× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    मिशन लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए पीएम मोदी का 3T फॉर्मूला—टीमवर्क, टेक्नोलॉजी और टाइम

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    149 दिन बाद खुले बद्रीनाथ के द्वार, पहले ही दिन हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    सुप्रसिद्ध समाजसेविका शांति पाठक का निधन

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    रनवे पर टक्कर से मचा हड़कंप, अकासा और स्पाइसजेट विमानों में भिड़ंत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

    तीर्थयात्रियों से भरी बोलेरो ट्रक से टकराई, 8 लोगों की दर्दनाक मौत

  • छत्तीसगढ़
    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    सुशासन तिहार अंतर्गत ग्राम बम्हनी में समाधान शिविर आयोजित

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    एन्टी नरकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सरायपाली पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

    सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

    सूरजपुर वन मंडल अधिकारी ऑफिस के बगल में करोड़ों का अवैध निर्माण चल रहा है

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    अंटार्कटिका में रहस्यमयी शहर का दावा, सबमरीन हुई अचानक गायब

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा तनाव: अमेरिका ने ईरान की घेराबंदी, 15+ युद्धपोत तैनात

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    डेडलाइन से पहले अमेरिका-इजराइल का ईरान पर बड़ा हमला, बढ़ा वैश्विक तनाव

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    फिर लौटा कोरोना का खतरा! नया वेरिएंट ‘Cicada’ तेजी से फैला, बढ़ी चिंता

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

    मिडल ईस्ट में अमेरिका की बड़ी तैयारी: 2000 ‘खतरनाक’ सैनिकों की तैनाती का प्लान

  • मनोरंजन
    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    अहान–अनीत की केमिस्ट्री फिर करेगी कमाल

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    राम गोपाल वर्मा के लिए सजी सितारों भरी शाम

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    कॉमेडी अवतार में दर्शकों को सरप्राइज़ देगी प्रिंसी

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    सिनेमा प्रेमियों का इंतजार खत्म: 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर बालोद की शान अंजलि सिंह चौहान!

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

    डिजिटल मंच से उभरा संगीत सितारा: धुनिव्हर्स का ग्रैंड फिनाले 31 मार्च को

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

    बॉयकॉट या बहाना? पाकिस्तान मीडिया की बातें सुनकर क्रिकेट फैंस हंसी रोक न पाए

  • राजधानी
    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    सुशासन तिहार 2026: सुशासन तिहार 2026 से मिलेगा त्वरित समाधान

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण हेतु विशेष सत्र: एक तिहाई आरक्षण के संकल्प को मिला व्यापक समर्थन

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    मंत्रिपरिषद के निर्णय

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    छत्तीसगढ सनातन गोस्वामी समाज ने संतों के आतिथ्य में शंकराचार्य जयंती समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

    उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से गन्ना किसानों को 13.80 करोड़ जारी

  • ज्योतिष
    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...15161718192021...4041Next

कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों के व्यवस्थित संचालन के संबंध में जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

Posted on :08-Jan-2024
कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों के व्यवस्थित संचालन के संबंध में जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

हाशिम खान 

-सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तय कार्यालयीन समय 10ः00 बजे दर्ज कराएंगे अपनी उपस्थिति

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शासकीय कार्यालय  के व्यवस्थित संचालन  और प्रशासनिक अमले में कसावट लाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तय कार्यालयीन समय 10ः00 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेगें। इसके साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
  
शासकीय कार्यालय के व्यवस्थित संचालन के लिए कार्यालय के भीतर एवं कार्यालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाये। कार्यालय में पड़े अनुपयोगी समाग्री का नियमानुसार अपलेखन की कार्यवाही किया जाये। कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारी के टेबल पर उनके नाम एवं पदनाम के साथ नेमप्लेट लगाया जाये। कार्यालय में कक्ष क्रमांक, कक्ष में कौन कौन शाखा संचालित हो रही है का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाये। कार्यालयीन नस्तियों को विधिवत पंजीयन कर अलमारी में रखा जाए । कार्यालयीन नस्तियां कटी, फटी नहीं होना चाहिये । नस्तियां में पृष्ठ कमांक अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग कड़ाई से उक्त निर्देशों का पालन  करना  सुनिश्चित करेंगें। साथ ही इन निर्देशों का पालन सभी विभागाध्यक्ष अपने अधिनस्थ संचालित कार्यालयों में भी कराना सुनिश्चित करेंगें।

Read More

पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Posted on :08-Jan-2024
पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान

हाशिम खान 

सूरजपुर : जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुमार सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालय भैयाथान एवं मास्टर ट्रेनर रज्जाक अंसारी व्याख्याता शा० उ०मा०वि० भैयाथान, जिला-सूरजपुर के द्वारा वोटर आई०डी० रजिस्ट्रेशन, वोटर हल्पलाईन एप्प, मतदाता रजिस्टर में नए मतदाता के रूप में जुड़ने के लिए फार्म-06, विलोपन के लिए फार्म-07, संशोधन के लिए फार्म-08 भरने और ऑनलाईन आवेदन करने के सम्बंध में जानकारी दिया तथा सभी को मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा दूसरों को प्रेरित करने के लिए संस्था में अध्ययनरत् प्रशिक्षणार्थियों को वोटर हेल्पलाईन मोबाईल पे डाउनलोड कराया गया साथ ही सभी कार्यरत् अधिकारी, कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में एन.के प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर एवं कॉलेज के अन्य कर्मचारी साथ ही लगभग 70 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा: शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ को किये साझा

Posted on :08-Jan-2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा: शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ को किये साझा

शिविर में योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

सूरजपुर :  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में आज शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं से आम नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज ब्लॉक सूरजपुर के ग्राम जमदेई व ब्लॉक रामानुजनगर के माजा , बरहोल एवं ब्लॉक भैयाथान में पोडी, ब्लॉक ओड़गी में खैरा, प्रतापपुर ब्लॉक में सकलपुर, शंकरपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंची। जिसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
                                                                                                         
शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इन शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की...

Posted on :08-Jan-2024
छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की...

हाशिम खान

"छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से  प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की"

नई सरकार से पूर्ण उम्मीद कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं  शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें - सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक 

रायपुर/ "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला की प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई हैं। 

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर विगत तीन वर्षो से प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह के संयोजकत्व तथा अगुवाई में पूर्व सरकार से लगातार मांग की गई।   "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा व्याख्याता तथा प्रधान पाठक से प्राचार्य पदोन्नति किए जाने के लिए हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ से लेकर सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली तक न्याय के लिए गुहार लगाई गई। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री,स्कूल शिक्षा मंत्री , स्कूल शिक्षा विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक लोक शिक्षण तथा अन्य विभागीय उच्चाधिकारियो से मुलाकात कर अनेकों बार ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति के लिए मांग की, किंतु पूर्व सरकार के द्वारा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बेहद जरूरी इस प्राचार्य पदोन्नति की मांग को तरजीह नहीं दी गई, नतीजा हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक बिना प्राचार्य पदोन्नति के सेवानिवृत होते चले गए, अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठक प्राचार्य बनने का सपना लिए स्वर्ग सिधार गए। नतीजा प्रदेश के सैकड़ों शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन रह गए , जहां प्रभारी के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के आने से शिक्षा जगत में नई उम्मीद उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार के मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से पूर्ण उम्मीद हैं कि प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तथा प्राचार्य विहीन समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पद स्थापना के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 11 वर्षो से रूकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए कारगर कदम उठाते हुए प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करवाने विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश जारी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य के पदों को वर्षो से प्राचार्य पदोन्नति से वंचित प्रदेश के सभी पात्र नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति का आदेश लोक सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व आदेश जारी करें , ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकें। स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 11 वर्षो से प्राचार्य पदोन्नति नहीं होने के कारण 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन हैं, जहां प्रभारियों के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं।
प्रदेश के 3266 से अधिक स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में पूर्णकालिक प्राचार्य की इतनी बड़ी रिक्तता सवालिया निशान खड़ा करती हैं। 

 "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कि मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत "टी"  संवर्ग में वर्ष 2013 से  तथा "ई"  संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गईं हैं । राज्य में 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षों से प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षो से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से "टी" तथा "ई" संवर्ग के सैकड़ों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो गए हैं। प्राचार्य पद पर पदोन्नति का रास्ता देखते-देखते अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की मृत्यु हो गईं हैं। प्रत्येक माह लगातार अनेक वरिष्ठ व्याख्याता और प्रधान पाठक माध्यमिक शाला प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता देखते- देखते सेवानिवृत होते जा रहे हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि प्रदेश में विगत कई वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को तेजी से पूर्ण कर 3266 से अधिक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति  का आदेश लोक सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व जारी करने की माँग की गई हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने से शासन को कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आयेगा , क्योंकि पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक वर्तमान में प्राचार्य पद का ही वेतन और पे स्केल प्राप्त कर रहें हैं। प्रदेश के इन वरिष्ठ व्याख्याता और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिलने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में समुचित सुधार आएगा।

Read More

ई जनदर्शन में पहले दिन प्रतापपुर जनपद में प्राप्त हुए 04 आवेदन

Posted on :08-Jan-2024
ई जनदर्शन में पहले दिन प्रतापपुर जनपद में प्राप्त हुए 04 आवेदन

हाशिम खान 

-आज से सभी जनपद में ई जनदर्शन की हुई शुरुआत

-कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदको की सुनी समस्या और त्वरित  निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

सूरजपुर : जिले के सभी जनपद कार्यालय में आज से ई जनदर्शन की शुरुआत हुईं। जिसमें पहले दिन ही प्रतापपुर से 04 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें जन्म प्रमाणपत्र, दो सीसी रोड और आंखों के इलाज के लिए आवेदन आये थे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी आवेदकों से एक-एक कर चर्चा कर उनकी समस्या के सम्बंध में जानकारी लिये। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को इसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये और आवेदन के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
            
आज से प्रति सोमवार जनपद कार्यालय में ई जनदर्शन के लिए  सुबह 10 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

Read More

माता राजमोहिनी देवी की सेवा भावना सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत: श्रीमती राजवाड़े

Posted on :06-Jan-2024
माता राजमोहिनी देवी की सेवा भावना सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत: श्रीमती राजवाड़े

हाशिम खान 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने किया पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण

श्रीमती राजवाड़े ने माता राजममोहनी देवी मंदिर में पहुंचकर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माता राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर आज सूरजपुर में पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने  सूरजपुर जिले के ग्राम जुड़वानी पहुंचकर माता राजममोहनी देवी मंदिर में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
      
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण समारोह में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि माता राजमोहिनी देवी ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में गुजारा था। उनकी सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। माता राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन है। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की बैठक लेकर, अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

Posted on :06-Jan-2024
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की बैठक लेकर, अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

हाशिम खान 

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज विभिन्न विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें उन्होंने क्रमवार खाद्य/ जिला विपणन/नागरिक आपूर्ति निगम एवं राजस्व विभाग की बैठक ली। बैठक में विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

खाद्य, जिला विपणन एवं नागरिक आपूर्ति निगम की बैठक के अंतर्गत धान खरीदी, उठाव, कस्टम मिलिंग व भुगतान की समीक्षा, उचित मूल्य दुकान के संचालन की समीक्षा, विहीन उचित मूल्य दुकान की भवन जानकारी दी गई। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
     
राजस्व विभाग द्वारा  ई - कोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, समय-सीमा अंतर्गत विवादित, अविवादित नामान्तरण, बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई अनुमति के प्रकरणों की समीक्षा, लंबित जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र की समीक्षा, कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण एवं प्रतिवेदन हेतु लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गयी। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व संबंधित संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता बरतने एवं लंबित प्रकरणों को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में शिक्षा विभाग करें कार्य:- कलेक्टर

Posted on :06-Jan-2024
विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में शिक्षा विभाग करें कार्य:- कलेक्टर

हाशिम खान 

- बोर्ड परीक्षा के लिये बनाये बेहतर कार्य योजना ताकि मिले बेहतर परिणाम

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज शिक्षा विभाग की बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया ताकि बच्चों के शिक्षा के स्तर पर सकारात्मक बदलवा आये। जिले के स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम मिले इसके लिये उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए उपस्थित जनों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि शिक्षा संरचनात्मक ढांचे मे स्थायी बदलाव आये। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक और मिडिल विद्यालय के विद्यार्थियों का आधार स्तर बेहतर बने इस दिशा में फोकस करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
       
शिक्षा विभाग की बैठक के अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा, शालाओं की शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा व मध्याह्न भोजन संचालन की समीक्षा की जानकारी दी गई।
     
बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मोहरसोप, कपसरा, कोरिया इत्यादि जगहों में आज शिविर का किया आयोजन

Posted on :06-Jan-2024
मोहरसोप, कपसरा, कोरिया इत्यादि जगहों में आज शिविर का किया आयोजन

हाशिम खान 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में शिविर के माध्यम से आमजनों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में लोगों की उमड़ी भीड़

सूरजपुर ;   विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निरंतर जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड भैयाथान के ग्राम कपसरा, एवं जनपद पंचायत ओडगी के मोहरसोप सहित अन्य जनपदों के निर्धारित ग्रामों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इसके साथ ही विकासखंड सूरजपुर के ग्राम कोरिया, डेडरी में  विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में आए गए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं।

Read More

सूरजपुर जिला अस्पताल बने जिले का सबसे बेहतर अस्पताल - कलेक्टर

Posted on :06-Jan-2024
सूरजपुर जिला अस्पताल बने जिले का सबसे बेहतर अस्पताल - कलेक्टर

हाशिम खान 

-स्वास्थ्य सेवा का स्तर बेहतर करने के लिए उठाये सकारात्मक कदम ताकि सरकारी अस्पताल प्राइवेट अस्पतालों को दे सकें टक्कर

-कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर, अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

सूरजपुर :  नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज विभिन्न विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की बैठक भी ली। स्वास्थ्य विभाग की विभागीय बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना प्रत्येक डॉक्टर, अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्राथमिकता होनी चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूरजपुर का जिला अस्पताल हर लिहाज से जिले का सबसे बेहतर और सुविधाजनक अस्पताल होना चाहिए और इसे बेहतर बनाने की दिशा में हमें हर संभव प्रयास करना है। उन्होंने आगे कहा कि हमे जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्था व अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए कार्य करना है ताकि जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवायें भी प्राइवेट अस्पतालों को टक्कर दे सकें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
     
स्वास्थ्य विभाग की बैठक के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की प्रगति, विकसित भारत योजना के तहत स्वास्थ्य जांच की स्थिति की समीक्षा, जिला एवं विकासखंड स्तर पर पदस्थ विभागीय अमले की जानकारी इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने भौतिक परीक्षण और सभी स्तर पर समीक्षा बैठक लेने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

विकासखण्ड स्तर पर ई-जनदर्शन के लिये अनुविभागीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी

Posted on :06-Jan-2024
विकासखण्ड स्तर पर ई-जनदर्शन के लिये अनुविभागीय अधिकारियों को  नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला सूरजपुर में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के दौरान जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। प्रायः देखा गया है कि जिले के दूरस्थ अंचलों के निवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन में आने हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले के दूरस्थ अंचलो के निवासियों की सुविधा को देखते हुए ई-जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा, जिसमें उस विकासखण्ड में निवास करने वाले आवेदक, विकासखण्ड स्तर पर जनपद पंचायत के स्वान कक्ष में स्थापित वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़कर सीधे अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष अपनी समस्या को दर्ज करा सकेंगे। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले ई-जनदर्शन के लिये सम्बंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के द्वारा प्रत्येक आवेदक को टोकन नम्बर जारी करते हुए प्राप्त आवेदन को जनदर्शन के वेबसाइट पर इन्द्राज करते हुए आवेदन को भी स्कैन कर अपलोड किया जाएगा, जिससे कि जिले स्तर पर उसकी समीक्षा की जा सके।

विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले ई-जनदर्शन के लिये सम्बन्धित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Read More

कलेक्टर जनदर्शन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा आयोजित

Posted on :06-Jan-2024
कलेक्टर जनदर्शन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा आयोजित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला सूरजपुर में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, जिसमें संशोधन करते हुए आगामी समस्त जिला स्तरीय जनदर्शन के कार्यक्रम को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को ई-जनदर्शन के पश्चात् दोपहर 12बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय सूरजपुर में आयोजित किया जायेगा। अवकाश अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से जनदर्शन कार्यक्रम में किये जाने वाले समय परिवर्तन की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उज्जवला योजना से लाभान्वित हो रहे हैं हितग्राही

Posted on :05-Jan-2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा में उज्जवला योजना से लाभान्वित हो रहे हैं हितग्राही

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित  किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत दिये जा रहे हैं गैस कनेक्शन में राज्य स्तर पर सूरजपुर जिले का स्थान दूसरा है।

 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत निर्धन महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिये जाने से महिलाओं को न केवल भोजन बनाने मे सहूलियत होने लगी है और तो और पूर्व में लकड़ियों, गोबर के कंडों से भोजन बनाने पर निकलने वाले धुओं से भी उन्हें छुटकारा मिला। इस क्रम में आज जिले में चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उज्जवला योजना के हितग्राही महिलाओं ने निःशुल्क रसोई गैस के फायदों को साझा किया। पहले चूल्हे में खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ियों के व्यवस्था करनी पड़ती थी फिर उसे जलाने और भोजन पकाने में बहुत वक्त जाया होता था। परन्तु रसोई गैस होने से अब मिनटो में भोजन तैयार हो जाता है। प्रधानमंत्री उज्जवला के स्टॉलों पर महिलाओं की भारी भिड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम में खाद्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों का केवाईसी भी किया गया।

Read More

अखिल भारतीय बिंझिया समाज के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

Posted on :05-Jan-2024
अखिल भारतीय बिंझिया समाज के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

हाशिम खान 

-कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सूरजपुर : अधिकार वंचित आदिवासी संघर्ष समिति  द्वारा 09 जनवरी “अखिल भारतीय बिंझिया समाज” का महासम्मेलन किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। आयोजन के पूर्व की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारीगण को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम के लिए बने मंच का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम ग्राम जमदेई, जयनगर क्षेत्र, जिला-सूरजपुर में आयोजित होना है। इस अवसर पर एसपी श्री आई. कल्याण ऐलिसेला, डीएफओ श्री पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम सूरजपुर श्री लक्ष्मण तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

अब सोमवार को आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन

Posted on :05-Jan-2024
अब सोमवार को आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन

हाशिम खान 

- सुबह 10ः00 से 12ः00 बजे तक का समय ई जनदर्शन के लिए किया गया निर्धारित

-ई जनदर्शन में अपने जनपद कार्यालय में जमा करना पड़ेगा आवेदन, स्वान से जुड़ सकेंगें आवेदनकर्ता

-दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे की समयावधि में जिला संयुक्त कार्यालय में आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन

सूरजपुर : पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में उपस्थित अधिकारी गण को आगामी कार्य योजना से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब से सोमवार को रखा जाएगा। जिसमें सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक का समय ई जनदर्शन के लिये निर्धारित किया गया है। जिसमें जिले के सभी विकासखंड के लोग अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में ई जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसमें व्यक्ति जनपद कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर, स्वान (स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क) रूम से कनेक्ट होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकता है। इसके पश्चात दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे की समयावधि में जिला संयुक्त कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा समय सीमा की बैठक अपने पूर्व निर्धारित दिन मंगलवार को ही आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन का आग्रह है कि आने वाले सोमवार 08 जनवरी से आप सभी इस नवीन समय सारणी का पालन करें।

Read More

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पत्रकार बंधुओं के साथ आयोजित की गई प्रेसवार्ता

Posted on :05-Jan-2024
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पत्रकार बंधुओं के साथ आयोजित की गई प्रेसवार्ता

हाशिम खान 

सूरजपुर : पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज जिला संयुक्त कार्यालय की सभाकक्ष में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर नजर रखते हुए पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेसवार्ता रखी गई थी। जिसमें कलेक्टर ने अपना परिचय देते हुए निर्वाचन से संबंधित जानकारियां पत्रकार बंधुओ के बीच साझा की।

जिसमें उपस्थित जनों को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2024 के संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। 01 जनवरी 2024 के संबंध में दिनांक 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रांरमिक प्रकाशन सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों में किया जायेगा। 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किये जाने के उपरांत 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक दावा आपत्ति सभी मतदान केन्द्रों में प्राप्त की जायेगी। दावा आपत्ति प्राप्त करने की अवधि के दौरान दिनांक 13 जनवरी 2024 एवं 14 जनवरी 2024 को मतदान केन्द्र स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक प्राप्त दावा आपत्ति का 02 फरवरी 2024 तक निराकरण किया जाना है। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को किया जायेगा।
 
बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम और प्रपत्रों के निष्पादन आदि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मतदाता सूची  का प्रदर्शन व शुद्ध बनाने के लिए उठाये जा रहे कदमो से भी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।                      
     
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

सूरजपुर के नवनियुक्त कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संभाला पदभार

Posted on :05-Jan-2024
सूरजपुर के नवनियुक्त कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संभाला पदभार

हाशिम खान 

सूरजपुर : आईएएस श्री रोहित व्यास के रूप में जिले को मिला 9वां कलेक्टर। आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पदभार ग्रहण कर सूरजपुर जिले की कमान संभाली। पदभार संभालते ही कलेक्टर ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में  जिले के विभाग प्रमुख व संबंधित अन्य अधिकारियों से परिचय किया। इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला बेहतर समन्वय स्थापित कर सूरजपुर को विकास की नई दिशा देगा।

उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रशासनिक सेवक है और प्रशासनिक सेवक होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करना और लोकहित व जनहित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
    
इसके पूर्व कलेक्टर श्री रोहित व्यास के पास जिला दुर्ग में आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई व अपर कलेक्टर (अतिरिक्त प्रभार) का पद था।

Read More

हत्या के आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Posted on :05-Jan-2024
हत्या के आरोपी को थाना सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

हाशिम खान 

सूरजपुर। दिनांक 04.01.2024 को ग्राम पोड़ी निवासी बीरा बाई पति स्व. राजेश गोंड़ ने थाना सूरजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि पति राजेश के साथ अपने मायके में रहती थी, पति अपने ससुराल में घर जमाई बन कर रह रहा था, हम दोनों का कोई संतान नहीं है जिस कारण यह अपने चचेरा भाई चमन सिंह के 5 वर्षीय पुत्री को लेकर 4-5 दिन से बिना बताए अपने ससुराल मंहगई चली गई थी, दिनांक 03.01.24 को अपने घर वापस आई तब चमन सिंह अपनी चचेरी बहन बीरा के पास जाकर यह कहते हुए कि तुम बिना बताए मेरी लड़की को कैसे ले गए कहते हुए गाली-गलौज करते हुए लकड़ी के बने हटका से मारपीट किया तब राजेश अपनी पत्नी को बीच-बचाव करने गया तब चमन ने राजेश को भी उसी लकड़ी के हटका से मारकर गंभीर चोट पहुंचाया जिस कारण वह बेहोश होकर गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई। प्रार्थियां की रिपोर्ट थाना सूरजपुर में अपराध क्रमांक 05/24 धारा 302, 294, 323 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

No description available.

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने प्रकरण के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। थाना सूरजपुर पुलिस ने विवेचना के दौरान दबिश देकर आरोपी चमन सिंह पिता बिहारी लाल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पोड़ी उपरपारा, थाना सूरजपुर को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर उसे गिरफ्तार किया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे, एसआई संतोष सिंह, पियुष चन्द्राकार, प्रधान आरक्षक मोहम्मद तालिब शेख, विवेकानंद सिंह, राहुल गुप्ता, अदीप प्रताप सिंह, आरक्षक लक्ष्मी नारायण मिर्रे व हरिशंकर सिंह सक्रिय रहे।
 
Read More

धान खरीदी केंद्र में ली जा रही निर्धारित वजन से अधिक धान, किसानों ने समिति प्रबंधक पर लगाया शोषण का आरोप

Posted on :04-Jan-2024
धान खरीदी केंद्र में ली जा रही निर्धारित वजन से अधिक धान, किसानों ने समिति प्रबंधक पर लगाया शोषण का आरोप

हाशिम खान 

सूरजपुर : सूरजपुर जिले के प्रेमनगर अंतर्गत  धान उपार्जन केंद्र उमेश्वरपुर के समिति प्रबंधक द्वारा खुले आम किसानों का धान शासन के दिशा निर्देश के बाद भी अधिक धान लिया जा रहा हैँ किन्तु किसानो के शिकायत के बाद भी अब तक न तो समिति प्रबंधक के विरूद्ध कार्यवाही किया गया न ही निर्धारित किलो ग्राम पर खरीदा जा रहा है,

विदित हों की उमेश्वरपुर एवं चंदन नगर समिति मे किसानों का धान प्रति बोरी तीन सौ से पांच सौ ग्राम तक जादा धान किसानों से लिया जा रहा है,, जबकि शासन के गाइड लाइन के अनुसार प्रति बोरी का तौल मात्र चालिस किलो सात सौ ग्राम ही लेना है, किन्तु नियम कानून की धज्जिया उड़ाते हुए उमेश्वरपुर समिति एवं चंदन नगर समिति के प्रबंधको द्वारा शाशन प्रसासन को ठेंगा दिखाते हुए अपनी इच्छा अनुसार किसानों से धान ले रहे हैँ, जिससे किसानों का शोषण किया जा रहा किन्तु इस बिषय पर न तो खाद्य विभाग के अधिकारी जांच करते न ही जनपद क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारी इसी वजह से मनमानी तरीके से किसानों के खून पसीने की कमाई का धान समितियों मे लिया जा रहा है,, समिति प्रबंधको का फरमान है की जिस जिस किसान का धान वजन मे एकतालिस किलो से कम पाया गया तो उस किसान का धान लेखा रजिस्टर पर इंद्राज नहीं किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी स्वयं किसानों की होंगी, इस अजीबो गरीब फरमान से आदिवासी बाहुल्य के किसान मायूस होकर अपने धान को निर्धारित माप से अधिक तौल कर देने को मजबूर हैं,

यह भी स्पष्ट कर दिया गया है की जिन जिन किसानों द्वारा शिकायत किया जाएगा उसको भविष्य मे समिति द्वारा  काफी परेशानी भी हों सकता है, इस कारण गरीब किसान बेचारे समिति के द्वारा दिए निर्देश के तहत धान बेचने को मजबूर हों गए हैँ,

उल्लेखनीय है की प्रत्येक समिति मे नेताओं का अम्बार लगा हैँ किन्तु इस संबंध मे किसी तरह का कोई विरोध नहीं करना बहुत बड़ी विकराल समस्याओं से घिरे हुए किसानों के दुखो को कोई मरहम लगाने वाला नहीं दिखता इसी वजह से डरे सहमे किसान अपने खून पसीने की कमाई का धान निर्धारित तौल से जादा देने को मजबूर हैँ,, शोभना तिवारी जिला खाद्य अधिकारी सूरजपुर ने कहा की जांच करा कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी, उन्होंने कहा की चालिस किलो सात सौ ग्राम निर्धारित है किन्तु धान सुकती के नाम से सौ ग्राम अतिरिक्त लिया जाता है, इससे जादा धान किसानों से लेना उचित नहीं है, ऐसे सभी समिति प्रबंधको के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही होंगी l

Read More

जिले में ’नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

Posted on :04-Jan-2024
जिले में ’नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन एवं श्री चंद्रबेश सिंह सिसोदिया जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में जिले में नई चेतना - जेण्डर अभियान 2.0 अंतर्गत जिले में सक्रिय सहभागिता की जा रही है। जिले में अभियान 25 नवम्बर 2023 से संचालित किया जा रहा है। जिसमें लिंग आधारित हिंसा के खिलाफ एक समुदाय आधारित अभियान किया जा रहा है। लिंग आधारित हिंसा से निपटने और महिलाओं और लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए महिला बाल विकास विभाग द्वारा जिले के हॉई स्कूलों, हॉयर सेण्केडरी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रम प्रत्येक विकासखण्ड वार रोस्टर तैयार किया गया है। उसके अनुसार जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है । जिसमे फ्रंट लाईन वर्कर का लिंग संवेदिकरण, आपातकालीन, गैर-आपातकालीन सेवाओं का त्वरित पहुंच की सुविधा के लिए आपातकालीन हेल्पलाईन नंबर 112, महिला हेल्पलाईन 181 व चाईल्डलाईन 1098 पर जागरूकता, घरेलू हिंसा रिपोर्ट, वन स्टॉप सेन्टर, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम के लिए रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु जागरूकता लाना, घरेलू हिंसा अधिनिमय 2005, लैंगिक उत्पीड़न अधिनिमय 2013 पॉक्सों (यौन अपराध से बच्चों कि रोकथाम) अधिनिमय 2012 और पीड़ित मुआवजे आदि के संबंध में सीआरपीसी (आपराधिक प्रक्रिया संहिता) के तहत विशेष अधिकारों पर एवं बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। जिसमें जिले के प्रेमनगर विकासखण्ड के विभिन्न हाई स्कूल, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, रामानुजनगर विकासखण्ड के विभिन्न हाई स्कूलों, सूरजपुर विकासखण्ड के विभिन्न हाई स्कूलों में कार्यक्रम किया गया है, जो कि आगामी दिवसों में भी अन्य स्कूलों में जारी रहेगा।

कार्यक्रम में जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल, संरक्षण अधिकारी इन्द्रा चौबे, जिला बाल संरक्षण से संरक्षण अधिकारी प्रियंका सिंह, परामर्शदाता जैनेद्र दुबे, सामाजिक कार्यकर्ता अंजनी साहू, आउटरीच कार्यकता पवन धीवर सखी सेन्टर से परामर्शदाता चंदा प्रजापति केश वर्कर साबरिन फातिमा, तुलसी का कविता मंडल उपस्थित थे।

Read More

Previous12...15161718192021...4041Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : ‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न- सुशासन से जन-जन तक पहुंचती सरकार

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों के लिए मजबूत सामाजिक सुरक्षा तंत्र

कभी बंदूक अब रोज़गार

कभी बंदूक अब रोज़गार

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

ज्योतिष और हेल्थ

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

खेल

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफ़ानी शतक, भारत ने इंग्लैंड को रौंदकर छठी बार जीता U-19 विश्व कप

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

वैभव सूर्यवंशी का तूफान: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक, दो बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त

व्यापार

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोने-चांदी के दामों में बड़ी गिरावट

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

सोना हुआ सस्ता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

देश के EV टू-व्हीलर बाजार में TVS Motor Company का दबदबा

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution