× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक पर ब्लॉक होने की अफवाह, जानिए वायरल दावे की पूरी सच्चाई

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    फिर लौट रहा कोरोना! नए मामलों में उछाल, अस्पतालों ने बढ़ाई तैयारियां

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    वांगचुक के शीघ्र स्वस्थ होने की पीएम मोदी ने की कामना, भेजा भावुक संदेश

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    300 से अधिक स्टॉपेज होंगे खत्म, सफर होगा तेज और ईंधन की होगी बचत

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

    असम में बाढ़ का कहर: 21 लोगों की मौत, 5.64 लाख लोग प्रभावित

  • छत्तीसगढ़
    विश्रामपुर में अपर कलेक्टर पर कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, थाने पहुंची शिकायत

    विश्रामपुर में अपर कलेक्टर पर कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, थाने पहुंची शिकायत

    जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, खाद्य मंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

    जीवन दीप समिति की साधारण सभा संपन्न, खाद्य मंत्री श्री बघेल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

    पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पुलिस अधिकारी व जवानों को दिलाई नशामुक्ति की राष्ट्रीय शपथ।

    पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने पुलिस अधिकारी व जवानों को दिलाई नशामुक्ति की राष्ट्रीय शपथ।

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    यूक्रेन का दावा: भारत से बातचीत ठप, बिगड़ते हालात पर जताई चिंता

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    बिजली सी रफ्तार! हाई-स्पीड ट्रेन ने 5.3 सेकंड में छुआ 800 किमी/घंटा का आंकड़ा

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    US Sea Drone Attack: समुद्र में बदलती जंग की तस्वीर, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    सैटेलाइट इमेज में दिखी हलचल, क्या समझौते के तुरंत बाद परमाणु कार्यक्रम आगे बढ़ा रहा था ईरान?

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

    जेल में भड़की हिंसा! श्रीलंका में कैदियों ने 25 लोगों को उतारा मौत के घाट

  • मनोरंजन
    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    कपिल शर्मा कैफे फायरिंग केस में बड़ी सफलता, ‘रॉकेट’ फ्रांस में गिरफ्तार

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    सोनू निगम बने नए टैलेंट के हमसफ़र, लॉन्च किया ‘आई बिलीव योर म्यूज़िक’

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    'अनकही' में दिखेगा रिश्तों का भावनात्मक सफर

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ₹90 करोड़ की दो बुगाटी टूरबिलॉन की मालकिन बनीं उर्वशी रौतेला

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

    ‘धमाल 4’ का चटपटा सरप्राइज बना ‘चटनी’ गीत

  • रोजगार
    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जिला स्तरीय प्लेसमेंट कैम्प 22 मई को आयोजित होगा

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

    एशियाई खेलों के लिए वैभव का दावा मजबूत, भारतीय टीम में मिल सकती है जगह

  • राजधानी
    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने किया शौर्य वाटिका का भूमिपूजन, लगभग 79 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    भोरमदेव सरस मेला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम का पालन करने उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अपील

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    श्रावण के प्रथम सोमवार पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारी वर्षा को देखते हुए सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के दिए निर्देश

  • ज्योतिष
    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...17181920212223...4243Next

चांदनी बिहारपुर में मतदान शिविर का हुआ आयोजन

Posted on :08-Jan-2024
चांदनी बिहारपुर में मतदान शिविर का हुआ आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर : शासकीय नवीन महाविद्यालय चांदनी बिहारपुर के  प्राचार्य श्री जे.आर. पैकरा के मार्गदर्शन में मतदाता शिविर का आयोजन महाविद्यालय में किया गया। आज 78 विद्यार्थी उपस्थित थे। 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात भी वोटर आईडी कार्ड नहीं है, फॉर्म 6 भरने की जानकारी दी गई व आवेदन फार्म वितरण किया गया। पूर्व में प्राप्त आवेदन में से प्राप्त वोटर आईडी कार्ड 20 बच्चो का हैं एवं विधानसभा चुनाव में मतदान किये विद्यार्थी की संख्या 54 है।

Read More

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में आयोजित किया गया कार्यक्रम

Posted on :08-Jan-2024
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था में आयोजित किया गया कार्यक्रम

हाशिम खान 

सूरजपुर : शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सूरजपुर में जिला प्रशासन निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री चन्द्रभुषण मिश्र सहायक प्राध्यापक पं० रेवती रमण मिश्र सूरजपुर, श्री विनोद कुमार साहु सहायक प्राध्यपक शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजुपर के द्वारा वोटर आई०डी० रजिस्ट्रेशन वोटर हेल्पलाईन एप्प मतदाता रजिस्टर मे नए मतदाता के रूप में जुडने के लिए फार्म 06 विलोपन के लिए फार्म 07 संशोधन के लिए फार्म 08 भरने और आनलाईन आवेदन करने के संबंध में जानकारी दिया तथा सभी को मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा दूसरो को प्रेरित करने के लिए संस्था मे अध्यनरत प्रशिक्षणार्थियों को वोटर हेल्पलाईन मोबाईल पे डाउनलोड कराया गया साथा ही सभी कार्यरत अधिकारी व  कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।                                              

इस कार्यक्रम में प्राचार्य श्री रामबदन राम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था सूरजपुर एवं कॉलेज के अन्य कर्मचारी साथ ही लगभग 90 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहें ।

Read More

भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए फरवरी 2024 के मध्य तक जारी होने की सम्भावना

Posted on :08-Jan-2024
भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए फरवरी 2024 के मध्य तक जारी होने की सम्भावना

हाशिम खान 

सूरजपुर :  भारतीय सेना में अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे युवाओं के लिए अधिसूचना फरवरी 2024 के मध्य तक जारी होने की सम्भावना है।

सेना भर्ती कार्यालय रायपुर ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अपना यूजर आईडी ( प्रोफाइल) और पासवर्ड भारतीय सेना की साइट www-joinindianarmy-nic-in  पर बनाकर तैयार रखें ताकी ऑनलाईन पंजीकरण के समय आपका पंजीकरण करने में ज्यादा समय ना लगे। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है। अधिक जानकारी के लिए संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।

Read More

कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों के व्यवस्थित संचालन के संबंध में जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

Posted on :08-Jan-2024
कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों के व्यवस्थित संचालन के संबंध में जारी किये आवश्यक दिशा निर्देश

हाशिम खान 

-सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तय कार्यालयीन समय 10ः00 बजे दर्ज कराएंगे अपनी उपस्थिति

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने शासकीय कार्यालय  के व्यवस्थित संचालन  और प्रशासनिक अमले में कसावट लाने के लिए आवश्यक निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी तय कार्यालयीन समय 10ः00 बजे अपनी उपस्थिति दर्ज कराना सुनिश्चित करेगें। इसके साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है।
  
शासकीय कार्यालय के व्यवस्थित संचालन के लिए कार्यालय के भीतर एवं कार्यालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया जाये। कार्यालय में पड़े अनुपयोगी समाग्री का नियमानुसार अपलेखन की कार्यवाही किया जाये। कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारी, कर्मचारी के टेबल पर उनके नाम एवं पदनाम के साथ नेमप्लेट लगाया जाये। कार्यालय में कक्ष क्रमांक, कक्ष में कौन कौन शाखा संचालित हो रही है का विवरण स्पष्ट रूप से अंकित किया जाये। कार्यालयीन नस्तियों को विधिवत पंजीयन कर अलमारी में रखा जाए । कार्यालयीन नस्तियां कटी, फटी नहीं होना चाहिये । नस्तियां में पृष्ठ कमांक अनिवार्य रूप से दर्ज होना चाहिए। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी विभाग कड़ाई से उक्त निर्देशों का पालन  करना  सुनिश्चित करेंगें। साथ ही इन निर्देशों का पालन सभी विभागाध्यक्ष अपने अधिनस्थ संचालित कार्यालयों में भी कराना सुनिश्चित करेंगें।

Read More

पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान

Posted on :08-Jan-2024
पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान

हाशिम खान 

सूरजपुर : जिला प्रशासन, निर्वाचन कार्यालय की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत् पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर में आयोजित कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री अजय कुमार सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालय भैयाथान एवं मास्टर ट्रेनर रज्जाक अंसारी व्याख्याता शा० उ०मा०वि० भैयाथान, जिला-सूरजपुर के द्वारा वोटर आई०डी० रजिस्ट्रेशन, वोटर हल्पलाईन एप्प, मतदाता रजिस्टर में नए मतदाता के रूप में जुड़ने के लिए फार्म-06, विलोपन के लिए फार्म-07, संशोधन के लिए फार्म-08 भरने और ऑनलाईन आवेदन करने के सम्बंध में जानकारी दिया तथा सभी को मतदान में बढ़चढ़ कर भाग लेने तथा दूसरों को प्रेरित करने के लिए संस्था में अध्ययनरत् प्रशिक्षणार्थियों को वोटर हेल्पलाईन मोबाईल पे डाउनलोड कराया गया साथ ही सभी कार्यरत् अधिकारी, कर्मचारियों को प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में एन.के प्राचार्य पॉलीटेक्निक कॉलेज सूरजपुर एवं कॉलेज के अन्य कर्मचारी साथ ही लगभग 70 प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा: शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ को किये साझा

Posted on :08-Jan-2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा: शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ को किये साझा

शिविर में योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

सूरजपुर :  विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के विभिन्न ग्रामों में आज शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की योजनाओं से आम नागरिकों को जागरूक करने एवं शासन की लोक हितैषी योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से निरंतर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज ब्लॉक सूरजपुर के ग्राम जमदेई व ब्लॉक रामानुजनगर के माजा , बरहोल एवं ब्लॉक भैयाथान में पोडी, ब्लॉक ओड़गी में खैरा, प्रतापपुर ब्लॉक में सकलपुर, शंकरपुर में शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविर स्थलों में विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोबाइल वैन भी पहुंची। जिसमें एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन करने के साथ ही लघु चलचित्रों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य की जानकारी आमजनों को दी गई। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
                                                                                                         
शिविर में मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत हितग्राहियों द्वारा विभिन्न योजनाओं से मिले लाभ के संबंध में अपने अनुभव साझा करते हुए आमजनों को योजनाओं का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इन शिविरों में ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, वन नेशन वन कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की...

Posted on :08-Jan-2024
छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा ने मुख्यमंत्री से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की...

हाशिम खान

"छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री से  प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षो से रिक्त पड़े प्राचार्य के पदों पर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी करने की मांग की"

नई सरकार से पूर्ण उम्मीद कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार एवं  शिक्षा हित में प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करें - सतीश प्रकाश सिंह प्रदेश संयोजक 

रायपुर/ "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत कार्यरत हजारों नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की प्राचार्य पदोन्नति की आवाज़ को शासन तक पहुंचाने कारगर पहल की हैं। प्रदेश में विगत 11 वर्षो से 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल में प्राचार्य के रिक्त पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक माध्यमिक शाला की प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं हुई हैं। 

प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर विगत तीन वर्षो से प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह के संयोजकत्व तथा अगुवाई में पूर्व सरकार से लगातार मांग की गई।   "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा के द्वारा व्याख्याता तथा प्रधान पाठक से प्राचार्य पदोन्नति किए जाने के लिए हाईकोर्ट छत्तीसगढ़ से लेकर सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली तक न्याय के लिए गुहार लगाई गई। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" ने पूर्व सरकार के मुख्यमंत्री,स्कूल शिक्षा मंत्री , स्कूल शिक्षा विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव, सचिव, संचालक लोक शिक्षण तथा अन्य विभागीय उच्चाधिकारियो से मुलाकात कर अनेकों बार ज्ञापन सौंप कर प्राचार्य पदोन्नति के लिए मांग की, किंतु पूर्व सरकार के द्वारा प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था के सुधार के लिए बेहद जरूरी इस प्राचार्य पदोन्नति की मांग को तरजीह नहीं दी गई, नतीजा हर वर्ष सैकड़ों की संख्या में नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक बिना प्राचार्य पदोन्नति के सेवानिवृत होते चले गए, अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठक प्राचार्य बनने का सपना लिए स्वर्ग सिधार गए। नतीजा प्रदेश के सैकड़ों शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन रह गए , जहां प्रभारी के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि प्रदेश में नई सरकार के आने से शिक्षा जगत में नई उम्मीद उत्पन्न हुई हैं। उन्होंने कहा कि नई सरकार के मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से पूर्ण उम्मीद हैं कि प्रदेश के शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए तथा प्राचार्य विहीन समस्त हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य की पद स्थापना के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएंगे। "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 11 वर्षो से रूकी हुई प्राचार्य पदोन्नति के लिए कारगर कदम उठाते हुए प्राचार्य पदोन्नति का आदेश शीघ्र जारी करवाने विभागीय अधिकारियों को समुचित निर्देश जारी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि प्रदेश के 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों में रिक्त प्राचार्य के पदों को वर्षो से प्राचार्य पदोन्नति से वंचित प्रदेश के सभी पात्र नियमित व्याख्याता एवं प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति का आदेश लोक सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व आदेश जारी करें , ताकि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सकें। स्कूल शिक्षा विभाग में विगत 11 वर्षो से प्राचार्य पदोन्नति नहीं होने के कारण 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल प्राचार्य विहीन हैं, जहां प्रभारियों के भरोसे काम चलाया जा रहा हैं।
प्रदेश के 3266 से अधिक स्कूलों में पूर्णकालिक प्राचार्य के नहीं होने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था तथा शिक्षा की गुणवत्ता प्रभावित हो रही हैं। प्रदेश के स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में पूर्णकालिक प्राचार्य की इतनी बड़ी रिक्तता सवालिया निशान खड़ा करती हैं। 

 "छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा" के प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कि मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि राज्य में स्कूल शिक्षा विभाग अंतर्गत "टी"  संवर्ग में वर्ष 2013 से  तथा "ई"  संवर्ग में वर्ष 2016 के बाद से हाई स्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं की गईं हैं । राज्य में 3266 से अधिक शासकीय हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूलों में वर्षों से प्राचार्य के पद रिक्त पड़े हैं। स्कूल शिक्षा विभाग में 11 वर्षो से प्राचार्य पद पर पदोन्नति नहीं होने से "टी" तथा "ई" संवर्ग के सैकड़ों नियमित व्याख्याता तथा नियमित प्रधान पाठक सेवानिवृत्त हो गए हैं। प्राचार्य पद पर पदोन्नति का रास्ता देखते-देखते अनेकों व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों की मृत्यु हो गईं हैं। प्रत्येक माह लगातार अनेक वरिष्ठ व्याख्याता और प्रधान पाठक माध्यमिक शाला प्राचार्य पदोन्नति का रास्ता देखते- देखते सेवानिवृत होते जा रहे हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री तथा स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की हैं कि प्रदेश में विगत कई वर्षों से बाधित रही प्राचार्य पदोन्नति की विभागीय प्रकिया को तेजी से पूर्ण कर 3266 से अधिक हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में प्राचार्य के रिक्त सभी पदों पर पात्रता रखने वाले नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठकों से प्राचार्य पदोन्नति  का आदेश लोक सभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के पूर्व जारी करने की माँग की गई हैं। प्रदेश संयोजक सतीश प्रकाश सिंह ने कहा कि प्राचार्य पद पर पदोन्नति देने से शासन को कोई अतिरिक्त वित्तीय भार नहीं आयेगा , क्योंकि पदोन्नति प्राप्त करने वाले सभी नियमित व्याख्याता तथा प्रधान पाठक वर्तमान में प्राचार्य पद का ही वेतन और पे स्केल प्राप्त कर रहें हैं। प्रदेश के इन वरिष्ठ व्याख्याता और प्रधान पाठकों को प्राचार्य पद पर पदोन्नति मिलने से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में समुचित सुधार आएगा।

Read More

ई जनदर्शन में पहले दिन प्रतापपुर जनपद में प्राप्त हुए 04 आवेदन

Posted on :08-Jan-2024
ई जनदर्शन में पहले दिन प्रतापपुर जनपद में प्राप्त हुए 04 आवेदन

हाशिम खान 

-आज से सभी जनपद में ई जनदर्शन की हुई शुरुआत

-कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदको की सुनी समस्या और त्वरित  निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

सूरजपुर : जिले के सभी जनपद कार्यालय में आज से ई जनदर्शन की शुरुआत हुईं। जिसमें पहले दिन ही प्रतापपुर से 04 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें जन्म प्रमाणपत्र, दो सीसी रोड और आंखों के इलाज के लिए आवेदन आये थे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी आवेदकों से एक-एक कर चर्चा कर उनकी समस्या के सम्बंध में जानकारी लिये। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को इसके लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिये और आवेदन के त्वरित निराकरण के लिए निर्देशित किया।
            
आज से प्रति सोमवार जनपद कार्यालय में ई जनदर्शन के लिए  सुबह 10 से 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है।

Read More

माता राजमोहिनी देवी की सेवा भावना सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत: श्रीमती राजवाड़े

Posted on :06-Jan-2024
माता राजमोहिनी देवी की सेवा भावना सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत: श्रीमती राजवाड़े

हाशिम खान 

मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने किया पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण

श्रीमती राजवाड़े ने माता राजममोहनी देवी मंदिर में पहुंचकर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पित किए

सूरजपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने माता राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर आज सूरजपुर में पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक का लोकार्पण और उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने  सूरजपुर जिले के ग्राम जुड़वानी पहुंचकर माता राजममोहनी देवी मंदिर में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
      
पद्मश्री माता राजमोहिनी देवी स्मृति चौक लोकार्पण और प्रतिमा अनावरण समारोह में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए श्रीमती राजवाड़े ने कहा कि माता राजमोहिनी देवी ने अपना पूरा जीवन समाजसेवा में गुजारा था। उनकी सेवा भावना हम सबके लिए प्रेरणास्त्रोत है। माता राजमोहिनी देवी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन है। इस अवसर पर प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुन्तला सिंह पोर्ते सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की बैठक लेकर, अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

Posted on :06-Jan-2024
कलेक्टर ने विभिन्न विभागों की बैठक लेकर, अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

हाशिम खान 

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज विभिन्न विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें उन्होंने क्रमवार खाद्य/ जिला विपणन/नागरिक आपूर्ति निगम एवं राजस्व विभाग की बैठक ली। बैठक में विभागाध्यक्ष की उपस्थिति में विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

खाद्य, जिला विपणन एवं नागरिक आपूर्ति निगम की बैठक के अंतर्गत धान खरीदी, उठाव, कस्टम मिलिंग व भुगतान की समीक्षा, उचित मूल्य दुकान के संचालन की समीक्षा, विहीन उचित मूल्य दुकान की भवन जानकारी दी गई। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।
     
राजस्व विभाग द्वारा  ई - कोर्ट में लंबित प्रकरणों की समीक्षा, समय-सीमा अंतर्गत विवादित, अविवादित नामान्तरण, बंटवारा, सीमांकन, व्यपवर्तन, वृक्ष कटाई अनुमति के प्रकरणों की समीक्षा, लंबित जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र की समीक्षा, कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण एवं प्रतिवेदन हेतु लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गयी। बैठक में कलेक्टर ने राजस्व संबंधित संबंधित अधिकारियों को पारदर्शिता बरतने एवं लंबित प्रकरणों को नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में शिक्षा विभाग करें कार्य:- कलेक्टर

Posted on :06-Jan-2024
विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में शिक्षा विभाग करें कार्य:- कलेक्टर

हाशिम खान 

- बोर्ड परीक्षा के लिये बनाये बेहतर कार्य योजना ताकि मिले बेहतर परिणाम

सूरजपुर : नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज शिक्षा विभाग की बैठक ली गई। जिसमें उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए निर्देशित किया ताकि बच्चों के शिक्षा के स्तर पर सकारात्मक बदलवा आये। जिले के स्कूल के विद्यार्थियों का बोर्ड परीक्षा में बेहतर परिणाम मिले इसके लिये उन्होंने उपस्थित संबंधित अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्ययोजना बनाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार के लिए उपस्थित जनों को कार्य करने के लिए प्रेरित किया ताकि शिक्षा संरचनात्मक ढांचे मे स्थायी बदलाव आये। इसके साथ ही उन्होंने प्राथमिक और मिडिल विद्यालय के विद्यार्थियों का आधार स्तर बेहतर बने इस दिशा में फोकस करने के लिए उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
       
शिक्षा विभाग की बैठक के अंतर्गत विभागीय योजनाओं की समीक्षा, शालाओं की शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, लंबे समय से अनुपस्थित शिक्षकों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही की समीक्षा व मध्याह्न भोजन संचालन की समीक्षा की जानकारी दी गई।
     
बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

मोहरसोप, कपसरा, कोरिया इत्यादि जगहों में आज शिविर का किया आयोजन

Posted on :06-Jan-2024
मोहरसोप, कपसरा, कोरिया इत्यादि जगहों में आज शिविर का किया आयोजन

हाशिम खान 

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले में शिविर के माध्यम से आमजनों को दी जा रही योजनाओं की जानकारी

योजनाओं का लाभ उठाने शिविर में लोगों की उमड़ी भीड़

सूरजपुर ;   विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत निरंतर जिले के विभिन्न ग्रामों में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकासखंड भैयाथान के ग्राम कपसरा, एवं जनपद पंचायत ओडगी के मोहरसोप सहित अन्य जनपदों के निर्धारित ग्रामों में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शासन की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ लेने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तथा बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई। इसके साथ ही विकासखंड सूरजपुर के ग्राम कोरिया, डेडरी में  विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में उपस्थित अधिकारियों द्वारा हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शिविर में आए गए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, आधार अपडेशन, सस्ती व अच्छी जेनेरिक दवाई आदि की जानकारी देने के साथ योजनाओं से वंचित हितग्राहियों से आवेदन लिए गए। यहां उनकी समस्याओं का भी समाधान किया गया। शिविर स्थल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प में बीपी, शुगर की जाँच तथा दवाइयां भी उपलब्ध कराई गई। गौरतलब है कि जिले के चिन्हित ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभ पहुंचाने एवं जानकारी देने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जा रहा है। जहां पर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया एवं जरूरतमंद लोगों को आवेदन फार्म भरवाए जा रहे हैं।

Read More

सूरजपुर जिला अस्पताल बने जिले का सबसे बेहतर अस्पताल - कलेक्टर

Posted on :06-Jan-2024
सूरजपुर जिला अस्पताल बने जिले का सबसे बेहतर अस्पताल - कलेक्टर

हाशिम खान 

-स्वास्थ्य सेवा का स्तर बेहतर करने के लिए उठाये सकारात्मक कदम ताकि सरकारी अस्पताल प्राइवेट अस्पतालों को दे सकें टक्कर

-कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक लेकर, अधिकारियों से महत्वपूर्ण बिंदुओं पर की चर्चा

सूरजपुर :  नव पदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज विभिन्न विभाग की विभागीय समीक्षा बैठक रखी गई थी। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की बैठक भी ली। स्वास्थ्य विभाग की विभागीय बैठक में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना प्रत्येक डॉक्टर, अधिकारी एवं कर्मचारियों की प्राथमिकता होनी चाहिये। इस अवसर पर उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि सूरजपुर का जिला अस्पताल हर लिहाज से जिले का सबसे बेहतर और सुविधाजनक अस्पताल होना चाहिए और इसे बेहतर बनाने की दिशा में हमें हर संभव प्रयास करना है। उन्होंने आगे कहा कि हमे जिले के सभी सरकारी स्वास्थ्य सेवा संस्था व अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए कार्य करना है ताकि जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवायें भी प्राइवेट अस्पतालों को टक्कर दे सकें। इसके साथ ही उन्होंने आगामी कार्ययोजना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
     
स्वास्थ्य विभाग की बैठक के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं की प्रगति, विकसित भारत योजना के तहत स्वास्थ्य जांच की स्थिति की समीक्षा, जिला एवं विकासखंड स्तर पर पदस्थ विभागीय अमले की जानकारी इत्यादि पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने भौतिक परीक्षण और सभी स्तर पर समीक्षा बैठक लेने पर विशेष जोर दिया।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

विकासखण्ड स्तर पर ई-जनदर्शन के लिये अनुविभागीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी

Posted on :06-Jan-2024
विकासखण्ड स्तर पर ई-जनदर्शन के लिये अनुविभागीय अधिकारियों को  नियुक्त किया गया नोडल अधिकारी

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला सूरजपुर में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को समय-सीमा की बैठक के दौरान जनदर्शन का आयोजन किया जाता है। प्रायः देखा गया है कि जिले के दूरस्थ अंचलों के निवासियों को अपनी समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले जनदर्शन में आने हेतु काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिले के दूरस्थ अंचलो के निवासियों की सुविधा को देखते हुए ई-जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जायेगा, जिसमें उस विकासखण्ड में निवास करने वाले आवेदक, विकासखण्ड स्तर पर जनपद पंचायत के स्वान कक्ष में स्थापित वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जुड़कर सीधे अधोहस्ताक्षरकर्ता के समक्ष अपनी समस्या को दर्ज करा सकेंगे। विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले ई-जनदर्शन के लिये सम्बंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के द्वारा प्रत्येक आवेदक को टोकन नम्बर जारी करते हुए प्राप्त आवेदन को जनदर्शन के वेबसाइट पर इन्द्राज करते हुए आवेदन को भी स्कैन कर अपलोड किया जाएगा, जिससे कि जिले स्तर पर उसकी समीक्षा की जा सके।

विकासखण्ड स्तर पर आयोजित होने वाले ई-जनदर्शन के लिये सम्बन्धित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

Read More

कलेक्टर जनदर्शन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा आयोजित

Posted on :06-Jan-2024
कलेक्टर जनदर्शन सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा आयोजित

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला सूरजपुर में सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को जिला स्तरीय जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, जिसमें संशोधन करते हुए आगामी समस्त जिला स्तरीय जनदर्शन के कार्यक्रम को प्रत्येक सप्ताह के सोमवार को ई-जनदर्शन के पश्चात् दोपहर 12बजे से दोपहर 2 बजे तक जिला कार्यालय सूरजपुर में आयोजित किया जायेगा। अवकाश अथवा अन्य अपरिहार्य कारणों से जनदर्शन कार्यक्रम में किये जाने वाले समय परिवर्तन की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

Read More

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उज्जवला योजना से लाभान्वित हो रहे हैं हितग्राही

Posted on :05-Jan-2024
विकसित भारत संकल्प यात्रा में उज्जवला योजना से लाभान्वित हो रहे हैं हितग्राही

हाशिम खान 

सूरजपुर :  विकसित भारत संकल्प यात्रा का जिले में प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसमें केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को लाभान्वित  किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के शिविर में उज्ज्वला योजना के तहत दिये जा रहे हैं गैस कनेक्शन में राज्य स्तर पर सूरजपुर जिले का स्थान दूसरा है।

 प्रधानमंत्री उज्जवला योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के तहत निर्धन महिलाओं को निःशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिये जाने से महिलाओं को न केवल भोजन बनाने मे सहूलियत होने लगी है और तो और पूर्व में लकड़ियों, गोबर के कंडों से भोजन बनाने पर निकलने वाले धुओं से भी उन्हें छुटकारा मिला। इस क्रम में आज जिले में चलाये जा रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में उज्जवला योजना के हितग्राही महिलाओं ने निःशुल्क रसोई गैस के फायदों को साझा किया। पहले चूल्हे में खाना बनाने के लिए जंगल से लकड़ियों के व्यवस्था करनी पड़ती थी फिर उसे जलाने और भोजन पकाने में बहुत वक्त जाया होता था। परन्तु रसोई गैस होने से अब मिनटो में भोजन तैयार हो जाता है। प्रधानमंत्री उज्जवला के स्टॉलों पर महिलाओं की भारी भिड़ देखने को मिली। इस कार्यक्रम में खाद्य विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत हितग्राहियों का केवाईसी भी किया गया।

Read More

अखिल भारतीय बिंझिया समाज के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

Posted on :05-Jan-2024
अखिल भारतीय बिंझिया समाज के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे कलेक्टर

हाशिम खान 

-कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उपस्थित अधिकारियों को कलेक्टर ने दिये आवश्यक दिशा निर्देश

सूरजपुर : अधिकार वंचित आदिवासी संघर्ष समिति  द्वारा 09 जनवरी “अखिल भारतीय बिंझिया समाज” का महासम्मेलन किया जाना है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। आयोजन के पूर्व की तैयारी का जायजा लेने के लिए जिले के नवपदस्थ कलेक्टर श्री रोहित व्यास कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारीगण को कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने हेलीपैड और कार्यक्रम के लिए बने मंच का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम ग्राम जमदेई, जयनगर क्षेत्र, जिला-सूरजपुर में आयोजित होना है। इस अवसर पर एसपी श्री आई. कल्याण ऐलिसेला, डीएफओ श्री पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, एसडीएम सूरजपुर श्री लक्ष्मण तिवारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Read More

अब सोमवार को आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन

Posted on :05-Jan-2024
अब सोमवार को आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन

हाशिम खान 

- सुबह 10ः00 से 12ः00 बजे तक का समय ई जनदर्शन के लिए किया गया निर्धारित

-ई जनदर्शन में अपने जनपद कार्यालय में जमा करना पड़ेगा आवेदन, स्वान से जुड़ सकेंगें आवेदनकर्ता

-दोपहर 12ः00 से 2ः00 बजे की समयावधि में जिला संयुक्त कार्यालय में आयोजित होगा कलेक्टर जनदर्शन

सूरजपुर : पदभार ग्रहण करने के पश्चात कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में उपस्थित अधिकारी गण को आगामी कार्य योजना से अवगत कराया। जिसमें उन्होंने बताया कि मंगलवार को आयोजित होने वाला कलेक्टर जनदर्शन अब से सोमवार को रखा जाएगा। जिसमें सोमवार को सुबह 10 से 12 बजे तक का समय ई जनदर्शन के लिये निर्धारित किया गया है। जिसमें जिले के सभी विकासखंड के लोग अपने क्षेत्र के जनपद कार्यालय में ई जनदर्शन के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इसमें व्यक्ति जनपद कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर, स्वान (स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क) रूम से कनेक्ट होकर अपनी समस्या प्रस्तुत कर सकता है। इसके पश्चात दोपहर 12ः00 से 02ः00 बजे की समयावधि में जिला संयुक्त कार्यालय में कलेक्टर जनदर्शन का आयोजन प्रत्येक सोमवार को निर्धारित किया गया है। इसके अलावा समय सीमा की बैठक अपने पूर्व निर्धारित दिन मंगलवार को ही आयोजित की जाएगी। जिला प्रशासन का आग्रह है कि आने वाले सोमवार 08 जनवरी से आप सभी इस नवीन समय सारणी का पालन करें।

Read More

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पत्रकार बंधुओं के साथ आयोजित की गई प्रेसवार्ता

Posted on :05-Jan-2024
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पत्रकार बंधुओं के साथ आयोजित की गई प्रेसवार्ता

हाशिम खान 

सूरजपुर : पदभार ग्रहण करते ही कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा आज जिला संयुक्त कार्यालय की सभाकक्ष में लोकसभा चुनाव को मद्देनजर नजर रखते हुए पत्रकार बंधुओं के साथ प्रेसवार्ता रखी गई थी। जिसमें कलेक्टर ने अपना परिचय देते हुए निर्वाचन से संबंधित जानकारियां पत्रकार बंधुओ के बीच साझा की।

जिसमें उपस्थित जनों को बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2024 के संबंध में पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। 01 जनवरी 2024 के संबंध में दिनांक 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रांरमिक प्रकाशन सूरजपुर जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी मतदान केन्द्रों में किया जायेगा। 06 जनवरी 2024 को मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किये जाने के उपरांत 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक दावा आपत्ति सभी मतदान केन्द्रों में प्राप्त की जायेगी। दावा आपत्ति प्राप्त करने की अवधि के दौरान दिनांक 13 जनवरी 2024 एवं 14 जनवरी 2024 को मतदान केन्द्र स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा।

 06 जनवरी से 22 जनवरी 2024 तक प्राप्त दावा आपत्ति का 02 फरवरी 2024 तक निराकरण किया जाना है। आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को किया जायेगा।
 
बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचक सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम और प्रपत्रों के निष्पादन आदि के सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही मतदाता सूची  का प्रदर्शन व शुद्ध बनाने के लिए उठाये जा रहे कदमो से भी उपस्थित जनों को अवगत कराया गया।                      
     
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

सूरजपुर के नवनियुक्त कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संभाला पदभार

Posted on :05-Jan-2024
सूरजपुर के नवनियुक्त कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने संभाला पदभार

हाशिम खान 

सूरजपुर : आईएएस श्री रोहित व्यास के रूप में जिले को मिला 9वां कलेक्टर। आज कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने पदभार ग्रहण कर सूरजपुर जिले की कमान संभाली। पदभार संभालते ही कलेक्टर ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष में  जिले के विभाग प्रमुख व संबंधित अन्य अधिकारियों से परिचय किया। इसके साथ ही उन्होंने आशा जताई कि जिले का पूरा प्रशासनिक अमला बेहतर समन्वय स्थापित कर सूरजपुर को विकास की नई दिशा देगा।

उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी प्रशासनिक सेवक है और प्रशासनिक सेवक होने के नाते लोगों की समस्याओं का समाधान करना और लोकहित व जनहित में कार्य करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
    
इसके पूर्व कलेक्टर श्री रोहित व्यास के पास जिला दुर्ग में आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई व अपर कलेक्टर (अतिरिक्त प्रभार) का पद था।

Read More

Previous12...17181920212223...4243Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान-खेती किसानी को मिला नया संबल

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : प्रकृति की गोद में बसा जशपुर का अनुपम पर्यटन स्थल ‘रानीदाह‘

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

विशेष लेख : आत्मनिर्भरता, पोषण और बदलाव की नई पहचान बनीं महिला स्व-सहायता समूह

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

’विशेष लेख’ : ’मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ : ’आम उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, आसान हुआ पुराने बिजली बिलों का भुगतान’

ज्योतिष और हेल्थ

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

घर के मुख्य द्वार पर तांबे का सूर्य लगाने के 7 वास्तु लाभ, जानिए सही दिशा और महत्व

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

मिसकैरेज की चुप्पी की भारी कीमत: 7 करोड़ महिलाओं के सामने नौकरी छोड़ने की नौबत

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

स्वाद के साथ सेहत भी: कटहल में छुपे हैं कई जरूरी पोषक तत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

हार्ट की सेहत के लिए वरदान है अर्जुन के पेड़ की छाल, आयुर्वेद में खास महत्व

खेल

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

गोवा में युवी का ‘नो प्लान’ वेकेशन, अभिषेक-नमन ने दिया यादों से भरा सरप्राइज

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

भारत की शानदार जीत, विमेंस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान 64 रन से पराजित

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

IPL पर सुरक्षा का साया: BCCI का बड़ा फैसला, खिलाड़ियों के कमरों में बाहरी लोगों की एंट्री बैन

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! 23 अप्रैल को MS Dhoni की वापसी के आसार, Chennai Super Kings को मिलेगा अनुभव का सहारा

व्यापार

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

तीन दिन नहीं खुलेंगे बैंक! 26, 27 और 28 जून की छुट्टियों से पहले कर लें जरूरी लेनदेन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

डीजल खरीद पर नई सीमा लागू, अब एक बार में सिर्फ 200 लीटर तक मिलेगा ईंधन

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

भारत-ब्रिटेन टेक्सटाइल गठबंधन से खुलेगी टेक्नोलॉजी की नई राह

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

Royal Enfield Classic 500 की दमदार पहचान, सालों बाद भी नहीं घटी लोकप्रियता

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution