× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    केतन केस में नया मोड़! सिया के भाई साहिल ने खोले कई अहम राज

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    गैस सिलेंडर धारकों के लिए नया नियम लागू, 30 दिनों के भीतर निपटाएं जरूरी प्रक्रिया

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    जहां कभी आतंक और भय का माहौल था, वहां आज विकास, विश्वास और अवसरों का नया दौर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    सरकारी कर्मियों की सैलरी में होगा इजाफा, डीए बढ़ोतरी से मिली बड़ी राहत

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

    योग बना वैश्विक आंदोलन, 210 भारतीय मिशनों ने रचा नया इतिहास

  • छत्तीसगढ़
    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    शिक्षा के क्षेत्र में सूरजपुर की ऊँची उड़ान : राज्य के शीर्ष पाँच में जिले के तीन पीएम श्री विद्यालय

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 22,495 मरीजों को मिला निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    छात्रावासों में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, भृत्य और अधीक्षक निलंबित

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    ब्रिटेन को मिला बड़ा झटका, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने छोड़ी कुर्सी

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    पाकिस्तान में ड्रोन स्ट्राइक से हड़कंप, अफगानिस्तान ने आतंकियों के कैंप किए तबाह

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    अमेरिका में बड़ा विमान हादसा: बी-52 बॉम्बर गिरा, 8 की जान गई

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    स्काइडाइविंग विमान हादसा: क्रैश में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, इलाके में शोक

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

    भूकंप के तेज झटकों से दहला फिलीपींस, भारी तबाही और अफरा-तफरी

  • मनोरंजन
    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

    इतिहास रच गया उर्वशी रौतेला का लग्ज़री हैंडबैग

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    नक्सली पीड़ित परिवारों और शहीदों के परिजनों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों, होटलों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था का होगा विशेष ऑडिट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    राज्यपाल श्री डेका से क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने की भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

    सेवा, समर्पण और सुशासन के 12 वर्ष : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने श्री सुगन चंद फरमानिया से की आत्मीय भेंट

  • ज्योतिष
    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...78910111213...4041Next

रायपुर में हुआ उल्लास मेला, सूरजपुर सबसे ज्यादा टीएलएम प्रस्तुत करने वाला जिला

Posted on :10-Sep-2024
रायपुर में हुआ उल्लास मेला, सूरजपुर सबसे ज्यादा टीएलएम प्रस्तुत करने वाला जिला

प्रभावी टीएलएम से रोचक बनेगा उल्लास केंद्र, मिटेगा उनके जीवन से अंधेरा

सूरजपुर : अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितंबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है इस अवसर पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय उल्लास मेला का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में किया गया। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत, सामुदायिक और सामाजिक रूप से साक्षरता के महत्व पर प्रकाश डालना है। इसका शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन के आतिथ्य में किया गया।

Open photo

इस कार्यक्रम के आयोजक एससीईआरटी डायरेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा (आईएएस), एसएलएमए असिस्टेंट डायरेक्टर प्रशांत कुमार पाण्डेय,एसएलएमए सहायक संचालक योजना एवं वित्त दिनेश कुमार टांक, एससीएल प्रकोष्ठ प्रभारी डेकेश्वर वर्मा के कुशल नेतृत्व में संचालन किया। इस कार्यक्रम संभागवार छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से असाक्षरों की कक्षा को कैसे बेहतर बनाया जाए पर बनाकर लाये टीएलएम की प्रदर्शनी भी जिलेवार की गई। जिसमें जिला सूरजपुर अकेले सबसे ज्यादा 22 टीएलएम प्रदर्शित किया जो असाक्षरों की कक्षा के लिए बहुत प्रभावी होगा।

Open photo

ज्ञात हो कि असाक्षरों को बुनियादी शिक्षा के साथ डिजिटल शिक्षा पर जोर देने उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य उन असाक्षरों को पढ़ने लिखने का ज्ञान हासिल कराना है जो किसी कारण शिक्षा के मुख्य धारा से अलग हो गए हैं। राज्य स्तरीय उल्लास मेला कार्यक्रम में सूरजपुर की उल्लास साक्षरता की टीम ने असाक्षरों के लिए FLN (एफएलएन) थीम पर आधारित प्रभावी टीएलएम की प्रदर्शनी भी की गई।

इस टीएलएम को प्रेमनगर के मास्टर ट्रेनर सुश्री करुणा पटेल प्रा. शाला चितखई व सुश्री पूर्णिमा टोप्पो प्रा. शाला कौशलपुर ने तैयार किया था। टीएलएम के बारे में निरीक्षण टीम को करुणा पटेल ने विस्तृत जानकारी दी जिसकी निरीक्षण टीम ने काफी सराहना की। इस कार्यक्रम में सूरजपुर से 20 लोगों की टीम रायपुर पहुंची थी जिसमें जिले के शिक्षार्थी, स्वयंसेवी शिक्षक व मास्टर ट्रेनर शामिल रह राज्य स्तरीय इस अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उल्लास मेला कार्यक्रम से अनेक महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर व अनेक जिलों के प्रभावी टीएलएम का अवलोकन कर जिले में आकर उल्लास साक्षरता कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएंगे जिससे जिले को लाभ मिलेगा।

इस कार्यक्रम में सूरजपुर जिला डीपीओ रोहित कुमार सोनी, प्रभारी के रूप में भैयाथान बीपीओ दिनेश कुमार देवांगन व उल्लास जिला मास्टर ट्रेनर कृष्ण कुमार ध्रुव रहे साथ ही ब्लॉक मास्टर ट्रेनर सुश्री करुणा पटेल, पूर्णिमा टोप्पो, अमिता लकड़ा, प्रीति टोप्पो, रजनी भोई, भावना ध्रुव, रणचंडी चरण, स्वयंसेवी शिक्षक गगन राजवाड़े, दिव्या सिरदार, उत्तरावती, स्नेहा पैंकरा, कृति पैंकरा, शिवलोचनी सिरदार, संगीता सिरदार, राजेश्वर सिंह, शम्मी जायसवाल, जयराम सिंह शामिल रहे।

Read More

सहायक शिक्षकों ने अपनी नौकरी सुरक्षित करने सरगुजा सांसद को सौंपा ज्ञापन

Posted on :06-Sep-2024
सहायक शिक्षकों ने अपनी नौकरी सुरक्षित करने सरगुजा सांसद को सौंपा ज्ञापन

पूर्व सरकार की गलती से सहायक शिक्षको की नौकरी अधर में

सूरजपुर : शिक्षक दिवस के दिन छत्तीसगढ़ के 3000 से ज्यादा शिक्षक राज्य शासन से न्याय की उम्मीद में दर दर भटकने को मजबूर हो गए है व आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज व प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी से मिलकर ज्ञापन सौंप कर अपने नौकरी बचाने गुहार लगाई है। एक महिला शिक्षिका बहन हेमा सिंह तंवर ( बीएड प्रशिक्षित सहायक शिक्षिका, कुआंकोंडा, दंतेवाड़ा ) ने तो न्याय की तलाश में अपने प्राण तक न्यौछावर कर दिया। दंतेवाड़ा कलेक्टर को अपनी नौकरी सुरक्षित करने के लिए ज्ञापन सौंप कर घर लौट रही थी तभी शाम के समय सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई।

बता दें कि छत्तीसगढ़ पूर्व सरकार ने शिक्षक भर्ती की जिसमें बी. एड. को सहायक शिक्षक के लिए पात्र माना गया था। यह मामला शिक्षक भर्ती 2023 का है, जब 4 मई को भर्ती नोटिफिकेशन निकाला गया तब उसमे 6200 से अधिक सहायक शिक्षक पद की वेकेंसी आई जिसने न्यूनतम अर्हता 12 वी उत्तीर्ण + टीईटी उत्तीर्ण + बीएड या डीएड रखा गया था। पात्रता की सभी शर्तों को पूरा करते हुए BEd एवं DEd प्रशिक्षित दोनों अभ्यर्थियों ने 10 जून को परीक्षा दिलाई और 02 जुलाई को परीक्षा परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट जारी हो गया। अब केवल काउंसिलिंग के अनुसार ज्वाइनिंग लेटर देना बाकी रह गया था। 

इसी बीच राजस्थान में 02 साल से लंबित एक मामले में सुप्रीम कोर्ट में डबल बेंच ( जस्टिस धुलिया और जस्टिस अनिरुद्ध बोस) ने BEd प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को प्राथमिक शिक्षक ( वर्ग3 ) हेतु अपात्र कर दिया, इसी केस का रेफरेंस लेकर छत्तीसगढ़ में मेरिट सूची में स्थान ना बना पाने वाले DEd वाले अभ्यर्थियों में बिलासपुर हाई कोर्ट में केस लगा दिया जिसकी वजह से BEd वालो की भर्ती प्रक्रिया को रोका गया, लेकिन BEd वालों ने सुप्रीम कोर्ट में इसके विरुद्ध केस लगाकर अंतरिम राहत लेते हुए फिर से भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए और अंततः 25 सितंबर 2023 में सभी पात्र BEd और DEd वालों को ज्वाइनिंग दिया गया।

लेकिन फिर से हाई कोर्ट में लंबित केस में हाई कोर्ट के डबल बेंच ( जस्टिस रमेश चंद्रवंशी एवं अन्य ) ने BEd को अयोग्य घोषित कर दिया था जिसके विरुद्ध फिर से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया था जिसमें अभी हाल ही में 28 अगस्त 2024 को पुनः उसी जस्टिस धूलिया जी ने BEd को अयोग्य घोषित कर दिया। अब समस्या ये है कि सभी पात्रता की शर्तो के साथ ज्वाइनिंग लेने के बाद छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षकों ने लगभग एक साल अपनी सेवाएं देने के बाद भी BEd शिक्षकों की नौकरी पे खतरा मंडरा रहा है। इसी नौकरी को सुरक्षित करने की गुहार लेकर सभी शिक्षक नेता मंत्री लोग से लगातार मिल रहे है। इस कड़ी में आज सरगुजा सांसद चिंतामणि महराज और प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले भी विगत एक सप्ताह से लगातार सभी मंत्री गण ओ.पी. चौधरी, विजय शर्मा, अरूण साव जी, रामविचार नेताम जी, लक्ष्मी राजवाड़े जी एवं अन्य विधायकों सांसदों से मुलाकात कर के अपनी सेवा सुरक्षित करने की गुहार लगा रहे है। इसके लिए सभी जगह से आश्वासन मात्र प्राप्त हो रहा है कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। कही ऐसा ना हो की न्याय की आस में बहन स्व. हेमा सिंह की तरह सभी शिक्षकगण को इस दुनिया से विदा लेना पड़े। सरकार को सहायक शिक्षकों के हित को ध्यान में रखते हुए ठोस कदम उठाने की जरूरत ताकि इनके साथ अन्याय न हो।

Read More

कम कीमत में चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक लगे एक व्यक्ति को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :02-Sep-2024
कम कीमत में चोरी की मोटर सायकल बेचने की फिराक लगे एक व्यक्ति को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान

सूरजपुर : डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने थाना-चौकी प्रभारियों को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने, आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर पैनी नजर रखने एवं सूचना तंत्र को मजबूत करने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 31.08.24 को थाना प्रतापपुर जांच कार्यवाही व ग्राम भ्रमण पर निकली थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मायापुर मयूरगोड़ी में ग्राम चिकनी का दिलीप सिंह नाम का व्यक्ति मोटर सायकल हीरो होण्डा पैसन प्रो सीजी 15 सीएफ 5061 को मात्र 2 हजार रूपये में बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में लगा हुआ है।

थाना प्रतापपुर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और धेराबंदी कर मोटर सायकल सहित दिलीप सिंह पिता हीराचंद उम्र 23 वर्ष ग्राम चिकनी, थाना चंदौरा को पकड़ा और मोटर सायकल का वैध दस्तावेज की मांग की, पर उसने कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जो चोरी का होने का पूर्ण अंदेशा पर धारा 35(1-व्ही) बीएनएसएस/303(2) बीएनएस के तहत कार्यवाही कर मोटर सायकल कीमत 50 हजार रूपये का जप्त कर उसे गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ पर उसने बताया कि मोटर सायकल को वाड्रफनगर-रजखेता से चोरी किया है। कार्यवाही एएसपी संतोष महतो व एसडीओपी प्रततापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, एसआई संदीप सिंह, एएसआई हरिशंकर तिवारी, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, राजेश तिवारी, अवधेश कुशवाहा, भीमेश आर्मो व राकेश यादव सक्रिय रहे।

Read More

हत्या के 2 आरोपियों को थाना झिलमिली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :29-Aug-2024
हत्या के 2 आरोपियों को थाना झिलमिली पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान
 

सूरजपुर : ग्राम कुर्रीडीह थाना झिलमिली निवासी बालो बाई पति सुकुल ने थाना झिलमिली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 22 अगस्त 2024 को राशन लेने सोसायटी गई थी जहां से वापस घर आने के दौरान रास्ते में ग्राम उंचडीह का भजीता छोला व ग्राम कुर्रीडीह का बालसाय दोनों एक साथ मिले जिन्हें पूर्व में काम धाम क्यों नहीं करते हो घुमते रहते हो बोली उसी रंजीश को लेकर ज्यादा बोलती हो कहकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर दोनों डण्डा से मारपीट किए। प्रार्थियां मृतिका बालो बाई की रिपोर्ट आरोपियों के विरूद्व धारा 296, 115(2), 126, 127, 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। मामला पंजीबद्ध होने के बाद से ही आरोपीगण फरार थे। इसी बीच घायल महिला बालो बाई का उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई। 

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने आरोपियों की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना झिलमिली पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सुरेश सिंह उर्फ छोला पिता दशरथ उम्र 30 वर्ष ग्राम उंचडीह, चौकी बसदेई व बालसाय पिता नहर साय उम्र 52 वर्ष ग्राम कुर्रीडीह, थाना झिलमिली को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि बालो बाई काम नहीं करते हो, दिनभर घुमते हो कहने से आवेश में आकर घटना को अंजाम दिए। आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा जप्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी झिलमिली नसीमुद्दीन खान, एएसआई पास्कल लकड़ा, प्रधान आरक्षक मुकेश यादव, हेमंत सिंह, राकेश सिंह, गोरख रावाड़े, विनोद सिंह, रामदयाल राठिया व वसीम राजा सक्रिय रहे।
 

Read More

साखेनमार के शिक्षक जान जोखिम डालकर नदी पार करने मजबूर, पुलिया नहीं होने से हो रही काफी परेशानी

Posted on :28-Aug-2024
साखेनमार के शिक्षक जान जोखिम डालकर नदी पार करने मजबूर, पुलिया नहीं होने से हो रही काफी परेशानी

बाढ़ में भी नदी पार कर रोज स्कूल जाते हैं प्रधान पाठक असफाक अली

प्रेमनगर : प्रेमनगर में दूरस्थ अंचल महेशपुर क्षेत्र के गॉंव साखेनमार जहां जाने नदी में पुलिया नहीं होने के कारण अपने आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए विकास खंड व जिला आने जाने वाले ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ नौनिहालों के भविष्य गढ़ने वाले शिक्षक जो रोज अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जाने मजबूर है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद से विकास की गति आई है। सभी गॉवों में बिजली, पानी, पुलिया और रोड जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। वही प्रेमनगर विकास खंड के वनांचल बीहड़ क्षेत्र महेशपुर के साखेनमार गॉंव जिसको भी आजतक मूलभूत विकास कर लेना था लेकिन इस गांव में विकास तो दूर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस गॉव में जाने नदी में पुलिया आजतक नहीं बना हैं और न ही रोड जिसके कारण वहां रहने वाले लोगों के साथ शासन की योजनाओं को जमीन स्तर पर पहुंचाने वाले कर्मचारियों के लिए भी बाढ़ के दिनों में आने जाने काफी समस्या बनी रहती है। 

वही शिक्षक जो प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर नदी को पार कर स्कूल जाते हैं, बारिश के दिनों में ज्यादा बाढ़ होने से खतरा और बढ़ जाता है। प्राथमिक शाला साखेनमार में प्रधान पाठक असफाक अली के साथ सहायक शिक्षक संत लाल साहू पदस्थ है। प्रधान पाठक असफाक अली ने बताया साखेनमार ऐसा पिछड़ा गॉंव हैं जहां नदी में पुलिया व रोड नहीं होने के कारण मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। वहां शासकीय योजनाओं व सुविधाओं का आभाव है जिसके कारण लोग सामान्य जिंदगी जीने के लिए मजबूर हैं।

Read More

पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल लेकर बिना पैसा दिए भागने वाले व्यक्ति को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :27-Aug-2024
पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल लेकर बिना पैसा दिए भागने वाले व्यक्ति को थाना जयनगर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

सूरजपुर : ग्राम पण्डोनगर थाना जयनगर निवासी शुभम प्रजापति ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम मदनपुर एनएच 43 स्थित चौदहा पेट्रोल पंप में यह काम करता है दिनांक 22.08.24 के रात्रि में पेट्रोल पंप में होण्डा अमेज सीजी 15 सीडब्ल्यू 2317 को लेकर एक व्यक्ति आया जो गाड़ी में 20 लीटर पेट्रोल डलवाया और गाड़ी के डिक्की में रखे जरकीन में 50 लीटर डीजल डलवाया और 7122.50 रूपये दिए बिना धोखाधड़ी व छल करके भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 185/24 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने आरोपी की पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर के मार्गदर्शन में थाना जयनगर पुलिस मामले की विवेचना कर संदेही अभिषेक मण्डल को पकड़ा एवं पूछताछ पर उसने घटना को अंजाम देना स्वीकार करते हुए बताया कि गाड़ी लेकर विश्रामपुर तरफ से सुभाषनगर जाते समय रास्ते में डिक्की में जेरीकेन में रखा हुआ रखा हुआ डीजल तेल गाड़ी का पहिया अचानक से गड्ढे में पढ़ने से अचानक ढक्कन खुलने से डीजल तेल गिर गया

Open photo

तथा गाड़ी में पीछे लगा नंबर प्लेट टेप से चिपकाया था जो गाड़ी तेज चलाते समय कहीं गिर गया और जरकिन को जंगल में ही फेंक दिया, होण्डा अमेज में सामने तरफ गाड़ी का वास्तविक पंजीकृत नंबर सीजी 15 डीयू 8105 लगा है तथा गाड़ी के पीछे तरफ जानबूझकर दूसरा गाड़ी का फर्जी नंबर प्लेट सीजी 15 सीडब्ल्यू 2317 लगाया था, गाड़ी को सुभाषनगर ले जाकर रिश्तेदार के घर के पास खड़ा करके रखना बताया।

आरोपी के निशानदेही पर होण्डा अमेज वाहन जप्त कर आरोपी अभिषेक मण्डल पिता स्व. प्रदीप मण्डल उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 02 गांधीनगर, थाना गांधीनगर जिला सरगुजा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर निरीक्षक  नरेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक राजेन्दर एक्का, आरक्षक नीरज झा, रवि राजवाड़े, सुरेश तिवारी व सैनिक दीपक मूर्ति सक्रिय रहे।
 

Read More

हत्या के मामले का खुलासा कर थाना ओड़गी पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार।

Posted on :21-Aug-2024
हत्या के मामले का खुलासा कर थाना ओड़गी पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार।

सूरजपुर : दिनांक 18.07.24 को ग्राम कुप्पा निवासी रामसेवक सिंह ने थाना ओड़गी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 17 जुलाई 24 को बहनोई रामशरण सिंह निवासी जजावल से ससुराल कुप्पा आया था और खाने पीने के लिए घर से बाहर चला गया था दूसरे दिन उठाये तो नहीं उठा ठुडी जबड़ा के पास चोट का निशान दिखाई दे रहा था। जो गिरने या कठोर चीज से मारने से उसकी मृत्यु हुई है। सूचना पर मर्ग कायम किया और शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतक की मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 61/24 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) ने प्रकरण का खुलासा कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी के मार्गदर्शन में थाना ओड़गी पुलिस मामले की विवेचना के दौरान संदेही रामसेवक से हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने बताया कि मृतक जजावल से अपने ससुराल कुप्पा आया था जहां खाने-पीने के बाद गाली-गलौज करने लगा, मना करने पर भी नहीं माना जिस कारण आवेश में आकर यह ने हथौड़ा से मारकर हत्या कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद फुलेश्वरी के साथ मिलकर लाश को जलाने की नियत से जजावल लेकर गए जहां मृतक के घर वाले पीएम कराने के बाद शव को जलाने की बात कहे।

आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथोड़ा जप्त कर आरोपी रामसेवक पिता शिवमंगल सिंह उम्र 66 वर्ष ग्राम कुप्पा नवापारा, थाना ओड़गी व फुलेश्वरी पति स्व. रामशरण सिंह उम्र 52 वर्ष ग्राम जजावल बाजारपारा, थाना चंदौरा को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी ओड़गी मनी प्रसाद राजवाड़े, एएसआई बृजकिशोर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक लखेश साहू, रामाधीन श्यामले, आरक्षक जितेन्द्र पटेल, अमरेन्द्र दुबे, हृदय लाल, बिजेश राजवाड़े, पन्नेलाल राजवाड़े व महिला आरक्षक सुकन्या सिंह सक्रिय रहे।

Read More

घर में पकड़ाया जिला बदर का आरोपी, थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :09-Aug-2024
घर में पकड़ाया जिला बदर का आरोपी, थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान

सूरजपुर : दिनांक 25.04.24 को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर हुए आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने 7 अगस्त को पकड़कर उसे न्यायालय में पेश किया। ज्ञात हो कि पुराना बाजारपारा थाना सूरजपुर निवासी 48 वर्षीय संजय साहू पिता रामभरोस साहू को जिला दण्डाधिकारी सूरजपुर ने उक्त तिथि को 1 वर्ष के लिए जिलाबदर किया था लेकिन आरोपी संजय साहू के द्वारा जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन किया गया। आरोपी को उसके घर में होने की सूचना मिली थी। 

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में थाना सूरजपुर की पुलिस आरोपी के घर पहुंची जहां घर के पीछे छिपकर भागने का प्रयास करने के दौरान संजय साहू को पकड़ा। आदेश का उल्लंघन करने पर उसके खिलाफ छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 तथा धारा 223 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा गया।

Read More

सूरजपुर पुलिस के एचपी शौर्य पुलिस पेट्रोल पंप का आईजी सरगुजा ने किया शुभारंभ।

Posted on :01-Aug-2024
सूरजपुर पुलिस के एचपी शौर्य पुलिस पेट्रोल पंप का आईजी सरगुजा ने किया शुभारंभ।

आईजी बोले- सभी को सही नाप और गुणवत्तायुक्त इंधन का होगा लाभ।

सूरजपुर : न्यू बस स्टैण्ड के सामने जिला पुलिस सूरजपुर का एचपी शौर्य पुलिस पेट्रोल पम्प का शुभारंभ मंगलवार, 30 जुलाई 2024 को पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग (भापुसे) के द्वारा फीता काटकर व शिलालेख का अनावरण कर किया। शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्री रोहित ब्यास (भाप्रसे.), उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे.), डीएफओ श्री पंकज कमल, सेनानी 10वीं वाहिनी श्री सुजीत कुमार, एचपी कंपनी के जीएम श्री अवधेश पाण्डेय मौजूद रहे। आईजी सरगुजा रेंज व एसएसपी सूरजपुर ने वाहन में पेट्रोल भरकर उसकी उसकी रिडिंग को चेक किया और पम्प में लगे हवा मशीन, पीने के स्वच्छ जल का जायजा लिया और सुरक्षा उपकरणों को प्रभावशील रखने के निर्देश पुलिस पेट्रोल पंप प्रभारी को दिए। इसके उपरान्त पेट्रोप पंप परिसर में वृक्षारोपण किया।

Open photo

पुलिस महानिरीक्षक, सरगुजा रेंज श्री अंकित गर्ग ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा के लिए एचपी शौर्य पुलिस पेट्रोल पंप आज से आपकी सेवा में समर्पित किया गया हैं। शहर वासियों को सही नाप व सही गुणवत्ता का इंधन का लाभ होगा। पेट्रोल पंप में हिन्दुस्तान पेट्रोलियम द्वारा उच्च दर्जा, मॉडर्न औटसेमेशन प्रणाली से लैस है। इस पंप से होने वाली आमदनी को पुलिस कर्मियों के वेलफेयर के लिए उपयोग किया जाएगा। बाईपास रिंगरोड में पुलिस का पेट्रोल पंप खुलने से बड़े वाहन जिन्हें शहर के अंदर जाने की मनाही है, वे अब आसानी से शहर के बाहर से पेट्रोल, डीजल ले सकेंगे। 

Open photo

इस अवसर पर डॉ. आर.एस.सिंह, एचपी बिलासपुर के प्रबंधक अर्नव चर्टजी, क्षेत्रीय सेल्स आफिसर प्रव्यय अमृत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी विमलेश दुबे, अलरिक लकड़ा, नरेन्द्र सिंह सहित पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
 

Read More

पंचायत भवन से समरसिबल पम्प चोरी सहित 3 अन्य चोरियों का थाना प्रतापपुर पुलिस ने खुलासा कर एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 को किया गिरफ्तार।

Posted on :27-Jul-2024
पंचायत भवन से समरसिबल पम्प चोरी सहित 3 अन्य चोरियों का थाना प्रतापपुर पुलिस ने खुलासा कर एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक सहित 4 को किया गिरफ्तार।

सूरजपुर : दिनांक 23.07.24 को ग्राम गोंदा निवासी सीनोद कुमार कौशिक ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 22.07.24 के शाम से 23.07.24 के सुबह 6 बजे के मध्यम किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा पंचायत भवन के बाउंड्री वाल के अंदर लगा समरसिबल पम्प को चोरी कर लिया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना प्रतापपुर में अपराध क्रमांक 215/24 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने अज्ञात चोर की हरसंभव पतासाजी कर जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। एएसपी संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी की पतासाजी के दौरान संदेही हीराचंद बरगाह को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि दिनांक 22.07.24 के रात्रि में पंचायत भवन परिसर में लगा समरसिबल पम्प को अपने भाई व गांव के वीरसाय के साथ चोरी करना स्वीकार करते हुए इसके अलावे तीनों अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व में भी पंचायत भवन से एक समरसिबल पम्प और हरिनंदन राजवाड़े का 2 समरसिबल पम्प चोरी कर तीनों पम्प को गांव के रिंकू सिंह को बिक्री करना बताए, प्रार्थी के चोरी किए गए पम्प को अपने घर के पीछे छिपाकर रखना बताते हुए अपने मेमोरण्डम कथन के आधार पर उक्त समरसिबल पम्प को जप्त कराया। 

प्रकरण के अन्य आरोपियों की पतासाजी करते हुए खरीददार आरोपी विवेक सिंह उर्फ रिंकू से चोरी के 3 नग समरसिबल पम्प जप्त कर प्रकरण में धारा 317(2), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। आरोपियों से कुल 04 नग समरसिबल पम्प एवं केबल तार कुल कीमत 40 हजार 4 सौ रूपये का जप्त कर आरोपी (1) हीराचंद पिता स्व. सोहर साय बरगाह उम्र 20 वर्ष (2) वीर साय पिता हीरालाल देवांगन उम्र 18 वर्ष 1 माह (3) विवेक सिंह उर्फ रिंकू पिता परमेश्वर सिंह उम्र 30 वर्ष सभी निवासी ग्राम गोंदा, थाना प्रतापपुर को गिरफ्तार किया गया वहीं मामले में एक विधि विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़कर विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, प्रधान आरक्षक राहुल गुप्ता, रजनीश त्रिपाठी, विनोद परीडा, आरक्षक इन्द्रजीत सिंह, भीमेश आर्मो, निशांत टोप्पो, निरंजन एक्का व राजू एक्का सक्रिय रहे।

Read More

देश की नारीशक्ति और सशक्त करेंगे नरेंद्र मोदी : ज्योती सिंह

Posted on :25-Jul-2024
देश की नारीशक्ति और सशक्त करेंगे नरेंद्र मोदी : ज्योती सिंह

विकसित भारत की नीव को मजबूत करने वाला बजट है

सूरजपुर : केन्द्र में  तीसरी बार बनी एनडीए की सरकार की सरकार के  यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय बजट निर्मला सीतारमण  ने अंतिरिम बजट 2024 -25संसद में पेश किया है जिस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए सुरजपुर महिला मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह ने कहा कि बजट बहुत शानदार है जिसका  स्वागत और तारीफ पुर्र देश मे हो रही है वही प्रमुख विपक्षी पार्टीयो का बजट को देख पेट मे दर्द सुरु होने लगी है वही  ज्योति सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि महिलाओं व मध्यम वर्ग के लिए बड़े ऐलान किए गए हैं नरेंद्र मोदी जी ने हर वर्ग की महिलाओं के लिए बजट पेश किया गया है

देश की नारी शक्ति को और सशक्त बनाना है स्वास्थ्य के लिए सवाईकल कैंसर की रोकथाम के लिए लड़कियों के टीका करण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा खास बात अशा वर्कर्स वा आंगनबाड़ी वर्कर्स को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ और तीन करोड़ महिलाओं के लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य प्रधान रखे गए हैं जो आने वाले समय में विकसित भारत आत्मनिर्भर भारत का आकार लेगा यह लाभकारी बजट स्वागत योग्य है इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को और केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को बहुत बहुत बधाई दी है

Read More

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को थाना रमकोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Posted on :23-Jul-2024
पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को थाना रमकोला पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हाशिम खान 

सूरजपुर : ग्राम दुलदुली निवासी मिश्रीलाल पण्डो ने थाना रमकोला में सूचना दिया कि दिनांक 19.07.24 को अपने घर में खाना खाकर घर के सामने भिटका में अकेले बैठा था कि रात करीब 9 बजे इसका पुत्र बहादूर आकर बताया कि हीराचंद फोन कर बताया है कि मुझे जीजा राजनाथ मोबाईल फोन से बताये है कि बहन शांती फौत कर गई है। दिनांक 20.07.24 को अपने पुत्र व अन्य के साथ मोटर सायकल से ग्राम घुरिया राजनाथ के घर पहुंचे और देखे घर के परछी में इसकी पुत्री का शव जमीन पर रखा हुआ था वहां पर गांव के तथा दुलदुली के बहुत लोग एकत्रित हुऐ थे जो मेरी भतीजी ने कम्बल को कमर तक हटाई तब देखा कि दोनों कान के पास चोट और खून निकला हुआ हैै। सूचना पर मर्ग कायम कर मौके पर जाकर शव का पंचनामा कर शव का पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृतिका की मृत्यु का कारण हत्यात्मक प्रकृति का लेख किए जाने पर अपराध क्रमांक 12/24 धारा 103 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

Open photo

मामले की सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भापुसे) ने मामले की बारीकी से विवेचना कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में थाना रमकोला पुलिस के द्वारा विवेचना करते हुए राजनाथ पण्डो पिता रामप्रसाद पण्डो, उम्र 32 वर्ष ग्राम धुरिया, थाना रमकोला को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि पत्नी शांती पण्डो गांव में घुमती फिरती रहती थी जिसे मना करने पर नहीं मानती थी जिससे नाराज होकर कुदारी (फावड़ा) से मारकर हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कुदारी (फावड़ा) जप्त कर आरोपी राजनाथ पण्डो को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रमकोला प्रमोद किस्पोट्टा व उनकी टीम सक्रिय रही।
 

Read More

नया ट्रांसफार्मर लगने से जगमगाया रमेशपुर

Posted on :23-Jul-2024
नया ट्रांसफार्मर लगने से जगमगाया रमेशपुर

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा' से साभार 

ग्रामीणों में छाई खुशी की लहर

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के अंतर्गत ग्राम रमेशपुर के ग्रामीणों में खुशी की लहर छाई है, क्योंकि नए ट्रांसफार्मर लगने से पूरा रमेशपुर जगमगा उठा है। वहां के ग्रामीण लगातार लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रांसफार्मर का खराब हो जाने जैसी समस्या से लंबे समय से परेशान थे। यहां के किसानों द्वारा धान की बुवाई हेतु लगाए गए थरहा पर्याप्त वर्षा न होने के कारण सुख जा रहा था, किसानों का कहना था कि यदि बिजली रहेगी तो हम मोटर पंप के जरिए धान के थरहा को सूखने से बचा सकते हैं। इन सभी समस्याओं से ग्रामवासियों ने महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े को अवगत कराया। 

Open photo

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने किसानों और ग्रामवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को नया ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश दिए। मंत्री के निर्देश के 24 घंटे के अंदर ही तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से गांव में खुशी व्याप्त है और समस्त ग्रामवासियों ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े का आभार व्यक्त किया है।

Read More

सुरजपुर भाजपा की विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

Posted on :22-Jul-2024
सुरजपुर भाजपा की विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक संपन्न

सभी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाएं-लक्ष्मी राजवाड़े

अब नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की करें तैयारी-भूलन सिंह मरावी

अब संगठन व सत्ता दोनो की जवाबदेही कार्यकर्ताओं की है-बाबूलाल अग्रवाल

सूरजपुर : भारतीय जनता पार्टी की विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक रविवार को जिला भाजपा कार्यालय अटल कुंज मे संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित संभागीय संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, पूर्व विधायक रजनी रविशंकर त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल, अजय गोयल, रामकृपाल साहू, जिला महामंत्री राजेश महलवाला, मुरली मनोहर सोनी के गरिमामयी उपस्थिति मे संपन्न हुई। 

गौरतलब है की भाजपा जिला सूरजपुर की विस्तृत कार्यसमिति बैठक का शुभारंभ भारत माता व पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर वंदेमातरम गीत के साथ हुआ।

Open photo

इस विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक में गत दिनो प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मे लिए गए निर्णय व आगामी दो माह के कार्यक्रम के बारे चर्चा की गई। कार्यसमिति का आयोजन दो सत्रों मे किया गया। प्रथम सत्र में कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि देश व प्रदेश मे हमारी सरकार है सभी कार्यकर्ता शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाएं। आज प्रदेश मे हमारी सरकार मोदी की गारंटी के तहत एक-एक योजना का बेहतर क्रियान्वयन कर रही है । कार्यकर्ता संगठन के कार्यक्रमो के तहत गाँव-गाँव जाकर सरकार की उपलब्धि को बताएं।

संभागीय संगठन प्रभारी राजा पाण्डेय ने सभी कार्यकर्ताओं को लोकसभा व विधानसभा चुनाव मे अथक परिश्रम से शानदार जीत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर संविधान की हत्या का पाप किया है वही कांग्रेस सविधान बदलने का अफवाह फैलाकर सत्ता प्राप्त करना चाह रही थी। कांग्रेस ने हमेशा देश को कमजोर करने का प्रयास किया। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू के गलत नीतियों के कारण बंगाल की आज ऐसी स्थिति बनी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने विस्तृत जिला कार्यसमिति बैठक की प्रस्तावना रखते हुए स्वागत भाषण प्रस्तुत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम से जिले मे लोकसभा व विधानसभा चुनाव का  परिणाम शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सरकार बनाकर विश्राम नहीं बल्कि और अधिक परिश्रम के लिए तैयार रहें अब संगठन व सत्ता दोनों की जवाबदेही कार्यकर्ताओं की है।

Open photo

आगामी दो माह के प्रदेश कार्यसमिति मे दिए गए कार्यक्रम को मंडल व बूथ स्तर पर पूरी गंभीरता के साथ आयोजित करना है। वरिष्ठ भाजपा नेता भीमसेन अग्रवाल ने संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव मे देश की जनता तीसरी बार भाजपा पर भरोसा जताकर मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री  बनाया है। प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन कर केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को बताया। कार्यसमिति बैठक के द्वितीय सत्र व समापन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने कहा कि लगातार विधानसभा व लोकसभा चुनाव के बाद संगठन गतिविधियों के लिए कार्यकर्ता पुनः सक्रिय हों। केन्द्र व प्रदेश मे सरकार बनने के बाद कार्यकर्ताओ की जिम्मेदारी दोहरी हो गई है लेकिन किसी भी परिस्थिति मे संगठन के कार्य बंद नहीं होने चाहिए।प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने कहा कि संगठन का कार्य निरंतर चलने वाला है। अब हमको नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी मे लगना है। पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निराश होने की जरूरत नहीं अब सरकार हमारी है हम सबको जनकल्याण के कार्य मे जुटना है। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय अजय गोयल व रामकृपाल साहू ने कहा कि विष्णुदेव सरकार मे प्रदेश के सभी वर्ग खुशहाल हैं। जिला महामंत्री राजेश महलवाला ने केंद्र मे पुनः भाजपा सरकार बनने पर धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।

अब 24-25 जुलाई को मंडलो में भी होगी विस्तृत कार्यसमिति बैठक

जिला कार्यसमिति बैठक में  सभी मंडलो मे विस्तृत कार्यसमिति बैठक की तिथियाँ तय की गई है। जिले सभी चौदह मंडलो में 24 व 25 जुलाई को एक साथ मंडल विस्तृत मंडल कार्यसमिति बैठक आयोजित होगी। बैठक के लिए वक्ता व अतिथि भी तय कर दिए गए हैं। जिला कार्यसमिति बैठक में जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी ने शोक प्रस्ताव रखा जिसके बाद सभी के द्वारा दिवंगत हुए भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन भी रखा गया।

Read More

सूरजपुर पुलिस के परिवार परामर्श केन्द्र में 516 जोड़े एक साथ रहने हुए राजी।

Posted on :19-Jul-2024
सूरजपुर पुलिस के परिवार परामर्श केन्द्र में 516 जोड़े एक साथ रहने हुए राजी।

सूरजपुर : डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले में संचालित 2 परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक प्रत्येक दिवस आयोजित किया जा रहा है। परामर्श केन्द्र में घरेलू एवं आपसी पति-पत्नि के बीच विवाद के मामलों की सुनवाई संवेदनशीलता किया गया जिसमें 516 जोड़े एक साथ रहने को राजी हुए है। परामर्श देने वाली टीम लगातार ऐसे परिवारों जो कि टूटने के कगार पर पहुंच गए हैं उन्हें जोड़ने का काम कर रही है।

Open photo

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो के मार्गदर्शन में परामर्श केन्द्र में हुए काउंसलिंग से वर्ष 2022 में 208, वर्ष 2023 में 199 एवं वर्ष 2024 में अब तक 109 कुल 516 बिछुडे़ जोड़े के बीच सकारात्मक रूप से चर्चा कर काउंसलिंग कर आपसी समझौता कराया गया जो सभी जोड़े सुखी जीवन जीने के लिए राजी हुए। 503 मामले में दोनों पक्षों के उपस्थित नहीं होने अथवा समझौता की बात नहीं बनी। समझौता नहीं हो पाने के मामले में उन्हें न्यायालय जाने की सलाह दी गई। 

Open photo

Open photo

परिवार बिखरे न इसी उद्देश्य से डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर के निर्देश पर जिले के परिवार परामर्श केन्द्र सूरजपुर व महिला पुलिस सहायता केन्द्र जरही के द्वारा प्रत्येक दिवस इस प्रकार की शिकायतों पर दोनों पक्षों के मध्य एक बेहतर एवं स्वच्छ वातावरण में काउंसिलिंग के माध्यम से समझाईश देकर पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता लगातार कराया जा रहा है। काउंसलिंग में एसआई पुष्पा तिर्की, एएसआई नीलकुसूम, सामाजिक कार्यकर्ता जयश्री टेकाम, रंजना सिंह, अधिवक्ता विमला राजवाड़े, वालेंटियर विकास प्रजापति, नोविन राजवाड़े, प्रधान आरक्षक शिवेन्द्र परिहार, महिला आरक्षक तिर्कीरोश, आरक्षक राधाकृष्ण पैंकरा, तिलेश्वर सिंह, महिला नगर सैनिक सुशीला यादव व रानी कनेडिया सक्रिय रहे।

Read More

डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ली जिले के महिला पुलिस अधिकारियों की बैठक।

Posted on :18-Jul-2024
डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर ने ली जिले के महिला पुलिस अधिकारियों की बैठक।

हाशिम खान 

महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सुनकर त्वरित कार्यवाही करने के दिए निर्देश।

सूरजपुर : डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के द्वारा अपने कार्यालय में मंगलवार, 16 जुलाई को एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है। इस बैठक में एएसपी संतोष महतो, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, जिले के महिला पुलिस अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान महिला विवेचकों को नवीन कानून के प्रावधानों एवं महिला संबंधी अपराध की विवेचना की बारीकीयों एवं महिला सुरक्षा को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए गए।

Open photo

बैठक में डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने महिला विवेचकों को कहा कि पुलिस का मुख्य कर्तव्य अपराध की रोकथाम और कानून व्यवस्था को बनाए रखना है इस कसौटी पर खरा उतरने सभी तत्परता से कार्य करें, जिले में महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाना भी पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए जिला पुलिस हर समय तत्पर रहती है। जिससे महिलाएं अपने आपको कार्य स्थलों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक परिवहन में पूरी तरह से सुरक्षित महसूस कर यात्रा कर सकें। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य महिलाओं, छात्राओं में सुरक्षा की भावना को बढ़ाना और उनके परिवार की चिंता को कम करना है इसके लिए संवेदनशील होकर कार्य करें।

महिला संबंधी अपराधों की विवेचना में पूर्ण सावधानी बरतने के निर्देश दिए। महिलाओं की शिकायतों को संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ सुनने, शिकायतों की गोपनीयता बनाए रखने और पीड़िता की पहचान को सुरक्षित रखने, शिकायतों पर त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने, पदस्थापना वाले क्षेत्र में निरंतर जागरूकता अभियान चलाने ताकि ज्यादा से ज्यादा महिलाओं एवं बच्चों को नवीन कानूनों के बारे में जानकारी मिल सके साथ ही वर्तमान दौर में आमजन ठगी का शिकार न हो उसके उपाए से अवगत कराने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग से अवगत कराते हुए कहा कि यह कार्य नागरिकों एवं पुलिस के संबंधों को बढ़ावा देता है, क्षेत्र में नियमित रूप से इसके आयोजन करें, वहृद रूप से जनसम्पर्क बनाने जिसमें खासकर महिलाए हो, अपराध की रोकथाम और आत्म सुरक्षा के तरीकों की जानकारी से महिलाओं को अवगत कराने तथा स्कूल, कालेजों के आसपास स्कूल लगने एवं छूटने के दौरान पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में थाना प्रभारी प्रेमनगर निलिमा तिर्की सहित विभिन्न थाना-चौकी में पदस्थ महिला विवेचकगण मौजूद रहे।
 

Read More

संत साहू विधायक प्रतिनिधि,महादेव निज सहायक नियुक्त

Posted on :16-Jul-2024
संत साहू विधायक प्रतिनिधि,महादेव निज सहायक नियुक्त

सूरजपुर : प्रेमनगर क्षेत्र के विधायक भूलन सिंह मरावी ने अपना  विधायक प्रतिनिधि संत कुमार साहू को नियुक्त किया है वही नीज सहायक के रूप में महादेव सिंह कामकाज देखेंगे। विधायक श्री मरावी ने उक्तआशय की जानकारी जिला प्रशासन व अन्य विभाग प्रमुख को दे दिया है नव नियुक्त विधायक प्रतिनिधि श्री साहू भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रहने के साथ ही चुनाव के दौरान कामकाज को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

Open photo

Open photo

अनौपचारिक रूप से अभी तक विधायक के साथ रहकर उनके काम काज को बेहतर ढंग से संभाल रहे थे और अब उन्हें विधायक प्रतिनिधि के तौर पर मनोनीत किया गया है। संत कुमार साहू किसान मोर्चा के रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष हैं इससे पहले वह बुथ प्रभारी व युवा मोर्चा का कामकाज संभाल चुके हैं कमल वाहिनी के अध्यक्ष पद पर कार्य करते हुए सक्रिय राजनीति में आए थे। उनको यह नई जिम्मेदारी मिलने से उनके समर्थकों में हर्ष व्याप्त है इसी प्रकार निजी सहायक के रूप में महादेव सिंह को मनोनीत किया गया है जिसकी भी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गई है।

Read More

सूरजपुर पुलिस की परामर्शदात्री एवं कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न।

Posted on :13-Jul-2024
सूरजपुर पुलिस की परामर्शदात्री एवं कल्याण समिति की बैठक सम्पन्न।

सूरजपुर : डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में शुक्रवार, 12 जुलाई 2024 को जिला स्तर पर गठित परामर्शदात्री एवं कल्याण समिति की बैठक जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने समिति के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस कल्याण की दिशा में जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया जा रहा है और जवानों के वेलफेयर के लिए सदैव गंभीरता से कार्य किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि पुलिस कल्याण के लिए आयोजित बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए है जिनमें प्रमुख रूप से पुलिस लाईन में कैन्टीन खोलने, जवानों के परिजनों को सूखा राशन उपलब्ध कराने ग्रेन शॉप खोलने, प्राथमिक चिकित्सा सुविधा मुव्हैया कराने पुलिस अस्पताल की व्यवस्था, डॉक्टर की उपलब्धता, पुलिस लाईन में वेल्डिंग, स्प्रे पेटिंग व हवा भरने की मशीन स्थापित कराने तथा पुलिस परिवार व उनके बच्चों के लिए ओपन जीम की स्थापना प्रमुख रूप से शामील है।

Open photo

इस अवसर पर डीआईजी एवं एसएसपी श्री एम.आर.आहिरे ने रक्षित निरीक्षक को पुलिस कल्याण पेट्रोप पम्प का शुभारंभ शीघ्र-अतिशीघ्र कराने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्यों के द्वारा पुलिस वेलफेयर के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए जिस पर कार्यवाही हेतु पुलिस मुख्यालय रायपुर को प्रस्ताव भेजी जायेगी। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप, रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई पुष्पा तिर्की, एसी-1 दशरथ पैंकरा, प्रधान आरक्षक उमाशंकर कुशवाहा, आरक्षक सूरज गुप्ता, अमित पाण्डेय व घनश्याम राजवाड़े उपस्थित रहे।

Read More

परमेश्वरपुर में ग्राम देवता की पूजा अर्चना में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिवभजन सिंह मराबी जी

Posted on :12-Jul-2024
परमेश्वरपुर में ग्राम देवता की पूजा अर्चना में शामिल हुए जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री शिवभजन सिंह मराबी जी

सूरजपुर : गांव की समृद्धि, सुरक्षा एवं शांति के लिए पूजा का आयोजन किया गया।  ग्रामवासियों के साथ मराबी जी ने ग्राम देवता की पूजा में शामिल होकर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि सुरक्षा व शांति के लिए आराधना कर अच्छी खेती की कामना की गई । ग्रामीणों ने बताया सदियों से ग्राम देवता की पूजा की परंपरा रही है। हम ग्राम देवता को गांव का संरक्षक मानते हैं। वे संक्रामक बीमारियों को गांव में प्रवेश करने से रोकते हैं, बुरी आत्माओं को दूर भगाते हैं और ग्रामीणों को धन और समृद्धि प्रदान करते हैं।

Open photo

ग्राम देवता देवी शक्ति का ही स्वरूप हैं। वे इस देवता के विभिन्न रूप हैं। ये विभिन्न नाम और रूप ग्रामीणों की मान्यताओं से उत्पन्न हुए हैं। लेकिन इनका स्रोत नहीं बदलता। ग्राम देवता को अर्पित किया गया प्रसाद हमें देवी शक्ति को अर्पित करने का पुण्य देता है।इस दौरान हरि कुशवाहा सरपंच  सुखलाल, ग्राम पुजारी (बैगा) सहित भारी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Read More

सूरजपुर पुलिस ने नवीन कानूनों की जानकारी से मीडिया को कराया अवगत।

Posted on :12-Jul-2024
सूरजपुर पुलिस ने नवीन कानूनों की जानकारी से मीडिया को कराया अवगत।

नए कानून की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने सभी की सहभागिता जरूरी-कलेक्टर सूरजपुर।

समाज के सभी वर्गो तक नए कानून की जानकारी पहुंचाने में करें सहयोग-डीआईजी/एसएसपी सूरजपुर।

सूरजपुर : 1 जुलाई 2024 से देशभर में 3 नए आपराधिक कानून अमल में आ चुके है। इन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, विभिन्न पहलुओं से मीडिया को अवगत कराने एवं जन-जन तक नए कानूनों की जानकारी पहुंचाने के लिए व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार को लेकर कलेक्टर सूरजपुर श्री रोहित ब्यास (भा.प्र.से.) व उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री एम.आर.आहिरे (भा.पु.से.) के द्वारा गुरूवार, 11 जुलाई 2024 को पत्रकारों को नए कानून के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए इस विषय पर चर्चा भी की गई।

Open photo

इस दौरान कलेक्टर श्री रोहित ब्यास ने कहा कि 1 जुलाई से नवीन तीनों कानून के तहत कार्य किए जा रहे है, पुराने कानून की जगह अब नए कानून लागू हो चुका है उसकी जानकारी समस्त लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी की है इसमें प्रमुख रूप से मीडिया की अहम भूमिका जुड़ी हुई है, आज अधिक संख्या में लोग सोशल मीडिया, समाचार पत्रों को पढ़कर जागरूक हो रहे है इसकी गति को और तेज करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को इस दिशा में सहयोग करने की अपील की।

Open photo

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री एम.आर.आहिरे ने नए कानून के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नए कानूनों में ऐसे बहुत से प्रावधान हैं, जो पुलिस को पहले से ज्यादा ताकतवर बनाते हैं। मसलन- पुलिस अब आरोपी को 90 दिन तक हिरासत में रख सकती है, पहले ये अवधि 15 दिन थी। पुलिस का प्रमुख काम अपराध होने से पहले ही रोकना और कानून व्यवस्था बनाए रखना है। बीएनएसएस के चैप्टर 13 के सेक्शन 173 में प्रावधान है कि पुलिस अधिकारी को किसी संगीन मामले की शिकायत मिलने पर प्रथम सूचना पत्र लिखने से पहले अपने सीनियर ऑफिसर से अनुमति लेकर 14 दिन की प्राथमिक जांच करनी होगी।’ यानी पुलिस अधिकारी को 14 दिन का समय मिलेगा, जिसमें वो तय करेगा कि मामले में प्रथम दृष्टया केस बनता है या नहीं। प्रत्येक दिवस पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों की जानकारी सभी थाना-चौकी व पुलिस कंट्रोल रूम के नोटिस बोर्ड में चश्पा किए जाने के बारे में बताया। उन्होंने नवीन तीनों कानून के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराते हुए कहा कि समाज के सभी वर्गो तक नए कानून की जानकारी पहुंचाने में सहयोग करें। 

Open photo

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत जांच के दौरान पुलिस किसी भी आरोपी को उसके डिजिटल डिवाइस दिखाने और उन्हें सौंपने के लिए बाध्य कर सकती है। नए कानूनों में इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल डिवाइस यानी मोबाइल, स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि को सबूत के तौर पर परिभाषित किया गया है। बीएनएसएस के सेक्शन 94 के मुताबिक, किसी मामले की जांच, पूछताछ या ट्रायल के दौरान अदालत या थाना प्रभारी किसी व्यक्ति से डॉक्यूमेंट्स, कम्युनिकेशन डिवाइस, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या डिजिटल डिवाइस पेश करने के लिए समन या आदेश जारी कर सकता है।

एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर ने नए कानून के तहत जांच करने की शक्ति के बारे में बताया और कहा कि पुलिस को किसी मामले की जांच करने का अधिकार प्राप्त है। पुलिस मामले से जुड़े सबूतों, बयानों और वस्तुओं को भी इकट्ठा कर सकती है। साथ ही न्यायालय पुलिस को मामले की जांच करने के लिए आदेशित कर सकती हैं। बीएनएसएस में इसका जिक्र चैप्टर 13 के सेक्शन 173 से लेकर 196 तक है। बीएनएसएस के सेक्शन 43(3) के तहत पुलिस अधिकारी अपराध की प्रकृति और गंभीरता को ध्यान में रखते हुए किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करते समय या ऐसे व्यक्ति को अदालत में पेश करते समय हथकड़ी का इस्तेमाल कर सकता है।

इस दौरान सीएसपी एस.एस.पैंकरा, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप सहित जिले के पत्रकारगण मौजूद रहे।
 

Read More

Previous12...78910111213...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘सेवा सेतु’: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल प्रशासन का नया अध्याय

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

ज्योतिष और हेल्थ

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन


  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष


  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution