× Popup Image
Garja Chhattisgarh News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

    संसद के बजट सत्र का आगाज़: पीएम बोले– रिफॉर्म से परफॉर्म, परफॉर्म से ट्रांसफॉर्म, युवाओं पर फोकस

    अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

    अजीत पवार का विमान लैंडिंग के समय हुआ क्षतिग्रस्त, उपमुख्यमंत्री पवार सहित 6 की मौत

    PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

    PM मोदी बोले– ग्लोबल ऑर्डर में उथल-पुथल के बीच भारत–EU ट्रेड डील से खुलेगा नया अध्याय

    मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    मौसम लेगा करवट: दोपहर की गर्मी के बीच बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

    जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

    जम्मू-कश्मीर में भारी बर्फबारी का कहर: 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, हाईवे ठप

  • छत्तीसगढ़
    पीएम श्री बृजराज पाठशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    पीएम श्री बृजराज पाठशाला के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा

    कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने किया नमन....

    कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, कांग्रेसजनों ने किया नमन....

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

    शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में शहीद दिवस पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि

    बालोद

    बलोदा बाजार

    बलरामपुर

    बस्तर

    बेमेतरा

    बीजापुर

    बिलासपुर

    दन्तेवाड़ा

    धमतरी

    दुर्ग

    गरियाबंद

    जशपुर

    जान्जगीर-चाम्पा

    कोण्डागांव

    कोरबा

    कोरिया

    कांकेर

    कवर्धा

    महासमुन्द

    मुंगेली

    नारायणपुर

    रायगढ़

    राजनांदगांव

    रायपुर

    सूरजपुर

    सुकमा

    सरगुजा

    गोरेला पेंड्रा मरवाही

    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    मोहला मानपुर चौकी

    सारंगढ़-बिलाईगढ़

    मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

    सक्ति

  • संपादकीय
  • विश्व
    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    कोलंबिया में भीषण विमान हादसा: सांसद समेत 15 लोगों की मौत, पहाड़ी क्षेत्र में बिखरा मलबा

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का भरोसा: पीएम मोदी को बताया शानदार दोस्त, ट्रेड डील जल्द

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    9 बार अंतरिक्ष की यात्रा, 608 दिन स्पेस में बिताने वाली सुनीता विलियम्स ने लिया रिटायरमेंट

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    सजा के बाद शेख हसीना का पहला तीखा बयान, हिम्मत हो तो ICC में करो मुकदमा

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला,  प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

    हसीना पर आज होगा निर्णायक फैसला, प्रदर्शन और हिंसक पर प्रशासन ने दी चेतावनी देखते ही गोली मारने का आदेश

  • मनोरंजन
    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हेमा मालिनी के घर सिनेमा की विरासत का जश्न

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    हंसी का महाविस्फोट तय! ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मचाएगा कोहराम

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    रानी मुखर्जी की दमदार वापसी: ‘मर्दानी 3’ ट्रेलर पर फैंस ने लुटाया प्यार

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    काशिका कपूर की भाषाएँ बनीं उनकी सबसे बड़ी ताक़त

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

    “मज़ा ले ले” के साथ पूनम झा का शानदार जलवा

  • रोजगार
    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    जल संसाधन विभाग की अमीन भर्ती परीक्षा 07 दिसंबर को परीक्षा के लिए बनाये गये 756 केन्द्र

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    छत्तीसगढ़ अग्निशमन विभाग में भर्ती हेतु 06 नवम्बर को होगी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    स्टेनोग्राफर एवं टाईपिंग परीक्षा के लिए 30 अक्टूबर तक लिए जायेंगे आवेदन

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन की ऑनलाईन तिथि तीन दिन बढ़ी

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

    शासकीय जे. योगानन्दम महाविद्यालय, रायपुर में अतिथि व्याख्याताओं के लिए आवेदन आमंत्रित

  • राजनीति
    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

    महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

  • खेल
    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

    आवासीय खेल अकादमी रायपुर में प्रवेश हेतु जिले के खिलाड़ी 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

  • राजधानी
    संभागायुक्त श्री कावरे ने लिया निर्णय में 48 वर्ष पूर्व का नामांतरण निरस्त, तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश

    संभागायुक्त श्री कावरे ने लिया निर्णय में 48 वर्ष पूर्व का नामांतरण निरस्त, तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई के निर्देश

    आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय

    आधुनिक घोटुल नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ेगा: मुख्यमंत्री श्री साय

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय

    महतारी वंदन योजना से महिला सशक्तिकरण को मिला नया आयाम: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

    मुख्यमंत्री ने सिरपुर महोत्सव के सफल आयोजन के लिए दी शुभकामनाएँ

    सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री श्री साय

    सरगुजा पूरे मनोयोग और उमंग के साथ ओलंपिक के आयोजन के लिए तैयार : मुख्यमंत्री श्री साय

  • ज्योतिष
    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

    Benefits of Fennel, जानिए इसके 11 अनोखे फायदे जो बनाते हैं इसे सुपरफूड

  • गैजेट्स
    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

    Apple Company ने अपने यूजर्स को जारी किया चेतावनी, देखे पूरी जानकारी

  • संपर्क

सूरजपुर

Previous12...19202122232425...3940Next

गमछे से गला घोंटकर की महिला की हत्या, फिर आत्महत्या का रूप देने शव को फंदे से लटकाया, गिरफ्तार

Posted on :22-Nov-2023
 गमछे से गला घोंटकर की महिला की हत्या, फिर आत्महत्या का रूप देने शव को फंदे से लटकाया, गिरफ्तार

हाशिम खान

अंधे कत्ल का खुलासा कर चौकी रेवटी पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार।

No description available.

सूरजपुर : दिनांक 19.11.23 को ग्राम डांडकरवां चौकी रेवटी निवासी रामसुन्दर पण्डो ने चौकी रेवटी में सूचना दिया कि इसकी चाची कलावती अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर मर्ग कायम पर पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। मर्ग जांच पाया गया कि मृतिका फांसी नहीं लगाई बल्कि फांसी का बनावटी गठान का रूप दिया गया है। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मृतिका का हत्या कर साक्ष्य छुपाने के उद्धेश्य से बनावटी फांसी का रूप दिया गया है जबकि वास्तविक घटना स्थल उसी के बगल दूसरे कमरे का होना पाए जाने पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र. 109/23 धारा 302, 201 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री आई कल्याण एलिसेला ने घटना स्थल का बारीकी से मुआयना करते हुए साक्ष्य संकलन करने, आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने निर्देश देते हुए डॉग स्क्वार्ड को मौके पर भेजा।

मामले में डॉग स्क्वार्ड व जांच में मिले अहम सुराग के आधार पर चौकी रेवटी पुलिस ने संदेही रामनरेश पण्डो को पकड़ा। पूछताछ पर उसने बताया कि मृतिका उसे अपशगुन होने की बात कहती थी जिस कारण आवेश में आकर गमछा से गला घोटकर हत्या कर दिया और बचने के लिए फांसी लगाने का स्वरूप दिया। मामले में आरोपी राम नरेश पण्डो पिता स्व. धनकुधारी उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम डांडकरवां, चौकी रेवटी को गिरफ्तार किया गया है। कार्यवाही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल व एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी रेवटी सुमंत पांडेय, प्रधान आरक्षक ज्योतिष पटेल, शिव राजवाड़े, रावर्ट तिग्गा, आरक्षक बलिंदर खलखो, तीरथ राजवाड़े, निर्मल राजवाड़े, महासागर तिर्की व जयजीत टोप्पो सक्रीय रहे।
 
Read More

कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस पश्चात निर्वाचन से संबंधित चर्चा के लिए आयोजित की बैठक

Posted on :21-Nov-2023
कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान दिवस पश्चात  निर्वाचन से संबंधित चर्चा के लिए आयोजित की बैठक

हाशिम खान 

- निर्वाचन में समन्वय व टीम भावना से किये गए कार्य की प्रशंसा की

-निर्वाचन कार्य में महिला अधिकारियों के कार्य को बताया अद्वितीय

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 की मतदान प्रक्रिया के समापन के पश्चात कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष  में आज सर्व जिला प्रमुख की उपस्थिति में एक बैठक रखी थी। जिसमें उन्होंने सभी उपस्थित जनो द्वारा मतदान दिवस तक निर्वाचन की प्रक्रिया में आपसी समन्वय और टीम भावना से किये गये कार्य की सहराना की। उन्होंने विशेष रूप से जिलें में कार्यरत सभी महिला अधिकारियों के कार्य को अद्वितीय बताया । उन्होंने प्रशिक्षण, स्वीप इनिशिएटिव एण्ड इनोवेशन की नोडल सुश्री लीना कोसम, इलेक्शन कंट्रोल रूम, निर्वाचन व मॉनिटरिंग व एमसीएमसी की नोडल श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री  प्रियंका वर्मा, सी-विजिल की नोडल श्रीमती शिवानी जायसवाल व अन्य निर्वाचन संबंधित महिला अधिकारियों की प्रशंसा की और 24/7 उनके द्वारा किये गए कार्य को सराहनीय बताया ।    
   
प्रशिक्षण के माध्यम से निर्वाचन कार्य के लिए जिले को एक स्कीलड टीम मिली जिसके लिए  उन्होंने मास्टर ट्रेनरों द्वारा चलाये गये सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम की भी प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने निर्वाचन महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले रिटर्निंग ऑफिसर पीठासीन अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर, एसएसटी, एफएसटी, मतदान दल व अन्य सभी के योगदान की सहराना की।

उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचन कार्य के सफल संपादन के लिए प्रबंधन और कार्य करने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच आपसी समन्वय सबसे महत्वपूर्ण है जिसे आगे भी कायम रखना है। इसके पश्चात उन्होंने उपस्थित जनो को एक ओपन  फोरम के माध्यम से अपनी- अपनी बात रखने का मौका दिया और  निर्वाचन की प्रक्रिया को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों से उनके सुझाव मांगे। उपस्थित जनो ने अपने अनुभव साझा किये और आगे कैसे बेहतर परिणाम मिले इसे लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की । इसी साथ ही कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार लंबित आवेदनों के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

बैठक में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Read More

कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रो का किया निरीक्षण

Posted on :21-Nov-2023
कलेक्टर ने धान उपार्जन केंद्रो का किया निरीक्षण

हाशिम खान 

- बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी, किसानों के अंगूठे या ऑयरिस से ऑनलाईन हो रहा सत्यापन

- कुरिडीह और सांवारावां में किसानों के सुविधा के लिए खोले गये हैं नवीन धान खरीदी केंद्र

No description available.

सूरजपुर : कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल आज धान खरीदी केन्द्र के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। उन्होने आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केन्द्र देवनगर व चन्दरपुर में चल रही धान खरीदी का अवलोकन कर और धान बेचने आये किसानों से बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने केन्द्र में खरीदी से संबंधित सभी व्यवस्थाए पुख्ता है कि नहीं इसका जायजा लिया। उन्होंने बायोमैट्रिक सिस्टम से हो रही धान खरीदी का मुआयान भी किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं समिति प्रंबधक को आवष्यक दिषा निर्देष दिये।
        
01 नवंबर से 31 जनवरी तक किसानों से धान खरीदी किया जाना हैं, जिसमें कुछ धान खरीदी केंद्रो में धान खरीदी की शुरूआत आज से हुई। इसके अंतर्गत आदिम जाति सहकारी समिति मर्या. धान खरीदी केन्द्र देवनगर व चन्दरपुर भी शामिल थे। यहां कलेक्टर द्वारा श्री संजय अग्रवाल किसानों की उपस्थिति में पूजा अर्चना कर धान खरीदी का शुभारंभ कराया गया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित किसानों को माला पहनाकर उनका सम्मान भी किया। उन्होंने किसानों से धान के किस्मों और पैदावार के संबंध में चर्चा की गई। इसके साथ ही जैविक खेती पर भी चर्चा की और आगामी फसलों में इसे अपनाने के लिए प्रेरित किया।
         
ज्ञात हो कि खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में जिले के 54 धान खरीदी केंद्रों में धान बेचने के लिए 55291 किसानों ने 80173 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन कराया है। किसानों को सुविधा पहुँचाने की दृष्टि से जिला प्रशासन की अनुशंसा पर जिले में 2 नये खरीदी केंद्र कुरिडीह और सांवारावां में खोले गए हैं। इस वर्ष बायोमेट्रिक आधार पर धान खरीदी की जा रहा है, जिसके तहत धान बेचने आये किसान के अंगूठे या ऑयरिस से उसकी पहचान कर सत्यापन ऑनलाइन किया जा रहा है।
        
इस अवसर पर डिप्टी रजिस्ट्रार सहकारिता विभाग श्री जी.एस. शर्मा, जिला विपणन अधिकारी श्रीमती शोभना तिवारी, नोडल अधिकारी सहकारी बैंक, श्री पी.एस. परिहार व अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Read More

मतदान प्रक्रिया संपन्न कर वापस लौटे मतदान कर्मियों का किया गया स्वागत

Posted on :20-Nov-2023
मतदान प्रक्रिया संपन्न कर वापस लौटे मतदान कर्मियों का किया गया स्वागत

हाशिम खान 

सूरजपुर : जिले के तीनों विधानसभा प्रेमनगर (04), भटगांव (05) व प्रतापपुर (06) में 17 नवंबर को सफलतापूर्वक मतदान कर मतदान दल अपने-अपने चिन्हित मतदान केंद्र से मतदान सामग्री के साथ आईटीआई कॉलेज पर्री पहुंचा। सबसे पहले भटगांव और उसके बाद क्रमशः प्रेमनगर व प्रतापपुर के मतदान दल की वापसी हुई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल द्वारा मतदान दल के सभी कर्मियों का स्वागत किया गया। उन्होंने मतदान दल के सभी कर्मियों को सफलतापूर्वक मतदान की प्रक्रिया समापन करने पर उन्हें बधाई दी और उनकी प्रशंसा की। मतदान दल कर्मियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जिला निर्वाचन के योजनाबद्ध प्रबंधन से मतदान केंद्र पहुंचने में उन्हें कोई भी बाधा नहीं आई। यातायात की उचित प्रबंधन हुआ निश्चित रूप चार्ट से सभी समय पर मतदान केंद्र पहुंच गए और वापसी के समय भी सुगमता के साथ वापस आए। आईटीआई कॉलेज पर्री वापसी के पश्चात मतदान सामग्री वापसी हेतु भी पहले से प्रबंध कर लिए गया था जिसे आसानी से मतदान सामग्री का संग्रह सुनिश्चित हुआ।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: तीनों विधानसभा में कुल 82.05 प्रतिशत रहा मतदान

Posted on :20-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: तीनों विधानसभा में कुल 82.05 प्रतिशत रहा मतदान

हाशिम खान 

- करोटी मतदान केंद्र में लगभग रात्रि 09ः00 बजे तक जारी रहा मतदान

- मतगणना रविवार 03 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से

सूरजपुर : 17 नवंबर कि मतदान प्रक्रिया में तीनों  विधानसभा प्रेमनगर (04), भटगांव (05), प्रतापपुर (06) के क्षेत्रवासियों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। जिसमें सभी मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। कई मतदान केेंद्र में संध्या 05ः00 बजे के बाद भी मतदान जारी रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार करोटी मतदान केंद्र में लगभग रात्रि 09ः00 बजे तक जारी रहा। रविवार 03 दिसम्बर को सुबह 8 बजे से मतगणना आईटीआई कॉलेज पर्री में प्रारंभ होगी।
           
प्राप्त अंतिम जानकारी के अनुसार तीनों विधानसभा में कुल 5,78,722 (82.05 प्रतिशत) मतदाताओं द्वारा मतदान किया गया। जिसमें पुरुष 2,91,135 महिला 2,87,586 मतदाताओं ने वोटिंग में अपनी सहभागिता प्रदर्षित की। विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) में 80.84 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 96789  पुरुष मतदाता एवं 94855 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र भटगांव (05) में 81.87 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कुल 98066 पुरुष मतदाता एवं 95739 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक प्रतापपुर (06) में 83.45 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 96280 पुरुष मतदाता एवं 96992 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

Read More

ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में किया गया सील, सीसीटीवी और सुरक्षा जवानों द्वारा रखी जा रही है निगरानी

Posted on :20-Nov-2023
ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में किया गया सील, सीसीटीवी और सुरक्षा जवानों द्वारा रखी जा रही है निगरानी

हाशिम खान 

सूरजपुर : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए जिले के तीनों विधानसभा के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक श्री रंजीत कुमार जे (आईएएस), कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल, रिटर्निंग अधिकारी, प्रत्याशी एवं उनके प्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रेमनगर(04), भटगांव(05) व प्रतापपुर(06) विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान के लिए उपयोग में लाई गई ईव्हीएम मशीन को स्ट्रांग रूम में सीलिंग कर दिया गया है। इस पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफ़ी भी कराई गई। सुरक्षा जवानो द्वारा स्ट्रांग रूम की निगरानी 24/7 रखी जायेगी। स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए  सीसीटीवी स्थापित किये गये है।  

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: मतदान दिवस पर महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा युवाओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

Posted on :20-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: मतदान दिवस पर महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा युवाओं में दिखा अभूतपूर्व उत्साह

हाशिम खान 

-एनएसएस के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में दिया सहयोग

No description available.

सूरजपुर :  जिले में विधानसभा चुनाव में उत्सव का माहौल दिखा। मतदान में बुजुर्ग, दिव्यांग, महिलाओं सहित युवाओं नें भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। लोकतंत्र के चुनावी उत्सव में शामिल होने के लिए उत्साहित मतदाता मतदान केन्द्रों पर सुबह से ही मतदान के लिए पहुंचे गये थे । मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, रैम्प आदि की बेहतर व्यवस्था की गई थी। बुजुर्ग एवं दिव्यांगजनों के लिए एनसीसी के बच्चों ने मतदान मित्र के रूप में सहयोग भी किया तथा पुलिस के जवानों ने भी सेवा भावना के साथ उनकी मदद की।
          
दिव्यांगजानों व बुजुर्गों ने मतदान में लिया बढ़चढ़ कर हिस्सा- मतदान केद्र में दिव्यांगजनो व बुजुर्गों ने भी अपनी सहभागिता  प्रदर्शित की। बिहारपुर से दिव्यांग श्री राजकुमार अपने मतदान केंद्र वोट देने आए थे जहां उन्होंने मतदान मित्र द्वारा प्राप्त सहयोग पर उनकी  तारीफ की। इसके साथ ही बुजुर्ग मतदान केंद्र पहुंचे थे जिसमें ओड़गी से 75 वर्षीय रिझनी बाई, भैयाथान से 85 वर्षीय काशी पैकरा, गंगापुर से 80 वर्षीय सुघरी बाई लोकतंत्र सशक्तिकरण उनकी यह भागीदारी सुनिष्चित करेगी।

Read More

मतदाताओं के लिए बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र, संगवारी मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र की मतदाताओं ने की सराहना , खुशी-खुशी किया मतदान

Posted on :20-Nov-2023
मतदाताओं के लिए बनाए गए आदर्श मतदान केंद्र, संगवारी मतदान केंद्र, युवा मतदान केंद्र की मतदाताओं ने की  सराहना , खुशी-खुशी किया मतदान

हाशिम खान 

सूरजपुर  :  जिले के सभी विधानसभाओं में आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए थे। जो आकर्षक था और अतिरिक्त सुविधाएं मुहैया कराई गई थी। जिले के तीनों विधानसभा के अंतर्गत कुल 728 मतदान केंद्र थे। 53 शहरी क्षेत्र व 675 ग्रामीण क्षेत्र में स्थित थे। इन मतदान केन्द्रो में 25 संगवारी मतदान केंद्र थे, जिसके संचालन की सम्पूर्ण जिम्मेदारी महिला कर्मियों की थी। विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर(04) के अंतर्गत 10 संगवारी मतदान केन्द्र, भटगांव(05) क्षेत्रांतर्गत 10 एवं प्रतापपुर (06) में 05 संगवारी केन्द्र बनाये गये थे। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक-एक अर्थात कुल 03 दिव्यांग बूथ बनाया गये थे। इसके साथ ही एक युवा बूथ निर्धारित किया गया था। इन केंद्रों में मतदाताओं ने बड़ी संख्या में आकर मताधिकार का उपयोग किया और सुविधाओं का लाभ उठाया। सेल्फी जोन में युवाओं ने सेल्फी ली। बुजुर्गों व दिव्यांगजनों को लंबी लाइन की कतार में लगने की आवश्यकता नहीं थी, मतदान केंद्र में उन्हें प्राथमिकता दी गई थी। 

No description available.

दिव्यांगजन, 80 प्लस व उम्र दराज लोगों के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी मतदान केंद्रों में की गई थी। बूथ में आये मतदाताओं ने मतदान केंद्र में किए गए व्यवस्था की तारीफ की। उन्होंने बताया कि योजना पर तरीके से किए गए इस प्रबंधन  से उन्हें काफी सहूलियत हुई। मतदाताओं ने संगवारी केंद्र (पिंक बूथ) में योगदान दे रही महिलाओं की विशेष रूप से तारीफ की। उन्होंने मतदान मित्र जिसमें एनएसएस और स्काउट गाइड के बच्चे शामिल थे उनकी भी तारीफ की।

Read More

364 मतदान केंद्र का किया गया वेब कास्ट

Posted on :18-Nov-2023
364 मतदान केंद्र का किया गया वेब कास्ट

हाशिम खान 

-जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

-अपने अपने चिन्हित मतदान केन्द्र में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

सूरजपुर :  मतदान दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल सुबह से ही प्रबंधन को लेकर सक्रिय दिखे। 364 मतदान केंद्र में किया गया था वेब कास्ट, जिले के तीनों विधानसभा के लिये 364 मतदान केंद्र में वेब कास्ट की व्यवस्था की गई थी । जिसके लिए जिला संयुक्त कार्यालय के सभा कक्ष को कंट्रोल रूम बनाया गया था । वेब कास्ट का संपादन बिना किसी बाधा के हो रहा है, इस पर नजर रखने के लिए मतदान शुरू होने के पूर्व से ही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल व एसपी श्री आई कल्याण एलिसेला सभा कक्ष में उपस्थित थे। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल और एसपी श्री आई कल्याण एलिसेला एक साथ मतदान केंद्र का अवलोकन करने के लिए निकले थे। मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने अपने मताधिकार के उपयोग करने के लिए आए नागरिकों से मतदान स्थल की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इसी बीच दोनों अपने आबंटित मतदान केंद्र पर भी पहुंचे और और उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने आदर्श मतदान केन्द्र (संगवारी बूथ) मा.शा. नवापारा सूरजपुर में अपना वोट डाला और एसपी श्री आई कल्याण एलिसेला ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला बिश्रामपुर में अपना वोट डाला।
  
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल एवं एसपी श्री आई कल्याण एलिसेला के द्वारा आ.जा. क. पूर्व मा. शाला गंगापुर, शा.प्रा. शाला महेशपुर, शा.क.उ.मा. वि. विश्रामपुर, आ.जा. शा.क. मा. शाला, हाई स्कूल नवापारा, शा.प्रा. शाला जुनापारा सिरसी, शा.प्रा. शाला करकोटी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।

Read More

विधानसभा निर्वाचन 2023: तीनों विधानसभा में कुल 77.43 प्रतिशत रहा मतदान

Posted on :18-Nov-2023
विधानसभा निर्वाचन 2023: तीनों विधानसभा में कुल 77.43  प्रतिशत रहा मतदान

हाशिम खान 

-जिला निर्वाचन अधिकारी के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न हुआ सम्पन्न

No description available.

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के लिए अभूतपूर्व उल्लास एवं उत्साह रहा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में निर्वाचन कार्य शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न हुआ। मतदान में सभी आयु वर्ग के लोगो सक्रिय सहभागिता रही। मतगणना रविवार 03 दिसम्बर 2023 को सुबह 8 बजे से आई.टी.आई. कॉलेज पर्री में किया जाएगा।
         
निर्वाचन नियंत्रण कक्ष से मिली अंतिम जानकारी के अनुसार शाम 5 बजे तक जिले में 77.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। अंतिम जानकारी मिलने तक लोगों के लाईन में मतदान हेतु खडे़ होने की जानकारी प्राप्त हुई है। जिससे अंतिम वोटिंग  प्रतिशत   बढ़ने की सम्भावना है। जिसमें 75.80 प्रतिशत पुरुष मतदाता 79 प्रतिशत महिला मतदाता ने मतदान किया।
         
विधानसभा क्षेत्र प्रेमनगर (04) में 77.38 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 90732  पुरुष मतदाता एवं 92698 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र भटगांव (05) में 78.17 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें कुल 90722 पुरुष मतदाता एवं 94195 महिला मतदाताओं ने मतदान किया। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक प्रतापपुर (06) में 76.78 प्रतिशत मतदान हुआ। जिसमें 86287 पुरुष मतदाता एवं 91550 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।
तीनों विधानसभा में 05 लाख 46 हजार 184 मतदाताओं द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया है।

Read More

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिलेवासियों और सहयोगियों को आभार व्यक्त किया

Posted on :18-Nov-2023
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर जिलेवासियों और सहयोगियों को आभार व्यक्त किया

हाशिम खान 

सूरजपुर :  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के तहत जिले के तीनों विधानसभाओं में शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न होने पर मतदान कार्य संपादित एवं संपन्न कराने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों सहित जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में मतदान कराने हेतु अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ मतदान सुचारू ढंग से संपन्न कराने में अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का भली-भांति निर्वहन किया, वहीं सुरक्षा कर्मियों द्वारा भी सुरक्षा जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन किया गया। जिले के नागरिकों ने पूरे सहयोग के साथ निर्वाचन व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए उत्साह के साथ मतदान में हिस्सा लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त की। नए मतदाताओं में भी उत्साहित दिखे और सभी ने आगे बढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया और वहीं महिलाओं की सक्रिय सहभागिता रही। वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों ने भी उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने सभी तरह के समाचारों का पर्याप्त कवरेज करते हुए सभी को अवगत कराया। स्काउट-गाइड, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों द्वारा मतदान के समय उपयोगी भूमिका निभाई गई, जो सराहनीय है। मतदान दलों को लाने-ले जाने के अन्य कार्यों में लगे वाहन चालकों के सहयोग के बिना यह निर्वाचन कार्य भली-भांति संपादित नहीं हो पाता, इनके पूर्ण समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठ होने के फलस्वरूप यह कार्य संपादित हुआ है, इसके लिए सभी वाहन चालकों को भी उन्होंने बधाई का पात्र बताया।

Read More

2 लाख 80 हजार रूपये कीमत के 14 किलो गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को चौकी रेवटी पुलिस ने किया जप्त

Posted on :11-Nov-2023
2 लाख 80 हजार रूपये कीमत के 14 किलो गांजा व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को चौकी रेवटी पुलिस ने किया जप्त

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर जिले की पुलिस पूरी तरह से एलर्ट है और पुलिस का कड़ा पहरा लगा है। पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने अवैध कार्यो के विरूद्ध प्रभावी नियंत्रण एवं सख्त कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए है। इसी तारतम्य में बीते 10 नवम्बर को चौकी रेवटी पुलिस को सूचना मिला कि अम्बिकापुर की ओर से एक व्यक्ति मोटर सायकल में गांजा लेकर बिक्री करने बनारस की ओर जा रहा है।

सूचना पर चौकी रेवटी पुलिस ने ग्राम गोवर्धनपुर में घेराबंदी लगाया जो पुलिस को देखकर मोटर सायकल चालक मोटर सायकल छोड़कर भाग निकला। मोटर सायकल की तलाशी लेने पर एक पिठू बैग व डिक्की से 14 किलो गांजा बरामद किया गया। मामले में 14 किलो गांजा कीमत 2 लाख 80 हजार रूपये एवं होण्डा मोटर सायकल जप्त कर धारा 20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है और फरार मोटर सायकल चालक की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी रेवटी सुमंत पाण्डेय, एएसआई ज्ञानचंद सिंह, प्रधान आरक्षक अखिलेश यादव, आरक्षक बलिंदर खलखो, अशोक राजवाड़े, अनिल कुमार व प्रेमलाल सिंह सक्रिय रहे।

Read More

मतदान शत प्रतिशत बढ़ाने के लिये कराये गये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Posted on :11-Nov-2023
मतदान शत प्रतिशत बढ़ाने के लिये कराये गये मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

हाशिम खान 

सूरजपुर : विधानसभा निर्वाचन 2023 को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 04, 05 तथा 06 में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने के उद्देश्य से मतदान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल के निर्देशन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला स्वीप नोडल अधिकारी सुश्री  लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला उप निर्वाचन अधिकारी सुश्री प्रियंका वर्मा के मार्गदर्शन में शा.बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर के प्रशिक्षण स्थल में सभी मास्टर ट्रेनर, पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02, 03 एवं पिंक बूथ में लगी समस्त महिला मतदान अधिकारियों सहित लगभग 550 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्री लेफ सिंह (प्राचार्य) शा.बालक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सुरजपुर के द्वारा मतदाता शपथ दिलाया गया।

इस अवसर पर  विकासखंड स्तरीय स्वीप नोडल सुनील कुमार पोर्ते जिला स्वीप सहयोगी सुदर्शन दास, रविनाथ तिवारी (बी.पी.ओ.रामानुजनगर) एवं जयराम प्रसाद(बी.पी.ओ.सुरजपुर) उपस्थित थे।

Read More

निर्वाचन संबंधित मोबाइल एप्प के जरिए इस बार निश्चित बढ़ेगी मतदाताओं की सहभागिता

Posted on :11-Nov-2023
निर्वाचन संबंधित मोबाइल एप्प के जरिए इस बार निश्चित बढ़ेगी मतदाताओं की सहभागिता

हाशिम खान 

वोटर हेल्पलाइन एप -  वोटर हेल्पलाइन एप से मतदाता अपना मतदाता परिचय पत्र (ईपिक) नम्बर डाल कर बहुत ही आसानी से अपने विधानसभा, पोलिंग बूथ एवं मतदाता सूची में सरल क्रमांक पता कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप के माध्यम से मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्र समेत किसी भी अन्य क्षेत्र के प्रत्याशियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसमें प्रत्याशी द्वारा प्रस्तुत शपथ पत्र भी देखा जा सकता है। इसके जरिए मतगणना दिवस को विधानसभा वार परिणाम की अधिकृत जानकारी भी देखी जा सकती है। इस एप से निर्वाचन सम्बन्धी शिकायत भी की जा सकती है।

सी-विजिल एप -  इस एप के जरिए आम नागरिक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान होने वाली गड़बड़ी की तस्वीर और वीडियो को सीधे निर्वाचन आयोग को भेज सकता है। शिकायतकर्ता फोन पर सी-विजिल एप्लीकेशन डाउनलोड कर मतदाता को रिझाने के लिए पैसे अथवा उपहार वितरण, भड़काऊ भाषण देने, बिना अनुमति बैनर-पोस्टर लगाने, मदिरा वितरण, बिना अनुमति सभाएं करने, अनाधिकृत सामग्री परिवहन, प्रचार के समय की समाप्ति के बाद सभा जैसे मामलों की शिकायत इस एप के माध्यम से की जा सकती है।

सक्षम मोबाइल एप - इस एप के जरिए दिव्यांग मतदाताओं की निर्वाचन संबंधी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया गया है। सक्षम एप के जरिए पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

वोटर टर्नआउट एप - इस मोबाइल एप का उपयोग कर मतदान के दिन आम नागरिक मतदान की विधानसभा वार जानकारी पल-प्रतिपल देख सकते हैं। इस एप के जरिए राज्य के किसी भी कोने के नागरिक दोनों ही चरणों में वोटर टर्न आउट की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं।

नो योर कैंडिडेट (केवायसी) एप - इस एप के माध्यम से मतदाता निर्वाचन लड़ रहे अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की शिक्षा, संपत्ति आपराधिक रिकार्ड आदि की जानकारी इससे प्राप्त कर सकता है। इस एप से मतदाताओं को निर्वाचन के लिए सही प्रत्याशी का चयन करने में मदद मिलती है।

Read More

आबकारी विभाग सूरजपुर की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही, 06 लीटर व भट्टी महुआ शराब जप्त किया

Posted on :11-Nov-2023
आबकारी विभाग सूरजपुर की अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही,  06 लीटर व भट्टी महुआ शराब जप्त किया

हाशिम खान 

सूरजपुर : आबकारी टीम सूरजपुर द्वारा ग्राम डेडरी में कुल 06 लीटर व भट्टी महुआ शराब जप्त किया गया। इसके साथ ही आरोपी को धारा 34(1)(क),(ख),(च), 34 (2) 59(क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल दाखिल भी किया गया है।

No description available.

Read More

मतदाता जागरूकता द्वारा महाविद्यालय में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

Posted on :11-Nov-2023
मतदाता जागरूकता द्वारा महाविद्यालय में हुआ विभिन्न खेलों का आयोजन

हाशिम खान 

सूरजपुर :  जिला प्रशासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के शत प्रतिशत मतदान कराए जाने के लिए स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत कबड्डी (महिला) एवं क्रिकेट (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर के परिसर में कराया गया। जिसमें कबड्डी (महिला) में बरपारा की टीम एवं क्रिकेट (पुरुष) में शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय की टीम ने बाजी मारी।

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत कन्या महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं जिला प्रशासन की ओर से जिला खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय की टीम के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच खेल कर महिला मतदाताओं को महत्वपूर्ण संदेश दिया। श्रीमती आरती पाण्डेय ने कहा कि महिला हर क्षेत्र में बेहतर कर रही है इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व में महिला की भागीदारी बढ़-चढ़कर होनी चाहिए। श्री रामसिंगार यादव (डी.एस.पी) ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रजातंत्र की रक्षा एवं संदृढ़ता के लिए आप सभी को मतदान करना आवश्यक है। प्रतियोगिता के अन्त में मतदाताओं को शपथ ग्रहण कराया गया तथा पुरस्कार वितरण किया गया।
     
प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिला कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच. एन. दुबे, खेल अधिकारी श्रीमती आरती पाण्डेय, महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी श्री राहुल नीरज, श्री शरदेन्दु  शुक्ला, श्री राजनाथ सिंह, महाविद्यालय के स्वीप प्रभारी डॉ. सलीम किस्पोट्टा (सहा.प्रा.), श्री विष्णु कुमार, श्री मुकेश साहू एवं नवीन कन्या महाविद्यालय की स्वीप प्रभारी सुश्री पुजांजलि भगत (सहा.प्रा.), सुश्री शिवानी पाण्डेय, सुश्री वर्षा यादव, सुश्री सनमती बाई आदि का सहयोग रहा।

Read More

धनतेरस व दिवाली को लेकर एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में आकर्षक उपहार की धूम

Posted on :10-Nov-2023
धनतेरस व दिवाली को लेकर एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में आकर्षक उपहार की धूम

हाशिम खान 

आकर्षक उपहार को लेकर ग्राहकों की भीड़ रेड एप्पल प्रतिष्ठान में।

सूरजपुर : पूरे साल भर व्यापार चलता है पर जब कोई विशेष त्यौहार आता है तो उसे समय व्यापारियों की उत्सुकता ज्यादा होती है और ग्राहकों की भी खरीदी को लेकर उत्सुकता ज्यादा देखी जाती है जिसे लेकर व्यापारी त्योहार के समय अपने व्यापार में ज्यादा मुनाफा को लेकर आकर्षक उपहार आदि हैं कुछ ऐसा ही इस बार धनतेरस व दिवाली के उपलक्ष पर सूरजपुर के एक प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान रेड एप्पल में ग्राहकों के लिए कई आकर्षक उपहार संचालक द्वारा लाया गया है जिसे लेकर पूरे क्षेत्र के ग्राहक का हम वहां उमड़ा रहता है, रेड एप्पल के संचालक इस धनतेरस व दिवाली अपने व्यापार को बेहतर करने के लिए व ग्राहकों से सीधा जुड़ाव रखने के लिए ऐसे आकर्षक उपहार दे रहे हैं जिससे ग्राहक भी संतुष्ट होकर वहां पर उपहार का लाभ लेते हुए खरीदारी कर रहे हैं।

ज्ञात होगी शहर में स्थित रेड एप्पल  डिजिटल मोबाइल शोरूम में दिवाली त्योहार को देखते हुए प्रत्येक खरीदी में निश्चित चांदी का सिक्का व सहित कई अन्य  उपहार दिया जा रहा है, रेड एप्पल के संचालक कार्तिक गुप्ता ने बताया कि हमने 25 वर्षों से लोगों हमारे यहां होलसेल रेट में मोबाइल दिया जाता है कुछ दिन पूर्व ही 149 रूपये में एयरबड्स ब्लूटूथ हेडफोन भी दिया जा रहा था लोगों ने खरीदारी किया स्मार्ट वॉच भी हमारे यहां सस्ते दर पर दिया जाता है इसी तरह हमारे यहां मोबाइल एक्सचेंज कर नए मोबाइल भी ले जा सकते हैं, यह भी सुविधा हमारे ब्रांच में है और हमारे ब्रांच में तत्काल फाइनेंस की सुविधा भी उपलब्ध है। सभी कंपनियों के मोबाइल होलसेल रेट में उपलब्ध है व मोबाइल रिंग की सुविधा भी  उपलब्ध हैं। इस धनतेरस दिवाली उनके प्रतिष्ठान में कुछ ज्यादा ही खरीदी बिक्री की जा रही है व्यापार में इनके वृद्धि होने की संभावना अधिक है।

Read More

पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का किया उत्साहर्वधन

Posted on :10-Nov-2023
पुलिस अधीक्षक सूरजपुर ने नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे खिलाड़ियों का किया उत्साहर्वधन

हाशिम खान 

सूरजपुर : सब जुनियर एवं सीनियर थांग ता नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे जिले के खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक ने बधाई दी। आगामी 24 से 26 नवम्बर 2023 तक रांची झारखण्ड में आयोजित होने वाले सब जुनियर एवं सिनियर थांग ता प्रतियोगिता में सम्मिलित होने जा रहे खिलाड़ियों को पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने प्रोत्साहन राशि प्रदाय कर बधाई देते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करने कहा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर चर्चा कर खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। इस दौरान खिलाड़ी डॉली कुजूर, संगीता, निगिता, चंदा, कुंवर, आलमगीर, चंदन, सोनू व हेमन्त राजवाड़े मौजूद रहे।

Read More

पुलिस ऑब्जर्वर व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

Posted on :10-Nov-2023
पुलिस ऑब्जर्वर व पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों की ली बैठक, चुनावी तैयारियों की समीक्षा की

हाशिम खान 

संवेदनशील मतदान केंद्रों पर कड़ी निगाह रखने के दिए निर्देश।

सूरजपुर : पुलिस ऑब्जर्वर श्री विष्णुकांत व पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने गुरूवार को पुलिस अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस ऑब्जर्वर को चुनाव के दौरान किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों की विस्तार से जानकारी दी। पुलिस ऑबजर्वर ने संवेदनशील बूथ और उन पर किए जाने वाले सुरक्षा प्रबंधों तथा जिले की सीमा पर लगे पुलिस नाकों तथा चुनाव के दौरान व्यापक रूप से सुरक्षा के इंतजाम को लेकर विस्तार से चर्चा की। शांतीपूर्ण चुनाव को लेकर जिले के बार्डर से लगने वाले थानों व संवेदनशील सहित सभी मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम को लेकर रणनीति के बारे में चर्चा की और कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। 

इस दौरान पुलिस ऑब्जर्वर ने पुलिस अधिकारियों को कहा कि चुनाव में बाधा उत्पन्न करने वालों की पहचान करते हुए सख्त कार्यवाही की जाए, पूरी निष्पक्षता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करें, मतदान केन्द्र व क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग और भ्रमण करने तथा प्रत्येक शिकायत पर फौरन एक्शन लेने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बनाए गए सेक्टर पुलिस मोबाइल और क्यूआरटी वाहनों की उपलब्धता को जाना और आचार संहिता के उल्लघंन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधीक्षक ने निष्पक्षता व शांतीपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बलों को आगामी 1-2 दिनों में पहुंचने की जानकारी देते हुए कहा कि बाहर से आने फोर्स को पूरे जिलेभर में तैनात किया जायेगा जो स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा प्रबंधों की जिम्मेदारी संभालेगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सेक्टर ऑफिसर और चुनाव से जुड़े अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने, बाहर से आने फोर्स के लिए सभी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ फ्लेग मार्च करने के निर्देश दिए। बैठक में एएसपी शोभराज अग्रवाल, एसडीओपी प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी, एसडीओपी ओड़गी राजेश जोशी, एसडीओपी प्रतापपुर अरूण नेताम, डीएसपी अजाक पी.डी.कुजूर, डीएसपी नंदिनी ठाकुर, महालक्ष्मी कुलदीप, प्रशिक्षु डीएसपी स्निग्धा सलामे, थाना-चौकी प्रभारी, चुनाव सेल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
 
Read More

कोटेया में 1000 से अधिक दीपदान कर मतदान करने किया आह्वान

Posted on :10-Nov-2023
कोटेया में 1000 से अधिक दीपदान कर मतदान करने किया आह्वान

मतदाताओं ने स्वीकारा आमंत्रण दीप, मतदान करने दिया वचन

सूरजपुर : स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं जो जिला निर्वाचन अधिकारी व कलेक्टर संजय अग्रवाल के आदेशानुसार, जिला शिक्षा अधिकारी रामललित पटेल जी के निर्देशानुसार प्रेमनगर के शा. उ. मा. विद्यालय कोटेया के छात्र छात्राओं द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने घर घर जाकर 1000 से अधिक दीपक का दान कर शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान किया गया । यह कार्यक्रम कोटेया प्राचार्य लीनु मिंज के मार्गदर्शन में  कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव के नेतृत्व में किया गया साथ ही मतदाताओं को आगामी चुनाव में निष्पक्ष मतदान करने जानकारी दी गई।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान 17 नवम्बर को होना है जिसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर मतदाताओं को निष्पक्ष मतदान करने प्रेरित किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पत्रानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटेया में दीपदान कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा घर घर जाकर 1000 से अधिक दीप का दान कर मतदाताओं को 17 नवम्बर के चुनाव में मतदान करने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी कृष्ण कुमार ध्रुव ने बताया कि हमारे विद्यालय के छात्र छात्राओं व शिक्षकों के द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने घर घर जाकर अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है, जिससे अपने अधिकार का उपयोग करने मतदाताओं के अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है इसका असर आगामी चुनाव में दिखेगा। मतदाता महिला पुरुष ने कोटेया के छात्र छात्राओं के द्वारा दीपदान कर मतदान करने आमंत्रण को स्वीकार किया और वचन भी दिया कि हम शत प्रतिशत चुनाव ने अपना मत देने जाएंगे। इस दीपदान कार्यक्रम में व्याख्याता मालिक राम भारद्वाज, तूल सिंह कंवर, प्रदीप दास, अमरजीत सोलंकी, कुंती सिंह, आशिषि जैल्स लकड़ा, गोपाल प्रसाद मैत्री के साथ छात्र छात्राओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Read More

Previous12...19202122232425...3940Next

Advertisement

Read More

Live TV

Join Us

WhatsApp Group Invite Chhattisgarh Daily News

विशेष रिपोर्ट

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : दूरस्थ क्षेत्रों में पुल निर्माण से विकास की रफ्तार हुई दुगनी

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध - छत्तीसगढ़ का आदर्श मॉडल

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

विशेष लेख : नई उड़ान, नया क्षितिज - छत्तीसगढ़ में महतारियों के सशक्तिकरण की कहानी

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

राज्योत्सव पर विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में गांव-गांव बिछा सड़कों का जाल

ज्योतिष और हेल्थ

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

सुबह उठते ही ये गलतियाँ पड़ सकती हैं भारी! हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने वाली आदतों से रहें बचकर

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

गैस, अपच और सूजन पर असरदार—जानें क्यों रोज़ाना भिगोई अजवाइन है फायदेमंद

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

आयुर्वेद में भी लाभकारी माने गए धनिया पानी, शरीर को हो सकते हैं ये 4 संभावित फायदे

सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

सर्दियों में सेहत का रखे ख्याल! रोजाना करें योगासन और प्राणायाम, बढ़ेगी रोग प्रतिरोधक क्षमता

खेल

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

टी-20 सीरीज का आगाज जीत से, भारत ने न्यूजीलैंड को 48 रन से हराया

मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

मैच से पहले आस्था की शरण में विराट–कुलदीप, महाकाल मंदिर में की पूजा

टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

टीम इंडिया की बेटियों ने रचा इतिहास, महिला क्रिकेट टीम को मिलेंगे 50 करोड़ रुपए से ज्यादा..

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

राज्य स्तरीय कूड़ो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिला स्वर्ण पदक

व्यापार

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

रियलमी 16 प्रो सीरीज़ ने मिड-रेंज में बदला गेम

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

कीमतों में विस्फोट! चांदी ने रचा नया इतिहास, 2 लाख के करीब पहुंची

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

ग्लोबल मार्केट में हड़कंप: जापान संकट और अमेरिका की गिरावट से सोना-चांदी बेकाबू

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

अक्षय तृतीया से पहले सोने की कीमत 1 लाख प्रति 10 ग्राम तक पहुंचने की संभावना

गैजेट्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 Plus हुआ लॉन्च, जानिए इस खूबसूरत आईफोन की कीमत और फीचर्स

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

iPhone 16 जल्द लॉन्च होने वाला है, लॉन्च डेट और प्राइस का खुलासा...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

Oppo A1 5G स्मार्टफोन 19 अप्रैल से होगा प्री-ऑर्डर, मिलेगी 12GB रैम...

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

अगले हफ्ते मार्केट में धांसू स्मार्टफोन्स की एंट्री होने वाली है, मिलेंगे ताबड़तोड़ फीचर

राजनीति

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

महाराष्ट्र में गाय 'राज्य माता' घोषित, विधानसभा चुनाव से पहले महायुति सरकार ने लिया ऐतिहासिक फैसला

Entertainment

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

आदित्य नारायण हुए गुस्सा तो मुन्नवर ने कर दिया रेपोस्त

Quick Links

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • संपादकीय
  • विश्व
  • मनोरंजन

  • रोजगार
  • राजनीति
  • खेल
  • राजधानी
  • ज्योतिष

  • गैजेट्स
  • फोटो गैलरी
  • वीडियो गैलरी
  • Entertainment
  • संपर्क

Location Map

Contact Us

Address :

Baran Bazar, Favara Chowk, Gowli Para Road, Behind SBI ATM, Raipur (Chhattisgarh) - 492001

Phone No. : 0771-4032133

Email Id : [email protected]

RNI No. :
CHHHIN16912 GARJA CHHATTISGARH NEWS

Copyright © 2013-2026 Garja Chhattisgarh News All Rights Reserved | Privacy Policy | Disclaimer | Powered by : Softbit Solution