्हाकिंत प्रकरणों में बढ़ोत्तरी करते हुए सर्वसंबधित विभाग वित्तीय संस्थानों के साथ प्री-सिंटिंग, सहयोग एवं उनसे समन्व स्थापित कर राजस्व प्रकरणों का भी निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार प्रीलीटीगेशन प्रस्तुत करने वाले बैंकों के शाखा प्रबंधकों, बिजली, नगर पालिका, यातायात शाखा, परिवहन, खनिज, राजस्व एवं जिला पंचायत के अधिकारियों की भी बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Read More

नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

Posted on :25-Nov-2024
नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने 4 सूत्रीय मांगों को लेकर विधायक को सौंपा ज्ञापन

प्रभात महंती

महासमुंद : छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को विधायक कार्यालय पहुंचकर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी 4 सूत्रीय मांग है। जिस पर विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने उनकी मांगों को सुना और इस संबंध में शासन तक उनकी मांग रखने का आश्वासन दिया है। 

Open photo

जिले के अलग-अलग नगरीय निकायों से आए प्लेसमेंट कर्मचारियों ने बताया कि उनकी 4 सूत्रीय मांग है, जिसमें नगरीय निकायों में कार्यरत प्लेसमेंट कर्मचारियों को निकायों से सीधे वेतन का भुगतान किया जाये।  समस्त नगरीय निकायों से प्लेसमेंट ठेका प्रथा को समाप्त किया जाये। समस्त नगरीय निकायों के प्लेसमेंट कर्मचारियों को 4000 श्रम सम्मान राशि प्रदान किया जाये, निकाय में 05, 10, 15, 20 वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित किया जाए। इस प्रकार कर्मचारियों ने अपनी मांग ज्ञापन के माध्यम से विधायक के समक्ष रखी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कर्मचारियों से चर्चा की। साथ ही उनसे उनकी मांगों के संबंध में बिंदुवार बातचीत की। फिर उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है। 

Open photo

इस दौरान छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष हीरालाल चौहान, दिलीप साहू, प्रहलाद  सागर, टिकेश्वरी मिरी, संतोष साहू, पन्नालाल साहू, संतोष प्रधान, सुभद्रा कोसरिया, मोहर श्री सारथी, दुलेश साहू, ममता महानंद, सावित्री बाई, सोनू तांडी सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थें।

Read More

प्रो डॉ अनुसुइया प्राचार्य पद पर पदोन्नत

Posted on :23-Nov-2024
प्रो डॉ अनुसुइया प्राचार्य पद पर पदोन्नत

प्रभात महंती

महासमुंद : शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में विगत तीन वर्षों से आहरण एवं संवितरण अधिकारी के रुप में प्रभारी प्राचार्य के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन कर रही प्रो डॉ अनुसुइया अग्रवाल डी लिट् का उच्च शिक्षा विभाग, मंत्रालय के आदेश क्रमांक 4299 एफ 1-3/2024/38-1, रायपुर अटल नगर दिनांक 14 नवम्बर 2024 के अनुसार स्नातक प्राचार्य के रुप में स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो गई है। तदनुसार उन्होंने 16 नवंबर 2024 को वहां अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय द्वारा 19 नवंबर 2024 को उनके सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। श्री अजय राजा, डॉ रीता पांडेय, श्रीमती करुणा दुबे, श्री मनोज शर्मा, श्री चंद्रशुभम शोधार्थी के द्वारा भावभीनी उद्गार व्यक्त किए गए। सभी ने एक मत होकर उनके कार्यकाल को सराहा और इस पदोन्नति के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने अपना प्राचार्य प्रभार श्रीमती करुणा दुबे सहायक प्राध्यापक रसायन शास्त्र को सौंपा; श्रीमती दुबे ने उन्हें पद स्थापना और पदोन्नति के लिए शुभकामनाएं दी।

Open photo

विदित हो कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद गत वर्ष से इस जिले में संचालित है। यह इस महाविद्यालय का दूसरा वर्ष है। जो शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम के निकट स्थित पुराने भवन में संचालित हो रहा है। यह महाविद्यालय पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय है। तथा यहां पर स्नातक स्तर पर विज्ञान, वाणिज्य, एवं कला की कक्षाएं संचालित हो रही है। पूर्णतः कुशल एवं पारंगत 11 अतिथि व्याख्याता, क्रीड़ा अधिकारी ग्रंथपाल सहित तीन सहायक प्राध्यापक कार्य सहयोग हेतु पदस्थ है। गत वर्ष महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत था।

इस अवसर पर महासमुंद के विधायक श्री योगेश्वर राजू सिंहा जी, महाविद्यालय के अधिकारियों- कर्मचारियों, गणमान्य नागरिकों, साहित्यकारों, जन- भागीदारी के अध्यक्ष एवं सदस्यों सहित शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों ने डॉ अनुसुइया को बधाई प्रेषित की एवं कहा कि इस महाविद्यालय को पूर्णकालिक, नियमित प्राचार्य प्राप्त होने पर महाविद्यालय अब  और प्रगति करेगा तथा जिले में अपनी प्रमुख पहचान बनाएगा।

Read More

सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अपना जीवन सुरक्षित रखें - सांसद श्रीमती चौधरी

Posted on :22-Nov-2024
सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर अपना जीवन सुरक्षित रखें - सांसद श्रीमती चौधरी

प्रभात महंती

सड़कों पर गति अवरोधक निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप बनाएं - विधायक 

बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले कुल 383 वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 1,91,500 समन शुल्क की वसूली

रेड सिग्नल जम्प करने वाले वाहन कुल 1151 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर राशि 3,45,300समन शुल्क की वसूली

महासमुन्द : सासंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी की अध्यक्षता में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित हुई। इस अवसर पर महासमुंद विधायक  योगेश्वर राजू सिन्हा, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरीनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह, अपर कलेक्टर रवि साहू, जिला परिवहन अधिकारी आर.के. ध्रुव सहित सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य मौजूद थे।

बैठक में सासंद श्रीमती चौधरी ने जिले में सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए प्रयास, सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण, दुर्घटना नियंत्रण के उपाय व सड़क सुरक्षा जागरूकता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सड़क दुर्घटना रोकने, ओवर स्पीडिंग को नियंत्रित करने तथा आवश्यक सुरक्षा साधनों का उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वयं और साथी यात्रियों की सुरक्षा के लिए आम नागरिक वाहन चलाने के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट आदि का प्रयोग करें। हेलमेट नहीं पहनने के कारण ही दुर्घटना में अधिकांश लोगों की मृत्यु हुई है। सड़क में संकेतक नहीं होने से यात्रियों को लम्बी दूरियों का सफर करके अनावश्यक परेशानियां होती है। उन्होंने कहा कि ओवरलोडेड गाड़ियों पर भी नियमित कार्रवाई किया जाए तथा खनिज परिवहन के लिए प्रयोग होने वाले वाहनों में तिरपाल से ढका जाए।

उन्होंने कहा कि जिले में शासकीय व निजी हाई स्कूल-कॉलेजों में दुपहिया वाहनों से आने वाले छात्र जिनकी उम्र 18 वर्ष से अधिक है, हेलमेट पहनकर आए इसका पालन कराने के लिए संबंधित संस्था के प्राचार्य उत्तरदायी होंगे। स्कूली वाहनों में भी क्षमता से अधिक छात्रों को नहीं बैठाएं। स्कूलों में वाहनों की पार्किंग की समुचित व्यवस्था के बाद ही नए स्कूल खोलने की अनुमति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी व आमजन, जो दो पहिया वाहन में आते है सभी हेलमेट पहन कर कार्यालय आएं। हेलमेट पहन कर नहीं आने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए। उन्होंने ब्लैक स्पॉटों और अन्य टर्निंग पॉइंट पर रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था, स्पीड लिमिट बोर्ड, रंबल स्ट्रीप, कैमरा, रोड मार्किंग जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। उन्होंने हाई कोर्ट के आदेशानुसार वाहनों में प्रेशर हॉर्न, तेज आवाज वाले साइलेंसर और तेज आवाज मे डीजे बजाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने कहा है।

बैठक में महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि ओवर स्पीडिंग करने वाले चालकों पर चालानी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग और नेशनल हाईवे के अधिकारियों को शासन से निर्धारित मापदण्ड के अनुरूप ही स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अनियंत्रित गति से चलने वाले हाइवा और ट्रैक्टर पर पुलिस और आरटीओ संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। उन्होंने यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ लगातार चालानी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही कॉलेजों और अन्य स्थानों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के लिए कहा। उन्होंने नेशनल हाईवे, लोक निर्माण विभाग और छत्तीसगढ़ राज्य सड़क विकास निगम के अधिकारियों को तिराहा, चौराहा, स्टेट और नेशनल हाईवे मोड़ और खुले पुल-पुलिया, खतरनाक मोड आदि दुर्घटनाजन्य स्थानों में भी संकेतक साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरीनंद ने सरायपाली क्षेत्र में वाहनों के फिटनेस के लिए विशेष कैम्प लगाने कहा। उन्होंने ओवरलोड गाडियों पर भी नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि महिलांग ने शहरी क्षेत्रों में भी यातायात व्यवस्था आवश्यक सुधार के लिए पुलिस विभाग के समन्वय से कार्रवाई करने का सुझाव दिया।

बैठक में पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना रोकने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आम नागरिकों के अलावा 177 शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 88,500 समन शुल्क वसूल किया गया। शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले कुल 62 वाहन चालकों के विरूद्ध कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जिसमें राशि 6,20,000 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया। मालवाहक वाहन में यात्री परिवहन करने वाले कुल 148 चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 44.400 रुपये समन शुल्क वसूल किया गया।

लाइसेंस निलंबन, निरस्तीकरण हेतु विभिन्न धाराओं के तहत कुल 16 प्रकरणों में संबंधित जिला परिवहन कार्यालय भेजा गया जिसमें सभी का 03 माह के लिए लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही किया गया। बिना सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले कुल 383 वाहन चालको के विरूद्ध कार्यवाही कर राशि 1,91,500 समन शुल्क वसूल किया गया। रेड सिग्नल जम्प करने वाले वाहन कुल 1151 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर राशि 3,45,300 समन शुल्क वसूल किया गया। ओवर स्पीड वाहन चलाने वाले कुल 73 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही कर राशि 73000 समन शुल्क वसूल किया गया। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, जनपद अध्यक्ष बागबाहरा श्रीमती स्मिता चंद्राकर,सदस्य महेन्द्र जैन, श्रीमती सुनीता देवांगन एवं अन्य सदस्यगण मौजूद थे।

Read More

कलेक्टर श्री लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण

Posted on :22-Nov-2024
कलेक्टर श्री लंगेह ने किया धान खरीदी केन्द्रो का औचक निरिक्षण

प्रभात महंती

जंगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के दौरान लगभग 60 क्विटल पुराने धान जप्त

धान खरीदी प्रभारी श्री भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश 

महासमुन्द : महासमुन्द खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में जिला अंतर्गत 182 धान उपार्जन केन्द्रों में से 176 खरीदी केन्द्रो में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन प्रारंभ हो चुका है।जिसके पर्यवेक्षण एवं नियंत्रण हेतु जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्र स्तर पर तथा जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है तथा नोडल अधिकारियों द्वारा उन्हें आबंटित धान उपार्जन केन्द्रो की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

Open photo

बुधवार 20.11.2024 को  कलेक्टर श्री विनय लंगेह द्वारा धान खरीदी केन्द्र सांकरा, गढ़फुलझर, सागरपाली एवं जंगलबेड़ा एवं सीमावर्ती धान उपार्जन केन्द्र हेतु स्थापित अंर्तराजीय जांच चौकी बंजारी नाका, सिरपुर नाका एवं राजाडीह नाका तथा सरायपाली संग्रहण केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य एवं राजस्व के अधिकारी मौजूद थे।बंजारी नाका में मंडी कर्मचारी श्री पंकज पटेल अनुपस्थित पाये गये, जिसके संबंध में कलेक्टर  द्वारा तहसीलदार सरायपाली को जांच चौकी में ड्यूटी पर लगाये गये समस्त अधिकारियो/कर्मचारियों के अनिवार्य रुप से उपस्थिति के संबंध में निर्देश दिये गये है। कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा जांच चौकी पर वाहनो के आवागमन की गंभीरता से जांच करने एवं पंजी संधारण करने के निर्देश दिये गये है।

जंगलबेड़ा धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण में उपार्जन केन्द्र में 150 बोरे लगभग 60 क्विटल पुराने धान गिरधारी लाल ग्राम राजाडीह के द्वारा उपार्जन केन्द्र में विक्रय हेतु लाया गया था। जिसे कृषि उपज मंडी सरायपाली द्वारा जप्त किया गया है। धान खरीदी केन्द्र में शासन के निर्देशानुसार धान खरीदी का कार्य में लापरवाही बरतने के कारण धान खरीदी प्रभारी श्री भोजराज प्रधान को धान खरीदी कार्य से तत्काल हटाने के निर्देश उपायुक्त सहकारी संस्थाएँ महासमुन्द को दिये गये है।

Read More

अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

Posted on :22-Nov-2024
अवैध मादक पदार्थ गांजा पर महासमुन्द पुलिस की कार्यवाही।

प्रभात महंती

अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करते 01 अन्तर्राज्जीय तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।

आरोपियों के कब्जे से 60.190 किलो ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 9,02,850 रुपयें की गांजा जप्त।

साइबर सेल और थाना बागबाहरा कि संयुक्त कार्यवाही l 

महासमुन्द : सभी थाना/चौकी प्रभारियों कोे नशीली पदार्थ, अवैध शराब तथा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले लोगो के खिलाफ कार्यवाही तथा सघन चेकिंग अभियान करने हेतु निर्देशित किया गया था। इसके साथ ही परिवहन के उन सभी रास्तों पर जगह व समय बदल-बदल कर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करें। ओडिसा राज्य में मुखबिरों को सक्रिय करने एवं परिवहन की सूचना प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया था।

Open photo

कि दिनांक 20.11.24 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक सफेद रंग की स्वीफ्ट कार क्र CG 04 NS 9971  में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर उड़ीसा की ओर से महासमुंद की ओर जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा ग्राम कोमा जाने का तिराहा प्रियंका आॅटो के फार्म हाउस के पास नाकाबंदी कर उक्त वाहन को घेराबंदी कर रोका गया। वाहन एक व्यक्ति सवार था जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) खिरोद सुनानी पिता बिहारी सुनानी उम्र 38 वर्ष साकिन कोमना थाना कोमना जिला नुआपाड़ा उड़ीसा का होना बताये। जिससे ओड़िशा से आने का कारण व वाहन में क्या रखे हो पूछे जाने पर टाल मटोल व गोलमोल जवाब देने लगे जवाबो में भिन्नता एवं असमानता पाये जाने पर संदेह प्रतीत हुआ है जिसके आधार पर वाहन की तलाशी ली गई।

Open photo

वाहन के पीछे डिक्की में जिसमें 03 प्लास्टिक रखा हुआ था जिसे खोलकर देखने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। वाहन पर अवैध गांजा परिवहन करते पाये जाने पर मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 03 सफेद रंग की प्लास्टिक बोरियो में कुल 60.190 कि.ग्रा. कीमती अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 902850 रूपये व एक कार कीमती 500000 रूपये जुमला कीमती 14,02,850 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी से गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर उड़िसा से लाना और छत्तीसगढ में बिक्री करने ले जाना बताया। आरोपियों द्वारा भारी मात्रा में गांजा परिवहन किये जाने पर आरोपीओं के विरूद्ध थाना बागबाहरा में अपराध/धारा 20(ख) एन0डी0पी0एस0 के तहत् कार्यवाही न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा गई।

Read More

महासमुन्द पुलिस के द्वारा श्रीराम केयर क्लिनिक,कुम्हारपारा महासमुन्द में हुये 7.5 लाख रूपये का धोखाधडी का खुलासा।

Posted on :21-Nov-2024
महासमुन्द पुलिस के द्वारा श्रीराम केयर क्लिनिक,कुम्हारपारा महासमुन्द में हुये 7.5 लाख रूपये का धोखाधडी का खुलासा।

प्रभात महंती

ड्रग इस्पेक्टर बताकर 7.5 लाख रूपये की धोखाधडी करने वाला 01 अन्र्तराज्जीय आरोपी पुलिस के गिरफ्त में घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त। 

आरोपी के द्वारा कई राज्यों में कर चुका है ठगी।

ओडिसा के कांटाबाजी व टिटलागढ में है अपराध पंजीबध्द।

एक वर्ष पूर्व जिला मुंगेली में सीआईडी अधिकारी बताकर, कर चुका है ठगी।

सायबर सेल एवं थाना महासमुन्द की संयुक्त कार्यवाही ।

महासमुन्द : घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी  शेषनारायण गुप्ता पिता लक्ष्मीचंद गुप्ता निवासी कुम्हार पारा महासमुन्द थाना महासमुन्द में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कुम्हार पारा अपने घर में श्रीराम केयर क्लिनिक संचालित है। जहा मरीजो का उपचार करता हूं तथा मेडिसिन प्रदाय करता हूं। आज दिनांक 11.11.24 के 11.10 बजे अपने क्लिनीक में मरीज देख रहा था उसी दौरान एक व्यक्ति मेरे क्लिनीक के अंदर प्रवेश किया और अपने आप को ड्रग इस्पेक्टर बताते हुये मेरे क्लिनीक के मेडिशीन स्टाक को चेक करने की बात बोला तथा अपने आप को बहुत बडे अधिकारी होने का धौष दिखाते हुये मेरे मेडिशीन स्टाक को गलत बताते हुये मेरी क्लिनीक सील करने की बात बोला और मुझे अपने बातो के झासे मे लेकर मामला सेटल करने के लिये धोखाधडी पूर्वक मुझसे 750000 रूपये नगदी रकम ले लिया यह रकम मैने दवाईयों की विक्रय करने से मिली राशि थी जिसे मुझे लाभाश छोडकर दवा एजेसियों को भुगतान करना था। वह व्यक्ति अपने को ड्रग इस्पेक्टर बताकर अपने बातो के झासे में लेकर मेरे से धोखाधडी कर 750000 रूपये ले लिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. का कायम कर विवेचना में लिया गया। 

Open photo

विवेचना के दौरान पुलिस की टीम के द्वारा उक्त घटना स्थल का सीसीटीवी फूटेज देखा तथा अपने मुखबीरों को उक्त फोटो को भेजकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि उक्त धोखाधडी करने वाला एक व्यक्ति का चेहरा मिलता जुलता जो बागबाहरा रेलवे स्टेशन पर बैठा है ,उक्त सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के निशानदेही पर रेलवे स्टेशन बागबाहरा में जाकर संदेही व्यक्ति से पूछताछ किया गया पूछताछ के दौरान अपना नाम (01) स्मिथ सेठी पिता अभेराम सेठी उम्र 40 वर्ष सा. सोहिया अभिन्यू जगन्नाथ मगर रोड नं. 01 झालपाडा भुनेश्वर थाना लक्ष्मी सागर जिला खुर्दा भुनेश्वर, ओडिसा का निवासी होना बताया।

संदेही द्वारा  पुलिस को मनगणत बाते कहकर बरगलाकर गोल मोल जवाब देना लगा। जिससे तकनीकी  तथ्यों एवं मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपने अपराध को नही छीपा सका और श्रीराम केयर किल्नीक कुम्हारपारा, महासमुन्द में जाकर 750000 रूपये का धोखाधडी करना स्वीकार किया!घटना मे प्रयुक्त swift dezire कार कीमती 4,00,000 रुपये को जप्त किया गया । आरोपी के विरूध्द थाना महासमुन्द मे अपराध धारा 318(4), 319(2) बी.एन.एस. के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस के द्वारा की गई ।

Read More

Previous12...47484950515253...7576Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

व्यापार

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution