× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    स्वर्णरेखा नदी में मिला संदिग्ध मिसाइल बम, इलाके में दहशत का माहौल

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    आम जनता पर असर: चुनाव बाद ईंधन कीमतों में भारी वृद्धि की चर्चा तेज

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

    अंडमान सागर में बड़ा हादसा: मलेशिया जा रही नाव पलटी, 250 यात्री लापता

  • छत्तीसगढ़
    ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी  पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    ऑपरेशन निश्चय के अंतर्गत गांजा तस्करी पर महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    बोलपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सभा में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    5 करोड़ से अधिक का गांजा नष्ट: जिला स्तरीय कमेटी की निगरानी में 18 मामलों के जब्त मादक पदार्थ नष्ट

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन सम्पन्न

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन, अब 20 अप्रैल से 15 जून तक रहेगा स्कूलों में अवकाश

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार 2026 के आयोजन को लेकर कलेक्टरों को लिखी चिट्ठी

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

    मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक: 15 अप्रैल 2026

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

महासमुन्द

Previous12...50515253545556...7374Next

नुआखाई पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय

Posted on :22-Jul-2024
नुआखाई पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय

प्रभात महंती 

महासमुंद : उत्कल गांडा समाज महासमुंद का बैठक शंकराचार्य भवन में हुई। बैठक में उत्कल गांडा समाज के प्रत्येक उत्कल वार्ड से मांदी प्रमुख उपस्थित थे, सर्वप्रथम रथयात्रा शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी का तिलक लगा कर धन्यवाद किया गया । इसके उपरांत समाज को एकत्रित कर सही दिशा में ले जाने के लिए उत्कल गांडा समाज शहर इकाई के पदाधिकारियो का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमे उत्कल गाड़ा समाज शहर ईकाई के अध्यक्ष समाज के वरिष्ठ अनुभवी किनारी नायक एवं उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सोनाधर सोनवानी को चुना गया।

इसी तरह उत्कल गांडा समाज के सचिव दशरथ महानंद, सह सचिव विक्की महानंद, कोषाध्यक्ष सुनील नायक, मीडिया प्रभारी जगन्नाथ छुरा को सर्व सम्मति से चुना गया। साथ ही सलाहकार समिति में पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र सिक्का, दीपक नायक, सुरेंद महानंद, पूर्व पार्षद बैजल भारती, सुदर्शन कुमार, परखीत हरपाल, बादल बघेल,बसंत महानंद, जुगराज महानंद, बच्चन कुमार, दुर्गा प्रसाद नेताम का भी सर्व सम्मति से चयन किया गया।

नव नियुक्त पदाधिकारियों के चयन उपरान्त उपस्थित समाज के बंधुओं द्वारि फूल माला पहनाकर एवं तिलक लगाकर बधाई दी गई। पदाधिकारीयों के नियुक्ति उपरांत तत्काल ही समाज के अध्यक्ष किनारी नायक ने कहा कि उत्कल गांडा समाज के किसी भी परिवार में यदि किसी सदस्य का निधन होता है तो समाज द्वार 5 हज़ार रुपए का आर्थिक सहयोग किया जाएगा।साथ ही समाज के किसी परिवार में कन्या विवाह होता है तो दो हज़ार एक सौ रुपए का सहयोग किए जाने की घोषणा की गई। अध्यक्ष किनारी नायक के इस घोषणा का सभी ने स्वागत किया।

इसी तारतम्य में समाज के आगामी उत्सव नुवा खाई पर्व मनाने के लिए भी रुप रेखा तय किया गया। नुवा खाई सममेलन में प्रदेश के मुख्यमंत्री को बतौर मुख्य अतिथि बनाए जाने का प्रस्ताव समाज के पदाधिकारियो द्वारा रखा गया। कार्यक्रम के संयोजक पार्षद बबलू हरपाल एवं सह संयोजक सुरज नायक को बनाया गया. साथ ही 20 युवाओं की टीम गठित किया गया जो नुवा खाई सम्मेलन के संयोजक बबलू हरपाल के साथ कार्यक्रम को सफल बनाएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद नेहरू नेताम, पार्षद राजेश नेताम, मनोज कुलदीप,चर्तुभुज कुमार, पार्थेबो बाघ, हेमसागर कुमार, रविन्द्र महानंद,त्रिनाथ छुरा, विष्णु सोनवानी, विष्णु सिक्का, नित्या तांडी, दारासिंह छत्री, राजू कुलदीप,माया जाल,गौरा हरी तांडी, लखन विभार, धर्मेंद्र नायक, रॉकी सोनवानी, राजेंद्र नायक, सायवो नायक, बुडू नायक, सुलेमान दीप,घनश्याम बाघ,तुलसी कुमार, कन्हैया नायक, सोनू वकील, रिंकु नेताम,दशरत बघेल,बबलू नायक, कान्हा प्रधान, मुकुंद बाघ, प्रफुल्ल सोनवानी अंशुल भारती, आशिस सिक्का, रिंकू महानंद , संदेश बघेल, चंद्रशेखर नेताम, हेमंत बाघ, भीम बघेल, संतोष बघेल, सुमित करवा, संतोष प्रधान, विजय प्रधान, अजय प्रधान,अरुण छत्री, राजेश टांडी जालंधर, गोपाल,  प्रत्युम बघेल , धनेश तांडी,प्रीतम बाघ,विजय तांडी,विजय तांडी ,हरदेव तांडी  शत्रुघ्न टांडी, सरजू कुलदीप , गज्जू कुलदीप, तुलसी कुलदीप, संजय तांडी, सुरेश बाघ, मुकुंद बाघ,सोनू छुरा, गणेश जगत, बनवासो प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More

डॉ. सुरेश शुक्ला को जिला पंचायत महासमुन्द की कार्ययोजना समिति का सदस्य बनाया गया

Posted on :22-Jul-2024
डॉ. सुरेश शुक्ला को जिला पंचायत महासमुन्द की कार्ययोजना समिति का सदस्य बनाया गया

प्रभात महंती 

महासमुन्द : छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय द्वारा जिला पंचायत विकास योजना निर्माण व् क्रियान्वयन हेतु पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण अधोसंरचना संचार एवं संकर्म (परिवहन के साधन), कृषि तथा गरीबी उन्मूलन योजना के कार्ययोजना बनाये जाने हेतु महासमुन्द जिला प्रशासन द्वारा सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश शुक्ला को जिला पंचायत कार्ययोजना समिति का सदस्य नामित किया गया I

महासमुन्द जिले प्रशासनिक स्तर पर जन हितैषी योजनाओ के संचालन हेतु व् जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन हेतु सरकार द्वारा समिति का गठन किया गया है जिसमे से जनकल्याणकारी योजनाओ के सुचारू व् सफल संचालन हेतु सामाजिक क्षेत्र के विषय विशेषज्ञ तथा सामाजिक क्षेत्र में सेवाए प्रदान कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सदस्य के रूप में नामित कर शासकीय योजनाओ के क्रियान्वयन में आवश्यक मार्गदर्शन लिया जायेगा I

महासमुन्द जिले में सामाजिक क्षेत्र में दशको से अपनी सेवाए दे रहे सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुरेश शुक्ला गैर सरकारी संस्था के संचालक, अध्यक्ष तथा बच्चो के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रिय स्तरीय संस्था चाइल्ड लाइन के संचालक रहे है, समाज में बच्चो, युवा, महिलाओ, कृषक, बुजुर्गो तथा पर्यावरण जैसे विभिन्न विषयों को लेकर जिले में अपना सफल योगदान प्रदान करते आ रहे है I

Read More

जिला स्तरीय योगासन स्पोर्टस प्रतियोगिता संपन्न।

Posted on :22-Jul-2024
जिला स्तरीय योगासन स्पोर्टस प्रतियोगिता संपन्न।

प्रभात महंती 

महासमुन्द : महासमुंद जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा जिला स्तरीय योगासन स्पोर्टस प्रतियोगिता का आयोजन स्वामी आत्मानंद हिंदी मिडियम स्कूल महासमुंद में 20 जुलाई को आयोजित किया गया। जिसमें खल्लारी, बागबाहरा व महासमुंद के खिलाड़ी शामिल हुए। उद्घाटन समारोह चमन चंद्राकर, गणेश कोसरे व निर्णायको की उपस्थिति में किया गया। समापन समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि लक्ष्मण पटेल उपाध्यक्ष जिला पंचायत महासमुंद व अध्यक्ष जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन महासमुंद, अध्यक्षता मनोज धृतलहरे खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद, विशिष्ठ अतिथि चमन चंदाकर, हिरेंद्र देवांगन, चित्रा खटकर ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवम् प्रमाण पत्र वितरण कर सम्मानित किया।

अपने उद्बोधन में लक्ष्मण पटेल ने खेल अधिकारी को कहा की जिले के सभी ब्लॉक के मुख्य स्कूलों में योगा क्लास शुरु किया जाना चाहिए। योगासन स्पोर्टस में क्षेत्र के खिलाड़ी अपनी अलग पहचान बना सकें। योगासन स्पोर्टस को शासन के द्वारा खिलाड़ियों को विभिन्न पुरुस्कार, नगद राशि व अन्य सुविधाएं उपलब्ध हों सकेंगे। प्रतियोगिता का परिणाम - ट्रेडिशनल इवेंट में 10 से 14 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान भामिनी साहू, द्वितीय पाखी, तृतीय स्थान हिना ने प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान तेजस्विनी, द्वितीय ओम लता ने प्राप्त किया। 18 से 28 वर्ष बालिका वर्ग में प्रथम स्थान नेहा नायक ने प्राप्त किया। 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान युवराज, द्वितीय स्थान यश कुमार, तृतीय स्थान परमेश्वर ने प्राप्त किया।

Open photo

14 से 18 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान भारत साहू ने प्राप्त किया। 18 से 28 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान वरुण, द्वितीय स्थान देवेंद्र दीवान ने प्राप्त किया। आर्टिस्टिक इवेंट सिंगल में 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्रेक्षित, द्वितीय स्थान युवराज। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान भामिनी साहू ने प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान भारत साहू ने प्राप्त किया, 18 से 28 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान पीलाराम को प्राप्त हुआ। आर्टिस्टिक इवेंट डबल 10 से 14 वर्ष बालक वर्ग में प्रथम स्थान यश कुमार व परमेश्वर ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में पाखी व झरना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 14 से 18 वर्ष बालिका वर्ग में तेजस्विनी व ओमलता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

18 से 28 वर्ष बालक वर्ग में पीला राम व देवेंद्र कुमार दीवान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों, निर्णायक, सहयोगी को मेडल , प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अतिथियों को योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोगी नीलम सिन्हा, कामता प्रसाद साहू, सेवन दास मानिकपुरी, सत्य नारायण दुर्गा व निर्णायक मंडल में ओम प्रकाश चंद्रवंशी, पायल चंद्राकर, मोनिका साहू, प्रभा साहू, गुणवंत साहू, गौतम धीवर, तोरण यादव, रेखराज चंद्राकर इत्यादि का सहयोग मिला। मंच संचालन हिरेंद्र साहू एवम् सभी का आभार व्यक्त सचिव गणेश कोसरे द्वारा किया गया।

Read More

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज सर्वसम्मति से छात्रसंघ का मनोनयन किया गया

Posted on :20-Jul-2024
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज  सर्वसम्मति से छात्रसंघ का मनोनयन किया गया

प्रभात महंती 

महासमुंद : शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरकोनी में आज  सर्वसम्मति से छात्रसंघ का मनोनयन किया गया शालानायक  अलिशा बानो, उपशाला नायक शेया टिकेदार,सचिव भूमिका पटेल, सहसचिव ज्योति बंजारे बनाये गए,क्लास कैप्टन नवमी से ज्योति टण्डन उप कप्तान नेहा, दसवीं से खिलेश्वरी साहू गीतांजली बांधे ,ग्यारहवीं से श्वेता शर्मा,रागिनी साहू, बारहवीं से चंचल कौर, ममता निषाद बनाये गए इसी तरह विज्ञान सचिव सोनिया निषाद ,

सांस्कृतिक सचिव इन्द्राणी साहू, क्रीड़ा सचिव मीनाक्षी साहू, अनुशासन सचिव नीतू यादव, पर्यावरण सचिव मुस्कान परवीन, स्काउट गाइड सचिव कमलेश्वरी ध्रुव रेडक्रॉस सचिव तुषिता चन्द्राकर मनोनीत किये गए एक अन्य कार्यक्रम में विकसित छत्तीसगढ़ मेरे सपनों का खुशहाल छत्तीसगढ़ विषय मे निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया इसमें मोनिका साहू, मुस्कान परवीन, इन्द्राणी साहू, तुषिता चन्द्राकर, श्वेता शर्मा आदि ने भाग लिया

इसमें प्रथम इन्द्राणी साहू, द्वितीय मुस्कान परवीन रहे कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया प्रभारी प्राचार्य श्रीमती टामेश्वरी साहू ने समस्त मनोनीत प्रतिनिधियों से अपने दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से करने कहा  व्याख्यातागण अनुपमा मानिकपुरी, चित्रसेन साहू, श्रवण कुमार सिन्हा, मनहरण लाल भट्ट, मनीषा तिर्की व्यायाम शिक्षक ओमप्रकाश जायसवाल ने मनोनीत प्रतिनिधियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की कामना की शिक्षक रेणुका चन्द्राकर, महेंद्र ध्रुव, भानेन्द्र सिंह बिसेन ने भी मनोनीत प्रतिनिधियों को शुभकामनाये दिए इस अवसर पर कार्यालयीन कर्मचारी मनीषा राजपुत, केशव कन्नौजे, दुलारी उपस्थित रहे

Read More

राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में सुखदेव ने 2 स्वर्ण पदक व नोशन पटेल ने 1 कांस्य पदक जीता।

Posted on :19-Jul-2024
राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप बेंगलुरु में सुखदेव ने 2 स्वर्ण पदक व नोशन पटेल ने 1 कांस्य पदक जीता।

प्रभात महंती 

महासमुंद : पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 13 वीं नेशनल सब जूनियर एवम् जूनियर पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2024 का आयोजन श्री कांतिरावा  आऊटडोर स्टेडियम बेंगलुरु में दिनांक 15 से 17 जुलाई 2024 तक आयोजित किया गया। छत्तीसगढ़ राज्य की दल से कुल 6 पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी शामिल हुए। राज्य दल के प्रशिक्षक व मैनेजर निरंजन साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश की टीम में महासमुंद जिले से सुखदेव केंवट पिता छत्रपाल, नोशन लाल पटेल पिता मिलन पटेल, दिनेश पटेल पिता गणेश राम पटेल, निखिल यादव पिता दाऊ लाल यादव, जिला बालोद से उदयराम कुमार निषाद पिता मेघनाथ, सूरजपुर जिले से यशोदा राजवाड़े पिता राम लाल शामिल हुए।

जिसमें छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने (स्वर्ण - 2, रजत - 1, कांस्य - 3) कुल 6 पदक जीतने में सफल रहें। महासमुंद जिले से सुखदेव ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक तथा 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता, जिले के नोशन लाल पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में छत्तीसगढ़ राज्य के लिए कांस्य पदक जीतकर प्रदेश व जिले का नाम रौशन किया। विदित हो कि जिले के फॉर्च्यून नेत्रहीन उच्च माध्यमिक विद्यालय करमापटपर बागबाहरा खुर्द के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी सुखदेव केंवट और निखिल यादव का चयन हॉल ही में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) बेंगलुरू में हुआ हैं। जो जुलाई माह से आवसीय राष्ट्रीय अकादमी में प्रवेश लेकर नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

सुकदेव केंवट, निखिल यादव ने निरंजन साहू के मार्गदर्शन में अपनी प्रतिभा निखारने में कामयाब रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों को नेशनल चैंपियनशिप बेंगलुरु में पदक जीतने पर कलेक्टर प्रभात मलिक, उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, सहायक संचालक शिक्षा सतीश नायर, छत्तीसगढ़ पैरा एथलेटिक्स संघ के सचिव डीकेश टंडन, जिला पैरा एथलेटिक्स संघ से तोरण यादव, विश्वनाथ पाणिग्रही, भेख लाल साहू, अतुल बग्गा, डॉ. विकास अग्रवाल, तुलसी बरिहा, दिलेश्वर चंद्राकर, भोजराम वर्मा, आरती श्रीवास्तव, मंजू कुंजकर, अध्यक्ष फॉर्च्यून फाउंडेशन निरंजन साहू एवं समस्त शाला परिवार ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।

Read More

जोश उल्लास के साथ निकली बाहुड़ा यात्रा.. धूमधाम से सम्पन्न

Posted on :19-Jul-2024
जोश उल्लास के साथ निकली बाहुड़ा यात्रा.. धूमधाम से सम्पन्न

प्रभात महंती 

जय जगन्नाथ के नारों से पूजा पूरा शहर

महासमुंद : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर में बाहुड़ा यात्रा( रथ वापसी) का आयोजन बड़े धूमधाम से हुआ। भगवान जगन्नाथ, भैया वलभद्र एवं बहन सुभद्रा अपने मौसी माँ के घर से विदा होकर 11 दिन बाद बड़े धूमधाम से गाजे बाजे के साथ रथ में सवार होकर अपने मन्दीर में वापस विराजित हुये। छ.ग. करण महान्ती समाज माँ तारिणि महिला मंच एवं महान्ती युवा मंच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित -2 दिवसीय कार्यक्रम किया जाता है। इस वर्ष 16 जुलाई 2024 मंगलवार को भगवान जगन्नाथ के रथ को दलदली रोड स्थित श्री राजू जोशी जी के निवास स्थान से सुभाष नगर के उत्कल वासियों की बस्ति होते हुये श्री जगन्नाथ भवन में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा को स्थापित किया गया।

Open photo

रात के आरती के पश्चात समाज के कलाकारों द्वारा नृत्य-गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। दिनांक 17 जुलाई को प्रातः आरती छप्पन भोग के पश्चात भक्ति संगीत का कार्यक्रम 3 बजे तक चलता रहा इस दौरान दिन भर भजन कीर्तन, जिसमें प्रमुख रूप से समाज की महिलाएं गंजपारा की कीर्तन मंडली, राम जानकी मंदिर की महिलाओं द्वारा भजन मंडली के साथ भगवान के दर्शन के लिये भक्तों का तांता लगा रहा। संध्या 5 बजे भव्य बाहुड़ा यात्रा.. का शुभारम्भ हुआ, रथ प्रस्थान से पूर्व पुरी रथयात्रा के तर्ज पर "छेरा पोहरा" की प्रक्रिया हुई राजा के भेष में श्री पवित्र मोहन महान्ती ने यह कार्य सम्पादित किया। इस प्रक्रिया के साथ बाहुड़ा यात्रा का शुभारम्भ हुआ।

Open photo

समाज के कलाकारों श्री शुभम सरकार, श्री गोपाल सरकार, श्री कांत महान्ती, श्री मनोज महान्ती ने के साथ गंजपारा के कीर्तन मंडली भजन गायक पुष्पांजलि नायक एवं राजू ने भी भक्ति संगीतों से DJ के धुन से विशाल शोभा यात्रा को थिरकने को विवश कर दिया। हजारों की संख्या में भक्तगण नाचते गाते, श्री राम जानकी मंदिर पहुंची जहां भगवान जगन्नाथ को श्री राम जानकी मन्दीर के पुजारी आचार्य नारायण वैष्णव  द्वारामें विराजित किये।

यहाँ देखें विडियो :- 

साथ ही जय जगन्नाथ के नारों से पूरा शहर गुंजनयान हुआ। इस अवसर नगर के अनेक स्थानों में श्रद्धालुओं ने बाहुड़ा यात्रा में नास्ते चाय की सेवा अर्पित की। मेघबसंत  कालोनी वासियों, एफ.सी. आई चौंक में बबलू महानंद  गंजपारा में श्री रमेश साहू जी एवं इंसाफ बैंक द्वारा से आलू चाप, मिर्ची भजिया, नेहरू चौक में मोहन शर्मा एवं मन्दीर प्रागण में इंसाफ बैंक की ओर से कोल्ड ड्रींक दिया गया।

Open photo

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये DJ साउन्ड प्रभु बैंड का सहयोग रहा। समाज के अध्यक्ष श्री मनोहर महान्ती ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये छ.ग. करण महान्ती समाज, माँ तारिणि महिला मंच ,एवं महान्ती युवा मंच के सदस्यों को धन्यवाद दिया एवं समस्त श्रद्धालुओं का बाहुड़ा यात्रा की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

Read More

नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर किया काम

Posted on :19-Jul-2024
नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर किया काम

प्रभात महंती 

महासमुंद : महासंघ एवं नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले प्रदेश के महासमुंद, तुमगांव समेत प्रदेश के 184 नगरीय निकाय के कर्मचारियों ने प्रतिमाह नियमित वेतन भुगतान की मांग को लेकर काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया । इस संबंध में संघ के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव,  प्रदेश कोषाध्यक्ष, राजेश सोनी, मुकेश तिवारी, संदीप चंद्राकर, ऋषभ ठाकुर एवं जिला के अन्य पदाधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ के नगरीय निकायों में वेतन की समस्या हमेशा बनी रहती है।

Open photo

वर्तमान स्थिति में लगभग सभी नगरीय निकायों में विगत एक से चार माह का वेतन भुगतान लंबित है। इस संबंध में न तो निकाय ध्यान दे रहा है ना ही शासन, वेतन लंबित होने के कारण निकाय के कर्मचारियों की आर्थिक एवं मानसिक स्थिति खराब हो रही है. जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई  पर भी असर पढ़ रहा है। इस संबंध में बताया गया है कि वेतन समस्या का निराकरण किज जाने हेतु विभागीय संचालक, सचिव, विभागीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री को ज्ञापन पत्र प्रेषित किया गया है।

किंतु शासन द्वारा इस संबंध में कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है।श्री सोनी ने बताया कि वेतन नहीं मिलने के कारण प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में 18 एवं 19 जुलाई को काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। 22 जुलाई को प्रदेश में कलमबंद हड़ताल किया जाएगा।  29 जुलाई को प्रदेश के संपूर्ण नगरीय निकाय द्वारा अपने-अपने जिला स्तर में धरना प्रदर्शन करेंगे। श्री सोनी ने कहा है कि इसके पश्चात भी कर्मचारियों के मांगों के संबंध में शासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किया जाता है तो संघ द्वारा अनिश्चित कालीन हड़ताल एवं मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

Read More

ठेकेदार एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: धर्मेंद्र

Posted on :16-Jul-2024
ठेकेदार एसोसिएशन के वार्षिक समारोह में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय: धर्मेंद्र

प्रभात महंती 

महासमुंद : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महासमुंद जिला एसोसिएशन का वार्षिक समारोह कोडार रेस्ट हाउस में आयोजित किया गया, जिसमें ठेकेदारों की समस्याओं की समीक्षा की गई एवं अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। ठेकेदार यूनियन के जिला अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा की ठेकेदार एसोसिएशन के संघर्षों से ठेकेदारों के अनेक महत्वपूर्ण समस्याओं का निराकरण किया हुआ है, कुछ समस्याएं अभी भी है जिनके निराकरण हेतु हमें संघर्ष करना होगा।

श्री ठाकुर ने कहा कि मैनुअल टेंडर बीस लाख से बढ़ाकर पचास लाख किए जाने सहित महत्वपूर्ण मांगों को लेकर हमें फिर से संघर्ष करने की आवश्यकता है, इस हेतु प्रदेश एसोसिएशन से चर्चा कर आगामी समय में संबंधित मंत्री महोदय जी एवं अधिकारियों से मिल कर अपनी मांग रखी जाएगी। कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रामस्नेही जायसवाल जिला सचिव राजेश जैन, ईश्वर सिन्हा, अविनाश चन्द्राकार रितेश चन्द्राकार जितेन्द्र साहू तारकेश्वर कोसरिया पिन्टु खन्ना,धम्मू जायसवाल,सहित अनेक ठेकेदारों ने संबोधित किया। उक्त में कार्यक्रम में जिले के ठेकेदार उपस्थित थे।

Read More

स्थानीय मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण

Posted on :16-Jul-2024
स्थानीय मिनी स्टेडियम में खिलाड़ियों ने किया वृक्षारोपण

प्रभात महंती 

महासमुन्द : स्थानीय मिनी स्टेडियम महासमुंद में खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद, जिला बॉल बैडमिटन संघ तथा ट्रेनिंग एकेडमी महासमुन्द के द्वारा वृक्षारोपण किया गया। विदित हो कि इससे डॉ. विमल चौपड़ा भूतपूर्व विधायक महासमुंद के माध्यम से मिनी स्टेडियम में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मिनी स्टेडियम में लगाए गए पौधे आज भी सुरक्षित हैं, जो खिलाड़ियों को छांव देने के साथ ही और प्राकृतिक सौंदर्य बनाएं हुए हैं।

Open photo

इस अभियान को सफल बनाने में नूरेन चंद्राकर, मनोज धृतलहरे, अंकित लूनिया, प्रभात सेठ, मनीष चंद्राकर, शुभम तिवारी, कुलेश्वर चंद्राकर, टिकेश्वर साहू, अनिल, अभिषेक, खेल संघ बास्केटबाल, बॉल बैडमिंटन, फिजिकल एकेडमी के खिलाड़ियों द्वारा बॉल बैडमिंटन कोर्ट व मिनी स्टेडियम परिसर में पौधें लगाने के साथ सुरक्षा, पानी, जाली की व्यवस्था की गईं हैं।

Read More

खेल अकादमी रायपुर के लिए बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा व खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से 05 खिलाड़ियों का चयन

Posted on :15-Jul-2024
खेल अकादमी रायपुर के लिए बाल आश्रम बिहाझर बागबाहरा व खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग से 05 खिलाड़ियों का चयन

प्रभात महंती 

महासमुंद : तीरंदाजी खेल में जिले के बाल आश्रम बिहाझर में नियमित अभ्यास कर रहे खिलाड़ी अपना नाम रोशन कर रहे हैं। एक बार फिर महासमुंद जिले के बिहाझर बाल आश्रम में अभ्यासरत 2 तीरदांजी खिलाड़ियों का चयन खेल अकादमी रायपुर की आवासीय योजना सत्र 2024-25 में प्रवेश हेतु किया गया है। जिसमें जिले के बॉल आश्रम बिहाझर बागबाहरा में अभ्यासरत खिलाड़ी गणेशू पिता श्री घासीराम मिर्धा, कोशो राम साहू पिता श्री मनाराम साहू का चयन हुआ हैं।

Open photo

तथा खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर भोरिंग के 3 खिलाड़ियों का बेहतर खेल कौशल परीक्षण के बाद चयन हुआ हैं। जिसमें देविका साहू पिता श्री टीकम साहू, लक्ष्मी साहू पिता श्री छन्नू लाल साहू, दिलेश्वर साहू पिता श्री चंद्रहास साहू का चयन हुआ हैं। चयनित खिलाड़ी खेल एवम युवा कल्याण महासमुंद द्वारा संचालित खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग में नियमित अभ्यास करते आ रहे हैं। राज्य चयन ट्रायल में अच्छे प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों का चयन हुआ हैं। बॉल आश्रम के चयनित तीरंदाजी खिलाड़ियों को अंजोर फाऊंडेशन की तरफ से स्पोर्ट्स टी शर्ट प्रदान किया जायेगा।

जिले की इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाश मुरारका, जिला तीरंदाजी संघ अध्यक्ष डॉ विकास अग्रवाल, सचिव एवन साहू, अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर, सोमनाथ साहू, पुणेंद्र चंद्राकर, रिंकल बग्गा, मुकेश वेगड़, आरुषि अग्रवाल, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, डॉ. सुनील भोई, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य व समस्त स्टॉफ, आर. के. साहू, हिरेंद्र देवांगन, अंतर्राष्ट्रीय वेट लिफ्टर आलोक द्विवेदी, बाल आश्रम बिहाझर के अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, खेल शिक्षक पिरीत राम साहू, संजय पटेल व समस्त खिलाड़ी, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर के खिलाड़ी, एकलव्य आवासीय विद्यालय के प्राचार्य महेंद्र टंडन व स्टॉफ, अंजोर फाउंडेशन एवं अन्य गणमान्य नागरिकों व संस्थाओं व माता पिता ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Read More

प्रेस क्लब के रत्नेश अध्यक्ष, रविन्द्र विदानी बने महामंत्री

Posted on :15-Jul-2024
प्रेस क्लब के रत्नेश अध्यक्ष, रविन्द्र विदानी बने महामंत्री

प्रभात महंती 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ 

महासमुंद : प्रेस क्लब महासमुंद का वर्ष 2024-26 के लिए निर्वाचन मिनी स्टेडियम रोड स्थित प्रेस क्लब परिसर में रविवार को संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया से निर्वाचन में रत्नेश सोनी अध्यक्ष, रविंद्र विदानी महामंत्री, आशुतोष शर्मा उपाध्यक्ष एवं संजय महंती कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं संगठन एवं प्रचार मंत्री व सहमंत्री क्रमशः महेंद्र यादव व अमित हिशीकर निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी शकील लोहानी एवं सहायक  विपिन दुबे के मार्गदर्शन में निर्धारित समयानुसार मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। जिसमें नामांकन दाखिला एवं वापसी के  पश्चात मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई।

Open photo

अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी एवं आनंदराम पत्रकारश्री का नामांकन वैध पाया गया। इसी प्रकार उपाध्यक्ष पद के लिए आशुतोष शर्मा व प्रभात महंती, महामंत्री पद के लिए रविंद्र विदानी व संजय यादव व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती एवं सोहेल अकरम आमने-सामने रहे। सीधे मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए रत्नेश सोनी को 21 मत व आनंद राम को 14 मत मिले व 2 मत अमान्य हुए। रत्नेश सोनी 7 मतों के अंतर से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर आशुतोष शर्मा को 28 मत व प्रभात महंती को नौ मत मिले। आशुतोष उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं महामंत्री पद के लिए कड़े मुकाबले में रविंद्र विदानी को 19 व संजय यादव को 18 मत व कोषाध्यक्ष पद के लिए संजय महंती को 29 व सोहेल अकरम को 6 वोट मिले। एकल नामांकन से सहमंत्री अमित हिषीकर व संगठन एवं प्रचार मंत्री महेंद्र यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। 

Open photo

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रत्नेश सोनी ने प्रबंधकारिणी सदस्यों की घोषणा करते हुए जसवंत पवार, देवीचंद राठी, प्रज्ञा चौहान, जितेंद्र सतपथी व आशीष साहू को सदस्य मनोनीत किया। चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।  चुनाव के बाद पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।

Read More

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Posted on :12-Jul-2024
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रभात महंती 

महासमुंद : गुरुवार को नवकिरण अकादमी में राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता पदक सम्मान समारोह 2023-24 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने शासन द्वारा प्राप्त पदक सम्मान व राशि बैंक ड्राफ्ट का वितरण किया। इस दौरान प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी विद्यार्थी प्रियांशु साहू बेसबाल 17 वर्ष, झलेन्द्र कुमार साहू बेसबाल 19 वर्ष, कु. डोमेश्वरी साहू बेसबाल 14 वर्ष शा.उ.मा.वि.भोरिंग व बबिलास मुर्मू कबड्डी 14 वर्ष, योगेश सागर कबड्डी 14 वर्ष, जे.एम.एस.उ.मा.वि जगदीशपुर को मोमेंटो, पदक सम्मान राशि बैंक ड्राफ्ट 21000 व ब्लेजर देकर सम्मानित किया गया। व्यायाम शिक्षक डॉ. सुनील कुमार भोई शा.उ.मा.वि. भोरिंग व हेमन्त बारीक जे.एम.एस. जगदीशपुर को मोमेंटो से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। साथ ही जिले के व्यायाम शिक्षकों को अधिक से अधिक राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी तैयार करने हेतु प्रोत्साहित किया। जिला शिक्षा अधिकारी मोहनराव सांवत ने जिले के व्यायाम शिक्षकों को अपने कार्यशैली में प्रभावी परिवर्तन करते हुऐ खिलाड़ियों के योग्यतानुसार खेल चयन की बात कही। सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमाल द्वारा आगामी सत्र 2024-25 का जिला वार्षिक खेल कैलेण्डर हेतु व्यायाम शिक्षकों को स्थान चयन कर क्षेत्रीय प्रतियोगिता की तैयारी कर कैलेण्डर अनुसार खेल सम्पादन की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश साहू, संदीप दीवान, प्रदीप चन्द्राकर, पवन पटेल, झनक लाल साहू, मंगेश टांकसाले, बन्टी शर्मा सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Read More

आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के ऋण से दशोदा ने खोली दुकान

Posted on :12-Jul-2024
आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के ऋण से दशोदा ने खोली दुकान

प्रभात महंती 

महासमुंद : जिले के नयापारा में निवास करने वाली 47 वर्षीय श्रीमती दशोदा ध्रुव ने अपने पति शारदा प्रसाद ध्रुव के साथ एक आदर्श उद्यमिता की मिसाल पेश की है। उन्हें  आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना के तहत 1,00,000 रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस ऋण से उन्होंने एक किराना की दुकान शुरू की, जिसे वो सफलतापूर्वक संचालित कर रही है। इस व्यवसाय के जरिए वे अपने परिवार का भरण-पोषण ही नहीं कर रही हैं, बल्कि ऋण की मासिक किश्त जिसे वे नियमित रूप से चुका रही हैं।

Open photo

श्रीमती दशोदा ध्रुव ने बताया कि उनके पति पहले एक मजदूर के रूप में कार्य करते थे और वे एक गृहिणी थी। उन्होंने बताया कि दुकान खोलने से उनकी मासिक आय में वृद्धि हुई है। पहले उनकी मासिक आय 5000 रुपये थी, जो अब बढ़कर 8000 से 10000 रुपये तक हो गई है। इस बढ़ी हुई आय ने न केवल उनके परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की ओर भी अग्रसर किया है।

श्रीमती दशोदा ध्रुव की यह सफलता न केवल उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सही समर्थन और संसाधनों के साथ, महिलाएं किसी भी चुनौती का सामना कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं। आदिवासी महिला सशक्तिकरण योजना ने उनके सपनों को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Read More

नवीन कानूनों के संबंध में मीडिया को दी जानकारी

Posted on :12-Jul-2024
नवीन कानूनों के संबंध में मीडिया को दी जानकारी

प्रभात महंती 

आम जनता को इन कानूनों के बारे में सही जानकारी देने मीडिया से की सहयोग की अपील

महासमुंद : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने आज पुलिस कंट्रोल रूम महासमुंद में देश में विगत 1 जुलाई से लागू हुए 3 नए कानूनों-भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के संबंध में जिले के मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक लेकर जानकारी दी गई और अधिक से अधिक जन जागरूकता लाने एवं न्यूज़ के माध्यम से प्रचार प्रसार कर लोगों तक नवीन क़ानून की जानकारी साझा करने को कहा ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा तिवारी ने नवीन क़ानून की जानकारी देते हुए बताया कि इन कानूनों का उद्देश्य समाज में सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करना है। इस अवसर पर उन्होंने आपराधिक न्याय प्रणाली में किए गए नवाचारों और सुधारों की जानकारी दी, जिससे न्याय की प्रक्रिया और भी प्रभावी और समयबद्ध हो सके। इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के अधिकारों की रक्षा और अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना है। उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता कानून का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं को सरल और त्वरित बनाना है। 

इसके तहत न्यायालयों के कार्य में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता कानून नागरिकों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए लागू किया गया है। इसके तहत पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को जिम्मेदारियां दी गई हैं ताकि वे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने अंतिम नवीन क़ानून के बारे में बताते हुये कहा कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम का उद्देश्य न्यायिक प्रक्रिया में साक्ष्यों की विश्वसनीयता और प्रामाणिकता को सुनिश्चित करना है। इसके तहत साक्ष्यों के संग्रहण, प्रस्तुति, और मूल्यांकन में सुधार किए गए हैं। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय शंकर त्रिपाठी, एसडीओपी कृष्णा पटेल, रक्षित निरीक्षक दीप्ति कश्यप और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

इसके पश्चात अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अजय शंकर त्रिपाठी ने कार्यक्रम में नवीन क़ानून के संबंध में विभिन्न धाराओं के तहत नागरिकों को प्रदत्त अधिकारों, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराध से निपटने के लिए शामिल किए गए धाराओं, न्याय प्रणाली में प्रौद्योगिकी का समावेश, अपराधों एवं दंडों का पुनर्परिभाषित, आपराधिक न्याय प्रणाली में परिवर्तन, पुलिस की जवाबदेही और पारदर्शिता, आईपीसी और बीएनएस की सामान्यतः प्रयुक्त धाराओं तथा मोबाइल ऐप “एनसीआरबी आपराधिक कानूनों का संकलन“ समय और शीघ्र न्याय के लिए जोड़े गए धाराओं के बारे में एवं कानूनों में किए गए मुख्य परिवर्तन एवं विशेषताओं को विस्तार से समझाया।

श्री त्रिपाठी ने कहा कि कानूनों की जानकारी के अभाव में नागरिकों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों का पूरा ज्ञान नहीं हो पाता, जिससे कई बार समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया जन जागरूकता फैलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मीडिया के माध्यम से सही और सटीक जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा सकती है, जिससे कानून व्यवस्था में सुधार होगा और समाज में शांति और सुरक्षा बढ़ेगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मीडिया इस पहल में सहयोग करेगी और नवीन कानूनों की जानकारी और जागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Read More

महासमुंद पुलिस के द्वारा बसना क्षेत्र में मोटर सायकल चोरों को पकड़ने एवम मोटर साइकिल बरामद करने में मिली सफलता ।

Posted on :06-Jul-2024
महासमुंद पुलिस के द्वारा बसना क्षेत्र में  मोटर सायकल चोरों को पकड़ने एवम मोटर साइकिल बरामद करने में मिली सफलता ।

प्रभात महंती 

थाना बसना के तीन प्रकरण में चोरी हुए 03 नग मोटर सायकल के साथ 03 आरोपी गिरफ्तार

आरोपीयों के कब्जे से 03 नग मोटर सायकल कीमती 120000 रूपये जप्त।

महासमुंद : थाना बसना क्षेत्र में (01) प्रार्थी ओंकार नाथ यादव ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मोटर सायकल हिरो होण्डा CD डिलक्स क्र CG13H8746 को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बसना से किसी अज्ञात चोर द्वार चोरी का ले गया है (02) प्रार्थी बृजराम भास्कर ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र0 CG06 GT 1769  को अग्रवाल नर्सिंग होम बसना के सामने से किसी अज्ञात चोर द्वार चोरी का ले गया है तथा (03) प्रार्थी धनेश्वर बंजारा ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका मोटर सायकल हिरो HF डिलक्स क्र0 CG06 GU 9402  को प्रार्थी के बहन दामाद कमलेश बंजारा के घर बाहर परछी में ग्राम गेर्राभांठा से किसी अज्ञात चोर द्वार चोरी का ले गया है प्रार्थीयो के रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में हो रहे चोरीयों के खिलाफ कार्यवाही कर सघन चेकिंग अभयान करने हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही संदेही वाहानों की चेकिंग किया जा रहा है उसी दौरान थाना बसना क्षेत्र में 01 व्यक्ति थाना बसना क्षेत्र में पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल की बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा था कि मुखबीर सूचना पर थाना बसना पुलिस द्वारा उक्त संदेही को घेराबंदी कर पकडा गया जिसके कब्जे से 01 नग मोटर सायकल बरामद किया गया जिसे पुछताछ करने पर अपने और दो अन्य साथीयों के साथ और भी अन्य जगहों से चोरी करना बताया।

उक्त तीनों घटना को आरोपीगण 01. गौतम पात्रे पिता स्व संतुलाल पात्रे उम्र 21 साल साकिन वार्ड नं 04 बसना थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 02 . आशीष डडसेना पिता हेमलाल डडसेना उम्र 25 साल साकिन वार्ड नं 13 बसना थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 03 पुरूषोत्तम अग्रवाल पिता स्व रोशन अग्रवाल उम्र 20 साल साकिन वार्ड नं 14 बसना थाना बसना जिला महासमुन्द छ0ग0 के द्वारा घटित करना स्वीकार किये चोरी गये मोटर सायकल को थाना बसना पुलिस द्वारा बरामद कर थाना बसना में अपराध धारा के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

Read More

डीएमएस स्कूल के बच्चों ने मां के नाम रोपे पौधे

Posted on :06-Jul-2024
डीएमएस स्कूल के बच्चों ने मां के नाम रोपे पौधे

प्रभात महंती 

महासमुंद : स्थानीय मिनी स्टेडियम में शासकीय डीएमएस उमावि महासमुंद के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के आह्वान पर  एक पेड़ मां के नाम के संदेश को चरितार्थ करते हुए इस संस्था द्वारा  पौधारोपण किया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ प्रभारी प्राचार्य   आरआर साहू, मानिक लाल साहू, हिरेंद्र कुमार साहू, प्रीति यादव, हर्षिता चंद्राकर, यादराम यादव ,चंचल चंद्राकर आदि की उपस्थिति थे इस मौके पर प्रभारी प्राचार्य रिखीराम साहू ने छात्र-छात्राओं से कहा कि बढ़ते प्रदूषण से बचने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित और सहेज कर रखना जरूरी है। इसके लिए हम सभी को पौधारोपण के कार्यक्रम में सहभागिता निभाने के साथ ही रोपे गए पौधों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी निभाना है।

Read More

खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर में जिले के 04 खिलाड़ी चयनीत

Posted on :06-Jul-2024
खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर में जिले के 04 खिलाड़ी चयनीत

प्रभात महंती 

हॉकी, एथलेटिक्स व तीरंदाजी खेल में जिले से 04 खिलाड़ियों का आवासीय खेल अकादमी बिलासपुर में चयन ।

महासमुंद : खेलों इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बिलासपुर के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन बहतराई बिलासपुर में 19 जून से 22 जून 2024 तक (13 से 17 वर्ष) बालक- बालिका तीरदांजी, हॉकी, एथलेटिक्स तथा बालिका कबड्डी अकादमी हेतु आयोजित किया गया, जिसमें 19 - 20 जून को तीरंदाजी व हॉकी के खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट व मेंटर एबिलिटी टेस्ट लिया गया तथा 21-22 जून को एथलेटिक्स व बालिका कबड्डी के खिलाड़ियों का टेस्ट लिया गया। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं शासन द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, स्ट्रेंथ व कंडीशनिंग प्रशिक्षण (जिम), 6000 किलो कैलोरी का शुद्ध व पौष्टिक आहार, फिजियोथैरिपी व पुनर्वास, मसाज, आइस बाथ, आवास, शिक्षा, खेल उपकरण व बीमा निशुल्क मिलेंगी। 

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले से भोरिंग, तुमगांव, बिहाझर, बेमचा, रायतुम, महासमुंद से खिलाड़ी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के नेतृत्व में शामिल हुए। खिलाड़ियों में दुर्गेश ठाकुर, गजेंद्र ठाकुर, मयंक साहू, विनय कुमार यादव, डोमेश्वरी साहू, देविका साहू, नीलम साहू, दिलेश्वरी साहू, उमेश्वरी साहू, यामिनी धीवर, अबीर पांडेय, राकेश निषाद, डोगेस निषाद, फलेश यादव, नीरज ध्रुव, सागर सेन, पुष्कर साहू, हर्ष ध्रुव, टोपू ध्रुव, गणेशु, मुकेश ध्रुव, भूपेन्द्र निषाद, धनंजय साहू, नयमिशकांत भोई आदि शामिल हुए। जिले से खेल अकादमी बिलासपुर के लिए हॉकी खेल में नीरज ध्रुव पिता पवन ध्रुव ग्राम पंचायत बेमचा, एथलेटिक्स में गजेन्द्र ठाकुर पिता कमलेश्वर ठाकुर रायतुम, तथा तीरंदाजी में डोमेश्वरी साहू पिता लिखन साहू एवं यामिनी धीवर पिता इंदल धीवर दोनों गौरव ग्राम भोरिंग का चयन हुआ हैं। 

विदित हो कि इसके पहले महासमुंद जिले से 04 तीरंदाजी खिलाड़ी एवं 02 एथलेटिक्स खिलाड़ी का चयन पिछले 2 साल में खेल अकादमी बिलासपुर में हुआ था जिसमें से 05 खिलाड़ी नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। पद्मा साहू विगत वर्ष राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में 3 मेडल जीतने में सफल रही हैं, जिसके चलते उसे राष्ट्रीय खेल अकादमी सोनीपत हरियाणा में चयन किया गया था। आज पद्मा अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं। जिले से चयनित खिलाड़ी 5 जुलाई की सुबह अभिभावक व प्रशिक्षक एवन साहू के साथ बिलासपुर खेल अकादमी में प्रवेश के लिए रवाना हुए।

जिले से 04 खिलाड़ियों के आवासीय खेल अकादमी में चयन होने पर विधायक महासमुंद योगेश्वर राजू सिंहा, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण मनोज धृतलहरे, व्यायाम शिक्षक सुनिल कुमार भोई, सेवन दास मानिकपुरी, डॉ. विकास अग्रवाल, ऋषि साहू, एवन साहू, अंजनी साहू, बॉल आश्रम बिहाझर अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, पिरित साहू, भोज साहू व तीरंदाजी खिलाड़ी, अरविंद छाबड़ा, रिंकल बग्गा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य महेंद्र टंडन, अधीक्षक, समस्त स्टॉफ, खेलों इंडिया तीरंदाजी सेंटर खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद के खिलाड़ी, जिला तीरंदाजी संघ, हॉकी संघ, शा. उ. मा. विद्यालय भोरिंग के प्राचार्य व स्टॉफ, एथलेटिक्स संघ महासमुंद के पदाधिकारी व खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं।

Read More

सांसद एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध वितरण

Posted on :06-Jul-2024
सांसद एवं विधायक ने ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया पौध वितरण

प्रभात महंती 

आमजनों से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहभागिता निभाने का किया आग्रह

महासमुंद : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मन भी बात कार्यक्रम में देशवासियों से एक पेड़ मां के नाम लगाने के आह्नान के तहत सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने आज एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने निःशुल्क पौध वितरण वाहन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। 

Open photo

उन्होंने सभी जनप्रतिनिधि, अधिकारी व कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण से जोडने के लिए “एक पेड़ मां के नाम“ लगाने की अपील की। साथ ही सभी स्कूलों छात्रावास, आश्रमों, अस्पतालों एवं आंगनबाड़ियों में भी अभियान चलाकर वृहद स्तर पर पौधरोपण करने आव्हान किया।

इस दौरान उप वनमंडलाधिकारी श्री अब्दुल वहीद खान एवं परिक्षेत्र अधिकारी श्री करमाकर एवं वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे। जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने भी एक पेड़ मां के नाम पर पौधरोपण कर जिलेवासियों से पर्यावरण संरक्षण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

Read More

आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए राज्य चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ी शामिल

Posted on :02-Jul-2024
आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए राज्य चयन ट्रायल में जिले के खिलाड़ी शामिल

प्रभात महंती 

महासमुंद : आवासीय खेल अकादमी रायपुर के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन खेल विभाग परिसर रायपुर में 25 जून से 26 जून 2024 तक (13 से 17 वर्ष) बालक- बालिका तीरदांजी खेल हेतु आयोजित किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का मोटर एबिलिटी टेस्ट, स्किल टेस्ट व मेंटर एबिलिटी टेस्ट लिया गया। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में चयनित होने वाले खिलाड़ियों को विभिन्न सुविधाएं शासन द्वारा उच्च स्तरीय प्रशिक्षण, स्ट्रेंथ व कंडीशनिंग प्रशिक्षण, शुद्ध व पौष्टिक आहार, फिजियोथैरिपी व आवास, शिक्षा, खेल उपकरण व बीमा निशुल्क मिलेंगी।

Open photo

खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले से भोरिंग, तुमगांव, बिहाझर, बागबाहरा से खिलाड़ी प्रशिक्षक एवन कुमार साहू के नेतृत्व में शामिल हुए जिसमें गणेशू, कुशो राम, आर्यन, नीलम, डोमेश्वेरी, देविका यादव, लक्ष्मी साहू, यामिनी धीवर, हुमेश्वरी साहू, दिलेश्वरी साहू, नीलम साहू, डालीका, अबीर पांडेय एवन साहू, पिरीत साहू प्रशिक्षक पुनेंद्र चंद्राकर द्वारा तैयार कर शामिल कराया गया हैं। जिले में तीरंदाजी खेल अपना अलग पहचान बना रही हैं, जिसमें जिले से पद्मा साहू का चयन सोनीपत हरियाणा, नवलिन कौर सतारा जैसे राष्ट्रीय खेल अकादमी के लिए हुआ हैं।

जहां से अंतर्राष्ट्रीय स्तर की तैयारी की जा रही हैं साथ ही खेल अकादमी रायपुर, खेलों इंडिया एक्सिलेंस सेंटर बिलासपुर, साई सेंटर रायपुर जैसे जगहों में जिले के खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिले के खिलाड़ियों ने विगत वर्ष राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने में कामयाब रहे हैं। चयन ट्रायल में बेहतर प्रर्दशन करने के लिए जिले के खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, डॉ. विकास अग्रवाल, व्यायाम शिक्षक सुनिल कुमार भोई, सेवन दास मानिकपुरी, ऋषि साहू, एवन साहू, बॉल आश्रम बिहाझर अधीक्षक पुनेन्द्र चंद्राकर, पिरित साहू, भोज साहू, संजय पटेल, अरविंद छाबड़ा, रंजीत कौर छाबड़ा, सोमनाथ साहू, रिंकल बग्गा व जिला तीरंदाजी संघ महासमुंद के खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं दीं ।

Read More

तीन नए कानून के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एण्ड जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित की गई वर्चुअल बैठक।

Posted on :01-Jul-2024
तीन नए कानून के बारे में मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एण्ड जस्टिस डिपार्टमेंट द्वारा आयोजित की गई वर्चुअल बैठक।

हाशिम खान 

सूरजपुर : जुलाई 2024 से तीन नए आपराधिक कानूनों भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय न्याय संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम लागू होगी जिसके प्रभावी ढंग क्रियान्वयन के लिए मिनिस्ट्री ऑफ लॉ एण्ड जस्टिस डिपाटमेंट ऑफ लीगल अफेयर्स के द्वारा मुम्बई महाराष्ट्र से हाईब्रिड मोड वर्चुअल माध्यम से कानून के बारीकियों से अवगत कराया गया। इस दौरान ई-कोर्ट, ई-फारेंसिंग प्लेटफार्म, ई-एफआईआर व जीरो एफआईआर सहित कानून में हुए बदलाव के बारे में पूरी जानकारी दी गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी रितेश चौधरी, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, जिले के थाना-चौकी प्रभारीगण व जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Read More

Previous12...50515253545556...7374Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

टैरिफ घटते ही सेंसेक्स–निफ्टी में उछाल

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution